(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे |

नार्थ जोन के यूथ फेस्टिवल में डीएवी कॉलेज ने लहराया अपना परचम






वेस्टर्न ग्रुप सांग में प्रथम तो वेस्टर्न सोलो में हासिल किया दूसरा स्थान

जालंधर (JJS) मोहित :- पंजाब यूनिवर्सिटी में चल रहे नार्थ जोन के यूथ फेस्टिवल में वेस्टर्न म्यूजिक में डीएवी कॉलेज ने अपना परचम लहराया। गौरतलब है कि डीएवी कॉलेज की वेस्टर्न म्यूजिक की टीम गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी का हिस्सा है एवम इसने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की टीम के रूप में नार्थ जोन यूथ फेस्टिवल में हिस्सा लिया। जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए वेस्टर्न ग्रुप सांग में प्रथम एवम सोलो में द्वितीय स्थान हासिल किया। इस मौके पर कॉलेज के प्रिंसिपल डा. एस. के. अरोड़ा ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे कॉलेज के लिए अत्यंत गर्वपूर्ण मौका है। यह टीम ने जोनल एवम इन्टरज़ोनल यूथ फेस्टिवल में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए विजेता बनी थी। एवम अब नार्थ ज़ोन में भी उसी प्रदर्शन को इन्होंने बरकरार रखते हुए वहां भी विजेता बनी है। यह इनकी दिन रात की मेहनत का ही परिणाम है। उन्होंने वेस्टर्न टीम के सभी विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दी। इसी के साथ उन्होंने डीन ईएमए डा. जे. आर. गर्ग एवम म्यूजिक टीम के इंचार्ज प्रो. नवदीप को भी बधाई दी।

डीन ईएमए डा. जे. आर. गर्ग ने कहा कि यह बहुत ही हर्षपूर्ण ख़बर है। इसके लिए म्यूजिक इंचार्ज प्रो. नवदीप एवम वेस्टर्न म्यूजिक टीम के सभी विद्यार्थी बधाई के पात्र है। जिनकी कढ़ी मेहनत रंग लाई और वो नार्थ जोन के विजेता बने। उन्होंने कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि यह टीम आगे भी इसी तरह बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कॉलेज का गर्व बढ़ाती रहेगी। डिप्टी डीन ईएमए डा. संजीव धवन ने इस मौके पर म्यूजिक टीम को अपनी बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी मेहनत रंग लाई और हम विजेता बने। इस खुशी को व्यक्त करने के लिए शब्द कम है। यह अविस्मरणीय क्षण है। वेस्टर्न ग्रुप टीम ग्रुप सांग में विजेता रही। जिसके सदस्य थे गौरव कलेर (गैवी), हनु, नेहा कक्कड़, स्नेहल ऐरी, अभिजीत भंडारी, रितेश रावत। जबकि वेस्टर्न सोलो टीम में हनु द्वारा भाग लिया गया, जिसने द्वितीय स्थान हासिल किया। इन सभी विद्यार्थियों को प्रो. नवदीप के द्वारा तैयार किया गया था। जो इनके म्यूजिक इंचार्ज भी थे। प्रो. नवदीप ने कहा कि हम पिछले 5 महीनों से इसके लिए दिनरात मेहनत कर रहे थे। इन महीनों में विद्यार्थियों ने अपना सारा समय म्यूजिक को दिया, और इनकी इस लग्न का उनको यह बेहतरीन परिणाम मिला है। यह बहुत ही खुशी का पल है।

वेस्टर्न म्यूजिक टीम के सदस्य गौरव कलेर (गैवी) ने कहा कि नार्थ ज़ोन का विजेता बनना सपना सच होने जैसा लगता है। इस दौरान हर यूनिवर्सिटी की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कड़ा मुकाबला दिया। पर मुझे और हमारी पूरी टीम को अपनी मेहनत पर पूर्ण विश्वास था और हमें खुशी है कि हम खुद को साबित कर पाए और विजेता बने। इसके लिए मैं अपने कॉलेज एवम हमारे म्यूजिक इंचार्ज प्रो. नवदीप का धन्यवाद व्यक्त करता हूँ, जिन्होंने हमें इसके लिए तैयार किया।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar