(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

जिला चुनाव अधिकारी कम डी सी ने एन जी ओ और क्लबों को वोटर जागरूकता अभियान का हिस्सा बनाने का दिया न्योता | मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन |

डीएवी कॉलेज जालंधर के कंप्यूटर साइंस विभाग को 'सक्षम' संस्था द्वारा दिया गया प्रशंसा पत्र






जालंधर (JJS) मोहित:- डीएवी कॉलेज जालंधर के आई.टी. एवम कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा गत दिनों देवी तालाब मंदिर में 'सक्षम' संस्था द्वारा नेत्रहीनों के लिए करवाए गए विशेष कार्यक्रम में पानी की सेवा की गई। इस भीषण गर्मी में इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दूर-दूर से नेत्रहीन पहुंचे थे। एवम इस गर्मी में उन्हें किसी तरह की समस्या ना हो इसके लिए डीएवी कॉलेज के कंप्यूटर विभाग ने उनकी सुविधा के लिए पानी का इंतज़ाम किया। कंप्यूटर विभाग की इस सेवा से अभिभूत हो 'सक्षम' संस्था के सदस्यों द्वारा कॉलेज पहुंच कर प्रिंसिपल डा.एस.के. अरोड़ा एवम कंप्यूटर विभाग के अध्यक्ष डा. निश्चय बहल को एक प्रशंसा पत्र भेंट किया गया।

प्रिंसिपल डा. एस.के. अरोड़ा ने कहा कि डीएवी कॉलेज जालंधर सदैव ही समाज सेवा के लिए अग्रसर रहा है। कॉलेज एवम कॉलेज के बाहर इसके लिए कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जैसे कि रक्तदान कैम्प, सफाई अभियान आदि। कंप्यूटर विभाग का यह कार्य भी समाज सेवा का ही उदाहरण है। उन्होंने कंप्यूटर विभाग के इस कार्य के लिए विभाग के अध्यक्ष डा. निश्चय बहल एवम विभाग के अन्य सदस्यों की प्रसंसा की। आई.टी. एवम कंप्यूटर विभाग के अध्यक्ष डा. निश्चय बहल ने कहा कि हमारा विभाग सदैव ही समाज सेवा के लिए अग्रसर रहता है। और पानी की सेवा तो सबसे पुण्य का कार्य है। उन्होंने कहा कि पुराने समय में लोग पशु पक्षियों को भी पानी पिलाने का काम करते थे। गौशाला, पौशाला व तालाबों आदि का निर्माण तथा घरों में मिट्टी के बर्तनों में पानी भरकर पक्षियों को भी पानी पिलाने की व्यवस्था की जाती थी। आज इसका अभाव हो गया है। हमें इस प्रथा को जीवंत रखना चाहिए।

कंप्यूटर विभाग की असिस्टेन्ट प्रोफेसर प्रो. लेखा जिंदल ने कहा कि गर्मी के मौसम में किसी को ठंडा पानी मिल जाए तो वो अमृत के समान है। उन्होंने कहा कि हमें गर्मियों को देखते हुए अपने आसपास स्थित पेड़ों पर पेयजल के पात्र लटकाने के साथ पशुओं के लिए भी पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। गर्मियों के दौरान पानी नहीं मिलने के कारण पशु-पक्षी भटकते रहते हैं। कई बार पानी नहीं मिलने पर उनकी मौत भी हो जाती है। इसलिए पेयजल की व्यवस्था सभी के लिए आवश्यक तौर पर करें। इस सेवा के दौरान वहां कंप्यूटर विभाग से प्रो. लेखा जिंदल, प्रो. अंकुश पराशर, लैब अटेंडेंट मनोज,लिटल एवम विद्यार्थी अनुभव, राहुल, नीतीश, मनप्रीत भी उपस्थित रहे।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar