(Date : 24/April/2424)

(Date : 24/April/2424)

एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर, किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में चमका | दोआबा कालेज में क्लीनिकल प्रैक्टिसिज पर वर्कशॉप आयोजित | डीएवी कॉलेज में अंतरमहाविद्यालीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | के.एम.वी. की छात्राओं ने हिंदी में रोज़गार की संभावनाओं के बारे में जाना | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर सेमिनार का आयोजन |

सामाजिक गतिविधयां

आदर्श गौशाला, ग्वालियर में गोबर आधारित सीबीजी संयंत्र का भूमिपूजन

प्रधानमंत्री मोदी का जोर प्रारंभ से ही वेस्ट टू वैल्थ पर- तोमर

दिल्ली (ब्यूरो) :- इंडियन आयल कार्पोरेशन के अंतर्गत आदर्श गौशाला, ग्वालियर में गोबर आधारित सीबीजी संयंत्र का भूमिपूजन आज हुआ। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रारंभ से वेस्ट टू वैल्थ पर जोर रहा है। इस दिशा में यह सीबीजी संयंत्र काफी कारगर सिद्ध होगा। तोमर ने कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद से नरेंद्र मोदी का लगातार आग्रह रहा है कि हम वेस्ट टू वैल्थ को लेकर काम करें। तोमर ने कहा कि प्रकृति का जो सिद्धांत है, उसके अनुरूप काम करने से समाज-जीवन संतुलित रहता है और प्रकृति भी संतुलित रहती है, इसीलिए भारत सरकार द्वारा गोबरधन योजना भी लाई गई है। तोमर ने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि ग्वालियर में ऋषि महाराज के मार्गदर्शन में लगभग 10 हजार गायों की सेवा इस गौशाला में की जा रही है और उनकी पहल पर ही यह सीबीजी संयंत्र लगाया जा रहा है, जिससे वेस्ट टू वैल्थ की थीम भी यहां सार्थक होगी। तोमर ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी व धर्मेंद्र प्रधान तथा इंडियन आयल कार्पोरेशन की टीम को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने 31 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना को ग्वालियर में प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। तोमर ने कहा कि वर्ष 2024 में यह संयंत्र चालू होने के पश्चात स्वच्छ भारत की दृष्टि से भी परियोजना सार्थक होगी। यह परियोजना गोबरधन योजना की पहल के रूप में है, साथ ही जैविक खेती को बढ़ावा देगी, प्रदूषण समाप्त करने की दिशा में कारगर होगी, इससे रोजगार के अवसर सृजित होंगे एवं गौशाला भी आत्मनिर्भर हो सकेगी। नगर निगम अपने वाहनों में इससे उत्पन्न ईंधन का उपयोग कर सकेगा। समाज व पर्यावरण को निश्चित रूप से इससे बहुत लाभ होगा। तोमर ने कहा कि हम जैविक व प्राकृतिक खेती की बात कर रहे हैं, उस दिशा में जाने में भी इससे मदद मिलेगी। कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार) एवं नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह, गौशाला के संचालक ऋषि महाराज, इंडियन आयल के कार्यकारी निदेशक शांतनु गुप्ता, तेल उद्योग राज्य स्तरीय समन्वयक दीपक कुमार बसु सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्यजन भी शामिल हुए।

मीनाक्षी लेखी ने राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय, नई दिल्ली में ‘बुद्धम शरणम् गच्छामी’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया

दिल्ली (ब्यूरो) :- विदेश और संस्कृति मंत्री मीनाक्षी लेखी ने 10 मई, 2023 को राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय, नई दिल्ली में वरिष्ठ बौद्ध भिक्षुओं, राजदूतों, राजनयिकों और मंत्रालय के अधिकारियों की उपस्थिति में ‘बुद्धम शरणम् गच्छामी’ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस अवसर पर ड्रेपुंग गोमांग मठ के कुंडेलिंग तत्सक रिनपोछे सम्मानीय अतिथि थे। भगवान बुद्ध के जीवन पर आधारित इस प्रदर्शनी में विश्व भर में बौद्ध कला और संस्कृति की यात्रा प्रदर्शित की गई है। आधुनिक भारतीय कला के प्रतिष्ठित कला-मर्मज्ञों की विलक्षण कृतियों को प्रदर्शित किया गया है, इन्हें विभिन्न वर्गो में विभाजित किया गया है। प्रत्येक कलाकृति बौद्ध धर्म और बुद्ध के जीवन के विभिन्न पहलुओं को उजागर करती हैं। ये कलाकृतियां बौद्ध धर्म के इतिहास और दर्शन की झलक प्रस्तुत करती हैं।

प्रदर्शनी का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, अंगवस्त्रम् प्रदान करने और वरिष्ठ बौद्ध भिक्षुओं द्वारा मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इसके बाद "श्वेता मुक्ति" नृत्य नाटिका का प्रदर्शन किया गया। इसमें कविता द्विवेदी और ग्रुप ने ओडिसी नृत्यशैली में निर्वाण की स्त्री महिमा का प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कई देशों के मिशन प्रमुख और अनुयायी उपस्थित थे। इसमें बौद्ध धर्म के वर्चस्व वाले विभिन्न देशों - नेपाल, म्यांमा, मंगोलिया, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, भूटान - के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। डेनमार्क, ग्रीस, लग्जमबर्ग, जमैका, पुर्तगाल, जॉर्जिया, आइसलैंड, इक्वाडोर, सीरिया, पेरू के अतिरिक्त कई अन्य देशों के वरिष्ठ राजनयिक भी इस अवसर पर मौजूद रहे। प्रदर्शनी में श्रीलंका और म्यांमा जैसे देशों की पेंटिंग्स को दिखाया गया है और यह बताया गया कि किस प्रकार बौद्ध धर्म का विभिन्न देशों में प्रसार हुआ। प्रदर्शनी का उद्देश्य कला में निहित आध्यात्मिकता और बौद्ध धर्म से संबंधित विभिन्न तत्वों के बारे में एक अन्वेषण और उसकी यात्रा के बारे में पता लगाना है, जो ज्ञान, करुणा और शांति के सार्वभौमिक मूल्यों की अभिव्यक्ति है।

प्रतिष्ठित भारतीय कलाकार नंदलाल बोस ने बुद्ध के जीवन और शिक्षाओं और उनकी आध्यात्मिकता के मार्ग को रेखा चित्रों के माध्यम से एक अलौकिक गुणवत्ता के साथ खोजा है। निकोलस रोरिक और बीरेश्वर सेन की कृतियों में पर्वतराज हिमालय अपने वास्तविक सौंदर्य का बोध कराता है। राजनयिकों ने इस प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की और कहा कि इससे उन्हें भगवान बुद्ध के जीवन और समर्थित मूल्यों के बारे में और अधिक जानकारी मिली। यह प्रदर्शनी 10 जून तक जनता के लिए इंडिया गेट पर राष्ट्रीय आधुनिक कला संग्रहालय, नई दिल्ली में खुली है।

अटवाल ने लोकसभा चुनाव में उनके अभियान का हिस्सा बने भाजपा नेताओं , कार्यकर्ताओं व जनता का जताया आभार

जालंधर (अरोड़ा) :-  आज भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय, प्रादेशिक व जिला स्तर के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का चुनाव अभियान को सफल बनाने में किए गए परिश्रम के लिए आभार व्यक्त करते हुए  कहा कि सभी ने इस चुनाव में मेरा दिल से साथ दिया और मेरे चुनाव अभियान के तहत भाजपा की पंजाब के प्रति सोच व प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरे लोकसभा क्षेत्र में घर घर पहुँचाने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के आह्वान पर जो महासंपर्क अभियान चलाया, उसके लिए मैं आप सभी का दिल से धन्यवाद करता हूँ। इंद्र इकबाल सिंह अटवाल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा की अध्यक्षता में सभी कार्यकर्ताओं तथा जालंधर लोकसभा के तमाम वोटरों का, जिन्होंने चुनाव अभियान के दौरान में मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया व डट कर साथ खड़े रहे, उनका धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा की जनता के अथाह समर्थन से भाजपा की विजय निश्चित है और यह तो सिर्फ शुरुआत है। भाजपा इस जीत के बाद जालंधर लोकसभा के विकास की नई गाथा लिखेगी।

Assembly Constituencies wise Poll Percentage

(JJS) - final 

Assembly Constituencies wise Poll Percentage

Adampur 54 %

Jalandhar Cantt 48.9 %

Jalandhar Central 49 %

Jalandhar North 54.4 %

Jalandhar West 56.4 %

Kartarpur 54.7 %

Nakodar 55.4 %

Phillaur 55.8 %

Shahkot 57.4 %

मोगा जिले में खुलेंगे 8 सार्वजनिक पुस्तकालय

नीति आयोग ने पुस्तकालय खोलने के लिए 2 करोड़ रुपये की राशि जारी की

 दो चरणों में आठ पुस्तकालय बनाने का लक्ष्य, प्रत्येक सब डिवीजन को दो-दो पुस्तकालय मिलेंगे

 पंजाब सरकार द्वारा भी जिला स्तरीय पुस्तकालय खोला जा रहा है

 डीसी ने अधिकारियों से उपयुक्त जगह तलाशने को कहा

मोगा (कमल) :-  लोगों में पढ़ने-लिखने की रुचि को और विकसित करने और युवाओं को साहित्य और शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से नीति आयोग ने मोगा जिले में सामुदायिक पुस्तकालय खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस परियोजना को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने के लिए नीति आयोग द्वारा 2 करोड़ रुपये की राशि भी जारी की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने कहा कि मोगा जिला नीति आयोग द्वारा घोषित आकांक्षी जिलों की सूची में शामिल है। पिछले दिनों नीति आयोग द्वारा मोगा जिले में लोगों के चहुंमुखी विकास को ध्यान में रखते हुए प्रोजेक्ट तैयार कर भेजने को कहा गया था। जिस पर जिला प्रशासन ने उक्त प्रस्ताव बनाकर भिजवाया था। जिसे नीति आयोग ने स्वीकार कर लिया है और 2 करोड़ रुपये की राशि तत्काल जारी कर दिए गए हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन प्रत्येक सब डिवीजन में दो अच्छे सामुदायिक पुस्तकालय स्थापित करने का प्रयास कर रहा है। इन पुस्तकालयों का निर्माण दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में प्रत्येक सब डिवीजन में एक पुस्तकालय खोला जाएगा। इन पुस्तकालयों को शासकीय इमारतों विशेषकर सहकारी समितियों में खोलने को प्राथमिकता दी जायेगी। उन्होंने कहा कि ये पुस्तकालय अत्याधुनिक तकनीक से लैस होंगे। इनमें उच्च गुणवत्ता वाली किताबें और साथ ही डिजिटल सामग्री होगी। पुस्तकालयों में पर्याप्त स्टाफ, इंटरनेट सुविधाएं, शौचालय,, संदर्भ कक्ष आदि होंगे। इसके अलावा यदि किसी को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करनी है तो उसके लिए एक विशेष क्षेत्र आरक्षित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नीति आयोग के अलावा पंजाब सरकार भी जिला मोगा में एक सार्वजनिक पुस्तकालय खोल रही है। इसके लिए स्थानीय गीता भवन मंदिर पार्क में जगह चिन्हित की गई है। इस पुस्तकालय के लिए पंजाब सरकार ने नियमित बजट में एक राशि आरक्षित की है। डिप्टी कमिश्नर ने आज अपने कार्यालय में विभिन्न अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें नीति आयोग के पुस्तकालय स्थापित करने के लिए उपयुक्त स्थानों की तलाश करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हालांकि नीति आयोग ने इन पुस्तकालयों को स्थापित करने के लिए दो साल का समय दिया है, लेकिन जिला प्रशासन जल्द से जल्द पुस्तकालयों को आम लोगों के लिए खोलने का प्रयास करेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इनसे लाभान्वित हो सकें। उन्होंने दानदाताओं से भी इन पुस्तकालयों को अधिक से अधिक अच्छी पुस्तकें दान करने की अपील की। इसके अलावा इन पुस्तकालयों को चलाने के लिए आम लोगों के सहयोग की भी जरूरत है।

अश्वनी शर्मा ने चीफ इलेक्शन कमिश्नर भारत सरकर को पत्र लिख आप विधयाकों व् इनके अन्य नेताओं व् कार्यकर्ताओं के विरुद्ध कार्यवाही की की मांग

जालंधर (अरोड़ा) :-  भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने जालंधर लोकसभा चुनाव के वोटिंग वाले दिन आम आदमी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव आयोग के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाए जाने को लेकर चीफ इलेक्शन कमिश्नर भारत सरकार, डीजीपी पंजाब, चीफ इलेक्ट्रोल ऑफिसर पंजाब को पत्र लिख कर शिकायत की है। अश्वनी शर्मा ने दिए गए शिकायत पत्र में लिखा कि पंजाब की वर्तमान आम आदमी पार्टी की सरकार बौखलाई और डरी हुई है। आप सरकार को हार का डर सता है और यह लोग लोकतंत्र का कमजोर करने पर तुले हुए हैं। आप नेता व कार्यकर्त्ता वोटिंग वाले दिन चुनाव आयोग की जमकर धज्जियां उड़ा रहे हैं। जालंधर की हर विधानसभा में आप के विधायक व सैकड़ों कार्यकर्त्ता जालंधर के बाहर से आए हुए हैं, जबकि चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक वोटिंग वाले दिन कोई भी बाहरी वर्कर वहां नहीं रह सकता, लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता व् कार्यकर्त्ता चुनाव आयोग के नियमों को धत्ता बताते हुए अभी तक लोकसभा सीमा के अंडर ना सिर्फ रह रहे हैं बल्कि दिन चुनाव आयोग के नियमों की जमकर धज्जियां भी उड़ा रहे हैं।

अश्वनी शर्मा ने कहा कि लुधियाना (उत्तर) के विधायक मदन लाल बग्गा, लुधियाना (पूर्व) के विधायक दलजीत सिंह भोला, गुरप्रीत सिंह गोगी, अमृतसर पश्चिम के जसबीर सिंह संधू, बाबा बकाला के विधायक दलबीर सिंह टोंग, मार्कफेड के अध्यक्ष शाम सुंदर और कई अन्य आप पार्टी के नेता सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ अवैध गतिविधियों में शामिल हैं, जालंधर में रह रहे हैं, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए सभी बूथों पर प्रचार कर रहे हैं, पैसे व  शराब बांट रहे हैं। यह लोग जालंधर लोकसभा क्षेत्र के निवासियों पर दबाव बनाना, धमकी देना आदि जैसे कई अवैध गतिविधियाँ अंजाम दे रहे हैं, जिसका सीधा असर मतदाता के स्वतंत्र मतदान पर पड़ता है। शर्मा ने मांग की कि उपरोक्त आम आदमी पार्टी के विधायक एवं नेताओं व् कार्यकर्ताओं के विरुद्ध आदर्श आचार संहिता उलंघन के चलते भारतीय दंड संहिता लोक अधिनियम, 1950 व अन्य प्रासंगिक अधिनियम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर इनके विरुद्ध बनती कानूनी कार्यवाही की जाए। इन विधायकों की विधान सभा से सदस्यता रद्द की जाए, क्योंकि उपरोक्त सभी अवैध रूप से निर्वाचन क्षेत्र में रह रहे हैं और विभिन्न अवैध गतिविधियों में शामिल हैं जैसे कि पैसा बांटना, बूथ कैप्चरिंग, अवैध प्रचार करना, दबाव बनाना, क्षेत्र के निवासियों को धमकाना आदि। यह उपरोक्त सभी नेता व् कार्यकर्त्ता जालंधर लोकसभा क्षेत्र में चुनाव कमिशन के कार्य में बाधा उत्पन्न कर निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया का संचालन करने में खलल डाल रहे हैं, इसलिए इन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। अश्वनी शर्मा ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव में प्रचार करने वाले सभी भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने दिन रात एक करके हर विधानसभा के हर घर में दस्तक देकर लोगों को भाजपा की नीतियों व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से वागत करवाया और उन्हें भाजपा के पक्ष में वोट करने के लिए प्रेरित भी किया। भाजपा को शहरों व गांवों में बहुत भारी समर्थन किया और पूरी गर्म जोशी से स्वागत किया। इसलिए यह यकीं से कह सकते हैं कि पंजाब में आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का होगा।

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने पिंगलवाड़ा मखदूम पुरा ब्रांच में खिलाया खाना

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए और  फूड फार हंगर की मुहिम के अंतर्गत प्रधान  दया कृष्ण छाबड़ा की अगुवाई में पिंगलवाड़ा मखदूमपुरा ब्रांच में दोपहर का खाना खिलाया। इस प्रोजेक्ट में  ऐली चन्द्र गुप्ता ने आपने पिता जी की याद में सहयोग किया। छाबड़ा ने कहा की नर सेवा ही नारायण सेवा है और हमारे क्लब का मुख्य उद्देश्य ही समाज और मानवता की सेवा करना है। इस मौके पर सचिव पीके गर्ग, कोषाध्यक्ष जयदेव मल्होत्रा, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ मीडिया जगन नाथ सैनी, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, ऐम ऐल गुप्ता, चन्द्र गुप्ता, नरेंद्र शर्मा, अश्वनी नागपाल, अशोक कुमार व अन्य मौके पर मौजूद थे।

राज्य में नया उद्योग स्थापित करना अब कोई कठिन प्रक्रिया नहीं

राइट टू बिज़नेस एक्ट के तहत निर्धारित समय सीमा के भीतर जारी हो रहे अप्रूवल

डिप्टी कमिश्नर मोगा ने 15 दिन में उद्यमी को सैद्धांतिक स्वीकृति पर प्रमाण पत्र जारी किया

मोगा (कमल) :- पंजाब सरकार द्वारा राइट टू बिज़नेस एक्ट लागू करने के साथ, राज्य में नया उद्योग स्थापित करना अब एक कठिन प्रक्रिया नहीं रह गई है। नियमों के मुताबिक शर्तों को पूरा करने वाले ऐसे उद्योगों को तय समय सीमा में मंजूरी मिल जाती है। इस कवायद के तहत मोगा के डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने आज हाई स्पिरिट इंटरप्राइजेज, ग्राम फतेहगढ़ कोरोताना, जिला मोगा को 15 दिनों में अस्पताल बनाने के लिए सैद्धांतिक स्वीकृति का प्रमाण पत्र जारी किया।  इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि हाई स्पिरिट इंटरप्राइजेज, फतेहगढ़ कोरोताना जिला मोगा द्वारा राइट टू बिजनेस एक्ट के तहत अधिसूचित नियमों के तहत अस्पताल बनाने के लिए एक आवेदन दिया गया था। फीस भी उद्योग विभाग के ऑनलाइन पोर्टल pb.industries.gov.in पर जमा करवाई गई थी।  इस एप्लिकेशन के तहत बिल्डिंग प्लान, ट्रेड लाइसेंस, सीएलयू, फायर एनओसी तथा भवन निर्माण योजना अनुमोदन एवं दुकान अधिनियम पंजीयन के संबंध में उप निदेशक फैक्ट्रीज द्वारा कार्यवाही की जानी थी। इस अधिनियम के प्रावधान के अनुसार, ये सभी एन.ओ.सी.15 दिन के अंदर व्यावहारिक रूप देते हुए देना होता है, आज उनकी अध्यक्षता में संबंधित विभागों की बैठक हुई और 15 दिन के भीतर सैद्धांतिक स्वीकृति का प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। उन्होंने कहा कि अब उद्यमी आराम से अपना उद्योग स्थापित कर सकेंगे और उनके पास विभिन्न विभागों के आवश्यक कार्यों को पूरा करने के लिए 3.5 वर्ष का समय होगा जो एक व्यवसायी/उद्यमी के लिए सरकार द्वारा दी गई एक बड़ी सुविधा है। जिससे उद्योग के प्रसार को काफी प्रोत्साहन मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि कोई उद्योग फोकल प्वाइंट से बाहर है तो उस इकाई के मास्टर प्लान के 15 दिनों के भीतर सैद्धांतिक मंजूरी का प्रमाण पत्र जारी किया जाता है और यदि इकाई फोकल प्वाइंट में है तो केवल 3 दिनों के भीतर जारी किया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिये कि एनओसी/नक्शा पास करने के लिए उद्योगपतियों से जो भी अनुरोध प्राप्त हों, उन पर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए और उचित कार्रवाई की जाए।  इस अवसर पर बैठक में संयोजक सह महाप्रबंधक सुखविंदर सिंह रेखी जिला उद्योग केंद्र मोगा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

लोकसभा उपचुनाव: मतदान सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा

जालंधर (अरोड़ा) :- लोकसभा की बुधवार को होने जा रहे उपचुनाव के मद्देनजर सिविल और पुलिस प्रशासन ने आवश्यक तैयारियों और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है ताकि पूरी चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जा सके। उपचुनाव के लिए 10 मई को मतदान के बाद 13 मई को मतगणना होगी।जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 1621800 है, जिसमें 844904 पुरूष एवं 776855 महिला एवं 41 थर्ड जैंडर मतदाता शामिल है। लोकसभा क्षेत्र के 9 विधानसभा क्षेत्रों में 1972 मतदान केंद्र बनाए गए है जहां सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। कमिश्नरेट पुलिस की सीमा और ग्रामीण पुलिस क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान करवाने के लिए लगभग 8000 पंजाब पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मतदान दलों को चुनाव सामग्री और उपकरणों के साथ संबंधित मतदान केंद्रों पर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि 1621800 मतदाताओं में से फिल्लौर में 200018, नकोदर में 191067, शाहकोट में 182026, करतारपुर में 179704, जालंधर पश्चिमी में 165973, जालंधर सैंट्रल में 168237, जालंधर नार्थ में 183363, जालंधर कैंट में 186450 और आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में 164962 मतदाता है। इसी तरह फिल्लौर में 242, नकोदर में 252, शाहकोट में 250, करतारपुर में 228, जालंधर पश्चिम में 183, जालंधर सैंट्रल में 186, जालंधर नार्थ में 196, जालंधर कैंट में 218 और आदमपुर में 217 पोलिंग स्टेशन बनाए गए है। डिप्टी कमिश्नर ने आज मतदान दलों को रवाना करने से पहले ईवीएम मशीनों के वितरण एवं विभिन्न केंद्रों पर जाकर दलों को रवाना करने के कार्य की भी समीक्षा की और चुनाव कर्मचारियों को पूरी लगन और मुस्तैदी से चुनाव डियूटी करने के निर्देश दिए।

मतदान दिन के लिए चुनाव आयोग के निर्देश- डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने कहा कि उम्मीदवार का चुनाव बूथ पोलिंग स्टेशन के 200 मीटर के दायरे के बाहर स्थापित किया जाएगा जहां केवल एक टेबल, दो कुर्सियां, पार्टी का झंडा और बैनर, पार्टी का चिन्ह या फोटो रखा जा सकेगा ।बैनर का साइज 4X8 फीट होगा। मतदान केंद्र स्थापित करने के लिए संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारियों से भी स्वीकृति लेनी होगी। उन्होंने कहा कि पोलिंग स्टेशन के 100 मीटर के दायरे में कोई प्रचार नहीं किया जा सकता है और इस क्षेत्र में मोबाइल फोन आदि भी प्रतिबंधित है। मतदाताओं को जारी की जाने वाली पहचान पर्चियों पर किसी भी उम्मीदवार का नाम या पार्टी का चुनाव चिन्ह नहीं होना चाहिए। इसी तरह चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक थोक में एसएमएस भेजने पर रोक रहेगी। चुनाव आयोग द्वारा उम्मीदवारों, राजनीतिक एजेंटों और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए केवल तीन वाहनों को निर्धारित किया गया है जिसमें चालक सहित पांच से अधिक लोग नहीं बैठ सकते है और वाहन के लिए जारी परमिट को गाडी के शीशे पर लगाना होगा।सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम- पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस की सीमा में शांतिपूर्ण मतदान के लिए पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए है। उन्होंने कहा कि 3300 से अधिक सुरक्षा अधिकारी/कर्मचारी विभिन्न क्षेत्रों में कानून व्यवस्था की देखभाल कर रहे है,जिनमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, राज्य सशस्त्र पुलिस, पंजाब पुलिस के कर्मी शामिल है। उन्होंने बताया कि 360 कर्मचारी पैट्रोलिंग पार्टी में शामिल किया गया है, 908 पुलिस कर्मियों को नाको और अन्य ड्यूटी पर तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति को हर कीमत पर बनाए रखा जाएगा।

एसएसपी (ग्रामीण) मुखविंदर सिंह भुल्लर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के 1189 मतदान केंद्रों पर चुनाव प्रक्रिया को उचित और पारदर्शी ढंग से संचालित करने के लिए अर्धसैनिक बल, सशस्त्र बल और पंजाब पुलिस के लगभग 3600 जवानों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि 112 पैट्रोलिंग दलों में 336 पुलिसकर्मी कानून व्यवस्था की स्थिति पर लगातार नजर रखेंगे। इसी तरह, ग्रामीण क्षेत्रों में 23 विशेष जांच चौकियां स्थापित की गई है, जबकि 30 उड़न दस्ते और सटैटिक सर्विलैंस दल के इलावा 31 क्विक रिस्पांस दल डियूटी पर है। पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या- जिले के कुल 1621800 मतदाताओं में फिल्लौर क्षेत्र में 104181 पुरुष और 95831 महिला मतदाता है। इसी तरह, नकोदर चुनाव क्षेत्र में 99,299 पुरुष और 91,765 महिला मतदाता, शाहकोट में 93,780 पुरुष और 88,245 महिला मतदाता, करतारपुर में 94,058 पुरुष और 85,643 महिला मतदाता, जालंधर पश्चिम में 86,767 पुरुष और 79,198 महिला मतदाता, जालंधर सैंट्रल में 87,211 पुरुष और 81,021 महिला मतदाता है। जालंधर नार्थ में 96487 पुरुष और 86872 महिला मतदाता है, जालंधर कैंट में 97161 पुरुष और 89282 महिला मतदाता है और आदमपुर चुनाव क्षेत्र में 85960 पुरुष और 78998 महिला मतदाता है। 9 विधानसभा क्षेत्रों में मॉडल और वुमेन ओनली मतदान केंद्र होंगे, जालंधर सैंट्रल में दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा मतदान केंद्र संभाला जाएगा: डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने कहा कि फिल्लौर, नकोदर, शाहकोट, करतारपुर, जालंधर पश्चिम, जालंधर सैंट्रल में मतदान केंद्र जालंधर नार्थ, जालंधर कैंट और आदमपुर में 45 माडल मतदान केंद्र स्थापित किए गए है, जहां सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। इसी तरह सरकारी कन्या सीनियर सकैंडरी स्कूल, फिल्लौर, सरकारी कन्या सीनियर सकैंडरी स्कूल तहसील बाजार नकोदर, सरकारी एलीमैंट्री स्कूल सबोवाल शाहकोट, आर्य मॉडल स्कूल करतारपुर, गुरु नानक पब्लिक स्कूल आदर्श नगर जालंधर पश्चिम, हंस राज महिला महाविद्यालय जालंधर सैंट्रल, डेवीएट संस्थान जांलधर उत्तरी,गुरु अमरदास स्कूल जूनियर विंग गुरु तेग बहादुर नगर जालंधर छावनी और हलका आदमपुर में सरकारी प्राईमरी स्कूल भोगपुर में वुमेन ओनली पोलिंग स्टेशन स्थापित किए गए है। जालंधर सैंट्रल निर्वाचन क्षेत्र में पिंगलवाड़ा घर, गुलाब देवी रोड पर एक विशेष पोलिंग बूथ स्थापित किया गया है, जो दिव्यांग व्यक्तियों द्वारा संचालित किया जाएगा।

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने 100 प्रतिशत मतदान करने के लिए लोगों को किया जागरूक

जालंधर (अरोड़ा)- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा की अगुवाई में मिलाप चौंक, मोनिका टावर मार्केट व प्रताप बाग मार्केट में सौ प्रतिशत मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया और पंफलट बांटे गए। छाबड़ा ने कहा सभी को मतदान करना चाहिए, देश के लिए मतदान बहुत ही महत्वपूर्ण है और वोट पाना हमारा हक है । इस मौके पर सचिव पी.के. गर्ग, कोषाध्यक्ष जयदेव मल्होत्रा, डिस्ट्रिक्ट डायमंड जी.डी. कुंद्रा, डीपीआरओ मीडिया जगन्नाथ सैनी, रीजन चेयरमैन संजीव गंभीर, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, ऐली एम ऐल गुप्ता, तेजिंदर शारदा, अशोक कुमार, संजय भल्ला, अनिल शर्मा, रत्न चंद व मार्केट के सदस्य उपस्थित थे।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar