(Date : 23/April/2424)

(Date : 23/April/2424)

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में फेयरवेल पार्टी सायोनारा, 2024 का आयोजन | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन | सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नजदीक जालंधर-अमृतसर रोड में हनुमान जयंती मनाई गई | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा प्री-नर्सरी शिक्षकों के लिए शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया | स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर में हुआ शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन |

सामाजिक गतिविधयां

ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਲੰਚ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਸਰਕਾਰੀ ਦਫ਼ਤਰਾਂ ਦੀ ਅਚਨਚੇਤ ਚੈਕਿੰਗ

ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਛੁੱਟੀ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਤਾੜਨਾ

ਮੋਗਾ (ਕਮਲ) :- ਸਰਕਾਰੀ ਦਫ਼ਤਰਾਂ ਵਿੱਚ ਪੂਰਾ ਸਮਾਂ ਸਟਾਫ਼ ਦੀ ਹਾਜ਼ਰੀ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਨਾਉਣ ਲਈ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਅੱਜ ਲੰਚ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੱਖ ਵੱਖ ਸਰਕਾਰੀ ਦਫ਼ਤਰਾਂ ਦੀ ਅਚਨਚੇਤ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ। ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਸਾਰੇ ਦਫ਼ਤਰਾਂ ਵਿੱਚ ਸਾਰਾ ਸਟਾਫ਼ ਹਾਜ਼ਰ ਪਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਹਦਾਇਤਾਂ ਜਾਰੀ ਕਰਦਿਆਂ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਮ ਤੌਰ ਉੱਤੇ ਦੇਖਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਸ਼ੁੱਕਰਵਾਰ ਨੂੰ ਜਾਂ ਕਿਸੇ ਛੁੱਟੀ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸਟਾਫ਼ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਛੁੱਟੀ ਕਰ ਜਾਂਦੇ ਹਨ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਦਫ਼ਤਰੀ ਕੰਮ ਤਾਂ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੁੰਦਾ ਹੀ ਹੈ। ਸਗੋਂ ਸਰਕਾਰੀ ਦਫ਼ਤਰਾਂ ਵਿੱਚ ਆਪਣੇ ਕੰਮ ਕਰਾਉਣ ਲਈ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਆਮ ਲੋਕ ਵੀ ਖੱਜਲ ਖੁਆਰ ਹੁੰਦੇ ਹਨ।

ਇਸ ਨਾਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਅਕਸ ਖ਼ਰਾਬ ਹੁੰਦਾ ਹੈ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਸਮੂਹ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਹਦਾਇਤ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਹ ਪੂਰੇ ਦਫ਼ਤਰੀ ਸਮੇਂ ਦੌਰਾਨ ਦਫ਼ਤਰਾਂ ਵਿੱਚ ਹਾਜ਼ਰ ਰਹਿਣਾ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਉਣ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਵੀ ਅਜਿਹੀਆਂ ਅਚਾਨਕ ਚੈਕਿੰਗਾਂ ਜਾਰੀ ਰੱਖਣਗੇ। ਉਹਨਾਂ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਛੁੱਟੀ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਤਾੜਨਾ ਕੀਤੀ ਕਿ ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਅਧਿਕਾਰੀ ਜਾਂ ਕਰਮਚਾਰੀ ਅਜਿਹਾ ਕਰਦਾ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਆਵੇਗਾ ਤਾਂ ਉਹ ਇਸ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਸਖ਼ਤ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨਗੇ।

ਜਿ਼ਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਫਸ਼ਲਾਂ ਦੀ ਰਹਿੰਦ ਖੂੰਹਦ/ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਨਾਲ ਨਜਿੱਠਣ ਲਈ ਅਗਾਊਂ ਪ੍ਰਬੰਧ ਮੁਕੰਮਲ

ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਉਣ/ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਕਾਰਵਾਈ ਲਈ 334 ਨੋਡਲ ਅਫ਼ਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰਾਂ ਦੀ ਨਿਯੁਕਤੀ

ਮੋਗਾ (ਕਮਲ) :- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਦੀ ਪਾਲਣਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਫ਼ਸਲਾਂ ਦੀ ਨਾੜ/ਰਹਿੰਦ ਖੂੰਹਦ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਅਤੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਨਜਿੱਠਣ ਲਈ ਜਿ਼ਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਮੋਗਾ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਅਗਾਊਂ ਪ੍ਰਬੰਧ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰ ਲਏ ਗਏ ਹਨ। ਫਸਲਾਂ ਦੀ ਰਹਿੰਦ ਖੂੰਹਦ/ਨਾੜ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਏ ਜਾਣ ਦੀ ਸੂਰਤ ਵਿੱਚ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਲਈ  ਪੂਰੇ ਜਿ਼ਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ 334 ਨੋਡਲ ਅਫ਼ਸਰਾਂ ਦੀ ਨਿਯੁਕਤੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ, ਜਿੰਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਸਬ-ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨਿਹਾਲ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਵਿੱਚ 39, ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ 88, ਬਾਘਾਪੁਰਾਣਾ ਵਿੱਚ 56 ਅਤੇ ਧਰਮਕੋਟ ਵਿੱਚ 151 ਨੋਡਲ ਅਫ਼ਸਰਾਂ ਨੂੰ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਨੋਡਲ ਅਫ਼ਸਰਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਸਬ-ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਵਾਈਜ਼ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰਾਂ ਦੀ ਵੀ ਨਿਯੁਕਤੀ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਮੋਗਾ ਸ੍ਰ. ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਕਤ ਟੀਮਾਂ, ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਪਰਾਲੀ/ਨਾੜ ਨਾ ਸਾੜਨ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਿਤ ਕਰਨਗੀਆਂ ਅਤੇ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀ ਸੂਰਤ ਵਿੱਚ ਇਹ ਟੀਮਾਂ ਜ਼ਮੀਨ ਮਾਲਕਾਂ ਦੇ ਚਲਾਨ ਕੱਟਣਗੀਆਂ। ਇਹ ਟੀਮਾਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਨਾਲ ਵਾਤਾਵਰਨ ਅਤੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਵਾਲੀ ਜ਼ਮੀਨ `ਤੇ ਪੈਣ ਵਾਲੇ ਮਾੜੇ ਪ੍ਰਭਾਵਾਂ ਬਾਰੇ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਨਗੀਆਂ। ਨਾੜ/ਪਰਾਲੀ ਦੀ ਸਾਂਭ-ਸੰਭਾਲ ਲਈ ਵਰਤੋਂ ਵਿੱਚ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸੰਦਾਂ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਤੇ ਇਸ ਉੱਪਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿੱਤੀ ਜਾਂਦੀ ਸਬਸਿਡੀ ਬਾਰੇ ਵੀ ਇਹ ਟੀਮਾਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਨਗੀਆਂ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜੇਕਰ ਕਿਸੇ ਕਿਸਾਨ ਵੱਲੋਂ ਫ਼ਸਲਾਂ ਦੀ ਨਾੜ/ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਈ ਜਾਂਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਸਬੰਧਤ ਕਿਸਾਨ ਦੀ ਜ਼ਮੀਨ ਦੀ ਗਿਰਦਾਵਰੀ ਵਿੱਚ ਸੁਰਖ ਅੱਖਰਾਂ ਵਿੱਚ ਇੰਦਰਾਜ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।  ਅੱਗ ਲਗਾਏ ਜਾਣ ਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਣ `ਤੇ ਨੋਡਲ ਅਫ਼ਸਰ ਵੱਲੋਂ ਮੌਕੇ ਦਾ ਮੁਆਇਨਾ ਕਰਨ ਉਪਰੰਤ ਜਗ੍ਹਾ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ/ਫੋਟੋ ਸਬੰਧਤ ਪਟਵਾਰੀ ਨੂੰ ਮੋਬਾਇਲ ਐਪਲੀਕੇਸ਼ਨ ਰਾਹੀਂ ਭੇਜੀ ਜਾਵੇਗੀ, ਇਸ ਉਪਰੰਤ ਪਟਵਾਰੀ ਵੱਲੋਂ ਜ਼ਮੀਨ ਦੇ ਰਿਕਾਰਡ ਸਬੰਧੀ ਸਾਰੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੋਬਾਇਲ ਐਪਲੀਕੇਸ਼ਨ ਤੇ ਅਪਲੋਡ ਕਰਨ ਉਪਰੰਤ ਕਲੱਸਟਰ ਅਫ਼ਸਰ ਨੂੰ ਭੇਜੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਰਿਪੋਰਟ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਣ ਉਪਰੰਤ ਸਬੰਧਤ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਦੇ ਦਫ਼ਤਰ ਵੱਲੋਂ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਵਾਲੀ ਜਗ੍ਹਾ ਦੇ ਮਾਲਕ ਦਾ ਚਲਾਨ ਕੱਟਣ ਉਪਰੰਤ ਸਾਰੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੋਬਾਇਲ ਐਪਲੀਕੇਸ਼ਨ ਤੇ ਅਪਲੋਡ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਤਾਂ ਜੋ ਸਾਰੀ ਰਿਪੋਰਟ ਸਬੰਧਤ ਉਪ ਮੰਡਲ ਅਫ਼ਸਰ ਨੂੰ ਸੀ.ਪੀ.ਸੀ. ਦੀ ਧਾਰਾ 188 ਅਧੀਨ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਨ ਹਿੱਤ ਭੇਜੀ ਜਾ ਸਕੇ। ਹਰ ਉਪ ਮੰਡਲ ਵਿੱਚ ਗਠਿਤ ਟੀਮਾਂ ਉਸ ਉਪ ਮੰਡਲ ਦੇ ਉਪ ਮੰਡਲ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਦੇ ਅਧੀਨ ਕੰਮ ਕਰਨਗੀਆਂ। ਉਪ ਮੰਡਲ ਵਿੱਚ ਤਾਇਨਾਤ ਉਪ ਕਪਤਾਨ ਪੁਲਿਸ, ਉਪ ਮੰਡਲ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਨਾਲ ਤਾਲਮੇਲ ਕਰਕੇ ਪੁਲਿਸ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਜਾਣ ਵਾਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਅਮਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਉਣਗੇ।

पिम्स में स्टार सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के सहियोग से सिटीकँन 2023 सम्मेलन का आयोजन

जालंधर (मक्कड़) :- पंजाब इंस्टीच्यूट आफ मेडिकल साइसिस (पिम्स) में स्टार सुपरस्पेशलिटी अस्पताल के सहियोग से 7 और 8 सितंबर को सिटीकँन 2023 सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह वार्षिक सम्मेलन एसोसिएशन आँफ इडिंया-जालंधर सिटी चैप्टर का है। आयोजन टीम में आयोजन अध्यक्ष , डा. जसमीत सिंह आहलूवालिया और डा. रजनीश कुमार, डा. पी.एस बख्शी(संरक्षक), डा. नरेंद्रपाल (आयोजन सचिव), डा. सुरिंदर जगत ( कोषाध्यक्ष), डा. चैनजीव सिंह (सलाहकार), डा. कमल गुप्ता (आयोजन सह-अध्यक्ष) उपस्थित थे। इस अवसर पर डा. संजय जैन (एएसआई अध्यक्ष) मुख्यातिथि, पिम्स के कार्यकारी निदेशक डा. कंवलजीत सिंह औऱ पिम्स के डायरेक्टर प्रिंसीपल डा. राजीव अरोडा सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल हुए। पिम्स के रेजिडेंट डायरेक्टर अमित सिंह को गेस्ट आँफ आँनर के रूप में सम्मानित किया गया। इस आयोजन में भारत के लगभग 300 डाक्टरों ने भाग लिया। सर्जरी के बारे में अत्याधुनिक पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया। सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र, सर्वश्रेष्ठ पोस्टर औऱ सर्वश्रेष्ठ सर्जिकल वीडियो के लिए डाक्टरों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पिम्स के कार्यकारी निदेशक डा.कंवलजीत सिंह ने कहा कि सीएमई में डाक्टरों को काफी कुछ सीखने को मिलता है। आगे आने वाली नई चुनौतियों के बारे में बताया जाता है और इससे निपटने के बारे में विचार-विमर्श किया जाता है। इस तरह की सीएमई पिम्स में आगे भी जारी रहेंगी। डाक्टरों से साथ-साथ छात्रों में भी जानकारी का विस्तार हो सके। पिम्स के रेजिडेंट डायरेक्टर श्री अमित सिंह ने कहा कि इस सीएमई का विषय बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि कोविड महामारी ने डाक्टरों के सामने बड़ी-बड़ी चुनौतियां खड़ी की है। इसी विषय को लेकर सीएमई का आय़ोजन किया गया।  पिम्स के डायरेक्टर प्रिंसीपल डा. राजीव अरोड़ा ने कहा कि आयोजन के दूसरे दिन लाइव सर्जरी के माध्यम डाक्टरों को नई-नई तकनीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी। पंजाब मेडिकल काउसिल ने इस सीएमई केलिए डाक्टरों को 8 क्रडिट आवर्स दिए हैं। आयोजन अध्यक्ष व पिम्स के सर्जरी विभाग के प्रमुख डा. रजनीश कुमार ने कहा कि सर्जरी के क्षेत्र में रोज नई-नई  चुनौतियां आ रही है। इसी को लेकर इस प्रकार की सीएमई का आयोजन बहुत जरूरी है।

शहीद केवल सिंह के गाँव से मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान की हुई शुरुआत: राजेश बाघा

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता पार्टी जालंधर ग्रामीण के अधीन आते मंडल पतारा से आज देश की मिट्टी और वीरों को नमन करते हुए महावीर चक्र शहीद केवल सिंह जी के पैतृक गांव कोटली थानांसिंह से मेरी मिट्टी मेरा देश अभियान की शुरुआत की हुई। जिसमें पूर्व चेयरमैन अनुसूचित जाति आयोग पंजाब सरकार एवं प्रदेश महासचिव भाजपा पंजाब राजेश बाघा विशेष रूप से उपस्थित हुए। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अरुण शर्मा, मंडल अध्यक्ष पतारा जोगी तल्लन, सचिव ओबीसी मोर्चा पंजाब प्रशोतम गोगी भी उपस्थित थे। इस अवसर पर कलश यात्रा भी निकाली गई। इस अवसर पर गांव में स्वतंत्रता संग्राम के अनगिनत नायकों और शहीदों को याद करते हुए एक रैली निकाली गई, जो शहीद केवल सिंह जी के स्मारक पर पहुँच कर संपन्न हुई। इस मौके पर जोगी तल्लन ने कहा कि मेरी मिट्टी मेरा देश पतारा मंडल के प्रत्येक गांव से मिट्टी को कलशों में एकत्रित किया जाएगा।

राजेश बाघा ने इस अवसर पर कहा कि यह मिट्टी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से दिल्ली में बन रहे अमृत वाटिका के निर्माण के लिए भेजी जाएगी। इस अवसर पर मंजीत सिंह बिल्ला, जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा डॉ. भूपिंदर सिंह, जिला अध्यक्ष एससी मोर्चा डॉ. जसवीर कलेर, इंद्रजीत मिंटू, बलवीर लाल, हुसन लाल, प्यारा सिंह, विनोद कुमार, पलविंदर कुमार, कमलप्रीत सिंह, जसपाल, नरेश कुमार हीर, जगदीश कुमार, सतनाम सिंह आदि सहित कई नेता व् कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

उद्यमियों को कारोबार के लिए सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाने के लिए सरकार वचनबद्ध

सांसद सुशील कुमार रिंकू ने लैदर काम्पलेक्स में बनने वाली नई पुलिस चौकी के कामकाज का निरीक्षण किया

जालंधर (अरोड़ा) :- लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने वीरवार को लैदर काम्पलेक्स इलाके का दौरा किया, जहां इलाके की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के मकसद से नई पुलिस चौकी का निर्माण किया जाना है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगवाई में पंजाब सरकार उद्यमियों को कारोबार के लिए सुरक्षित माहौल प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है, जिसके तहत पंजाब में लगातार कई ठोस कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह उद्योग व कारोबार को बढ़ावा देने के लिए इन्वेस्ट पंजाब जैसी कई पहलकदमियां की गई हैं। पंजाब में इन्वेस्टमेंट प्रमोशन के लिए भी ठोस कदम उठाए गए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा उद्योग पंजाब में आकर इन्वेस्ट करें।

लोकसभा सदस्य ने लैदर काम्पलेक्स में बनने वाली नई पुलिस चौकी के कामकाज का भी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को यह कार्य जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस काम में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद ने कहा कि यहां पुलिस चौकी बनने से लैदर काम्पलेक्स में स्थापित इंडस्ट्री को और बेहतर और सुरक्षित माहौल मिलेगा, साथ ही यहां काम करने वाले हजारों कामगारों को भी सुरक्षा मिलेगी। उन्होंने कहा कि लैदर इंडस्ट्री की तरफ से इस पुलिस चौकी की मांग की गई थी, जिसे पूरा करते हुए इसका काम शुरू करवा दिया गया है। उन्होंने कहा कि जालंधर लैदर इंडस्ट्री के लिए मशहूर है, जहां बड़े स्तर पर इकाईयां लैदर से विभिन्न उत्पाद बनाकर देश-विदेश में भेजती हैं। उन्होंने कहा कि जालंधर की इंडस्ट्री को और मजबूत करने के लिए सरकार भी कई तरह के कदम उठा रही है और उद्यमियों को लंबित मांगों पर काम किया जा रहा है। इस मौके पर लैदर इंडस्ट्री के कई उद्यमी मौजूद थे। 

सिर्फ अच्छी शिक्षा ही बच्चों का भविष्य संवार सकती है :-सुशील रिंकू

सांसद संजय सिंह व सांसद सुशील रिंकू ने लुधियाना स्थित पीसीटीई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह को किया संबोधित

जालंधर (अरोड़ा) :- आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह व लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सिर्फ अच्छी शिक्षा ही हमारे बच्चों का भविष्य संवार सकती है। इसलिए बाबा साहेब डॉ. भीम राम अंबेडकर ने भी शिक्षा के महत्व पर खास जोर दिया और बच्चों को शिक्षित बनाने की अपील की। दोनों सांसद लुधियाना में पीसीटीई ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की 25 वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।

सांसदों ने ग्रुप की वर्षगांठ पर अपने विचार छात्रों व शिक्षकों के साथ सांझे किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संजय सिंह व सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि शिक्षा से बड़ा कोई दान नहीं और शिक्षकों के कंधों पर सदैव एक भारी जिम्मेदारी रहती है क्योंकि देश का भविष्य उनके हाथ में होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उजियारा किसी की अंधेरी जिंदगी रोशनी से भर सकता है, इसलिए किसी को शिक्षित करना सबसे बड़ा पुण्य का काम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार की तरफ से भी शिक्षा को खास तवज्जो दी जा रही है, जिसके तहत कई ऐसे क्रांतिकारी कदम उठाए जा रहे हैं, जिससे हमारा राज्य शिक्षा के क्षेत्र में देश में अग्रणी बन रहा है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में ऐसी शिक्षा सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं, जिनके माध्यम से हमारे बच्चे आगे बढ़ रहे हैं। स्कूलों में टीचर्स की कमी पूरी की जा रही है और उन्हें विदेशों से ट्रेनिंग दिलवाई जा रही है। ये सभी कदम पंजाब में शिक्षा क्रांति के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होंगे। उन्होंने पीसीटीई ग्रुप ऑप इंस्टीट्यूशंस को उनकी 25वीं वर्षगांठ पर बधाई दी और इसी तरह बच्चों में शिक्षा का प्रसार करते रहने की अपील की। इस दौरान ग्रुप की गतिविधियों के बारे में भी उन्होंने इस संस्थान के पदाधिकारियों से जानकारी हासिल की।

मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती मुहिम शुरू करने का ऐलान

पंजाब में शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाने के मंतव्य से उठाया कदम  

पहला स्कूल ऑफ एमिनेंस 13 सितम्बर को लोगों को किया जायेगा समर्पित  

अध्यापक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह के दौरान 80 अध्यापकों को किया सम्मानित 

मोगा (कमल) :- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य भर के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को मानक शिक्षा देने के लिए मानव संसाधन के विस्तार के अंतर्गत शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती मुहिम शुरू करने का ऐलान किया। अध्यापक दिवस के अवसर पर यहाँ राज्य स्तरीय समारोह के दौरान 80 अध्यापकों को सम्मानित करने से पहले जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग में बड़ी संख्या में पद खाली पड़े हैं, जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के अंतर्गत पंजाब सरकार ने शिक्षा विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती मुहिम चलाने का फ़ैसला लिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि कैंपस मैनेजरों, सफ़ाई कर्मचारियों, चौकीदारों और सुरक्षा गार्डों समेत आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में पद भरे जाएंगे। 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जल्द ही स्कूल ऑफ एमिनेंस की शुरुआत कर पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा क्रांति के नये युग का आधार बांधा जायेगा। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों की स्थापना के लिए 68 करोड़ रुपए जारी कर दिए गए हैं और पहला स्कूल ऑफ एमिनेंस 13 सितम्बर को लोगों को समर्पित किया जायेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह अति-आधुनिक स्कूल विद्यार्थियों को मानक शिक्षा मुहैया करने के लिए एक प्रेरक के तौर पर काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्कूलों की काया-कल्प करने के लिए पंजाब भर के स्कूलों के 10 हज़ार क्लासरूमों को नया रूप दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि इन क्लासरूमों में नयी तरह का फर्नीचर दिया जायेगा, जिससे अध्यापक हरेक विद्यार्थी की कारगुज़ारी को ध्यान से देख सकें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसके अलावा राज्य में एक हज़ार नये क्लासरूमों का निर्माण किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में शिक्षा प्रणाली को व्यापक स्तर पर सुधारने पर सबसे अधिक ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार स्कूलों के प्रिंसिपलों और अध्यापकों के समूहों को देश और विदेशों की प्रसिद्ध शिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण के लिए भेज रही है, जिससे वह अध्यापन की आधुनिक तकनीकें सीख सकें। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसका मंतव्य यह सुनिश्चित बनाना है कि शिक्षा क्षेत्र में विश्व भर में चल रही आधुनिक कवायदों के बारे में अध्यापक अवगत हो सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी तरह सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण भरने के लिए उनको इसरो और अन्य संस्थाओं में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी कॉन्वेंट स्कूलों में पढ़े अपने साथियों का मुकाबला करने के योग्य होंगे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य विद्यार्थियों का मुकम्मल विकास और उनको जीवन में सख़्त मेहनत करने के योग्य बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के इतिहास में पहली दफ़ा राज्य भर के सरकारी स्कूलों में अभिभावक-अध्यापक मिलनी करवाई गई। उन्होंने कहा कि इस व्यापक अभिभावक-अध्यापक मिलनी में 19 लाख से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। भगवंत सिंह मान ने उम्मीद जताई कि इस पहल से विद्यार्थियों को आने वाले समय के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी। अध्यापकों के साथ भावुक सांझ को प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हरेक अध्यापक की समस्या हल की जायेगी, जिसके लिए राज्य सरकार पहले ही हर संभव प्रयास कर रही है। अध्यापकों को दरपेश सभी मसले हल करने का वायदा करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि अध्यापक का बेटा होने के नाते वह अध्यापकों की समस्याओं को अच्छी तरह से जानते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य का खज़़ाना लोगों के लिए है और एक-एक पैसा लोगों के कल्याण के लिए खर्चा जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल अध्यापक दिवस के अवसर पर उन्होंने ठेका आधारित सभी अध्यापकों की सेवाओं को रेगुलर करने का वायदा किया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनको यह ऐलान करते हुए बहुत ख़ुशी और संतुष्टी हुई थी कि कर्मचारियों के आगे से कच्चा शब्द हमेशा के लिए हटा दिया जायेगा और अब राज्य सरकार ने सभी कानूनी और प्रशासनिक रुकावटें ख़त्म करके 12,710 कच्चे अध्यापकों की सेवाओं को रेगुलर कर दिया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अध्यापकों की सेवाओं को रेगुलर करने के साथ-साथ इनके वेतन में पाँच प्रतिशत की वृद्धि मिलेगी और छुट्टियाँ समेत अन्य लाभ भी हासिल होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाने के लिए उच्च वर्ग के आठ प्रशिक्षण केंद्र खोल रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह केंद्र नौजवानों को यू.पी.एस.सी. की परीक्षा पास करने के लिए प्रशिक्षण देंगे और वह राज्य एवं देश में प्रतिष्ठित पदों पर सेवा निभाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य अपने नौजवानों को ऊँचे पदों पर सेवा करने के योग्य बनाना है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकारी स्कूलों में पढऩे वाली छात्राओं के लिए बस सेवा शुरू की जायेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना का मकसद यह सुनिश्चित बनाना है कि कोई भी लडक़ी तालीम हासिल करने से वंचित न रहे। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस कदम से सरकारी स्कूलों में लड़कियों की सुरक्षा भी सुनिश्चित बनाई जा सकेगी, जिससे यह लड़कियाँ शिक्षा के क्षेत्र में राज्य का नाम रौशन कर सकें। पटवारियों द्वारा अपने काम के लिए नीजी व्यक्ति रखने के दुर्भाग्यपूर्ण रुझान को ख़त्म करने के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि पटवारियों के लिए बायोमैट्रिक हाजिऱी अनिवार्य होगी। उन्होंने कहा कि इस कदम से पटवारियों द्वारा अपनी ड्यूटी प्रभावी ढंग से निभाए जाने को सुनिश्चित बनाया जा सकेगा, जिससे लोगों को कोई परेशानी नहीं होगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार लोगों को साफ़-सुथरी, प्रभावशाली, जवाबदेह और पारदर्शी प्रशासन मुहैया करवाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी। मुख्यमंत्री ने अध्यापक दिवस के अवसर पर 80 अध्यापकों को राज्य स्तरीय अवॉर्ड से सम्मानित किया। इससे पहले कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस ने मुख्यमंत्री और अन्य शख्सियतों का स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री कुलदीप धालीवाल, लालजीत भुल्लर, बलकार सिंह, हरभजन सिंह ई.टी.ओ. और डॉ. बलजीत कौर, डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह, सचिव शिक्षा के.के. यादव और अन्य उपस्थित थे। 

मुख्यमंत्री द्वारा नशों के विरुद्ध संदेश देते हुए गीत पुत पंज दरियावां दे का पोस्टर जारी

मोगा के जि़ला प्रशासन के प्रयास की सराहना

मोगा (कमल) :- नशों की समस्या के खि़लाफ़ जागरूकता पैदा करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जि़ला प्रशासन मोगा के सहयोग के साथ तैयार किया गीत ‘पुत पंज दरियावां दे’ का पोस्टर जारी किया। अध्यापक दिवस के अवसर पर यहाँ हुए राज्य स्तरीय समारोह के दौरान इस गीत को रिलीज़ करने के अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा नशों की समस्या को जड़ से ख़त्म करने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं, जिसका जि़क्र इस गीत में भी किया गया। उन्होंने कहा कि इस गीत के द्वारा नशों से पडऩे वाले बुरे प्रभाव और सरकार द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध की गई कार्यवाही का भी जि़क्र किया गया है। पंजाब निवासियों को गीत के द्वारा दिए गए संदेश की सराहना करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि सामाजिक बुराईयों को ख़त्म करने के लिए साहित्य और कला का बड़ा योगदान होता है। उन्होंने कहा कि समाज में घटने वाली घटनाओं के बारे में चिंतनशील मानव हमेशा सचेत होता है। उन्होंने कहा कि मोगा के डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह के नेतृत्व में जि़ला प्रशासन का यह प्रयास यकीनी तौर पर नौजवानों को रचनात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। यह गीत मोगा के जि़ला लोक संपर्क अधिकारी प्रभदीप सिंह नत्थोवाल द्वारा गाया गया है। इसकी रचना प्रसिद्ध साहित्यक शख्सियत प्रोफ़ैसर गुरभजन सिंह गिल ने की है। विमोचन के अवसर पर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण रोड़ी, पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, परिवहन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, प्रवासी मामले मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह, स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह, सामाजिक सुरक्षा और महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर, डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा, अमृतपाल सिंह सुखानंद और मंजीत सिंह बिलासपुर (तीनों विधायक), शिक्षा विभाग के सचिव कमल किशोर यादव, डीआइजी अजय मलूजा, डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह, जे इलनचेलियन एवं अन्य उपस्थित थे।

पंजाब की इंडस्ट्री को भयानक झटके दे रही है आप सरकार: शेरगिल

मान सरकार चाहती है उद्योग मुक्त पंजाब: भाजपा

कांग्रेस-आप का 'इंडिया' गठबंधन पंजाब के लिए नुकसानदायक: शेरगिल

जालंधर (अरोड़ा) :- भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने उद्योग विरोधी फैसले लेने को लेकर पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार पर तीखा हमला बोला है। यहां जारी एक बयान में शेरगिल ने कहा कि जब से आप सरकार ने पंजाब की बागडोर संभाली है, तब से औद्योगिक क्षेत्र के लिए बेहद नुकसानदेह फैसले लिए गए हैं। उन्होंने साथ ही यह भी कहा कि बिगड़ती कानून-व्यवस्था और उद्योग विरोधी फैसलों के चलते पंजाब के उद्योगपति दूसरे राज्यों में पलायन की तैयारी कर रहे हैं। शेरगिल ने आप सरकार के कुछ बेहद गलत फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि उद्योग जगत को सबसे बड़ा झटका बिजली की दरों में बढ़ोतरी से लगा है। उन्हें उद्योग जगत के कई दिग्गजों ने बताया है कि उद्योगों को 5 रुपये प्रति यूनिट बिजली उपलब्ध कराने के चुनाव से पहले दिए गए भरोसे के बावजूद, जब स्लैब में अन्य शुल्कों को जोड़ा जाता है, तो यह दर 7 रुपये से 12 रुपये प्रति यूनिट के बीच पहुंच जाती है। यह उद्योगों के साथ एक भद्दे मजाक के अलावा कुछ नहीं है। इसी तरह लंबित वैट के मामलों का जिक्र करते हुए, शेरगिल ने कहा कि हजारों करदाताओं को पिछले दो वर्षों से अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने खुलासा किया कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने घोषणा की थी कि सभी लंबित वैट के मामलों का निपटारा 15 दिनों के भीतर किया जाएगा, लेकिन एक महीना बीतने के बाद भी उद्योगपति इससे जुड़े नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं। शेरगिल, जो पंजाब भाजपा के परमानेंट इनवाइटी मैंबर भी हैं, ने कहा कि सत्ता में आने से पहले आप ने औद्योगिक भाईचारे से 'इंस्पेक्टरी राज' को समाप्त करने का वादा किया था, लेकिन सत्ता संभालने के बाद वे बड़ी आसानी से इस वादे को भूल गए हैं। इस संबंध में उद्योगपतियों को परेशान करने से जुड़ी एक अन्य उदाहरण का हवाला देते हुए, शेरगिल ने कहा कि लार्ज सप्लाई (एलएस) वाले कारखानों में पावर क्वालिटी मीटरों (पीक्यूएम) को लगाना अनिवार्य कर दिया गया है।   जबकि उद्योगपतियों के अनुसार उक्त निर्णय पूरी तरह से अनुचित है, क्योंकि इन मीटरों की लागत लगभग 3.5 लाख रुपये से 4 लाख रुपये तक होती है, जिसे चुका पाना हर किसी के लिए मुमकिन नहीं है। शेरगिल ने कहा कि पंजाब में औद्योगिक जमीन की कीमतें पहले से ही बहुत अधिक हैं, उसके ऊपर से जमीन की आरक्षित कीमतों में 50 प्रतिशत की और वृद्धि अनुचित है, जो नए निवेश प्राप्त करने में एक बड़ी बाधा बनेगी। शेरगिल ने मुख्यमंत्री को अपने तौर-तरीके सुधारने के लिए आगाह करते हुए, कहा कि यदि सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए और उद्योगों से संबंधित मुद्दों का जल्द से जल्द समाधान नहीं किया गया, तो वह दिन दूर नहीं जब मौजूदा इंडस्ट्री धीरे-धीरे बंद हो जाएगी। शेरगिल ने मान को 'अखबारी मुख्यमंत्री' करार देते हुए कहा कि उद्योगपति अपनी शिकायतें बताने और उनका हल क्रवाने के लिए उद्योग मंत्री के साथ आमने-सामने की बैठक करने के लिए गहन प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनके सभी प्रयास अब तक व्यर्थ साबित हुए हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि उद्योग विभाग स्वयं मुख्यमंत्री के पास है, जो खुद के प्रचार और चुनावी राज्यों का दौरा करने में व्यस्त हैं। भाजपा प्रवक्ता ने यह भी जिक्र किया कि पंजाब के उद्योगपतियों, विशेष रूप से इंडस्ट्रियल हब लुधियाना के उद्योगपतियों ने उन्हें बताया है कि पंजाब इंडस्ट्रियल एंड बिजनेस डेवलपमेंट पॉलिसी-2022 में नए निवेशकों को दिए जाने वाले प्रोत्साहन के बीच पंजाब के मौजूदा उद्योगों को छोड़ दिया गया है।  यह मौजूदा इंडस्ट्री के लिए 'विनाशकारी' साबित होगा।

अलायंस क्लब इंटरनेशनल जिला 126ऐन ने शिक्षक दिवस सम्मान समारोह आयोजित किया

शिक्षक ही दिखाते हैं सफलता की राह-हरप्रीत कौर

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब ईंटरनेशनल जिला 126 एन ने गवर्नर ऐली हरप्रीत कौर की अध्यक्षता में सर्वहितकारी विद्या निकेतन में शिक्षक दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें 121शिक्षकों को मोमेंटो व शाल भेंट कर के सन्मानित किया गया।फंक्शन चेयरमैन पास्ट गवर्नर टी एस वालिया ने मुख्य मेहमान व स्कूल मैनेजमेंट व आए हुए शिक्षकों का स्वागत किया। हरप्रीत कौर ने आपने संबोधन में कहा कि शिक्षक ही दिखाते हैं सफलता की राह। मुख्य मेहमान इंटरनेशनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि हमारा देश ही गुरूओं का है ।शिक्षकों को छात्रों को अच्छे संस्कार भी देने चाहिए। विजय नड्डा ने भी संबोधित किया। चार्टर गवर्नर जी एस जज व हरप्रीत कौर ने जिला 126 एन का स्थापना दिवस केक काटकर मनाया। कन्वीनर फंक्शन  व डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन अरविंद बैंस ने आए हुए सभी सदस्यगण का धन्यवाद किया। मंच संचालन डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सचिव तेजपाल सिंह ने बखूबी निभाया। इस मौके पर ईंटरनेशनल डायरेक्टर अनिल कुमार, पास्ट गवर्नर टी एस वालिया, जी एस जज, सचिव तेजपाल सिंह, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ हरपाल सिंह, श्यामसुंदर, जगन नाथ सैनी,रीजन चेयरमैन संजीव गंभीर, मनदीप सिंह सोहल, रवि मंगला, जी डी कुंद्रा,सुनील मनचंदा, रीता थापर, अरविंद बैंस, तेजिंदर शारदा, विजय नड्डा, संजीव संगर, सभी क्लब के सदस्य व शिक्षक उपस्थित थे।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar