(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे |

डिप्स के आर्यन, रिद्धम तथा श्रेया ने जुड्डों में कांस्य पदक प्राप्त किया






जालंधर 26 सितम्बर(): डिप्स स्कूल जालंधर की श्रेया, रिद्धम तथा आर्यन ने नार्थ जोन सी.बी.एस.ई जुड्डों प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। गत दिवस 23 से 25 सितम्बर तक चली सी.बी.एस.ई नार्थ जोन जुड्डों चैम्पियनशिप का आयोजन राम आश्रम स्कूल अमृतसर में किया गया। जिसमें नार्थ जोन के राज्यों पंजाब, हरियणा, जम्मू, हिमाचल तथा चंडीगढ़ के 54 स्कूलों ने भाग लिया। प्रतियोगिता दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न वेट कैटागिरी में भाग लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में डिप्स स्कूल जालंधर के आर्यन ने लडक़ों की कैटागिरी में अंडर 11 के 25 किलो भार वर्ग में भाग लेकर अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। इसी के साथ लड़कियों की कैटागिरी में रिद्धम ने अंडर 11 के 25 किलो भारवर्ग में तथा श्रेया ने अंडर 14 के 50 किलोभार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया। विजेता विद्यार्थियों को इस कामयाबी पर डिप्स चेन के एम.डी तरविंदर सिंह, सी.ई.ओ मोनिका मंडोत्रा , स्कूल की प्रिंसीपल नीलू बावा ने बधाई दी तथा कहा कि वह भविष्य में ओर मेहनत कर इससे भी उच्चछे परिणाम प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास की बढ़ौतरी होती है।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar