(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे |

के.एम.वी. कॉलजिएट स्कूल में इंटर स्कूल कंपीटीशन करिज्मा 2017 का सफल आयोजन






जालंधर:- के.एम.वी. कॉलजिएट सी.सैक. स्कूल, जालंधर में विद्यार्थियों में अंतर्निहित प्रतिभा को उभारने तथा निखारने के लिए इंटर स्कूल प्रतियोगिता करिज्मा 2017 का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में 21 स्कूलों से आए लगभग 352 विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और जोश से भाग लिया। करिज्मा 2017 के उदघाटन समारोह में चंद्र मोहन (प्रधान, आर्य शिक्षा मंडल) मुख्यातिथि के रुप में सम्मिलित हुए। डा. सतपाल गुप्ता (मैंबर के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी) विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित हुए। ज्योति प्रज्जवलन की रस्म की साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा ने अतिथियों का पुष्पित अभिनंदन एवं स्वागत किया। चंद्रमोहन जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा वर्ग हमारे देश का भविष्य है जिन्होंने एक सफल तथा स्वस्थ समाज का निर्माण करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत करने और अनुशासन में रहने के लिए प्रेरित किया तथा उन्हें उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर ग्रुप डांस, रंगोली, एक्सटेम्पोर, पोस्टर मेकिंग, मॉडल मेकिंग, क्विका कंपीटीशन, माईम, फोटोग्राफी, न्यूकारीडिंग, स्टिल लाईफ, शार्टटर्म मैमरीक्विका तथा डिवाईडिड अटैंशन कंपीटीशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ग्रुप डांस में विद्यार्थियों ने क् लासिकल डांस, वैस्टर्न डांस और कन्टेम्परेरी डांस द्वारा अपनी प्रस्तुति की तथा फोटोग्राफी के लिए विद्यार्थियों को आन द स्पाट विषय दिए गए। एक्सटेम्पोर पोस्टर मेकिंग में वार, टैररिज़्म, योगा और स्मार्ट सिटी विषयों पर विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम के समापन समारोह में विद्यालय प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया तथा उन्हें उनकी सफलता पर मुबारकबाद दी। इसके साथ ही उन्होंने वीना दीपक, को-आर्डीनेटर, के.एम.वी. कॉलजिएट स्कूल को इस प्रोग्राम के सफल आयोजन पर बधाई दी। वीना दीपक ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी स्कूलों का धन्यवाद किया।

 

 

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar