(Date : 28/March/2424)

(Date : 28/March/2424)

ਸਕਿਲ ਸੈਂਟਰ ਦੌਲਤਪੁਰਾ ਨਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਈ | सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की | डिप्टी कमिश्नर ने दिव्यांग वोटरों की लोक सभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन | डिप्स हर क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम देने वाला शिक्षण संस्थान | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थियों ने किया अपना वर्चस्व स्थापित |

सामाजिक गतिविधयां

देश तरक्की कर रहा है, पंजाब पिछड़ रहा है : हरदीप पुरी

जालंधर लोकसभा उपचुनाव पंजाब के लिए टर्निंग पॉइंट साबित होगा : हरदीप पुरी

जालंधर (अरोड़ा) :- केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पूरा देश और भाजपा शासित राज्य तेजी से तरक्की कर रहे हैं, मगर पंजाब लगातार पिछड़ता जा रहा है, क्योंकि आम आदमी पार्टी के एक साल के कार्यकाल में यहां की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। आए दिन हत्याएं हो रही हैं, फिरौतियां मांगी जा रही हैं। ऐसे माहौल में कोई भी इन्वेस्टर ना तो यहाँ इन्वेस्टमेंट करेगा और ना ही यहाँ कोई नई इंडस्ट्री लगेगी और ना ही रोजगार बढ़ेगा। ऐसे में यहां पर कानून व्यवस्था दुरुस्त होना बहुत जरूरी है। हरदीप पुरी ने स्थानीय होटल में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब की जनता ने बदलाव के रूप में आम आदमी पार्टी को मौका दिया, मगर एक साल के कार्यकाल में ही लोगों ने इनका असली चेहरा देख लिया है। उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव, आगामी नगर निगम चुनाव और 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं और नीतियों को देखा व अच्छी तरह समझा है। ऐसे में पंजाब की जनता अब भारतीय जनता पार्टी को ही विकल्प के रूप में देख रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा उपचुनाव में यदि भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल जीतते हैं, तो जालंधर और पंजाब का विकास होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता ने पिछले विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत नहीं दिया, बल्कि उन्होंने कांग्रेस, अकाली दल और सभी पार्टियों को रिजेक्ट किया था। ऐसे में उन्होंने बदलाव के रूप में आम आदमी पार्टी को मौका दिया, मगर एक साल के कार्यकाल में ही लोगों ने इनका असली चेहरा देख लिया है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने लोगों से झूठे वादे करके सत्ता तो ले ली, मगर अब वादे पूरे करने से भाग रहे हैं। उन्होंने कहा कि नशा खत्म करने का वादा था, महिलाओं को एक हज़ार रुपए प्रति महीना देने का वादा था, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ। केंद्रीय मंत्री पुरी ने कहा कि पंजाब की जनता भी अब समझ चुकी है कि पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए पंजाब में भाजपा की सरकार होना बहुत जरूरी है। हरदीप पुरी ने कहा कि लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार इंदर इकबाल सिंह अटवाल को विजयी बनाकर जालंधर का विकास संभव हो सकेगा। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पंजाब के सह प्रभारी नरिंदर सिंह रैना, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह, पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अनिल सरीन, मीडिया प्रभारी जनार्दन शर्मा आदि भी मौजूद थे।

ਮਨਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਜਗਦੀਸ਼ ਠਾਕੁਰ ਜਿਲਾ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ ਹੋ ਰਹੇ ਸੂਬਾ ਪੱਧਰੀ ਰੋਸ ਮਾਰਚ ਵਿੱਚ 50 ਕਾਰਾਂ ਦਾ ਜੱਥਾ ਸ੍ਰੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਹੋਇਆ ਰਵਾਨਾ

ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ (JJS) - ਪੀ ਐੱਸ ਐਮ ਐਸ ਯੂ ਸੂਬਾ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਸੱਦੇ ਤੇ ਮੰਗਾਂ ਦੀ ਪੂਰਤੀ ਨਾ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਜਲੰਧਰ ਐਮ ਪੀ ਦੀ ਜਿਮਣੀ ਚੋਣ ਹੋਣ ਕਾਰਨ ਪੰਜਾਬ ਆਪ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਸ੍ਰੀ ਸ਼ੁਸ਼ੀਲ ਰਿੰਕੂ ਦੇ ਘਰ ਵੱਲ ਸੂਬਾ ਪੱਧਰੀ ਵਹੀਕਲ ਰੋਸ ਮਾਰਚ ਕਰਨ ਲਈ ਜਿਲਾ ਇਕਾਈ ਸ੍ਰੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ 50 ਕਾਰਾਂ ਦਾ ਕਾਫਲਾ ਮਨਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਧਾਨ, ਜਗਦੀਸ਼ ਠਾਕੁਰ, ਜਿਲਾ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਅਤੇ ਸੂਬਾ ਸੀਨੀਅਰ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪੀ ਐੱਸ ਐਮ ਐਸ ਯੂ,ਸ੍ਰੀ ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਚੌਹਾਨ ਜਿਲਾ ਵਿੱਤ ਸਕੱਤਰ, ਤੇਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਢਿਲੋਂ ਜਿਲਾ ਮੁੱਖ ਬੁਲਾਰਾ ,ਅਸ਼ਨੀਲ ਕੁਮਾਰ ਸ਼ਰਮਾ ਜਿਲਾ ਮੁੱਖ ਸਲਾਹਕਾਰ, ਅਮਨ ਥਰੀਏਵਾਲ, ਮੁਨੀਸ਼ ਕੁਮਾਰ ਸੂਦ ਅਤੇ ਸਾਹਿਬ ਕੁਮਾਰ ਜਿਲਾ ਸੀਨੀਅਰ ਮੀਤ ਪ੍ਰਧਾਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਜਲੰਧਰ ਵੱਲ ਰਵਾਨਾ ਹੋਇਆ।

ਜਿੱਥੇ ਕਿ ਪੁਰਾਣੀ ਪੈਨਸ਼ਨ ਬਹਾਲੀ, ਡੀ ਏ ਦੀਆਂ ਕਿਸ਼ਤਾਂ ਜਾਰੀ ਕਰਨਾ, ਪੇ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੀਆਂ ਤਰੁਟੀਆਂ, ਤਰਸ ਦੇ ਆਧਾਰ ਤੇ ਭਰਤੀ ਹੋਏ ਕਲਰਕਾਂ ਦਾ ਟਾਈਪ ਟੈਸਟ ਦੀ ਸ਼ਰਤ ਹਟਾ ਕੇ ਕੰਪਿਊਟਰ ਕੋਰਸ ਲਾਗੂ ਕਰਨਾ ਅਤੇ ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਵਿੱਚ ਕੰਮ ਕਰਦੇ ਕਲਰਕਾਂ ਦੇ 2-2,3-3 ਸਕੂਲਾਂ ਦਾ ਚਾਰਜ ਰੱਦ ਕਰਨਾ ਆਦਿ ਸਮੇਤ ਸਮੂਹ ਮਨਿਸਟੀਰੀਅਲ ਕੇਡਰ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਦੀ ਪੂਰਤੀ ਲਈ ਜੋਰਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਮਨਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧੂ ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਅਤੇ ਜਗਦੀਸ਼ ਠਾਕੁਰ ਜਿਲਾ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਨੂੰ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ ਕਿ ਪੀ ਐਸ ਐਮ ਐਸ ਯੂ ਦੇ ਸੂਬਾਈ ਆਗੂਆਂ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਤੁਰੰਤ ਬੁਲਾ ਕੇ ਮੰਗਾਂ ਦਾ ਨਿਪਟਾਰਾ ਪਹਿਲ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਕਰਕੇ ਮੁਲਾਜਮਾਂ ਦੇ ਵਧਦੇ ਰੋਹ ਨੂੰ ਸ਼ਾਂਤ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।

पूर्व उप मुख्यमंत्री सोनी ने दैनिक जागरण के खिलाफ मानहानि का दावा दायर किया

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी ने पिछले दिनों दैनिक जागरण में तथ्यों के विपरीत जाकर उनके खिलाफ एक खबर फैलाई थी, जिससे वे काफी आहत हुए थे. उन्होंने इस दावे को खारिज कर दिया है और अखबार के प्रधान संपादक कानूनी नोटिस भी भेजा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अधिवक्ता प्रदीप सैनी ने बताया कि विजिलेंस को ग्राम मुधाल में उनके गोदाम के संबंध में पहले ही जानकारी प्रदान की जा चुकी है, जिसके कारण संबंधित समाचार पत्र ने उनके खिलाफ तथ्यों के विपरीत खबर छापी कि डॉ. एन्क्लेव से मुधल तक रास्ता साफ हो गया है।

सैनी ने कहा कि इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि दैनिक जागरण अखबार ने बिना जांच पड़ताल किए तथ्यों का खंडन कर मेरे मुवक्किल के सम्मान को ठेस पहुंचाई है, जिसके चलते उन्होंने संबंधित अखबार के खिलाफ मानहानि का दावा किया है. उन्होंने कहा कि मेरे मुवक्किल पिछले तीन दशकों से राजनीति में हैं और हमेशा  लोगों की सेवा की है और जनहित के मुद्दों को सुलझाया है.

भाजपा को मिल रहा अपार जनसमर्थन देख विरोधियों के उड़े होश: अटवाल

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता पार्टी सर्कल अलावलपुर द्वारा आज बस स्टैंड के पास इंद्र इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में चुनावी रैली की। इस चुनावी रैली में भाजपा पंजाब उपाध्यक्ष व लोकसभा चुनाव सह प्रभारी केवल सिंह ढिल्लों, सुनील जाखड़, बिक्रमजीत सिंह चीमा, दीदार सिंह भट्टी, बीबा जय इंदर कौर, परमिंदर सिंह बराड़ आदि भी मौजूद थे। इन सबके साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल भी चुनावी रैली में विशेष रूप से उपस्थित हुए। इंद्र इकबाल सिंह अटवाल ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए अलावलपुर के लोगों से उन्हें वोट देने का आह्वान किया और कहा कि आपने पिछले नौ वर्षों में कांग्रेस को वोट देकर जालंधर के विकास और इसे स्मार्ट सिटी बनाने के किए वादों का परिणाम देखा है और सभी परिणाम आपके सामने हैं।

अब अगले लोकसभा चुनाव में महज एक साल से भी कम समय बचा है, इसलिए मैं आपसे अपील करता हूं कि मुझे पिछले 9 साल के रुके हुए विकास को पूरा करने की जिम्मेदारी दें, ताकि मैं अपने लगभग 9 महीने के कार्यकाल में आपकी उम्मीदों पर खरा उतर सकूं। इस चुनावी रैली में राजीव पांजा (प्रदेश भाजपा कमेटी सदस्य पंजाब), मंजीत बाली (प्रदेश भाजपा कमेटी सदस्य पंजाब), अनिल चोडा (सर्कल भाजपा अध्यक्ष अलावलपुर), पार्षद पंकज शर्मा, स्वतंत्र जुल्का, यश चौधरी, हर्षित पांजा (युवा मंडल भाजपा अध्यक्ष अलावलपुर), इंद्रजीत सहोता, निधि तिवारी, भूपिंदर सिंह (जिला भाजपा अध्यक्ष एससी मोर्चा), गुरदीप सिंह लसेड़ीवाल, दानश हांडा, प्रफुल हांडा, प्रथम हांडा, विजय कुमार, अर्चना, सिमरन, प्राण नाथ भंडारी, रोशन लाल भंडारी, अश्वनी शर्मा ब्यास पिंड, रमेश लाल, गुरजीत सिंह सोनी, नरिंदर सिंह चीमन, एडवोकेट करणवीर सिंह, सुरिंदर लसेड़ीवाल, हरीश चंद्र आदमपुर आदि सहित शहर के अन्य निवासी भी शामिल हुए।

मान सरकार ने किया पंजाब का अपमान: अनुराग ठाकुर

वसूली विधायकों से पूरा जालन्धर परेशान, आंखें बंद कर घूम रहे भगवंत मान

जालंधर (अरोड़ा) :- केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आम आदमी पार्टी को पंजाब की दुर्दशा का सबसे बड़ा कारण बताया। पंजाब में नशे के कारोबार पर भगवंत मान सरकार को आड़े हाथों लेते हुए ठाकुर ने कहा कि नशे के कारोबार को नष्ट करने की बड़ी बड़ी बातें अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने की थी, परंतु नशे का कारोबार पहले से भी अधिक फल फूल रहा है और युवाओं का भविष्य उजड़ रहा है। ठाकुर ने कहा कि माएं अपने जवान बेटों की लाशें देखकर फूट फूटकर रो रही हैं। जालंधर में प्रेसवार्ता के दौरान संवाददाताओं से बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने स्मार्ट सिटी के सपने को भी चकनाचूर कर दिया है। अनुराग ठाकुर ने पंजाब की विधि व्यवस्था पर गहरे प्रश्नचिन्ह खड़े करते हुए कहा कि  यहां के गायकों, खिलाड़ियों और व्यापारियों के दिन दहाड़े मर्डर हो रहे हैं। जेलों में बैठकर अपराधी गैंगवार चला रहे हैं। पंजाब की कानून व्यवस्था पूरी तरह से लड़खड़ाई हुई है। बहुत से व्यापारी तो ऐसे हैं जो डर के मारे पुलिस के पास भी नहीं जाते। आज पंजाब में माफिया फल फूल रहा है। आतंकवाद सर उठा रहा है। ठाकुर ने कहा कि भगवंत मान जी जवाब दें आखिर पिछले एक साल में उन्होंने पंजाबियों के लिए क्या किया है? भ्रष्टाचार पर वार करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक आज ‘वसूली विधायक’ के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि पहले विवाद चालू करते हैं और फिर उससे उगाही का काम करते हैं। समाज में खराब से खराब काम का नाम लीजिए, और आम आदमी पार्टी का नेता उससे जुड़ा मिलेगा। इनके मंत्रियों के कथित वीडियो देखकर सुनकर शर्म आती है। स्वास्थ्य मंत्री का मात्र 2 महीने में भ्रष्टाचार के आरोपों पर इस्तीफा हुआ है, लेकिन फिर भी इनके विधायकों में पैसा खाने की होड़ है। जिस भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड, पंजाब कांग्रेस ने अपने 5 साल में स्थापित किए थे, उसे आम आदमी पार्टी ने एक साल ही में तोड़ कर रख दिया है। 8पंजाब के भ्रष्टाचार को दिल्ली के भ्रष्टाचार से जोड़ते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंजाब बिल्कुल दिल्ली के भ्रष्टाचार मॉडल पर चल रहा है। आम आदमी के नाम पर वोट मांगने वालों ने दिल्ली और पंजाब में लूट की खुली छूट दे रखी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में इनके स्वास्थ्य मंत्री और शिक्षा मंत्री आज भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के कारण जेल में है। इनके मुख्यमंत्री जो कहते थे कि कभी बड़ा घर, गाड़ी और अन्य सुविधाएं नहीं लूंगा, उन्होंने मात्र अपने बंगले के रेनोवेशन पर 45 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं। जिस दिल्ली में जल बोर्ड लोगों को पीने का पानी मुहैया नहीं करा पा रहा, वहां के मुख्यमंत्री के आशियाने में 8 करोड़ का स्विमिंग पूल बना है। इन्होंने दिल्ली के लोगों के लिए एक शौचालय तक नहीं बनवाया, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने अपने घर में 15 शौचालय बनवाए हैं। गरीबों के लिए एक पक्का मकान तक नहीं बनवाया, लेकिन अपने फर्श पर 4.5 करोड़ खर्च किए। 8 करोड़ के लकड़ी के बोर्ड से सजावट हुई है। गरीब 10 हज़ार का टीवी नहीं खरीद सकता, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने 10.50 लाख का टीवी लगवाया है। एक नहीं कई टीवी खरीदे हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए चुनावी वादों पर ध्यान आकर्षित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा की मान करने लायक भगवंत मान ने एक भी काम नहीं किया, लेकिन बेईमानी वाले सारे काम इनकी सरकार में हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की माताएं बहने कब से आस लगाए बैठीं हैं कि कब उनके बैंक खातों में 1000 रुपए आएंगे। पिछले 13 महीनों में 13,000 आने थे, परंतु 13 पैसे तक नहीं आए। इनके नेता जो दूसती पार्टियों में रहते हुए प्रश्न करते थे कि कब महिलाओं के खाते में पैसे आएंगे, वह आज चुप हैं। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंजाब में किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमने पंजाब को AIMS दिया, पीजीआई सेटेलाइट केंद्र दिया, स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए 950 करोड़ दिए, नए हाईवे की बात हो या सुपर एक्सप्रेसवेज बनाने की बात, यह सभी भारतीय जनता पार्टी की सरकार में हीं संभव हो पाए हैं। मोदी जी की सरकार ने हीं श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोला, हेमकुंड साहिब तक रोप वे पहुँचाया और चार धाम यात्रा को सुलभ बनाया। हमने ही गुरु नानक देव महाराज जी का प्रकाश पर्व धूम धाम से मनाया और साहबजादों के बलिदान दिवस को वीर बाल दिवस के रूप में मनाना शुरू किया। 1984 के सिख दंगों में एसआईटी का गठन मोदी सरकार में हुआ। अफगानिस्तान में हमारे सिख भाईयों पर हो रहे हमले को रोका। वहां से स्पेशल फ्लाइट चलाकर साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूपों को पूरे अदब सत्कार से भारत वापिस लाया गया और सिख परिवारों को भी भारत लाने का काम किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने काम के बल पर वोट मांगने जा रही है। मगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी मुंह छुपाते हुए चल रहे हैं, कि आखिर करें तो क्या करें। एक शब्द में कहा जाए तो पंजाब में आज माफिया फल फूल रहा है। नशा रोकने की बात तो दूर आज आम आदमी पार्टी की सरकार में नशा मोहल्ले में बिक रहा है। जिस आतंकवाद को कुचल दिया गया था, वह आज फिर इनकी सरकार में पनप रहा है। इस मौके पर उपस्थित भाजपा प्रदेश महामंत्री जीवन गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, प्रदेश प्रवक्ता अनिल सरीन,  प्रदेश मीडिया इंचार्ज जनार्दन शर्मा, शिवम छाबड़ा, अमर जीत सिंह अमरी, अमित भाटिया आदि उपस्थित थे।

जालंधर के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना ही मेरा उद्देश्य : करमजीत कौर चौधरी

भगवंत मान सरकार ने पंजाब की जनता के साथ किया धोखा : पूर्व सीएम चन्नी

जालंधर (अरोड़ा) :- जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी ने बुधवार को कहा कि जालंधर के लोगों की आकांक्षाओं और सपनों को पूरा करना उनके जीवन का एकमात्र उद्देश्य था। पूर्व मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के साथ बड़ा पिंड, रुड़का कलां और फिल्लौर शहर में चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी सक्रिय राजनीति में आने की कल्पना नहीं की थी, लेकिन अब वह अपने पति स्व. संतोख सिंह चौधरी। "मैंने अपना पूरा जीवन सरकारी नौकरी में युवा छात्रों को पढ़ाने और उनके जीवन को आकार देने में बिताया, लेकिन मेरे पति स्वर्गीय संतोख सिंह चौधरी के दुखद निधन के बाद, मेरी पार्टी ने मुझे उपचुनाव लड़ने और जालंधर के लोगों का प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी दी है। संसद में। मैं जालंधर के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने और अपने पति के अधूरे सपनों को साकार करने के लिए दिन-रात काम करूंगी। सभाओं में बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने पंजाब के लोगों की तथाकथित गारंटी को पूरा न करके उनके साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा, “उन्होंने हर महिला को एक हजार रुपये देने का वादा किया था, लेकिन एक भी महिला को एक रुपया नहीं मिला. उन्होंने वृद्धावस्था पेंशन बढ़ाने का वादा किया था, लेकिन हमारे बुजुर्ग अभी भी इसका इंतजार कर रहे हैं. पहले सरकार गरीब लोगों की बेटियों की शादी के बाद शगुन योजना के तहत इक्यावन हजार रुपये देती थी, लेकिन आप सरकार के एक साल से ज्यादा के कार्यकाल में किसी को भी इस योजना के तहत पैसा नहीं दिया गया है. सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कई लोगों को राशन भी नहीं मिल रहा है और बड़ी संख्या में लाभार्थियों के राशन कार्ड रद्द कर दिए गए हैं।”

चन्नी ने कहा कि मान सरकार पंजाब के स्कूलों में सुधार का दावा करती है, लेकिन जालंधर विधानसभा क्षेत्र में एक भी स्कूल ऐसा नहीं है, जिसमें जरूरी स्टाफ हो। उन्होंने कहा कि भले ही सरकार फसल नुकसान मुआवजे के रूप में पंद्रह हजार रुपये प्रति एकड़ देने का दावा करती है, लेकिन किसी भी किसान को उसका मुआवजा नहीं मिला है। चन्नी ने कहा कि आप सरकार में गरीब लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा, हम गरीबी उन्मूलन की वकालत करते हैं, लेकिन वे इसके बजाय गरीबों को खत्म कर देंगे। पंजाब में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि मान सरकार ने न केवल सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा वापस ले ली बल्कि सोशल मीडिया पर गुप्त विवरण भी पोस्ट किया, जिससे गैंगस्टरों द्वारा उनकी भीषण हत्या कर दी गई। कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी को वोट देने के लिए लोगों का आह्वान करते हुए चन्नी ने कहा कि वह एक शिक्षित और सबसे सक्षम उम्मीदवार हैं और संसद में जालंधर के लोगों का प्रतिनिधित्व करने के लिए सबसे अच्छी व्यक्ति हैं। विधायक विक्रमजीत चौधरी ने अपने कार्यकाल के दौरान फिल्लौर विधानसभा क्षेत्र के लिए अनुदान स्वीकृत करने के लिए पूर्व सीएम चन्नी को धन्यवाद दिया और कहा कि आप सरकार ने उनकी सरकार द्वारा उत्पन्न विकास गति को आगे बढ़ाने के बजाय पहले से जारी अनुदान को रोक दिया और ग्राम पंचायतों को पैसा खर्च करने की अनुमति नहीं दी. विकास परियोजनाओं पर उनके खातों में पड़ा है। उन्होंने कहा, ''सीएम भगवंत मान की सरकार ने चल रहे कार्यों को रोक दिया. पंजाब के किसी भी गांव में एक भी नई ईंट नहीं रखी गई है। क्या यही खोखला विकास मॉडल है जिसका विज्ञापन आम आदमी पार्टी करती रही है? उन्होंने पंजाब के युवाओं, किसानों, महिलाओं, उद्योगपतियों और गरीब लोगों को धोखा दिया है और जालंधर के लोग चुनाव में सबक सिखाएंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक इंदरबीर सिंह बोलारिया, सुखपाल सिंह भुल्लर व अंगद सिंह सैनी, जिला परिषद व ब्लॉक समिति सदस्य, नगर पार्षद, सरपंच व पंच मौजूद रहे.

स्मृति ईरानी ने बूथ वर्कर्स से मुलाकात कर की चुनावी समीक्षा, बढ़ाया हौंसला

जालंधर (अरोड़ा) :- लोकसभा उपचुनाव में भाजपा के बूथ वर्कर्स सहित ने कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी विशेष रूप से जालंधर पहुँची और उन्होंने जालंधर के अलग-अलग हिस्सों में पहुँच कर भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी हौंसला अफजाई की। इस अवसर कार्यकर्ताओं ने उनको आश्वस्त किया कि 10 मई को उनके बूथों के अधीन आने वाले ईलाकों से भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल के पक्ष में अधिक से अधिक वोट डलवाए जाएंगें और इसके लिए पार्टी द्वारा दिए दिशा-निर्देश के अनुसार सभी तैयारियां की जा रही हैं। जनता भी भाजपा के पक्ष में वोट करने के लिए तैयार है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव कृष्णदेव भंडारी, अरुणेश शाकर, पूर्व जिलाध्यक्ष रमन पब्बी, रवि महेंद्रू, गोपाल दास पेठे वाले, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सनी शर्मा, जिला महामंत्री राजेश कपूर, डॉ परविंदर बजाज, मंडल अध्यक्ष आशीष सहगल, कुलवंत शर्मा, सतीश कपूर, भगत मनोहर लाल, विपन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष, विजय, पुरुषोत्तम हैप्पी, विपन शर्मा, गोल्डी. दिनेश खन्ना, जिला सचिव अमित भाटिया आदि भी उपस्थित थे।

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल लाडो वाली रोड में स्टेशनरी भेंट की

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान दया  कृष्ण  छाबड़ा की अगुवाई में  सेवा के प्रोजेक्टों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल लाडोवाली रोड में छात्रों को स्टेशनरी भेंट की।  प्रोजेक्ट डायरेक्टर ऐली संजीव ओबराय ने इस प्रोजेक्ट में सहयोग किया। छाबड़ा ने कहा कि विद्या यानि ज्ञान हमें विनम्रता प्रदान करता है। इंसान को जिंदगी जीने के लिए एंव जीवन में तरक्की के लिए बहुत जरूरी है, इसलिए हर बच्चे को ज्यादा से ज्यादा पढ़ कर आपने माता पिता का नाम रोशन करना चाहिए। इस मौके पर सचिव पीके गर्ग, कोषाध्यक्ष जयदेव मल्होत्रा, पीआरओ सेवा सिंह, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ मीडिया जगन नाथ सैनी, संजीव ओबराय, नरेंद्र शर्मा, प्रिंसीपल, स्टाफ व छात्र मौके पर मौजूद थे।

स्वस्थ फेफड़ा स्वस्थ जीवनः विश्व अस्थमा दिन अस्थमा को नियंत्रित करने में कंट्रोलर थेरेपी के महत्व को प्रदर्शित करता है - डॉ अजय यादव

जालंधर (अरोड़ा) :- फेफड़े को सबसे नाजुक और अनेक तरह के रोगों के प्रति संवेदनशील अंगों में से एक माना जाता है. विश्व अस्थमा दिन (डब्ल्यूएडी) 2 मई 2023 हमें फेफड़े के स्वास्थ्य, के कड़े के रोगों के बढ़ते बोझ, और इन रोगों के लिए आवश्यक उपचार की ज़रूरतों को पूरा करने के बारे में याद दिलाता है। अस्थमा एक दीर्घकालिक प्रदाहजनक रोग है जिसके कारण साँस लेने में कठिनाई होती है और यह गंभीर मामलों में जानलेवा हो सकता है. ऐसा अनुमान है कि दुनिया भर में 339 मिलियन लोग अस्थमा से ग्रस्त हैं, और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. दुनिया भर में अस्थमा के कारण होनेवाली 42% मौतें भारत में होती है और भारत में एक तिहाई न कम अस्थमा ग्रस्त लोगों ने अस्थमा के उपचार के लिए इनहेलर्स का उपयोग करने की बात कही है।

1.अजय यादव के अनुसार, अस्थमा का प्रबंधन करने में आदर्श रूप में इनहेल्ड कॉर्टिकोस्टिरॉयड्स के डॉ. माथ नियमित उपचार करना शामिल है. लेकिन, वर्तमान में भारत में अधिकांश अस्थमा के भार के कारण रुग्णता बढ़ी है और सही इनहेलर तकनीक के अभाव, शॉर्ट ऐक्टिंग ब्रॉकोडायलेटर्स के अत्यधिक उपयोग (सामान्य रूप से राहत देने वाले इनहेलर के आवश्यक उपयोग" के रूप में जाना जाता है) और नियमित दैनिक उपचार के लिए इनहेल्ड कॉर्टिकोस्टिरॉयड्स के कम उपयोग के कारण मौतें होती हैं।अस्थमा के लिए वैश्विक दिशानिर्देशों का लक्ष्य है आवश्यकता पड़ने पर राहत दिलाने वाली दवाओं के रूप में उपयोग को घटाते हुए अस्थमा का भार कम करना और यह अस्थमा के दैनिक उपचार के लिए नियमित रूप से कंट्रोलर थेरेपी का उपयोग करने की सलाह देता है। साथ ही अस्थमा के आरंभिक संकेतों और लक्षणों को पहचानना और तुरंत मेडिकल उपचार लेना महत्वपूर्ण है। उपयुक्त दवा, नियमित जाँच और जीवनशैली संबंधी सुधारों के ज़रिए अस्थमा का प्रभावी रूप से प्रबंधन किया जा सकता है। विश्व अस्थमा दिन 2023 की थीम है "अस्थमा का उपचार सभी के लिए", जिसमें प्रभावी, गुणवत्तापूर्ण आश्वस्त करने वाली दवाओं की उपलब्धता और उन तक पहुँच सुनिश्चित करने के लिए हेल्थ केयर लीडर्स को प्रोत्साहित करने पर ध्यान दिया जाएगा। "अस्थमा का उपचार सभी के लिए" संदेश सभी संसाधनों वाले देशों में प्रभावी अस्थमा प्रबंधन के कार्यक्रमों के विकास और क्रिया वयन को बढ़ावा देता है. डॉ. ने आगे कहा कि विश्व अस्थमा दिन 2023 पर आइए हम अस्थमा के लक्षणों, निदान और उपचार विकल्पों के बारे में जागरूकता बढ़ाएँ। आइए मरीज़ों को उनके अस्थमा को प्रभावी तरीके से नियंत्रित करने के महत्व के बारे में शिक्षित करें और व्यापक रूप से अस्थमा कार्य योजना निर्मित करने के लिए उनके स्वास्थ्य देखभाल प्रदाताओं के साथ मिलकर काम करें। डॉ.यादव ने हर किसी से अस्थमा को गंभीरता से लेने और यदि उन्हें कोई लक्षण महसूस होता है तो मेडिकल उपचार लेने के लिए आग्रह किया है। खुद को और हमारे आस पास के लोगों को अस्थमा, उसके उत्प्रेरकों, और उसे प्रभावी तौर पर प्रबंधित करने के तरीके के बारे में शिक्षित करना आवश्यक है। आइए इस विश्व अस्थमा दिन का उपयोग हम दुनिया भर में अस्थमा से ग्रस्त लोगों में जागरूकता बढाने, अस्थमा पर शिक्षा को बढ़ावा और आधार देने के लिए करें।

लोकसभा क्षेत्र जालंधर के सभी बूथों पर भाजपा हासिल करेगी लीड : हरदीप पुरी

जालंधर (अरोड़ा) :- केंद्रीय कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आज अर्बन एस्टेट फेज-1 के वोटरों से मुलाकात की और वोटरों के भारी समर्थन को देख कर उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा को जनता का अथाह समर्थन व् प्यार मिल रहा है है। जालंधर लोकसभा उपचुनाव में पंजाब भाजपा को शहरों के साथ-साथ गांवों में भी भारी समर्थन मिल रहा है, जिससे पार्टी और कार्यकर्ता दोनों ही काफी खुश हैं। शहरी क्षेत्रों में पार्टी को सभी बूथों पर बढ़त मिलेगी। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने तमाम पार्टियों को आजमा कर देख लिया, जिन्होंने पंजाब के लिए कुछ नहीं किया। हरदीप पुरी ने कहा कि पंजाबियों ने पंजाब में अन्य सभी राजनीतिक दलों को आजमा कर देख लिया है

और उन सभी ने पंजाब के लिए कुछ भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पिछले नौ वर्षों के दौरान क्षेत्र के विकास पर कोई ध्यान नहीं दिया और आम आदमी पार्टी की वर्तमान भगवंत मान सरकार ने अपने एक साल के शासन के दौरान पूरी दुनिया में पंजाब की प्रतिष्ठा को धूमिल कर दिया है। जालंधर समेत पंजाब के तमाम उद्योग पंजाब से बाहर दूसरे राज्यों में शिफ्ट हो रहे हैं, जो कि बहुत ही गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने जनता को भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल से भारी मतों से विहई बना कर लोकसभा में भेज कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार का हाथ मजबूत करने का आह्वान किया।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar