(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

जिला चुनाव अधिकारी कम डी सी ने एन जी ओ और क्लबों को वोटर जागरूकता अभियान का हिस्सा बनाने का दिया न्योता | मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन |

इनोकिडस में मनाया हिन्दी दिवस






जालंधर:- इनोसैंट हार्टस स्कूल के इनोकिडस जी.एम.टी., लोहारां तथा कैंट जंडियाला रोड ब्रांच में हिन्दी दिवस बहुत उत्साह से मनाया गया। नन्हें बच्चों के लिए कविता वाचन प्रतियोगिता रखी गई, बच्चों ने हिन्दी भाषा पर कविताएं प्रस्तुत कीं। अध्यापिकाओं ने बच्चों को बताया कि हिन्दी हमारी राष्ट्र-भाषा है और बहुत सरल व मीठी भाषा है। विशेष प्रार्थना सभा में के.जी.-2 के बच्चों ने हिन्दी के महत्व पर गीत प्रस्तुत किया। इनोकिडस के प्रभारी गुरमीत कौर (जी.एम.टी.), अलका अरोड़ा (लोहारां) व नीतिका कपूर (कैंट जंडियाला रोड) ने बताया कि स्कूल में इस प्रकार की गतिविधियां आयोजित करने के पीछे उद्देश्य है बच्चों को अपने देश, संस्कृति व भाषा से जोडऩा। लोहारां ब्रांच में के.जी.-1 के स्नेहल गोयल, सम्राट वासन, पूर्वी बत्तरा, गौरांश वधवा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जी.एम.टी. ब्रांच में के.जी.-1 में जसलीन कौर, विहान नारंग, पवन चोपड़ा, पंखुड़ी छाबड़ा, साक्षी, पीहू, अंशदीप और कैंट जंडियाला रोड में के.जी.-1 में कुशाग्र गुप्ता, भानू शर्मा, स्नेहा व हिमांक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता बच्चों को प्रमाण-पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar