(Date : 29/March/2424)

(Date : 29/March/2424)

संस्कृति केएमवी स्कूल मे वार्षिक परीक्षा परिणाम सत्र 2023-24 | डीएवी कॉलेज जालंधर में रोजगार कौशल पर चार दिवसीय कार्यशाला का आयोजन | डिप्स स्कूल कपूरथला में आयोजित की गई ग्रेजुएशन सेरेमनी | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर के गुरु नानक स्टडी सेंटर द्वारा इंटर क्लास क्विज प्रतियोगिता का आयोजन | बीबीके डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन द्वारा पुस्तक प्रदर्शनी में दुनिया का अन्वेषण करने का आयोजन |

सामाजिक गतिविधयां

लोकसभा क्षेत्र जालंधर के सभी बूथों पर भाजपा हासिल करेगी लीड : हरदीप पुरी

जालंधर (अरोड़ा) :- केंद्रीय कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज अर्बन एस्टेट फेज-1 के वोटरों से मुलाकात की और वोटरों के भारी समर्थन को देख कर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा को जनता का अथाह समर्थन व् प्यार मिल रहा है है। जालंधर लोकसभा उपचुनाव में पंजाब भाजपा को शहरों के साथ-साथ गांवों में भी भारी समर्थन मिल रहा है, जिससे पार्टी और कार्यकर्ता दोनों ही काफी खुश हैं। शहरी क्षेत्रों में पार्टी को सभी बूथों पर बढ़त मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने तमाम पार्टियों को आजमा कर देख लिया, जिन्होंने पंजाब के लिए कुछ नहीं किया। हरदीप पुरी ने कहा कि पंजाबियों ने पंजाब में अन्य सभी राजनीतिक दलों को आजमा कर देख लिया है

और उन सभी ने पंजाब के लिए कुछ भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले नौ वर्षों के दौरान क्षेत्र के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया और आम आदमी पार्टी की वर्तमान भगवंत मान सरकार ने अपने एक साल के शासन के दौरान पूरी दुनिया में पंजाब की प्रतिष्ठा को धूमिल कर दिया है। जालंधर समेत पंजाब के तमाम उद्योग पंजाब से बाहर दूसरे राज्यों में शिफ्ट हो रहे हैं, जो कि बहुत ही गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने जनता को भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल से भारी मतों से विहई बना कर लोकसभा में भेज कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का हाथ मजबूत करने का आह्वान किया।

पंजाब की तरक्की व खुशहाली के लिए मोदी और भाजपा को करें मजबूत: दलजीत सिंह कोहली

प्रधानमंत्री मोदी व भाजपा की नीतियों से प्रभावित हैं कोहली : जीवन गुप्ता

जालंधर (अरोड़ा) :- यूपीए की सरकार में 10 साल देश के प्रधानमंत्री रहे डॉक्टर मनमोहन सिंह के भाई दलजीत सिंह कोहली ने पंजाब व जालन्धर की जनता से आह्वान किया कि पंजाब के विकास और तरक्की के लिए भारतीय जनता पार्टी के हाथ मजबूत करने चाहिए और जालंधर लोकसभा उपचुनाव से इसकी शुरुआत की जानी चाहिए। भाजपा के चुनाव कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल को भारी मतों जिताएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिखों के ज्यादा करीब हैं। इसलिए पंजाब की प्रगति के लिए भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करें। दलजीत सिंह कोहली ने कहा कि वह देशहित्त में और पंजाब के उज्जवल भविष्य के लिए भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। डॉ मनमोहन सिंह उनके पिता के समान हैं पूरा देश उनका आदर करता है भारत की जनता पार्टी भी उनका सम्मान करती है। इसलिए वह उनके बारे में कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। वह कांग्रेस में क्यों गए, यह उनका निजी फैसला था। मैं भारतीय जनता पार्टी की सपोर्ट क्यों कर रहा हूं इस बारे में भी उन्होंने कभी कुछ नहीं कहा है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को पिता के समान मानने वाले दलजीत सिंह कोहली ने डॉ मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान यूपीए सरकार में हुए घोटालों पर कोई भी टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। दलजीत सिंह कोहली ने कहा कि देश में जहां जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकारें हैं वह राज्य तरक्की करके पंजाब से बहुत आगे निकल गए, मगर पंजाब पिछड़ रहा है। इसलिए वह भारतीय जनता पार्टी का समर्थन कर रहे हैं, ताकि पंजाब भी तरक्की कर सके। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता ने कहा कि दिलजीत सिंह कोहली स्पष्ट रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और कल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित होकर भाजपा के समर्थन में आए हैं और वह चाहते हैं कि पंजाब भी आर्थिक तौर पर मजबूत हो। इस मौके पर पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, अकाली दल संयुक्त के जिला प्रधान गुरचरण सिंह चन्नी, भाजपा देहात के पूर्व जिला प्रधान अमरजीत सिंह अमरी व अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

ਵਕੀਲ ਲੋਕਤੰਤਰ ਅਤੇ ਨਿਆਂ ਪ੍ਰਣਾਲੀ ਦੇ ਥੰਮ੍ਹ: ਕਰਮਜੀਤ ਕੌਰ ਚੌਧਰੀ

ਕਰਮਜੀਤ ਚੌਧਰੀ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਵਕੀਲ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦਾ ਸਮਰਥਨ

जालंधर (अरोड़ा) :- ਜਲੰਧਰ ਲੋਕ ਸਭਾ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣ ਲਈ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਕਰਮਜੀਤ ਕੌਰ ਚੌਧਰੀ ਨੇ ਸੋਮਵਾਰ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਕੀਲ ਭਾਰਤ ਦੇ ਲੋਕਤੰਤਰ ਅਤੇ ਨਿਆਂ ਪ੍ਰਣਾਲੀ ਦਾ ਅਹਿਮ ਥੰਮ੍ਹ ਹਨ ਅਤੇ ਸੰਵਿਧਾਨਕ ਕਦਰਾਂ-ਕੀਮਤਾਂ ਨੂੰ ਬਰਕਰਾਰ ਰੱਖਣਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਮੁੱਢਲਾ ਫਰਜ਼ ਹੈ। ਰਾਜ ਸਭਾ ਮੈਂਬਰ ਰੰਜੀਤਾ ਰੰਜਨ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਜਿੰਦਰ ਬੇਰੀ ਦੇ ਨਾਲ ਚੌਧਰੀ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਕਰਵਾਏ ਇੱਕ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ ਜਿੱਥੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਉੱਘੇ ਵਕੀਲ ਸਵਰਗਵਾਸੀ ਕੰਵਲ ਰਾਜ ਸਚਦੇਵਾ ਨੂੰ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ ਭੇਂਟ ਕੀਤੀ। ਮੀਟਿੰਗ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਚੌਧਰੀ ਨੇ ਹਾਜ਼ਰ ਵਕੀਲਾਂ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿਚੋਂ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਮਰਹੂਮ ਪਤੀ ਸੰਤੋਖ ਸਿੰਘ ਚੌਧਰੀ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗੀ ਰਹੇ ਸਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਇਹ ਦੇਖ ਕੇ ਖੁਸ਼ ਹਨ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਸਫਲ ਵਕੀਲ ਬਣ ਗਏ ਹਨ ਅਤੇ ਆਪਣੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਸੂਝ ਨਾਲ ਸਮਾਜ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕਰ ਰਹੇ ਹਨ। ਕਰਮਜੀਤ ਚੌਧਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਪਤੀ ਨੇ ਵੀ ਕਾਨੂੰਨ ਦੀ ਪੜ੍ਹਾਈ ਕੀਤੀ ਸੀ ਅਤੇ ਵਕੀਲ ਵਜੋਂ ਆਪਣਾ ਕਰੀਅਰ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਸੀ।

ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਬਿਹਤਰ ਢੰਗ ਨਾਲ ਸੇਵਾ ਕਰਨ ਲਈ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਖੇਤਰ ਨੂੰ ਆਪਣਾ ਲਿਆ, ਪਰ ਵਕਾਲਤ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਪਹਿਲਾ ਪਿਆਰ ਸੀ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਵਕੀਲ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦੇ ਮੁੱਦਿਆਂ ਲਈ ਆਪਣੀ ਆਵਾਜ਼ ਬੁਲੰਦ ਕਰਨੀ ਜਾਰੀ ਰੱਖੀ। ਕਰਮਜੀਤ ਚੌਧਰੀ ਨੇ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਵਕੀਲ ਭਾਈਚਾਰੇ ਨੂੰ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਵਿੱਚ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਵੋਟ ਪਾਉਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ, "ਤੁਸੀਂ ਸਮਾਜ ਵਿੱਚ ਕਾਨੂੰਨ ਦੇ ਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਆਦਰਸ਼ ਸੰਵਿਧਾਨਕ ਮੁੱਲਾਂ ਨੂੰ ਬਰਕਰਾਰ ਰੱਖਣ ਲਈ ਜ਼ਿੰਮੇਵਾਰ ਹੋ। ਮੇਰੇ ਪਤੀ ਨੇ ਭਾਰਤ ਦੀ ਆਤਮਾ ਅਤੇ ਉਸ ਦੇ ਸੰਵਿਧਾਨ ਦੀ ਰੱਖਿਆ ਕਰਨ ਲਈ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸੱਦਾ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਆਖਰੀ ਸਾਹ ਲਿਆ। ਮੈਂ ਮੇਰੇ ਮਰਹੂਮ ਪਤੀ ਚੌਧਰੀ ਸੰਤੋਖ ਸਿੰਘ ਦੇ ਸੁਪਨਿਆਂ ਨੂੰ ਜਾਰੀ ਰੱਖਣ ਅਤੇ ਜਲੰਧਰ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਬਿਹਤਰੀ ਲਈ ਕੰਮ ਕਰਨ ਲਈ ਤੁਹਾਡੇ ਸਮਰਥਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਦੀ ਹਾਂ।" ਜਵਾਬ ਵਿੱਚ ਹਾਜ਼ਰ ਵਕੀਲਾਂ ਨੇ ਚੌਧਰੀ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ ਨੂੰ ਸਮਰਥਨ ਦੇਣ ਦਾ ਵਾਅਦਾ ਕੀਤਾ। ਵਕੀਲ ਭਾਈਚਾਰੇ ਦੇ ਸਮਰਥਨ ਦਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਚੌਧਰੀ ਦੀ ਮੁਹਿੰਮ ਲਈ ਇੱਕ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਹੁੰਗਾਰਾ ਹੈ ਅਤੇ ਉਹ 10 ਮਈ ਨੂੰ ਹੋਣ ਵਾਲੀ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣ ਵਿੱਚ ਜਿੱਤ ਵੱਲ ਇੱਕ ਅਹਿਮ ਕਦਮ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਬਾਰ ਐਸੋਸੀਏਸ਼ਨ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਆਦਿਤਿਆ ਜੈਨ, ਸਾਬਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਓਮ ਪ੍ਰਕਾਸ਼, ਮਨਜੀਤ ਇੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੂਦ, ਮਨਜੀਤ ਭੋਗਲ ਆਦਿ ਹੋਰਾਂ ਸਮੇਤ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने पिंगलवाड़ा मखदूम पुरा ब्रांच में खिलाया खाना

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान  दया कृष्ण छाबड़ा की अगुवाई में शनिवार पिंगलवाड़ा मखदूमपुरा ब्रांच में रात का खाना खिलाया। इस  प्रोजेक्ट में  ऐली राम प्रकाश गंभीर ने आपनी माता जी की याद में सहयोग किया । छाबड़ा  ने कहा की  नर सेवा ही नारायण सेवा   है और हमारे क्लब का मुख्य उद्देश्य ही समाज और मानवता की सेवा करना है। इस मौके पर सचिव पीके गर्ग, कोषाध्यक्ष जयदेव मल्होत्रा, पीआरओ सेवासिंह, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ मीडिया जगन नाथ सैनी, मिसेज गंभीर व राम प्रकाश गंभीर, रोशन लाल, मास्टर गर्ग, ऐ के बहल,गगनदीप छाबड़ा, डाक्टर रोहित गुलाटी ,नरेंद्र शर्मा,सहज छाबड़ा व अन्य मौके पर मौजूद थे।

हरप्रीत के सिर पर सजा अलायंस क्लब इंटरनेशनल जिला 126 एन के गवर्नर का ताज

पवनजीत सिंह वालिया व संदीप कुमार बने उप गवर्नर प्रथम एंव द्वितीय, कैबिनेट की नई टीम ने ली शपथ

जालंधर (अरोड़ा) :- एसोसिएशन ऑफ अलायंस क्लब इंटरनेशनल जिला 126 के गवर्नर एली हरप्रीत कौर की रहनुमाई में 13वां वार्षिक जिला ईस्टालेशन समारोह प्रीत -2023 के बैनर तले आयोजित हुआ। मुख्य मेहमान इंटरनेशनल प्रेसिडेंट पंकज श्रीवास्तव जी थे। इंस्टॉलेशन अफसर इंटरनेशनल पी आर ओ बी एस तोमर ने आपने दायित्व का निर्वहन करते हुए नवनियुक्त गवर्नर एली हरप्रीत कौर, प्रथम उप गवर्नर पवनजीत सिंह वालिया, द्वितीय उप गवर्नर संदीप कुमार, सचिव तेजपाल सिंह, कोषाध्यक्ष हर्ष मक्कड़, पी आर ओ हरपाल सिंह ,श्यामसुंदर विज, जगन्नाथ सैनी, सभी रीजन चेयरपर्सन, जोन चेयर पर्सन सभी को उनका  पदभार सौंपा।

फंक्शन चेयरमैन राकेश शर्मा ने मुख्य मेहमानों व आए हुए सदस्यों का स्वागत किया। हरप्रीत ने अपने संबोधन में कहा कि हम इस साल जरूरतमंद बच्चों को की शिक्षा में मदद करेंगे, आंखें डोनेशन, पानी बचाओ पर्यावरण संरक्षण, समाज और मानवता की सेवा के लिए कार्य करेंगे। इस बर्ष हमारा स्लोगन सेवा विद स्माइल है ।मुख्य मेहमान सिर्फ पंकज श्रीवास्तव ने डिस्ट्रिक्ट किए हुए कार्यों को सराहा, हरप्रीत  व टीम  को कुछ  नया करने के लिए  उत्साहित करते हुए शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर ईंटरनेशनल डायरेक्टर रमेश महाजन पूर्व चार्टर गवर्नर जी एस जज ,चेयरमैन फंक्शन राकेश शर्मा,पूर्व गवर्नर आर एस परमार, ऐच ऐस बाबा, हेंमत शर्मा, जे ऐस डांग, डॉक्टर जे ऐस थिंड, टी ऐस बालिया व और कई जिलों के गवर्नर, उप गवर्नर व पास्ट इंटरनेशनल डायरेक्टर सभी ने नवनियुक्त जिले की टीम को शुभकामनाऐं दी । मंच का संचालन पूर्व गवर्नर हेंमत शर्मा व सचिव तेजपाल सिंह ने बाखूबी निभाया ।जिले के सभी क्लबों के प्रधान व टीम सदस्य उपस्थित हुए। जिले के सभी रीजन चेयरपर्सन, जोन चेयरमैन, सचिव, ट्रेजियर व पीआरओ की स्कूलिंग करवाई गई। समारोह बड़े हर्षोल्लास से संपन्न हुआ।

जंतर मंतर पर पहलवानों के समर्थन में नवजोत सिंह सिद्धू

ब्यूरो : Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह (Brij Bhushan Singh) के विरोध में दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे धरने में पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) भी आज शामिल हुए।

दो दिन पहले पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर में कहा था कि चौंकाने वाली बात यह है कि 9 महिलाओं ने शिकायत की और कोई एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं हुई। यह भारतीय इतिहास में समय के गाल पर एक आंसू होगा। जो देश अपनी महिला आइकॉन का अपमान करता है, वह अपने ही गौरव को ठेस पहुंचाता है। इन महिलाओं ने देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने लाखों लोगों की आकांक्षाओं को पंख दिए हैं। उनके स्वाभिमान को चोट पहुंचाना भारत के गौरव को चोट पहुंचाना है। क्या हमारे देश के बड़े-बड़े लोग कानून से भी ऊपर हैं? कानून को एक निवारक स्थापित करना चाहिए कि महिलाओं का अपमान करने से पहले लोगों को कांपना चाहिए।

 

पारस कनौजिया ने जूनियर/सीनियर मिस्टर आयरन मैन क्लासिक 2023 प्रतियोगिता मे हासिल किया प्रथम व दुसरा स्थान

जालंधर (प्रवीन) - एमेच्योर बॉडीबिल्डिंग और फिटनेस एसोसिएशन, पंजाब द्वारा जूनियर मिस्टर आयरन मैन क्लासिक और सीनियर मिस्टर आयरन मैन क्लासिक 2023 प्रतियोगिता का आयोजन लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटीज में किया गया। जिसमें जालंधर के पारस कनौजिया ने जहां 60 किलोग्राम कैटेगरी मे भाग लेकर मिस्टर सीनियर आयरन मैन में प्रथम स्थान हासिल किया वहीं 55 किलोग्राम से नीचे की कैटेगरी मे भाग लेकर दूसरा स्थान प्राप्त कर उसने अपने माता पिता के साथ-साथ अपने कोच दीपक अरोड़ा का भी नाम रोशन किया। घर वापिस लौटते ही पारस का स्वागत ढोल के साथ फूलों की माला पहना कर किया गया।

स्वीप तहत मेरी वोट मेरी शान विषय पर सेमीनार

जालंधर (अरोड़ा) :- 10 मई को होने वाले उप चुनाव में अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओं विशेषकर युवाओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए जिला प्रशासन ने एक एनजीओ दिशादीप के सहयोग शुक्रवार को स्थानीय सी.टी.  इंस्टीट्यूट मकसूदां में मेरी वोट मेरी शान विषय पर मतदाता जागरूकता सैमीनार का आयोजन किया। सैमीनार के दौरान सहायक स्वीप नोडल अधिकारी डॉ.  सुरजीत लाल ने छात्रों को मतदान के अधिकार के महत्व के बारे में बताया और उन्हें लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार है और हमें बिना किसी लालच, डर एवं भय के अपने अधिकार का प्रयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वोट के जरिए हम सबसे योग्य उम्मीदवार को अपना प्रतिनिधि चुन सकते हैं। 

उन्होंने युवा छात्रों से आम चुनाव के दौरान मतदान करने की अपील की और उन्हें अपने निकट और प्रियजनों को मतदान के अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर कैंपस डायरेक्टर डॉ.  योगेश छाबड़ा ने नैतिक मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों को बुद्धिमानी से मतदान करने के अपने अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।  इस अवसर पर छात्रों के लिए लोकतंत्र में वोट की भूमिका पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। सैमीनार के दौरान छात्र-छात्राओं ने सोच-समझकर मतदान करने का संकल्प लिया और दूसरों को मतदान के अधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एनजीओ  दिशादीप के संस्थापक और प्रमुख एस.एम. सिंह और वाइस चेयरमैन तरसेम जालंधरी आदि भी मौजूद थे।

पंजाब के राजनीतिक, आर्थिक, व लॉ एंड ऑर्डर के हालात अगर कोई सुधार सकता है तो वो सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही है: विजय रूपाणी

इंद्र अटवाल की विजय तो सिर्फ शुरुआत है, इसके बाद 2024 व में केंद्र में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में व 2027 में पंजाब में भी भाजपा बनाएगी सरकार: डॉ. वेरका, फतेहजंग बाजवा

जालंधर (अरोड़ा) :- लोकसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के अधीन आते मैहतपुर में स्थित सेतिया रिसोर्ट में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया, जो एक रैली का रूप धारण कर गई। इस अवसर पर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा पंजाब प्रभारी विजय रुपाणी विशेष रूप से उपस्थित हुए और उन्होंने व अन्य नेताओं ने अटवाल के पक्ष में जनता से समर्थन माँगा। उनके साथ इस अवसर पर दिल्ली से लोकसभा सांसद हंस राज हंस, भाजपा गठबंधन के लोकसभा उपचुनाव प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राज कुमार वेरका, फतेह जंग सिंह बाजवा व अन्य उपस्थित थे। विजय रूपाणी ने इस अवसर अपने संबोधन में कहा कि इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में रोजाना हो रही बैठकें अब जनसभा का रूप धरण कर रही हैं। इतना ही नहीं इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के समर्थन में भाजपा कार्यकर्त्ता जिस दरवाजे पर समर्थन मांगने जाते हैं वहां से अटवाल के नाम पर जनता बहुत प्यार व समर्थन दे रही है। अटवाल को जनता का जिस तरह भारी समर्थन व प्यार मिल रहा है उससे यह बात स्पष्ट है कि इस बार इंद्र इकबाल सिंह अटवाल की विजय पक्की है।

क्यूंकि जालंधर की जनता अब जान चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी की कहनी और करनी में कोई अंतर नहीं है और पंजाब के राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक व लॉ एंड ऑर्डर के हालात अगर कोई सुधार सकता है तो वो सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही है। क्यूंकि जनता ने भाजपा शासित राज्यों के विकास और लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति का पंजाब की भगवंत मान सरकार तथा पिछली कांग्रेस सरकार के शासन से आंकलन करने बाद अब अपना निर्णय ले लिया है। डॉ. राज कुमार वेरका व फ़तेह जंग सिंह बाजवा ने अपने संबोधन में कहा कि ने कहा कि पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी की भगवंत मान सरकार बनी है तब से राज्य में लॉ एंड ऑर्डर, ड्रग्स, गैंगस्टर व अपराधियों के हौसले इतने ज्यादा बढ़ चुके हैं कि प्रशासन व पुलिस की नाक के नीचे वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है और पंजाब सरकार मूक दर्शक बन कर तमाशा देख रही है। आज पंजाब की जनता डर और दहशत के साए में जी रही है और इस सब से निजात पाना चाहती है। जनता ने भाजपा को पंजाब की सत्ता सौंपने का मन बना लिया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को अपने अपने इलाके में भाजपा की सोच और केंद्र की नरेंदर मोदी सरकार की नीतियों को घर घर पहुंचा कर जनता को उससे अवगत करवा कर उन्हें भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान करते हुए कहा कि इंद्र इकबाल सिंह अटवाल की विजय तो अभी सिर्फ शुरुआत है, इसके बाद 2024 में भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंदर भाई मोदी के नेतृत्व में फिर से सरकार बनाएगी और 2027 में पंजाब में भी भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनेगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में साबित किया कि आज भारत अपनी नई सोच व नई दिशा में किसी भी देश से कम नहीं: पुरी

2024 में कौन सी पार्टी सरकार बनाएगी तो सबकी निगाहें भारतीय जनता पार्टी की तरफ ही उठती है: हरदीप सिंह पुरी

भाजपा की लड़ाई दूसरे या तीसरे नंबर की नहीं, यह हमारी जीत की लड़ाई है: हरदीप पुरी

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता पार्टी जालंधर लोकसभा उपचुनाव में अपने जालंधर दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज लोकसभा चुनाव दफ्तर, लाजपत नगर में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश में भाजपा अपने पैरों पर खड़ी हो रही है। उन्होंने सभी पत्रकारों से सवाल करते हुए पूछा कि मैं आप सब से एक सवाल पूछता हूं कि आज अपने मन से बताएं कि 2024 में कौन सी पार्टी सरकार बनाएगी और सबकी निगाहें भारतीय जनता पार्टी की तरफ ही जाती है, क्योंकि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व में यह साबित कर दिया है कि आज भारत अपनी नई सोच नई दिशा में किसी भी देश से कम नहीं है। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश प्रवक्ता अनिल सरीन, इम्प्रीत बक्शी, नील बक्शी, सौरभ, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सन्नी शर्मा आदि भी उपस्थित थे। हरदीप सिंह पुरी ने सबसे पहले मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में नतमस्तक होने पहुँचे जहाँ उन्होंने गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरंत उन्होंने कैंट विधानसभा के सभी बूथ वर्करों के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लिया। पत्रकारों से बातचीत करते हुए हरदीप पुरी ने कहा कि क्योंकि बीजेपी पहले गठबंधन मे थी और आज भारतीय जनता पार्टी का सबसे ज्यादा उन सीटों पर ध्यान केंद्रित है, जिन पर पहले अकाली दल लड़ता था। अब हमारी स्थिति वहां पर बहुत मजबूत हो चुकी है। हरदीप पुरी ने कहा कि आज वोटर क्यों वोट करता है और वोटर क्लियर चुनाव करता है? उन्होंने कहा कि 2022 में पंजाब का वोटर सभी पार्टियों के खिलाफ था और उसमें कांग्रेस और अकाली दल भी शामिल थे, क्योंकि हम गठबंधन में थे और यहां का वोटर हमसे भी नाराज था, क्योंकि हम तब गठबंधन की भूमिका में थे। यहां के वोटर को एक नई उम्मीद चाहिए थी और आम आदमी पार्टी उनकी यह नई उम्मीद बनकर आई। इन्होंने सत्ता हासिल करने के लिए लोगों के साथ झूठे वादे किये कि हम पंजाब में नशा खत्म करेंगे, पंजाब के लोगों को नशों से मुक्ति दिलाएंगे, अगर किसी परिवार में 18 साल से ज्यादा उम्र की कोई महिला है तो हम उसे हर महीने 1000 रुपए देंगे सहित और भी बहुत से झूठे वादे कर आम आदमी पार्टी ने अपनी सरकार बनाई, लेकिन सत्ता में आने के बाद सब हवा हो गए। हरदीप पुरी ने कहा कि आज आम आदमी पार्टी को पंजाब में सरकार बनाए हुए 13 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है और आज पंजाब के लोग उन्हें समझ चुके हैं। पुरी ने कहा कि आज यही पार्टी पिछले कुछ सालों से दिल्ली में सरकार चला रही है। हम तो उन्हें बहुत देर से देख रहे हैं और बहुत अच्छी तरह से जानते हैं और आज पंजाब के लोग भी इन्हें 13 महीने की सरकार में अच्छी तरह से जान चुके हैं। यह कहते कुछ हैं और करते कुछ हैं। पुरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लोग किसानों के हितों की बात करते हैं यह सब झूठ और धोखा है। हरदीप पुरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जालंधर में पहले 3 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ती थी, पर आज हम इस लोकसभा उपचुनाव में सभी 9 सीटों पर लड़ाई लड़ेंगे और हमारे प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल जनता के दिए बहुमत से विजय हासिल करेंगें। हम कोई दूसरे या तीसरे नंबर की लड़ाई नहीं लड़ेंगे, यह लड़ाई हमारी जीत की लड़ाई है।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar