(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे |

इनोसैंट हार्ट्स की पंजाब राज्य कराटे मेंं धाक






जालन्धर: इनोसैंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन मॉडल टाऊन व लोहारां के विद्यार्थियों ने पंजाब राज्य कराटे टूर्नामैंट में बढिय़ा प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक जीते। अंडर-19 वर्ग मेंं आकर्षित बजाज ने स्वर्ण व ईशान वर्मा ने रजत पदक प्राप्त किए। अंडर-19 वर्ग मेंं रुशान पराशर ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-17 वर्ग में निपुण भगत ने कांस्य पदक हासिल किया। आकर्षित बजाज व रुशान पराशर का चयन राष्ट्रीय स्तरीय टूर्नामैंट के लिए किया गया। आकर्षित बजाज अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय खिलाड़ी है और बढिय़ा प्रदर्शन से स्कूल का नाम रोशन कर चुका है। डायरैक्टर प्रिंसीपल धीरज बनाती ने खेल विभाग के प्रमुख संजीव भारद्वाज व कोच हरप्रीत सिंह को बधाई दी और सभी खिलाडिय़ोंं को बधाई देते हुए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने राष्ट्रीय टूर्नामैंट के लिए भी खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दीं। बौरी मैमोरियल एजुकेशनल व मैडीकल ट्रस्ट के सचिव डा. अनूप बौरी ने खिलाडिय़ों को भी बधाई देते हुए कहा कि जि़ला एवं राज्य स्तर पर बढिय़ा प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को ट्यूशन फीस मेंं छूट दी जाएगी।

 

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar