(Date : 01/May/2424)

(Date : 01/May/2424)

डिप्स स्कूल का पीएसईबी परीक्षा में परिणाम 100% रहा | आई.आई.टी रोपड़ के आई हब अवध केंद्र पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया | के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल की छात्राओं नाम 10+2 बोर्ड परीक्षा परिणामों में बाज़ी मारी | कर्मजीत कौर चौधरी ने की जाखड़ से मुलाकत, लोकसभा चुनावों पर की चर्चा | शहर में कानून व्यवस्था खराब, दिन-रात हो रही घटनाएं-सुशील रिंकू |

अंतरसदनीय गणित प्रतियोगिता का आयोजन






जालंधर:- मेयर वल्र्ड स्कूल में गणित के प्रति बच्चों की रूचि बढ़ाने के लिए गणित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा छठीसे आठवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। प्रत्येक सदन में चार-चार बच्चे शामिल थे। विद्यार्थियों की गणित के प्रति समस्याओं को सुलझाने के लिए इस प्रतियोगिता को 5 भागों में विभाजित किया गाया था। इसमें साधारण ज्ञान चक्र, दिमागी योग्यता, तर्क ज्ञान संबंधित व रैपिड फायर चक्र प्रमुख थे। शेक्सपीयर, कीट्स, वर्डसवर्थ एवं डिकिंस सदन के प्रतिभागियों ने अपनी सूझ-बूझ का प्रदर्शन रोचक एंव सुचारु ढंग से किया। दर्शक विद्यार्थियों ने भी प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी बुद्धिमता का प्रदर्शन किया। एक चक्र में बच्चों ने प्रश्नों के उत्तर बिना रूके जल्दी जल्दी देने थे। ऐसा लग रहा था कि उन्होंने समय को बांध दिया है।

इस प्रतियोगतिा में मुख्यतिथि के रूप में स्कूल की वाइस चेयरपर्सन नीरजा मेयर विशेष रूप से उपस्थित थी। बच्चों की गणित के प्रति बढ़ती रूचि को देखकर उनका मन हर्षोल्लास से भर गया और गणित के प्रति बढ़ती रूचि की सराहना उन्होंने तहदिल से की। उन्होंने बच्चों को भविष्य में इस तरह की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित भी किया। अंत में परिणाम घोषित किए गए जिसमें कीट्स सदन के श्रेष्ट, काश्वी, प्रियांशु एंव अश्रित ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा वर्डसवर्थ सदन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजयी बच्चों को परिमाण पत्र वितरित किए गए।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar