(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

जिला चुनाव अधिकारी कम डी सी ने एन जी ओ और क्लबों को वोटर जागरूकता अभियान का हिस्सा बनाने का दिया न्योता | मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन |

श्री सुखमनी साहिब का पाठ करवा सेंट सोल्जर ने मनाया प्रकाशपर्व 






जालंधर:- श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशपर्व के शुभ अवसर पर सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल में श्री सुखमनी साहिब का पाठ करवाया गया जिसमें स्कूल के सभी स्टाफ मेंबर्स, छात्रों और उनके अभिभावकों ने भाग लिया। सभी ने मिलकर पाठ का उच्चारण किया और गुरु ज़ी द्वारा दी गई शिक्षा के बारे में जाना। पाठ के उपरांत छात्रों हरमन, अनमोल, सलोनी, मानसी, राजबीर, उपमा आदि ने गुरु का गुणगान करते हुए शब्द कीर्तन किया ।  छात्रों ने "बोले सौ नेहाल, सतश्री अकाल" के जैकारों के साथ श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशपर्व की सभी को बधाई दी। अंत में संस्था की उन्नति और छात्रों के उज्जवल भविष्य के लिए अरदास की गई।इसके अतिरिक्त गुरु का लंगर तैयार कर सभी को खिलाया गया। प्रिंसिपल प्रतिभा सूद ने सभी को प्रकाशपर्व  की बधाई देते हुए उनके द्वारा दी गई तीन शिक्षाओं "नाम जपो", "किरत करो", "वंड के छको" को अपने जीवन में अपनाने को कहा जिसमें पुरे जीवन का सार छुपा हुआ है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar