(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

जिला चुनाव अधिकारी कम डी सी ने एन जी ओ और क्लबों को वोटर जागरूकता अभियान का हिस्सा बनाने का दिया न्योता | मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन |

'स्वच्छता ही सेवा' विषय पर डी ए वी कॉलेज में कैंप का आयोजन किया






" ख़ुद स्मार्ट होने से बनता है स्मार्ट शहर " इस विषय को लेकर एन एस एस दिवस के मौके पर 'स्वच्छता ही सेवा' विषय पर कॉलेज में कैंप का आयोजन किया गया

जालंधर:- डी ए वी कॉलेज के एन एस एस यूनिट एवं राजनीति विभाग द्वारा एन एस एस दिवस के मौके पर 'स्वच्छता ही सेवा' विषय पर कॉलेज में कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 90 एन एस एस वालंटियर्स एवं यूथ पर्लिंमेंट के सदस्यों ने हिस्सा लेकर कॉलेज के बाहरी प्रागंण और साथ लगती जी टी रोड के दोनों तरफ साफ सफाई की। इसके साथ वालंटियर्स ने पेड़ पौधों की देख रेख में सुधार करते हुए, उनकी कटाई भी की। इस मौके पर कॉलेज के एन एस एस इंचार्ज प्रो एस के मिड्डा ने सभी वालंटियर्स को एन एस एस दिवस की जानकारी के साथ समाज सेवा के कार्यों की बाते बताते हुए स्वच्छता के विषयों के बारे में भी सभी को बताया। उन्होंने कहा जब तक हम समाज के प्रति स्मार्ट नहीं होंगे, तक देश स्मार्ट होना मुश्किल है। कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो एस के अरोड़ा ने कहा प्रधानमंत्री के स्वच्छता का सपना हम सभी को मिल कर साकार करना होगा। स्वच्छता ही एक सबसे सस्ती और उत्तम सेवा है। सभी को चाहिए की अपने आस पास हमेशा सफाई रखें। खुद भी जागरूक बने और लोगों को भी जागरूक करें। प्रो दिनेश अरोरा ने कहा कि समाज को बेहतर और सुचारू चलाने में केवल सरकारें ही काम नहीं करती। कुछ काम हमें खुद भी करने पड़ते है। सरकारों को दोष देने से अच्छा है की हम खुद आगे आये और समाज को स्वच्छ बनाने में योगदान दें। इस मौके पर स्वच्छता ही सेवा विषय पर लेखन प्रतियोगिता करवाई गयी। इसके साथ आखिर में स्टाफ द्वारा वालंटियर्स को समय-समय पर 'हैण्ड वाश' करते रहने की भी सलाह दी गई। उन्होंने कहा कि हैण्ड वाश करते रहने से हम कई बिमारिओं से बच सकते है। इस कैंप में प्रो राजन शर्मा, प्रो मीनू शर्मा, प्रो भुवन शर्मा, प्रो पूजा भी मौजूद थे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar