(Date : 08/May/2424)

(Date : 08/May/2424)

हल्का फिल्लौर के गढ़ा रोड में सुशील रिंकू के पक्ष में सफल बैठक का आयोजन | नॉर्थ हल्के के किशनपुरा और संतोखपुरा में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठक का हुआ आयोजन | राष्ट्रीय सुशासन केंद्र ने मसूरी में तंजानिया के अधिकारियों के लिए सार्वजनिक कार्यों की परियोजना और जोखिम प्रबंधन पर दो सप्ताह का क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया | मां के समर्पण बलिदान को डिप्स के विद्यार्थियों ने किया नमन | सीटी यूनिवर्सिटी में पिटारा प्रीमियर नाइट्स का आयोजन |

मेयर वर्ल्ड स्कूल में कक्षा तीसरी से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 'सुपर स्पैलेथॉन' का आयोजन






जालंधर (JJS) मोहित:- मेयर वर्ल्ड स्कूल में कक्षा तीसरी से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अंग्रेजी विभाग द्वारा ‘सुपर स्पैलेथॉन’ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में चारों सदनों के चार-चार विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आ रहे थे।इस प्रतियोगिता को विभिन्न चक्रों में विभाजित किया गया। प्रत्येक चक्र में विभिन्न विषय जैसे अंग्रेजी भाषा का सही उच्चारण, अंग्रेजी भाषा के शब्दों के अक्षर, समानार्थक, पर्यायवाची, मुहावरों का प्रयोग, अंग्रेजी के प्रसिद्ध कवि व लेखकों के चित्र दिखाकर विभिन्न प्रश्न पूछे। इन सभी विषयों से सम्बन्धित विद्यार्थियों से बहुत ही रोचक ढंग से प्रश्न पूछे गए। अंतिम चक्र रैपिड फायर था जो की बहुत ही रोमांचक था।इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शेक्स्पीयर सदन रहा जिसमें मेहराब कलसी, भाविक गुप्ता, दिव्यम पुरी और आदविक गुप्ता शामिल थे। दूसरे स्थान पर डिकंस सदन रहा। तीसरे स्थान पर वर्डस्वर्थ और चौथे स्थान पर कीट्स सदन रहा। इस प्रतियोगिता में स्कूल की वाइस चेयर पर्सन श्रीमती नीरजा मेयर और स्कूल की प्रधाना चार्या सुमन राणा जी विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने सभी विद्यार्थियों का होंसला बढ़ाया और भविष्य में इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar