(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे |

डीऐवी कॉलेज के एनएसएस विभाग ने लगाया आंखों का चेकअप कैम्प






जालंधर:- डीएवी कॉलेज, जालंधर के एनएसएस विभाग की तरफ से आंखों के चेकअप का कैंप लगाया गया। आंखें ही हमारे शरीर का एकमात्र ऐसा अंग हैं, जिससे हम पूरी दुनिया के नजारों को देख सकते हैं। अन्य शब्दों में, आंखें धरती पर रह रहे लोगों को दिया एक महत्वपूर्ण उपहार है पर कई बार मनुष्य इनकी देख-रेख करने में चूक जाता है। आंखों की महत्ता को देखते हुए डीएवी कॉलेज के एनएसएस विभाग ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए आंखों के चेकअप के एक कैंप का आयोजन किया। यह कैंप दास आई अस्पताल के सहयोग से लगाया गया। इस सामाजिक कार्य हेतु चार डाक्टर कालेज में आए। कालेज के प्रिंसिपल एस.के अरोड़ा.और एनएसएस विभाग के मुखी प्रो. एस.के मिड्डा ने सभी डॉक्टरों का स्वागत किया और उन्हें बच्चों से मिलवाया। प्रो. एस.के मिड्डा ने आंखों की महत्ता के बारे मे बताते हुए कहा कि आंख बहुत ही संवेदनशील अंग है, जिसे अच्छी देख-रेख की आवश्यकता होती है। इस दौरान लड़कियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि काजल और मसकारा आंखों के लिए नुक्सान दायक है। कालेज के सभी विद्यार्थियों की आंखों का चेकअप अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा किया गया। इस दौरान 220 के करीब विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। 50 विद्यार्थियों को उनकी ऐनक बदलने के लिए कहा गया। इसके अलावा335 अन्य विद्यार्थियों को ऐनक लगाने की सलाह दी गई। विद्यार्थियों ने बताया कि कैसे धूल-मिट्टी और सूर्य की किरणें हमारी आंखों को प्रभावित करती हैं। 

अंत में कालेज के प्रिंसिपल डॉक्टर एस.के अरोड़ा ने एनएसएस विभाग के इस कार्य की प्रशंसा की। उन्होंने दास अस्पताल की भी इस कार्य की प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने मरणोपरांत आंखें दान करने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रो. मीनू तलवार, प्रो. राजन शर्मा, प्रो. भुवन, प्रो. नरेश शर्मा भी मौजूद थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar