(Date : 29/March/2424)

(Date : 29/March/2424)

के.एम.वी. का सुप्रसिद्ध तथा बेहद प्रतीक्षित बहुरंगी फैशन फिएस्टा सुकृति-24 31-03-2024 को होगा आयोजित | के.एम.वी. की छात्राओं ने भारत में साइकोलॉजी के क्षेत्र में रोजगार की अवसरों के बारे में जाना | वरुनिधि कोचिंग अकादमी में किया गया एनुअल अवॉर्ड सेरेमनी 2023–2024 का आयोजन | संस्कृति केएमवी स्कूल मे वार्षिक परीक्षा परिणाम सत्र 2023-24 | डीएवी कॉलेज जालंधर में रोजगार कौशल पर चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन |

सामाजिक गतिविधयां

सत्ता के नशे में चूर- पंजाब को नशा मुक्त करने का वायदा भूली आप: जयवीर शेरगिल

पंजाब में आप सुस्त - नशा कारोबार चुस्त

मुख्यमंत्री साहब, आप सरकार ने बीते 1 साल में कितनी बड़ी मछलियां पकड़ीं - भाजपा

जालंधर (अरोड़ा) :- भगवंत मान और आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब से नशे का अभिशाप खत्म करने संबन्धी किए बड़े-बड़े दावों के बावजूद यह समस्या अभी भी मौजूद है। वास्तव में यह और भी गंभीर रूप धारण कर चुकी है, जो इससे निपटने में सरकार के गैर जिम्मेदार रवैये को दर्शाती है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा चुनाव से पहले उनकी सरकार आने पर 3 महीने के भीतर नशा खत्म कर देने संबन्धी किए दावों पर फटकार लगाते हुए, कहा कि पिछले एक साल में मुख्यमंत्री इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई करने में विफल रहे हैं, जिस पर उन्हे शर्म महसूस करनी चाहिए। उन्होंने कटाक्ष करते हुए, सवाल किया कि क्या हुआ तेरा वादा, वो कसम, वो इरादा? यहां जारी एक जोरदार बयान में, शेरगिल ने कहा कि मीडिया के अलग-अलग वर्गों में आई खबरों के मुताबिक भगवंत मान नेतृत्व वाली सरकार के पहले 10 महीनों में नशे की ओवरडोज के चलते लगभग 200 लोगों की मौत हो चुकी है। हालात इतने गंभीर हैं कि रेगुलर तौर पर राज्य के अलग-अलग जिलों से नशे की ओवरडोज से होने वाली मौतों की खबरें आ रही हैं। इस साल जनवरी में जालंधर में एक नशा विरोधी कार्यकर्ता लंबड़दार राम गोपाल की हत्या की दुखद घटना का जिक्र करते हुए, उन्होंने कहा कि इस घटना से साफ तौर पर पता चलता है कि नशा तस्करों में पुलिस का कोई डर नहीं है। जयवीर ने कहा कि मान सहित आप के अन्य नेता नशा तस्करी में शामिल बड़ी मछलियों के खिलाफ कोई कार्रवाई ना करने पर पिछली सरकारों के खिलाफ बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ते थे। वह मुख्यमंत्री साहिब से सवाल करना चाहते हैं कि बीते 1 साल के दौरान आप सरकार ने कितनी बड़ी मछलियों को काबू किया है। भाजपा प्रवक्ता ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सीधे तौर पर हमला बोलते हुए कहा कि वह केजरीवाल को न्यूज़ चैनलों के समक्ष दिए गए उनके बयान की याद दिलाना चाहते हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर सरकार मिली ना हुई हो नशे वालों के साथ, तो सरकार 3-4 महीनों के अंदर नशे के ऊपर ठोस कार्रवाई कर सकती है। केजरीवाल के शब्दों के मुताबिक यह सोचने वाली बात है कि  पंजाब में आप सरकार को सत्ता में आए 1 साल बीत चुका है, परंतु नशे की समस्या और गंभीर हो चुकी है, जो पंजाब के लोगों व खासकर युवाओं को तबाह कर रही है।भाजपा नेता ने जिक्र किया कि किस प्रकार दिसंबर 2022 के पहले सप्ताह में सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब में युवाओं के मध्य नशाखोरी की समस्या गंभीर रूप धारण करने को लेकर पंजाब सरकार की खिंचाई की थी। शेरगिल ने कहा कि हाल ही में पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राज्य के सीमावर्ती गांवों के दो दिवसीय दौरे के दौरान कहा था कि यह सिर्फ युवाओं का सवाल नहीं है, बल्कि नशे स्कूलों में घुस चुके हैं और बच्चे इसके शिकार बन रहे हैं। राज्यपाल ने यहां तक जिक्र किया था कि वह जिस गांव में गए लोग कह रहे थे कि नशे जनरल स्टोर में करियाने के समान की तरह मिल रहे हैं। शेरगिल ने मांग की कि आप को पंजाब से नशाखोरी के खात्मे हेतु उठाए गए कदमों को लेकर श्वेत पत्र लाना चाहिए। वरिष्ठ भाजपा नेता ने मान को गंभीर समस्या से निपटने के नाम पर सिर्फ लीपापोती से बाहर निकलने की सलाह देते हुए कहा कि पंजाब से नशे के अभिशाप को खत्म करने और इसका सबसे अधिक शिकार बन रहे, युवाओं को बचाने के लिए सरकार को कठोर कदम उठाने चाहिएं, राज्य के इंटेलिजेंस नेटवर्क को मजबूत करना चाहिए, नशे की सप्लाई चैन को पूरी तरह से खत्म करना चाहिए और इसके अलावा, नशा छुआओ मुहिम को तेजी से आगे बढ़ाना चाहिए, मोटिवेशनल सेमिनार आयोजित करने चाहिएं व यह सुनिश्चित करना चाहिए कि पुनर्वास केंद्र सही तरीके से काम करें।

मंदिर एक्ट टीम से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कि मुलाकात

दोनों विधायक रमन अरोड़ा तथा शीतल अंगुराल भी रहे मीटिंग में मौजूद

जालंधर (अरोड़ा) :- हिंदू मंदिर एक्ट बनाए जाने हेतु बनाई गई मंदिर एक्ट टीम से मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मुलाकात की है। मुलाकात दौरान मुख्यमंत्री भगवत मान से मंदिर एक्ट टीम के महंत बंसी दास, मनोज नन्ना पंजाब प्रांत संयोजक ने कहा कि हिंदू मंदिर एक्ट बनाए जाने की मांग, काऊ सेस, गोचर भूमि तथा संत समाज के डेरे जिन पर कब्जे किए गए हैं उन को मुक्त कराने की मांग, जब तक हिंदू मंदिर एक्ट नहीं बनता तब तक सरकार मंदिरों के जीर्णोद्धार तथा रखरखाव के लिए 1000 करोड़ का आर्थिक पैकेज जारी करने की मांग मौजूदा प्रदेश सरकार तुरंत पूरी करें।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उक्त विषय उनके ध्यान में  है। भगवंत मान ने मंदिर एक्ट टीम को लोकसभा उपचुनाव के उपरांत इस विषय पर विस्तार पूर्वक मीटिंग करने के लिए चंडीगढ़ बुलाया है मीटिंग में दोनों विधायक  रमन अरोड़ा, शीतल अंगुराल भी उपस्थित रहे। इसके अलावा मीटिंग में राजेश विज महासचिव श्री देवी तालाब मंदिर कमेटी, हेमंत कुमार, संजीव शर्मा, रोहित अरोड़ा, दविंदर अरोड़ा , रुद्राक्ष शर्मा , हरप्रीत भी उपस्थित रहे। गौरतलब है कि हिंदू मंदिर एक्ट की मांग को लेकर महंत रविकांत तथा मनोज नन्ना की अध्यक्षता में कई बार सरकार के प्रतिनिधियों को मांग पत्र दिए जा चुके हैं। इसके अलावा हिंदू मंदिर एक्ट को लेकर मीटिंगे, प्रदर्शन भी किए जा चुके हैं । गत महीनों जालंधर में भी हिंदू मंदिर एक्ट की मांग को लेकर मनोज नन्ना की अध्यक्षता में विशाल भगवा मार्च भी निकाला गया था। जिसके उपरांत हिंदू मंदिर एक्ट बनाए जाने की मांग  हिंदू समाज में जोर शोर से उठ रही है।

ਜਲੰਧਰ ਪੱਛਮੀ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਕਰਮਜੀਤ ਕੌਰ ਚੌਧਰੀ ਦੇ ਘਰ ਸ਼ਕਤੀ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ

जालंधर (अरोड़ा) :- ਪੱਛਮੀ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕੇ ਤੋਂ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲਰਾਂ ਅਤੇ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਵੀਰਵਾਰ ਸ਼ਾਮ ਇੱਥੇ ਜਲੰਧਰ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਕਰਮਜੀਤ ਕੌਰ ਚੌਧਰੀ ਦੇ ਘਰ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਕੇ ਸ਼ਕਤੀ ਤੇ ਏਕਤਾ ਦਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ। ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦੇ ਨੇਤਾ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ, ਵਿਧਾਇਕ ਰਾਣਾ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਚੱਬੇਵਾਲ, ਹਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਲਾਡੀ ਸ਼ੇਰੋਵਾਲੀਆ ਅਤੇ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧਰੀ, ਜਲੰਧਰ (ਸ਼ਹਿਰੀ) ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਜਿੰਦਰ ਬੇਰੀ, ਜਲੰਧਰ ਪੱਛਮੀ ਹਲਕੇ ਤੋਂ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਆਗੂ ਅਤੇ ਸਾਬਕਾ ਕੌਂਸਲਰ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ। ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਜਲੰਧਰ ਪੱਛਮੀ ਹਲਕੇ ਦੇ ਨੇਤਾਵਾਂ ਨੇ ਕਰਮਜੀਤ ਕੌਰ ਚੌਧਰੀ ਦੀ ਹਮਾਇਤ ਕਰਦਿਆਂ ਭਰੋਸਾ ਦਿਵਾਇਆ ਕਿ ਉਹ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣ ਵਿੱਚ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਹਲਕੇ ਤੋਂ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਲੀਡ ਦਿਵਾਉਣ ਲਈ ਸਖਤ ਮਿਹਨਤ ਕਰਨਗੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਬੋਲਦਿਆਂ ਕਰਮਜੀਤ ਕੌਰ ਚੌਧਰੀ ਨੇ ਸਮੂਹ ਆਗੂਆਂ ਦਾ ਸਹਿਯੋਗ ਅਤੇ ਇਕਜੁੱਟਤਾ ਲਈ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ, “ਮੈਂ ਕਾਂਗਰਸੀ ਨੇਤਾਵਾਂ ਅਤੇ ਵਰਕਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਸਮਰਥਨ ਲਈ ਤਹਿ ਦਿਲੋਂ ਧੰਨਵਾਦੀ ਹਾਂ। ਅਸੀਂ ਰਲ ਕੇ ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਜਿੱਤ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਕੰਮ ਕਰਾਂਗੇ। ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਕਾਂਗਰਸ ਦਾ ਸਮਰਥਨ ਕੀਤਾ ਹੈ ਅਤੇ ਮੈਨੂੰ ਭਰੋਸਾ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਅੱਗੇ ਵੀ ਅਜਿਹਾ ਕਰਦੇ ਰਹਿਣਗੇ।" ਕਾਂਗਰਸ ਵਿਧਾਇਕ ਦਲ ਦੇ ਨੇਤਾ ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਬਾਜਵਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਹਰ ਵਰਕਰ ਜਲੰਧਰ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣ ਜਿੱਤਣ ਲਈ ਦਿਨ ਰਾਤ ਇੱਕ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ ਤੇ 13 ਮਈ ਨੂੰ ਇਸ ਮਿਹਨਤ ਦਾ ਸਕਾਰਾਤਮਕ ਨਤੀਜਾ ਆਏਗਾ। ਚੋਣ ਪ੍ਰਚਾਰ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਚੇਅਰਮੈਨ ਰਾਣਾ ਗੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ, “ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਜਲੰਧਰ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣ ਜਿੱਤਣ ਲਈ ਇਕਜੁੱਟ ਹੈ। ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਆਪਣੇ ਦੀਵਾਲੀਆਪਨ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਕਿਉਂਕਿ ਉਸ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਪਾਰਟੀ ਵਿੱਚੋਂ ਉਮੀਦਵਾਰ ਵੀ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ। ਸਾਨੂੰ ਭਰੋਸਾ ਹੈ ਕਿ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਲੋਕ ਇਸ ਖੋਖਲੇਪਨ ਦਾ ਚੋਣ ਵਿਚ ਢੁਕਵਾਂ ਜਵਾਬ ਦੇਣਗੇ।" ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਾਬਕਾ ਸੀਨੀਅਰ ਡਿਪਟੀ ਮੇਅਰ ਸੁਰਿੰਦਰ ਕੌਰ, ਜਲੰਧਰ (ਸ਼ਹਿਰੀ) ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ, ਜਲੰਧਰ ਪੱਛਮੀ ਬਲਾਕ ਪ੍ਰਧਾਨ ਹਰੀਸ਼ ਢੱਲ, ਹਰਜਿੰਦਰ ਲਾਡਾ, ਹੰਸਰਾਜ ਢੱਲ, ਸੁਰਿੰਦਰ ਚੌਧਰੀ, ਗੁਲਜ਼ਾਰੀ ਲਾਲ ਸਾਰੰਗਲ, ਤਰਸੇਮ ਸਿੰਘ ਲਖੋਤਰਾ, ਬਚਨ ਲਾਲ, ਅਨਮੋਲ ਗਰੋਵਰ, ਕੁਲਦੀਪ ਮਿੰਟੂ, ਨਵਦੀਪ ਜਰੇਵਾਲ, ਜਗਦੀਸ਼ ਸਮਰਾਏ, ਰਛਪਾਲ ਜੱਖੂ, ਸੁਦੇਸ਼ ਭਗਤ, ਬੰਟੀ ਨੀਲਕੰਠ, ਸੰਜੂ ਅਰੋੜਾ, ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਰਾਜੂ, ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਆਜ਼ਾਦ, ਸੁਰਜੀਤ ਕੌਰ, ਬਲਬੀਰ ਕੌਰ, ਮੀਨੂੰ ਬੱਗਾ, ਮੁਨੀਸ਼ ਪਾਹਵਾ, ਪਵਨ ਕੌਸ਼ਲ, ਜਵਾਹਰ ਖਾਨ, ਬਿਸ਼ੰਬਰ ਭਗਤ ਅਤੇ ਸੁਨੀਲ ਕੁਮਾਰ ਬੱਬੂ ਹੋਰਾਂ ਸਮੇਤ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

भाजपा को आज के मुकाम पर पहुँचाने में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जैसे अनगिनत महान व्यक्तियों का बलिदान सर्वोपरी: अश्वनी शर्मा

अश्वनी शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग करतारपुर विधानसभा में पड़ने वाले दयालपुर में भाजपा के स्थापना दिवस पर फहराया झंडा

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता पार्टी के 44 वें स्थापना दिवस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के आह्वान पर समूचे पंजाब में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला से लेकर बूथ स्तर तक भाजपा का स्थापना दिवस मनाया। इसी कड़ी में करतारपुर विधानसभा में पड़ने वाले दयालपुर में जिलाध्यक्ष रंजीत सिंह पवार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यकर्म में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने विशेष रूप से पहुँच कर कार्यकर्ताओं संग भाजपा का ध्वजारोहण कर स्थापना दिवस मनाया तथा कार्यकर्ताओं में मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर सभी ने राष्ट्रगान गा कर भाजपा ध्वज को सलामी दी। उन्होंने इस अवसर पर कार्यकर्ताओं संग बैठ कर प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी का लाइव भाषण भी सुना। इस अवसर पर अश्वनी शर्मा के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, पूर्व विधायक बलविंदर सिंह लाडी, संजीव मिन्हास, पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, अमरजीत सिंह अमरी, सुदर्शन सोबती, राजीव पांजा, निधि तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता भी उपस्थित थे।

अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा के स्थापना दिवस तथा श्री हनुमान जयंती की बधाई देते हुए कहा कि आज भाजपा कार्यकर्ताओं पर आधारित विश्व का सबसे बड़ा राजनितिक दल बन चुका है। आज से 44 साल पहले राष्ट्र सेवा व राजनीतिक स्वच्छता के लिए एवं भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए भाजपा के संस्थापक सदस्यों ने राष्ट्र को सर्वोपरी रख कर भारतीय जनता पार्टी का गठन किया गया था। उस समय रोपा गया पौधा आज भाजपा कार्यकर्ताओं के बलिदान तथा अनथक परिश्रम के चलते एक विशाल वृक्ष बन चुका है। भारतीय जनता पार्टी को आज इस मुकाम पर पहुँचाने में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जैसे अनगिनत महान व्यक्तियों का बलिदान सर्वोपरी रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्यों को कोटि-कोटि प्रणाम करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूँ। भाजपा समाज के सभी वर्गों को विश्वास में लेकर, राष्ट्र निर्माण के लिए काम कर रही है। हमें गर्व है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज एक मजबूत एवं स्वाभिमानी देश के रूप में स्थापित हुआ है। भाजपा ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई तथा प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में कई इतिहास रचे हैं और यह सफर आगे भी निरंतर जारी है। सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता व् भाईचारे की साँझ को कायम रखने तथा सहयोग के लिए संकल्प को दोहराया।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा का हर एक कार्यकर्त्ता नि:स्वार्थ भाव से कोरोना काल से पहले, कोरोना काल के दौरान और उसके बाद आज तक जनता की सेवा में जुटा हुआ है। भाजपा ही एकमात्र ऐसा राजनितिक दल है जहाँ कार्यकर्त्ता अपनी कार्यदक्षता के आधार पर पार्टी में किसी भी पद तक पहुँच सकता है। इसका उदाहरण है डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई और देश के प्रधानमंत्री नरेंदर भाई मोदी सहित कई अन्य नेता जिन्होंने भाजपा तथा भारत का नाम विश्व के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करवा दिया है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में पार्टी 6 अप्रैल से बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक सप्ताह भर चलने वाले सामाजिक समरसता अभियान की शुरुआत करने जा रही है, जिसके तहत पंजाब में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगें। इस कड़ी में भाजपा कार्यकर्ता 14 अप्रैल तक प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के भाषण के बाद पार्टी के इतिहास और केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर गोष्ठी और परिचर्चा आयोजित करेंगें। बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को बूथ स्तर पर कार्यक्रमों के दौरान उनकी तस्वीर पर मालयार्पण कर श्रद्धांजली देकर मनाया जाएगा। अश्वनी शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने इलाके में भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

जालंधर लोकसभा उपचुनाव के सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के लिए दो दिनों का प्रशिक्षण कार्यक्रम

सहायक रिटर्निंग अधिकारियों, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों एवं जिला नोडल अधिकारियों के लिए दो दिनों का प्रशिक्षण शुरू

पहले दिन नामांकन प्रक्रिया, जिला चुनाव प्रबंधन योजना, वल्नेरेबिलिटी मैपिंग, मतदान दल और पोलिंग डे के प्रबंधो के बारे में दी जानकारी

जालंधर (अरोड़ा) :- लोकसभा क्षेत्र जालंधर के उपचुनाव को देखते हुए पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी के निर्देशों पर जिला प्रशासन ने सहायक रिटर्निंग अधिकारियों, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों और जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों के दो दिन प्रशिक्षण की शुरुआत जिला प्रशासकीय परिसर में की ताकि चुनाव प्रक्रिया को उचित ढंग से पूरा किया जा सके। प्रशिक्षण के पहले दिन आयोजित दो दिन के सैशन में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को नामांकन प्रक्रिया, जिला चुनाव प्रबंधन योजना, वल्नेरेबिलिटी मैपिंग, पोलिंग दल और पोलिंग डे की व्यवस्थाओं के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। सुबह के सैशन में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) मानसा टी. बेनिथ व एसडीएम धर्मकोट डा. चारुमिता ने सहायक रिटर्निंग अधिकारियों, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों और जिला नोडल अधिकारियों को नामांकन प्रक्रिया के संबंध में चुनाव आयोग द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के बारे में को विस्तार से जानकारी दी। इसी तरह शाम के सैशन के दौरान राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) फाजिल्का संदीप कुमार और कमिश्नर नगर निगम अमृतसर संदीप ऋषि ने जिला चुनाव प्रबंधन योजना, वल्नेरेबिलिटी मैपिंग और पोलिंग पार्टी और पोलिंग डे के प्रबंधो के बारे में विस्तृत जानकारी दी। अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) मेजर अमित महाजन ने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार 10 मई 2023 को लोकसभा क्षेत्र के आम चुनाव के लिए जिले के 1972 मतदान केंद्रों पर मतदान करवाया जाएगा, जिसके लिए 13 अप्रैल से 20 अप्रैल तक उम्मीदवारों के नामांकन पत्र प्राप्त जाएगे, जबकि 21 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी और 24 अप्रैल को नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। इस अवसर पर सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारी, जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर, विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर एवं जिला नोडल अधिकारी भी उपस्थित थे।

डिप्टी कमिश्नर ने गेहूँ के खरीद प्रबंधो का लिया जायजा

अधिकारियों को फसलों की उचित ढंग से खरीद सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

कहा खरीद सीजन दौरान किसानों को मंडियों में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी

जालंधर (अरोड़ा) :- डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने आज जिले में गेहूं खरीद प्रबंधो की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को रबी फसल की उचित ढंग से खरीद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। स्थानीय जिला प्रशासकीय परिसर में जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, मंडी बोर्ड व खरीद एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले की 79 रैगुलर मंडियों, जिनमें 12 मुख्य यार्ड, 28 सब यार्ड और 39 उप यार्ड शामिल है पर गेहूं की खरीद की जाएगी। उन्होंने सभी मंडियों में खरीद प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी बोर्ड के अधिकारियों को मंडियों में साफ-सफाई पेयजल, लाइट व शौचालय की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा। बारदानो की उपलब्धता, खरीद केन्द्र से भण्डारण स्थल तक पहुँचाने की व्यवस्था, आवश्यक श्रमिकों की व्यवस्था, तोल के लिए काँटे तथा नमी मीटर ठीक स्थिति में होने चाहिए, ताकि फसल की खरीद प्रक्रिया उचित एवं कुशल ढंग से हो सके। उन्होंने कहा कि बेमौसम बारिश और खराब मौसम के कारण अभी तक जिले की मंडियो में फसल की आमद नहीं हो पायी है। खरीद समय दौरान बारिश होने की स्थिति में गेहूँ के ढेरों एवं फसल की बोरियों को नुक्सान से बचाने के लिए तरपाल सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ की जाए। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, डी.एफ.एस.सी. नरिंदर सिंह, जिला मंडी अधिकारी अरविंदर सिंह सहित विभिन्न खरीद एजेंसियों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने पिंगलवाड़ा मखदूम पुरा ब्रांच में खिलाया खाना

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रोजेक्टों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान  दया कृष्ण छाबड़ा की अगुवाई में पिंगलवाड़ा मकदूमपुरा ब्रांच में दोपहर का खाना खिलाया। इस  प्रोजेक्ट में सचिव पीके गर्ग व कमलेश गर्ग ने  अपनी शादी की सालगिरह की खुशी में सहयोग किया । छाबड़ा  ने कहा की  नर सेवा नारायण सेवा ही नारायण सेवा है और हमारे क्लब का मुख्य उद्देश्य ही समाज और मानवता की सेवा करना है। इस मौके पर सचिव पीके गर्ग, कोषाध्यक्ष जयदेव मल्होत्रा, पीआरओ सेवा सिंह, संस्थापक एवं डायमंड जी डी कुन्द्रा, ईंटरनेशनल चेयरपर्सन कमेटी एन के महेंद्रू रीजन चेयरपर्सन संजीव गंभीर,पूर्व प्रधान केवल शर्मा, सीनियर सदस्य एम एल गुप्ता, मीडिया कोऑर्डिनेटर जगन नाथ सैनी,गुलजारी लाल गुप्ता,हर्षवर्धन शर्मा,अश्वनी नागपाल, ऐ के बहल,गुलशन कपूर, नरेंद्र शर्मा,संजीव ओबराय,डाक्टर रोहित गुलाटी , अमित गर्ग, नंदनी गर्ग, प्ररियान गर्ग व अन्य मौके पर मौजूद थे।

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण के प्रधान बने दया कृष्ण छाबड़ा

छाबड़ा जी अलायंस क्लब जालंधर समर्पण को बुलंदियों पर ले जाएंगे- हरप्रीत कौर

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण के प्रधान  दया कृष्ण छाबड़ा की अगुवाई में पूरी टीम ने श्री गुरुद्वारा सिंह  सभा व सत्यनारायण मंदिर मखदूम पुरा में मत्था टेक कर आशीर्वाद लिया और सरस्वती सिंधु न्यास मोहल्ला गोविंदगढ़ में दो एयर कूलर भेंट किए।  छात्राओं  को फल और स्वीट्स  वितरित किए। ऐली संजय भल्ला ने इस प्रोजेक्ट में सहयोग दिया। इस प्रोजेक्ट की मुख्य मेहमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 126एन एली हरप्रीत कौर जी थे। उन्होंने कहा अलायंस क्लब जालंधर समर्पण छाबड़ा जी की अगुवाई में दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करेगा और छाबड़ा साहब जालंधर समर्पण को बुलंदियों पर ले जाएंगे ।छाबड़ा साहब ने आए हुए मुख्य मेहमान और सभी एली सदस्यों का धन्यवाद किया और भरोसा दिलाया कि हम समाज और मानवता की सेवा के सर्विस प्रोजेक्ट  लगातार करते रहेंगे । 

डायमंड जी डी कुन्द्रा ने टीम को आशीर्वाद व शुभकामनाऐं दी। इस मौके पर डायमंड ऐली जी डी कुन्द्रा ,रीजन चेयर पर्सन संजीव गंभीर,  सचिव पी के गर्ग ,कोषाध्यक्ष जयदेव मल्होत्रा, जॉइंट पीआरओ गुरप्रीत सिंह पापी,चार्टर प्रधान एन के महेंद्रू, ऐली केवल शर्मा, डी सी ऐस तेजपाल सिंह, सीनियर सदस्य ऐली एम एल गुप्ता, हर्षवर्धन शर्मा, गुलशन कपूर,गुलजारी लाल गुप्ता,विजय शर्मा, ऐ के बहल ,अशोक कुमार,तेजिंदर शारदा,संजीव ओबराय,संजय भल्ला,नरेंद्र शर्मा, सिंधु न्यास ट्रस्ट के प्रधान सरोज मल्होत्रा और अन्य सदस्य मौजूद थे

ਜਲੰਧਰ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣ: ਕਾਂਗਰਸੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਕਰਮਜੀਤ ਕੌਰ ਚੌਧਰੀ ਨੇ ਚੋਣ ਜ਼ਾਬਤੇ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਸੰਬੰਧੀ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਨੂੰ ਲਿਖੀ ਚਿੱਠੀ

जालंधर (अरोड़ा) :- ਜਲੰਧਰ ਲੋਕ ਸਭਾ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣ ਲਈ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਕਰਮਜੀਤ ਕੌਰ ਚੌਧਰੀ ਨੇ ਬੁੱਧਵਾਰ ਨੂੰ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਨੂੰ ਇੱਕ ਚਿੱਠੀ ਲਿਖ ਕੇ ਆਦਰਸ਼ ਚੋਣ ਜ਼ਾਬਤੇ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਖਿਲਾਫ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ। ਭਾਰਤ ਦੇ ਮੁੱਖ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਸ਼੍ਰੀ ਰਾਜੀਵ ਕੁਮਾਰ ਨੂੰ ਲਿਖੇ ਆਪਣੇ ਪੱਤਰ ਵਿੱਚ ਕਰਮਜੀਤ ਕੌਰ ਚੌਧਰੀ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਆਦਰਸ਼ ਚੋਣ ਜ਼ਾਬਤੇ ਦੀਆਂ ਤਿੰਨ ਸੰਭਾਵੀ ਉਲੰਘਣਾਵਾਂ ਵੱਲ ਧਿਆਨ ਦਿਵਾਇਆ। ਇਹਨਾਂ ਵਿੱਚ ਜਲੰਧਰ ਸੰਸਦੀ ਹਲਕੇ ਵਿੱਚ ਤਾਇਨਾਤ ਕਈ IPS, PCS, ਅਤੇ PPS ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਦੇ ਤਬਾਦਲੇ, ਆਮ ਆਦਮੀ ਕਲੀਨਿਕਾਂ 'ਤੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੀਆਂ ਤਸਵੀਰਾਂ ਅਤੇ ਪ੍ਰਿੰਟ, ਇਲੈਕਟ੍ਰਾਨਿਕ ਤੇ ਸੋਸ਼ਲ ਮੀਡੀਆ 'ਚ ਸਰਕਾਰੀ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰਾਂ ਦਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਨ ਸ਼ਾਮਲ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਲਿਖਿਆ ਕਿ ਤਬਾਦਲੇ ਦੇ ਹੁਕਮ "ਲੋਕ ਸਭਾ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣ ਦੌਰਾਨ ਸੱਤਾਧਾਰੀ ਪਾਰਟੀ ਦਾ ਪ੍ਰਭਾਵ ਵਧਾਉਣ ਦੇ ਇਰਾਦੇ ਨਾਲ ਪਾਸ ਕੀਤੇ ਗਏ" ਪ੍ਰਤੀਤ ਹੁੰਦੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਮੁੱਖ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਤਬਾਦਲੇ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ਨੂੰ ਰੱਦ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵਾਲੀ ਸਥਿਤੀ ਨੂੰ ਬਰਕਰਾਰ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇ। ਕਰਮਜੀਤ ਚੌਧਰੀ ਨੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਕਲੀਨਿਕਾਂ ਤੋਂ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਦੀਆਂ ਤਸਵੀਰਾਂ ਹਟਾਉਣ ਅਤੇ ਕਲੀਨਿਕਾਂ ਦੇ ਨਾਵਾਂ ਤੋਂ ‘ਆਮ ਆਦਮੀ’ ਸ਼ਬਦ ਹਟਾਉਣ ਦੀ ਮੰਗ ਵੀ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਬੇਨਤੀ ਕੀਤੀ ਕਿ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣ ਪੂਰੀ ਹੋਣ ਤੱਕ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰਾਂ ਦੇ ਮੀਡੀਆ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਵੀ ਸਰਕਾਰੀ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ਿਤ ਨਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਚਿੱਠੀ 'ਤੇ ਟਿੱਪਣੀ ਕਰਦਿਆਂ ਕਰਮਜੀਤ ਚੌਧਰੀ ਨੇ ਕਿਹਾ, "ਆਜ਼ਾਦ ਅਤੇ ਨਿਰਪੱਖ ਚੋਣਾਂ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਆਦਰਸ਼ ਚੋਣ ਜ਼ਾਬਤੇ ਨੂੰ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਲਾਗੂ ਕੀਤਾ ਜਾਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਉਲੰਘਣਾ ਲੋਕਤੰਤਰੀ ਢਾਂਚੇ ਨੂੰ ਕਮਜ਼ੋਰ ਕਰਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸ ਨਾਲ ਚੋਣ ਪ੍ਰਣਾਲੀ ਦੀ ਨਿਰਪੱਖਤਾ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਘੱਟ ਹੁੰਦਾ ਹੈ। ਮੇਰੀ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਹੈ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਉਲੰਘਣਾਵਾਂ ਖਿਲਾਫ ਤੁਰੰਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ।" ਉਨ੍ਹਾਂ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਲੋਕਤਾਂਤਰਿਕ ਸਿਧਾਂਤਾਂ ਨੂੰ ਬਰਕਰਾਰ ਰੱਖਣ ਅਤੇ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ ਹੋਣ ਵਾਲੀ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣ ਨੂੰ ਪਾਰਦਰਸ਼ੀ ਤੇ ਨਿਰਪੱਖ ਢੰਗ ਨਾਲ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ ਹੈ।

जालंधर में हुई उपचुनाव की घोषणा , 10 मई को होगा मतदान, देखे विस्तृत जानकारी

जालंधर (JJS) : चुनाव आयोग ने कर्नाटका के चुनावो के साथ जालंधर में भी चुनावो की घोषणा कर दी है। नीचे लिखे अनुसार होगा मतदान और 15 मई को संपूर्ण होगा । 

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar