(Date : 29/March/2424)

(Date : 29/March/2424)

ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਐਮੀਨੈਂਸ ਲਈ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 30 ਮਾਰਚ ਨੂੰ | ਸਕਿਲ ਸੈਂਟਰ ਦੌਲਤਪੁਰਾ ਨਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਈ | सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की | डिप्टी कमिश्नर ने दिव्यांग वोटरों की लोक सभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन | डिप्स हर क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम देने वाला शिक्षण संस्थान |

सामाजिक गतिविधयां

आरबीएसके टीम ने एक और बच्चे के दिल का निःशुल्क ऑपरेशन किया

मोगा (कमल) :- राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम टीम कोट इसे खां सिविल सर्जन मोगा डाॅ. राजेश अत्री के दिशा निर्देश एवं जिला टीकाकरण अधिकारी डाॅ. अशोक सिंगला के नेतृत्व में स्कूल स्वास्थ्य जांच के दौरान सरकारी हाई स्कूल कोट इसे खां में आयोजित किया गया। इस जांच के दौरान पता चला कि बच्चा राज करण, काका पुत्र, उम्र 14 वर्ष, निवासी कोट इसे खां के हृदय रोग से संबंधित लक्षण हैं। जानकारी देते हुए वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. संदीप सिंह ने बताया कि बच्चे के माता-पिता आरबीएसके योजना के तहत मिलने वाले निःशुल्क इलाज के बारे में अवगत कराया गया, जिसके तहत बालक आर.बी.एस.के. रेफरल कार्ड के साथ सीएमसी. वह लुधियाना के अस्पताल में इलाज के लिए गए और 3 जून, 2023 को सीएमसी में बच्चे के दिल का सफल ऑपरेशन हुआ। लुधियाना में जो हुआ वह बिल्कुल मुफ्त था। इसके अलावा आर.बी.एस.के टीम ने बताया कि इस योजना के तहत अब तक 41 बच्चों के हृदय का नि:शुल्क ऑपरेशन किया जा चुका है. इस अवसर पर डाॅ. मनिंदर कौर, डॉ. नवदीप कौर, डॉ. जसकरण सिंह, डाॅ. लखबीर बावा, ए.एम.ओ. आरबीएसके रुपिंदर सिंह पीओ, अमनदीप कौर एसएन। उपस्थित थे

सिविल सर्जन ने मिशन इन्द्रधनुष को लेकर जागरूकता पोस्टर रिलीज़ किया

मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत टीकाकरण का पहला दौर 11 सितंबर से 16 सितंबर तक चलाया जा रहा है।

0-5 वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाएगा

मोगा (कमल) :- स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण के लिए जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सिविल सर्जन मोगा डाॅ. जागरूकता पोस्टर का विमोचन सभी कार्यक्रम अधिकारियों के साथ राजेश अत्री द्वारा किया गया। इस बारे में सिविल सर्जन डॉ. राजेश अत्री ने कहा कि इस पोस्टर के जरिए लोगों को और अधिक जागरूक किया जाएगा. इस पोस्टर के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. अशोक सिंगला जिला टीकाकरण अधिकारी-कम-जिला नोडल अधिकारी मोगा ने जानकारी देते हुए बताया कि 0-5 वर्ष के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण बहुत महत्वपूर्ण है। टीके बच्चों को घातक बीमारियों से बचाते हैं और उनकी रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं। पंजाब सरकार द्वारा 0-5 वर्ष की आयु के प्रत्येक बच्चे और गर्भवती महिलाओं का पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए मिशन इंद्रधनुष तीन चरणों में चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत 0-5 वर्ष के ऐसे बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को शामिल किया जायेगा जो किसी कारणवश पूर्ण टीकाकरण से वंचित रह गये हैं। नोडल अधिकारी डॉ. अशोक सिंगला ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य उन बच्चों और गर्भवती महिलाओं का संपूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित करना है जो आवश्यक टीकाकरण से पूर्ण या आंशिक रूप से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जायेगा. उन क्षेत्रों पर अधिक ध्यान दिया जाएगा जहां टीकाकरण कवरेज कम है। इस समय सहायक सिविल सर्जन डॉ. दविंदरपाल सिंह, जिला टीकाकरण अधिकारी तेजिंदरपाल शर्मा, जिला अकाउंट अधिकारी अमृतपाल शर्मा और अन्य प्रोग्राम अधिकारी उपस्थित थे।

नई पीढ़ी विदेशों में न जाकर अपने देश की तरक्की में योगदान दे - अनीता दर्शी

स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों के मंडीकरण के लिए जल्द कदम उठाए जाएंगे

फ़ोटो प्रदर्शनी के आज दूसरे दिन जानकारियों के साथ ही गीतों और गिद्दा पर झूमे लोग

मोगा (कमल) :- अतिरिक्त जिलाधीश (विकास) अनीता दर्शी ने कहा कि हमारी नई पीढ़ी विदेशों में जाकर नौकरियां करने की बजाए अपने राज्य पंजाब में ही रहकर अपना व्यवसाय करें। सरकार द्वारा उन्हें अपने व्यवसाय खोलने के लिए लोन दिए जाएंगे। ऐसा करने से जहां वो अपने माता-पिता, घर परिवार के साथ रहकर उनका ख्याल रख सकेंगे वहीं वो अपने राज्य तथा अपने देश की तरक्की में भी अपना योगदान दे सकेंगे। उन्होंने ये विचार यहां अम्बेडकर भवन में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा '9 वर्ष - सेवा , सुशासन, गरीब कल्याण' शीर्षक तहत लगाई गई तीन दिवसीय फ़ोटो प्रदर्शनी में दूसरे दिन बतौर विशेषातिथि भाग लेते हुए प्रकट किए। इस अवसर पर उनके साथ जिला उद्योग केन्द्र के महा प्रबंधक सुखविंदर सिंह रेखी, नाबार्ड के जिला मैनेजर राशिद लेखी व मंत्रालय के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी एवम् इस प्रदर्शनी के नोडल अधिकारी राजेश बाली भी मौजूद थे।

प्रदर्शनी के आयोजन हेतु केंद्रीय संचार ब्यूरो की प्रशंसा करते हुए उन्होने कहा कि ऐसी प्रदर्शनियां आम लोगों को अपने देश में हो रही तरक्की के बारे में जानकरियां उपलब्ध करवाने में सहायक होती हैं। जिला उद्योग केन्द्र के जनरल मैनेजर सुखविंदर सिंह रेखी ने जहां उपस्थित नौजवानों और आम लोगों को अपना व्यवसाय शुरु करने और सिखलाई लेने के लिए उनके विभाग को संपर्क करने की बात कही वहीं नाबार्ड के जिला मैनेजर राशिद लेखी सब्सिडाइज लोन के बारे में बताते हुए पैसे की बचत के तरीकों के बारे में भी सुझाव दिए। इससे पहले अनीता दर्शी ने प्रदर्शनी में लगे स्वयं सहायता समूहों के स्टालों को देखा और अपने इन दोनों अधिकारियों को इन समूहों से जुड़ी महिलाओं के सामान के मंडीकरण के बारे में बड़े सत्र पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस दौरान गिद्दे और गीतों के शानदार प्रदर्शन के साथ ही क्विज़ मुकाबला भी करवाया गया और विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। बाद में, देश भर में चल रहे 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान के तहत भारत के वीरों को याद करते हुए वसुधा वंदन के अंतर्गत अनीता दर्शी और राजेश बाली सहित लायंस क्लब मोगा सैंट्रल के सैक्रेटरी और एनजीओ शरण फाउंडेशन के चेयरमैन एस के बंसल व अन्य सदस्यों ने पौध-रोपण किया जिस दौरान वृक्षों की अनेक स्वदेशी प्रजातियों के 75 पौधे लगाए गए।

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने अपाहिज आश्रम में खिलाया रात का भोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए      प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा की अगुवाई  में आपना 56वां प्रोजेक्ट फूड फार हंगर के तहत अपाहिज आश्रम में 160 लोगों को  स्वीट्स भेंट की और रात का भोजन करवाया। इस प्रोजेक्ट में सरिता धर्मपत्नी विजय कुमार अमरीका वालों ने सहयोग किया।  पूर्व प्रधान केवल शर्मा ने बताया कि अपाहिज आश्रम में बेसहारा करीब 160 बुजुर्ग पुरुष, महिलायें तथा बच्चे रहते हैं।इन सबको हम सभी की बहुत जरूरत है। इस समय देश , समाज की सेवा ही हमारा धर्म है समाज में जरूरतमंद लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति करना ही हमारे क्लब का मुख्य उद्देश्य है । चेयरमैन अपाहिज आश्रम तरसेम लाल  कपूर ने कहा  कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और समर्पण क्लब के प्रधान  छाबड़ा जी समाज का उत्थान करने के लिए ऐसे प्रोजेक्ट प्राथमिकता के आधार पर पहले भी लगातार करते आ रहें हैं और हमारे आश्रम  में सर्दियों में  सभी 160 लोगों को हर बर्ष गर्म स्वेटर व शाल देते आ रहे हैं, इसके साथ साथ जरूरतमंद लोगों की आंखों के ऑपरेशन, पौधारोपण व फूड फार हंगर पर सराहनीय कार्य कर रहे हैं।इस मौके पर सचिव पी के गर्ग, आईसीसी एनके महेंद्रू, अपाहिज आश्रम के चेयरमैन तरसेम लाल कपूर, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, ऐली हर्षवर्धन शर्मा, अशोक कुमार, नरेंद्र शर्मा, गगनदीप छाबड़ा, निधि छाबड़ा, महक, सहज छाबड़ा  व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

9 वर्ष - सेवा सुशासन गरीब कल्याण विषय पर तीन दिवसीय फ़ोटो प्रदर्शनी शुरू

डिप्टी कमिश्नर ने किया विधिवत शुभारंभ

स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री हेतु उचित मंडीकरण सुविधा उपलब्ध करवाने की कही बात

मोगा (कमल) :- विभिन्न क्षेत्रों में देश की उपलब्धियों को दर्शाती  केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो द्वारा लगाई गई तीन दिवसीय फ़ोटो प्रदर्शनी का आज यहां डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने विधिवत शुभारंभ किया। '9 वर्ष - सेवा , सुशासन, गरीब कल्याण' शीर्षक के अन्तर्गत यह प्रदर्शनी ज़िला प्रशासन के सहयोग से स्थानीय ज़िला प्रबंधकीय कॉम्प्लैक्स स्थित अंबेडकर भवन मे लगाई गई है। प्रदर्शनी 25 अगस्त तक यहां चलेगी। इसमें आम जनता का प्रवेश‌ पूर्णतया निशुल्क रखा गया है। प्रदर्शनी देखने आए लोगों व विद्यार्थियो को संबोधित करते हुए जिलाधीश कुलवंत सिंह ने कहा कि इस प्रदर्शनी में केंद्र सरकार द्वारा आम जनता के लिए बनाई गईं कल्याणकारी योजनाओं तथा उससे बीते 9 वर्षों में दर्ज हुई उपलब्धियां को इंफोग्राफिक फ़ोटोज के माध्यम से दर्शाया गया है। प्रदर्शनी में ज़िला मोगा में चल रही केन्द्र सरकार की योजनाओं के विकास  संबंधी जानकरियां भी सांझी की गई हैं। ज़िला मोगा जोकि केंद्र सरकार द्वारा अभिलाषी ज़िला घोषित किया गया है, ऐसे योजना से संबंधित दर्ज  उपलब्धियां को भी इस दौरान सांझा कर रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसी जानकारियों से अवगत होना आम जनता विशेषकर विधार्थियों के लिए अत्याधिक आवश्यक है ताकि वह जागरूक हो सके कि  देश  किस प्रकार से विकास के मार्ग पर अग्रसर हो रहा है। डिप्टी कमिश्नर ने इस अवसर पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए विभिन्न उत्पादों के स्टॉलों को विशेष तौर से देखा और उनके उत्पादों को अच्छी मंडीकरण सुविधा उपलब्ध करवाने की बात कही। प्रदर्शनी में ज़िला रोज़गार विभाग, ज़िला उद्योग केन्द्र व कुछ अन्य विभागों द्वारा भी स्टॉल लगाए गए हैं। यहां सैल्फी प्वाइंट भी बनाए गए हैं, जो कि लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मंत्रालय की इस प्रदर्शनी के नोडल अधिकारी राजेश बाली ने बताया कि उनके विभाग द्वारा ऐसी प्रदर्शनियां पंजाब सहित देश भर में विभिन्न स्थानों पर लगाई जा रही हैं ताकि आम जनता देख और समझ सके किस प्रकार हमारा देश प्रगति की ऊंचाईयां को छूं रहा है। उन्होंने बताया की कल इस प्रदर्शनी के दौरान ट्रैफिक नियमों के पालन से संबंधित ट्रैफिक पुलिस के अधिकारी द्वारा विशेष संबोधन किया जाएगा। प्रदर्शनी के दौरान प्रश्नोत्तरी मुकाबला भी करवाया गया और विजेताओं को केन्द्रीय संचार ब्यूरो के सहयोग से डिप्टी कमिश्नर द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। इस मौके पर ज़िला शिक्षा अधिकारी (सैकेंडरी), ज़िला उद्योग केन्द्र निर्देशक व ज़िला उद्योग अधिकारी, लीड बैंक मैनेजर व अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे ।

भारतीय नौसेना और फिलीपीन तटरक्षक बल के बीच व्हाइट शिपिंग सूचना के आदान-प्रदान के लिए एसओपी पर हस्ताक्षर किए गए

जालंधर (ब्यूरो) :- नौसेना स्टाफ के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और फिलीपीन तटरक्षक बल के कमांडेंट सीजी एडमिरल आर्टेमियो एम अबू ने 23 अगस्त 2023 को व्हाइट शिपिंग सूचना के आदान-प्रदान के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) पर हस्ताक्षर किए। फिलीपीन तटरक्षक बल के कमांडेंट की वर्तमान भारत यात्रा के दौरान नई दिल्ली में एसओपी पर हस्ताक्षर किए गए। फिलीपीन तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना के बीच एसओपी पर हस्ताक्षर से मर्चेंट शिपिंग ट्रैफिक पर सूचना के आदान-प्रदान को प्रचालित करने में सुविधा होगी, जो क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने में योगदान देगा।

भारत विकास परिषद् जालन्धर समर्पण शाखा ने जरूरतमंद लड़की की शादी के लिए सामान दिया

जालंधर (अरोड़ा) :- भारत विकास परिषद् जालन्धर समर्पण शाखा ने सांस्कृतिक पखवाड़े में सेवा कार्यों को आगे बढ़ाते हुए एक जरूरतमंद लड़की की शादी में आने वाले राशन सामग्री का प्रबंध किया तथा उनके परिवार की आर्थिक सहायता की। इस कार्यक्रम में रविन्द्र ग्रोवर, जनक कुंद्रा तथा अन्य सदस्यों ने सहयोग किया। इस कार्यक्रम में शाखा सचिव जगदीश चौहान, स्टेट कन्वीनर एन के महेन्द्रु , गोल्डन सदस्य जी डी कुंद्रा, हर्षवर्धन शर्मा, निर्मल कुमार, सुमित कपूर, लक्की अहुजा, सुनील सचदेवा, भुपिंद्र कुमार कालिया, दीपक धीर तथा अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने गुलाब वाटिका पैलेस में लगाऐ पौधे

जालंधर (अरोड़ा) - अलायंस क्लब जालंधर एसोसिएशन ऑफ अलायंस क्लब इंटरनेशनल के आह्वान पर अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने पौधारोपण के सर्विस प्रोजेक्टों की  लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा की अगुवाई  में आपना 55वां प्रोजेक्ट गुलाब वाटिका पैलेस गुलाब देवी हास्पिटल रोड में पौधे लगा कर पूरा किया। इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर केवल शर्मा थे ,उन्होंने कहा कि पर्यावरण में ऑक्सीजन की जरूरत सभी को ज्ञात है। पेड़ न केवल कार्बन डाइऑक्साइड लेते हैं बल्कि वातावरण से कई अन्य हानिकारक गैसों को भी अवशोषित करते हैं जिससे वातावरण को ताजगी मिलती है। इसलिए सभी की आपने घर के आसपास पौधे लगाने चाहिए। इस मौके पर सचिव पीके गर्ग, कोषाध्यक्ष जयदेव मल्होत्रा , डिस्ट्रिक्ट पीआरओ ई मीडिया जगन नाथ सैनी ,आई सी सी एन के महेंद्रू, दविंदर शर्मा,  पूर्व प्रधान केवल शर्मा,नरेंद्र शर्मा ,केयान शर्मा,अशोक कुमार, पवन कुमार गुलाब वाटिका पैलेस वाले व अन्य सदस्य उपस्थित थे ।

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने अपाहिज आश्रम में खिलाया दोपहर का भोजन

जालंधर (मोहित) - अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा की अगुवाई में आपना 54वां प्रोजेक्ट फूड फार हंगर के तहत अपाहिज आश्रम में 160 लोगों को  दोपहर का भोजन करवाया। इस प्रोजेक्ट में ऐली रविंदर सेठ ने आपनी शादी की सालगिरह की खुशी में सहयोग किया। छाबड़ा ने बताया कि अपाहिज  आश्रम में बेसहारा करीब 160 बुजुर्ग पुरुष, महिलायें तथा बच्चे रहते हैं। इन सबको हम सभी की बहुत जरूरत है। इस समय देश, समाज की सेवा ही हमारा धर्म है समाज में जरूरतमंद लोगों की आवश्यकताओं की पूर्ति करना ही हमारे क्लब का मुख्य उद्देश्य है। छाबड़ा ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है हम समाज का उत्थान करने के लिए ऐसे प्रोजेक्ट प्राथमिकता के आधार पर लगातार करते रहेंगे। इस मौके पर सचिव पी के गर्ग, कोषाध्यक्ष जयदेव मल्होत्रा,डिस्ट्रिक्ट पीआरओ ई  मीडिया जगन नाथ सैनी, आईसीसी एनके महेंद्रू, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, ऐली अशोक कुमार, दविंदर शर्मा, नरेंद्र शर्मा, केयान शर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

लायंस क्लब जालंधर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 'नी ब्रेस' कैंप सफलतापूर्वक संपन्न

जालंधर (सेठी) - लांयस भवन लाजपत नगर में बिना ऑप्रेशन घुटनों के दर्द से छुटकारा पाने हेतु तीन दिन के कैंप जोकि पी एन आर सोसाइटी भावनगर के डॉ विजय नायक की टीम के सहयोग से लगाया गया था उसका समापन प्रधान मनीश चोपडा व प्रोजेक्ट डायरेक्टर पूर्व गवर्नर जे.बी. सिंह चौधरी की अगुवाई में सफलतापूर्वक हुआ। प्रोजेक्ट इंचार्ज लायन अश्वनी मल्होत्रा ने बताया कि इस कैम्प में कुल 150 लोगों ने शिरकत की जिसमें से पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उतरप्रदेश के कुल 110 लोगोें को नी ब्रेस लगाए गए।


सचिव सतबीर सिंह भाटिया ने बताया कि अगला प्रोजेक्ट दिसम्बर 2023 महीने की 16, 17 व 18 तारीख़ को लगेगा। प्रधान मनीश चोपडा ने सभी लोगों का धन्यवाद करते हुए कहा कि लायंस क्लब जालंधर हमेशा सेवा कार्यों मे अग्रणी रहता है, और समय समय पर सेवा के प्रोजेक्ट करता रहता है, जैसे जरुरतमंद लड़कियों की शादी, जरुरतमंद विद्यार्थियों को वजीफे, फूड फॉर हंगर आदि। इसके इलावा प्रधान मनीश चोपडा ने तीन दिन से इस कैम्प मे अपना सहयोग देने वाले लायन सदस्यों का धन्यवाद किया और उनको सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर सचिव सतबीर सिंह भाटिया, कोषाध्यक्ष मोहित सलुजा, पी आर ओ खुशपाल सिंह, आर.सी. सुरिंदर कौर चौधरी, पूर्व प्रधान जीडी कुंद्रा, लायन एम एल गुप्ता, अश्वनी मल्होत्रा, ऐ के बहल,परमिंद्र सिंह, हर्षवर्धन शर्मा, सेवा सिंह, एन के कांसरा, के के बांसल, गुरदीप सिंह, गुलशन आरोड़ा, मनजिंदर सिंह, मीडिया कॉर्डिनेटर साहिल अरोड़ा उपस्थित थे।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar