(Date : 29/March/2424)

(Date : 29/March/2424)

ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਐਮੀਨੈਂਸ ਲਈ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 30 ਮਾਰਚ ਨੂੰ | ਸਕਿਲ ਸੈਂਟਰ ਦੌਲਤਪੁਰਾ ਨਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਈ | सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की | डिप्टी कमिश्नर ने दिव्यांग वोटरों की लोक सभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन | डिप्स हर क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम देने वाला शिक्षण संस्थान |

सामाजिक गतिविधयां

लायंस क्लब जालंधर के नी-ब्रेस कैंप का लायन विजय सांपला ने किया उद्घाटन

जालंधर (अरोड़ा) -लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान मनीश चोपडा व प्रोजेक्ट डायरेक्टर पूर्व गवर्नर जे.बी. सिंह चौधरी की अगुवाई में बिना ऑपरेशन घुटनों का दर्द नी-ब्रेस द्वारा ईलाज के कैंप का शुभारंभ किया। जिसमें मुख्य मेहमान के रूप मे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष लायन विजय सांपला ने शिरकत की। उन्होंने क्लब की प्रंशसा करते हुए कहा कि यह क्लब समाज के लिए प्रशंसनीय कार्य कर रहा है । जे.बी. सिंह चौधरी ने मुख्य मेहमान का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे क्लब में यह प्रोजेक्ट लगातार 14 वर्ष  से चलता आ रहा है, और यह कैंप पी.एन.आर. सोसाइटी भावनगर के डाक्टर विजय नायक की टीम के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है जिसमें पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उतरप्रदेश और विदेशों के हजारों लोग इसका लाभ उठा चुके है। प्रधान मनीश चोपडा ने बताया की इस कैंप में दूर से आने वाले लोगो के लिए रहने व् खाने का इंतजाम क्लब द्वारा मुफ्त किया जा रहा है। सचिव सतबीर भाटिया ने बताया की अब तक इस कैंप का लाभ लगभग 4000 से ज्यादा लोग उठा चुके है। यह कैम्प कल यानि 20 अगस्त रविवार और 21 अगस्त सोमवार तक लायंस भवन लाजपत नगर मे जारी रहेगा। जो कोई भी इस कैम्प का लाभ लेना चाहता है वे कल इस कैम्प मे आ सकते है। पूर्व प्रधान ललतेश भसीन ने मुख्य अतिथि व आये हुए लायन सदस्यों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सचिव सतबीर सिंह भाटिया, कोषाध्यक्ष मोहित सलुजा, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जे.बी सिंह चौधरी,  आर.सी. सुरिंदर कौर चौधरी, पूर्व प्रधान रवि मालिक,  ललतेश भसीन, जीडी कुंद्रा, डॉ पी.जे.एस अनेजा, अश्वनी मल्होत्रा, ऐ के बहल, गुरदीप सिंह ठुकराल, मीडिया कॉर्डिनेटर साहिल अरोड़ा, हर्षवर्धन शर्मा, गुरदीप सिंह, गुलशन आरोड़ा, दिनेश उपस्थित थे।

ਸਰਬਸਮੰਤੀ ਨਾਲ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਮਜੀਠਾ ਤਹਿਸੀਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਬਣੇ

ਜਲੰਧਰ (ਅਰੋੜਾ) :- ਤਹਿਸੀਲ ਮਜੀਠਾ ਵਿਖੇ ਅੱਜ ਦੀ ਮਨਿਸਟੀਰੀਅਲ ਯੂਨੀਅਨ ਸਿੱਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਚੌਣ ਹੋਈ। ਇਸ ਚੋਣ ਦੌਰਾਨ ਤਹਿਸੀਲ ਮਜੀਠਾ ਵਿੱਚ ਤਾਇਨਾਤ ਸਿਖਿਆ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਮੇਜ ਥਪਥਾਪਟ ਨਾਲ ਅਤੇ ਪੂਰੇ ਜੋਸ਼ੋ ਖਰੋਸ਼ ਨਾਲ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ, ਬਲਾਕ ਮਜੀਠਾ-1 ਤਹਿਸੀਲ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸਰਬਸਮੰਤੀ ਨਾਲ ਚੁਣ ਲਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੁਰਜੋਤ ਸਿੰਘ, ਅਬਦਾਲ ਨੂੰ ਜਨਰਲ ਸਕੱਤਰ ਅਤੇ ਸਾਹਿਲ ਕੁਮਾਰ ਨੂੰ ਵਿੱਤ ਸਕੱਤਰ ਨਿਯੁਕਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਚੌਣ ਮੌਕੇ ਜਿਲਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮਲਕੀਅਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਬਹੁਤ ਹੀ ਇਮਾਨਦਾਰ ਅਤੇ ਸੂਝਵਾਨ ਛਵੀ ਨਾਲ ਜਾਣੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ।

ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੁਲਾਜਮਾਂ ਦੇ ਮਸਲਿਆਂ ਦੇ ਹੱਲ ਲਈ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਅਵਾਜ ਬੁਲੰਦ ਕਰਦੇ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਹੁਣ ਇਸ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਨੂੰ ਬਾਖੂਬੀ ਨਾਲ ਨਿਭਾਉਣਗੇ। ਸੁਖਦੇਵ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਸੌਂਪੀ ਗਈ ਜਿੰਮੇਵਾਰੀ ਪੂਰੀ ਤਨਦੇਹੀ ਨਾਲ ਨਿਭਾਈ ਜਾਵੇਗੀ ਅਤੇ ਯੂਨੀਅਨ ਦੀ ਹਰੇਕ ਮੁਸ਼ਕਲ ਦਾ ਹੱਲ ਕਰਨ ਲਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਜਾਗਰੂਕ  ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਚੋਣ ਦੌਰਾਨ ਗੁਰਬਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਤਜਿੰਦਰ ਕੁਮਾਰ, ਗੁਰਸੇਵਕ ਸਿੰਘ, ਅਮਰਜੋਤ ਸਿੰਘ, ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ, ਮੁਖਤਿਆਰ ਸਿੰਘ, ਧਰਮਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਵਿਕਰਮਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਤਰਲੋਚਨ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ, ਦਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਰਮਨ ਕੁਮਾਰ ਹਾਜਰ ਸਨ। 

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने जालंधर पैलेस कपूरथला रोड पर पौधे लगाऐ

जालंधर (अरोड़ा) - अलायंस क्लब जालंधर एसोसिएशन ऑफ अलायंस क्लब इंटरनेशनल के आह्वान पर अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने पौधारोपण के सर्विस प्रोजेक्टों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा की अगुवाई  में आपना 53वां प्रोजेक्ट जालंधर पैलेस कपूरथला रोड में पौधे लगा कर पूरा किया। इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर केवल शर्मा थे, उन्होंने कहा कि पर्यावरण में ऑक्सीजन की जरूरत सभी को ज्ञात है। पेड़ न केवल कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं बल्कि वातावरण से कई अन्य हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं जिससे वातावरण को ताजगी मिलती है। इसलिए सभी की आपने घर के आसपास पौधे लगाने चाहिए। इस मौके पर सचिव पीके गर्ग, कोषाध्यक्ष जयदेव मल्होत्रा, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ ई मीडिया जगन नाथ सैनी, आई सी सी एन के महेंद्रू, चेयरमैन पर्यावरण हर्षवर्धन शर्मा, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, राजेन्द्र कुमार जालंधर पैलेस वाले व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

अलायंस क्लब इंटरनेशनल जिला-126 एन द्वारा धूमधाम से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस

जालन्धर (अरोड़ा) - 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अलायंस क्लब इंटरनेशनल जिला 126ऐन  के सदस्यों ने जिला गवर्नर ऐली हरप्रीत कौर की अगुवाई में सभी सदस्यों ने मिलकर सर्वहितकारी विद्या मंदिर में झंडा फेहराया। साथ में सभी लोगों और बच्चो में मिठाईयां बांटकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। गवर्नर हरप्रीत कौर ने बताया कि कैसे क्रांतिकारी वीरों ने आपनी शहादत देकर देश को आजाद करवाया। उप गवर्नर प्रथम पवनजीत सिंह वालिया, उप गवर्नर 2संदीप कुमार, चार्टर गवर्नर जी एस जज, पास्ट गवर्नर ऐम पी सिंह बिनाका सभी ने आपने संबोधन में शहीदों को नमन किया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाऐं दी। समारोह के बाद डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ऐली हरप्रीत कौर की अध्यक्षता में दूसरी कैबिनेट मीटिंग हुई जिसमें समाज व मानवता के लिए किऐ हूए कार्यों को विस्तार से बताया गया। डीसीएस तेजपाल सिंह, कोषाध्यक्ष हर्ष मक्कड़, पीआरओ ई मीडिया जगन नाथ सैनी ने आपनी आपनी रिपोर्ट पेश की।

उप गवर्नर प्रथम पवनजीत सिंह वालिया ने सभी आऐ हूए सदस्यों का धन्यवाद किया। इस मौके पर सचिव तेजपाल सिंह कोषाध्यक्ष हर्ष मक्कड़, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ ई मीडिया जगन नाथ सैनी, उप गवर्नर प्रथम पवनजीत सिंह वालिया, उप गवर्नर 2 संदीप कुमार, चार्टर गवर्नर जी एस जज, पास्ट गवर्नर ऐम पी सिंह बिनाका, स्कूल प्रिंसीपल व मैनेजमेंट, रीजन चेयरमैन संजीव गंभीर, मनदीप सिंह सोहल, राजेश साहनी, दया कृष्ण छाबड़ा, जी डी कुन्द्रा, एन के महेंद्रू, केवल शर्मा, मनी कुमार, होशियारी लाल,राजीव अग्रवाल उपस्थित थे।

लायंस क्लब जालंधर ने स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया

जालंधर (सेठी) -  लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान मनीष चोपड़ा की अध्यक्षता में लायंस भवन लाजपत नगर के परिसर में स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया मनाया। मुख्य अतिथि के रूप में पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन राम भारद्वाज इस अवसर पर उपस्थित हुए। गेस्ट ऑफ ऑनर, जैन ओवरसीज के डायरेक्टर सुमित जैन ने इस विशेष अवसर पर शिरकत की।

 

 

उन्होने स्वतंत्रता दिवस की सभी को शुभकामनाऐं दी और क्लब की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि यह क्लब  समाज सेवा में हमेशा अग्रणी रहता है । प्रधान चोपडा ने मुख्य मेहमान व परिवार सहित आए हुए क्लब सदस्यों का स्वागत किया। दयानन्द मॉडल स्कूल के विधार्थियों द्वारा बहुत ही शानदार परफॉर्मेंस पेश की गई, जिसे देख कर सारा माहौल भारत माता की जय से गूंज उठा।

 


इस अवसर पर एम्बेसडर ऑफ गुडविल पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर जे.बी सिंह चौधरी, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एस.एल. कपूर के इलावा आर.सी. सुरिंदर कौर चौधरी,  पूर्व प्रधान जीडी कुंद्रा, डॉ पी.जे.एस अनेजा,फर्स्ट लेडी ऑफ क्लब लायन रितु चोपडा, सचिव सतबीर सिंह भाटिया, पीआरओ खुुशपाल सिंह, खजांची मोहित सलुजा, पूर्व प्रधान हरभजन सिंह सैनी, ललतेश भसीन, रवी मालिक, आर सी गुलाटी, पी एस सिद्धू, अश्वनी मल्होत्रा, डॉ अमरजीत, एन के कानसरा,एच आर मल्होत्रा, ऐ के बहल, यश कत्याल, दिनेश, सुधीर कपूर, कुलजीत सिंह, तरलोचन सिंह छाबड़ा, हर्षवर्धन शर्मा, सेवा सिंह, एन के महेन्द्रू, गुरदीप सिंह, गुलशन आरोड़ा व मीडिया कोऑर्डिनेटर साहिल अरोड़ा उपस्थित थे।

77वें स्वतंन्त्रता दिवस पर ब्लड मैन जितेन्द्र सोनी सर्टिफिकेट आफ मेरिट से सम्मानित

जालंधर (अरोड़ा)  - जालंधर के जिला स्तरीय स्वतंत्रा दिवस समागम श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में हर वर्ष करवाया जाता है, इस साल स्वतंत्रा दिवस पर मुख्य अतिथि जय किशन सिंह रोडी, माननीय डिप्टी स्पीकर, पंजाब विधानसभा, पहुंचे। ध्वजारोहण के उपरांत जय किशन सिंह ने अलग-अलग सेवा समिति, पुलिस प्रशासन, सरकारी विभागो में कार्यरत समाज सेवा में योगदान देने वालो को सम्मानित किया और प्रशस्तिपत्र भी दिए। अपनी रक्तदान की अद्भुत भावना के लिए ब्लडमैन (परोपकारी) के नाम से विख्यात जितेन्द्र सोनी, पैटर्न, रैड क्रास सोसाइटी, पंजाब और पेशे से जिला न्यायालय, जालंधर में बतौर रीडर को जिला प्रशासन हर अहम मौके पर सम्मानित करने में फक्र महसूस करती है, इसीलिए चाहे गणतन्त्र दिवस हो या फिर स्वतंन्त्रा दिवस हो प्रशासन उन्हे सम्मानित करना नहीं भुलता। जय किशन सिंह ने कहा कि हमें भी सेवा कार्य के लिए सभी को प्रोत्साहित करना चाहिए। इन्ही सम्मानित सदस्यों में एक जितेन्द्र सोनी, जोकि 161 बार रक्तदान कर चुके है उन्हे भी प्रोत्साहित कर प्रशस्तिपत्र दिया गया।

जितेन्द्र सोनी को उनके समाज कल्याण कार्य के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए 15 अगस्त 2023, को श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में माननीय डिप्टी स्पीकर जय किशन सिंह रोडी, डिप्टी कमीश्नर विशेष सारंगल, मेजर डाक्टर अमित महाजन, अतिरिक्त डिप्टी कमीश्नर,  गुरसिमरनजीत कौर, सहायक कमीश्नर (जनरल), इन्द्र वीर सिंह मिन्हास, सेक्रेटरी, रैड क्रास सोसाइटी, जालंधर द्वारा सम्मानित किया गया। जय किशन सिंह ने कहा कि ऐसे कर्मठ रक्तदानीयों के कारण ही सैंकड़ो ज़िन्दगी बचती है, जिसके लिए समाज हमेशा उनका सदैव ऋणी रहेगा, जिसके लिए हमारे मुख्यमन्त्री भगवंत सिंह मान के आदेश पर पंजाब सरकार ऐसे सम्मान समारोह आयोजित कर सभी कर्मठ समाज सेवी संगठन या समाज सेवक को प्रोत्साहित करती है, उन्होने कहा कि जितेन्द्र सोनी को सम्मानित कर में बहुत गौरवान्वित महसुस कर रहा हूं।


गौरतलब है कि जितेन्द्र ने गैर-सरकारी - संगठनों को भी संगठित किया - है अर्थात (1) जय शंकर ब्लड सेवा, जालंधर (2) ब्लड सेवा, जालंधर (3) दी ब्लड एसोसिएशन - (रजि.), जालंधर आदि उपरोक्त सभी गैर सरकारी संगठनों में पैटर्न है। इसके इलावा वह लायंस क्लब, जालंधर की रक्तदान समिति में प्रोजेक्ट डायरेक्टर भी रहे हैं। एनजीओ रैड क्रॉस सोसाइटी, जालंधर के सहयोग से 1992 से अब तक की अवधि के दौरान, 950 से भी अधिक रक्तदान शिविर लगा चुके है जिसमे उनके द्वारा आयोजित किये गए कैम्प्स में 35000 + यूनिट रक्त एकत्र किया।

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल

डिप्टी कमिशनर कुलवंत सिंह राष्ट्रीय तिरंगा फहराएंगे-अतिरिक्त डिप्टी कमिशनर(ओं)

कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक

मोगा (कमल) :- 12 अगस्त- 15 अगस्त मंगलवार को अनाज मंडी मोगा में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पर डिप्टी कमिश्नर मोगा स. कुलवंत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय तिरंगा फहराने की रस्म अदा करेंगे। इस वर्ष का स्वतंत्रता दिवस पहले की तरह पूरे उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त (सामान्य) डाॅ. निधि कुंबद बंबा ने आज स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए अनाज मंडी मोगा में आयोजित फुल ड्रेस रिहर्सल की समीक्षा करने के लिए समय निकाला। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली. इस समय जिला पुलिस प्रमुख जे. इलनचेलियन के अलावा विभिन्न विभागों के प्रमुख और बड़ी संख्या में बच्चे भी मौजूद थे।

इस मौके पर पंजाब पुलिस, पंजाब होम गार्ड, डीएम कॉलेज मोगा, एन. सी. सी. परेड में कैडेट्स, बैंड ने हिस्सा लिया। उन्होंने आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और कहा कि प्रत्येक अधिकारी उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी जिम्मेदारी और परिश्रम से निभाएं। उन्होंने फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान पाई गई छोटी-मोटी त्रुटियों को दूर करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पीटी शो भी प्रस्तुत किया गया।

चुनाव संबंधी ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता 15 अगस्त को, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार

अधिक से अधिक जिलावासी इस प्रश्नोत्तरी में भाग लें-जिला निर्वाचन अधिकारी

मोगा (कमल) :- मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब, चंडीगढ़ के दिशानिर्देशों के तहत, आम जनता को मतदान और इसके उचित उपयोग के बारे में शिक्षित करने के लिए स्वतंत्रता दिवस पर 15 अगस्त, 2023 को दोपहर 12 बजे एक ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जानी है। इस क्विज़ प्रतियोगिता में कुल 50 प्रश्न पूछे जायेंगे और 30 मिनट का समय दिया जायेगा। प्रश्नोत्तरी आवंटित समय के भीतर पूरी की जानी चाहिए, 30 मिनट के बाद प्रश्नोत्तरी जमा नहीं की जा सकती। जानकारी देते हुए जिला चुनाव अधिकारी मोगा सीनियर. कुलवंत सिंह ने कहा कि इस क्विज़ प्रतियोगिता का लिंक मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब, चंडीगढ़ के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/TheCEOPunjab और https://www.facebook.com/deo.moga पर पोस्ट किया जाएगा। https://www.facebook.com/deo.moga ट्विटर पेज @TheCEOPunjab और @deo.moga ऊपर मिलेंगे। यह क्विज़ प्रतियोगिता स्वतंत्रता दिवस को समर्पित होगी, जिसमें भारत की स्वतंत्रता, भारत के संविधान और भारत के चुनाव आयोग से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस प्रतियोगिता में पहले नंबर के विजेता को 1500 रुपये, दूसरे नंबर के विजेता को 1200 और तीसरे नंबर के विजेता को 1000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा. यदि एक से अधिक प्रतियोगियों के नंबर बराबर हों तो विजेताओं का चयन लॉटरी पद्धति से किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब, चंडीगढ़ के कार्यालय कार्यकर्ता मनप्रीत अनेजा से मोबाइल नंबर 9872316194 पर संपर्क किया जा सकता है। कुलवंत सिंह ने अधिक से अधिक जिलावासियों से इस ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने का आग्रह किया।

सन्नी शर्मा भाजपा जालंधर के स्पोक्समैन नियुक्त

जालंधर (सेठी) :- भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के प्रधान सुशील शर्मा ने पंजाब भाजपा के महामंत्री जीवन गुप्ता,प्रभारी पुष्पिंद्र सिंघल से विचार विमर्श कर पंजाब भाजपा कल्चरल सैल के पूर्व को-कन्वेनर सन्नी शर्मा को जालंधर शहरी भाजपा का स्पोक्समैन नियुक्त किया गया है।सन्नी शर्मा भाजपा युवा मोर्चा पंजाब के पूर्व कल्चरल इंचार्ज एवं प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भी रह चुके है।सुशील शर्मा ने इस नियुक्ति पर उन्हें मुबारकबाद दी है।उन्होंने कहा कि उनकी नियुक्ति से जिला भाजपा और ज्यादा मज़बूत होगी।इस अवसर पर सन्नी शर्मा ने भाजपा हाईकमान का धन्यवाद करते हुए जिला प्रधान सुशील शर्मा को विश्वास दिलाया कि उन पर विश्वास करके जो पार्टी ने उनको जिम्मेवारी दी है।वो पूरी ईमानदारी से इस जिम्मेवारी को निभायेंगे।सन्नी शर्मा ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिये कार्य करेंगे और मोदी सरकार की हर योजना को हर घर तक पहुचाने का कार्य करूँगा।

ज़िला जलांधर भाजयुमो आज करेगा तिरंगा यात्रा का आयोजन

तिरंगा यात्रा युवाओं के मन में देशभक्ति की अखंड ज्वाला प्रज्वलित करेगी--सुशील शर्मा

जलांधर (सेठी) :-भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा आज रविवार शाम 5 बजे शहीद भगत सिंह चौक से मॉडल टाउन शिवानी पार्क तक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जायेगा।आज इसी उपलक्ष्य में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में हुआ।जिसमें विशेष रूप से ज़िला महामंत्री गोल्डी,ज़िला प्रवक्ता प्रवक्ता बृजेश शर्मा उपस्थित हुए।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि यह यात्रा खासकर युवाओं के मन में देशभक्ति की अखंड ज्वाला को और प्रज्वलित करने का काम करेगी।उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज पूरे भारत के प्रत्येक नागरिक को जोड़ता है तथा लोगों में राष्ट्र के प्रति समर्पण तथा त्याग की भावना को और मजबूत करता है।

उन्होंने सभी भाजपा युवा कार्यकर्ताओं को इस अभियान को उत्सव की तरह मनाने के लिये आह्वान किया।इस अवसर पर जिला युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारियों ने तिरंगा यात्रा को लेकर काफी जोश दिखाया व कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूरा प्रयास करने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर युवा मोर्चा महामंत्री सूर्या मिश्रा को कार्यक्रम प्रभारी और उपाध्यक्ष वरुण दुबे तथा हरीश हैप्पी को सह प्रभारी नियुक्त किया गया।इस अवसर पर तेजिंदर सिंह, मोहित शर्मा ,दीक्षित, गुरुदेव सिंह, स्कूल महाजन, भारत, साहिल भल्ला अमित कुमार आदि उपस्थित हुए।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar