(Date : 09/May/2424)

(Date : 09/May/2424)

संजय कुमार ने प्रारंभिक बचपन देखभाल और शिक्षा के व्यापक लक्ष्योंन को हासिल करने के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की | केंद्रीय चर्म अनुसंधान संस्थान ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया | उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन एनेक्सी में आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के रूप मे योग सत्र आयोजित किया | ਵੋਟ ਫ਼ੀਸਦੀ ਵਧਾਉਣ ਲਈ ਅਨੋਖਾ ਉਪਰਾਲਾ | सैंट्रल हल्के के लाजपत नगर में भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु के पक्ष में सफल बैठक का हुआ आयोजन |

13 वें वार्षिक विशाल लंगर हेतु पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल, डी.सी.पी अंकुर गुप्ता व डी.सी.पी जगमोहन सिंह को दिया निमंत्रण पत्र






20 अगस्त को लगेगा जय माँ चिन्तपूर्णी नौजवान सभा अमरीक नगर (रजि.) का 13 वां वार्षिक लंगर

जालंधर (अरोड़ा) :- जय माँ चिन्तपूर्णी नौजवान सभा अमरीक नगर (रजि.) की और से 13वां विशाल लंगर 20 अगस्त दिन रविवार 2023 को दुर्गा मंदिर मार्केट में लगाया जा रहा है। संस्था द्वारा लगने वाले 13वें विशाल लंगर में पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल व डी.सी.पी (लॉ एंड ऑर्डर) अंकुर गुप्ता तथा डी.सी.पी जगमोहन सिंह (सिटी एंड हेड क्वार्टर) विशेष अतिथि के रूप में पहुंचेंगे। इस मौके संस्था के पदाधिकारियों ने पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल व डी.सी.पी (लॉ एंड ऑर्डर) अंकुर गुप्ता तथा डी.सी.पी जगमोहन सिंह (सिटी एंड हेड क्वार्टर) को चुनरी तथा निमंत्रण पत्र भेंट किया। इस मौके जय मां चिंतपूर्णी नौजवान सभा (रजि.) के प्रमुख सेवादार नीरज जिंदल गोल्डी, कैशियर सन्नी कुमार, महासचिव रामपाल वर्मा, डाक्टर सुरेश कुमार सेठी, सरवन शमां लाहौरिया, धरमिंदर शर्मा बिट्टू, मनोज कुमार उपस्थित थे।

संस्था के कैशियर सन्नी कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हर बार की भांति इस बार भी लंगर को ऐतिहासिक बनाया जाएगा। संस्था की और से लंगर के दौरान पूरी- छोले, हलवा, कद्दू, कडी - चावल, चपाती-मटर पनीर, दाल मखनी, व कुलफी, आईसक्रीम व ठंडे मीठे जल का विशेष आयोजन किया गया है। उन्होने जानकारी देते हुए कहा कि इस लंगर में जालंधर के मशहूर कैटर हीरा लाल की और से गोल-गप्पे, टिक्की, न्यूडल्स, डोसा, चिल्ला, खट्टे-मिट्ठे लड्डू, पाव-भाजी, पासता, दही भल्ले, क्रीम भल्ला, पापड़ी- चाट, पापकोन व अन्य कई स्वादिष्ट - व्यंजन आकर्षण का केंद्र होगे। संस्था के प्रमुख सेवादार नीरज जिन्दल गोल्डी ने कहा कि आए हुए भक्तजनों को प्रसाद ग्रहण कराने के  बाद माता की चुनरी व चित्र भेट कर सम्मानित किया जाएगा।

  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar