(Date : 29/March/2424)

(Date : 29/March/2424)

ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਐਮੀਨੈਂਸ ਲਈ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 30 ਮਾਰਚ ਨੂੰ | ਸਕਿਲ ਸੈਂਟਰ ਦੌਲਤਪੁਰਾ ਨਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਈ | सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की | डिप्टी कमिश्नर ने दिव्यांग वोटरों की लोक सभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन | डिप्स हर क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम देने वाला शिक्षण संस्थान |

सामाजिक गतिविधयां

नगर निगम चुनावो को लेकर भाजपा मंडल 9 की कार्यकारिणी की बैठक हुई सफलतापूर्वक संपन्न

एकजुटता से निगम चुनावों में जीत का परचम लहरा भाजपा का मेयर बनाएगा-रमन पब्बी

निगम चुनावों के लिये कार्यकर्ताओं का मनोबल बहुत ऊँचा--अशोक सरीन हिक्की

जिन लोगो ने लोकसभा चुनावों मे भाजपा को वोट दिया वो निगम चुनावों मे भी देगे-रमेश शर्मा

निगम चुनावों में पार्टी की जीत के लिये मंडल निभायेगा अहम भूमिका--कुणाल शर्मा

लोकसभा उपचुनाव मंडल 9 ने बेहतर प्रदर्शन किया -हनी कंबोज

जालंधर (अरोड़ा) :-  भारतीय जनता पार्टी वेस्ट हल्के के मंडल 9 की कार्यकारिणी की अहम बैठक मंडल  अध्यक्ष कुणाल शर्मा की अध्यक्षता में बस्ती गुज़ा में सम्पन्न हुई।इसमें विशेष रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष व राज्य कार्यकारिणी सदस्य रमन पब्बी,रमेश शर्मा,ज़िला महामंत्री व वेस्ट हल्का प्रभारी एडवोकेट अशोक सरीन हिक्की,मंडल प्रभारी हनी कंबोज,जिला भाजपा कार्यालय सह-सचिव योगेश मल्होत्रा उपस्थित हुए।इस अवसर पर अशोक सरीन हिक्की ने वेस्ट हल्के के सभी मतदाताओं का धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के लिये लोकसभा उपचुनाव में मतदान करने के लिए, आप सभी का दिल की गहराईयों से धन्यवाद करता हूँ।उन्होंने कहा कि आपने अपने वोट से भाजपा पर जो अपना भरोसा जताया है उसे मैं भविष्य में भी कायम रखेंगे।इस अवसर पर मंडल प्रभारी हनी कंबोज ने कहा कि लोकसभा उपचुनाव मंडल 9 ने बेहतर प्रदर्शन किया है, जिससे कि कार्यकर्ताओं का मनोबल बहुत बड़ा है।उन्होंने कहा कि हमारी जीत बहुत नजदीक है बस हमें एकजुट होकर सभी कार्यकर्ताओं को पूरा जोर लगाना पड़ेगा। इस अवसर पर जानकारी देते हुए मुख्य वख्ता पूर्व जिला प्रधान भाजपा जिला कोर कमेटी के सदस्य रमन पब्बी ने बताया की 30 मई को केंद्र की मोदी सरकार के 9 साल पूरे हो रहे है।जिसको लेकर एक महीना 30 मई से  30 जून तक केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार के सफल 9 साल बेमिसाल के तहत जो कार्यक्रम किए जाने हैं,उसके लिये मंडल की पुरी टीम घर घर जायेगी है।उन्होंने कहा कि हमारे लिए सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा आने वाले समय में नगर निगम के चुनाव हैं, जिसके लिए हम सबको एकजुट होकर लड़ना होगा।क्युकी जनता हमें वोट देगी और हम जालंधर में फिर से भाजपा का मेयर बनाएंगे।रमन पब्बी ने अंत मे कहा कि लोकसभा उपचुनाव में मंडल के हर वर्कर, कार्यकर्ता व पदाधिकारी ने अपनी कार्यक्षमता से बढ़कर काम किया है,जिसके लिए आप सभी बधाई के पात्र हो।इस अवसर पर रमेश शर्मा ने कहा जिन लोगों ने इस चुनाव में वोट भाजपा को दिया था, वह नगर निगम के चुनावों में भी अपना वोट भाजपा के पक्ष में डालेंगे। उन्होंने कहा कि जिन वार्डों में भाजपा पीछे रही है उन वार्डों में अगर हम ज्यादा ध्यान करेंगे तो नगर निगम चुनावों में वहाँ पर भी हमारी जीत सुनिश्चित होगी।उन्होंने कहा कि हमें मोदी सरकार की जनकल्याणकारी और जनहित योजनाओं को मंडल के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे उसे लेकर अपने दृढ़ निश्चय के साथ काम करना है।कुणाल शर्मा ने अपने मंडल में आते सभी मतदाताओं का धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि हमारे मंडल के निष्ठावान कार्यकर्ता ने पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य किया है।उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनावों में हम अपने मंडल के सभी वार्डों को बड़े अंतर में जीत दिलवाने के लिए अहम भूमिका निभायेगे।इस मौके पर महामंत्री शिव शर्मा,महिंद्र कुमार,ऋषब बहल,प्रदीप महाजन,राजीव वर्मा,सूरज कुमार,रजत चोपड़ा,निखिल अरोड़ा,देविंदर अरोड़ा,हरि कृष्ण,ज्योति स्वरूप विरदी,गिरीश सभारवाल,अश्वनी होंडा,विनोद भगत,सतपाल  पप्पू,अवतार सिंह,बबलू डंग,कुमद शर्मा,नवीन शर्मा,अनमोल महाजन,अशोक चड्ढा,भगतमनोहर लाल,चेतन छिब्बर,महँगा राम,मास्टर मुन्नी लाल,दीपक जौड़ा,देविंदर खेड़ा आदि मौजूद रहे।

कैप्शन -मंडल 9 भाजपा कार्यकारणी मे रमन पब्बी का सम्मान करते मंडल प्रधान कुणाल शर्मा,,रमेश शर्मा,अशोक सरीन हिक्की,हनी कंबोज,योगेश मल्होत्रा,शिव शर्मा,महिंद्र कुमार व अन्य

पिम्स में नेशनल इंस्टीच्यूट आफ बायोलोजिकल्स (एन.ई.बी) की ओर से सीएमई का आय़ोजन

जालंधर (मक्कड़) - पिम्स में नेशनल इंस्टीच्यूट आफ बायोलोजिकल्स (एन.ई.बी) की ओर से पंजाब इंस्टीच्यूट आफ मेडिकल साइंसिज (पिम्स), श्रीमन सुपरस्पेशलिटी अस्पताल और आई.एम.ए के सहयोग से सीएमई का आय़ोजन किया गया। सीएमई का विषय था हिमोविजिलेंस प्रोग्राम आफ इंडिया। सीएमई का आगाज पिम्स के कार्याकारी निदेशक डा.कंवलजीत सिंह, मेडिकल एडवाइजर, डा.कुलबीर कौर, डायरेक्टर प्रिंसीपल डा. राजीव अरोड़ा, जालंधर के सिविल सर्जन डा. रमन शर्मा, आईएमए के डा. जतिंदरपाल सिंह, पीएमसी के डा. जेसमीन दहिया,   डा. वीपी शर्मा, डा.कुसुम जोशी, डा. आई के खोखर, डा. कुसुम ठाकुर ने द्वीप प्रजव्वलित करके किया।

डायरेक्टर प्रिंसीपल डा. राजीव अरोड़ा ने कहा सुरक्षित और प्रभावी ब्ल्ड ट्रांसफ्सूजन सुनिश्चित करने के लिए सीएमई का आयोजन किया गया है। हेमोविजिलेंस का क्षेत्र तेजी से विकसित हो रहा है, जिसमें नई तकनीके, खोज, दिशा-निर्देश नियमित रूप से उभर रहे हैं। स्वास्थ्य पेशेवरों के लिए जरूरी है कि मरीज की बेहतरी के लिए अपडेट रहें। उन्होंने आगे कहा कि हेमोविजिलेंस के क्षेत्र के माहिरों के विचारों औऱ उनके अनुभवों को सुनने को मिलेगा।

कार्याकारी निदेशक डा.कंवलजीत सिंह ने कहा कि ब्ल्ड ट्रांसफ्यूजन किसी भी मरीज की जीवन रक्षा के लिए अहम है। हेमोविजिलेंस का आने वाले समय बहुत अहम रोल है। उन्होंने आगे कहा कि डाक्टरों को ऐसी सीएमई का लाभ उठाना चाहिए।  उन्होंने आगे कहा कि हमारा लक्ष्य अपने मरीजों रोगियों को उच्चतम स्तर की देखभाल प्रदान करना है।  ब्ल्ड ट्रांसफ्यूजन जीवन रक्षक हस्तक्षेप हैं, लेकिन वे अंतर्निहित रिस्क के साथ आते हैं। सावधानीपूर्वक सतर्कता, दिशा-निर्देशों के सख्त पालन और निरंतर शिक्षा के माध्यम से इन जोखिमों को कम करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा कि देनिक अभ्यास से हम अपने मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।
मुख्यातिथि जालंधर के सिविल सर्जन ने सभी को सक्रिय होकर सीएमई में शामित होने का आग्र किया।

डॉ वी पी शर्मा (श्रीमान अस्पताल) ने कहा कि आज सीएमई में एकत्रित ज्ञान का लाभ उठाने के लिए इकट्ठे हुए हैं। रोगी देखभाल पर सकारात्मक प्रभाव डालने के लिए प्रेरित करे। सीएमई में सीखे गए सबक जीवन को बचा सकते हैं और हेमोविजिलेंस प्रथाओं के भविष्य को आकार दे सकते हैं। इस सीएमई में लगभग 200 डाक्टरों ने भाग लिया। इसके अलावा डा. एन.एस नेकी, डा. रजनीश कुमार, डा.सतपाल, डा. एच.के चीमा, डा. पुनीत खुराना, डा. रवजीत सभ्रवाल, डा. तानिया मोडगिल डा. मोहित मौजूद थे।

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने देवी सहाय सनातन धर्म प्राइमरी स्कूल में खाने-पीने का समान और स्टेशनरी भेंट की

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा की अगुवाई में देवी सहाय सनातन धर्म प्राइमरी स्कूल  में 90 बच्चों को खाने पीने का सामान व स्टेशनरी भेंट की ।इस प्रोजेक्ट में डायरेक्टर ऐली संजय भल्ला ने  सहयोग किया ।भल्ला  साहब ने कहा कि शिक्षा  हर एक बच्चे का हक है जो बच्चे मजबूरन नहीं पढ़ सकते सरकार को उन्हें निशुल्क   पढ़ाई लिखाई करवानी चाहिए।  अलायंस क्लब  समर्पण दया कृष्ण छाबड़ा की अगुवाई में सरकारी या  ऐन जी ओ    संस्थायों द्वारा चलाए जाने वाले स्कूलों में जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी वितरित कर रहे  हैं,समर्पण क्लब ऐसे कार्य करने के लिए  हमेशा ही तात्पर्य रहता है । इस मौके पर सचिव पीके गर्ग, कोषाध्यक्ष जयदेव मल्होत्रा, सीनियर सदस्य ऐम ऐल गुप्ता, संजीव ओबरॉय, नरेंद्र महाजन, संजय भल्ला, स्कूल टीचर व बच्चे उपस्थित थे।

नगर निगम चुनावो को लेकर भाजपा जालंधर (शहरी) कार्यकारिणी की बैठक हुई सफलतापूर्वक संपन्न

जालंधर का अगला मेयर व सांसद भाजपा का बनेगा : जीवन गुप्ता 

केंद्र सरकार की योजनाओं को शहर के घर-घर तक पहुंचाएगी भाजपा : जीवन गुप्ता

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता पार्टी ज़िला जालंधर की कार्यकारिणी की बैठक ज़िला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में केएल सहगल मेमोरियल हाल में सम्पन्न हुई। इसमें मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश महामंत्री व जोनल इंचार्ज जीवन गुप्ता, ज़िला प्रभारी पुष्पेंद्र सिंघल भी सम्मिलित हुए। जिला कोर कमेटी से ज़िला प्रधान सुशील शर्मा, जालंधर के पूर्व मेयर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर, पूर्व संसदीय सचिव केडी भंडारी, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी व रमेश शर्मा भी पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके राष्ट्रीय गीत के साथ हुई। इस अवसर पर सुशील शर्मा ने प्रदेश महामंत्री और सभी पदाधिकारियों का इस बैठक में पहुँचने में स्वागत किया। मंच का संचालन ज़िला महामंत्री अशोक सरीन ने किया। इस अवसर पर ज़िला सचिव अजय चोपड़ा ने बैठक में पार्टी के दिवगंत लोगों की आत्मा की शांति के लिए शोक प्रस्ताव पढ़ा। इस अवसर प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा प्रदेश व जिला कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चो के अध्यक्ष, मंडलो के अध्यक्ष और महामंत्री भी उपस्थित हुए। इस मौके पर सुशील शर्मा ने कार्यकारिणी को आगे बढ़ाते हुए राज्य कार्यकारिणी में रखे गये विषयों के बारे में वृस्तित जानकारी दी। उन्होंने सभी को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानववाद मानव जीवन व सम्पूर्ण सृष्टि के एकमात्र सम्बन्ध के दर्शन की धारणा पर चलने की नसीहत दी।  सुशील शर्मा ने लोकसभा उपचुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आज कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत जालंधर लोकसभा के अंतर्गत आते सभी बूथों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने बूथ लगाए। सुशील शर्मा ने बताया कि भाजपा (शहरी) ने अपने चारों विधानसभा सीटों पर लोकसभा उपचुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया है, जिससे कि कार्यकर्ताओं का मनोबल बहुत बड़ा है। सुशील शर्मा ने 30 मई से लेकर 30 जून तक केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली सरकार के सफल 9 साल बेमिसाल के तहत जो कार्यक्रम किए जाने हैं, उनका पूरा विवरण दिया।

उन्होंने बताया कि 26 से लेकर 28 मई तक सभी मंडलों में कार्यकरनी का आयोजन किया जाएगा। 

29 मई को सभी प्रदेश द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी जिसमें प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। 

30,31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एक लॉन्च रैली का आयोजन किया जाएगा। 

1 जून से लेकर 22 जून तक हर लोकसभा क्षेत्र में एक हजार विशेष परिवारों के साथ संपर्क अभियान चलाया जाएगा। 

प्रदेश के सभी व्यापारियों का सम्मेलन लोकसभा स्तर पर किया जाएगा। 

25 जून को सीनियर वर्करों के साथ भोजन और चर्चा का कार्यक्रम  विधानसभा के अनुसार किया जाएगा। 

केंद्र सरकार के लाभार्थियों का सम्मेलन हर विधानसभा के अनुसार होगा।

21 जून को योग दिवस बूथ और शक्ति केंद्रों के स्तर पर आयोजित किया जाएगा। 

23 जून को देश के 10 लाख बूथों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

10 जून से 20 जून तक सभी जिले अपने अपने संगठनात्मक रचना को मजबूत करेंगे।

20 जून से लेकर 30 जून तक अपने-अपने क्षेत्रों में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी एवं जन हितैषी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने के लिए महा संपर्क अभियान चलाएंगे।

प्रदेश के सभी मोर्चों का सम्मेलन विधानसभा के अनुसार किया जाएगा।

इसके उपरांत जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की द्वारा राजनीतिक प्रस्ताव पेश किया उन्होंने कहा कि आज 2014 से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार का आज पूरे विश्व में अपनी अमिट छाप कायम की है। पहले की सरकारों में हमें समस्या लेकर अमेरिका की तरफ देखना पड़ता था आज पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ देखता है। अशोक सरीन ने कहा कि पहले की सरकारों में हम दूसरे बड़े देशों पर निर्भर थे। आज विश्व भारत की ओर टकटकी लगाए बैठा है। यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कार्यशैली के कारण ही संभव हो पाया है। भाजपा जिला जालंधर शहरी के प्रभारी ने आए हुए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो पिछले दिनों लोकसभा उपचुनाव हुए हैं। उसमें भाजपा जालंधर (शहरी) का प्रदर्शन बहुत ही उत्साहजनक रहा है। 2019 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस चुनाव में भाजपा का प्रदर्शन बहुत ही उत्साहित करने वाला था।  जालंधर शहर के पूर्व मेयर एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने निकाय चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बड़े-बड़े विज्ञापन देकर सरकार को भ्रष्टाचार मुक्त करने के बड़े-बड़े दावे कर रही है, पर हो इसके उलट रहा है। आज पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी के विधायकों की भ्रष्टाचार में पूरी संलिप्तता है, जो कि पूरे प्रदेश में जगजाहिर है। राठौर ने कहा कि हमारे लिए सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा आने वाले समय में नगर निगम के चुनाव हैं, जिसके लिए हम सबको एकजुट होकर लड़ना होगा। हमारी जीत बहुत नजदीक है बस हमें एक होकर सभी कार्यकर्ताओं को पूरा जोर लगाना पड़ेगा। जनता हमें वोट देगी और हम जालंधर में फिर से भाजपा का मेयर बनाएंगे।  प्रदेश महामंत्री एवं जोनल इंचार्ज जीवन गुप्ता ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा उपचुनाव में पार्टी के हर वर्कर कार्यकर्ता व पदाधिकारी ने अपनी अपनी कार्यक्षमता से बढ़कर काम करने को लेकर सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ने अपनी योग्यता के अनुरूप बढ़कर अपना योगदान दिया। उन्होंने कहा कि हमने इस उपचुनाव में जालंधर शहरी में 40 से ज्यादा नगर निगम के वार्डों में जीत हासिल की है। यह जीत हमें नगर निगम के चुनावों में बहुत ज्यादा सहायक सिद्ध होगी। जीवन गुप्ता ने कहा कि जिन लोगों ने इस चुनाव में वोट भाजपा को दिया था, वह नगर निगम के चुनावों में भी अपना वोट भाजपा के पक्ष में डालेंगे। उन्होंने कहा कि जिन वार्डों में भाजपा पीछे रही है उन वार्डों में अगर हम ज्यादा फोकस करेंगे तो वहां पर भी हमारी जीत पक्की है। बस हमें थोड़ा जोर लगाने की जरूरत है। जीवन गुप्ता ने कहा कि आज की कार्यकारिणी का मुख्य विषय मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने को लेकर है। जिसका मुख्य उद्देश्य 2024 के चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने जो 9 साल में मोदी सरकार द्वारा जनकल्याणकारी और जनहित ऐसी योजनाएं जो देश के हर आखिरी व्यक्ति तक पहुंचे उसे लेकर अपने दृढ़ निश्चय के साथ काम किया है। आज करोना काल से लेकर आज तक 80 करोड लोगों को मुफ्त अनाज उपलब्ध करवाया। पूरे देश में 2014 से लेकर स्वच्छ भारत के तहत जो मुहिम चलाई गई थी जो आज पूरे देश में धरातल पर सफल होती दिखाई दे रही है। मुद्रा योजना, किसान निधि योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, उज्जवला योजना घर-घर स्वच्छ जल पहुंचे उसके लिए योजना, घर घर बिजली पहुंचाने की योजना जैसी सैकड़ों जनकल्याणकारी योजनाएं जो लोगों के लिए चलाई जा रही हैं। उसका लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे उसके लिए जान आगामी दिनों में महा संपर्क अभियान भाजपा द्वारा चलाया जाएगा। जिससे कि लोग भाजपा के द्वारा किए गए कामों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ सके। 

अंत में भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उपचुनाव के प्रत्याशी सरदार इंद्रपाल सिंह अटवाल ने आए हुए सभी कार्यकर्ताओं के बीच अपनी बात रखी उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं  का लोकसभा उपचुनाव उनका साथ देने के लिए धन्यवाद किया और आगामी नगर निगम चुनावों के लिए एकजुट होकर काम करने का संदेश दिया।  इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश सोशल मीडिया इंचार्ज राकेश गोयल, जिला महामंत्री राजेश कपूर, अशोक सरीन हिकी, अमरजीत सिंह गोल्डी, ज़िला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया, मनीष विज, वरुण कम्बोज, दविंदर भारद्वाज, गुरिंदर सिंह लांबा, भूपिंदर कुमार, दर्शन भगत, अश्वनी भंडारी, ज़िला सचिव अमित भाटिया, अजय चोपड़ा ,अनु शर्मा, मीनू शर्मा, जिला ऑफिस इंचार्ज गोपाल कृष्ण सोनी, योगेश मल्होत्रा, प्रवक्ता ब्रजेश शर्मा, ज़िला मीडिया इंचार्ज तरुण कुमार, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीनू शर्मा, एस सी मोर्चा जिलाध्यक्ष अजमेर सिंह बादल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज जुल्का, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष प्रमोद कुमार कश्यप, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों सन्नी शर्मा, राजीव ढींगरा, राजू मागो, मोहित भारद्वाज, इंदर प्रकाश अरोड़ा, राकेश बॉबी, विपन शर्मा, अरुण बजाज, जिला कार्यकारिणी सदस्य नीरज गुप्ता, कुमुद शर्मा, राजीव वालिया, नरेश अरोड़ा, अजय गुप्ता, गुलशन प्रिंस, अशोक चड्डा, दविंदर अरोड़ा, मोहिंदर पाल नकोदरिया, रणधीर परमार, अश्विनी शर्मा, महेंद्र पाल, पंकज खन्ना, परमजीत सिंह, यशपाल गुप्ता, दिनेश खन्ना, रतन सिंह रत्तू, अमरजीत सिंह कोहली, उषा शर्मा, जय कुमार सिंह, कृपाल सिंह पाली, रितु कौशल, जितेंद्र कुमार, सतपाल, जोगिंदर ढल्ल, पंकज गुप्ता, अश्विनी बब्बर, संजीव भगत रिंकू सिंह, वालिया, राजन अरोड़ा, संदीप, इसके साथ विशेष आमंत्रित सदस्यों में भगवंत प्रभाकर ,राजेश जैन, मनोहर लाल भगत, प्रवीण हांडा, कंचन शर्मा, इंद्रसेन सहगल, अरुण बजाज, जवाहर सूद, कमल जैन और सतपाल बाठला इसके साथ सभी मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार मल्होत्रा, कुलवंत शर्मा, गुरप्रीत सिंह विक्की, आशीष सहगल, संदीप कुमार, प्रदीप कंपनियां, अमृतपाल सिंह संघा, कुणाल शर्मा, मुनीश बल, गौरव जोशी, बलराज, शिव दर्शन, मनोज अग्रवाल, महिंदर भगत, गौरव मेहता आदि उपस्थित थे।

भाजपा जालंधर (शहरी) की जिला कार्यकारिणी की बैठक आज

जालंधर 25 मई (अरोड़ा)- भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में 25 मई दिन वीरवार को भारतीय जनता पार्टी जालंधर (शहरी) की सभी प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों की जिला कार्यकारिणी की बैठक स्थानीय के,एल,सहगल मेमोरियल हॉल टी,वी सेंटर के सामने आयोजित होगी भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने बताया कि इस कार्यकारिणी की बैठक में मुकेरिया से विधायक जंगी लाल महाजन व प्रदेश महामंत्री एवं जोनल इंचार्ज जीवन गुप्ता ,भाजपा जालंधर के प्रभारी लुधियाना के पूर्व अध्यक्ष पुष्पिंदर सिंघल,सहित सभी वरिष्ठ नेता व प्रदेश के सभी पदाधिकारी इस बैठक में भाग लेंगे भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा द्वारा स्थानीय के,एल, मेमोरियल सहगल हाल में कार्यकारिणी की बैठक से पहले सभी तैयारियों का जायजा लिया और सभी पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियां सौंपी गई इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री राजेश कपूर ,अशोक सरीन हिक्की,जिला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया, दविंदर भारद्वाज,अश्वनी भंडारी, दर्शन भगत, जिला सचिव अमित भाटिया ,अजमेर सिंह बादल,प्रमोद कश्यप,उपस्थित थे।

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने जियो जिंदगी स्कूल में खाने-पीने का समान और स्टेशनरी की भेंट

जालंधर (JJS) - अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा की अगुवाई में "जियो जिंदगी" स्कूल लाडोवली रोड में 75 बच्चों को खाने पीने का सामान व स्टेशनरी भेंट की ।इस प्रोजेक्ट में रमेश भंडारी और अमित गर्ग ने सहयोग किया ।भंडारी साहब ने कहा पढ़ाई लिखाई इंसान की जिंदगी में बहुत ही महत्वपूर्ण है ,जीवन में सफल होने के लिए आदमी का पढ़ा लिखा होना बहुत जरूरी है और अलायंस क्लब समर्पण दया कृष्ण छाबड़ा की अगुवाई में समाज के लिए बहुत अच्छे-अच्छे कार्य कर रहा है। इस मौके पर सचिव पीके गर्ग, कोषाध्यक्ष जयदेव मल्होत्रा,पूर्व प्रधान केवल शर्मा, ऐ के बहल, अश्वनी नागपाल, संजीव ओबरॉय, नरेंद्र शर्मा ,रमेश भंडारी, अशोक कुमार, स्कूल टीचर व बच्चे उपस्थित थे।

उत्पाद और पेटेंट बनाने वाली अनुसंधान परियोजनाओं के लिए सार्वजनिक-निजी सहयोगात्मक वित्त पोषण के प्रभाव को दर्शाने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन

दिल्ली (ब्यूरो) :- अनुसंधान नवाचार और प्रौद्योगिकी को प्रभावित करना (इम्पैक्टिंग रिसर्च इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी-आईएमपीआरआईएनटी) II योजना के अंतर्गत परियोजनाओं के परिणामों को प्रदर्शित करने वाली एक दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन कल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में 22 मई, 2023 को किया गया। इसका उद्देश्य उत्पादों और पेटेंट बनाने वाली अनुसंधान परियोजनाओं के लिए सार्वजनिक-निजी सहयोगात्मक वित्त पोषण को सामने लाना था। इम्प्रिंट परिणामों के प्रौद्योगिकी प्रदर्शन के उद्घाटन के अवसर पर सचिव, विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसंधान बोर्ड (एसईआरबी) तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के वरिष्ठ सलाहकार डॉ. अखिलेश गुप्ता अपने सम्बोधन में कहा कि "इम्प्रिंट (आईएमपीआरआईएनटी) पहल एक अनूठा उदाहरण है जहां सरकार और शिक्षा जगत शुरू से ही उद्योगों के साथ ऐसे विचारों पर काम कर रहे हैं जिन्हें बाजार में ले जाया जा सकता है, और इस योजना से कई प्रौद्योगिकियां और उत्पाद बाजार में पहुंच गए हैं"। डॉ. गुप्ता ने कहा कि इस तरह के उद्योग-संचालित अनुसंधान के लिए समर्थन सार्वजनिक –निजी–सहभागिता (पीपीपी) मोड पर उद्योग द्वारा संचालित विचारों पर काम करने के मॉडल को स्वरुप देने के साथ ही भारतीय उद्योग को और अधिक नवीन बना सकता है एवं अधिक गहन तकनीकी स्टार्टअप को प्रोत्साहित कर सकता है तथा उन्हें विकसित देशों के बराबर उच्च स्तर पर बना सकता है।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग/विज्ञान और इंजीनियरिंग अनुसन्धान बोर्ड ( डीएसटी /एसईआरबी) और शिक्षा मंत्रालय (एमओई) की पहल की इस प्रदर्शनी जिसमें इम्प्रिंट II के 10 कार्यक्षेत्रों (डोमेन) के अंतर्गत लगभग 60 परियोजनाओं के परिणाम को प्रोटोटाइप/पोस्टर/अन्य प्रासंगिक प्रदर्शनों के रूप में प्रदर्शित किया गया, लगभग लगभग विभिन्न हितधारकों से 300 व्यक्ति- वैज्ञानिक समुदाय, शिक्षाविद/शोधकर्ता, उद्योग, सरकारी अधिकारी आदि की भागीदारी देखी गई।आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रोफेसर रंगन बनर्जी ने समाज में उन समस्याओं की पहचान करने की आवश्यकता पर जोर दिया जहां प्रौद्योगिकी एक बदलवा ला सकती है और कहा कि इम्प्रिंट के अंतर्गत वे प्रौद्योगिकियां, जिनमें से कई प्रदर्शनी में प्रदर्शित हैं, का उद्देश्य समाज के लिए लाभकारी उत्पादों को सामने लाना है। शिक्षा मंत्रालय की संयुक्त सचिव श्रीमती सौम्या गुप्ता ने कहा कि अनुसंधान नवाचार और प्रौद्योगिकी को प्रभावित करना (इम्पैक्टिंग रिसर्च इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी -आईएमपीआरआईएनटी) जैसी पहलों ने समाज की जरूरतों को पूरा किया,उन्होंने प्रभाव पैदा करने के लिए सहयोग और समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। अनुसंधान नवाचार और प्रौद्योगिकी को प्रभावित करना (इम्पैक्टिंग रिसर्च इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी -आईएमपीआरआईएनटी) योजना को 5 नवंबर, 2015 को 'मेक इन इंडिया' पहल के अंतर्गत उच्च स्तर के नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किया गया था, जो उद्योग की जरूरतों को सीधे प्रभावित करता है और इस तरह उद्योग के भारतीय विनिर्माण इकोसिस्टम की प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त में सुधार करता है ।

100 स्मार्ट सिटी-नए शहरी भारत के असल इन्क्यूबेटर हैं : हरदीप एस. पुरी

स्मार्ट सिटी बनाना एक यात्रा है, मंजिल नहीं

संसदीय सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

दिल्ली (ब्यूरो) :- आवास एवं शहरी कार्य और पेट्रोलियम तथा प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप एस. पुरी ने अपने मंत्रालय से संबद्ध संसदीय सलाहकार समिति के सदस्यों को स्मार्ट सिटी मिशन की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सिटी स्तर पर मिशन को एक स्‍पेशल पर्पस व्‍हीकल (एसपीवी) लागू कर रहा है, इस पथ-प्रदर्शक मिशन की पूरी क्षमता का उपयोग करने के लिए परियोजनाओं की निगरानी में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। मंत्री महोदय ने कहा कि भारत का शहरी भविष्य इन 100 स्मार्ट सिटी में किए जा रहे नवाचारों से काफी आकर्षित  होगा। 25 जून, 2015 को प्रारंभ किए गए स्मार्ट सिटी मिशन का उद्देश्य 'स्मार्ट समाधान' के एप्लिकेशन से अपने नागरिकों को प्रमुख अवसंरचना ढांचा, स्वच्छ तथा टिकाऊ पर्यावरण और जीवन की एक समुचित गुणवत्ता प्रदान करना है। स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किए जाने के लिए दो चरण की प्रतियोगिता के माध्यम से चुने गए 100 शहर संतोषप्रद प्रगति दिखा रहे हैं। सचिव, आवास तथा शहरी कार्य मंत्रालय की अध्यक्षता में बनी शीर्ष समिति नियमित रूप से वास्तविक समय भौगोलिक प्रबंधन सूचना प्रणाली (जीएमआईएस) के माध्यम से परियोजनाओं के क्रियान्‍वयन की स्थिति की रिपोर्ट करती है। स्‍मार्ट सिटी मिशन (एससीएम) के वक्तव्य तथा दिशानिर्देशों के अनुसार, सिटी स्तर पर एक स्मार्ट सिटी सलाहकार मंच (एससीएएफ) की स्थापना की गई है जो विभिन्न हितधारकों के बीच सलाह देने और सहयोग करने का काम करेगा। इसमें संसद के सदस्य, विधानसभा के सदस्य, महापौर, जिला कलेक्टर, स्थानीय युवा, तकनीकी विशेषज्ञ तथा अन्य हितधारक आदि शामिल हैं। सभी 100 स्मार्ट सिटी ने अपने एससीएएफ की स्‍थापना की है। अब तक स्मार्ट सिटी द्वारा एससीएएफ की 756 से अधिक बैठकें बुलाई गई हैं। राज्य स्तर पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में उच्चाधिकार प्राप्त संचालन समिति (एचपीएससी) की स्‍थापना की गई है। आवास तथा शहरी कार्य मंत्रालय के स्‍पेशल पर्पस व्‍हीकल (एसपीवी) के बोर्डों में नामित निदेशक नियमित रूप से संबंधित सिटी में प्रगति की निगरानी करते हैं। इसके अतिरिक्‍त मंत्रालय वीडियों कांन्‍फ्रेंसों, समीक्षा बैठकों, क्षेत्रीय कार्यशालाओं आदि के माध्‍यम से नियमित रूप से राज्‍यों/सिटी के साथ बातचीत करता है।  

Smart Cities Mission Strategy

समिति ने गोवा में 'मांडोवी रिवरफ्रंट प्रोमेनेड', 'फ्लड मिटिगेशन वर्क्स' तथा एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्र सहित विभिन्न परियोजना स्थलों का दौरा किया और 01 मई, 2023 तक वर्तमान स्थिति और प्रगति पर विचार-विमर्श किया। विचार-विमर्श में इस बात पर प्रकाश डाला गया कि मिशन में 1.8 लाख करोड़ रुपये की लगभग 7,800 परियोजनाएं हैं, जिनमें से 1.1 लाख करोड़ रुपये (मूल्य के हिसाब से 60 प्रतिशत) की 5,700+ परियोजनाएं (संख्या के आधार पर 73 प्रतिशत) की पूरी हो चुकी हैं। शेष सभी परियोजनाओं के 30 जून, 2024 तक पूरा होने की आशा है। बैठक में यह भी बताया गया कि 1 मई, 2023 तक स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत 38,400 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं, जिनमें से 35,261 करोड़ रुपये का उपयोग किया गया है। बैठक की अध्‍यक्षता आवास और शहरी कार्य तथा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप एस पुरी ने की। आवास और शहरी कार्य राज्‍य मंत्री कौशल किशोर, राज्यों के सांसद एमवीवी सत्यनारायण, एकेपी चिनराज, रमेश बिधूड़ी, संजय काका पाटिल, अबीर रंजन बिस्वास, कल्पना सैनी, वंदना चौहान तथा आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने कल शाम यहां संसदीय सलाहकार समिति की बैठक में भाग लिया। सूरत की आयुक्त शालिनी अग्रवाल; इंदौर स्मार्ट सिटी  के सीईओ दिव्यांक सिंह; कोयम्बटूर स्मार्ट सिटी के सीईओ एम. प्रताप; आगरा स्मार्ट सिटी के सीईओ अंकित खंडेलवाल ने भी अपने-अपने यहां अपनाए गए श्रेष्‍ठ व्‍यवहारों पर गंभीर प्रस्तुतियाँ दीं। आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री कौशल किशोर ने सभी 100 स्मार्ट शहरों में एकीकृत कमान और नियंत्रण केंद्रों (आईसीसीसी) की सफल तैनाती में मिशन के अग्रणी प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आईसीसीसी अत्याधुनिक तकनीकों के उपयोग से बेहतर स्थितिजन्य जागरूकता का निर्माण करते हैं और विस्तृत एसओपी के माध्यम से दिन-प्रतिदिन के काम/विषयों/अनिवार्यताओं को संभालने के लिए शहरी कार्यों में नागरिक अधिकारियों के लिए समेकित विजुअलाइजेशन प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि आईसीसीसी  इन स्मार्ट सिटी के प्रमुख केंद्र बन गए हैं और शहरी प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में प्रौद्योगिकी के प्रभावशाली उपयोग का प्रतीक हैं। कल्पना सैनी ने स्मार्ट सिटी मिशन में और कुछ अधिक जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया; जबकि वंदना चौहान ने महामारी के प्रभावी प्रबंधन के लिए कोविड-19 तथा अन्य संकटों के दौरान आईसीसीसी और उनके कामकाज की सराहना की। एकेपी चिनराज ने गतिशीलता, जल तथा अपशिष्ट प्रबंधन आदि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में विशेषज्ञता सृजन की आवश्यकता पर बल दिया। रमेश बिधूड़ी ने ईज ऑफ लिविंग इंडेक्स तथा जलवायु स्मार्ट सिटी जैसी अग्रणी रूपरेखाओं के लिए स्मार्ट सिटी पहलों को प्रभावी ढंग से लागू करने की सराहना की। परिणाम-संचालित कार्यों को प्रोत्‍साहन देने के लिए उन्होंने इस मिशन की अनुकरणीय निर्णायक पहलों को बढ़ाने में व्यापक प्रचार प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया। स्मार्ट सिटी  मिशन के अधिनियमन ने शहरी विकास क्षेत्र में सुधार, बेहतर आर्थिक मानकों, स्‍मार्ट गवर्नेंस, जलवायु-संवेदनशील टिकाऊ पर्यावरण, जीवंत सार्वजनिक स्थानों, डिजिटल पहुंच तथा स्वास्थ्य और स्वच्छता को प्रोत्‍साहित करने की दिशा में एक कदम के रूप में नए युग के प्रारंभ को चिह्नित किया और शहरी ढांचे को मजबूत बनाया। आवास और शहरी कार्य मंत्रालय नागरिकों की सेवा में ईज ऑफ लिविंग इंडैक्‍स को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

जन जैव विविधता रजिस्टर को अद्यतन बनाने और सत्यापन के लिए राष्ट्रीय अभियान गोवा में प्रारम्‍भ

प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए जैव विविधता का संरक्षण महत्वपूर्ण है : केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे

दिल्ली (ब्यूरो) :- जन जैव विविधता रजिस्टर (पीबीआर) को अद्यतन बनाने और सत्यापन के लिए राष्ट्रीय अभियान आज गोवा में प्रारम्‍भ किया गया। यह भारत की समृद्ध जैविक विविधता के प्रलेखन और संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गोवा राज्य जैव विविधता बोर्ड, राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण और गोवा सरकार के सहयोग से केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित समारोह में सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति देखी गई। विशिष्ट अतिथियों में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत, गोवा के पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री नीलेश कबराल, राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण के अध्यक्ष सी.अचलेंद्र रेड्डी और अन्य वरिष्ठ सरकारी प्रतिनिधि शामिल थे।

केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कार्यक्रम के दौरान प्रकृति में मौजूद नाजुक संतुलन को बनाए रखने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रकृति में मौजूद नाजुक संतुलन को बनाए रखना महत्वपूर्ण है। उतना ही उसे वापस लौटाना चाहिए जितना कोई इससे लेता है। उन्होंने जैव विविधता के संरक्षण के महत्व पर बल देते हुए कहा कि प्रकृति में संतुलन बनाए रखने के लिए जैव विविधता का संरक्षण महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जैव विविधता अधिनियम, 2002 के प्रावधानों को लागू करने में सफलता प्राप्त करने के लिए लोगों की भागीदारी आवश्यक है। उन्‍होंने कहा कि न केवल जागरूकता फैलाना महत्वपूर्ण है बल्कि इन प्रावधानों के पीछे के विचार को सफल बनाने के लिए लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना भी महत्वपूर्ण है।

केन्‍द्रीय राज्‍य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने उपस्थित लोगों को बताया कि अब तक देश में 2,67,608 जन जैव विविधता रजिस्टर (पीबीआर) तैयार किए जा चुके हैं, जिन्हें जैव विविधता प्रबंधन समितियों द्वारा प्राकृतिक संसाधनों तथा उनसे जुड़े पारंपरिक ज्ञान के दस्तावेजीकरण का महत्वपूर्ण कार्य सौंपा गया है। उन्होंने लोगों की जैव विविधता रजिस्टरों को डिजिटल बनाने, उन्हें ई-पीबीआर में बदलने की दिशा में की जा रही प्रगति का भी उल्लेख किया। उन्होंने 01 नवंबर, 2021 को ग्लासगो में सीओपी-26 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रस्‍तुत "लाइफस्टाइल फॉर द एनवायरनमेंट (लाइफ)" की अवधारणा के महत्व पर प्रकाश डाला। यह अवधारणा पर्यावरण की रक्षा और संरक्षण के लिए विश्व स्तर पर व्यक्तियों और संस्थानों को  सचेत और सोचे-समझे रूप में संसाधनों के उपयोग को प्रोत्‍साहन देने का आह्वान करती है। मंत्री महोदय ने बताया कि किस तरह पीबीआर की तैयारी और अद्यतन बनाने जैसे कार्य भी मिशन लाइफ के दर्शन के अभिन्न अंग हैं।

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने इस राष्ट्रीय अभियान को प्रारंभ करने के लिए गोवा को साइट के रूप में चुने जाने पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने जैव विविधता के संरक्षण में गोवा के लोगों के उल्लेखनीय प्रयासों को स्वीकार किया और इस क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने में स्थानीय समुदायों की भूमिका पर बल दिया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में गोवा की सफलताएं जमीनी स्‍तर पर लोगों के उत्साह की सफलताएं हैं। सरकार केवल स्थानीय समुदायों को जैव विविधता को संरक्षित करने के उनके प्रयासों को समर्थन दे सकती है और इसलिए हर सफलता समुदाय की है। अभियान के शुभारंभ के अतिरिक्‍त, कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक जैव विविधता प्रबंधन समिति के अनूठे उत्पादों को दिखाने वाली एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उत्तर और दक्षिण गोवा में सर्वश्रेष्ठ जैव विविधता प्रबंधन समिति, ग्रीन जर्नलिस्ट अवार्ड के लिए विशेष पुरस्कारों का वितरण किया गया और जैव विविधता के संरक्षण में व्यक्तिगत योगदान को दिखाया गया।

जन जैव विविधता रजिस्टर के बारे में

पीपुल्स बायोडायवर्सिटी रजिस्टर (जन जैव विविधता रजिस्‍टर) जैव विविधता के विभिन्न पहलुओं के व्यापक रिकॉर्ड के रूप में कार्य करता है। इसमें आवासों का संरक्षण, भूमि की प्रजातियों का संरक्षण, लोक प्रकारों और खेती, पालतू स्टॉक और जानवरों की नस्लें, सूक्ष्म जीव और क्षेत्र की जैविक विविधता से संबंधित ज्ञान का संचय शामिल है। जैविक विविधता अधिनियम, 2002 के अनुसार देशभर में स्थानीय निकायों द्वारा जैविक विविधता के संरक्षण, सतत उपयोग और प्रलेखन को बढ़ावा देने के लिए जैव विविधता प्रबंधन समितियां (बीएमसी) बनाई गई हैं। बीएमसी का गठन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्थानीय निकायों द्वारा किया गया है और उन्हें स्थानीय समुदायों के परामर्श से पीपुल्स बायोडायवर्सिटी रजिस्टर (पीबीआर) तैयार करने का काम सौंपा गया है।

चतुर्थ राष्ट्रीय जल पुरस्कार 17 जून, 2023 को प्रदान किया जाएगा

जल शक्ति मंत्रालय ने 11 श्रेणियों में 41 विजेताओं का चयन किया

पुरस्कार विजेताओं को एक प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और नकद पुरस्कार दिया जाएगा

दिल्ली (ब्यूरो) :- जल शक्ति मंत्रालय का जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग 17 जून, 2023 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में चतुर्थ राष्ट्रीय जल पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित करेगा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से समारोह में मुख्य अतिथि बनने का आग्रह किया गया है। चतुर्थ राष्ट्रीय जल पुरस्कार, 2022 के लिए संयुक्त विजेताओं सहित 41 विजेताओं का चयन किया गया है। पुरस्कारों में 'सर्वश्रेष्ठ राज्य', 'सर्वश्रेष्ठ जिला', 'सर्वश्रेष्ठ ग्राम पंचायत', 'सर्वश्रेष्ठ शहरी स्थानीय निकाय', 'सर्वश्रेष्ठ स्कूल', 'सर्वश्रेष्ठ मीडिया', 'कैंपस उपयोग के लिए सर्वश्रेष्ठ संस्थान', 'सर्वश्रेष्ठ जल उपयोगकर्ता संघ', 'सर्वश्रेष्ठ उद्योग', 'सीएसआर गतिविधियों के लिए सर्वश्रेष्ठ उद्योग' और 'सर्वश्रेष्ठ एनजीओ' सहित 11 श्रेणियां शामिल हैं। पुरस्कार विजेताओं को एक प्रशस्ति पत्र, ट्रॉफी और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार के लिए 2 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार के लिए 1.5 लाख रुपये और तृतीय पुरस्कार के लिए एक लाख रुपये की राशि रखी गई है। पुरस्कार वितरण समारोह की व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता करते हुए जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग के सचिव पंकज कुमार ने कहा कि यह समारोह सभी विजेताओं, प्रतिभागियों और विभिन्न संगठनों को एक सुदृढ़ साझेदारी के साथ आगे बढ़ाने और जल संसाधन संरक्षण और प्रबंधन गतिविधियों में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि ये पुरस्कार जल के महत्व के बारे में जन-जागरूकता बढ़ाने में मदद करेंगे और उन्हें सर्वोत्तम जल उपयोग प्रथाओं को अपनाने और बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करेंगे। उम्मीद है कि इस समारोह में 1500 लोग हिस्सा लेंगे। प्रतिभागियों में पुरस्कार विजेता और विभिन्न मंत्रालयों/विभागों/संगठनों/ राज्य सरकारों के अधिकारी शामिल होंगे। पुरस्कार समारोह में विभिन्न व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों की अध्यक्षता में समितियों का गठन किया जा रहा है। पुरस्कारों की अधिक

जानकारी के लिए यहां क्लिक करें: https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1848661

जल शक्ति मंत्रालय एक नोडल मंत्रालय है जो राष्ट्रीय संसाधन के रूप में जल विकास, संरक्षण और प्रबंधन के लिए नीतिगत दिशानिर्देश और कार्यक्रम निर्धारित करने के लिए जिम्मेदार है। विशिष्ठ जल संसाधनों के प्रभावी प्रबंधन के लिए राज्यों, जिलों, स्कूलों, गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ), ग्राम पंचायतों, शहरी स्थानीय निकायों, जल उपयोगकर्ता संघों, संस्थानों और कॉर्पोरेट क्षेत्र सहित विभिन्न हितधारकों का समर्थन और सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। इस पृष्ठभूमि में राष्ट्रीय जल पुरस्कार (एनडब्ल्यूए) की स्थापना 'जल समृद्धि भारत' के दृष्टिकोण को प्राप्त करने के लिए की गई है।  देश भर में राज्यों, जिलों, व्यक्तियों, संगठनों आदि द्वारा किए गए अनुकरणीय कार्यों और प्रयासों को पहचानने और प्रोत्साहित करने के लिए यह प्रयास किया गया है। प्रथम राष्ट्रीय जल पुरस्कार 2018 में शुरू किये गए थे। इसका आयोजन जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग ने किया था। इसमें 14 श्रेणियों में 82 विजेताओं को नई दिल्ली में 25 फरवरी, 2019 को सम्मानित किया गया था। इसके पश्चात् 2019 में द्वितीय राष्ट्रीय जल पुरस्कारों की घोषणा की गई और 16 श्रेणियों अंतर्गत 98 विजेताओं को चुना गया और 11-12 नवंबर, 2020 को भारत के उपराष्ट्रपति ने जल संसाधनों के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया। तृतीय राष्ट्रीय जल पुरस्कार वितरण समारोह 29 मार्च 2022 को आयोजित किया गया था और 11 श्रेणियों के अंतर्गत 57 विजेताओं का चयन किया गया। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। चतुर्थ राष्ट्रीय जल पुरस्कार वितरण समारोह 17 जून, 2023 को विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा। इसमें 11 श्रेणियों में विशिष्ट कार्य के लिए 41 विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar