(Date : 26/April/2424)

(Date : 26/April/2424)

जिला चुनाव अधिकारी कम डी सी ने एन जी ओ और क्लबों को वोटर जागरूकता अभियान का हिस्सा बनाने का दिया न्योता | मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन |

श्री शिव शक्ति जागरण सभा द्वारा रक्तदान शिविर में 90 लोगो ने रक्तदान किया






जालंधर:- श्री शिव शक्ति जागरण सभा (रजि) की ओर से रक्तदान शिविर दि ब्लड एसोसिएशन (रजि) के सहयोग से दिलबाग नगर में लगाया गया, जिसमे 90 लोगों ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपना फर्ज निभाया। यह कैंप थैलेसीमिया के ग्रस्त बच्चों के लिए लगाया गया जिनके लिए एसोसिएशन की और से निःशुल्क वार्ड गुलाब देवी चैरिटेबल हॉस्पिटल के सहयोग से पिछले काफी समय से चल रहा है। एकत्रित किया हुआ रक्त स्थानीय गुलाब देवी ब्लड बैंक को दिया गया।
 
 
इस कैंप में लगबग 40 लोगो ने अपनी ज़िन्दगी में पहली बार रक्तदान किया, उन लोगो में 10 महिलाएं भी शामिल है। सभा द्वारा यह दूसरा विशाल रक्तदान कैंप था जिसमे समाज एवं मोहल्ला निवासियों ने अपना पूर्ण सहयोग दिया। विशेष बात रही इस कैंप में लोगो ने अपना जन्मदिन रक्तदान कर मनाया, 4 डोनर ने अपने जन्मदिवस पर यह उपरला किया और रक्तदान किया।
 
 
सभा के मुख्य सेवादार बलदेव कपूर जी ने बताया कि हर रोज देश में लाखों यूनिट रक्त की जरूरत पड़ती है अगर हर आदमी अपने जन्मदिन, वर्षगांठ पर भी रक्तदान करता है तो देश में रक्त की कमी को दूर किया जा सकता है। इस मौके पर श्री शिव शक्ति जागरण सभा(रजि) की तरफ से अशवनी कपूर, बलदेव कपूर, अशोक चड्डा, पंकज मल्होत्रा, संदीप शर्मा, राहुल जसवाल, अमित अरोड़ा, करण पाहवा, देव कपूर, पवन कुमार मल्होत्रा, सुनील मकानी, कुणाल कपूर, विशाल कपूर, अमित मकानी, मुकेश सहदेव, गुलशन मकानी, राजेश बिट्टू, इरबन बब्बर, रमिंदर सिंह, रमन खिंदर, सचिन सचदेवा, अमित शर्मा, रमन शर्मा, प्रिंस मल्होत्रा, बलजीत सिंह, गौतम सहदेव, प्रिंस शर्मा, विवेक सहदेव, वंश कपूर, अभि जैरथ, प्रतीक शर्मा, अभिषेक शर्मा, मोहित शर्मा, अनुज अग्रवाल, रोहित मित्तल मौजूद रहे, आए हुए सभी रक्तदानियों को सभा की और से सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
 
इस मौके पर सहयोग देने वाली संस्था दि ब्लड एसोसिएशन की तरफ से बलबीर सिंह संधु, अश्विनी कपूर, जितेंद्र सोनी मनीष अचरेजा, सिकंदर गुप्ता वरदान चड्ढा, अमनजोत सिंह ढल्ल, जतिन शर्मा, पंकज मल्होत्रा, अमनजोत सिंह भोगल, दमन शर्मा, विजय भाटिया, राहुल सेठी, मुकेश भारद्वाज, सीमा अचरेजा, रितु गुप्ता, त्रिशला शर्मा,वरुण चड्ढा, रोबिन रिशु, मोहित सेखड़ी, अरुण चड्डा, रंजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, चंद्र प्रकाश, तरणदीप सिंह, गौरव, रमनदीप सिंह मौजूद रहे ।
 
 
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar