(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे |

इनोसैंट हार्ट्स, लोहारां में गैस्ट लैक्चर का आयोजन






जालंधर (अजय छाबड़ा) :- इनोसैंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशस, लोहारां में होटल मैनेजमैंट के विद्यार्थियों के लिए गैस्ट लैक्चर आयोजित किया गया जिसमें जालन्धर के रैडीसन होटल के कार्यकारी सहायक मैनेजर संजय बहल मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम का उद्घाटन होटल मैनेजमैंट विभाग के प्रिंसीपल दीपक पाल ने किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों की जानकारी में वृद्धि एवं प्रतिभा में विकास करना था। सत्र की शुरुआत में संजय बहल ने विद्यार्थियों से अपने अनुभव सांझे किए एवं विद्यार्थियों को अच्छा एवं बेहतरीन होटल प्रबन्धक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बढिय़ा कैरियर के लिए लग्न एवं मेहनत की बहुत कारूरत है। उन्होंने कहा कि इंसान को कभी भी हार नहीं माननी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में माडर्न शैफ की होटल इंडस्ट्री में बहुत कारूरत है। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ जिंदगी जीने के लिए भी प्रेरित किया। इनोसैंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशस के ग्रुप डायरैक्टर डा. शैलेश त्रिपाठी ने संजय बहल का स्वागत किया और उनको बहुमूल्य समय देने एवं बहुमूल्य विचार विद्यार्थियों के साथ सांझे करने के लिए धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को प्रेरित करते रहने के लिए इसी प्रकार अन्य मेहमानों को आमंत्रण देने का सिलसिला जारी रहेगा।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar