(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर, किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में चमका | दोआबा कालेज में क्लीनिकल प्रैक्टिसिज पर वर्कशॉप आयोजित | डीएवी कॉलेज में अंतरमहाविद्यालीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | के.एम.वी. की छात्राओं ने हिंदी में रोज़गार की संभावनाओं के बारे में जाना | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर सेमिनार का आयोजन |

सामाजिक गतिविधयां

ज़िला जलांधर भाजयुमो आज करेगा तिरंगा यात्रा का आयोजन

तिरंगा यात्रा युवाओं के मन में देशभक्ति की अखंड ज्वाला प्रज्वलित करेगी--सुशील शर्मा

जलांधर (सेठी) :-भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा आज रविवार शाम 5 बजे शहीद भगत सिंह चौक से मॉडल टाउन शिवानी पार्क तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा।आज इसी उपलक्ष्य में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में हुआ।जिसमें विशेष रूप से ज़िला महामंत्री गोल्डी,ज़िला प्रवक्ता प्रवक्ता बृजेश शर्मा उपस्थित हुए।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि यह यात्रा खासकर युवाओं के मन में देशभक्ति की अखंड ज्वाला को और प्रज्वलित करने का काम करेगी।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे भारत के प्रत्येक नागरिक को जोड़ता है तथा लोगों में राष्ट्र के प्रति समर्पण तथा त्याग की भावना को और मजबूत करता है।

उन्होंने सभी भाजपा युवा कार्यकर्ताओं को इस अभियान को उत्सव की तरह मनाने के लिये आह्वान किया।इस अवसर पर जिला युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने तिरंगा यात्रा को लेकर काफी जोश दिखाया व कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूरा प्रयास करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर युवा मोर्चा महामंत्री सूर्या मिश्रा को कार्यक्रम प्रभारी और उपाध्यक्ष वरुण दुबे तथा हरीश हैप्पी को सह प्रभारी नियुक्त किया गया।इस अवसर पर तेजिंदर सिंह, मोहित शर्मा ,दीक्षित, गुरुदेव सिंह, स्कूल महाजन, भारत, साहिल भल्ला अमित कुमार आदि उपस्थित हुए।

रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट और मिनिमल इनवेसिव वैस्कुलर सर्जरी मरीजों में किडनी फेलियर से निपटने में मददगार साबित हो रही है। - डॉ स्वपन सूद

पंजाब में पहली बार पटेल अस्पताल, जालंधर में वैस्कुलर सर्जरी, रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट का लाइव प्रदर्शन दिखाया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- राष्ट्रीय स्तर की किडनी ट्रांसप्लांट कॉन्फ्रेंस KTCON2023- यूरोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया के रीनल ट्रांसप्लांट सेक्शन की दूसरी वार्षिक बैठक पंजाब यूरोलॉजी एसोसिएशन और जालंधर यूरोलॉजी सोसाइटी द्वारा 4 से 6 अगस्त, 2023 जालंधर के पटेल अस्पताल और होटल स्काईलार्क दोनों में  सफलतापूर्वक आयोजित की गई। पंजाब यूरोलॉजी एसोसिएशन और जालंधर यूरोलॉजी सोसायटी ने यूरोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया के सहयोग से पटेल अस्पताल, जालंधर में रीनल ट्रांसप्लांट और वैस्कुलर एक्सेस सर्जरी पर केंद्रित एक लाइव ऑपरेटिव कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला का प्राथमिक उद्देश्य ("सीखें और अपनी सीमाएं बढ़ाएं") किडनी प्रत्यारोपण और वैस्कुलर एक्सेस में नवीनतम तकनीकों को प्रदान करना, एक बेहतर समझ को बढ़ावा देना था।

सम्मेलन में भारत भर से यूरोलॉजी और नेफ्रोलॉजी के क्षेत्रों से विशेषज्ञ शामिल हुए। एक विशेष रूप से उल्लेखनीय सत्र का नेतृत्व मोहन फाउंडेशन के डॉ. सुनील श्रॉफ ने किया, जिसमें पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू और कश्मीर में मृत दाताओं से अंग दान के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए कैडवेरिक किडनी प्रत्यारोपण पर प्रकाश डाला गया। इस समागम के सफल आयोजन में यूरोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. संजय कुलकर्णी, यूएसआई के रीनल ट्रांसप्लांट सेक्शन के सचिव डॉ. अजय ओसवाल और पंजाब यूरोलॉजी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. स्वपन सूद की मुख्य भूमिका रह।

उपस्थिति में अन्य विशिष्ट हस्तियां शामिल हैं:

• डॉ. आर सबनीस, यूरोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष

• डॉ. जीजी लक्ष्मण प्रभु, यूरोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया के सचिव

• डॉ. उमेश ओझा, यूएसआई के रीनल ट्रांसप्लांट अनुभाग के अध्यक्ष

• डॉ. कमलजीत सिंह, नॉर्थ जोन यूरोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया के सचिव

• डॉ. आर.एस. चहल पंजाब यूरोलॉजी एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष

• डॉ. अतुल मित्तल जालंधर यूरोलॉजी सोसायटी के अध्यक्ष

कार्यक्रम की शुरुआत यूरोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया के मानद अध्यक्ष और सम्मानित मुख्य अतिथि प्रोफेसर संजय कुलकर्णी द्वारा उद्घाटन के साथ हुई। KTCON2023 के आयोजन अध्यक्ष डॉ. आर.एस. चहल ने गर्मजोशी से स्वागत भाषण दिया। आगे की जानकारी यूरोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया के मानद सचिव प्रोफेसर जीजी लक्ष्मण प्रभु और यूएसआई के रीनल ट्रांसप्लांट सेक्शन के सचिव डॉ. अजय ओसवाल के साथ-साथ रेनल ट्रांसप्लांट सेक्शन के मानद अध्यक्ष प्रोफेसर उमेश ओझा ने साझा की। प्रेस को जानकारी देते हुए आयोजन सचिव डॉ स्वपन सूद ने कहा कि इस सम्मेलन में देश भर के 250 से अधिक वैस्कुलर और गुर्दे प्रत्यारोपण सर्जनों ने भाग लिया। 

जीवन के विभिन्न क्षेत्रों से विशेष अतिथियों को नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया

वाइब्रेंट विलेज के सरपंचों, शिक्षकों, नर्सों, किसानों, मछुआरों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया

महाराष्ट्र से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के दो लाभार्थी लाल किले पर विशेष अतिथि के रूप में स्वतंत्रता दिवस समारोह के साक्षी बनेंगे

जालंधर (ब्यूरो) :- इस वर्ष 15 अगस्त को लाल किले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस ध्वजारोहण में पूरे देश से लगभग 1,800 विशेष अतिथि शामिल होंगे। इस वर्ष भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर, वाइब्रेंट विलेज के सरपंच, शिक्षक, नर्स, किसान, मछुआरे, नई दिल्ली में सेंट्रल विस्टा परियोजना के निर्माण में मदद करने वाले श्रम योगी, खादी क्षेत्र के कार्यकर्ता, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता स्कूल शिक्षक, सीमा सड़क संगठन के कार्यकर्ता और जिन लोगों ने देश के विभिन्न भागों में लागू अमृत सरोवर परियोजनाओं और हर घर जल योजना परियोजनाओं में सहायता और काम किया है, उन्हें इस साल नई दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए अपने जीवनसाथी के साथ आमंत्रित किया गया है। महाराष्ट्र से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) के दो लाभार्थी विशेष अतिथि के रूप में 15 अगस्त, 2023 को ऐतिहासिक लाल किले, दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह के साक्षी बनेंगे। योजना के पचास (50) लाभार्थी, अपने परिवारों के साथ, लगभग 1,800 व्यक्तियों में से हैं, जिन्हें लाल किले से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन को सुनने के लिए आमंत्रित किया गया है। पूरे भारत में जीवन के सभी क्षेत्रों से लोगों को आमंत्रित करने और समारोहों का हिस्सा बनने की यह पहल सरकार द्वारा 'जनभागीदारी' के अपने दृष्टिकोण के अनुरूप की गई है। स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले जाने के आमंत्रण के बारे में बोलते हुए, पुणे जिले के ढेकलवाड़ी, बारामती के 54 वर्षीय अशोक सुदाम घुले ने कहा, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं कभी नई दिल्ली स्थित लाल किले जा पाऊंगा। स्वतंत्रता दिवस पर वहां जाना एक सपने के सच होने जैसा है।” घुले, जो पीएम-किसान के लाभार्थी हैं, एक गन्ना किसान हैं और वह 1.5 एकड़ भूमि पर खेती करते हैं। दूसरे लाभार्थी, ठाणे जिले के वैशाखरे, मुरबाड के विजय गोटीराम ठाकरे एक पारंपरिक किसान हैं जो धान और सब्जियां उगाते हैं। ठाकरे 2019 से पीएम-किसान के लाभार्थी हैं। वह आभार व्यक्त करते हैं कि उन्हें अपनी पत्नी के साथ, अब स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने के लिए एक विशेष अतिथि के रूप में दिल्ली जाने का अवसर मिलेगा। पीएम-किसान, एक केंद्र सरकार की योजना है, जिसका उद्देश्य देश भर में सभी खेती योग्य भूमि वाले किसान परिवारों को कुछ मानदंडों के अधीन वित्तीय सहायता प्रदान करना है। योजना के तहत, सालाना 6,000/- रुपये की राशि 2,000/- रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में हस्तांतरित की जाती है।

ਤਿਉਹਾਰੀ ਸੀਜ਼ਨ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਨਕਲੀ ਮਠਿਆਈ/ਖਾਧ ਪਦਾਰਥ ਵੇਚਣ ਵਾਲਿਆਂ ਉੱਪਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਕਰੇਗਾ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ

ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ, ਫੂਡ ਸਪਲਾਈ ਵਿਭਾਗ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ ਉੱਪਰ ਕਰੇਗਾ ਮਠਿਆਈਆਂ/ਖਾਧ ਪਦਾਰਥਾਂ ਦੀ ਸੈਂਪਲਿੰਗ

ਫੂਡ ਸੇਫ਼ਟੀ ਐਕਟ ਤਹਿਤ ਮਾਪਦੰਡ ਪੂਰੇ ਨਾ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਦੁਕਾਨਦਾਰਾਂ ਉੱਪਰ ਹੋਵੇਗੀ ਸਖਤ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ

ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਫੂਡ ਸੇਫ਼ਟੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਐਡਵਾਈਜ਼ਰੀ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਆਦੇਸ਼

ਮੋਗਾ (ਕਮਲ) :- ਤਿਉਹਾਰਾਂ ਦੇ ਸੀਜ਼ਨ ਕਰਕੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸਿਹਤ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਫੂਡ ਸੇਫ਼ਟੀ ਐਕਟ-2006  ਨੂੰ ਇੰਨ-ਬਿੰਨ ਲਾਗੂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਅਤੇ ਫੂਡ ਸਪਲਾਈ ਵਿਭਾਗ ਰਲ ਕੇ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਹੁਣੇ ਤੋਂ ਹੀ ਚੈਕਿੰਗਾਂ ਕਰਨ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ ਅਤੇ ਇਸ ਐਕਟ ਦੀ ਉਲੰਘਣਾ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਮਠਿਆਈ ਵਿਕਰੇਤਾਵਾਂ,ਦੁਕਾਨਾਂਦਾਰਾਂ ਅਤੇ ਰੇਹੜੀ ਫੜ੍ਹੀ ਵਾਲਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਮੋਗਾ ਸਖਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰੇਗਾ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਸ਼ਬਦਾਂ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ (ਜ) ਮੋਗਾ ਡਾ. ਨਿਧੀ ਕੁਮੁਦ ਬਾਂਬਾ ਵੱਲੋਂ ਫੂਡ ਸੇਫਟੀ ਦੀ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪੱਧਰੀ ਐਡਵਾਈਜ਼ਰੀ ਕਮੇਟੀ ਦੀ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਨ ਮੌਕੇ ਕੀਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਸ ਚੈਕਿੰਗ ਮੁਹਿੰਮ ਨੂੰ ਤੁਰੰਤ ਪ੍ਰਭਾਵ ਨਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਨ ਦੇ ਸਖਤ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ ਵਿਭਾਗਾਂ ਨੂੰ ਜਾਰੀ ਕੀਤੇ ਅਤੇ ਮਠਿਆਈ ਵਿਕਰੇਤਾਵਾਂ,ਦੁਕਾਨਾਂਦਾਰਾਂ,ਰੇਹੜੀ ਫੜ੍ਹੀ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਵੀ ਹਦਾਇਤ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਹ ਕਿਸੇ ਵੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਵਿੱਚ ਫਸਣ ਤੋਂ ਬਚਣ ਲਈ ਫੂਡ ਸੇਫ਼ਟੀ ਐਕਟ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਦੀ ਪਾਲਣਾ ਕਰਨ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਫੂਡ ਸਪਲਾਈ ਕੰਟਰੋਲਰ ਸ੍ਰੀਮਤੀ ਗੀਤਾ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਿਹਤ ਅਫ਼ਸਰ-ਕਮ-ਡੈਜੀਗਨੇਟਰਡ ਅਫ਼ਸਰ ਫੂਡ ਸੇਫਟੀ ਸ੍ਰੀਮਤੀ ਸਤਿੰਦਰ ਕੌਰ, ਫੂਡ ਸੇਫਟੀ ਅਫ਼ਸਰ ਯੋਗੇਸ਼ ਗੋਇਲ, ਸੁਖਰਾਜ ਸਿੰਘ ਵਿਰਕ ਐਫ.ਐਮ.ਡੀ.ਐਸ., ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ. ਜੇਲ੍ਹ ਮੋਗਾ ਸ੍ਰੀ ਪ੍ਰੀਤਮਪਾਲ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਹੋਰ ਵੀ ਅਧਿਕਾਰੀ ਸ਼ਾਮਿਲ ਸਨ।

ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਗੱਲ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਇਆ ਜਾਵੇ ਕਿ ਮਿਠਾਈ ਵਿਕਰੇਤਾ ਸਿਰਫ਼ ਫੂਡ ਗ੍ਰੇਡ ਆਈ.ਐਸ.ਆਈ. ਮਾਰਕ ਦੇ ਰੰਗ ਦੀ ਹੀ ਵਰਤੋਂ ਕਰਨ ਅਤੇ ਉਸਦੀ ਫੂਡ ਸੇਫਟੀ ਐਕਟ ਅਨੁਸਾਰ ਮਾਤਰਾ ਵੀ ਸਹੀ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਫੂਡ ਗ੍ਰੇਡ ਆਈ.ਐਸ.ਆਈ. ਮਾਰਕ ਤੋਂ ਬਗੈਰ ਨਕਲੀ ਰੰਗ ਸਿਹਤ ਲਈ ਬਹੁਤ ਹੀ ਹਾਨੀਕਾਰਕ ਸਿੱਧ ਹੁੰਦੇ ਹਨ ਜਿੰਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਜਾਨਲੇਵਾ ਬਿਮਾਰੀਆਂ ਮਨੁੱਖੀ ਸਰੀਰ ਨੂੰ ਘੇਰ ਸਕਦੀਆਂ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਫਲ ਸਬਜੀ ਅਤੇ ਜੂਸ ਦੇ ਵਪਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਹਦਾਇਤ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕੋਈ ਵੀ ਗਲਿਆ ਸੜਿਆ ਫਲ ਜਾਂ ਸਬਜੀ ਦੀ ਵਿਕਰੀ ਨਾ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਸਾਰੇ ਖਾਣ ਪੀਣ ਦੇ ਕਾਰੋਬਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਹਦਾਇਤ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਅਦਾਰੇ ਦਾ ਫੂਡ ਸੇਫਟੀ ਲਾਇਸੰਸ/ਰਜਿਸਟ੍ਰੇਸ਼ਨ ਬਣਵਾ ਲੈਣ ਜੇੋ ਆਨਾਈਨ http://www.foscos.fssai.gov.in  ਉੱਪਰੋਂ ਅਪਲਾਈ ਹੋ ਸਕਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਇਸਨੂੰ ਸਮੇਂ ਸਿਰ ਰੀਨਿਊ ਵੀ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਫੂਡ ਸੇਫਟੀ ਲਾਇਸੰਸ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਕਾਊਂਟਰ ਉੱਪਰ ਲਗਾ ਕੇ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਹਦਾਇਤ ਕੀਤੀ ਕਿ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਕੈਂਪ ਲਗਾ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਫੂਡ ਸੇਫ਼ਟੀ ਐਕਟ-2006 ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਗੁਡ ਮੈਨੂਫੈਕਚਰਿੰਗ ਪ੍ਰੈਕਟਿਸਜ਼ (ਜੀ.ਐਮ.ਪੀ.), ਗੁਡ ਹਾਈਜਿੰਨ ਪ੍ਰੈਕਟਿਸਜ਼ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੋਗਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਫਾਸਟ ਫੂਡ/ਗੋਲ ਗੱਪੇ/ਟਿੱਕੀਆਂ ਆਦਿ ਵੇਚਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਸਖਤੀ ਨਾਲ ਹਦਾਇਤ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਹੱਥਾਂ ਵਿੱਚ ਦਸਤਾਨੇ਼, ਸਿਰ ਉੱਪਰ ਟੋਪੀ ਅਤੇ ਐਪਰਨ ਪਾ ਕੇ ਹੀ ਆਪਣਾ ਖਾਣ ਪੀਣ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਅੱਗੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਦੇ ਹਰ ਕਸਬੇ ਅਤੇ ਤਹਿਸੀਲ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੀਆਂ ਮਠਿਆਈ ਦੀਆਂ ਦੁਕਾਨਾਂ, ਡਾਇਰੀਆਂ ਅਤੇ ਕਰਿਆਨਿਆਂ ਦੀਆਂ ਦੁਕਾਨਾਂ ਦੀ ਚੈਕਿੰਗ ਤਿਉਹਾਰੀ ਸੀਜ਼ਨ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਸਖਤੀ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

संतोख सिंह कत्ल केस: ए.जी.टी.एफ. ने मोगा पुलिस के साथ मिलकर मुख्य शूटर गोपी डल्लेवालिया को किया गिरफ़्तार; पिस्तौल बरामद

पंजाब पुलिस मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच के अनुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए वचनबद्ध  

गैंगस्टर गोपी डल्लेवालिया चार मामलों में दोषी करार, 2016 के गुराया कत्ल केस में भगौड़ा घोषित किया गया था: डी.जी.पी. गौरव यादव

मोगा (कमल) :- मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध शुरु की गई मुहिम के दौरान एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) ने मोगा पुलिस के साथ साझे तौर पर कार्यवाही करते हुए गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी डल्लेवाळिया को गिरफ़्तार किया है, जोकि संतोख सिंह कत्ल कांड में मुख्य शूटर था। यह जानकारी आज डी.जी.पी. गौरव यादव ने देते हुए बताया कि मुलजि़म गोपी डल्लेवालिया, जोकि जालंधर के गाँव डल्लेवाल का रहने वाला है, गोरू बच्चा गिरोह का मैंबर है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने उसके कब्ज़े से एक पिस्तौल और पाँच कारतूस भी बरामद किए हैं।  यह कार्यवाही पंजाब पुलिस द्वारा तीन शूटरों, जिनकी पहचान निर्मल सिंह उर्फ निम्मा, अप्रैल सिंह उर्फ शेरा और जसकरन सिंह उर्फ करन के रूप में की गई थी, को गिरफ़्तार करने से 15 दिनों के बाद अमल में लाई गई। पुलिस ने उनके कब्ज़े से अपराध में इस्तेमाल किए गए तीन .32 कैलीबर पिस्तौलों समेत 10 जिंदा कारतूस और एक हुंडयी वर्ना कार बरामद की थी। बताने योग्य है कि चार हमलावरों ने मोगा में 16 जुलाई, 2023 को संतोख सिंह के घर में घुसकर उसका कत्ल कर दिया था। डी.जी.पी. गौरव यादव ने बताया कि भरोसेमन्द सूत्र मिलने के उपरांत ए.डी.जी.पी. प्रमोद बान की समूची निगरानी अधीन ए.जी.टी.एफ. की टीम ने मोगा पुलिस के साथ मिलकर गोपी डल्लेवालिया को जालंधर के महतपुर क्षेत्र से गिरफ़्तार किया है। गिरफ़्तार व्यक्ति चार आपराधिक मामलों में दोषी है और उसको 2016 के गुराया कत्ल कांड में भगौड़ा करार दिया गया था। अधिक विवरण साझे करते हुए ए.आई.जी.ए. जी.टी.एफ. सन्दीप गोयल ने बताया कि गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी डल्लेवालिया और गौरव शर्मा उर्फ गोरू बच्चा इस घृणित कत्ल के मास्टरमाईंड हैं। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है। इस सम्बन्धी केस एफ.आई.आर. नं. 155 तारीख़ 16/07/2023 को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 और 34 और आम्र्स एक्ट की धारा 25 के अधीन थाना सिटी मोगा में पहले ही दर्ज है।

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने दिव्यांग बच्चों के स्कूल प्रयास में खिलाया खाना

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों  की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए फूड फार हंगर के आह्वान के तहत  प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा की अगवाई में आपने 51वां सर्विस प्रोजेक्ट में दिव्यांग बच्चों के स्कूल प्रयास में खाने पीने का सामान व दोपहर का खाना खिलाया।  इस प्रोजेक्ट में निखल शर्मा ने सहयोग किया। छाबड़ा साहब ने कहा कि  हर इंसान को दीन दुखियों की मदद करनी चाहिए। हमारा समर्पण क्लब लगातार समाज व मानवता की सेवा के प्रोजेक्ट कर रहा है । इस मौके पर सचिव पी के गर्ग,कोषाध्यक्ष जयदेव मल्होत्रा,नरेंद्र शर्मा, वेवी, मिसेज निखल शर्मा, मैडम नीना एंव स्कूल के बच्चे उपस्थित थे।

पंजाब पहले ही नशे की गर्त में डूबा,रही सही कसर मान सरकार ने महिलाओं के लिए शराब के ठेके खोलकर पूरी की : जनार्दन शर्मा

नशे ने लोगों के घर बर्बाद किए मान सरकार अब लोगों की गृहस्थी भी बर्बाद करने पर तुली : शर्मा

युवाओं को नशे की गर्त से निकलने में विफल रही मान सरकार अब महिलाओं को भी शराब के प्रति कर रही है आकर्षित : जनार्दन शर्मा

मुख्यमंत्री भगवंत मान का शराब के प्रति प्रेम का दिख रहा है पूरे प्रदेश में असर पूरे प्रदेश में 5 स्टार सुविधाओं से लैस शराब के जगह-जगह खोले ठेके : शर्मा

अब प्रदेश के लोगों को शराब लेने के लिए एक किलोमीटर से भी ज्यादा का सफर तय नहीं करना पड़ता

जालंधर (अरोड़ा) :- बीजेपी पंजाब के प्रदेश मीडिया इंचार्ज जनार्दन शर्मा ने आम आदमी पार्टी की मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान कल शराब के प्रति प्रेम आज पूरे प्रदेश में साफ दिखाई दे रहा है। जनार्दन शर्मा ने जारी अपनी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पंजाब पहले ही नशे की गर्त में समा रहा है रही सही कसर आप सरकार ने प्रदेश में महिलाओं के लिए शराब के ठेके खोलकर पूरी कर दी है। पहले ही पूरे प्रदेश में नशे ने लोगों के घर बर्बाद कर रखे हैं। अब मान सरकार महिलाओं के लिए शराब के ठेके खोलकर लोगों की गृहस्थी बर्बाद करने पर तुली हुई है।

जिसकी शुरुआत जालंधर में महिलाओं के लिए शराब का ठेका खोल कर दी गई है। जनार्दन शर्मा ने कहा कि प्रदेश की आम आदमी पार्टी की सरकार ने चुनावों से पहले प्रदेश के लोगों के साथ वादा किया था कि वो प्रदेश के युवाओं को नशे की गर्त से निकलेगी मान सरकार ने अपना यह वादा तो पूरा नहीं किया, पर अब प्रदेश की महिलाओं को शराब के प्रति आकर्षित करने के लिए ठेके खोलने शुरू कर दिए हैं, जिसका ताजा उदाहरण जालंधर के लंबा पिंड चौक में खुले महिलाओं के लिए शराब के ठेके का है। जनार्दन शर्मा ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का शराब के प्रति प्रेम का आज पूरे प्रदेश में असर दिख रहा है। आज पूरे प्रदेश में फाइव स्टार सुविधाओं से लैस शराब के ठेके जगह जगह खुल चुके हैं। अब पूरे पंजाब प्रदेश के लोगों को शराब लेने के लिए 1 किलोमीटर से भी ज्यादा का सफर नहीं करना पड़ता।

सांसद सुशील रिंकू का लोकतांत्रिक ढांचे को बचाने के लिए एकजुट होने का आह्वान

जालंधर (अरोड़ा) :- संसद के बाहर धरने पर बैठे जालंधर से लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने लोगों से लोकतांत्रिक ढांचे को बचाने के लिए एकजुट होने की अपील की। रिंकू ने कहा कि 81 साल पहले देश की आजादी के महानायक महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया था और अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया था. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और डॉ. बीआर अंबेडकर की विचारधारा पर चलते हुए देश के संघीय ढांचे की रक्षा और मजबूती के लिए लोगों को एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश में कॉरपोरेट घरानों को बढ़ावा दे रही है और उनकी बेहतरी के लिए हर तरह की नीतियां बना रही है.  उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि कॉरपोरेट घराने देश के सभी व्यावसायिक ढांचे पर कब्जा कर लें, जिससे देश के छोटे व्यापारी पूरी तरह से खत्म हो जायेंगे. उन्होंने कहा कि इससे देश में लोगों को रोजगार मिलना बहुत मुश्किल हो जाएगा. उन्होंने कहा कि देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार को चालू रखना बहुत जरूरी है. उन्होंने कहा कि साल 2024 में होने वाला लोकसभा चुनाव बेहद अहम है. उन्होंने लोगों को देश में संघीय ढांचे और लोकतंत्र को बचाने के लिए चुनाव के दौरान सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने के लिए आमंत्रित किया।

पीपीआर मॉल में खुला कोस्टा कॉफ़ी, मिलेगी बेहतरीन गुणवत्ता वाली कॉफी

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- पीपीआर मॉल मीठापुर रोड सभी उम्र वर्ग के लोगों का पसंदीदा जगह बना रहा है जिसमें आज कॉफ़ी लवर्स के लिए कोस्टा कॉफ़ी का आउटलेट की शुरुयात की गई। उद्घाटन पीपीआर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, मैनेजिंग डायरेक्टर प्रिंस चोपड़ा द्वारा किया गया। प्रिंस चोपड़ा ने कहा कि सभी को बधाई देते हुए सभी को मॉल विजिट करने की अपील की। उन्होंने बताया कि कोस्टा कॉफ़ी अपने बेहतरीन टेस्ट और गुणवत्ता वाली कॉफी तैयार करने के लिए 50 वर्षों से जाना जाता है। इनके 38 देशों में 3884 से ज्यादा कॉफ़ी हाउसेस हैं। अनिल चोपड़ा ने सभी स्टाफ मेंबर्स को बधाई देते हुए कहा कि हम माल को फॅमिली मॉल बनाना चाहते थे जिसमें हम शहरवासियों की सपोर्ट के साथ शत- प्रतिशत कामयाब हुए हैं। पीपीआर मॉल में आकर पूरी फैमिली गेम्स, शॉपिंग, खाने-पान के साथ अपना बेहतरीन दिन बिता सकती हैं। मैनेजिंग डायरेक्टर राजन चोपड़ा ने कहा कि ग्रुप के हमेशा प्रयास रहे हैं कि शहरवासियों के लिए कुछ पॉकेट फ्रेंडली और बेहतरीन चीजों की शुरुयात की जाये। जिसे हम पूर्ण रूप से पूरा कर रहे हैं।

ਮਿਸ਼ਨ ਫ਼ਤਹਿ ਸੋਸਾਇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਆਖਰੀ ਉਮੀਦ NGO ਦੀਆਂ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸਲਾਮ

जालंधर (JJS) :- ਅੱਜ ਆਖਰੀ ਉਮੀਦ NGO ਜੋ ਕਿ ਕਾਫੀ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਸਮਾਜ ਵਿੱਚ ਸਿਰਫ਼ 11 ਰੁਪਏ ਵਿੱਚ ਰੋਟੀ ,ਕੱਪੜਾ ,ਦਵਾਈਆਂ ਅਤੇ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਸੇਵਾ ਅਤੇ ਨਿਸ਼ਕਾਮ ਸੇਵਾ ਵਿੱਚ  ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ, ਸਿੱਖਿਆ ਕੈਂਪ ਬੂਟੇ ਲਗਾਉਣ ਦੀ ਸੇਵਾ, ਫੋਗਿੰਗ ਦੀ ਸੇਵਾ ਆਦਿ ਨਿਭਾ ਰਹੀ ਹੈ ਮਿਸ਼ਨ ਫ਼ਤਹਿ ਬੂਟਾ ਮੰਡੀ ਵੱਲੋਂ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਲੋੜਵੰਦਾਂ ਲਈ ਬਹੁਤ ਸਾਰੇ ਕਪੜਿਆਂ ਦੀ ਸੇਵਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਪ੍ਰਧਾਨ ਜਤਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਜੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਿਸ਼ਨ ਫ਼ਤਹਿ ਟੀਮ ਵੱਲੋਂ ਹਮੇਸ਼ਾਂ ਹੀ ਆਖਰੀ ਉਮੀਦ NGO ਨੂੰ ਸਹਿਯੋਗ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਜੋ ਕਿ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸ਼ਲਾਘਾਯੋਗ ਕਦਮ ਹੈ ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮਿਸ਼ਨ ਫ਼ਤਹਿ ਦੀ ਸਮੁੱਚੀ ਟੀਮ ਦਾ ਤਹਿ ਦਿਲੋਂ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਸਮਾਜਿਕ ਸੇਵਾਵਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲ ਕੇ ਵਧਾਉਣ ਦਾ ਆਸ਼ਵਸਤ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar