(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज, जालंधर के छात्रों ने पीएसईबी कक्षा दसवीं के नतीजों में ग्रुप का नाम किया रोश | मेहर चन्द पॉलीटैक्निक के विद्यार्थियों का रामकृष्ण आश्रम चंडीगढ़ में एक दिवसीय आध्यात्मिक शिविर | बैसाखी मौके बाबा भटोआ साहिब जी दरबार गांव कालरा में सर्व हितकारी के लिए सुखमनी साहिब का पाठ एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन हुआ | रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने आज ओडिशा तट पर स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज मिसाइल की उड़ान का सफल परीक्षण किया | इरेडा का गिफ्ट सिटी कार्यालय हरित हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन परियोजनाओं को बढ़ावा देगा |

सामाजिक गतिविधयां

9 वर्ष - सेवा सुशासन गरीब कल्याण विषय पर तीन दिवसीय फ़ोटो प्रदर्शनी शुरू

डिप्टी कमिश्नर ने किया विधिवत शुभारंभ

स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री हेतु उचित मंडीकरण सुविधा उपलब्ध करवाने की कही बात

मोगा (कमल) :- विभिन्न क्षेत्रों में देश की उपलब्धियों को दर्शाती  केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा लगाई गई तीन दिवसीय फ़ोटो प्रदर्शनी का आज यहां डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने विधिवत शुभारंभ किया। '9 वर्ष - सेवा , सुशासन, गरीब कल्याण' शीर्षक के अन्तर्गत यह प्रदर्शनी ज़िला प्रशासन के सहयोग से स्थानीय ज़िला प्रबंधकीय कॉम्प्लैक्स स्थित अंबेडकर भवन मे लगाई गई है। प्रदर्शनी 25 अगस्त तक यहां चलेगी। इसमें आम जनता का प्रवेश‌ पूर्णतया निशुल्क रखा गया है। प्रदर्शनी देखने आए लोगों व विद्यार्थियो को संबोधित करते हुए जिलाधीश कुलवंत सिंह ने कहा कि इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार द्वारा आम जनता के लिए बनाई गईं कल्याणकारी योजनाओं तथा उससे बीते 9 वर्षों में दर्ज हुई उपलब्धियां को इंफोग्राफिक फ़ोटोज के माध्यम से दर्शाया गया है। प्रदर्शनी में ज़िला मोगा में चल रही केन्द्र सरकार की योजनाओं के विकास  संबंधी जानकरियां भी सांझी की गई हैं। ज़िला मोगा जोकि केंद्र सरकार द्वारा अभिलाषी ज़िला घोषित किया गया है, ऐसे योजना से संबंधित दर्ज  उपलब्धियां को भी इस दौरान सांझा कर रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसी जानकारियों से अवगत होना आम जनता विशेषकर विधार्थियों के लिए अत्याधिक आवश्यक है ताकि वह जागरूक हो सके कि  देश  किस प्रकार से विकास के मार्ग पर अग्रसर हो रहा है। डिप्टी कमिश्नर ने इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए विभिन्न उत्पादों के स्टॉलों को विशेष तौर से देखा और उनके उत्पादों को अच्छी मंडीकरण सुविधा उपलब्ध करवाने की बात कही। प्रदर्शनी में ज़िला रोज़गार विभाग, ज़िला उद्योग केन्द्र व कुछ अन्य विभागों द्वारा भी स्टॉल लगाए गए हैं। यहां सैल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं, जो कि लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मंत्रालय की इस प्रदर्शनी के नोडल अधिकारी राजेश बाली ने बताया कि उनके विभाग द्वारा ऐसी प्रदर्शनियां पंजाब सहित देश भर में विभिन्न स्थानों पर लगाई जा रही हैं ताकि आम जनता देख और समझ सके किस प्रकार हमारा देश प्रगति की ऊंचाईयां को छूं रहा है। उन्होंने बताया की कल इस प्रदर्शनी के दौरान ट्रैफिक नियमों के पालन से संबंधित ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी द्वारा विशेष संबोधन किया जाएगा। प्रदर्शनी के दौरान प्रश्नोत्तरी मुकाबला भी करवाया गया और विजेताओं को केन्द्रीय संचार ब्यूरो के सहयोग से डिप्टी कमिश्नर द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके पर ज़िला शिक्षा अधिकारी (सैकेंडरी), ज़िला उद्योग केन्द्र निर्देशक व ज़िला उद्योग अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर व अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे ।

भारतीय नौसेना और फिलीपीन तटरक्षक बल के बीच व्हाइट शिपिंग सूचना के आदान-प्रदान के लिए एसओपी पर हस्ताक्षर किए गए

जालंधर (ब्यूरो) :- नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और फिलीपीन तटरक्षक बल के कमांडेंट सीजी एडमिरल आर्टेमियो एम अबू ने 23 अगस्त 2023 को व्हाइट शिपिंग सूचना के आदान-प्रदान के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) पर हस्ताक्षर किए। फिलीपीन तटरक्षक बल के कमांडेंट की वर्तमान भारत यात्रा के दौरान नई दिल्ली में एसओपी पर हस्ताक्षर किए गए। फिलीपीन तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना के बीच एसओपी पर हस्ताक्षर से मर्चेंट शिपिंग ट्रैफिक पर सूचना के आदान-प्रदान को प्रचालित करने में सुविधा होगी, जो क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने में योगदान देगा।

भारत विकास परिषद् जालन्धर समर्पण शाखा ने जरूरतमंद लड़की की शादी के लिए सामान दिया

जालंधर (अरोड़ा) :- भारत विकास परिषद् जालन्धर समर्पण शाखा ने सांस्कृतिक पखवाड़े में सेवा कार्यों को आगे बढ़ाते हुए एक जरूरतमंद लड़की की शादी में आने वाले राशन सामग्री का प्रबंध किया तथा उनके परिवार की आर्थिक सहायता की। इस कार्यक्रम में रविन्द्र ग्रोवर, जनक कुंद्रा तथा अन्य सदस्यों ने सहयोग किया। इस कार्यक्रम में शाखा सचिव जगदीश चौहान, स्टेट कन्वीनर एन के महेन्द्रु , गोल्डन सदस्य जी डी कुंद्रा, हर्षवर्धन शर्मा, निर्मल कुमार, सुमित कपूर, लक्की अहुजा, सुनील सचदेवा, भुपिंद्र कुमार कालिया, दीपक धीर तथा अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने गुलाब वाटिका पैलेस में लगाऐ पौधे

जालंधर (अरोड़ा) - अलायंस क्लब जालंधर एसोसिएशन ऑफ अलायंस क्लब इंटरनेशनल के आह्वान पर अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने पौधारोपण के सर्विस प्रोजेक्टों की  लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा की अगुवाई  में आपना 55वां प्रोजेक्ट गुलाब वाटिका पैलेस गुलाब देवी हास्पिटल रोड में पौधे लगा कर पूरा किया। इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर केवल शर्मा थे ,उन्होंने कहा कि पर्यावरण में ऑक्सीजन की जरूरत सभी को ज्ञात है। पेड़ न केवल कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं बल्कि वातावरण से कई अन्य हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं जिससे वातावरण को ताजगी मिलती है। इसलिए सभी की आपने घर के आसपास पौधे लगाने चाहिए। इस मौके पर सचिव पीके गर्ग, कोषाध्यक्ष जयदेव मल्होत्रा , डिस्ट्रिक्ट पीआरओ ई मीडिया जगन नाथ सैनी ,आई सी सी एन के महेंद्रू, दविंदर शर्मा,  पूर्व प्रधान केवल शर्मा,नरेंद्र शर्मा ,केयान शर्मा,अशोक कुमार, पवन कुमार गुलाब वाटिका पैलेस वाले व अन्य सदस्य उपस्थित थे ।

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने अपाहिज आश्रम में खिलाया दोपहर का भोजन

जालंधर (मोहित) - अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा की अगुवाई में आपना 54वां प्रोजेक्ट फूड फार हंगर के तहत अपाहिज आश्रम में 160 लोगों को  दोपहर का भोजन करवाया। इस प्रोजेक्ट में ऐली रविंदर सेठ ने आपनी शादी की सालगिरह की खुशी में सहयोग किया। छाबड़ा ने बताया कि अपाहिज  आश्रम में बेसहारा करीब 160 बुजुर्ग पुरुष, महिलायें तथा बच्चे रहते हैं। इन सबको हम सभी की बहुत जरूरत है। इस समय देश, समाज की सेवा ही हमारा धर्म है समाज में जरूरतमंद लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति करना ही हमारे क्लब का मुख्य उद्देश्य है। छाबड़ा ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है हम समाज का उत्थान करने के लिए ऐसे प्रोजेक्ट प्राथमिकता के आधार पर लगातार करते रहेंगे। इस मौके पर सचिव पी के गर्ग, कोषाध्यक्ष जयदेव मल्होत्रा,डिस्ट्रिक्ट पीआरओ ई  मीडिया जगन नाथ सैनी, आईसीसी एनके महेंद्रू, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, ऐली अशोक कुमार, दविंदर शर्मा, नरेंद्र शर्मा, केयान शर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

लायंस क्लब जालंधर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 'नी ब्रेस' कैंप सफलतापूर्वक संपन्न

जालंधर (सेठी) - लांयस भवन लाजपत नगर में बिना ऑप्रेशन घुटनों के दर्द से छुटकारा पाने हेतु तीन दिन के कैंप जोकि पी एन आर सोसाइटी भावनगर के डॉ विजय नायक की टीम के सहयोग से लगाया गया था उसका समापन प्रधान मनीश चोपडा व प्रोजेक्ट डायरेक्टर पूर्व गवर्नर जे.बी. सिंह चौधरी की अगुवाई में सफलतापूर्वक हुआ। प्रोजेक्ट इंचार्ज लायन अश्वनी मल्होत्रा ने बताया कि इस कैम्प में कुल 150 लोगों ने शिरकत की जिसमें से पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उतरप्रदेश के कुल 110 लोगोें को नी ब्रेस लगाए गए।


सचिव सतबीर सिंह भाटिया ने बताया कि अगला प्रोजेक्ट दिसम्बर 2023 महीने की 16, 17 व 18 तारीख़ को लगेगा। प्रधान मनीश चोपडा ने सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि लायंस क्लब जालंधर हमेशा सेवा कार्यों मे अग्रणी रहता है, और समय समय पर सेवा के प्रोजेक्ट करता रहता है, जैसे जरुरतमंद लड़कियों की शादी, जरुरतमंद विद्यार्थियों को वजीफे, फूड फॉर हंगर आदि। इसके इलावा प्रधान मनीश चोपडा ने तीन दिन से इस कैम्प मे अपना सहयोग देने वाले लायन सदस्यों का धन्यवाद किया और उनको सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर सचिव सतबीर सिंह भाटिया, कोषाध्यक्ष मोहित सलुजा, पी आर ओ खुशपाल सिंह, आर.सी. सुरिंदर कौर चौधरी, पूर्व प्रधान जीडी कुंद्रा, लायन एम एल गुप्ता, अश्वनी मल्होत्रा, ऐ के बहल,परमिंद्र सिंह, हर्षवर्धन शर्मा, सेवा सिंह, एन के कांसरा, के के बांसल, गुरदीप सिंह, गुलशन आरोड़ा, मनजिंदर सिंह, मीडिया कॉर्डिनेटर साहिल अरोड़ा उपस्थित थे।

लायंस क्लब जालंधर के नी-ब्रेस कैंप का लायन विजय सांपला ने किया उद्घाटन

जालंधर (अरोड़ा) -लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान मनीश चोपडा व प्रोजेक्ट डायरेक्टर पूर्व गवर्नर जे.बी. सिंह चौधरी की अगुवाई में बिना ऑपरेशन घुटनों का दर्द नी-ब्रेस द्वारा ईलाज के कैंप का शुभारंभ किया। जिसमें मुख्य मेहमान के रूप मे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष लायन विजय सांपला ने शिरकत की। उन्होंने क्लब की प्रंशसा करते हुए कहा कि यह क्लब समाज के लिए प्रशंसनीय कार्य कर रहा है । जे.बी. सिंह चौधरी ने मुख्य मेहमान का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे क्लब में यह प्रोजेक्ट लगातार 14 वर्ष  से चलता आ रहा है, और यह कैंप पी.एन.आर. सोसाइटी भावनगर के डाक्टर विजय नायक की टीम के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है जिसमें पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उतरप्रदेश और विदेशों के हजारों लोग इसका लाभ उठा चुके है। प्रधान मनीश चोपडा ने बताया की इस कैंप में दूर से आने वाले लोगो के लिए रहने व् खाने का इंतजाम क्लब द्वारा मुफ्त किया जा रहा है। सचिव सतबीर भाटिया ने बताया की अब तक इस कैंप का लाभ लगभग 4000 से ज्यादा लोग उठा चुके है। यह कैम्प कल यानि 20 अगस्त रविवार और 21 अगस्त सोमवार तक लायंस भवन लाजपत नगर मे जारी रहेगा। जो कोई भी इस कैम्प का लाभ लेना चाहता है वे कल इस कैम्प मे आ सकते है। पूर्व प्रधान ललतेश भसीन ने मुख्य अतिथि व आये हुए लायन सदस्यों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सचिव सतबीर सिंह भाटिया, कोषाध्यक्ष मोहित सलुजा, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जे.बी सिंह चौधरी,  आर.सी. सुरिंदर कौर चौधरी, पूर्व प्रधान रवि मालिक,  ललतेश भसीन, जीडी कुंद्रा, डॉ पी.जे.एस अनेजा, अश्वनी मल्होत्रा, ऐ के बहल, गुरदीप सिंह ठुकराल, मीडिया कॉर्डिनेटर साहिल अरोड़ा, हर्षवर्धन शर्मा, गुरदीप सिंह, गुलशन आरोड़ा, दिनेश उपस्थित थे।

ਸਰਬਸਮੰਤੀ ਨਾਲ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਮਜੀਠਾ ਤਹਿਸੀਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਣੇ

ਜਲੰਧਰ (ਅਰੋੜਾ) :- ਤਹਿਸੀਲ ਮਜੀਠਾ ਵਿਖੇ ਅੱਜ ਦੀ ਮਨਿਸਟੀਰੀਅਲ ਯੂਨੀਅਨ ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਚੌਣ ਹੋਈ। ਇਸ ਚੋਣ ਦੌਰਾਨ ਤਹਿਸੀਲ ਮਜੀਠਾ ਵਿੱਚ ਤਾਇਨਾਤ ਸਿਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਮੇਜ ਥਪਥਾਪਟ ਨਾਲ ਅਤੇ ਪੂਰੇ ਜੋਸ਼ੋ ਖਰੋਸ਼ ਨਾਲ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ, ਬਲਾਕ ਮਜੀਠਾ-1 ਤਹਿਸੀਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਰਬਸਮੰਤੀ ਨਾਲ ਚੁਣ ਲਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੁਰਜੋਤ ਸਿੰਘ, ਅਬਦਾਲ ਨੂੰ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਅਤੇ ਸਾਹਿਲ ਕੁਮਾਰ ਨੂੰ ਵਿੱਤ ਸਕੱਤਰ ਨਿਯੁਕਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਚੌਣ ਮੌਕੇ ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮਲਕੀਅਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਬਹੁਤ ਹੀ ਇਮਾਨਦਾਰ ਅਤੇ ਸੂਝਵਾਨ ਛਵੀ ਨਾਲ ਜਾਣੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ।

ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੁਲਾਜਮਾਂ ਦੇ ਮਸਲਿਆਂ ਦੇ ਹੱਲ ਲਈ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਅਵਾਜ ਬੁਲੰਦ ਕਰਦੇ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਹੁਣ ਇਸ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਨੂੰ ਬਾਖੂਬੀ ਨਾਲ ਨਿਭਾਉਣਗੇ। ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸੌਂਪੀ ਗਈ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਪੂਰੀ ਤਨਦੇਹੀ ਨਾਲ ਨਿਭਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਅਤੇ ਯੂਨੀਅਨ ਦੀ ਹਰੇਕ ਮੁਸ਼ਕਲ ਦਾ ਹੱਲ ਕਰਨ ਲਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ  ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਚੋਣ ਦੌਰਾਨ ਗੁਰਬਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਤਜਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ, ਗੁਰਸੇਵਕ ਸਿੰਘ, ਅਮਰਜੋਤ ਸਿੰਘ, ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ, ਮੁਖਤਿਆਰ ਸਿੰਘ, ਧਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਤਰਲੋਚਨ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ, ਦਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਰਮਨ ਕੁਮਾਰ ਹਾਜਰ ਸਨ। 

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने जालंधर पैलेस कपूरथला रोड पर पौधे लगाऐ

जालंधर (अरोड़ा) - अलायंस क्लब जालंधर एसोसिएशन ऑफ अलायंस क्लब इंटरनेशनल के आह्वान पर अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने पौधारोपण के सर्विस प्रोजेक्टों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा की अगुवाई  में आपना 53वां प्रोजेक्ट जालंधर पैलेस कपूरथला रोड में पौधे लगा कर पूरा किया। इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर केवल शर्मा थे, उन्होंने कहा कि पर्यावरण में ऑक्सीजन की जरूरत सभी को ज्ञात है। पेड़ न केवल कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं बल्कि वातावरण से कई अन्य हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं जिससे वातावरण को ताजगी मिलती है। इसलिए सभी की आपने घर के आसपास पौधे लगाने चाहिए। इस मौके पर सचिव पीके गर्ग, कोषाध्यक्ष जयदेव मल्होत्रा, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ ई मीडिया जगन नाथ सैनी, आई सी सी एन के महेंद्रू, चेयरमैन पर्यावरण हर्षवर्धन शर्मा, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, राजेन्द्र कुमार जालंधर पैलेस वाले व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

अलायंस क्लब इंटरनेशनल जिला-126 एन द्वारा धूमधाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस

जालन्धर (अरोड़ा) - 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अलायंस क्लब इंटरनेशनल जिला 126ऐन  के सदस्यों ने जिला गवर्नर ऐली हरप्रीत कौर की अगुवाई में सभी सदस्यों ने मिलकर सर्वहितकारी विद्या मंदिर में झंडा फेहराया। साथ में सभी लोगों और बच्चो में मिठाईयां बांटकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। गवर्नर हरप्रीत कौर ने बताया कि कैसे क्रांतिकारी वीरों ने आपनी शहादत देकर देश को आजाद करवाया। उप गवर्नर प्रथम पवनजीत सिंह वालिया, उप गवर्नर 2संदीप कुमार, चार्टर गवर्नर जी एस जज, पास्ट गवर्नर ऐम पी सिंह बिनाका सभी ने आपने संबोधन में शहीदों को नमन किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाऐं दी। समारोह के बाद डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ऐली हरप्रीत कौर की अध्यक्षता में दूसरी कैबिनेट मीटिंग हुई जिसमें समाज व मानवता के लिए किऐ हूए कार्यों को विस्तार से बताया गया। डीसीएस तेजपाल सिंह, कोषाध्यक्ष हर्ष मक्कड़, पीआरओ ई मीडिया जगन नाथ सैनी ने आपनी आपनी रिपोर्ट पेश की।

उप गवर्नर प्रथम पवनजीत सिंह वालिया ने सभी आऐ हूए सदस्यों का धन्यवाद किया। इस मौके पर सचिव तेजपाल सिंह कोषाध्यक्ष हर्ष मक्कड़, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ ई मीडिया जगन नाथ सैनी, उप गवर्नर प्रथम पवनजीत सिंह वालिया, उप गवर्नर 2 संदीप कुमार, चार्टर गवर्नर जी एस जज, पास्ट गवर्नर ऐम पी सिंह बिनाका, स्कूल प्रिंसीपल व मैनेजमेंट, रीजन चेयरमैन संजीव गंभीर, मनदीप सिंह सोहल, राजेश साहनी, दया कृष्ण छाबड़ा, जी डी कुन्द्रा, एन के महेंद्रू, केवल शर्मा, मनी कुमार, होशियारी लाल,राजीव अग्रवाल उपस्थित थे।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar