(Date : 29/March/2424)

(Date : 29/March/2424)

ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਐਮੀਨੈਂਸ ਲਈ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 30 ਮਾਰਚ ਨੂੰ | ਸਕਿਲ ਸੈਂਟਰ ਦੌਲਤਪੁਰਾ ਨਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਈ | सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की | डिप्टी कमिश्नर ने दिव्यांग वोटरों की लोक सभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन | डिप्स हर क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम देने वाला शिक्षण संस्थान |

सामाजिक गतिविधयां

वज्र कोर ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

जालंधर (अरोड़ा) :- वज्र कोर ने आज विश्व पर्यावरण दिवस मनाया और वर्ष 2023 के लिए चुने गए विषय बीट प्लास्टिक पॉल्यूशन बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए व्याख्यान, वृक्षारोपण ड्राइव, कला प्रतियोगिता, रन फॉर फन और साइकिल अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया।

विश्व पर्यावरण दिवस हमारे ग्रह के सामने आने वाले पर्यावरणीय खतरों के बारे में जनता को शिक्षित करने और पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए वैश्विक समर्थन जुटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आयोजित कार्यक्रम भावी पीढ़ी के लिए एक स्थायी भविष्य बनाने की दिशा में भारतीय सेना की ओर से एक छोटा सा कदम है।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का न्योता दिया

कहा पर्यावरण की संभाल के लिए सांझा प्रयास करना समय की जरूरत

जालंधर (अरोड़ा) :- अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(ज) मेजर अमित महाजन ने आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लोगों से जिले को स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया। यहां जिला प्रशासकीय परिसर में पौधरोपण करते हुए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि पर्यावरण को हरा-भरा बनाना और पर्यावरण की संभाल के लिए प्रयास करना हम सबका कर्तव्य है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधरोपण कर, ईको फ्रेंडली वस्तुओं को दैनिक जीवन में शामिल कर पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने में अपना योगदान देना चाहिए।

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने के लिए हरियाली बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ हवा और पानी बहुत जरूरी है, जो अधिक से अधिक पेड़ लगाकर ही संभव हो सकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संभाल के लिए सांझा प्रयास करना समय की मुख्य आवश्यकता है और इसके लिए सभी को आगे आना चाहिए। उन्होंने आम लोगों के साथ-साथ गैर-सरकारी संगठनों को इस नेक काम में और अधिक योगदान देने का न्योता दिया। इस मौके पर असिस्टेंट कमिश्नर (ज) गुरसिमरनजीत कौर, सचिव रैडक्रॉस सोसायटी जालंधर इंद्रदेव सिंह मिन्हास आदि भी मौजूद रहे।

युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिष्ठित कंपनियां शिरकत करेंगी

अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 90569-20100 पर किया जा सकता है संपर्क

बेरोजगार युवाओं से रोजगार मेले का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील

जालंधर (अरोड़ा) :- जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो 7 जून को अपने कार्यालय में सुबह 10:00 बजे से रोजगार मेले का आयोजन कर रहा है, जिसमें युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध करवाने के लिए नामी कंपनियां भाग लेंगी। इस संबंध में और जानकारी देते हुए रोजगार उत्पति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी रंजीत कौर ने बताया कि डिप्टी कमिश्नर दीपशिखा शर्मा के नेतृत्व में जिला रोजगार एवं व्यापार ब्यूरो कमरा नं.313 तीसरी मंजिल तल जिला प्रशासकीय परिसर लाडोवाली रोड में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें एक्सिस बैंक, यस बैंक, एसबीआई, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी बैंक, जन स्मॉल फाइनेंस बैंक, पेटीएम, बायजूज, एलआईसी, विशाल टूल्स, महवाह ऑटो, विनीत सिक्योरिटी, हर्बालाइफ न्यूट्रिशन, पुखराज हेल्थ केयर और एजाइल आदि भाग लेंगी। उन्होंने आगे बताया कि मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट आदि के छात्र-छात्राएं भाग ले सकते है और इच्छुक उम्मीदवार अपना बायोडाटा, आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता सर्टिफिकेट आदि रोजगार मेले में साथ लेकर आए। रोजगार उत्पति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी ने युवाओं से रोजगार मेले में अधिक से अधिक भाग लेने और मनपसंद रोजगार प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 90569-20100 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

ਐਸ ਐਮ ਓ ਡਾ. ਰਿਚਰਡ ਓਹਰੀ ਵੱਲੋਂ ਕਾਲਾ ਬੱਕਰਾ ਸੀ ਐਚ ਸੀ ਵਿਖੇ ਰੁੱਖ ਲਗਵਾ ਕੇ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਾਤਾਵਰਨ ਦਿਵਸ

(JJS) - ਐਸ ਐਮ ਓ ਡਾ. ਰਿਚਰਡ ਓਹਰੀ ਵੱਲੋਂ ਕਾਲਾ ਬੱਕਰਾ ਸੀ ਐਚ ਸੀ ਵਿਖੇ ਰੁੱਖ ਲਗਵਾ ਕੇ ਵਾਤਾਵਰਨ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ।ਓਹਨਾ ਬੋਲਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 5 ਜੂਨ 2023 ਨੂੰ ਵਿਸ਼ਵ ਵਾਤਾਵਰਨ ਦਿਵਸ ਦੀ ਥੀਮ “ਪਲਾਸਟਿਕ-ਮਿੰਟਾਂ ਲਈ ਲਾਭਦਾਇਕ,ਦਹਾਕਿਆਂ ਲਈ ਨੁਕਸਾਨਦੇਹ “ਮੁਹਿੰਮ ਦੇ ਤਹਿਤ ਪਲਾਸਟਿਕ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਦੇ ਹੱਲ 'ਤੇ ਕੇਂਦਰਿਤ ਹੈ।ਦੁਨੀਆ ਪਲਾਸਟਿਕ ਦੀ ਲਪੇਟ ਵਿਚ ਆ ਰਹੀ ਹੈ। ਹਰ ਸਾਲ 400 ਮਿਲੀਅਨ ਟਨ ਤੋਂ ਵੱਧ ਪਲਾਸਟਿਕ ਦਾ ਉਤਪਾਦਨ ਹੁੰਦਾ ਹੈ, ਜਿਸ ਵਿੱਚੋਂ ਅੱਧਾ ਸਿਰਫ ਇੱਕ ਵਾਰ ਵਰਤਣ ਲਈ ਤਿਆਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਵਿੱਚੋਂ 10 ਫੀਸਦੀ ਤੋਂ ਘੱਟ ਰੀਸਾਈਕਲ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਸਿਰਫ ਇਹ ਹੀ ਨਹੀਂ,ਮਾਈਕ੍ਰੋਪਲਾਸਟਿਕਸ ਸਾਡੇ ਦੁਆਰਾ ਖਾਦੇ ਭੋਜਨ, ਸਾਡੇ ਦੁਆਰਾ ਪੀਣ ਵਾਲੇ ਪਾਣੀ ਅਤੇ ਇੱਥੋਂ ਤੱਕ ਕਿ ਸਾਹ ਲੈਣ ਵਾਲੀ ਹਵਾ ਵਿੱਚ ਵੀ ਆਪਣਾ ਰਸਤਾ ਲੱਭ ਲੈਂਦੇ ਹਨ। ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਪਲਾਸਟਿਕ ਉਤਪਾਦਾਂ ਵਿੱਚ ਖਤਰਨਾਕ ਐਡਿਟਿਵ ਹੁੰਦੇ ਹਨ, ਜੋ ਸਾਡੀ ਸਿਹਤ ਲਈ ਖਤਰਾ ਬਣ ਸਕਦੇ ਹਨ।
ਬੀਈਈ ਨੀਤੀਰਾਜ ਬੀ ਸਿੰਘ ਨੇ ਬੋਲਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਲਾਸਟਿਕ ਅੰਦਾਜ਼ਨ 19-23 ਮਿਲੀਅਨ ਟਨ ਸਾਲਾਨਾ ਝੀਲਾਂ, ਨਦੀਆਂ ਅਤੇ ਸਮੁੰਦਰਾਂ ਵਿੱਚ ਖਤਮ ਹੁੰਦਾ ਹੈ। ਇਹ ਲਗਭਗ 2,200 ਆਈਫਲ ਟਾਵਰਾਂ ਦਾ ਭਾਰ ਦੇ ਬਰਾਬਰ ਹੈ। ਪਲਾਸਟਿਕ ਮੁੱਖ ਤੌਰ 'ਤੇ ਤੇਲ ਅਤੇ ਗੈਸ ਤੋਂ ਪੈਦਾ ਹੁੰਦਾ ਹੈ, ਇਹ ਦੋਵੇਂ ਜੈਵਿਕ ਬਾਲਣ ਹਨ। ਜਿੰਨਾ ਜ਼ਿਆਦਾ ਅਸੀਂ ਪਲਾਸਟਿਕ ਬਣਾਉਦੇ ਹਾਂ, ਓਨਾ ਹੀ ਜ਼ਿਆਦਾ ਜੈਵਿਕ ਬਾਲਣ ਦੀ ਲੋੜ ਹੁੰਦੀ ਹੈ। ਸਰਕਾਰਾਂ ਪਲਾਸਟਿਕ ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਨ ਲਈ ਰੀਸਾਈਕਲਿੰਗ ਹੋ ਸਕਣ ਵਾਲੇ ਪਲਾਸਟਿਕ ਦਾ ਨਿਰਮਾਣ ਤੇ ਵਰਤੋਂ ਨੂੰ ਲਾਜ਼ਮੀ ਕਰਵਾਉਣ।ਇਸ ਸਮੇਂ ਅਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਪਹਸ ਵੀ ਹਾਜ਼ਿਰ ਸਨ।

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने एक जरूरतमंद व्यक्ति को कान की मशीन और एक परिवार को सिलाई मशीन की भेंट

जालंधर (अरोड़ा) - अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा व डिस्ट्रिक्ट डायमंड जीडी कुंद्रा की अगुवाई में एक जरूरतमंद व्यक्ति को कान की मशीन और एक परिवार को सिलाई मशीन भेंट की। संस्थापक जी डी कुन्द्रा और सीनियर सदस्य ऐम एल गुप्ता ने इस प्रोजेक्ट में सहयोग किया। कुन्द्रा ने कहा कि हर इंसान को दीन दुखियों की मदद करनी चाहिए और अलायंस क्लब समर्पण प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा की अगवाई में लगातार ऐसे प्रोजेक्ट कर रहा है। हमारे क्लब का मुख्य उद्देश्य ही समाज व मानवता की सेवा करना है । इस मौके पर सचिव पीके गर्ग, कोषाध्यक्ष जयदेव मल्होत्रा,डिस्ट्रिक्ट पीआरओ ई मीडिया जगन नाथ सैनी, ईंटरनेशनल कमेटी चेयरमैन एन के महेंद्रू, नरेंद्र शर्मा ,हर्षवर्धन शर्मा, अशोक कुमार, संजय भल्ला  व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए बीजेपी सोशल मीडिया की हुई अहम बैठक

जालंधर, 4 जून (अरोड़ा) : भारतीय जनता पार्टी पंजाब सोशल मीडिया विभाग द्वारा मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा देश हित में किए गए कार्यों और मोदी सरकार द्वारा हर वर्ग के लिए शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी तथा घर-घर तक पहुँचाने के लिए भाजपा सोशल मीडिया पंजाब के प्रदेश संयोजक राकेश गोयल की अध्यक्षता में #SocialMediaInfluencer की एक विशेष मीटिंग जालंधर में मीटिंग हुई, जिसमें भाजपा पंजाब प्रदेश महासचिव राजेश बागा विशेष रूप से उपस्थित हुए। उनके साथ इस अवसर पर भाजपा पंजाब के प्रदेश सचिव परमिंदर सिंह बराड़, पंजाबी फिल्म जगत के मशहूर कलाकार होबी धालीवाल, अंशुल बंसल, सोनू सेठी भी मंच पर मौजूद थे। राकेश गोयल ने बैठक में पहुंचने पर प्रदेश पदाधिकरियों का फूलों के गुलदस्तों से स्वागत किया। इस बैठक में मीटिंग में पंजाब सोशल मीडिया की पूरी टीम ने भाग लिया। इस बैठक का शुभेन्भ दीप प्रज्वल्लित कर किया गया।

राजेश बागा ने इस अवसर पर उपस्थित पंजाब के विभिन्न जिलों के #SocialMediaInfluencer को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नौजवानों को देश में रोक कर उन्हें नई दिशा दिखा कर उन्हें मेक इन इंडिया बनाने के उनके सपने को पूरा करने का उद्देश्य देकर विभिन्न प्रकार के स्टार्टअप्स के माध्यम से देश में रोक कर देश की तरक्की के नए आयाम लिख रहे हैं, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। देश की नौजवान शक्ति देश में रह कर विकास की नई गाथाएं लिख रही है। बीते नौ साल देश में विकास और समृद्धि के प्रतीक हैं। नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों से देश के गरीबों, किसानों, मजदूरों, दलितों और पिछड़ों के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। देश में ना सिर्फ आर्थिक विकास की गति बढ़ी है, बल्कि युवाओं के लिए करोड़ों नए रोजगार के अवसर भी पैदा हुए हैं। इस अवधि के दौरान, देश के बुनियादी ढांचे में जबरदस्त विकास हुआ है और दुनिया भर में देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है।

राजेश बागा ने कहा कि आज का दौर आई.टी. और सोशल मीडिया की बहुत बड़ी भूमिका है। उन्होंने आईटी और सोशल मीडिया को बूथ स्तर तक और मजबूत करने के निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही किसान समर्थक और जन हितैषी नीतियों को सोशल मीडिया के माध्यम से जनता के सामने मजबूती से रखने का आह्वान किया। इस मौके पर सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया।

ਰਜਿੰਦਰ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਨੇ ਜਿਲ੍ਹਾ ਕਮਾਂਡਰ ਪੰਜਾਬ ਹੋਮ ਗਾਰਡਜ਼ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਡਿਫੈਂਸ ਦਾ ਸੰਭਾਲਿਆ ਚਾਰਜ

ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ (JJS) - ਰਜਿੰਦਰ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਨੇ ਜਿਲ੍ਹਾ ਕਮਾਂਡਰ ਪੰਜਾਬ ਹੋਮ ਗਾਰਡਜ਼ ਅਤੇ ਸਿਵਲ ਡਿਫੈਂਸ ਦਾ ਚਾਰਜ ਸੰਭਾਲ ਲਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਮਈ 2023 ਨੂੰ ਅਨਿਲ ਕੁਮਾਰ ਜਿਲ੍ਹਾ ਕਮਾਂਡਰ ਦੇ ਰਿਟਾਇਰਮੈਂਟ ਹੋਣ ਉਪਰੰਤ ਰਜਿੰਦਰ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਉਕਤ ਅਹੁਦੇ ਤੇ ਨਿਯੁਕਤ ਹੋ ਗਏ ਹਨ। ਵਿਭਾਗ ਪ੍ਰਤੀ ਇਨਾਂ ਦੀਆਂ ਸ਼ਲਾਘਾਯੋਗ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਕਾਰਨ ਰਾਸ਼ਟਰਪਤੀ (ਭਾਰਤ) ਵਲੋਂ ਵੀ ਅਵਾਰਡ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰ ਚੁਕੇ ਹਨ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲ ਜਿਲ੍ਹਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਅਤੇ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦਾ ਵੀ ਵਾਧੂ ਚਾਰਜ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਬਟਾਲੀਅਨ ਕਮਾਂਡਰ ਜਸਕਰਨ ਸਿੰਘ, ਸਾਬਕਾ ਜਿਲ੍ਹਾ ਕਮਾਂਡਰ ਆਈ.ਐਸ. ਜੌਹਰ ਅਤੇ ਸਾਬਕਾ ਕੰਪਨੀ ਕਮਾਂਡਰ ਸੁਬੇਗ ਸਿੰਘ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਜਿਲ੍ਹਾ ਹੋਮ ਗਾਰਡਜ਼ ਦੇ ਸਮੂਹ ਅਫ਼ਸਰ/ਕਰਮਚਾਰੀ ਅਤੇ ਹੋਮ ਗਾਰਡਜ਼ ਜਵਾਨ ਸਵਾਗਤ ਲਈ ਹਾਜ਼ਿਰ ਸਨ। ਜਿਲ੍ਹਾ ਕਮਾਂਡਰ ਵਲੋਂ ਸਭ ਨੂੰ ਵਿਸ਼ਵਾਸ਼ ਦਵਾਇਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਹੁਕਮਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਕੋਈ ਵੀ ਸਰਕਾਰੀ ਕੰਮ ਪੈਂਡਿੰਗ ਨਹੀਂ ਰਹਿਣ ਦੇਣਗੇ ਅਤੇ ਇਸ ਬਾਰੇ ਸਮੂਹ ਸਟਾਫ ਨੂੰ ਸਖਤ ਹਦਾਇਤ ਕੀਤੀ ਗਈ।

सावधान.... सूर्य एनक्लेव की सड़कों से गुजरना खतरों से खाली नहीं : शैली खन्ना

जालंधर (अरोड़ा) - 4 दिन बीत जाने के बाद भी नहीं उठाया गया गिरा हुआ पेड़ खुली सड़के हों, हरे भरे पार्क हों, ऐसी जगह पर घर बने ऐसी कल्पना हर व्यक्ति अपने जीवन में करता है ऐसे ही घर का सपना लिए सूर्य एनक्लेव के लोगों ने भी अपने घर बनाए, पर उन्हें क्या मालूम था कि जिस ट्रस्ट की कॉलोनी में वह अपना सपनों का घर बना रहे हैं उसके हालात 13 महीनों में इतने बदतर हो जाएंगे। भाजपा पूर्व पार्षद शैली खन्ना ने कहा कि 4 दिन पहले रात में आए तूफान से सूर्य एनक्लेव की मेन 80 फुट रोड पर एक बड़ा वृक्ष गिर गया। 4 दिन बीत जाने के बाद भी वह आज भी रास्ता बंद कर सड़क पर पड़ा है। कंप्लेंट करने के बाद भी किसी ने इसका संज्ञान नहीं लिया। नगर सुधार ट्रस्ट आज 500 गज की न उसारी फीस का आज प्लाट होल्डर से *चार लाख* के करीब ले रहा है। पर कॉलोनी की सुविधाओं के लिए कॉलोनी निवासियों के बार-बार आग्रह करने पर भी बहानों के अलावा कुछ नहीं मिलता... खन्ना ने कहा सरफेस वाटर प्रोजेक्ट के अंतर्गत सारी सूर्य एनक्लेव की मेन सड़क में पाइप डालने का काम पिछले 6 महीनों से चल रहा है, जहां पर पाइप डाल दी गई है वहां सड़क ना बनने के कारण सड़क दलदल का रूप ले चुकी है। आए दिन ट्रक, टेंपो के इलावा छोटे हाथी जैसी छोटी गाड़ी भी कहां पर धस जाए या फस जाए कुछ भी पता नहीं। दोपहिया वाहनों पर बुजुर्ग महिलाएं एवं बच्चे आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। सड़के दलदली होने के कारण वाहन फिसल जाते हैं और सड़क दुर्घटनायें भी बढ़ रही हैं। सूर्या एंक्लेव की मंदिर गुरुद्वारा रोड जो किसी समय वहां की माल रोड कहलाती थी आज बदतर स्थिति में पहुंच गई है करोड़ों रुपए खर्च कर लोगों के सपनों के महल बनाये पर जब गाड़ियों के टायरों से मिट्टी घरों मे आती हैं तो घर की ग्रहणी सिर पकड़ कर बैठ जाती है। बुजुर्गों को सारा दिन मिट्टी फाक्नी पड़ती है, जिस कारण बुजुर्ग सांस की बीमारियों में जकडे जा रहे हैं। बड़े-बड़े वादे करने वाली मौजूदा सरकार इस तरफ ध्यान नहीं दे रही। आए दिन अखबारों में वहां की तस्वीर अपनी दास्तां दिखाती रहती है पर अधिकारियों के सर पर जूं तक नहीं रेंगती।

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने सऊदी अरब के कैडेटों के साथ वार्तालाप की

दिल्ली (ब्यूरो) :- नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में समुद्री प्रशिक्षण ले रहे किंग फहद नौसेना अकादमी, सऊदी अरब के कैडेटों के साथ वार्तालाप किया। रॉयल सऊदी नेवल फोर्स (आरएसएनएफ) के 55 कैडेट पांच निर्देशक स्टाफ के साथ भारतीय नौसेना के पोत प्रशिक्षण के हिस्से के रूप में प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन जहाजों, आईएनएस तिर और आईएनएस सुजाता से जुड़े हुए हैं। नौसेना प्रमुख को वर्तमान में जारी बंदरगाह और जलपोत प्रशिक्षण गतिविधियों से अवगत कराया गया, जिसमें जानकारी से परिपूर्ण समुद्री उड़ानें शामिल हैं। नौसेना प्रमुख को प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रशिक्षुओं द्वारा की गई प्रगति के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के अंग के रूप में, समुद्री प्रशिक्षण चरण में जाने से पहले कैडेटों के लिए सिम्युलेटर प्रशिक्षण प्रारम्भ किया गया था। कैडेटों ने भारतीय नौसेना के जहाजों पर समुद्र में 10 दिन पूरे कर लिए हैं। समुद्री उड़ानों के दौरान, उन्हें नेविगेशन और सीमैनशिप के व्यावहारिक पहलुओं पर कठोर प्रशिक्षण से अवगत कराया गया, जिसमें समुद्र में विमान संचालन, लंगर डालना, तटीय नेविगेशन, समुद्र में पुनःआपूर्ति, समुद्री नौकाओं, अग्निशमन और आपातकालीन अभ्यास में नेविगेशन पर जोर दिया गया। कैडेटों के लिए पाल प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी पर दो दिवसीय बंदरगाह प्रशिक्षण की भी योजना बनाई गई है ताकि उन्हें एक पाल जहाज पर भी जीवन की कठोरतम परिस्थितियों से परिचित कराया जा सके।

कैडेटों ने नौसेना प्रमुख के साथ किसी भी युद्धपोत पर पहली बार नौकायन के अपने प्रशिक्षण अनुभवों को साझा किया। विचार-विमर्श के दौरान, निदेशक स्टाफ ने उच्च गुणवत्तायुक्त प्रशिक्षण और भारतीय नौसेना के पोतों पर प्राप्त अनुभव की सराहना की। अपने संबोधन में, नौसेना प्रमुख ने भारत में आरएसएनएफ प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए पुष्टि की कि भारतीय नौसेना द्वारा सऊदी कैडेटों का प्रथम प्रशिक्षण सऊदी अरब और भारत के साथ-साथ दोनों नौसेनाओं के बीच बढ़ती मित्रता का प्रमाण है। उन्होंने हाल ही में सूडान से भारतीय नागरिकों को निकालने के दौरान सऊदी अरब सरकार से प्राप्त सहायता की भी सराहना की। दोनों नौसेनाओं के बीच घनिष्ठ संबंधों और सहयोग पर बल देते हुए, नौसेना प्रमुख ने पुष्टि की कि आरएसएनएफ के साथ संयुक्त अभ्यास, कार्मिकों का आपसी संवाद और प्रशिक्षण आदान-प्रदान पिछले कुछ वर्षों में बेहतर तरीके से आगे बढ़े हैं और यह दोनों नौसेनाओं के बीच मजबूत संबंध को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि दोनों देश समुद्री सुरक्षा के संबंध में समान विचार साझा करते हैं और क्षेत्र में सुरक्षा और सुरक्षित समुद्र सुनिश्चित करने के लिए एक दूसरे के साथ निकटता से कार्य करते हैं।

आईएनएस त्रिशूल पोर्ट अंजुअन बंदरगाह, कोमोरोस के दौरे पर

दिल्ली (ब्यूरो) :- भारतीय नौसेना की लंबी दूरी की तैनाती के एक हिस्से के रूप में, आईएनएस त्रिशूल ने 31 मई से 02 जून 2023 तक अंजुअन बंदरगाह, कोमोरोस का दौरा किया। इस जहाज ने 31 मई 2023 को अंजुअन द्वीप में लंगर डाला और इसका नागरिक और सैन्य अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस जहाज के कमांडिंग ऑफिसर, कैप्टन कपिल कौशिक ने अपने दौरे में अंजुअन के वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से भी मुलाकात की। कोमोरोस सशस्त्र बलों और कोमोरोस तट गार्ड के साथ पेशेवर बातचीत करने के अलावा इस जहाज के बंदरगाह में ठहरने के दौरान कोमोरोस रक्षा बलों के साथ संयुक्त योग सत्र भी आयोजन किया गया। कोमोरोस के तट रक्षक कर्मियों के लिए ओबीएम के रखरखाव पर एक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इस जहाज ने संचार उपकरणों तथा बंदरगाह नियंत्रण में स्थापित नेविगेशन रडार डिस्प्ले की मरम्मत के बारे में कोमोरोस के तट रक्षकों की सहायता की।

इस जहाज ने अंजुअन के स्थानीय लोगों के लिए एक चिकित्सा आउटरीच शिविर का भी आयोजन किया, जिससे लगभग 500 लोग लाभान्वित हुए। इस शिविर में रोगियों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के अलावा नेत्र, कार्डियोवस्कुलर और ईएनटी के बारे में भी परामर्श दिया गया। कोमोरोस सुरक्षा कर्मियों के लिए बीएलएस (बेसिक लाइफ सेविंग) प्रशिक्षण भी आयोजित किया गया। अंजुअन की यह बंदरगाह यात्रा द्विपक्षीय संबंधों को सुदृढ़ बनाने और भारत के पड़ोसी देशों की क्षेत्रीय नौसेनाओं के साथ समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विगत में भी भारतीय नौसेना के जहाज नियमित रूप से कोमोरोस का दौरा करते रहे हैं।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar