(Date : 08/May/2424)

(Date : 08/May/2424)

ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਵੱਲੋਂ ਹੁੱਕਾ ਬਾਰਾਂ ਤੇ ਪਾਬੰਦੀ ਲਗਾਉਣ ਦੇ ਹੁਕਮ | ਵੋਟ ਫੀਸਦੀ ਵਿੱਚ ਮਿਸਾਲੀ ਵਾਧਾ ਕਰਨ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਮੋਗਾ ਦੀ ਵਿਲੱਖਣ ਸਵੀਪ ਗਤੀਵਿਧੀ | नामांकन के दूसरे दिन एक निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल किया | भाजपा चुनाव प्रबंधन कमेटी की लोकसभा चुनावो को लेकर हुई बैठक | जालंधर की इंडस्ट्री ने दिया सुशील रिंकू को खुला समर्थन, भारी मतों से विजयी बनाने का प्रण |

इनोकिड्स (सी.जे.आर.) में बच्चों ने विवेशियस वाइब्रैंस में बिखेरे रंग






जालंधर(JJS) अजय छाबड़ा:- इनोसैंट हार्टस के इनोकिड्स (कैंट जंडियाला रोड ब्रांच) के नन्हें-मुन्नों ने ‘विवेशियस वाइब्रैंस’ कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि की भूमिका विमल कंथ (एस.एच.ओ. जमशेर खास) ने निभाई।

इस मौके पर इनोसैंट हार्टस के सचिव डा. अनूप बौरी, कार्यकारी डायरैक्टर ऑफ स्कूल्स शैली बौरी, कार्यकारी डायरैक्टर ऑफ कॉलेज आराधना बौरी व वरुण कपूर उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ के.जी.-2 के बच्चों द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुआ। तत्पश्चात् बच्चों ने व्यायाम की महत्ता बताते हुए वैस्टर्न डांस प्रस्तुत किया। के.जी.-2 ‘अ’ द्वारा प्रस्तुत सूफी डांस ‘सजदा तेरा सजदा’ आकर्षण का केन्द्र रहा। बच्चों ने रंग-बिरंगे प्रॉप्स का प्रयोग करते हुए अम्ब्रेला डांस प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में भांगड़ा करते हुए बच्चों ने अपने अभिभावकों को भी थिरकने को मकाबूर कर दिया। छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत ‘सालसा नृत्य’ ने अभिभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। डा. अनूप बौरी तथा श्री वरुण कपूर ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। नन्हें बच्चों ने मंच का संचालन बाखूबी से निभाया। वोट ऑफ थैंक्स निकिता कपूर (इंचार्का इनोकिड्स सी.जे.आर.) ने किया। मुख्यातिथि ने अध्यापिकाओं द्वारा करवाई गई मेहनत तथा बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने मैनेजमैंट की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह विद्यार्थियों के आत्मविश्वास से बहुत प्रभावित हुए हैं।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar