(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे |

सामाजिक गतिविधयां

गांव तलवां में हुई भाजपा की चुनावी सभा विशाल जनसभा बन गई

जालंधर/अरोड़ा - भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल का चुनाव प्रचार जोरों पर है और इसको लेकर रैलियां, नुक्कड़ सभाएं, घर-घर चुनाव प्रचार चल रहा है। इसी सिलसिले में आज गांव तलवां में चुनावी सभा का आयोजन किया गया, जिसने देखते ही देखते एक विशाल जनसभा का रूप ले लिया. इस मौके पर भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर उनके साथ भाजपा के प्रदेश महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा, मनजीत बाली, जोगी तल्लन आदि भी मौजूद रहे।



इस मौके पर भाजपा नेताओं ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में मतदान करने को कहा और कहा कि आप लोग पिछले 20 सालों से कांग्रेस उम्मीदवारों को जिता रहे हैं और जालंधर लोकसभा क्षेत्र के लिए उन्होंने कुछ नहीं किया. अगले साल 2024 में दोबारा लोकसभा चुनाव मई महीने के आसपास होंगे और तब तक आपके पास करीब 11 महीने का समय बचा है। इसलिए भाजपा आपसे आह्वान करती है कि आप भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को इन 11 महीनों के लिए जालंधर लोकसभा की सेवा करने का मौका दें। हम आपसे वादा करते हैं कि इन 11 महीनों में जालंधर लोकसभा क्षेत्र की सूरत बदल देगी। उन्होंने कहा कि अब फैसला जनता के हाथ में है कि आप जालंधर लोकसभा का विकास और पंजाब और अपने बच्चों का भविष्य चाहते हैं या कुछ और। इन्द्र इकबाल सिंह अटवाल ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को विश्वास दिलाया कि वह हमेशा लोगों की सेवा में उपस्थित रहते हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि 10 मई को उन्हें विजयी बनाने के लिए पुष्प चिह्न का बटन दबाएं।

 

पंजाब की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री का भाजपा की नीतियों में विश्वास : अनुराग ठाकुर

कांग्रेस व आम आदमी पार्टी की ग़लत नीतियों के चलते पंजाब नशे की गिरफ़्त में, नशा उन्मूलन में खेलों  की अहम भूमिका : अनुराग ठाकुर

जालंधर, 6 मई (अरोड़ा) : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज जालंधर में स्पोर्ट्स इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के अपार जनसमूह को संबोधित किया। अनुराग ठाकुर ने पंजाब के स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को भाजपा को पूर्ण समर्थन व अपार सहयोग के लिए धन्यवाद प्रकट किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंजाब की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री की ख्याति पूरे देश और दुनिया में है। प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी इस इंडस्ट्री को और विस्तार देने व प्रोत्साहित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। यह हर्ष का विषय है कि जालंधर स्पोर्ट्स इंडस्ट्री से जुड़े सभी हितधारकों ने भाजपा व प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों में विश्वास जताया है और इस लोकभा उपचुनाव में यहाँ कमल खिलाने का संकल्प लिया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज कांग्रेस व आम आदमी पार्टी की ग़लत नीतियों के चलते पंजाब नशे की गिरफ़्त में है। इन लोगों ने नशा माफिया पर ना तो नकेल कसी और ना ही प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए कोई कदम उठाया। इन दोनों पार्टियों ने ना सिर्फ़ युवाओं को धोखा दिया, बल्कि उनके भविष्य के साथ भी खिलवाड़ किया है। पंजाब को नशे से दूर करने में खेल अपनी अहम भूमिका निभा सकते हैं। खेल देश को एकजुट करने के साथ उसके ‘सॉफ्ट पावर’ को भी दर्शाता है। सॉफ्ट पावर का मतलब किसी देश की वह क्षमता है जिसके माध्यम से वह बिना किसी बल प्रयोग के अन्य देशों से अपने हितों के अनुरूप सहयोग प्राप्त कर सकता है।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2014 के बाद जब से देश की कमान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों में आई है, तब से उन्होंने देश और देश के विकास में युवा शक्ति की भूमिका को समझते हुए कई क्रांतिकारी परिवर्तनों की शुरुआत की है। खेलो इंडिया, फिट इंडिया, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, TOPS जैसी योजनाएं भारत में आए खेलों के प्रति 360° के परिवर्तन को दर्शाते हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान भी केंद्र सरकार खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और अन्य सुविधाएं मुहैया कराती रही और इसके परिणामस्वरूप देश ने ओलंपिक में सात, पैरालंपिक में 19 और डीफ्लंपिक में 16 पदक जीते। साथ ही थॉमस कप जीतकर खिलाड़ियों ने विश्व मानचित्र पर अपनी छाप छोड़ी है।

खेल मंत्री ठाकुर ने कहा कि इस बार देश का खेल बजट करीब 2500 करोड़ रुपए है। 2014 से पहले खेल विभाग का बजट आठ सौ, साढ़े आठ सौ करोड़ रुपए के आसपास ही रह जाता था। यानि 2014 के मुकाबले देश के खेल विभाग के बजट में लगभग तीन गुना बढोतरी हुई है। केंद्र सरकार अब जिला स्तर और स्थानीय स्तर तक स्पोर्ट्स फैसिलिटीज़ बना रही है। अब तक देश के सैकड़ों जिलों में लाखों युवाओं के लिए स्पोर्ट्स इनफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। इस बार नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी को भी अधिकतम बजट प्रदान किया गया है। हमारा प्रयास है कि स्पोर्ट्स मैनेजमेंट और स्पोर्ट्स टेक्नोलॉजी से जुड़ी हर विद्या को सीखने का माहौल बने। जिससे युवाओं को इस क्षेत्र में करियर बनाने का अवसर मिलेगा।

 

ਕਰਮਜੀਤ ਕੌਰ ਚੌਧਰੀ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਪੱਛਮੀ ਹਲਕੇ ਵਿੱਚ ਕੱਢਿਆ ਵੱਡਾ ਰੋਡ ਸ਼ੋਅ

ਜਲੰਧਰ (JJS) - ਜਲੰਧਰ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਕਾਂਗਰਸ ਉਮੀਦਵਾਰ ਕਰਮਜੀਤ ਕੌਰ ਚੌਧਰੀ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਪੱਛਮੀ ਵਿਧਾਨ ਹਲਕੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਬੇਹੱਦ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਤੇ ਵੱਡਾ ਰੋਡ ਸ਼ੋਅ ਕੱਢਿਆ, ਜਿੱਥੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਸਮਰਥਨ ਵਿੱਚ ਸੜਕਾਂ ਅਤੇ ਗਲੀਆਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਭੀੜ ਇਕੱਠੀ ਹੋਈ। ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਵੱਲੋਂ ਰਵਾਨਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਇਹ ਰੋਡ ਸ਼ੋਅ ਅਵਤਾਰ ਨਗਰ ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਕੇ ਭਾਰਗੋ ਕੈਂਪ, ਵਾਰਡ 34, 35 ਅਤੇ 36, ਬੁੱਢਾ ਮੱਲ ਪਾਰਕ, ਚੱਪਲੀ ਚੌਂਕ ਅਤੇ ਮੇਨ ਬਜ਼ਾਰ ਇਲਾਕਿਆਂ ਵਿੱਚੋਂ ਗੁਜ਼ਰਿਆ, ਜਿੱਥੇ ਹਰ ਜਗ੍ਹਾ ਸਵਾਗਤ ਲਈ ਸਮਰਥਕਾਂ ਦੀ ਭਾਰੀ ਭੀੜ ਇਕੱਠੀ ਹੋਈ।

ਮਹਿਲਾ ਕਾਂਗਰਸ ਵਰਕਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੱਢੇ ਗਏ ਇਸ ਰੋਡ ਸ਼ੋਅ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਭਾਰੀ ਇਕੱਠ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ। ਜਿੱਥੋਂ ਤੱਕ ਵੀ ਨਜ਼ਰ ਜਾਂਦੀ ਸੀ, ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਸਮੁੰਦਰ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਕਰਮਜੀਤ ਚੌਧਰੀ ਦਾ ਸੁਆਗਤ ਕਰਨ ਲਈ ਸੜਕਾਂ ਅਤੇ ਗਲੀਆਂ ਦੇ ਦੋਵੇਂ ਪਾਸੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਭੀੜ ਲੱਗ ਗਈ। ਚੌਧਰੀ ਨੇ ਹੱਥ ਜੋੜ ਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਪਿਆਰ ਨੂੰ ਸਵੀਕਾਰ ਕੀਤਾ। ਕਰਮਜੀਤ ਕੌਰ ਚੌਧਰੀ ਦੀ ਉਮੀਦਵਾਰੀ ਨੂੰ ਮਿਲੇ ਭਾਰੀ ਸਮਰਥਨ ਨੂੰ ਦਰਸਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਉਤਸ਼ਾਹ ਅਤੇ ਊਰਜਾ ਦੇਖਣਯੋਗ ਸੀ।

ਅਵਤਾਰ ਨਗਰ ਵਿਖੇ ਭਰਵੇਂ ਇਕੱਠ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਕਰਮਜੀਤ ਚੌਧਰੀ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਮਿਲੇ ਅਥਾਹ ਸਮਰਥਨ ਲਈ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ, "ਅੱਜ ਦਾ ਵਿਸ਼ਾਲ ਇਕੱਠ ਮੇਰੇ ਪਤੀ ਸੰਤੋਖ ਸਿੰਘ ਚੌਧਰੀ ਲਈ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਪਿਆਰ ਅਤੇ ਸਤਿਕਾਰ ਦਾ ਪ੍ਰਮਾਣ ਹੈ। ਉਹ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਨੇਤਾ ਸਨ ਅਤੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਵਿਚਕਾਰ ਹੀ ਰਹਿੰਦੇ ਸਨ। ਮੈਂ ਇਹ ਭਾਰੀ ਸਮਰਥਨ ਦੇਖ ਕੇ ਸਨਮਾਨਿਤ ਮਹਿਸੂਸ ਕਰਦੀ ਹਾਂ।" ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਨੇ ਵੀ ਭੀੜ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਿਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣ ਦੀ ਮਹੱਤਤਾ 'ਤੇ ਜ਼ੋਰ ਦਿੱਤਾ ਅਤੇ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਕਰਮਜੀਤ ਕੌਰ ਚੌਧਰੀ ਨੂੰ ਇਕਜੁੱਟ ਹੋ ਕੇ ਵੋਟ ਪਾਉਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ। ਉਹਨਾਂ ਆਖਿਆ ਕਿ ਕਰਮਜੀਤ ਚੌਧਰੀ ਸੰਸਦ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਉਠਾਉਣ ਲਈ ਸਭ ਤੋਂ ਵਧੀਆ ਉਮੀਦਵਾਰ ਹਨ ਅਤੇ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਪੱਧਰ 'ਤੇ ਉਹ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਹਿੱਤਾਂ ਦੀ ਰਾਖੀ ਕਰਨਗੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਰਮਜੀਤ ਚੌਧਰੀ ਇਲਾਕਾ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਦੇ ਜੀਵਨ ਵਿੱਚ ਸੁਧਾਰ ਲਈ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ ਸਰਕਾਰ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਾਉਣ ਵਾਸਤੇ ਅਣਥੱਕ ਮਿਹਨਤ ਕਰਨ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ ਹਨ।

जालंधर के वोटर भाजपा को बड़ी लीड से बनाए विजयी, हम करेंगे हलके का चहुंमुखी विकास : कैप्टन अमरिंदर सिंह

जनता मोदी के देश व्यापी विकास के साथ पंजाब को जोड़ने का बना चुकी है मन : रूपाणी

रोड शो ने सुनिश्चित की बीजेपी प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल की जीत: अनुराग ठाकुर

रोड शो से जालंधर की जनता के लिए प्रचंड समर्थन के लिए कार्यकर्ताओं का कोटि कोटि धन्यवाद : अश्वनी शर्मा

जनता की सेवा करने के लिए रहूँगा वचनबद्ध : अटवाल



जालंधर, 6 मई (अरोड़ा) - भारतीय जनता पार्टी द्वारा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के नेतृत्व में आयोजित भव्य रोड शो ने जिस तरह से शहर की जनता उमड़ कर आई, उससे ना केवल भाजपा कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हो गए हैं, वहीं विपक्षी दलों के होश व नींद दोनों उड़ गए हैं। इस भव्य रोड शो में जहां भारतीय जनता पार्टी द्वारा शामिल किए गए ढोल ताशों से जहां हर तरफ रोड शो की गूंज थी, वहीं रोड शो में शामिल रथ अलग ही आकर्षण पैदा कर रहा था। गिद्दा भंगड़ा ने लोगों में विशेष उमंग भर दी, तो महिला मोर्चा के सदस्यों के सिर पर सजी पगड़ियों के केसरी रंग से सारा शहर भगवामय हो गया। इस रोड शो से भाजपा ने एक तरह से अपना शक्ति प्रदर्शन किया। रोड शो के रास्ते में जगह-जगह मंच सजे थे, जहां पर भाजपा नेताओं का और रोड शो में शामिल लोगों का गर्मजोशी से स्वागत और सम्मान किया जा रहा था। रोड शो श्री राम चौक (कंपनी बाग) से शुरू हुआ, जो महर्षि वाल्मीकि चौक, अली मोहल्ला, पटेल चौक, साईं  दास स्कूल, महर्षि वाल्मीकि गेट, माई हीरां गेट, अड्डा टांडा चौक, अड्डा होशियारपुर चौक, खिंगरा गेट से होता हुआ शहीद भगत सिंह चौक पहुँच कर संपन्न हुआ।



पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस अवसर पर जनता को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार बिना किसी भेदभाव के देश का विकास करती है और केंद्र की लाभकारी योजनाओं को लागू करती है।उन्होंने कहा कि जालंधर के मतदाता भाजपा को जिताने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और वो भाजपा प्रत्याशी अटवाल को एक बड़ी लीड के साथ विजयी बनाएंगे तथा हम पूरे निर्वाचन क्षेत्र का चौमुखी विकास करेंगे। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा पंजाब के प्रभारी विजय रूपाणी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि बीजेपी के रोड शो में उमड़ी भीड़ देखकर भाजपा सहित आम लोगों का भी हौसला बढ़ गया है। इस रोड शो ने विपक्षी दलों की नींद हराम कर दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जीत पक्की है, बस घोषणा होनी बाकी है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने रोड शो की सफलता में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए कहा कि इस रोड शो ने भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल की जीत सुनिश्चित कर दी है और अब जरूरत है कि हम विपक्ष के उम्मीदवारों की जमानत जब्त कर जीत हासिल करें।

भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर बोलते हुए कहा कि जालंधर के लोगों द्वारा रोड शो को दिए गए जबरदस्त समर्थन से सभी अभिभूत हैं और लोगों ने बता दिया है कि जालंधर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अटवाल को बड़ी लीड से विजयी बना कर लोकसभा में भेज कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करेंगे। उन्होंने रोड शो की सफलता के लिए रोड शो में शामिल हुए लोगों और कार्यकर्ताओं कोटि कोटि धन्यवाद किया। भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल ने इस अवसर पर जालंधर की जनता को विश्वास दिलाया कि वह सदैव जनता के सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, शिरोमणि अकाली दल यूनाइटेड के परमिंदर सिंह ढींडसा, केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, राष्ट्रीय सचिव व पंजाब के सह प्रभारी नरेंद्र डॉ. नरेंदर सिंह रैना, लोकसभा उपचुनाव प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, लोक इंसाफ पार्टी के सिमरजीत सिंह बैंस, पूर्व लोकसभा डिप्टी स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा, वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़, बीबी जयिंदर कौर, राणा गुरमीत, सिंह सोढ़ी, मनोरंजन कालिया, अविनाश रॉय खन्ना, जंगी लाल महाजन, के.डी. भंडारी, सुशील शर्मा, रणजीत सिंह पवार, पंकज ढींगरा, संगठन महामंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलु, प्रदेश महासचिव बिक्रमजीत सिंह चीमा, जीवन गुप्ता, राजेश बाघा, मोना जायसवाल, डॉ. राज कुमार वेरका, फतेह जंग सिंह बाजवा, आरपी सिंह, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राकेश राठौर, अजवीर शेरगिल, अशोक सरीन हिक्की आदि ने लोगों से भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

भाजपा नेताओं ने कहा कि जिस तरह से पंजाब के हालात चल रहे हैं, कानून व्यवस्था ध्वस्त हुई पड़ी है, लोगों से किए वादे पूरे नहीं किए गए, कांग्रेस के सांसद के कार्यकाल में और अब आप की सरकार के एक साल के कार्यकाल में पंजाब का विकास रुका पड़ा है। इन सब से मुक्ति पाने के लिए जालंधर से भाजपा का सांसद विजयी बनाएं और आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव और 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा को भारी बहुमत से जिता कर पंजाब में भाजपा की सरकार बनाएं, ताकि पंजाब में अमन शांति कायम हो, पंजाब भी भाजपा शासित राज्यों की तरह तरक्की कर सके। यहां पर इंडस्ट्री मजबूत हो सके, रोजगार बढ़ सके और पंजाब एक बार फिर से देश के शीर्ष राज्यों में शामिल हो सके।

भाजपा नेताओं ने कहा कि जालंधर और पंजाब की जनता ने कांग्रेस, अकाली दल, आम आदमी पार्टी का कार्यकाल देख लिया है और लोग अब समझ चुके हैं कि पंजाब का भविष्य और तरक्की भारतीय जनता पार्टी के ही हाथ में है। इसलिए लोग अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और योजनाओं से पूरी तरह प्रभावित और आश्वस्त है और प्रधानमंत्री के हाथ मजबूत करने के लिए तैयार है। इसलिए लोग भाजपा के उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल को अवश्य जिताएंगे, ताकि जालंधर शहर का कायाकल्प हो सके और आने वाले समय में पंजाब भी तरक्की की राह पर चल सके।

Saanjh Family Mediation Team ਦਾ ਮੈਂਬਰ ਬਨਣ ਸਬੰਧੀ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

ਜਲੰਧਰ (JJS) - ਮਾਨਯੋਗ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਜਨਰਲ ਪੁਲਿਸ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਮਾਨਯੋਗ ਸ਼ਪੈਸ਼ਲ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਜਨਰਲ ਪੁਲਿਸ, ਕਮਿਊਨਿਟੀ ਅਫੇਰਜ ਡਵੀਜਨ, ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਹਦਾਇਤਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਸੂਝਵਾਨ ਵਸਨੀਕਾਂ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਕਿ ਜਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਮੈਟਰੀਮੋਨੀਅਲ ਘਰੇਲੂ ਝਗੜਿਆਂ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਦੇ ਨਿਪਟਾਰੇ ਕਾਊਂਸਲਿੰਗ ਲਈ Saanjh Family Mediation Teams ਦਾ ਗਠਨ ਕੀਤਾ ਜਾਣਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸਿਵਲ ਸੋਸਾਇਟੀਜ ਵਿੱਚੋਂ ਘੱਟੋ-ਘੱਟ 3 ਮੈਂਬਰਾਂ ਦੀ ਚੋਣ ਕੀਤੀ ਜਾਣੀ ਹੈ। Saanjh Family Mediation Team ਵਿੱਚ ਰਿਟਾਇਰਡ ਸਰਕਾਰੀ ਅਫਸਰ, ਅਧਿਆਪਕ, ਡਾਕਟਰ, ਵਕੀਲ, NGO ਮੈਂਬਰ, ਆਦਿ ਵਲੰਟੀਅਰ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋ ਸਕਦੇ ਹਨ। Saanjh Family Mediation Team ਦਾ ਹਿੱਸਾ ਬਨਣ ਲਈ ਫਾਰਮ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਸਾਂਝ ਦੀ ਵੈਬਸਾਈਟ “http://www.ppsaanjh.in/ ਤੇ ਓਨਲਾਈਨ ਭਰੇ ਜਾਣੇ ਹਨ। Saanjh Family Mediation Team ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਬਨਣ ਦੇ ਚਾਹਵਾਨ ਵਿਅਕਤੀ ਮਿਤੀ 15.05.2023 ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ-ਪਹਿਲਾਂ ਉੱਕਤ ਵੈਬਸਾਈਟ ਦੇ ਹੋਮਪੇਜ ਪਰ ਤੇ ਕਲਿਕ ਕਰਕੇ ਆਪਣੀ ਅਰਜੀ ਭਰ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਵਧੇਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਲਈ ਹੇਠ ਲਿਖੇ ਮੋਬਾਈਲ ਨੰਬਰਾਂ ਤੇ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। 1. ਇੰਸ. ਗੁਰਦੀਪ ਲਾਲ, ਇੰਚਾਰਜ ਜਿਲ੍ਹਾ ਸਾਂਝ ਕੇਂਦਰ, ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਜਲੰਧਰ ਮੋ. 9592287525 2. ਸੀ. ਸਿਪਾਹੀ ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਡੀ.ਐਸ.ਐਸ.ਟੀ, ਜਿਲ੍ਹਾ ਸਾਂਝ ਕੇਂਦਰ, ਕਮਿਸ਼ਨਰੇਟ ਜਲੰਧਰ 9592951445

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल के आवास पर शेखावत से मिले जालंधर के प्रमुख उद्योगपति

जालंधर (अरोड़ा) :- केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कल शाम यहां जालंधर के प्रमुख उद्योगपतियों के एक समूह से मुलाकात की। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल के आवास पर शेखावत और उद्योगपतियों के बीच अनौपचारिक बैठक के दौरान औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बातचीत के दौरान उद्योगपतियों ने पंजाब में मौजूदा औद्योगिक परिदृश्य के बारे में मंत्री को फीडबैक दिया। उद्योगपतियों ने शेखावत को आप शासन में उनके सामने आ रही विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया। उद्योगपतियों ने मंत्री को बताया कि पंजाब में मौजूदा सरकार द्वारा उद्योगों से संबंधित वास्तविक मुद्दों को हल करने के लिए कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।

इस दौरान स्पोर्ट्स, हैंड टूल्स, लेदर आदि सहित विभिन्न उद्योगों के उद्योगपतियों ने इंडस्ट्री की बेहतरी के लिए शेखावत के साथ अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए। उद्योग जगत के प्रतिनिधियों ने मंत्री को उठाए जा सकने वाले विभिन्न संभावित कदमों के बारे में बताया, जो उद्योग को फलने-फूलने में मदद कर सकते हैं।  उद्योगपतियों ने पंजाब में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था पर अपनी गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए, शेखावत को बताया कि जिस तरह से पंजाब में हत्या, लूट, जबरन वसूली, गैंगवार आदि की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, इससे औद्योगिक क्षेत्र में दहशत की लहर है, जो पहले से बुरे दौर से गुजर रही है। उन्होंने शेखावत को हालात में सुधार नहीं होने की स्थिति में उद्योग को दूसरे राज्यों में पलायन करने की योजना के बारे में भी बताया। इस क्रम में, सभी सुझावों को सुनने और उद्योगपतियों से पूरी प्रतिक्रिया लेने के बाद, शेखावत ने उद्योगपतियों को केंद्र सरकार से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इंडस्ट्री के विकास और प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पहले ही उद्योग को गति देने के लिए कई कदम उठाए जा चुके हैं। इसके अलावा, भविष्य में इंडस्ट्री की तरक्की के लिए केंद्र सरकार के स्तर पर उठाए जाने हेतु आवश्यक अन्य कदमों को भी शुरू किया जाएगा। बैठक में पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा भी शामिल थे।

जिस आप को पंजाब ने छप्पर फाड़ कर बहुमत दिया, उसका असली चेहरा एक साल में ही हुआ बेनकाब : गजेंद्र शेखावत

आम आदमी पार्टी ने दिल्ली तथा पंजाब में भ्रष्टाचार की सभी हदें पार की : शेखावत

जालंधर (अरोड़ा) :- केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा है कि पंजाब की जनता ने जैसे 13 महीने पहले आम आदमी पार्टी को छप्पर फाड़ कर एकतरफा बहुमत दिया था, आज उस आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार का असली चेहरा सबके सामने बेनकाब हो चुका है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने दिल्ली और पंजाब में भ्रष्टाचार की सभी हदें पार कर दी हैं। इनके अपने मंत्री में जेलों में हैं। आम आदमी पार्टी ने सत्ता में आने से पहले लोगों के साथ जो वादे किए थे वह पूरे नहीं हुए। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, माफिया राज चरम पर है। पंजाब की जनता अब एक साल में ही खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। गजेंदर सिंह शेखावत ने कहा कि जो आम आदमी पार्टी खुद को आम आदमी की तरह रहने की बातें करती थी, अब उनके दिल्ली के मुख्यमंत्री ने अपने शाही महल को रेनोवेशन पर ही 45 करोड़ रुपया  खर्च कर दिया। महंगे, पर्दे, टीवी, बाथरूम सारी सुविधाओं का सुख ले रहे हैं। अब यह लोग चार्टर्ड प्लेन से नीचे पैर नहीं रखते। दिल्ली और पंजाब में भ्रष्टाचार से एकत्रित किया पैसा गुजरात, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश व अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार में खर्च करके अपनी ताकत बढ़ाने के प्रयास में लगे हैं। शेखावत ने कहा कि पंजाब की जनता अब सब समझ चुकी है और उन्हें इनका असली चेहरा नजर आ चुका है। इसीलिए पंजाब की जनता ने मन बना लिया है इनका जो हाल संगरूर लोकसभा उपचुनाव में किया था, वही हाल अब इनका जालंधर लोकसभा उपचुनाव में भी करेंगे। उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव प्रदेश की जनता के लिए अद्भुत अवसर है कि वह पंजाब की गूंगी बहरी हो चुकी सरकार को जगाए।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक साल पहले विधानसभा चुनाव में जहां सभी राजनीतिक दलों का वोट प्रतिशत बुरी तरह से गिरा था, वही भारतीय जनता पार्टी ने अपना वोट प्रतिशत बढ़ाया। उन्होंने कहा कि भले ही भाजपा के दो विधायक ही चुने गए हों, मगर भाजपा अपनी पूरी क्षमता से यह चुनाव लड़ी। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी ही सही विपक्ष की भूमिका निभा रही है, जो जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक प्रदर्शन करती रही है। आज भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता बहुत बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि जनता ने जो प्यार अब भारतीय जनता पार्टी को देना शुरू किया है, उससे न केवल भारतीय जनता पार्टी जालंधर का लोकसभा उपचुनाव जीतेगी, बल्कि 2024 के लोकसभा चुनाव और 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव में भी भारतीय जनता पार्टी अच्छा प्रदर्शन करते हुए पंजाब में सरकार बनाएगी। गजेंद्र सिंह शेखावत ने लोगों से अपील की कि पंजाब व जालंधर की खुशहाली, तरक्की और विकास के लिए भाजपा उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल को भारी बहुमत से जिताए, ताकि जालंधर का सांसद दिल्ली की नरेंदर मोदी सरकार से ग्रांट और फंड लाकर शहर का विकास करवा सकें। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने जो 900 करोड़ का फंड स्मार्ट सिटी बनाने के लिए दिया था, भाजपा का सांसद बना तो उसकी एक एक पाई का हिसाब लिया जाएगा और जालंधर को स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ सुभाष शर्मा, डॉ. राज कुमार वेरका, प्रदेश प्रवक्ता अनिल सरीन और मीडिया प्रभारी जनार्दन शर्मा भी मौजूद थे।

ਸੰਤੋਖ ਸਿੰਘ ਚੌਧਰੀ ਸਰਬੋਤਮ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਸਨ: ਸਾਂਸਦ ਰਵਨੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿੱਟੂ

जालंधर (अरोड़ा) :- ਲੁਧਿਆਣਾ ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕੇ ਤੋਂ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਰਵਨੀਤ ਸਿੰਘ ਬਿੱਟੂ ਨੇ ਸ਼ੁੱਕਰਵਾਰ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਸੰਤੋਖ ਸਿੰਘ ਚੌਧਰੀ ਸਭ ਤੋਂ ਬਿਹਤਰੀਨ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਇੱਕ ਸਨ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਹਮੇਸ਼ਾ ਲੋਕ ਸਭਾ ਵਿੱਚ ਜਨਤਾ ਦੀ ਭਲਾਈ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਮੁੱਦੇ ਉਠਾਏ। ਸਾਂਸਦ ਬਿੱਟੂ ਨੇ ਵਿਧਾਇਕ ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੌਧਰੀ ਦੇ ਨਾਲ ਫਿਲੌਰ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਹਲਕੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਧੁਲੇਤਾ, ਰਾਜਪੁਰਾ, ਗੜ੍ਹੀ ਮਹਾਂ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਤਰਖਾਣ ਮਜਾਰਾ ਵਿਖੇ ਚੋਣ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕੀਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਚੌਧਰੀ ਸੰਤੋਖ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਲਗਭਗ 9 ਸਾਲ ਲੋਕ ਸਭਾ ਵਿੱਚ ਰਹੇ ਅਤੇ ਸੇਵਾ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਸਾਰੀਆਂ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਸਿਆਸਤਦਾਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਬਹੁਤ ਸਤਿਕਾਰ ਕਰਦੇ ਸਨ। ਉਹਨਾਂ ਆਖਿਆ, “ਚੌਧਰੀ ਸਾਹਿਬ ਇੱਕ ਅਜਿਹੇ ਰਾਜਨੇਤਾ ਸਨ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਨਾ ਸਿਰਫ਼ ਆਪਣੇ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਪਿਆਰ ਅਤੇ ਸਤਿਕਾਰ ਮਿਲਿਆ, ਸਗੋਂ ਸੰਸਦ ਵਿੱਚ ਸਾਰਿਆਂ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਆਗੂ ਵੀ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਬਹੁਤ ਅਦਬ ਸਤਿਕਾਰ ਕਰਦੇ ਸਨ।

ਉਹ ਹਮੇਸ਼ਾ ਲੋਕ ਭਲਾਈ, ਖਾਸ ਕਰਕੇ ਸਮਾਜ ਦੇ ਹਾਸ਼ੀਏ 'ਤੇ ਬੈਠੇ ਅਤੇ ਦੱਬੇ-ਕੁਚਲੇ ਵਰਗਾਂ ਦੀ ਭਲਾਈ ਲਈ ਚਿੰਤਤ ਰਹਿੰਦੇ ਸਨ। ਉਹ ਇੱਕ ਸਰਗਰਮ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਸਨ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਲੋਕ ਸਭਾ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਮੁੱਦੇ ਉਠਾਏ ਅਤੇ ਅਸੀਂ ਇਕੱਠੇ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਬੇਇਨਸਾਫੀਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਵਿਰੋਧ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਹਿੱਸਾ ਲਿਆ।” ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਚੌਧਰੀ ਸੰਤੋਖ ਸਿੰਘ ਲੋਕ ਸਭਾ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕੀਤੇ ਗਏ ਤਿੰਨ ਕਿਸਾਨ ਵਿਰੋਧੀ ਬਿੱਲਾਂ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਪਹਿਲੇ ਸਾਂਸਦਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਲ ਸਨ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੇ ਮੁੱਦਿਆਂ ਨਾਲ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਲਗਾਅ ਸੀ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਘੱਟੋ-ਘੱਟ ਸਮਰਥਨ ਮੁੱਲ ਅਤੇ ਫਸਲੀ ਵਿਭਿੰਨਤਾ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ਸੰਸਦ ਵਿੱਚ ਕਈ ਵਾਰ ਉਠਾਏ ਸਨ। ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣ ਵਿੱਚ ਕਰਮਜੀਤ ਕੌਰ ਚੌਧਰੀ ਨੂੰ ਵੋਟ ਪਾਉਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕਰਦਿਆਂ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਬਿੱਟੂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਚੌਧਰੀ ਸੰਤੋਖ ਸਿੰਘ ਦੇ ਦੁਖਦਾਈ ਦਿਹਾਂਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਨੁਮਾਇੰਦਗੀ ਕਰਨ ਵਾਸਤੇ ਉਹ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਧ ਪੜ੍ਹੇ ਲਿਖੇ ਅਤੇ ਤਜ਼ਰਬੇਕਾਰ ਉਮੀਦਵਾਰ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਆਖਿਆ, “ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਲੋਕ ਅਜਿਹੇ ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਦੇ ਹੱਕਦਾਰ ਹਨ ਜੋ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ਸੰਸਦ ਵਿੱਚ ਚੌਧਰੀ ਸਾਹਿਬ ਵਾਲੇ ਜਜ਼ਬੇ ਅਤੇ ਹਮਦਰਦੀ ਨਾਲ ਉਠਾ ਸਕਣ ਅਤੇ ਮੈਨੂੰ ਇਸ ਕੰਮ ਲਈ ਕਰਮਜੀਤ ਕੌਰ ਚੌਧਰੀ ਜੀ ਤੋਂ ਵੱਧ ਕਾਬਲ ਕੋਈ ਨਹੀਂ ਦਿਸਦਾ। ਹਰ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਵੋਟਿੰਗ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਵੋਟ ਪਾਉਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ ਅਤੇ ਚੌਧਰੀ ਸਾਹਿਬ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਭੇਟ ਕਰਨੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ।"

अटवाल के पक्ष में भाजपा युवा मोर्चा 8 मई को आयोजित करेगा मोटर साईकल रैली : कंवरवीर सिंह टोहड़ा

डॉ. रैना व राजेश हनी ने युवा मोर्चा पदाधिकारियों से बैठक कर तैयारियों संबंधी की समीक्षा

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता पार्टी व शिरोमणि अकाली दल युनाईटिड के संयुक्त प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में सभी दिग्गज नेता व कार्यकर्त्ता अपने अपने क्षेत्रों में चुनाव प्रचार करते हुए जनता को अटवाल के पक्ष में वोट डालने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष इंजि. कंवरवीर सिंह टोहरा भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ जालंधर के 9 विधानसभा क्षेत्रों में रोजाना प्रचार हेतु डटे हुए हैं तथा रोजाना विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर अटवाल के पक्ष में जनता से वोट मांग रहे हैं। चुनाव प्रचार की इसी कड़ी में भारतीय जनता युवा मोर्चा पंजाब द्वारा 8 मई 2023 दिन सोमवार को युवा मोर्चा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष इंजि. कंवरवीर सिंह टोहरा की अध्यक्षता में जालंधर के नौ विधानसभा क्षेत्रों में अलग अलग विशाल मोटर साईकिल रैलियों का आयोजन किया जाएगा। इन मोटर साईकिल रैलियों की तैयारियों की समीक्षा हेतु एक विशेष बैठक का आयोजन भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष कंवरवीर सिंह टोहरा की अध्यक्षता में स्थानीय निजी होटल में किया गया, जिसमें युवा मोर्चा द्वारा जालंधर लोकसभा के विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर  भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व भाजपा पंजाब के सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना तथा भाजपा प्रदेश सचिव एडवोकेट राजेश हनी विशेष रूप से उपस्थित हुए। उन्होंने इन मोटर साईकिल रैलियों की तैयारियों के संबंध विस्तृत जानकारी हासिल की तथा रही कमियों को पूरा करने के निर्देश दिए। कंवरवीर सिंह टोहरा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि जालंधर के नौ विधानसभा क्षेत्रों में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा अलग अलग नौ मोटर साईकिल रैलियों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें करीब 2,000 से जयादा मोटर साईकिल तथा 4,000 से अधिक लोग भाग लेंगे। इन मोटर साईकिल रैलियों में भाजपा की राष्ट्रीय व प्रदेश लीडरशिप भी भाग लेगी। यह रैलियां नौ विधानसभा क्षेत्रों के अलग अलग इलाकों में से हो कर गुजरेंगी तथा भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में जनता को जागरूक करेंगीं। कंवरवीर सिंह टोहरा ने सभी को इन रैलियों में बढ़ चढ़ कर भाग लेने का आहावन करते हुए भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का भाई आह्वान किया। इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के महासचिव अब्बास शाकिर, अरमानजोत बराड़, उपाध्यक्ष सुखबीर सिंह, सचिव निहारिका कमल, आशु अंबा, प्रेस सचिव विशाल मेहता, कॉलेज आउटरीच प्रकोष्ठ के इंचार्ज हरमनजीत मीता, कोषाध्यक्ष रमन बजाज आदि उपस्थित थे।

ਵਾਲਮੀਕਿ ਸਮਾਜ ਕਾਂਗਰਸ ਉਮੀਦਵਾਰ ਦੀ ਪੂਰੀ ਹਮਾਇਤ ਕਰੇਗਾ: ਵਿਕਾਸ ਸੰਗਰ

जालंधर (अरोड़ा) :- ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਮੈਂਬਰ ਵਿਕਾਸ ਸੰਗਰ ਨੇ ਸ਼ੁੱਕਰਵਾਰ ਨੂੰ ਆਖਿਆ ਕਿ ਜਲੰਧਰ ਲੋਕ ਸਭਾ ਹਲਕੇ ਦਾ ਸਮੂਹ ਵਾਲਮੀਕਿ ਸਮਾਜ ਕਾਂਗਰਸੀ ਉਮੀਦਵਾਰ ਕਰਮਜੀਤ ਕੌਰ ਚੌਧਰੀ ਦਾ ਸਮਰਥਨ ਕਰੇਗਾ ਅਤੇ 10 ਮਈ ਨੂੰ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਭਾਰੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਵੋਟਾਂ ਪਾ ਕੇ ਜਿਤਾਏਗਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਕਰਮਜੀਤ ਚੌਧਰੀ ਦੇ ਹੱਕ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਅਪੀਲ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ ਪੰਜਾਬ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਕਾਂਗਰਸ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਮਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਵੱਲੋਂ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਭਾਜਪਾ ਵੱਲੋਂ ਦਲਿਤ ਸਮਾਜ ਪ੍ਰਤੀ ਸੋਚ ਅਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀਆਂ ਗ਼ਲਤ ਨੀਤੀਆਂ ਦਾ ਜ਼ਿਕਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਸੰਗਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦਲਿਤ ਅਤੇ ਵਾਲਮੀਕਿ ਸਮਾਜ ਪ੍ਰਤੀ ਪੂਰੀ ਤਰਾਂ ਨਾਲ ਵਫਾਦਾਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਆਖਿਆ ਕਿ ਦਲਿਤਾਂ ਨਾਲ ਝੂਠ ਬੋਲ ਕੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਆਪਣੀ ਸਰਕਾਰ ਬਣਾਈ। ਅਰਵਿੰਦ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਨੇ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਦਲਿਤਾਂ ਨਾਲ ਵਾਅਦਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਬਣਦੇ ਹੀ ਉਪ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਅਹੁਦਾ ਇਸ ਭਾਈਚਾਰੇ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਜੋ ਕਿ ਅੱਜ ਤੱਕ ਇਹ ਵਾਅਦਾ ਪੂਰਾ ਨਹੀਂ ਕਰ ਸਕਿਆ। ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ, ਉਹਨਾਂ ਆਖਿਆ, ਜੇ ਭਾਜਪਾ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰੀਏ ਤਾਂ ਉਹ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਲਿਤ ਵਿਰੋਧੀ ਹੈ, ਜੋ ਅਕਸਰ ਸਾਡੇ ਬਾਬਾ ਸਾਹਿਬ ਭੀਮ ਰਾਓ ਅੰਬੇਡਕਰ ਦੁਆਰਾ ਲਿਖੇ ਸੰਵਿਧਾਨ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਨਾ ਕਿਸੇ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਨਸ਼ਟ ਕਰਨ ਦੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼ ਰਚਦੀ ਹੈ। ਇਹ ਸਮਾਜ ਹੁਣ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਦਲਿਤ ਵਿਰੋਧੀ ਨੀਤੀਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਡਟ ਗਿਆ ਹੈ, ਜਿਸ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਆਉਣ ਵਾਲੀ 13 ਤਰੀਕ ਨੂੰ ਇਨ੍ਹਾਂ ਦਲਿਤ ਵਿਰੋਧੀ ਪਾਰਟੀਆਂ ਨੂੰ ਮਿਲੇਗਾ।ਇਸ ਮੌਕੇ ਵਾਲਮੀਕਿ ਅਤੇ ਦਲਿਤ ਭਾਈਚਾਰੇ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਹੋਰਨਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਰਮੇਸ਼ ਸੋਂਧੀ, ਲੇਖਰਾਜ, ਵਿਜੇ ਗਾਬਾ ਅਤੇ ਹਰਸ਼ੀਕੇਸ਼ ਵਰਮਾ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar