(Date : 18/April/2424)

(Date : 18/April/2424)

बैसाखी मौके बाबा भटोआ साहिब जी दरबार गांव कालरा में सर्व हितकारी के लिए सुखमनी साहिब का पाठ एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन हुआ | रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने आज ओडिशा तट पर स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज मिसाइल की उड़ान का सफल परीक्षण किया | इरेडा का गिफ्ट सिटी कार्यालय हरित हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन परियोजनाओं को बढ़ावा देगा | ਵੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਡੋਰ ਟੂ ਡੋਰ ਵੋਟ ਦੇ ਸਦਉਪਯੋਗ ਪ੍ਰਤੀ ਕੀਤਾ ਜਾਗਰੂਕ | ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਐਤਕੀਂ ਐਨ ਆਰ ਆਈਜ਼ ਅਤੇ ਨਵੇਂ ਵੋਟਰ ਵਧਾਉਣਗੇ ਵੋਟ ਫ਼ੀਸਦ |

सामाजिक गतिविधयां

आदर्श चुनाव संहिता को इन-बिन लागू किया जाए - जिला चुनाव अधिकारी के अधिकारियों को दिए निर्देश

सरकारी संपत्तियों पर राजनीतिक विज्ञापनों को 24 घंटे के भीतर हटाने के आदेश जारी

जिला प्रशासन ने निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी की, 16 लाख से अधिक वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे

70 प्रतिशत से अधिक वोट प्रतिशत के लिए स्वीप गतिविधियों पर विशेष जोर दिया जायेगा

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय चुनाव आयोग द्वारा लोकसभा चुनाव की समय सारिणी जारी करने के साथ ही जालंधर लोकसभा क्षेत्र के चुनाव के लिए मानक चुनाव प्रक्रिया तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। जालंधर में मतदान 1 जून को होगा और मतगणना के बाद 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे। जालंधर लोकसभा क्षेत्र के लिए 1951 पोलिंग स्टेशनों पर 16 लाख से अधिक वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने सभी नोडल अधिकारियों के साथ एक विस्तृत बैठक की, उन्होंने कहा कि लोकसभा क्षेत्र जालंधर में आदर्श चुनाव प्रणाली को सख्ती से लागू किया जाए। उन्होंने सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारियों/नोडल अधिकारियों ने विभिन्न विभागों के प्रमुखों से कहा कि जिला एवं विधानसभा क्षेत्र स्तर पर गठित सभी टीमें जैसे आदर्श चुनाव संहिता, चुनाव खर्च निगरान, नकदी लेन-देन, पेड न्यूज, एम.सी.एम.सी. तथा शिकायत निवारण समितियों को तुरंत कार्यशील किया जाए। उन्होंने नगर निगम कमिश्नर गौतम जैन जिन्हें आदर्श चुनाव संहिता लागू करने के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी लगाया गया है से कहा कि राजनीतिक दलों द्वारा होर्डिंग्स/यूनीपोल/बैनर आदि द्वारा किए गए विज्ञापनों को 24 घंटे के भीतर तुरंत हटाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की घोषणा के तुरंत बाद 24 घंटे के भीतर सभी दीवार पेंटिंग, पोस्टर/कागज या अन्य जैसे कटआउट/होर्डिंग/बैनर/झंडे आदि को सरकारी संपत्तियों से हटा लिया जाए। उन्होंने कहा कि डीफेसमैंट संबंधी सी-विजिल या अन्य माध्यम से शिकायत प्राप्त होने पर शीघ्र समाधान किया जाएगा। वोटिंग प्रक्रिया में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी की आवश्यकता पर जोर देते हुए सारंगल ने अधिकारियों को चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित 70 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए स्वीप प्रोगाम अधीन आयोजित विभिन्न गतिविधियों को बढ़ाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव से संबंधित विभिन्न कार्यों को उचित ढंग से संपन्न करवाने के लिए 18 नोडल अधिकारियों की तैनाती की गयी है और वे अपनी डियूटी का पालन निष्ठा एवं लगन से करें तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला चुनाव अधिकारी ने जिला निवासियों से लोकसभा चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने को कहा कि यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है और इसमें पूरे उत्साह के साथ भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए आवश्यक प्रबंध किए है और पूरी चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रशिक्षित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तैनात किया गया है। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमित महाजन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, अतिरिक्त कमिश्नर नगर निगम अमरजीत बैंस, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर लखविंदर सिंह और सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारी और नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

नई पारी शुरू करने से पहले रिंकू ने वाहेगुरु का शुकराना किया

कहा, इस अटूट विश्वास के लिए वह सदैव ही जालंधर के लोगों व पार्टी हाईकमान के ऋणी रहेंगे

आम आदमी पार्टी की समूची लीडरशिप ने रिंकू को एक बार फिर से विजयी बनाने के लिए कड़ी मेहनत से मैदान में उतरने का संकल्प लिया

जालंधर (अरोड़ा) - लोकसभा चुनाव मैदान में दूसरी बार उतरने की नुई पारी शुरू करने से पहले आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने पत्नी डॉ सुनीता रिंकू के साथ आज स्थानीय गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मॉडल टाउन में नतमस्तक होकर वाहेगुरु का शुकराना किया उनके साथ पंजाब के निकाय मंत्री बलकार सिंह, विधायक शीतल अंगुराल, रमन अरोड़ा, राजविंदर कौर थियाड़ा, दिनेश ढल्ल, अश्विनी अग्रवाल, स्टीफन कलेर, जीत लाल भट्टी समेत पार्टी की तमाम लीडरशिप मौजूद थी।

गुरुघर पहुंचकर सुशील रिंकू ने माथा टेका और सरबत के भले की अरदास की। उन्होंने कहा कि वाहेगुरु की कृपा और मेहर से पिछले साल लोकसभा उपचुनाव में उन्हें बड़ी जीत प्राप्त हुई जिसके लिए वह शुकराना करने के लिए यहां पहुंचे हैं। उन्होंने लोगों के स्नेह के लिए उनका आभार व्यक्त किया, साथ ही पार्टी हाईकमान का भी धन्यवाद किया जिन्होंने फिर से उनके प्रति अपना विश्वास दिखाया और दोबारा जालंधर लोकसभा हलके से प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा है। इस दौरान आम आदमी पार्टी की पूरी लीडरशिप ने एकजुट होकर सुशील कुमार रिंकू की जीत सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत और लगन से मैदान में उतारने का दृढ़ संकल्प लिया। पार्टी नेताओं ने कहा कि भगवंत मान की सरकार ने पंजाब में सिर्फ दो साल में जो करके दिखाया है वह पुरानी पार्टियां 70 साल में नहीं कर सकी। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन की तरफ से सुशील रिंकू को यहां पहुंचने पर सिरोपा देकर सम्मानित किया गया।

गांधी कैंप से दर्जनों महिलाओं व उनके परिवारों ने भाजपा का दामन थामा

नरेंद्र मोदी सरकार की विकासवादी सोच के चलते समाज के हर वर्ग मे भाजपा से जुड़ने का उत्साह-केडी भंडारी

अब पंजाब मे केवल भाजपा अमन शांति लाकर विकास करवा सकती है-केडी भंडारी

 जालंधर (अरोड़ा) - भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष किरण बाला की अध्यक्षता में नॉर्थ हल्के के गांधी कैंप में भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों महिलाओं ने परिवारों के साथ पार्टी का दामन थामा है।इस अवसर पर विशेष रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी उपस्थित हुए। इस अवसर पर के डी भंडारी ने भाजपा जॉइन करने पर सभी महिलाओं का स्वागत किया वही उन्होंने कहा कि वेस्ट हल्के में भाजपा का जनादर बढ़ने से सत्तारूढ़ पार्टी की कारगुजारी पर प्रश्न चिन्ह लग गया है।उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की विकासवादी सोच के चलते ही आज समाज के हर वर्ग मे भाजपा से जुड़ने का उत्साह बढ़ता जा रहा है।उन्होंने कहा कि केवल भाजपा ही पंजाब के लोगो को सुरक्षा की सुविधा दे सकती है और उनके उज्वल भविष्य के लिये नीतियोँ को धरातल पर लागू कर सकती है।उन्होंने कहा कि नार्थ हल्के में पार्टी जॉइनिंग करने वालों की रफ्तार ने भाजपा के पक्ष मे बदलाव के साफ संकेत दे दिये है।

उन्होंने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पार्टी को आगामी चुनावों में विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता। के डी भंडारी ने कहा कि पंजाब प्रांत की संवेदनशीलता को देखते हुए पंजाब के लोगो को केवल भाजपा मे ही अपना भविष्य सुरक्षित नजर आ रहा है।उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में अराजकता पूरे जोर पर चल रही है तथा आज हर पंजाबी अपनी सुरक्षा के लिए पूरी तरह गहन चिंतन में डूबा हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब मे केवल भाजपा ही अमन शांति लाकर प्रदेश का विकास करवा सकती है। इस अवसर पर दिनेश मेहंद्रु,अश्वनी भगत, दीपक कुमार, राकेश कुमार, अरुण, काली, राजा प्रधान, प्रवेश फला, राजेश भगत, प्यारा लाल,राजीव भगत,जतिंदर, टीना आदि उपस्थित थे।

भगवान भोलेनाथ की कृपा से सारे संसार की मनोकामनाएं होती है पूरी-राकेश राठौर

महाशिवरात्रि के उपलक्ष में कमल विहार शिवपुरी में हुआ विशाल भंडारे का आयोजन

जालंधर 16 मार्च (अरोड़ा) - कमल विहार शिवपुरी में शिव भक्तो के परिवार द्वारा आज महा शिवरात्रि के उपलक्ष में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विशाल भंडारे का शुभारंभ जालंधर के पूर्व मेयर एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर ने किया इस मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित होशियार लाल, भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमन पब्बी,भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, जिला सचिव अमित भाटिया, मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार, नितिन बहरोल, मणि कुमार, राजन शर्मा, गुरसेवक सिंह, मोहिंदर पाल, यश पाल, हेमंत पाठक,सुखविन्दर सिंह,सुनील कुमार, ने भी भगवान भोलेनाथ के चरणों में अपनी हाजिरी लगवाई इस मौके पर राकेश राठौर ने कहा कि जो भक्त भगवान शिव को सच्चे मन से याद करके उनकी आराधना करते हैं भगवान भोलेनाथ उन सब की मनोकामनाएं जरूर पूरी करते हैं उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ सारे विश्व के पालनहार हैं और उनकी कृपा व आशीर्वाद से किसी को जीवन में भी कभी दुखों का सामना नहीं करना पड़ता।

पिम्स के मनोरोग विभाग में वर्ल्ड स्लीप डे मनाया

जालंधर (मक्कड़) :- स्वस्थ्य जीवन के लिए पोष्टिक भोजन ही नहीं बल्कि अच्छी नींद लेना भी बहुत जरूरी है। इसी के मद्देनजर पिम्स के मनोरोग विभाग में वर्ल्ड स्लीप डे मनाया गया। इस अवसर पर मनोरोग विभाग के डा. दीपाली गुल और राजिंदर मागो ने बताया कि  जीवन में नींद के महत्व को समझने के लिए हर साल मार्च के तीसरे शुक्रवार को वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारी लाइफस्टाइल ऐसी हो गई है, उसमें शायद ही कोई व्यक्ति होगा जो अपनी नींद पूरी कर पाता है। पूरी नींद लेने से व्यक्ति का ब्रेन सही तरीके से काम करता है। वहीं अगर नींद पूरी न हो तो स्वभाव में चिड़चिड़ापन, गुस्सा आता है और हमेशा थकान सी रहती है। अधूरी नींद जीवन में स्ट्रेस लाती है। स्ट्रैस से आगे कई बिमारियां होने की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। इसलिए डाक्टरों का मानना है कि लोगों को  कम से कम आठ घंटे जरूर सोना चाहिए।

उन्होंने आगे जानकारी दी कि वर्ल्ड  स्लीप सोसायटी ने इस दिन को मनाने की शुरूआत 2008 में की थी। उनका मकसद उन लोगों की मदद करना था, जो गंभीर रूप से नींद आ आने की परेशानियों से जूझ रहे हैं। पर्याप्त नींद आने के डाक्टरों ने कुछ टिप्स दिए। उन्होंने बताया कि सबसे पहले तो सोने से दो घंटे पहले आपना खाना खा लें। चिकनाई युक्त भोजन और चाय औऱ काफी का सोने से पहले परहेज करें। इसके बाद आप कुछ न खाएं। सोने के समय कमरे की लाइट बंद कर दें। सोने के आप लाइट म्यूजिक का सहारा ले सकते हैं। सोने के लिए आरामदायक बिस्तर का चयन करें। सोने से पहले कोई अच्छी किताब भी आप पढ़ सकते हैं। इसके अलावा सोने का अपना समय निर्धारित करें। इस अवसर पर पिम्स के रेजिडेंट डायरेक्टर अमित सिंह ने बताया कि इस साल का थीम है स्लीप इक्यूटी फोर ग्लोबल हेल्थ, जिसका मतलब है कि नींद स्वस्थ्य रहने के लिए कितनी जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि भागदौड़ की जिंदगी में अपने आप के लिए समय आवश्य निकाले। स्ट्रेस कम लें। उन्होंने कहा कि पिम्स में एक छत की नीचे लोगों सारी स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही है। जिसका लोग लाभ भी ले रहे हैं। इस अवसर पर पिम्स के मेडिकल सुरिटेंडेंट डा. पुनीत खुराना, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट राजिंदर नंदा, मेडिसन विभाग के प्रमुख डा. एन.एस नेकी भी मौजूद थे।

टूटे वादे, विश्वासघात और पीठ में छुरा घोंपना-आप सरकार के 2 साल के कार्यकाल के प्रतीक: शेरगिल

आप के शासन में ड्रग माफिया, जंगल राज, अवैध खनन, भ्रष्टाचार और फिजूलखर्ची का बोलबाला: भाजपा

जालंधर (अरोड़ा) :- भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को सिर्फ एक अखबारी मुख्यमंत्री करार देते हुए कहा है कि बड़े पैमाने पर नशे के प्रसार, चरमराती अर्थव्यवस्था, कुशासन, जंगल राज, टूटे वायदों, अनियंत्रित खनन माफिया और भ्रष्टाचार आप सरकार के दो साल के कार्यकाल का प्रतीक हैं। यहां सख्त शब्दों में जारी एक बयान में, शेरगिल ने पंजाब को सबसे काले दौर में धकेलने के लिए आप सरकार को दोषी ठहराया है। शेरगिल ने कहा कि आप सरकार की गलत नीतियों से समाज के सभी वर्ग, विशेष रूप से किसान और उद्योग बहुत परेशान हैं और आगामी लोकसभा चुनावों में पंजाब के मतदाता इस सरकार को उसके गुनाहों का जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि 1.31 करोड़ महिला मतदाताओं को प्रति माह 1000 रुपये न देना आप सरकार द्वारा किया गया सबसे बड़ा विश्वासघात है। शेरगिल ने अफसोस जताते हुए कहा कि सरकार बनने के 4 महीनों के भीतर पंजाब से नशों का खात्मा करने में सरकार विफलता एक टूटा हुआ वादा है और इसके चलते नशे की ओवरडोज के चलते 200 से अधिक मौतें हो चुकी हैं और नशे का यह अभिशाप गंभीर स्थिति में पहुंच चुका है। उन्होंने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले मान ने बदलाव लाने और पंजाब को रंगला पंजाब बनाने का दावा करके भोले-भाले पंजाबियों को गुमराह किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद उन्होंने प्रदेश को कंगला पंजाब बना दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि यह शर्मनाक है कि किस प्रकार मान फर्जी प्रचार और अपने सुपर बॉस अरविंद केजरीवाल की हवाई यात्राओं पर फिजूलखर्ची कर रहे हैं। जिस संबंध में अपने दावों को सही ठहराते हुए, भाजपा प्रवक्ता ने खुलासा किया कि मान ने अर्थव्यवस्था को रिवर्स गियर पर डालकर पंजाबियों की पीठ में छुरा घोंपा है। उन्होंने जिक्र किया कि जब आप ने सत्ता संभाली थी, तब पंजाब पर चढ़ा 2.81 लाख करोड़ रुपये का कर्ज 2024-25 के वित्तीय वर्ष के अंत में 3.74 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा।  उन्होंने कहा कि ये आंकड़े खुद बयां करते हैं कि किस प्रकार आप सरकार में पंजाब की अर्थव्यवस्था चरमरा रही है। इसी तरह, शेरगिल ने हत्या, जबरन वसूली और लूट की लगातार घटनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में कानून और व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो चुके हैं और वर्तमान में पंजाब में जंगल राज कायम है। जिसके लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान जिम्मेदार है, जिनके पास गृह विभाग का जिम्मा भी है। शेरगिल ने आप सरकार में फल-फूल रहे खनन माफिया पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी संरक्षण के बिना कोई भी माफिया टिक नहीं सकता। उन्होंने कहा कि आबकारी नीति घोटाले को लेकर न केवल आप सरकार सवालों के घेरे में है, बल्कि राज्य में भ्रष्टाचार भी बदस्तूर जारी है। शेरगिल ने कहा कि आप द्वारा किए गए पापों की सूची लंबी है, लेकिन एक पंक्ति में यह कहा जा सकता है कि आप सरकार पंजाब के लिए विनाशकारी साबित हुई है।

सैंकड़ों लोगो ने जालंधर वेस्ट मे सी.ए.ए कानून के खिलाफ बोलने पर केजरीवाल आम आदमी पार्टी का पुतला फूक प्रचंड प्रदर्शन हुआ

आम आदमी पार्टी ने मजबूरी मे पाकिस्तान से भारत आये शरणार्थियों का अपमान किया-सुशील शर्मा

सियालकोटी व पिशोरी समाज के लोग घुसपैठिये नही मेहनती और देश को मजबूत करने वाला-अशोक सरीन हिक्की

जालंधर से आप पार्टी के सांसद, विधायक नेता बताये भार्गव कैंप मॉडल हाऊस व बस्तिया इलाक़े मे क्या घुसपैठिये, बलात्कारी और अपराधी रहते है-भाजपा नेता 

धन्यवाद मंडल प्रभारी भूपिन्द्र कुमार और मंच का संचालन भाजपा मंडल प्रधान राकेश राना ने किया

जालंधर (अरोड़ा) :- बीते बुधवार को आम आदमी पार्टी के प्रमुख व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा मोदी सरकार की तरफ से अपने-अपने धर्म के आधार पर प्रताड़ित होकर जुल्मों का सामना करते-करते मजबूरी मे पाकिस्तान,बांग्लादेश एवं अफ़ग़ानिस्तान से भारत आये हिंदू, सिख, जैन, बोधि व पारसी समाज के लोगो को सी.ए.ए कानून के तहत नागरिकता देने वाले नये कानून के खिलाफ बोलते हुए शरणार्थियो को घुसपैठिये बलात्कार,दंगे, चोरी लूटपाट करने वाले बयान के खिलाफ जालंधर के वेस्ट विधानसभा इलाके मे रह रहे हज़ारो परिवारों के सैंकड़ों महिलायें, नौजवानों समेत लोगो ने एकजुट होकर माता रानी चौंक मॉडल हाऊस मे केजरीवाल आम आदमी पार्टी का पुतला फूक प्रचंड प्रदर्शन पाकिस्तान पीढ़ित शरणार्थी मंच के प्रधान दयालाल व भाजपा मंडल 12 के प्रधान राकेश भगत राना की अध्यक्षता मे किया। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान सुशील शर्मा,महामंत्री एवं वेस्ट विधानसभा के प्रभारी अशोक सरीन हिक्की विशेष रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर अपने विचार सैंकड़ों लोगो के सामने रखते हुए जिला भाजपा प्रधान  सुशील शर्मा ने बोला की सत्ता के नशे मे चूर आप पार्टी व उसके प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने सभी मर्यादा भूल कर मजबूरी मे पाकिस्तान से भारत आये शरणार्थियों का अपमान किया है। जिसको लेकर समाज के सभी लोगो मे विरोध की चिंगारी भड़क उठी है।जिसको कोई भी हिंदुस्तानी बर्दाश्त नहीं कर सकता है।क्युकी पाकिस्तान से जुल्म सहकर भारत आये शरणार्थियों ने आकर जालंधर व देश के अलग-अलग हिस्सो मे रह कर हमको समाजिक व आर्थिक मज़बूती प्रधान की है।वही भाजपा के नौजवान तेजतरार महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने कहा हमारे शहर व देश मे रह रहे सियालकोटी व पिशोरी समाज के लोग घुसपैठिये नही मेहनती और देशभक्त है।जो दिन रात मेहनत करके अपने परिवारों को पालन पोषण करने के साथ-साथ स्पोर्ट्स इंडस्ट्री समेत अलग-अलग रोज़गार के क्षेत्रों मे क्रांति लेकर आये है। जिसकी बदौलत हमारे लाखों लोगो को रोजगार मिला है। इसलिए केजरीवाल व आम आदमी पार्टी साबित करे की यह लोग कैसे घुसपैठिये,अपराधी,चोर और बलात्कारी हुए और इनको भारतीय नागरिकता देने से कैसे अपराध बढ़ेगा।इस प्रदर्शन के दौरान लंबे समय से बसे शरणार्थियों के साथ भाजपा नेताओ ने जमकर नारेबाज़ी कर पुतला फूक प्रदर्शन कर जालंधर से आप पार्टी के सांसद,विधायक नेताओ से मांग कर पूछा की बताये भार्गव कैंप मॉडल हाऊस व बस्तिया इलाक़े मे क्या घुसपैठिये, बलात्कारी और अपराधी रहते है। जिनके परिवारों, रिश्तेदारों एवं जानकारो की वोट लेकर पंजाब मे सरकार बनी और इस इलाके से आप सांसद व विधायक सांसद जीते है। इसलिए हम सब मिलकर आने वाले दिनों मे अपने हर जानकार व्यक्ति को जागरूक कर आने वाले लोकसभा चुनावो मे आप पार्टी के हर उम्मीदवार को हराने का संकल्प दिलायेगे। जिसका जवाब आम आदमी पार्टी के सभी उम्मीदवारों को हराकर देगे। इस प्रदर्शन मे आये हुए सभी लोगो मे दयालाल ने भी अपने विचार रखते हुए बोला कि हम सब के परिवारों से हज़ारो शरणार्थीयो को नया जीवन देने का काम नरेंद्र मोदी भाजपा सरकार ने किया।इस कार्यक्रम मे सबका धन्यवाद मंडल प्रभारी भूपिन्द्र कुमार ने किया और मंच का संचालन भाजपा मंडल प्रधान राकेश राना ने किया।इस मौके पर पूर्व पार्षद विपन कुमार, भाजपा जिला उपप्रधान दर्शनलाल भगत, दविंद्र भारद्वाज,मनीष विज, सचिव अश्वनी अटवाल, अमित भाटिया, अजय चोपड़ा, योगेश मल्होत्रा, सन्नी शर्मा, माइनॉरिटी मोर्चा प्रधान नौशाद आलम, ओ.बी.सी मोर्चा प्रधान बॉबी कश्यप, महिला मोर्चा से आरती राजपूत, एस.सी मोर्चा से अजमेर सिंह बादल, कुमुद शर्मा, महिंद्र मंडल प्रधान कुनाल शर्मा, मनीष बल, गौरव जोशी, मदनलाल भगत, गोल्डी भाटिया, पवन हंस, महामंत्री शिव शर्मा, सुनील चोपड़ा, विकास शर्मा, अश्वनी बब्बल, राना नैय्यर, अनूप सरीन, अशोक चड्ढा, निखिल अरोड़ा, रमेश महाजन, अमरजीत कोहली, सूबेदार यादव, डॉ सविता, पवन हंस, अजय ठाकुर, भोला खुशवाहा, कुकु भारद्वाज, नितिन शर्मा, रीतिका भगत, बलविंद्र कुमार, पंकज मल्होत्रा, गौरव जोड़ा, पूनम भगत, विनोद भगत, ज्योति कुलदीप, तरविंद्र सोई, अश्वनी बब्बर, कुलदीप कुमार, प्रवेश महाजन, राजन शर्मा, राजीव वर्मा, संजीव लक्की, आदि भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

लायंस क्लब जालंधर ने एक जरूरतमंद दिव्यांग औरत को ट्राई साइकिल भेंट किया

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान मनीष चोपड़ा एंव प्रथम  लेडी आफ क्लब रितू चोपड़ा की अगुवाई में एक जरूरतमंद दिव्यांग औरत को ट्राई साइकिल भेंट किया। इस प्रोजेक्ट में डॉक्टर अमरजीत सैनी ने सहयोग किया। चोपड़ा साहब ने बताया कि हमारा क्लब समाज और मानवता की सेवा के लिए हमेशा तात्पर्य रहता है। इस वर्ष हमारे क्लब ने जरूरतमंद छात्रों को आर्थिक मदद, जरूरतमंद स्कूल के छात्रों को स्टेशनरी और गर्म कपड़े देना, जरूरतमंद परिवारों को लड़की की शादी के लिए सामान देना, ब्लड  डोनेशन कैंप लगाना व फूड फार हंगर जैसे बहुत सारे कार्य किए हैं। इस मौके पर प्रथम लेडी आफ क्लब रितू चोपड़ा, सचिव सतबीर सिंह भाटिया, कोषाध्यक्ष मोहित सलूजा, पी आर ओ खुशपाल सिंह, पूर्व प्रधान जी डी कुंद्रा, चेयरमैन मीडिया साहिल अरोड़ा, जगन नाथ सैनी,सीनियर उप प्रधान राम आनंद, प्रभजोत सिद्धू, सीनियर लांंयन सदस्य मनोहर लाल गुप्ता, हंसराज मल्होत्रा, डॉ अमरजीत सैनी, डॉक्टर पवन वशिष्ट, अरुण वशिष्ट, सेवा सिंह,इंजी• गुरदीप सिंह, ए के बहल,एन के कांसरा व अन्य सदस्य मौके पर मौजूद थे।

पंजाब की प्राचीन खेल विरासत को बरकरार रखने के लिए सरकार वचनबद्ध- सुशील कुमार रिंकू 

सांसद ने कुक्कड़ पिंड में आयोजित 36वें यादगारी खेल मेले में युवाओं को खेलकूद में आगे आने का आह्वान किया

जालंधर (अरोड़ा) :- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार राज्य की प्राचीन खेल विरासत को बरकरार रखने के लिए वचनबद्ध है, जिसके तहत लगातार बड़े प्रयास किए जा रहे हैं। ये विचार सांसद सुशील कुमार रिंकू ने आज कुक्कड़ पिंड में आयोजित 36वें संत बाबा गुरबख्श सिंह जी यादगारी खेल मेले में युवाओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि खेल मेलों ने हमारे पंजाब की अमीर खेल विरासत को सहेज कर रखा हुआ है, जिसके जरिए नई पीढ़ियां हमारी इस अनमोल विरासत से वाकिफ हो पा रही हैं।

ये मेला गोबिंद स्पोर्ट्स क्लब व ग्राम पंचायत के सहयोग से करवाया गया जिसमें हॉकी, फुटबाल, दौड़ और रस्साकशी जैसे मुकाबले करवाये गये। सांसद ने कहा कि सदियों से पंजाब के युवा खेलकूद खासकर पहलवानी में अग्रणी रहे हैं, इसलिए यह समय की जरूरत है कि इस तरह के आयोजन होते रहें। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ अपने जीवन में स्पोर्ट्स को भी खास अहमियत दें ताकि वह शारीरिक तौर पर भी मजबूत बनें और बतौर खिलाड़ी अपना करियर बना सकें। सांसद सुशील रिंकू ने तीन दिवसीय खेल मेले के समापन समारोह में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया, साथ ही उनकी तरफ से दिखाई गई खेल भावना के लिए उनकी प्रशंसा की। रिंकू ने कहा कि खेल हमें सिर्फ शारीरिक तौर पर मजबूत ही नहीं बनाते ब्लकि हमें जीवन में अनुशासन, टीम स्पिरिट जैसे महत्वपूर्ण सबक सिखाते हैं। उन्होंने इस आयोजन के लिए स्पोर्ट्स क्लब व ग्राम पंचायत का आभार व्यक्त किया और इस तरह के आयोजनों में पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार की तरफ से भी राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार बड़े प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेडां वतन पंजाब दीयां जैसे बड़े कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं, साथ ही नई खेल नीति के जरिए पंजाब के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है ताकि वे और ज्यादा मेहनत करके राज्य का नाम रोशन करें।  इस मौके पर खेल अफसर उमेश शर्मा, सूबेदार निरंजन सिंह, भूपिंदर सिंह बाहीया, करमवीर सिंह, बलविंदर सिंह, अवतार सिंह मौजूद थे।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar