(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

सामाजिक गतिविधयां

भाजपा ही पंजाब का भविष्य, अन्य पार्टियाँ जनता के पैमाने पर हो चुकी हैं फेल: अश्वनी शर्मा

92 विधायक होने बाद भी संगरूर लोकसभा सीट हारना भगवंत मान और उनकी पार्टी के लिए बहुत ही शर्मनाक : सुनील जाखड़

आप पार्टी के बुरी तरह विफल होने बाद अब जनता की निगाहें भाजपा पर : परमिंदर ढींडसा

मोदी है तो मुमकिन है, जालंधर की आवाज को मोदी तक पहुँचाने के लिए भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाना जनता के हाथ सुनहरा अवसर: हंस राज हंस  

मोदी के विकास की आंधी में जालंधर की नुहार सुधारने के लिए हूँ वचनबद्ध: इंद्र अटवाल

विशाल जनसमूह वाली रैली में भाजपा ने किया लोकसभा विजय का आगाज़।

भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल ने सौदान सिंह, रूपाणी व अश्वनी शर्मा की मौजूदगी में भरा नामांकन

जालंधर (अरोड़ा) :- जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकाब्ल सिंह अटवाल द्वारा आज अपना नामांकन दाखिल किया। अपना नामांकन भरने से पहले भाजपा प्रत्याशी इंद्र इक़बाल सिंह अटवाल के पक्ष में भाजपा द्वारा गांधी वनिता आश्रम पुड्डा ग्राउंड, कपूरथला रोड पर एक विशाल चुनावी रैली का आयोजन जालंधर भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें भाजपा पंजाब के प्रभारी व पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात विजय रूपाणी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश, लोकसभा उपचुनाव प्रभारी डॉ. महेंदर सिंह, सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस रैली में पहुँचने के लिए आम जनता सहित भारी संख्या में ट्रेक्टरो पर चढ़ कर किसान तथा महिलाएं भी शामिल हुई, जिससे कई किलोमीटर तक जाम लग गया। इस रैली में हज़ारो लोगो ने एकत्रित होकर भाजपा प्रत्याशी रिंकु अटवाल के हक मे हुंकार भरी। युवाओं ने भी भाजपा प्रत्याशी अटवाल के पक्ष मे समर्थन दिखाया और नामांकन भरने के दौरान एक काफिले के रूप में भाजपा लीडरशिप की अगुवाई की।

अश्वनी शर्मा ने अपने संबोधन में पंजाब की भगवंत मान सरकार को आढ़े हाथों लेते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार के झूठे वादों की सच्चाई जनता शुरूआती तीन महीनों में जान गई थी। यही कारण रहा कि संगरूर लोकसभा सीट के उपचुनाव में लोगों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सीट पर ही आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को हरा कर भगवंत मान को इसका जवाब दे दिया और अब जालंधर लोकसभा उपचुनाव में भी जनता इनको एक बार फिर से हरा कर आम आदमी पार्टी को अपना जवाब देगी। एक साल बाद आज पंजाब की स्थिति यह है कि राज्य की जनता आप सरकार से तंग आ चुकी है और अब बदलाव चाहती हैं आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पूर्व पंजाब की जनता से ढेरों वादे किए थे, लेकिन अभी तक पूरे नहीं किए। पंजाब में कानून व्यवस्था की स्थिति बदतर है, रोजाना कहीं हत्याएं, डकैतियाँ, फिरौती, लूटपाट आदि की घटनाएँ घटित हो रही हैं और सरकार व् प्रशासन इन पर नकेल डालने में पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है। पंजाब में कोई भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा। ऐसे में राज्य में निवेश कहां से आएगा और रोजगार के मौके कैसे पैदा होंगे? इसका कारण यह है कि लोग अब भाजपा के शासन वाले गुजरात, उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश व हरियाणा जैसे राज्यों में की गई तरक्की के नए मुकाम देख रहे हैं और उन्हें पूर्ण विश्वास हो चुका है कि भाजपा ही अब पंजाब का भविष्य है और पंजाब के बिगड़े हालात भी भाजपा के जरिए ही सुधर सकते हैं। लिहाजा लोग अब भाजपा को पंजाब में लाने का मन बना चुके हैं और इसकी शुरूआत जालंधर लोकसभा सीट के उपचुनाव में होगी और भाजपा बड़े अंतर के साथ यह सीट जीतेगी। जनता भारतीय जनता पार्टी को विकल्प की नजरों से देख रही है और अब कि बार जालंधर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को विजयी बना कर लोकसभा में भेजेगी और 2024 के लोकसभा चुनाव की पंजाब में चुनावी जीत का आगाज़ करेगी।

परमिंदर सिंह ढींडसा ने कहा कि इस उपचुनाव में भाजपा निश्चित तौर पर जीत हासिल करेगी और भाजपा का किसी के साथ कोई मुकाबला नहीं है, क्यूंकि जनता अब भाजपा को पंजाब की सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। अब जालंधर की जनता को लग रहा है कि यदि भाजपा का सांसद इस सीट से विजयी होता है तो वह जालंधर का विकास करवाने के लिए केंद्र सरकार से अच्छा तालमेल बिठा कसर जालंधर का विकास करवा सकता है। क्यूंकि पंजाब की मौजूदा भगवंत मान सरकार ने पिछले एक वर्ष में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा भेजे गए फंड का जालंधर के विकास के लिए इस्तेमाल नहीं किया और आज जालंधर की हालत दयनीय बन चुकी है। सुनील जाखड़ ने अपने संबोधन में ने कहा कि आम आमी पार्टी के पास पंजाब में 92 विधयाक हैं, लेकिन फिर भी मुख्यमंत्री भगवंत मान की अपनी संगरूर लोकसभा की सीट हार जाना मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पार्टी के लिए बहुत ही शर्म की बात है। आम आदमी पार्टी को जालंधर में चुनाव लड़ने के लिए कोई चेहरा तक नहीं मिला। आम आदमी पार्टी को क्यूँ एक कांग्रेसी को अपना उम्मीदवार बनाना पड़ा और वो भी चुनाव हारा हुआ? जनता सब कुछ देख और समझ रही है। भाजपा निश्चित तौर पर जमीनी तौर पर बहुत मजबूत है और पार्टी में ब्लाक स्तर से लेकर छोटे से छोटे कार्यकर्ता और बड़े से बड़े नेता की डयूटी इस चुनाव में लगाई है और पार्टी पूरी मजबूती के साथ रणनीति बनाकर यह चुनाव लड़ रही है। कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के चलते भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल इस चुनाव में जनता के समर्थन से प्रचंड बहुमत प्राप्त कर विजय हासिल करे नया इतिहास रचेंगें। हंस राज हंस ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में देश नितप्रति नए इतिहास लिख रहा है। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में आज भारत विश्व के प्रतिशील देशों को पछाड़ कर विश्व की पाँचवी सबसे बड़ी अर्थव्यस्व्था वाला देश बन गया है और अब तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बनने के करीब है। हंस राज हंस ने जालंधर की जनता से इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में वोट करके उन्हें विजयी बना कर लोकसभा में भेज कर प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के हाथ मजबूत करने की अपील की। इंद्र इकबाल सिंह अटवाल ने अपने संबोधन में आज प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में समूचे देश में विकास की धारा बह रही है और केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी नीतियों का लाभ घर घर पहुँच रहा है। अटवाल ने जालंधर की जनता को विश्वास दिलाया कि वह अपने जिले की जनता की आवाज़ लोकसभा में बुलंद करेंगें तथा प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में जो विकास देश के अन्य राज्यों के जिलों में करवाया जा रहा है, वैसे ही जालंधर में भी विकास करवाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि वह जनता की सेवा के लिए पहले भी तत्पर रहते थे और अब भी वैसे ही उनकी सेवा के लिए हमेशा तत्पर नजर आएंगे। इस विशाल रैली सोम प्रकाश, मनोरंजन कालिया सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मनजिंदर सिंह सिरसा, विनोद चावड़ा, हंस राज हंस, अविनाश राय खन्ना, श्वेत मलिक, राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह, प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, राजेश बागा, बिक्रमजीत सिंह व मोना जयसवाल, उपाध्यक्ष डॉ. राज कुमार वेरका, बीबी जयइंद्र कौर, फतेहजंग सिंह बाजवा, राकेश राठौर, मनप्रीत बादल, डॉ. सुभाष शर्मा, मनोरंजन कालिया, तीक्ष्ण सूद, जयवीर शेरगिल आदि सहित प्रदेश व जिला लीडरशिप भी उपस्थित थी। 

महिलाओं के लिए शिक्षा मेरा मुख्य फोकस होगा: करमजीत कौर चौधरी

मैं विशेष रूप से दलित समुदाय के उत्थान के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगी: कांग्रेस उम्मीदवार

जालंधर (अरोड़ा) :- जालंधर संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी ने मंगलवार को कहा कि वह जालंधर के लोगों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और स्वर्गीय संतोख सिंह चौधरी की विरासत को आगे बढ़ाएंगी, जिन्होंने संसद में जालंधर के मुद्दों को सही ढंग से उठाया था। शाहकोट विधानसभा क्षेत्र में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'अगर मुझे मौका मिला तो मैं चौधरी संतोख सिंह की तरह अच्छा काम करती रहूंगी। मैं विशेष रूप से दलित समुदाय के उत्थान के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगी, जिन्हें आप के एक साल के शासन के दौरान उनके अधिकारों से वंचित कर दिया गया है। कांग्रेस उम्मीदवार ने कहा कि शिक्षा क्षेत्र में सुधार उनका मुख्य ध्यान होगा। उन्होंने कहा, "मैं जिले की महिलाओं को शिक्षित करने पर विशेष ध्यान दूंगी। उन्होंने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जालंधर जिले में 3,68,705 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। आप को 3,17,388 वोट मिले थे। कांग्रेस एक बार फिर जीत को दोहराएगी। शाहकोट विधायक हरदेव सिंह लाडी के साथ उन्होंने कुलार, मुबारकपुर बांसियां, मेहमादपुर, ईदा, बल नौ, नारंगपुर डोना, सोहल झाबल, महला चन्ना, मोतीपुर, चचोवाल, बादली और बारा जागीर में कई सभाएं कीं। कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी को जिले के सभी वर्गों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। लोग कई मिनट तक उनके पक्ष में नारे लगाते रहते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं जहां भी जाती हूं, लोग संतोख सिंह चौधरी के अच्छे कामों का जिक्र करना नहीं भूलते। मैं वादा करता हूं कि जालंधर के लोगों को उसी तरह की देखभाल मिलती रहेगी जो उन्हें चौधरी संतोख सिंह से मिलती थी।

जालंधर छावनी में सेना और बीएसएफ सहयोग बैठक हुई

जालंधर (अरोड़ा) :- जालंधर: वज्र कोर मुख्यालय में आज सेना और सीमा सुरक्षा बल का समन्वय सम्मेलन आयोजित किया गया।  वज्र कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने सम्मेलन की अध्यक्षता की।  डॉ. अतुल फुलझले, आईजी, सीमांत मुख्यालय बीएसएफ। (पंजाब), मेजर जनरल राजेश पुष्कर, जीओसी, पैंथर डिवीजन, मेजर जनरल एच.एस.  बांद्रा जीओसी, गोल्डन एरो डिवीजन और सेना और सीमा सुरक्षा बल (पंजाब) के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने सम्मेलन में भाग लिया। 

सम्मेलन के दौरान परिचालन तत्परता के संयुक्त मुद्दों, संयुक्त प्रशिक्षण और समकालीन परिचालन चुनौतियों पर सक्रिय रूप से चर्चा की गई। दोनों सेनाओं ने सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा किया और राष्ट्रीय सुरक्षा के सभी क्षेत्रों में समन्वय के लिए एक सामान्य समझ विकसित की और हमारी सीमाओं की रक्षा के सामान्य उद्देश्य के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। दोनों सेनाओं के अधिकारियों को अपने संबोधन के दौरान लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा ने दुश्मन के इरादों को विफल करने के लिए उच्च स्तर की तत्परता सुनिश्चित करने के लिए सभी हितधारकों के बीच समन्वय, एकीकरण और सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे सम्मेलन साझेदारी के उद्देश्य को सुगम बनाते हैं जो राष्ट्रीय सुरक्षा गणना में एक महत्वपूर्ण पहलू है।

लायंस क्लब जालंधर ने पिंगलवाड़ा मखदूम पुरा ब्रांच में खिलाया खाना

जालंधर (अरोड़ा) - लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रोजेक्टों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान सुरिंदर कौर चौधरी की अध्यक्ष्ता मे पिंगलवाड़ा मखदूम पुरा ब्रांच में  खाना खिलाया। इस मौके पर सचिव लायन अश्विनी मल्होत्रा,  लायन ऐ.के. बहल, लायन दया कृष्ण छाबड़ा मौके पर मौजूद थे।

गैंगस्टर, अपराधी, माफिया आए दिन पंजाब सरकार को दे रहे चुनौती, गूंगी-बोली मान सरकार देख रही तमाशा, जनता भुगत रही खामियाजा: अश्वनी शर्मा

पंजाब सरकार के शासन में ध्वस्त कानून-व्यवस्था पर अश्वनी शर्मा ने उठाए सवाल

कहा : अपराधियों पर लगाम ना लगा पाने से पंजाब सरकार व् पुलिस की कार्यप्रणाली संदेह के घेरे में।अश्वनी शर्मा ने घायल बलविंदर गिल का अस्पताल पहुँच जाना हाल

जालंधर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा रचेगी इतिहास

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने पंजाब की कानून-व्यवस्था तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान, जो कि पंजाब के मौजूदा गृहमंत्री भी हैं, को एक गृहमंत्री के रूप में पूरी तरह विफल करार देते हुए उनकी कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े किए। अश्वनी शर्मा ने  आज जालंधर में जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है है तब से पंजाब में कानून-व्यवस्था नाम की चीज़ बिलकुल खत्म हो गई है। आम आदमी पार्टी के शासन में पंजाब में पिछले एक वर्ष में यूपी-बिहार से भी बदतर हालात हो गए हैं। हर तरफ डर का माहौल है। यह बहुत ही चिंताजनक है कि आज पंजाब सहित राज्य के बाहर आने वाले सैलानी भी खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। इस अवसर पर अश्वनी शर्मा के साथ मंच पर बिक्रमजीत सिंह चीमा, मनजिंदर सिंह सिरसा, डॉ. राज कुमार वेरका, डॉ. सुभाष शर्मा, जनार्दन शर्मा आदि भी उपस्थित थे। अश्वनी शर्मा ने बीती रात कुछ अज्ञात नकाबपोश लोगों द्वारा दागी गई गोलियां से गंभीर रूप घायल हुए भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पंजाब के महासचिव बलविंदर गिल, जो कि अमृतसर के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन हैं, का विशेष रूप से गुरुनगरी पहुँच कर जहाँ हालचाल जाना, वहीं उन्होंने घायल बलविंदर गिल के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी हासिल भी की तथा उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस अवसर पर बिक्रमजीत सिंह चीमा, राजेश बागा, डॉ. सुभाष शर्मा, इंद्र इकबाल सिंह अटवाल, सुच्चा राम लद्दड़, मंजीत सिंह मन्ना, मुनीष शर्मा, संजीव कुमार, बलदेव राज बग्गा, डॉ. राम चावला, केवल कुमार गिल आदि भी उपस्थित थे। अश्वनी शर्मा ने कहा कि भगवंत मान सरकार बनने के बाद पंजाब में देश-विरोधी ताकतों व देश विरोधी ताकतों की गतिविधियों में जितनी बढ़ौतरी हुई है, पहले किसी भी सरकार के राज में ऐसा नहीं हुआ। मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब को भगवान भरोसे छोड़ कर खुद अन्य राज्यों की सैर में व्यस्त हैं। आज पंजाब की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

कोई ऐसा दिन नहीं गुजरता जब हत्या नहीं होती। पंजाब सरकार अंधी-बोली होकर तमाशा देख रही है और इसका खामियाजा पंजाब का आम जनता भुगत रही है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के महासचिव बलविंदर गिल जो कि पार्टी के दिशा-निर्देश पर जालंधर लोकसभा उपचुनाव में प्रचार के कार्य में लगे हुए थे, को घर से बाहर बुला कर गोलियां मारी गई हैं। इसके पीछे कहीं कोई राजनीतिक षड्यंत्र तो नहीं? क्या उन्हें चुनाव प्रचार से रोकने की कोशिश में यह हमला मौजूदा पंजाब सरकार द्वारा तो नहीं करवाया गया? इसकी सब पहलुओं पर जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर शिकंजा कसने में बार-बार फेल साबित होने से पंजाब सरकार व पंजाब पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में आती है। इससे असामाजिक तत्वों का मनोबल इतना बढ़ गया है, कि वह लोग दिन-दिहाड़े व् पुलिस की नाक के नीचे वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो गया है, जो सभी के लिए गंभीर चिंता का विषय है। लगता है कि भगवंत मान सरकार ने असमाजिक तत्वों व् अपराधियों के समक्ष घुटने टेक दिए भगवंत मान और केजरीवाल दोनों मिलकर पंजाब को काले दौर में धकेलने पर तुले हुए हैं। भगवंत मान पंजाब की सत्ता संभालने में नाकाम रहे हैं। ऐसे नाकाम मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। मनजिंदर सिंह सिरसा ने बीते रात सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में देश के किसी अन्य राज्य से आई नौजवान युवती, जिसनें अपने मुँह पर भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का निशान बना रखा था, से शिरोमणि कमेटी के सेवादार द्वारा दुर-व्यवहार कर उसे सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में जाने से रोके जाने के पूछे गए सवाल पर कहा कि सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब सांझी वालता का प्रतीक है और इस घटना के संबंध में शिरोमणि कमेटी को उक्त युवती तथा सभी से मांफी मंगनी चाहिए और आरोपी सेवादार के विरुद्ध कार्यवाही करनी चाहिए, ताकि आगे से कोई भी ऐसा करने की गलती ना करे।

भाजपा ने लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी को दिया बड़ा झटका, विपन सभरवाल ने आप का झाड़ू छोड़ थामा भाजपा का कमल

जालंधर (अरोड़ा) :-  आम आदमी पार्टी को उस वक्त बड़ा झटका मिला जब भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता और बड़े जनाधार को देखते हुए आज जालंधर के जाने माने धार्मिक तथा समाजिक संस्थाओं के साथ जुड़े हुए व आप नेता ने अपने समर्थकों सहित आम आदमी पार्टी का झाड़ू छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा जालंधर जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में जालंधर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भाजपा पंजाब के प्रभारी व् पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात विजय रूपाणी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा व जालंधर लोकसभा उपचुनाव प्रभारी डॉ. महेंदर सिंह ने उक्त आप नेता विपन सभरवाल, चेतन हांडा व उनके समर्थकों को भाजपा परिवार में शामिल करवाया तथा पार्टी का सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बिक्रमजीत सिंह चीमा, केवल सिंह ढिल्लों, मनोरंजन कालिया, के डी भंडारी, जनार्दन शर्मा आदि भी उपस्थित थे। जीवन गुप्ता ने इस अवसर विपन सभरवाल, चेतन हांडा तथा उनके साथियों का भाजपा परिवार में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि विपन सभरवाल विभिन्न धार्मिक व समाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए वाल्मीकि समाज का एक जाना माना चेहरा हैं और जमीन से तथा जनता से जुड़े हुए नेता हैं। विपन सभरवाल भगवान् वाल्मीकि आश्रम शक्ति नगर के चेयरमैन हैं तथा धार्मिक व समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर भाग लेकर सभी के सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। विपन सभरवाल आम आदमी पार्टी में रहते हुए कई अहम पदों पर जिम्मेवारी निभा चुके हैं और अब आप सरकार की जन-विरोधी, दलित विरोधी व पंजाब विरोधी नीतियों के चलते भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। भाजपा परिवार में शामिल हुए नए सदस्यों को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा और यह सभी कार्यकर्त्ता भाजपा की नीतियों को नौजवानों के माध्यम से घर-घर पहुंचा कर संगठन को और मजबूत करेंगें। जीवन गुप्ता ने कहा कि आज विश्व विख्यात नेता भारत के प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के हिंदुस्तान को विश्व-गुरु व् विश्व शक्ति बनाने के दृढ़ संकल्प तथा देश की जनता के लिए शुरू की गई जनकल्याणकारी नीतियों को देख कर आज देश-विदेश का हर नागरिक उनके कंधे से कन्धा मिलकर चलने के लिए आतुर नजर आता है। इसमें नौजवान वर्ग सबसे आगे है। इसी के चलते आज यह सभी भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। यह सभी इस लोकसभा उपचुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाते हुए भाजपा प्रत्याशी इंद्र इक़बाल सिंह अटवाल की जीत में प्रचंड बहुमत हासिल करेंगें तथा भाजपा प्रत्याशी की जीत को सुनिश्चित करेंगें। विपन सभरवाल, चेतन हांडा व् भाजपा परिवार में शामिल हुए अन्य ने सदस्यों ने इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए पार्टी द्वारा उन पर जताए गए भरोसे पर खरा उतरने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि वह ख़ुद तथा उनके साथी इस लोकसभा उपचुनाव तथा आने वाले चुनावों में पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेवारी पूरी तनदेही से निभाते हुए भाजपा उम्मीदवारों की जीत में अहम् भूमिका निभाएंगे।

ਚੰਨੀ ਨੂੰ ਗਰੀਬ ਦਲਿਤ ਸਮਾਜ ਵਿੱਚ ਪੈਦਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਵਿਸਾਖੀ ਤੇ ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਨ ਤੇ ਛੁੱਟੀ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਅੱਗੇ ਪੇਸ਼ ਹੋਣ ਲਈ ਬੁਲਾਇਆ ਗਿਆ - ਵਿਧਾਇਕ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕੋਟਲੀ

ਚੰਨੀ ਆਪ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਸਾਮੰਤਵਾਦੀ ਤੇ ਜਾਤੀਵਾਦੀ ਮਾਨਸਿਕਤਾ ਦੇ ਅੱਗੇ ਝੁਕਣ ਵਾਲਾ ਨਹੀਂ ਹੈ ਅਤੇ ਨਾ ਡਰਨ ਵਾਲਾ ਹੈ, ਚੰਨੀ ਸਦਾ ਸਮਾਜ ਦੇ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹਿੱਤਾਂ ਲਈ ਲੜਦਾ ਆਇਆ ਹੈ ਅਤੇ ਲੜਦਾ ਰਹੇਗਾ- ਡਾ. ਸੁਖਬੀਰ ਸਲਾਰਪੁਰ

ਆਜ਼ਾਦੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਪਹਿਲਾਂ ਦਲਿਤ ਸਿੱਖ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਹੋਣਾ ਅਤੇ ਖਾਲਸਾ ਪੰਥ, ਸਿੱਖੀ, ਦਲਿਤ ਸਮਾਜ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹਿੱਤਾਂ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰਨੀ ਚੰਨੀ ਦਾ ਕਸੂਰ- ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕੋਟਲੀ 

जालंधर (अरोड़ा) :- ਅੱਜ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਲੱਬ ਵਿਖੇ ਇਕ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਵਿਧਾਇਕ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕੋਟਲੀ ਮੁੱਖ ਬੁਲਾਰੇ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਅਤੇ ਡਾ. ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਸਲਾਰਪੁਰ ਮੁੱਖ ਬੁਲਾਰੇ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ, ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਭੌਂਸਲੇ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਇਕ ਅਹਿਮ ਵਿਸ਼ੇ ਤੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕੱਲ੍ਹ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਦੀ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀ ਪੇਪਰ ਭਰਨ ਵੇਲੇ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਘਬਰਾਈ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਾਮੰਤਵਾਦੀ ਤੇ ਜਾਤੀਵਾਦੀ ਮਾਨਸਿਕਤਾ ਵਾਲੀ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਆਪਣੇ ਹੱਥ ਠੋਕੇ ਵਿਜੀਲੈਂਸ ਬਿਊਰੋ ਨੂੰ ਵਰਤਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੂੰ 20 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਆਪਣਾ ਪੱਖ ਰੱਖਣ ਲਈ ਬਲਾਉਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ 14 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਖਾਲਸਾ ਪੰਥ ਦੀ ਸਾਜਨਾ ਦਿਵਸ ਅਤੇ ਭਾਰਤ ਦੇ ਸੰਵਿਧਾਨ ਨਿਰਮਾਤਾ ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਨ ਤੇ ਜਿਸ ਦਿਨ ਸਰਕਾਰੀ ਛੁੱਟੀ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਪੇਸ਼ ਹੋਣ ਲਈ ਸੰਮਨ ਭੇਜੇ ਗਏ। ਆਪ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਮਨਸ਼ਾ ਸੀ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ 14 ਅਪ੍ਰੈਲ ਨੂੰ ਵਿਸਾਖੀ ਅਤੇ ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਡਾਕਟਰ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੀ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਕਿਸੇ ਵੀ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਣ ਤੋਂ ਰੋਕਿਆ ਜਾ ਸਕੇ ਅਤੇ ਉਹ ਵਿਸਾਖੀ ਤੇ ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਸਮਰਪਿਤ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਤੇ ਨਾ ਜਾ ਸਕਣ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਅਨੁਆਈਆਂ ਨੂੰ ਵਧਾਈਆਂ ਨਾ ਦੇ ਸਕਣ। ਵਿਧਾਇਕ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਕੋਟਲੀ ਨੇ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ. ਚੰਨੀ ਦਾ ਕਸੂਰ ਬਸ ਇੰਨਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਗਰੀਬ ਦਲਿਤ ਪਰਿਵਾਰ 'ਚ ਪੈਦਾ ਹੋਏ ਹਨ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਖ਼ੂਨ ਪਸੀਨੇ ਨਾਲ ਮਿਹਨਤ ਕਰਕੇ ਗ਼ਰੀਬ ਤੋਂ ਆਤਮ ਨਿਰਭਰ ਪਰਿਵਾਰ ਬਣਨ ਦੇ ਯਤਨ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਕਿਸੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਤੇ ਸਵਾਲ ਨਹੀਂ ਉਠਾਉਂਦੇ ਪਰ ਦੇਸ਼ ਆਜ਼ਾਦੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਿੰਨੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਹੋਏ ਪਰ ਕਿਸੇ ਦੀ ਜਾਇਦਾਦ ਜਾਂਚ ਅੱਜ ਤੱਕ ਨਹੀਂ ਹੋਈ‌। ਪਰ ਚੰਨੀ ਤਾਂ 3 ਮਹੀਨੇ ਹੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਰਹੇ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਸਾਮੰਤਵਾਦੀ ਤੇ ਜਾਤੀਵਾਦੀ ਸਿੱਖ, ਦਲਿਤ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿਰੋਧੀ ਮਾਨਸਿਕਤਾ ਨਾਲ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਕਿਉਂ ਉਹ ਆਜ਼ਾਦੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਪਹਿਲੇ ਦਲਿਤ ਸਿੱਖ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਬਣੇ ਹਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਦੇ ਸਨਮਾਨ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ, ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੀ ਬੇਅਦਬੀ ਦੇ ਇਨਸਾਫ਼ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ, ਸਿੱਖੀ, ਦਲਿਤ ਸਮਾਜ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹਿੱਤਾਂ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਬਸ ਉਨਾਂ ਦਾ ਇੰਨਾ ਹੀ ਕਸੂਰ ਹੈ। ਵਿਧਾਇਕ ਕੋਟਲੀ ਨੇ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ. ਚੰਨੀ ਤੇ ਦਲਿਤ ਸਮਾਜ ਦੀ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਦਾ ਅਕਸ ਨੂੰ ਵਿਗਾੜਨ ਲਈ ਜਾਣਬੁੱਝ ਕੇ ਕੋਝੀਆਂ ਹਰਕਤਾਂ ਆਪ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਸ. ਚੰਨੀ ਨੂੰ 20 ਅਪ੍ਰੈਲ ਸਮਾਂ ਦੇ ਕੇ ਮੁੜ ਸੰਮਨ ਜਾਰੀ ਕਰਕੇ ਜਾਣਬੁੱਝ ਕੇ ਵਿਸਾਖੀ ਅਤੇ ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਜਨਮ ਦਿਨ ਵਾਲੇ ਬੁਲਾਉਣਾ ਆਪ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਖਾਲਸਾ ਪੰਥ ਤੇ ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਪ੍ਰਤੀ ਗਏ ਜ਼ਿੰਮੇਦਰਾਨਾ ਤੇ ਪੰਥ ਤੇ ਦਲਿਤ ਵਿਰੋਧੀ ਰਵੱਈਆ ਹੈ ਜੋ ਖਾਲਸਾ ਪੰਥ ਤੇ ਸੰਵਿਧਾਨ ਨਿਰਮਾਤਾ ਤੇ ਦਲਿਤ ਸਮਾਜ ਦਾ ਨਿਰਾਦਰ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਚੰਨੀ ਨੇ 3 ਮਹੀਨੇ ਵਿੱਚ ਕਿਹੜੀ ਜਾਇਦਾਦ ਬਣਾ ਲਈ ਜਿਸ ਲਈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਦ ਕਿ ਇਥੇ ਕਈ ਲੋਕ 5 ਸਾਲ ਤੋਂ 25 ਸਾਲ ਤੱਕ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਬਣੇ ਰਹੇ ਹਨ। ਵਿਧਾਇਕ ਕੋਟਲੀ ਨੇ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨੇ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਅੰਦਰ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਦਲਿਤ ਵਿਰੋਧੀ ਸਰਕਾਰ ਹੈ ਜੋ ਲਾਅ ਅਫਸਰਾਂ ਦੀ ਭਰਤੀ ਵਿੱਚ ਇਨ੍ਹਾਂ ਇਕ ਵੀ ਲਾਅ ਅਫ਼ਸਰ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਨਹੀਂ ਤਾਂ ਇਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਦਲਿਤ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਕਿਥੋਂ ਬਰਦਾਸ਼ਤ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚੋਂ  ਮੈਂਬਰ 7 ਰਾਜ ਸਭਾ ਭੇਜੇ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਇਕ ਵੀ ਦਲਿਤ ਨਹੀਂ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ. ਚੰਨੀ ਦੀ ਕਾਂਗਰਸ ਸਰਕਾਰ ਦੇ  ਕਾਰਜਕਾਲ ਸਮੇਂ ਅਨੁਸੂਚਿਤ ਜਾਤੀ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੀ ਗਿਣਤੀ 10 ਸੀ ਜਿਸ ਨੂੰ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਘਟਾਕੇ 5 ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕਾਰਜਕਾਲ ਵੀ 6 ਸਾਲ ਤੋਂ ਘਟਾ ਕੇ 3 ਸਾਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਤਾਂ ਜੋ ਉਹ ਇਨ੍ਹਾਂ ਤੇ ਨਿਰਭਰ ਤੇ ਅਸੁਰੱਖਿਅਤ ਰਹਿਣ ਅਤੇ ਸਮਾਜ ਦੇ ਹਿੱਤਾਂ ਦੀ ਰਾਖੀ ਨਾ ਕਰ ਸਕਣ। ਡਾ. ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਸਲਾਰਪੁਰ ਨੇ ਬੋਲਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਚੰਨੀ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਤੇ ਮਾਨ ਦੀ ਆਪ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਸਾਮੰਤਵਾਦੀ ਤੇ ਜਾਤੀਵਾਦੀ ਮਾਨਸਿਕਤਾ ਅੱਗੇ ਝੁਕਣ ਵਾਲਾ ਨਹੀਂ ਹਨ ਅਤੇ ਨਾ ਹੀ ਡਰਨ ਵਾਲਾ ਹਨ, ਉਹ ਸਦਾ ਸਮਾਜ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹਿੱਤਾਂ ਲਈ ਲੜਦਾ ਆਏ ਹਨ ਤੇ ਲੜਦਾ ਰਹਿਣਗੇ। ਵਿਧਾਇਕ ਕੋਟਲੀ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਹੜੇ ਮੁੱਦੇ ਚੰਨੀ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਪ੍ਰੈੱਸ ਕਾਨਫਰੰਸ ਦੌਰਾਨ ਉਭਾਰੇ ਉਸ ਨਾਲ ਆਪ ਸਰਕਾਰ ਬੌਖਲਾਹਟ ਆਕੇ ਲੋਕਤੰਤਰ ਤੇ ਸੰਵਿਧਾਨ ਵਿਰੋਧੀ ਕਾਰਜ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਏਜੰਸੀਆਂ ਦਾ ਗ਼ਲਤ ਇਸਤੇਮਾਲ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਚੰਨੀ ਨੇ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕਿ ਜੀ ਤੀਰਥ ਵਿਖੇ ਬਣਨ ਵਾਲੇ ਮਨੋਰਮਾ, ਡਾਕਟਰ ਅੰਬੇਡਕਰ ਮਿਊਜ਼ੀਅਮ ਪੰਜਾਬ ਟੈਕਨੀਕਲ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਕਪੂਰਥਲਾ, ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਬਾਣੀ ਅਧਿਐਨ ਸੈਂਟਰ ਡੇਰਾ ਸੱਚਖੰਡ ਬੱਲਾਂ, ਰੇਤ ਮਾਫ਼ੀਆ, ਆਟਾ ਦਾਲ ਸਕੀਮ ਤਹਿਤ ਕਾਰਡ ਕੱਟਣਾ, ਲਤੀਫ਼ ਪੁਰਾ ਵਿਚ ਗਰੀਬਾਂ ਦੇ ਘਰ ਢਾਹੁੰਣ ਦਾ ਮਸਲਿਆਂ ਨੂੰ ਉਭਾਰਕੇ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਗਲ਼ੇ ਦੀ ਹੱਡੀ ਬਣਾ ਦਿੱਤਾ ਇਸ ਕਰਕੇ ਸਰਕਾਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਜਾਣਬੁੱਝ ਕੇ ਤੰਗ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਉਹ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣ ਲਈ ਪ੍ਰਚਾਰ ਨਾ ਕਰ ਸਕਣ। ਅੰਤ ਵਿੱਚ ਬੁਲਾਰਿਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ,ਸਮਾਜ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕ ਸ. ਚੰਨੀ ਨਾਲ ਹੋ ਰਹੇ ਰਾਜਸੀ ਧੱਕੇ ਦੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਡਟਕੇ ਖੜ੍ਹੇ ਹਾਂ। ਇਸ ਸਮੇਂ ਲਖਵੀਰ ਸਿੰਘ ਕੋਟਲੀ ਬਿਸ਼ਨਪਾਲ ਸੰਧੂ, ਸੋਮ ਲਾਲ ਕੋਟ ਕਲਾਂ, ਇੰਦਰਜੀਤ, ਬਲਦੇਵ ਕਾਸਮਪੁਰ, ਕਿਸ਼ਨ ਸਿੰਘ, ਬੂਟਾ ਸਿੰਘ, ਚਮਨ, ਦਲਵੀਰ ਸਿੰਘ, ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

अंबेडकर जयंती पर चन्नी को विजीलैंस ब्यूरो कार्यालय बुलाने पर कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर ने की मान की आलोचना

जालंधर (अरोड़ा) :- जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर ने अंबेडकर जयंती के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को पूछताछ के लिए विजीलैंस ब्यूरो कार्यालय बुलाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आलोचना की है। करमजीत ने कहा, 'मैं वास्तव में यह जानकर हैरान हूं कि मान सरकार 20 अप्रैल का इंतजार क्यों नहीं कर सकती थी, जब पूर्व मुख्यमंत्री ने खुद कहा था कि वह ब्यूरो के सामने पेश होंगे और उनके खिलाफ चल रही जांच में पूरा सहयोग करेंगे।' " उन्होंने कहा, यह राजनीतिक प्रतिशोध और जालंधर लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी के चल रहे अभियान को बौखलाहट में बाधित करने का स्पष्ट मामला है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मान सरकार यह देखकर पूरी तरह डर गई है कि जालंधर में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पार्टी को बहुत ही अच्छी प्रतिक्रिया और समर्थन मिल रहा है।"

भारत जैसे विशाल व विविधता से भरे देश के लिए संविधान निर्माण के लिए बाबा साहेब को चुना गया हर भारतीय के लिए गौरव की बात: विजय रूपाणी

डॉ. अंबेडकर से जुड़े पाँच प्रमुख स्थलों को पंचतीर्थ की संज्ञा देकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने किया जीर्णोधार: सोम प्रकाश

बाबा साहेब को राजनेता, दलितों के मसीहा, और शोषित वर्ग के लिए जीवन भर संघर्ष करने वाली शख्सियत के रूप में याद किया जाता रहेगा: अश्वनी शर्मा

विजय रुपानी, अश्वनी शर्मा, सोम प्रकाश सहित भाजपाईयों ने डॉ. भीम राव अंबेडकर को की पुष्पांजली अर्पित

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रभारी व पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात विजय रूपाणी के नेतृत्व में भाजपा लीडरशिप ने बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती पर जालंधर भाजपा शहरी के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बाबा साहेब की मूर्ति के समक्ष पुष्पांजली अर्पित कर नमन किया। इसी कड़ी में डेविएट ऑडिटोरियम में बाबा साहेब को लेकर एक बिशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बाबा साहेब पर बनी फिल्म ‘बाबा साहेब तुझे सलाम’ भी दिखाई गई, जिसे सभी भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने इकट्ठे बैठ कर देखा।

इस अवसर पर विजय रुपानी के साथ प्रदेश उपाधिकारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना, केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश, जालंधर लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. मोहिंदर सिंह, लोकसभा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल, केवल सिंह ढिल्लों, डॉ. राज कुमार वेरका, मनोरंजन कालिया, राकेश राठौर, कृष्ण देव भंडारी भी उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय व प्रदेश लीडरशिप को सम्मानित भी किया गया। विजय रुपानी ने इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं के समक्ष डॉ. भीम राव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉ. भीम राव अंबेडकर जी का व्यक्तित्व बहुमुखी विशेषताओं का अद्भुद संगम था। बाबा साहेब एक कुशल संविधानवेत्ता, न्यायविद, समाजिक शिक्षशास्त्री, प्रेरणा पुरुष और राष्ट्रवादी होने के साथ साथ एक महान विद्वान् व् साहित्यकार भी थे। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर सिर्फ संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि दिग्गज अर्थशास्त्री भी थे। बाबा साहेब संविधान निर्माण के साथ साथ भेदभाव वाली जाति व्यवस्था की प्रखर आलोचना करने और सामाजिक गैरबराबरी के खिलाफ आवाज उठाने वाले योद्धा के रूप में भी जाने जाते हैं। बाबा साहेब का मानना था की जब तक देश के दलित, वंचित और शोषित वर्ग के लोगो को बराबरी का नयन नहीं मिल जाता है तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है। भारत जैसे विशाल और विविधता से भरे देश के लिए संविधान निर्माण एक चुनौती था जिसके लिए बाबा साहेब को ही चुना गया। इनकी योग्यता और कार्यकुशलता के कारण इन्हे भारत का पहला कानून मंत्री बनाया गया जिन्होंने संविधान निर्माण के काम को बखूबी अंजाम दिया।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि भारतीय संविधान निर्माता डॉ. भीम राव अम्बेडकर जी की जयंती पर 14 अप्रैल को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करना एक ऐतिहासिक निर्णय है, जिसके लिए मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी को हृदय से धन्यवाद देता हूं। बाबा साहेब को देश में एक राजनेता, दलितों के मसीहा, और शोषित वर्ग के लिए जीवनभर संघर्ष करने वाली शख्सियत के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने भारत के गरीब नागरिकों को वोट देने का समान अधिकार दिलाया और मजदूरों एव किसानों के स्वामित्व के अधिकारों को प्राप्त करने के लिए संघर्ष किया। बाबा साहेब जीवन भर मानवाधिकारों के लिए आवाज उठाते रहे, वे समाज के सभी वर्गों के अधिकारों का प्रतिनिधित्व करने वाले निडर नेता थे और दूरदृष्टि के धनी थे। उन्होंने कहा कि यह भारत के प्रधानमंत्री द्वारा बाबा साहेब को सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि हम सभी को बाबा साहेब के जीवन संघर्ष से प्रेरणा लेकर समाज सेवा में निरंतर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने सभी को बाबा साहेब द्वारा दर्शाए मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि बाबा साहेब की जयंती पर हम उनके विचारो को याद करे और सबसे महत्वपूर्ण है कि उन्हें अपने जीवन में भी उतारें, ताकि देश को आदर्श बनाने का डॉ. भीम राव अंबेडकर का सपना पूरा किया जा सके। सोम प्रकाश ने इस अवसर पर कहा कि बाबा साहिब डॉ. अंबेडकर से जुड़े प्रमुख स्थलों का केन्द्र की वर्तमान नरेन्द्र मोदी सरकार ने पंचतीर्थ की संज्ञा देकर इन एतिहासिक स्थलों का जीर्णोद्धार करके इस कदर भव्य रूप भी दिया है कि इन पांच तीर्थ स्थल के दर्शन हेतु आने वाला बाबा साहिब का कोई पैरोकार अथवा पर्यटक अभिभूत हुए बिना नहीं रह सकता। जिसका श्रेय निर्विवाद रूप से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं उनके नेतृत्व वाली भाजपा सरकार को जाता है। इन पंचतीर्थ में सर्वप्रथम स्थान है मध्य प्रदेश स्थित महू जो कि बाबा साहिब डा. अंबेडकर की जन्मभूमि है। दूसरा स्थान है लंदन का वह आवास जहां उच्च शिक्षा प्राप्ति के दौरान बाबा साहिब किराये पर रहे। इस स्थान को भारत सरकार के सहयोग से महाराष्ट्र की पूर्ववर्ती देवेन्द्र फडऩवीस सरकार ने निलामी में सर्वाधिक बोली लगाकर न सिर्फ खरीदा बल्कि बाबा साहिब से संबंधित संग्रहालय के तौर पर विकसित भी किया। तीसरा नागपुर का वह स्थान है जहां बाबा साहिब डा. अंबेडकर ने बौद्ध धर्म की दीक्षा ग्रहण की और चौथा स्थान है दिल्ली में 26 अलीपुर मार्ग स्थित बाबा साहिब का स्मारक महापरिनिर्वाण स्थल जो कि 7400 वर्ग मीटर में फैला हुआ है और 100 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। पंचतीर्थ की कड़ी में बाबा साहिब से जुड़ा पांचवा स्थान मुंबई महाराष्ट्र में चैत्य भूमि है जहां पर बाबा साहिब का बौद्ध परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। मुंबई के बीचो-बीच इंदू मिल्स कंपाउंड में बाबा साहिब अंबेडकर का भव्य स्मारक माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं भारत सरकार के सौजन्य से लगभग 400 करोड़ रुपए की लागत से बनाया है। इतना ही नहीं अब केंद्र सरकार ने बाबा साहेब की जयंती पर अवकाश देकर इसे और भी अविस्मरनीय बना दिया है। पंजाब भाजपा इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी व उनकी सरकार का आभार प्रकट करती है।

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने पिंगलवाड़ा मखदूम पुरा ब्रांच में खिलाया खाना

जालंधर (अरोड़ा) - अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रोजेक्टों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा की अगुवाई में पिंगलवाड़ा मकदूमपुरा ब्रांच में दोपहर का खाना खिलाया। इस प्रोजेक्ट में प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा एंव क्लब टीम ने सहयोग किया । कुन्द्रा ने कहा की *नर सेवा ही नारायण सेवा नारायण सेवा है* और हमारे क्लब का मुख्य उद्देश्य ही समाज और मानवता की सेवा करना है। इस मौके पर सचिव पीके गर्ग, कोषाध्यक्ष जयदेव मल्होत्रा,जॉइंट पीआरओ गुरप्रीत सिंह पापी, संस्थापक एवं डिस्ट्रिक्ट डायमंड जी डी कुन्द्रा, ईंटरनेशनल कमेटी चेयरपर्सन एन के महेंद्रू, रीजन चेयरपर्सन संजीव गंभीर,पूर्व प्रधान केवल शर्मा, सीनियर सदस्य एम एल गुप्ता,गुलजारी लाल गुप्ता,हर्षवर्धन शर्मा,विजय शर्मा, अमित गर्ग, ऐ के बहल,गगनदीप छाबड़ा, रोहित दुआ ,नरेंद्र शर्मा,अशोक कुमार व अन्य मौके पर मौजूद थे।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar