(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

सामाजिक गतिविधयां

रिंकू ने रेल मंत्री से वंदे भारत एक्सप्रेस को जालंधर में स्टॉपेज देने की मांग रखी

कहा शहर से बड़ी तादाद में माता वैष्णो देवी दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा लाभ 

फिल्लौर रेलवे क्रॉसिंग पर आरओबी निर्माण का मुद्दा रेल मंत्री के समक्ष रखा

जालंधर (अरोड़ा) :- नई दिल्ली से कटरा जाने वाली भारतीय रेलवे की हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस को जालंधर में स्टॉपेज देने की मांग को लेकर लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने शुक्रवार को केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और उसे इस ट्रेन को जालंधर में स्टॉपेज देने के लिए मांग पत्र भी सौंपा। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन कटड़ा दूसरी ट्रेनों के मुकाबले बेहद कम समय में पहुंचती है जिससे ट्रैवलिंग टाइम में लगभग चार घंटे की बचत होती है। वहीं इस रूट की कोई भी ट्रेन जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर नहीं रुकती जिससे यहां के लोगों को काफी परेशानी होती है। रिंकू ने आगे कहा कि जालंधर एक औद्योगिक नगरी है और बड़ी तादाद में लोग यहां से माता वैष्णो देवी दर्शनों के लिए जाते हैं। चूंकि इस ट्रेन का सिर्फ लुधियाना में ही एक स्टॉप है, इसलिए जालंधर से जाने वाले यात्रियों के लिए इस ट्रेन में सफर करना मुमकिन नहीं। इस ट्रेन को जालंधर में स्टॉपेज मिलने से लोगों को काफी फायदा होगा, जोकि कटड़ा तक का सफर बेहद कम समय में कर सकेंगे। इसी तरह जम्मू में कटरा जाने वाले कारोबारी भी इसका फायदा ले सकेंगे। रिंकू ने कहा कि रेल मंत्री ने उनकी सभी मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन भी दिया। सांसद सुशील कुमार रिंकू ने फिल्लौर में रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण का मसला अब केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सामने रखा है। रिंकू ने आज रेल मंत्री से मुलाकात करके जालंधर के इन दोनों फ्लाईओवर का मसला रखा और इस कार्य में रेलवे की तरफ से हो रही देरी को दूर करने की मांग रखी। रिंकू ने कहा कि इस फ्लाईओवर के बनने से लाखों की तादाद में लोगों का फायदा होगा, जोकि यहां ट्रैफिक जाम में फंसते हैं।  उन्होंने कहा कि फिल्लौर यार्ड की क्रासिंग नंबर 88 पर आरओबी बनाना बेहद जरूरी है। रिंकू ने कहा कि इस रेलवे यार्ड के नजदीक आरओबी बनाने के लिए प्रस्ताव पीडब्ल्यूडी व रेलवे की तरफ से तैयार किया गया था। यहां ट्रैफिक व्हीकल यूनिट 4,08,523 है, इसलिए यहां आरओबी का निर्माण किया जा सकता है। इसलिए यहां जल्द से जल्द आरओबी का काम शुरू करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। इसी तरह उन्होंने पीएपी चौक का मसला उठाया। उन्होंने कहा कि यहां आरओबी बनाने के लिए प्रस्ताव रेलवे के पास पिछले दो साल से लंबित है। उन्होंने रेल मंत्री से कहा कि रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं कि नए आरओबी के प्रस्ताव को मंजूरी देकर इस कार्य में तेजी लाएं ताकि इस अति व्यस्त चौक से गुजरने वाले लोगों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जालंधर शहर से अमृतसर की तरफ जाने वाले लोगों को रामामंडी चौक से होकर वापस पीएपी आना पड़ता है, इसलिए इस पुल का बनना बेहद जरूरी है। ताकि यहां लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिल सके।

सांसद सुशील रिंकू ने पीएपी चौक आरओबी का मुद्दा केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठाया

कहा प्रोजेक्ट में देरी की वजह से हजारों लोग रोजाना झेल रहे हैं परेशानी

जल्द टेंडरिंग करवाकर नए आरओबी का निर्माण शुरू करने की मांग रखी

जालंधर (अरोड़ा) :- जालंधर से लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने शहर के लोगों की बड़ी समस्या के समाधान के लिए वीरवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की और उन्हें स्थानीय पीएपी चौक पर नए आरओबी के निर्माण में देरी का मसला उठाया। सांसद ने कहा कि पिछले दो साल से यह प्रोजेक्ट लटका हुआ है, जिसमें देरी की वजह से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। एक तरफ जहां रोजाना ट्रैफिक जाम होता है, वहीं दुर्घटनाओं के कारण लोगों की जानमाल का भी खतरा बना रहता है। रिंकू ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात के दौरान कहा कि साल 2020 को रेलवे को इस प्रोजेक्ट की जीएडी भेजी गई थी लेकिन इतना समय बीतने के बाद भी रेलवे की तरफ से प्रोजेक्ट को मंजूरी नहीं दी गई। उन्होंने कहा इस नए आरओबी के बनने से शहर से अमृतसर की तरफ जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी, जिन्हें फिलहाल काफी परेशानी पेश आ रही है। इसकी वजह यह है कि अमृतसर की तरफ जाने के लिए मौजूदा फ्लाईओवर पर चढ़ने का कोई प्रावधान ही नहीं है और लोगों को रामामंडी चौक से घूम कर वापस आना पड़ता है ताकि अमृतसर रोड की तरफ जा सके। उन्होंने नितिन गडकरी को बताया कि इस आरओबी के रास्ते में 132केवी ट्रांसमिशन लाइन भी आ रही है, जिसे शिफ्ट करने का प्रोजेक्ट भी आरओबी के साथ ही शुरू किया जाए, जिस पर लगभग 18 करोड़ रुपए की लागत आएगी।

 

सांसद ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष मांग रखी है कि इस प्रोजेक्ट की नई डीपीआर बनाकर रेलवे से मंजूरी लेने के उपरांत जल्द नए सिरे से टेंडर लगाए जाएं ताकि ये आरओबी जल्द से जल्द शुरू हो सके। उन्होंने इस कार्य में जनहित व लोगों की जानमाल की सुरक्षा मद्देनजर इसे त्वरित शुरू करवाने की अपील की है। सांसद रिंकू ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने इस प्रोजेक्ट को जल्द अमल में लाने का आश्वासन दिया है, साथ ही कहा है कि वह एनएचएआई के अधिकारियों को इससे संबंधित सारी प्रक्रिया तेजी से मुकम्मल करने के लिए कहेंगे।

ਮੋਗਾ ਦੇ ਪਟਵਾਰ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਵੱਖ ਵੱਖ ਆਸਾਮੀਆਂ ਲਈ 5 ਅਕਤੂਬਰ ਤੱਕ ਅਰਜ਼ੀਆਂ ਦੀ ਮੰਗ

ਪਿ੍ਰੰਸੀਪਲ, ਅਧਿਆਪਕ, ਕਲਰਕ ਅਤੇ ਸੇਵਾਦਾਰ ਦੀਆਂ ਆਸਾਮੀਆਂ ਲਈ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦੈ ਅਪਲਾਈ-ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ

ਮੋਗਾ (ਕਮਲ) :- ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ-ਕਮ-ਕੁਲੈਕਟਰ, ਮੋਗਾ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਭੌਂ ਰਿਕਾਰਡ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ਤਹਿਤ ਨਵੇਂ ਭਰਤੀ ਹੋਏ ਪਟਵਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਪਟਵਾਰ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਦਿੱਤੀ ਜਾਣੀ ਹੈ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਆਸਾਮੀਆਂ ਨੂੰ ਠੇਕੇ ਦੇ ਆਧਾਰ ਉੱਪਰ ਸਿਰਫ਼ 9 ਮਹੀਨਿਆਂ ਲਈ ਪੁਰ ਕੀਤਾ ਜਾਣਾ ਹੈ, ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਮੁਤਾਬਿਕ ਵਾਧਾ ਘਾਟਾ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਉਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਨਾਂ ਆਸਾਮੀਆਂ ਵਿੱਚ 1 ਪਿ੍ਰੰਸੀਪਲ, 4 ਅਧਿਆਪਕ, 1 ਕਲਰਕ-ਕਮ-ਕੰਪਿਊਟਰ ਅਪ੍ਰੇਟਰ ਅਤੇ 1 ਸੇਵਾਦਾਰ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹਨ। ਪਿ੍ਰੰਸੀਪਲ ਦੀ ਆਸਾਮੀ ਰਿਟਾਇਰਡ ਪੀ.ਸੀ.ਐਸ. ਜਾਂ ਜ਼ਿਲਾ ਮਾਲ ਅਫ਼ਸਰ ਜਾਂ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਭਰੀ ਜਾਣੀ ਹੈ। ਰਿਟਾਇਰਡ ਕਾਨੂੰਗੋ/ਪਟਵਾਰੀ ਅਧਿਆਪਕ ਦੀ ਆਸਾਮੀ ਲਈ ਅਪਲਾਈ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਕਲਰਕ-ਕਮ-ਕੰਪਿਊਟਰ ਆਪ੍ਰੇਟਰ ਲਈ ਬੀ.ਏ. ਪਾਸ ਉਮੀਦਵਾਰ ਜਿਸਨੇ ਦਸਵੀਂ ਪੱਧਰ ਤੇ ਪੰਜਾਬੀ ਪਾਸ ਕੀਤੀ ਹੋਵੇ ਅਤੇ ਕੰਪਿਊਟਰ ਉੱਪਰ ਅੰਗਰੇਜ਼ੀ ਪੰਜਾਬੀ ਟਾਈਪਿੰਗ ਦੀ ਮੁਹਾਰਤ ਹਾਸਲ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਸੇਵਾਦਾਰ ਆਸਾਮੀ ਲਈ ਉਮਦੀਵਾਰ ਨੇ ਦਸਵੀਂ ਪਾਸ ਕੀਤੀ ਹੋਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਨਾਂ ਆਸਾਮੀਆਂ ਲਈ ਯੋਗ ਉਮੀਦਵਾਰ 5 ਅਕਤੂਬਰ, 2023 ਤੱਕ ਆਪਣੀਆਂ ਦਸਖਾਸਤਾਂ ਦਫ਼ਤਰ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ-ਕਮ-ਜ਼ਿਲਾ ਕੁਲੈਕਟਰ ਜਿਹੜਾ ਕਿ ਸਤਲੁਜ਼ ਬਲਾਕ, ਪਹਿਲੀ ਮੰਜ਼ਿਲ ਕਮਰਾ ਨੰਬਰ ਏ-109, ਜ਼ਿਲਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕੀ ਕੰਪਲੈਕਸ ਮੋਗਾ ਵਿਖੇ ਸਥਿਤ ਹੈ ਵਿਖੇ ਭੇਜ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਪਿ੍ਰੰਸੀਪਲ ਦੀ ਆਸਾਮੀ ਲਈ 60 ਹਜ਼ਾਰ ਪ੍ਰਤੀ ਮਹੀਨਾ, ਅਧਿਆਪਕ ਦੀ ਆਸਾਮੀ ਲਈ 40 ਹਜ਼ਾਰ ਪ੍ਰਤੀ ਮਹੀਨਾ, ਕਲਰਕ ਦੀ ਆਸਾਮੀ ਲਈ 20 ਹਜ਼ਾਰ ਪ੍ਰਤੀ ਮਹੀਨਾ ਅਤੇ ਸੇਵਾਦਾਰ ਦੀ ਆਸਾਮੀ ਲਈ 16 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਪ੍ਰਤੀ ਮਹੀਨਾ ਮਾਣਭੇਟਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਨਾਂ ਉਕਤ ਸ਼ਰਤਾਂ ਪੂਰੀਆਂ ਕਰਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਇਨਾਂ ਆਸਾਮੀਆਂ ਲਈ ਜਰੂਰ ਅਪਲਾਈ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ।

दूरसंचार विवाद निपटान और अपीलीय न्यायाधिकरण अमृतसर में दूरसंचार, प्रसारण और साइबर क्षेत्रों में उपभोक्ता शिकायतें और विवाद समाधान पर सेमिनार आयोजित करेगा

इस अवसर पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति सूर्य कांत मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे

सेमिनार में माननीय न्यायाधीश, वकील, सरकारी अधिकारी, दूरसंचार, प्रसारण और आईटी क्षेत्रों के प्रतिनिधि भाग लेंगे

अमृतसर (ब्यूरो) :- दूरसंचार विवाद निपटान और अपीलीय न्यायाधिकरण (टीडीएसएटी) 23 सितंबर, 2023 को शहर में "दूरसंचार, प्रसारण और साइबर क्षेत्रों में उपभोक्ता शिकायतें और विवाद समाधान" पर एक सेमिनार आयोजित करेगा। इस अवसर पर भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति सूर्य कांत मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। इसके अलावा सेमिनार में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति अरुण पल्ली गेस्ट ऑफ ऑनर होंगे, जबकि पंजाब सरकार के महाधिवक्ता विनोद घई विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे। उक्त गणमान्य व्यक्तियों के संबोधन से पहले टीडीसैट के अध्यक्ष माननीय न्यायमूर्ति डी.एन. पटेल स्वागत भाषण देंगे।

सेमिनार के बिज़नस सेशन में पैनल चर्चा के साथ-साथ दर्शकों से बातचीत भी शामिल होगी। इस सत्र के दौरान, पंजाब सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता अमन पाल, अमृतसर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सैनी, अधिवक्ता तेजवीर सिंह भाटिया, पायल काकड़ा, कुणाल टंडन, विभव श्रीवास्तव और हिमांशु धवन द्वारा "टीडीसैट का विकास", "सेवा की गुणवत्ता और उपभोक्ता हित के मानक", "भारत में डेटा संरक्षण कानूनों की मुख्य विशेषताएं", "आईटी अधिनियम के तहत विवाद समाधान" और "डिकोडिंग द डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट, 2023" पर प्रस्तुतियां दी जाएंगी/चर्चा की जाएगी। सेमिनार में माननीय न्यायाधीश, विभिन्न सरकारी विभागों के प्रतिनिधि, साइबर प्राधिकरण और राज्य के कानूनी समुदायों सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और अन्य अधिकारियों के साथ-साथ संसाधन व्यक्तियों, हितधारकों और संबंधित क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ प्रतिष्ठित वकील भी भाग लेंगे। सेमिनार में एक उद्घाटन सत्र होगा, जिसके बाद एक व्यावसायिक सत्र होगा, जो सुबह 10.00 बजे शुरू होगा। यह सेमिनार विभिन्न प्रासंगिक और उभरते मुद्दों पर विषय विशेषज्ञों के बीच चर्चा पर केंद्रित है।

खान सचिव वीएल कांथा राव ने स्वच्छता शपथ दिलाई

दिल्ली (ब्यूरो) :- खान मंत्रालय के सचिव श्री वीएल कांथा राव ने आज 'स्वच्छता ही सेवा' (एसएचएस) अभियान के तहत वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंत्रालय, सीपीएसई और अधीनस्थ कार्यालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्वच्छता शपथ दिलाई। इससे पूर्व, 20 सितंबर, 2023 को खान सचिव ने एसएचएस 2023 की चल रही गतिविधियों और विशेष अभियान 3.0 की तैयारियों की समीक्षा की थी। समीक्षा बैठक के दौरान, राव ने मंत्रालय के सभी संबद्ध कार्यालयों से #SwachataHiSeva अभियान के लिए सक्रिय कदम उठाने का आग्रह किया और सभी को पिछले अभियान की तुलना में विशेष अभियान 3.0 के लिए उच्चतर लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रेरित किया।

सचिव ने नई दिल्ली के शास्त्री भवन में खान मंत्रालय के रिकॉर्ड रूम और प्रभागों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने #SwachhtaHiSewa अभियान के तहत विभिन्न अनुभागों में जाकर साफ-सफाई, कार्य वातावरण का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रत्येक अनुभाग की फाइलों का निरीक्षण करते हुए फाइलों की समीक्षा का निर्देश दिया। मंत्रालय ने विशेष अभियान 1.0 और 2.0 में 3.5 लाख से अधिक फाइलों की छंटनी की।

खान मंत्रालय ने नवंबर 2022 से अगस्त 2023 तक लगभग 2,743 फाइलों को निपटाया, कुल 34,549 वर्ग फुट जगह खाली की और स्क्रैप निपटान से कुल 172,130,148 रुपये का राजस्व उत्पन्न किया। खान मंत्रालय ने रिकॉर्ड प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करने के लिए 31 अक्टूबर 2023 तक कर्मचारियों के लिए आगामी सभी शनिवारों को कार्य दिवस के रूप में घोषित कर दिया है।

ऊंट पर निकली सवारी, प्लास्टिक को मिली अनोखी की विदाई

प्लास्टिक रूपी दानव को विदा करते वक्त लोगों ने की जूते-चप्पलों से पिटाई

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में निकाली गई प्लास्टिक की व्यंग्यात्मक विदाई यात्रा

दिल्ली (ब्यूरो) :- कहते हैं ... हथौड़ा इतना वजनदार चलाओ कि चोट का असरदार हो, जो लोहे का भी आकार बदल सके। जागरूकता अभियान तो बहुत चलाए जाते हैं पर उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जो हुआ, ऐसा जुलूस शायद ही कभी कहीं निकाला गया हो। यहां खुशरू बाग लीडर रोड पर जल कल विभाग नगर निगम प्रयागराज की ओर से एक निराली विदाई यात्रा निकाली गई। यह थी ‘प्लास्टिक की विदाई यात्रा’, जो कि स्वच्छता पखवाड़ा – स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत निकाली गई थी। लोगों तक प्लास्टिक की विदाई करने के लिए प्रेरित करने का यह अंदाज भले ही व्यंग्य से भरपूर रहा, मगर मामला बहुत गंभीर और उद्देश्य बेहद नेक था। व्यंग्य में दिया गया संदेश ज्यादा से ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचता है, बस यही वजह रही कि प्रयागराज नगर निगम ने यह तरीका अपनाया।

अब मन में सवाल आएगा कि प्लास्टिक की विदाई यात्रा में खास क्या है, तो भैया विदाई यात्राएं तो तमाम तरह की निकलती हैं, राजनीतिक रैलियों में तो कई बार विरोध स्वरूप किसी जिंदा आदमी की शव यात्रा तक निकाल दी जाती है। खैर, अभी तक तो आपने प्लास्टिक के बैन होने, उसके खिलाफ एक्शन और रिकवरी होने, बैन हो चुकी प्लास्टिक के इस्तेमाल पर चालान या ‘सिंगल यूज प्लास्टिक को ना’ कहने के लिए प्रेरित करने वाले जागरूकता अभियान के बारे में ही देखा या सुना होगा। पर, सभी मामलों में प्लास्टिक निर्जीव होती है, कहने का मतलब जिंदा नहीं होती। सुनकर भले ही हैरानी हो, मगर प्रयागराज में जो विदाई यात्रा निकाली गई उसमें प्लास्टिक जिंदा नजर आई। इस अनोखी विदाई यात्रा में कई बातें निराली थीं, क्योंकि यहां प्लास्टिक जिंदा ही नहीं, बल्कि काफी भयानक और हिंसक प्रवृत्ति की दिखाई दी, जिसके हाथ में तलवार भी थी। दरअसल इस विदाई यात्रा में प्लास्टिक रूपी दानव दिखाया गया, तो तलवार लेकर मजाकिया अंदाज में ही सही लोगों की जान लेने को तैयार बैठा था। बाकायदा एक बग्गी के आगे प्लास्टिक की विदाई यात्रा का बैनर लेकर निगमकर्मी चल रहे थे। किसी बारात की तरह ढोल नगाड़े बजाए गए और दूल्हे की तरह प्लास्टिक के वेश में एक व्यक्ति ऊंट पर बैठा हुआ था। अच्छी खासी संख्या में बाराती, या कहें क्षेत्रीय लोग, निगम अधिकारी और कर्मचारी इस विदाई यात्रा में शामिल हुए। भले ही विदाई यात्रा निकल रही थी, पर सजे-धजे ऊंट पर सवार प्लास्टिक रूपी दानव मस्ती से झूमता और नाचता दिखाई दिया। एक अन्य ऊंट पर प्लास्टिक को अलविदा कहने के लिए विकल्प सुझाने के संदेश दिए गए। प्लास्टिक के खिलाफ नारेबाजी हो रही थी, पर इस विदाई यात्रा में आए बाराती दुखी नहीं थे, बल्कि प्लास्टिक की विदाई पर नाचते हुए नारे लगा रहे थे। जैसा कि संदेश देने का अंदाज अनोखा था, तो हर किसी का ध्यान वास्तव में इस विदाई यात्रा पर जा रहा था, कोई हैरान, तो कोई परेशान था कि यह भला कैसी यात्रा है। पर संदेश बिल्कुल साफ था इसलिए किसी को समझने में ज्यादा देर नहीं लगी कि यहां प्लास्टिक को हमेशा के लिए अपनी जिंदगी से दूर करने की बात चल रही है। यह यात्रा बाजारों, कॉलोनियों और गली मोहल्लों से गुजरी और लोगों के दिमाग पर उसी जोरदार हथौड़े की वार करते हुए जागरूकता फैलाने का काम किया, जिसकी चोट से लोग सोचने को मजबूर हो जाएं और प्लास्टिक इस्तेमाल करने के प्रति अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। अंत में चार कंधों पर लोगों ने प्लास्टिक रूपी हैवान को उठाकर कचरा ढोने वाले वाहन में फेंक दिया और फिर उसकी जूते-चप्पलों से पिटाई की गई। यह दानव अपनी विदाई के दौरान कभी तड़पता दिखा, तो कभी मरने और खत्म होने का नाटक करता दिखा, जिसे देख लोगों की हंसी छूट गई। इस तरह हंसते-हंसाते, पिटते-पिटाते प्लास्टिक रूपी दानव तो वहां से चला गया, पर सभी के दिलो-दिमाग पर यह असर छोड़ गया कि अब हमेशा के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करना है। क्योंकि यह प्लास्टिक हमारे ही नहीं, बल्कि हमारी पूरी प्रकृति के लिए नुकसानदायक है। जहां हमें कैंसर जैसी बीमारियां दे रही है, वहीं लंबे समय तक नष्ट नहीं होने वाली यह प्लास्टिक धरती को भी बंजर बना सकती है।

वज्र कोर के तत्वावधान में साइकिल अभियान को हरी झंडी दिखाई

जालंधर (अरोड़ा) :- युवाओं के बीच फिटनेस संस्कृति को बढ़ावा देने, पर्यावरण को प्रदूषण से बचाने और उन्हें भारतीय सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के लिए वज्र कोर के तत्वावधान में 20 सितंबर 2023 को थंडरबोल्ट साइक्लिंग अभियान को हरी झंडी दिखाई गई । एक अधिकारी के नेतृत्व में दस सदस्यों की टीम हिमाचल और पंजाब की लगभग 700 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण और जोखिम भरी सड़कों पर यात्रा करेगी। यात्रा के दौरान टीम खासा, अमृतसर, जालंधर, होशियारपुर, ज्वालामुखी, सुजानपुर टीरा और धर्मशाला तक साइकिल से यात्रा करेगी।

अभियान की वापसी यात्रा नूरपुर, पठानकोट, मुकेरियां, तिबरी से होते हुए समान रूप से चुनौतीपूर्ण मार्ग से होगी और अंत में 29 सितंबर 2023 को खासा में समाप्त होगी। टीम का उद्देश्य अधिकतम स्थानों पर युवाओं के साथ बातचीत  करना और शारीरिक फिटनेस का प्रदर्शन करना है जो साइकिल चलाने के माध्यम से किया जा सकता है, जिससे पर्यावरण को बचाने के लिए  प्रदूषित मोटर वाहनों  के बजाय साइकिल का वैकल्पिक उपयोग प्रदान किया जा सके।

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने एक जरूरतमंद औरत की आंखों का ऑपरेशन करवाया

जालंधर (अरोड़ा) - अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए एक जरूरतमंद औरत की आंखों का ऑपरेशन करवाया। आंखों के विशेषज्ञ डॉक्टर जगदीप सिंह ने आंखें चेकअप करके ऑपरेशन किया। चश्मा और दवाइयां फ्री दी गई। इस ऑपरेशन करवाने में ऐली कुलविंदर फुल्ल ने सहयोग किया। समर्पण क्लब प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा की अगवाई में समाज के लिए लगातार सेवा के  कार्य कर रहा है। इस मौके पर सचिव पी के गर्ग ,कोषाध्यक्ष जयदेव मल्होत्रा, पूर्व प्रधान केवल शर्मा ,डॉक्टर जगदीप सिंह, नरेंद्र शर्मा व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

अलायंस क्लब समर्पण ने डिस्ट्रिक्ट पी.आर.ओ. ई-मीडिया एली जगन्नाथ सैनी को किया सम्मानित

जालंधर (अरोड़ा ) - अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान दया किशन छाबड़ा की अगुवाई में बैठक के दौरान एसोसिएशन आफ अलायंस क्लब इंटरनैशनल जिला 126- एन के जिला पी.आर. ई. मीडिया व क्लब के सीनियर मैंबर एली जगन्नाथ सैनी को उनके द्वारा दी जा रही प्रशंसनीय सेवाओं के दृष्टिगत उन्हें सम्मानित किया। इस मौके सम्मानित करने वालों में पी.के. गर्ग, जयदेव मल्होत्रा व सेवा सिंह आदि उपस्थित थे।

विमल विज व मनमोहन विज को उनकी माता रमेश विज की आंखें दान कर नेत्रदान अभियान में सहयोग देने पर किया सम्मानित

जालंधर (अरोड़ा) - अलायंस क्लब इंटरनेशनल के जिला 126 एन की ओर से चार्टर जिला गवर्नर जीएस जज द्वारा अलायंस क्लब समर्पण और अलायंस क्लब फ्रेंड्स के सदस्यों विमल विज व मनमोहन विज को अपनी मृतक माता रमेश विज की आंखें दान कर नेत्रदान अभियान में सहयोग देने पर उन्हें सम्मानित किया। नेत्रदान अभियान के जिला चेयरमैन नवीन संगर ने बताया कि माता रमेश विज की आंखें जल्दी ही किसी जरूरतमंद को लगाई जाएगी जिससे वह भी संसार को देखने में सक्षम हो सके।

क्लब की टीम द्वारा विज परिवार का आभार व्यक्त करते हुए दूसरों को भी इस सेवा के महान कार्य और मानवता की सेवा करने के लिए नेत्रदान अभियान में अपना योगदान देने के लिए प्रेरणा दी।  जीएस जज ने बताया कि परमात्मा की कृपा से रोटरी आई बैंक और कॉर्निया ट्रांसप्लांट समिति होशियारपुर द्वारा शंकर नेत्रालय लुधियाना की डॉक्टरों की टीम के सहयोग से इस सेवा कार्य को निभाया जा रहा है। इस अवसर पर कोहिनूर आफ डिस्ट्रिक्ट जीडी कुंद्रा, डी.के. छाबड़ा, संजीव गंभीर, सोमनाथ तांगड़ी, जगन्नाथ सैनी मोके पर मौजूद थे।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar