दर्शन अकादमी में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस
जालंधर (कुलविंदर) :- दर्शन अकादमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल जालंधर में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में अनेक गतिविधियां कराई गई। विद्यालय की एक छात्रा ने पृथ्वी को बचाने और उसमें दिन - प्रतिदिन होने वाले बदलावों को बारे में बताते हुए पृथ्वी को संरक्षित करने का संदेश दिया। इस अवसर पर सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अलग-अलग प्रकार के चार्ट बनाकर स्लोगन राइटिंग लिखकर, पृथ्वी दिवस संरक्षण के चित्र बनाए। बच्चों ने पृथ्वी की संरचना, हैप्पी अर्थ और सैड अर्थ तथा धरती की परतों के बारे में बताते हुए अनेक चित्र बनाए। पृथ्वी दिवस के मौके पर विद्यालय के सभी विद्यार्थी एक-एक पौधा लेकर आए और उसका रोपण किया। बच्चों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के बारे में प्रोत्साहित किया गया। प्रधानाचार्य दिनेश सिंह ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की।