(Date : 23/April/2424)

(Date : 23/April/2424)

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में फेयरवेल पार्टी सायोनारा, 2024 का आयोजन | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन | सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नजदीक जालंधर-अमृतसर रोड में हनुमान जयंती मनाई गई | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा प्री-नर्सरी शिक्षकों के लिए शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया | स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर में हुआ शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन |

सामाजिक गतिविधयां

मुख्यमंत्री ने जालंधर निवासियों के साथ किया वायदा निभाया

जालंधर-आदमपुर-होशियारपुर सड़क का निर्माण कार्य शुरू

13.74 करोड़ रुपए की लागत के साथ शुरू हुआ सड़क का निर्माण कार्य सितम्बर तक होगा मुकम्मल

जालंधर (अरोड़ा) :- लोगों को बड़ी राहत देते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लंबे समय से लटक रहा जालंधर- आदमपुर-होशियारपुर सड़क का निर्माण कार्य आज शुरू करवाया और इस प्रोजैक्ट पर 13.74 करोड़ की लागत आयेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले के लोगों के लिए आज का दिन ‘ऐतिहासिक दिन’ है क्योंकि इस प्रोजैक्ट के मुकम्मल होने से लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने इस प्रोजैक्ट को पूरा करना राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता है क्योंकि इससे जालंधर शहर से होशियारपुर जाने वाले लोगों और माता चिंतपुरनी के पवित्र स्थान के दर्शन के लिए जाने वालों और अन्य स्थानों पर पहुंचने वाले राहगीरों को बहुत बड़ी सुविधा मिलेगी। भगवंत मान ने कहा कि यह प्रोजैक्ट मुकम्मल होने से इस क्षेत्र में व्यापार और उद्योग को भी उपयुक्त बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि इस सड़क का काम शुरू होना राज्य सरकार की लोगों के साथ किये वादे को पूरा करने के प्रति गंभीरता को दर्शाता है। उन्होंने चाहे जालंधर से नये सांसद सुशील कुमार रिंकू का शपथ उठाना अभी बाकी है परन्तु सड़क का काम शुरू भी हो चुका है। भगवंत मान ने कहा कि सड़क का निर्माण सितम्बर तक मुकम्मल कर लिया जायेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए अपना वायदा पूरा किया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इस सड़क के निर्माण के लिए गुणवत्ता को यकीनी बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सड़क के निर्माण कार्य को पूरा करते समय उच्च गुणवत्ता के मानक की पालना की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य को निर्धारित समय में पूरा करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। भगवंत मान ने कहा कि वह स्वयं भी इस प्रोजैक्ट की प्रगति का जायज़ा लेते रहेंगे जिससे काम को समय पर पूरा किया जा सके।

मुख्यमंत्री द्वारा जालंधर निवासियों को बड़ा तोहफ़ा, विकास कामों के लिए 100 करोड़ रुपए से अधिक ग्रांट राशि देने का ऐलान

ई. वी. एम. का बटन दबा कर झूठा प्रचार करने वाले विरोधियों का मुँह बंद करवाने के लिए मुख्यमंत्री ने जालंधर के वोटरों का धन्यवाद किया

जालंधर लोक सभा हलके विकास के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी

जालंधर (अरोड़ा) :- जालंधर लोक सभा हलके निवासियों के लिए बड़े तोहफ़े का ऐलान करते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज जालंधर ज़िले के विकास कामों के लिए 100 करोड़ से अधिक ग्रांट राशि देने का ऐलान किया।पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के हक में दिए शानदार जनादेश के लिए वह निजी तौर पर जालंधर संसदीय हलके वोटरों के ऋणी हैं। भगवंत मान ने कहा, “जालंधर निवासियों ने ई. वी. एम. का एक बटन दबा कर उन लोगों के मुँह बंद कर दिए हैं, जो इस मुहिम के दौरान उनके खि़लाफ़ ज़हर उगल रहे थे।“ भगवंत मान ने कहा कि यह चुनाव नतीजा राज्य सरकार की जन हितैषी और विकास प्रमुख नीतियों के हक में आया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने शहर का विकास करने के लिए 95 करोड़ रुपए नगर निगम जालंधर को भेज भी दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन फंडों का प्रयोग नगर निगम की तरफ से शहर के अलग-अलग हिस्सों में विकास कामों के लिए किया जायेगा। भगवंत मान ने कहा कि जालंधर शहर को अत्याधुनिक नागरिक सहूलतों के साथ लैस माडल शहर के तौर पर विकसित किया जायेगा। इसी तरह मुख्यमंत्री ने कहा कि 13.74 करोड़ रुपए की लागत के साथ जालंधर-आदमपुर-होशियारपुर सड़क का कार्य मुकम्मल किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस अहम प्रोजैक्ट का काम सितम्बर तक मुकम्मल कर लिया जायेगा। भगवंत मान ने यह भी कहा कि नकोदर से गौराया वाया जंडियाला तक 17.46 किलोमीटर लम्बी सड़क के निर्माण का काम भी सितम्बर तक मुकम्मल कर लिया जायेगा। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि जालंधर के वोटरों ने राज्य सरकार की विकासमुखी नीतियों के हक में जनादेश देकर रिवायती पार्टियों के नकारात्मक और नफ़रत भरे झूठे प्रचार को सिर से नाकार दिया है। उन्होंने कहा कि जालंधर लोक सभा हलके वोटरों ने स्कूल आफ एमिनेंस, आम आदमी क्लीनिक, बेमिसाल तरक्की, लोगों की भलाई और अन्य प्रयासों के हक में वोटें डालीं हैं।

भगवंत मान ने कहा कि जहाँ उन्होंने विकास के नाम पर वोटें माँगीं थीं, वहीं उनके विरोधियों ने जात-पात और धर्म के नाम पर वोटें माँगीं थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जालंधर के लोगों ने राज्य सरकार के हक में ज़बरदस्त जनादेश देकर विरोधी पक्ष को शांत कर दिया है और अब इसके बदले जालंधर के विकास को यकीनी बनाना उनका फर्ज है। उन्होंने कहा कि देश में खेल के केंद्र के तौर पर जालंधर की पुरातन शान को बहाल किया जायेगा, जिससे जालंधर के खेल उद्योग को काफी बढ़ावा मिलेगा। भगवंत मान ने कहा कि इस शहर की तरक्की और विकास को बढ़ावा देने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा, “इस जीत ने मुझे लोगों की सेवा और भी विनम्रता और समर्पित होकर करने की भावना के साथ भर दिया है।“ उन्होंने कहा कि चाहे नये चुने गए संसद मैंबर ने अभी शपथ नहीं ली परन्तु उनकी सरकार ने पहले ही जालंधर के सर्वांगीण विकास के लिए व्यापक नक्शा तैयार किया है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब फिर पुर्नोद्धार की राह पर है क्योंकि लोगों द्वारा चुनी गई सरकार नये-नये प्रोजैक्ट लोगों को समर्पित कर रही है और उन्होंने कहा कि पहली बार लोगों के साथ सलाह-मश्वरा करके नीतियाँ बनाईं जा रही हैं। मुख्यमंत्री कहा कि लोगों ने रिवायती पार्टियों के न-समर्थकी प्रचार को सिरे से नकारते हुये उपयुक्त जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि इन सभी पार्टियों ने लोगों के भले में लगी जुटी राज्य सरकार के विरुद्ध आपस में हाथ मिला लिया था परन्तु लोगों ने इनको सबक सिखा दिया। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की भलाई के लिए वचनबद्ध है और इसके लिए फंडों की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पानी की बचत करने और धान की काश्त के लिए निर्विघ्न सिंचाई को यकीनी बनाने के लिए धान की बुवाई चरणबद्ध ढंग से की जायेगी। पहले चरण में अंतरराष्ट्रीय सरहद पर कँटीली तार से दूसरी तरफ़ के क्षेत्रों में धान की बुवाई का काम 10 जून से शुरू हो जायेगा, जिसके लिए निरंतर बिजली सप्लाई मुहैया करवाई जायेगी। उन्होंने कहा कि दूसरे चरण में सात जिलों फ़िरोज़पुर, फरीदकोट, पठानकोट, श्री फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, एस. बी. एस. नगर और तरन तारन में 16 जून से निर्विघ्न बिजली सप्लाई यकीनी बनाई जायेगी। भगवंत मान ने बताया कि तीसरे चरण के अंतर्गत सात जिलों रूपनगर, एस. ए. एस. नगर, कपूरथला, लुधियाना, फाजिल्का, बठिंडा और अमृतसर में 19 जून से धान की फ़सल लगाना यकीनी बनाया जायेगा जबकि बाकी के नौ जिलों पटियाला, जालंधर, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब, होशियारपुर, संगरूर, मलेरकोटला, बरनाला और मानसा में धान की बुवाई 21 जून से शुरू होगी जिसके लिए निर्विघ्न बिजली सप्लाई मुहैया करवाई जायेगी। 

लेफ्टिनेंट जनरल विजय नायर ने वज्र कोर की कमान संभाली

जालंधर (अरोड़ा) :- लेफ्टिनेंट जनरल विजय बी नायर, सेना मेडल ने प्रतिष्ठित वज्र कोर - डिफैंडर्ज ऑफ पंजाब के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में पदभार संभाल लिया है। सैनिक स्कूल कज़कूटम, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और भारतीय सैन्य अकादमी के एक प्रतिष्ठित पूर्व छात्र, लेफ्टिनेंट जनरल विजय बी नायर को जून 1988 में एक पैदल सेना बटालियन में नियुक्त किया गया था और उन्हें 2005 से 2008 तक समान बटालियन की कमान संभालने का सौभाग्य मिला था। पश्चिमी सेक्टर की उत्तरी सीमाओं पर एक उप क्षेत्र और जम्मू और कश्मीर में एक डिवीजन का संचालन करने वाली ब्रिगेड की कमान भी संभाली।

पैंतीस साल के अपने शानदार करियर में, जनरल ऑफिसर के पास कमांड, स्टाफ और निर्देशात्मक नियुक्तियों का व्यापक अनुभव है। अन्य परिचालन कार्यों में, श्रीलंका में भारतीय शांति सेना के हिस्से के रूप में उनका कार्यकाल, नियंत्रण रेखा के साथ छह कार्यकाल और जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों में उल्लेखनीय थे। उनके विविध कर्मचारियों के अनुभव में नियंत्रण रेखा और काउंटर टेररिस्ट वातावरण में जनरल स्टाफ नियुक्तिओं में, विदेशी सेनाओं के साथ रक्षा सहयोग के लिए नीति तैयार करना और अतिरिक्त क्वार्टर मास्टर जनरल विभिन्न निदेशालयों के समन्वय कार्यों के साथ-साथ राशन की गुणवत्ता सुनिश्चित करना शामिल हैं।

वज्र कोर की कमान संभालने से पहले, लेफ्टिनेंट जनरल विजय बी नायर मुख्यालय पश्चिमी कमान में चीफ ऑफ स्टाफ थे। कमान संभालने के बाद उन्होंने वज्र शौर्य स्थल पर सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुरों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कोर के सभी रैंकों को क्षमता विकास के उच्च गति को बनाए रखते हुए, युद्ध के बदलते स्वरूपों को अपनाते हुए उच्च स्तर की परिचालन तत्परता बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया।

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने पहला कदम फ्री स्कूल में बच्चों को खाने पीने का सामान व स्टेशनरी भेंट की

समर्पण क्लब के कार्य सराहनीय-हरप्रीत कौर

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रोजेक्टों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा व डिस्ट्रिक्ट डायमंड जीडी कुंद्रा की रहनुमाई में पहला कदम फ्री स्कूल न्यू रतन नगर में बच्चों को खाने-पीने का समान व स्टेशनरी भेंट की। इस प्रोजेक्ट की मुख्य मेहमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ऐली हरप्रीत कौर जी थीं।उन्होंने क्लब की प्रसंशा करते हुए कहा कि क्लब प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा व डिस्ट्रिक्ट डायमंड जी डी कुन्द्रा की रहनुमाई में समाज व मानवता के लिए  प्रोजेक्ट कर रहे हैं वो सराहनीय हैं।

ऐली हर्षवर्धन शर्मा व जी डी कुन्द्रा ने इस प्रोजेक्ट में सहयोग किया। कुन्द्रा साहब ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और इनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए क्लब हमेशा तत्पर है।हर्षवर्धन शर्मा ने मुख्य मेहमान व सभी आऐ हूए सदस्यों का धन्यवाद किया । इस मौके पर सचिव पीके गर्ग, कोषाध्यक्ष जयदेव मल्होत्रा, डिस्ट्रिक्ट डायमंड जीडी कुंद्रा, इंटरनेशनल कमिटी चेयरमैन एनके महेंद्रू ,रीजन चेयरमैन संजीव गंभीर,डी सी ऐस तेजपाल सिंह, अश्वनी नागपाल, गुलशन कपूर, हर्षवर्धन शर्मा, राजेंद्र रिशी,सुभाष गुप्ता,जी पी जिन्दल, पहला कदम फ्री स्कूल का स्टाफ व भाविप के  सदस्य उपस्थित थे |

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने दिव्यांग बच्चों के प्रयास स्कूल में दोपहर का खिलाया खाना

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रोजेक्टों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए  प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा की अगुवाई में  फूड फार हंगर के आह्वान के तहत दिव्यांग बच्चों के  प्रयास स्कूल में   फल बिस्कुट व स्वीटस वितरित किए और दोपहर का खाना खिलाया।सीनियर सदस्य हर्षवर्धन शर्मा ने आपनी धर्मपत्नी श्रीमति निर्मला शर्मा के जन्मदिन की  खुशी में  सहयोग किया। कुन्द्रा साहब ने बताया कि हमारा  समर्पण क्लब दया कृष्ण छाबड़ा की अगुवाई में समाज  व मानवता की सेवा के प्रोजेक्ट लगातार कर रहा है और हमारा मुख्य उद्देश्य ही समाज सेवा है ।इस मौके पर सचिव पी के गर्ग ,कोषाध्यक्ष जय देव मल्होत्र,पूर्व प्रधान केवल शर्मा, डिस्ट्रिक्ट डायमंड जी डी कुन्द्रा ,ईंटरनेशनल कमेटी चेयरपर्सन एन के महेंद्रू , डिस्ट्रिक्ट पीआरओ मीडिया जगन नाथ सैनी ,ऐली हर्षवर्धन शर्मा,अश्वनी नागपाल, अशोक कुमार व नरेंद्र शर्मा ,संजय भल्ला, जी पी जिंदल व मेडम नीना व अन्य  सदस्य मौके पर उपस्थित थे।

कमियों को दूर कर अगले साल मज़बूत वापसी करेंगे: करमजीत कौर चौधरी

जालंधर के लोगों की सेवा करती रहूंगी और हर मंच पर उनकी आवाज़ उठाती रहूंगी: करमजीत कौर चौधरी

आम आदमी पार्टी की जीत लोकतंत्र की हत्या: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी

यह चुनाव सिर्फ 'आप' ने नहीं, बल्कि पूरी सरकारी मशीनरी ने लड़ा: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी

जालंधर (अरोड़ा) :- जालंधर से कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी ने रविवार को कहा कि पार्टी उपचुनाव के नतीजों से सीख लेगी और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में मज़बूत वापसी करेगी। फिल्लौर के विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी और जालंधर (शहरी) जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजिंदर बेरी के साथ अपने निवास पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए करमजीत चौधरी ने उपचुनाव के दौरान समर्थन के लिए लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि कांग्रेस पार्टी चुनाव प्रचार के दौरान रह गईं कमियों में सुधार करेगी और अगले साल मजबूती से वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि वो जालंधर के लोगों की सेवा करते रहेंगे और हर मंच पर उनकी आवाज़ उठाएंगे। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि जिस जालंधर लोक सभा सीट का प्रतिनिधित्व उनके पति स्वर्गीय संतोख सिंह चौधरी ने किया था, पार्टी ने उसी संसदीय क्षेत्र से मध्यावधि चुनाव के लिए मुझे अपने उम्मीदवार के रूप में उनका प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी सौंपकर मुझमें अपार विश्वास दिखाया और बेहद सम्मान दिया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक विक्रमजीत चौधरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की जीत लोकतंत्र की हत्या है क्योंकि आप ने उपचुनाव के दौरान पैसे, शराब और डर से वोट खरीदे। उन्होंने कहा कि आप नेता अक्सर दावा करते हैं कि यह एक 'कट्टड़ ईमानदार' पार्टी है, लेकिन इस चुनाव को जीतने के लिए उन्होंने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया, हर सरकारी विभाग के माध्यम से मतदाताओं पर दबाव डाला और 'आप' को समर्थन न देने पर कांग्रेस पार्षदों, सरपंचों और पंचायतों के खिलाफ झूठे मामले दर्ज करने की धमकी दी। उन्होंने कहा, "यह चुनाव अकेले आम आदमी पार्टी ने नहीं, बल्कि पूरी सरकार ने लड़ा था। पूरे अभियान के दौरान 'आप' सरकार ने कांग्रेस नेताओं और मतदाताओं को धमकाया; आप के हर मंत्री और विधायक ने निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार किया; पूरी सरकारी मशीनरी ने उनके लिए वोट मांगा; और मतदान के दिन से पहले उन्होंने शराब और पैसा बांटा, लेकिन इन सबके बावजूद आप की जीत का अंतर कांग्रेस सरकार के दौरान गुरदासपुर उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत के अंतर से बहुत कम था।" फिल्लौर विधायक ने कहा कि मतदान के दिन भी आप नेताओं ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया और उनके विधायक, नेता और कार्यकर्ता जालंधर विधानसभा क्षेत्र में घूम रहे थे। जब कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आप के इन विधायकों और कार्यकर्ताओं का पर्दाफाश किया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की तो उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय शाहकोट के विधायक हरदेव सिंह लाडी शेरोवालिया समेत कांग्रेस नेताओं और समर्थकों पर ही केस दर्ज कर दिए। उन्होंने कहा कि 'आप' सरकार बदले की राजनीति कर रही है, लेकिन हम 'आप' सरकार के आगे नहीं झुकेंगे और उनकी तरफ से किये जा रहे अन्याय के खिलाफ लड़ेंगे। उन्होंने कहा, "मैं इस चुनाव प्रचार के दौरान 'आप' सरकार द्वारा निशाना बनाए गए और प्रताड़ित किए गए हर कार्यकर्ता को विश्वास दिलाता हूं कि चौधरी परिवार और कांग्रेस पार्टी उनके साथ मजबूती से खड़ी है।" विधायक विक्रमजीत चौधरी ने कहा कि प्रचार के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी मतदाताओं को धमकाया और कहा कि उन्हें किसी भी काम के लिए सत्ता पक्ष के पास ही आना होगा। 'आप' से जालंधर के विकास के लिए काम करने का आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी ने जालंधर के लोगों से एक अवसर मांगा था, जो अब उन्हें मिल गया है और सरकार को अगले 12 महीनों में अपने बड़े वादों को पूरा करने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि राज्यसभा में जालंधर से आप के तीन सांसद पहले से ही हैं और पूछा कि क्या मुख्यमंत्री भगवंत मान पिछले एक साल के दौरान जालंधर के विकास में उनके योगदान के बारे में लोगों को बता सकते हैं।

कौन सी पार्टी को जालंधर में किस इलाक़े में मिली कितनी वोटे,पढ़े लिस्ट

Jalandhar (JJS) -

AAP Votes Constituency Wise

Phillaur : 38657

Nakodar : 34740

Shahkot : 36010

Kartarpur. : 37951

Jalandhar West : 35288

Jal Centre : 24716

Jal North : 30290

Jal Cantt : 32217

Adampur : 32228

Total : 302097

BJP Votes Constituency Wise

Phillaur : 5847

Nakodar : 10407

Shahkot : 7119

Kartarpur : 8354

Jalandhar West : 21826

Jal Centre : 25259

Jal North : 31549

Jal Cantt : 17781

Adampur : 6564

Total : 134706

SAD-BSP Votes Constituency Wise Phillaur : 29510

Nakodar : 29434

Shahkot : 19106

Kartarpur. : 27269

Jalandhar West : 6294

Jal Centre : 5025

Jal North : 6549

Jal Cantt : 14052

Adampur : 21115

Total : 158354

Congress Votes Constituency Wise Phillaur : 31658

Nakodar : 25760

Shahkot : 35737

Kartarpur : 24061

Jalandhar W : 25821

Jal Centre : 24368

Jal North : 27946

Jal Cantt : 25222

Adampur : 22877

Total : 243450 Votes

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने एक जरूरतमंद औरत की आंखों का ऑपरेशन करवाया

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा की अगुवाई में एक जरूरतमंद औरत की आंखों का ऑपरेशन करवाया। पूर्व प्रधान केवल शर्मा ने बताया कि अलायंस क्लब समर्पण  प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा  की अगुवाई में समाज व   मानवता की सेवा के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है। हर इंसान को दीन दुखियों के मदद करनी चाहिए । इस प्रोजेक्ट में सहयोग  डायरेक्टर  जय देव मल्होत्रा ने किया। इस मौके पर सचिव पीके गर्ग, कोषाध्यक्ष जय देव मल्होत्रा ,पूर्व प्रधान केवल शर्मा, देवेंद्र शर्मा, संजय भल्ला, नरेंद्र शर्मा अश्विनी नागपाल ,डॉक्टर व स्टाफ उपस्थित थे।

तीन देशों के राजदूत ने भारत की राष्ट्रपति को अपना परिचय पत्र प्रस्तुत किया

दिल्ली (ब्यूरो) :- भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज (11 मई, 2023) राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में अमेरिका, कतर और मोनाको के राजदूतों से परिचय पत्र स्वीकार किए।

निम्नलिखित लोगों ने अपना परिचय पत्र प्रस्तुत किया:

1.   अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी

2.   कतर के राजदूत मोहम्मद हसन जाबिर अल-जाबिर

3.   मोनाको के राजदूत डिडिएर गेमरिंगर

सेनिटेशन ईकोसिस्टम’ बदलने की दिशा में मार्गदर्शक बने वॉटर प्लस शहर

स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत छोटे शहरों में 4900 एमएलडी क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लान्ट के लिए 11,785 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत

दिल्ली (ब्यूरो) :- शहरी जल परिदृश्य निरंतर बदल रहा है और जल संरक्षण समेत उसका रीयूज़ करना शहरों का लक्ष्य बन चुका है। स्वच्छ भारत मिशन शहरी के अंतर्गत अब शहरों से निकलने वाले इस्तेमाल किए जा चुके पानी को महत्व दिया जा रहा है। एक बार उपयोग में लाए जा चुके पानी को विभिन्न कामों के लिए एकत्रित, संसाधित, रीसाइकल और रीयूज़ करने पर बल दिया जा रहा है। सस्टेनेबिलिटी शहरी स्वच्छता का अभिन्न अंग है। वॉटर प्लस प्रमाणिकता के अनुसार घरों और औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले वेस्ट के रूप में पानी को संतोषजनक पैमाने तक ट्रीट किया जाए और उसके बाद ही जलाशयों में छोड़ा जाए। शहरों में अब सभी के लिए पानी की उपलब्धता और सस्टेनेबल मैनेजमेंट सुनिश्चित किए जा रहे हैं, जो कि स्थायी विकास के लक्ष्यों की ओर एक और मजबूत कदम है। शहरी स्थानीय निकायों के पास शहरों के लिए ‘लॉन्ग-टर्म वेस्ट वॉटर रीयूज़ प्लान’ बनाने की क्षमता है, जिसमें सभी के लिए भूमिकाएं और उत्तरदायित्व साफ तौर पर निर्धारित किए गए हैं।

यूज़्ड वॉटर मैनेजमेंट अप्रोच

शहरी जल संसाधनों के तहत इस्तेमाल हो चुके पानी को केवल एकत्रित, संसाधित और उसका वहन ही नहीं कर रहे बल्कि सस्टेनेबल सेनिटेशन और यूज्ड वॉटर मैनेजमेंट के लिए उच्चतम स्तर के प्रयास कर रहे हैं। सस्टेनेबल सिटीज़ बनने की राह में ये शहर सर्कुलर इकॉनमी के लक्ष्य तक पहुंचने की अपनी प्रतिबद्धता भी जता रहे हैं। ODF++ प्रोटोकॉल के ज़रिए, शहरों का मूल्यांकन इस बात पर किया जा रहा है कि वे फीकल स्लज और सेपटेज समेत सारे सीवेज का सुरक्षित निपटान कर रहे हैं या नहीं। वहीं वॉटर प्लस प्रोटोकॉल शहरों को इस दृष्टिकोण से आंक रहा है कि वे इस्तेमाल हो चुके पानी को कलेक्ट, ट्रांसपोर्ट और ट्रीट ही नहीं कर रहे बल्कि फीकल स्लज और इस्तेमाल हो चुके पानी को रीयूज़ करे रहे हैं, ताकि पर्यावरण दूषित न हो। आज बुनियादी ढांचे के निर्माण की गति अपने चरम पर है और कई लोग इस्तेमाल किए गए पानी को रीयूज़ कर घरों और शहरों के निर्माण में जुट गए हैं। एसबीएम 2.0 के तहत छोटे शहरों के लिए 4900 एमएलडी की क्षमता वाले सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने के लिए 11,785 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है।

वॉटर प्लस शहर

इंदौर, सूरत, नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी), तिरुपति, चंडीगढ़, नवी मुंबई, विजयवाड़ा, हैदराबाद, ग्रेटर विशाखापत्तनम, कराड, पंचगनी, भोपाल, बारामती और मैसूर सभी वॉटर+ प्रमाणित शहर हैं। ये शहर अन्य शहरों के लिए पथप्रदर्शक रहे हैं। यह शहर न केवल उपयोग किए गए पानी को इकट्ठा करने और सुरक्षित रूप से ट्रीट करने में सक्षम हैं बल्कि द्वितियक/तृतीयक उपचार के बाद पानी को रीयूज़ करने में भी सक्षम हैं। भारत तेज़ी से ट्रीटेड अपशिष्ट जल के रीयूज़ के लिए बढ़ते बाज़ारों में से एक के रूप में उभर रहा है, विशेष रूप से औद्योगिक रीयूज के लिए।

इंदौर का जल संरक्षण मॉडल

वॉटर प्लस सर्टिफिकेशन पाने वाला पहला शहर बनने के बाद इंदौर ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। इंदौर ने स्थायी स्वच्छता में एक मुकाम हासिल किया और ऐसे जल प्रबंधन प्रक्रियाओं का इस्तेमाल किया जो न केवल अनुकरणीय थे, बल्कि कई छोटे शहरों को प्रेरित करने वाले भी थे। वर्तमान में, इंदौर में नदियों और प्राकृतिक और मानव निर्मित बरसाती नालों से कोई अनट्रीटेड अपशिष्ट जल नहीं बह रहा है। 2020 तक, इंदौर में मौजूदा 3 केंद्रीकृत एसटीपी के अलावा 7 विकेंद्रीकृत एसटीपी थे और ट्रीटेड अपशिष्ट जल ले जाने के लिए 200 किलोमीटर से अधिक पाइप नेटवर्क बिछाया जा चुका था। मध्य प्रदेश के सबसे बड़े शहर ने जल संरक्षण (भूजल और सतही जल) के लिए प्रयास शुरू किए और 2022 में 4 महीने के अंदर शहर भर के अलग-अलग आवासीय और गैर-आवासीय क्षेत्रों में 1.25 लाख से अधिक बारिश का पानी संचयन की इकाइयां स्थापित कीं।

नवी मुंबई का वॉटर प्लस का सफर

नवी मुंबई 5 स्टार और वॉटर प्लस प्रमाणन हासिल करने वाला महाराष्ट्र का एकमात्र एवं पहला शहर है। नवी मुंबई ने सीवेज उपचार प्रौद्योगिकी में सुधार किया और 30 लाख की आबादी के सीवेज उपचार की ज़रूरतों को पूरा करने के लिए एसटीपी डिज़ाइन किया। इस शहर में 100% मशीनीकृत सीवर लाइन और सेप्टिक टैंक की सफाई की जाती है। 30 से अधिक शहर के उद्यानों में 30% से अधिक ट्रीटेड पानी का दोबारा इस्तेमाल किया जा रहा है। सभी ठोस-अपशिष्ट वाहनों, कॉम्पैक्टर, सिटी ट्रांसपोर्ट बसों, स्प्रिंकलर और सड़क डिवाइडरों की सफाई ट्रीटेड वॉटर से की जाती है।

ज्वेल ऑफ द ईस्ट कोस्ट

आंध्र प्रदेश पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां के तीन शहर- तिरुपति, विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम वॉटर प्लस श्रेणी में आ गए हैं। वाईज़ैग में 172 एमएलडी की कुल क्षमता वाले 17 अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र हैं। सीवेज वॉटर को बेहतर स्तर तक ट्रीट करने के लिए शहर ने सभी घरों को अंडर ग्राउंड नेटवर्क (यूजीडी) को एकीकृत क्लस्टर में लाने के उपाय किए हैं। जीवीएमसी ने मैन्युअल सफाई से बचने के लिए मैनहोल की सफाई के लिए रोबोटिक मशीन (बैंडिकूट) पेश की है।

225 एमएलडी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का सबसे तेज निर्माण और कमीशनिंग

इस परियोजना का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना था कि बुद्धा दरिया में केवल घरेलू उपयोग किए गए पानी या ताजा/ तूफानी पानी का ही प्रवाह हो जिससे भूजल की गुणवत्ता में सुधार हो। 17 मार्च, 2021 को शुरू हुई यह परियोजना 2 दिसंबर, 2022 यानी 625 दिनों तक कोविड-19 महामारी के सामने आने वाली चुनौतियों के बावजूद पूरी हो गई। इसकी तेजी से कार्य करने के कारण परियोजना पूरी हुई और इसे इंटरनेशनल बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में शामिल किया गया। स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 का लक्ष्य 2026 तक सभी शहरों में सीवेज सुविधाएं स्थापित करना है, जिसमें कम से कम 50% शहर वॉटर+ हों।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar