(Date : 08/May/2424)

(Date : 08/May/2424)

हल्का फिल्लौर के गढ़ा रोड में सुशील रिंकू के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन | नॉर्थ हल्के के किशनपुरा और संतोखपुरा में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठक का हुआ आयोजन | राष्ट्रीय सुशासन केंद्र ने मसूरी में तंजानिया के अधिकारियों के लिए सार्वजनिक कार्यों की परियोजना और जोखिम प्रबंधन पर दो सप्ताह का क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया | मां के समर्पण बलिदान को डिप्स के विद्यार्थियों ने किया नमन | सीटी यूनिवर्सिटी में पिटारा प्रीमियर नाइट्स का आयोजन |

सेंट सोल्जर ने संजीवनी आश्रम में मनाया महिला दिवस






जालन्धर (JJS) अजय:- सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नकोदर द्वारा इंटरनेशनल महिला दिवस संजीवनी आश्रम में मनाया गया जहाँ वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा का वेलकम संजीवनी की जनरल सेक्रेटरी परमिंदर बेरी और ज्योति भारतवाज (प्रिंसिपल सेंट सोल्जर स्कूल)  द्वारा किया गया।

श्रीमती चोपड़ा ने संजीवनी आश्रम में रहने वाली बच्चियों और अन्य महिलाओं के साथ मिलकर केक काटकर उनका मुँह मीठा करवा इस दिन की बधाई और ब्लेस्सिंग्स दी। उन्होने नारी को ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ रचना बताया और हमेशां उन्हे पुरष की ताकत बनने को कहा। संजीवनी आश्रम की महिलाओं की अन्य ज़रूरतों के लिए श्रीमती चोपड़ा ने 5100 की नगद राशि दी। श्रीमती चोपड़ा ने इन बच्चियों की फ्री एजुकेशन , शादियों में आर्थिक सहायता की घोषणा की । श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि हम महंगे कपड़ों और महंगे लाइफस्टाइल पर हज़ारों पैसे खर्च करते हैं।  इस वर्ग की मदद के लिए जहाँ सरकारी तौर पर कुछ मदद नहीं की जा रही वहीं हमें सभी को मिलकर आगे आना चाहिए। सेंट सोल्जर अध्यापकों ने उनके साथ गेम्स खेली , गिफ़्ट भी दिए  और इस दिन को ख़ुशी के साथ सेलिब्रेट किया। संजीवनी की जनरल सेक्रेटरी श्रीमती बेरी ने सेंट सोल्जर का आभार प्रकट किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar