(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

जिला चुनाव अधिकारी कम डी सी ने एन जी ओ और क्लबों को वोटर जागरूकता अभियान का हिस्सा बनाने का दिया न्योता | मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन |

के एम वी कालजिएट स्कूल की छात्राओं ने अंग्रेजी साहित्य के प्रमुख पात्रों को मंच पर किया जीवंत






जालंधर:- के.एम.वी.कालजिएट सीनियर सैकेंडरी स्कूल, जालंधर की ओर से किए गए रचनात्मक प्रयास के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम लिटरेरी कैरेकटर्स कम एलाईव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बहुत उत्साह और जोशोखरोश से भाग लेते हुए अंग्रेजी साहित्य के पात्राओं को मंच पर सजीव किया। विभिन्न कविता, कहानियों तथा वन एक्ट प्ले में चित्रित लगभग 40 पात्रों की वेशभूषा, में सजी इन छात्राओं ने मंच पर अत्याधिक आत्मविश्वास तथा नाटकीय शैली के साथ इन सभी पात्रों की चारित्रिक एवं स्वभावागत विशेषताओं तथा भाव-भंगिमा को प्रस्तुत किया। इस सजीव एवं कलात्मक प्रस्तुति के प्रयास पर अंग्रेजी विभाग की अध्यक्षा सीमा जैन एवं अन्य सभी प्राध्यापकों तथा छात्राओं द्वारा किए गए सम्मिलित प्रयासों की सराहना करते हुए इस मौके पर मुख्यातिथि के रुप में उपस्थित प्राचार्या प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि ऐसी गतिविधियां पात्रों को उनके पाठ्यक्रम की गहरी तथा व्यापक समझ देने के साथ उनमें आत्मविश्वास तथा परस्पर सहयोग और तालमेल की योग्यता का विकास करने में सहायक होती हैं। प्राचार्या जी ने कहा कि ऐसी जीवंत गतिविधियां विद्यार्थियों के लिए चिर स्मरणीय याद बनकर उनके हृदय में सदा के लिए अंकित हो जाती है। इस कार्यक्रम के लिए अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिकाओं सुश्री इति, सुश्री बबीता, तथा गौरवी ने इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए छात्राओं का मार्गप्रदर्शन किया। सतिंदर कौर, डा. दीपिका आनंद तथा डा. रीना शर्मा ने इन सभी प्रस्तुतियों में विद्यार्थियों की रचनात्मक एवं कलात्मक प्रतिभा का मुल्यांकन किया।

 

 

 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar