(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

जिला चुनाव अधिकारी कम डी सी ने एन जी ओ और क्लबों को वोटर जागरूकता अभियान का हिस्सा बनाने का दिया न्योता | मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन |

सीटी ग्रुप के मंच पर दिखी विभिन्न संस्कृति की झलक






सीटी ग्रुप के शाहपुर कैंपस में आयोजित था टैलेंट फिएस्टा 2017

भारत सहित विदेशों के विद्यार्थियों ने भी लिया टैलेंट फिएस्टा में भाग

जालंधर:- पंजाब का भंगड़ा, तो सिक्कम का बंबू डांस, भूटान का रिज्ञसार, जांबिया का तोंगा बुल डांस तो अफ्रीका का सिक्लयू हर संस्कृति की झलक सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में दिखी। मौका था सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के शाहपुर कैंपस में आयोजित सीटी टैलेंट फिएस्टा 2017 का। इसमें भारत के विभिन्न प्रदेशों सहित विदेशों से शामिल 250 विद्यार्थियों ने भाग लिया। पूरा सीटी ग्रुप विभिन्न संस्कृति के रंगों का रंगा हुआ था।इससे पहले कार्यक्रम की शुरूआत सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी, मैनेजिंग डायरेक्टर मनबीर सिंह, वाइस चेयरमैन हरप्रीत सिंह और कैंपस डायरेक्टर डॉ. जीएस कालरा ने ज्योति प्रज्जवलित करके की। इसके बाद विद्यार्थियों की संगीत, डांस, फाइन आट्र्स, थिएटर और साहित्यक प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें हर विद्यार्थी ने मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। सीटी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्कटर मनबीर सिंह ने कहा कि टैलेंट फिएस्टा एक सप्ताह पहले ही आरंभ हो गया था। जिसमें आठ सौ से ज्यादा विद्यार्थियों ने रजिस्टड किया था। विभिन्न राउंडों के बाद 250 विद्यार्थियों को फाइनल में अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत करने का मौका दिया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के बाद हर विद्यार्थी को एक-दूसरे की संस्कृति के बारे में जानकारी मिली है।सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि हर विद्यार्थी में कोई न कोई प्रतिभा जरूर होती है। आज के मंच पर विद्यार्थियों की प्रस्तुति ने सिद्ध कर दिया है। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी जीते है वह अपनी जीत बरकरार रखने पर काम करें, जो विद्यार्थी आज जीत नहीं पाए है अपनी कमियों पर काम करे।
सीटी ग्रुप का ऑडिटोरियम जय हिंद और वंदे मातरम से गूंजा शहीदे आजम भगत सिंह की जीवनी पर प्रदर्शित नाटक प्रस्तुत किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने भगत सिंह के परिवार, आजादी के लिए जज्बा और  बलिदान को दिखाया। इसें देख  ऑडिटोरियम में बैठे विद्यार्थियों ने जय हिंद और वंदे मातरम के नारे लगाए। नतीजे डांस में भांगड़ा ने पहला, हिमाचली सभ्याचार ने दूसरा एवं क्लासिकल की शिवानी ने तीसरा स्थान हासिल किया। म्यूजिक में कव्वाली ने पहला, पंजाबी सभ्याचार दविंदर एंड ग्रुप ने दूसरा एवं फिउकान अकाश एंड ग्रुप ने तीसरा स्थान हासिल किया। मेहंदी में प्रभोजत कौर ने पहला, नीशा ने दूसरा एवं नवजोत कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया। फोटोग्राफी में वरूण गांधी ने पहला स्थान हासिल किया। 

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar