(Date : 24/April/2424)

(Date : 24/April/2424)

एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर, किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में चमका | दोआबा कालेज में क्लीनिकल प्रैक्टिसिज पर वर्कशॉप आयोजित | डीएवी कॉलेज में अंतरमहाविद्यालीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | के.एम.वी. की छात्राओं ने हिंदी में रोज़गार की संभावनाओं के बारे में जाना | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर सेमिनार का आयोजन |

सामाजिक गतिविधयां

निगम चुनावों में पार्टी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बहुत ऊंचा--पुष्पिंदर सिंगल

एकजुटता से पार्टी निगम चुनावों में लहरायेगी जीत का परचम--सुशील शर्मा

वेस्ट में मजबूत होती भाजपा प्रसिद्ध समाजसेवी तरविंदर सोई ने जॉइन की भाजपा

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा जिला  द्वारा पार्टी के मजबूत संगठनात्मक ढाँचे और नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर सर्किट हाउस में अहम बैठक की। इसमें बैठक विशेष रूप से जिला प्रभारी पुष्पिंदर सिंगल, पूर्व सीपीएस अविनाश चंद्र, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, अमरजीत सिंह गोल्डी आदि उपस्थित हुए। इस अवसर पर पंजाब भाजपा कार्यकारनी सदस्य व जालंधर भाजपा के प्रभारी पुष्पिंदर सिंगल ने कहा कि हमें केंद्र सरकार की विकासशील नीतियों को घर-घर लेकर जाने के साथ-साथ सभी भाजपा कार्यकर्ताओ को केंद्र सरकार की सफल योजनाओं एवं आम आदमी पार्टी की भ्रष्ट नीतियों विफलताओं को आधार बनाकर हर मण्डल हर बूथ हर घर पर संपर्क कर लोगो को जागरूक करने के कार्य मे  आज से ही अपने-अपने क्षेत्र में मेहनत से कार्य कर जनता को भाजपा से जोड़ने के काम मे लगना है।उन्होंने कहा कि इस बार निगम चुनावों में हर वर्कर,कार्यकर्ता व पदाधिकारी अपनी कार्यक्षमता से काम कर निगम चुनावों में पार्टी की जीत को पक्की करेगा।उन्होंने कहा कि लोग आम आदमी पार्टी एवं कांग्रस के भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा को वोट करने के लिए तैयार है।

इसलिए अगर हम सब एकजुट होकर लग गये तो निगम चुनावों मे भाजपा की जीत का परचम लहरेगा।सिंघल ने अंत मे भाजपा कार्यकर्ता से कहा कि जनता हमें बेहतर विकल्प की तरह देख भाजपा को वोट देने के लिए तैयार हो चुकी है। इस बैठक मे प्रधान सुशील शर्मा ने कहा कि हमारे लिए सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा आने वाल में नगर निगम के चुनाव हैं जिसके लिये हम बूथ स्तर पर मज़बूती से कार्य पर लग जाये।इसलिए हर भाजपा कार्यकर्ता हर बूथ पर मजबूती से चुनाव लड़ने की योजना तैयार करे। उन्होंने कहा कि पार्टी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं का मनोबल बहुत ऊंचा है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष दविंदर कालिया, गुरविंद्र लामबा, दर्शन लाल भगत, मनीष विज, जिला सचिव अजय चोपड़ा, शाम शर्मा, अश्वनी अटवाल, मंडल प्रभारी अजय जोशी, किशनलाल शर्मा, मंडल प्रधान गुरप्रीत विक्की, आशीष सहगल, संदीप कुमार, टीटू कपानिया, सीतीश ढल्ल,कुनाल शर्मा, मनीष बल, गौरव जोशी, बलराज बधन, शिवदर्शन अब्बी, राहुल जामवाल, मंडल महामंत्री दिनेश मल्होत्रा, गुरमीत सिंह, फ़िरोज़ मसीह, सुनील चोपड़ा, जिला भाजपा प्रवक्ता ब्रजेश शर्मा, सह-इंचार्ज भाजपा कार्यालय योगेश मल्होत्रा,अशोक चड्ढा, महिला मोर्चा प्रधान, मीनू शर्मा, आई.टी इंचार्ज दीपाली बागड़िया,ह्यूमन राइट सैल की प्रदेश को-कनविनर आरती राजपूत, जिला प्रधान रवि विनायक, इंडस्ट्री सैल प्रधान हैप्पी दीवान, ट्रांसपोर्ट सैल प्रधान विष्णु जोशी,ओ.बी.सी मोर्चा प्रधान बॉबी कश्यप, एस.सी मोर्चा महामंत्री रोशन लाल आदि भारी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

(बॉक्स)

वेस्ट हल्के से प्रसिद्ध समाजसेवी तरविंदर सोई ने भाजपा ज्वाइन की वेस्ट विधानसभा मे प्रसिद्ध समाजसेवक तरविंद्र सोई द्वारा भाजपा मे शामिल होने से वेस्ट हल्के में पार्टी का जनादार और ज्यादा मजबूत हो गया है।क्यूकी सोई पिछले क़रीब 30 सालो से सिविल हॉस्पिटल मे मरीजो एवं ज़रूरतमंद लोगो का हर प्रकार से आर्थिक एवं समाजिक सहयोग निस्वार्थ भाव से करते आ रहे है। इसी वजह से सोई अपनी बेदाग ईमानदार छवि के चलते समाज के हर प्रकार के सामाजिक और धार्मिक संगठनों के साथ जनता मे भी मजबूत संपर्क आधार रखते है। जिसका लाभ भाजपा को वेस्ट विधानसभा इलाके के साथ-साथ दूसरे इलाको मे भी मिलेगा।

लायंस क्लब जालंधर ने एक जरूरतमंद परिवार को लड़की की शादी के लिए सामान भेंट किया

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने प्रधान मनीष चोपड़ा व प्रोजेक्ट डायरेक्टर एंव प्रसिद्ध समाज सेवक के ऐल साहनी की रहनुमाई में लाजपत नगर स्थित लायंस भवन में सेवा कार्यों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए एक  जरूरतमंद परिवार को लड़की की शादी में काम आने सामान राशन, बर्तन व रजांईयां व कपड़े भेंट किए। चोपड़ा ने बताया कि साहनी साहब की रहनुमाई में हमारे क्लब ने सैंकड़ों लड़कियों को शादी के लिए सामान व राशन एंव  जरूरतमंद छात्रों को बजीफे पिछले 50 वर्षों से देते आ रहे हैं। इस माह फूड फार हंगर के चार प्रोजेक्ट किए हैं। इस परियोजना को प्रायोजित कराने के लिए समर्पित प्रसिद्ध समाज सेवक व पूर्व प्रधान  के ऐल साहनी ने सहयोग किया।इस अवसर पर पूर्व प्रधान के ऐल साहनी, उप प्रधान अशवनी मल्होत्रा, पी आर ओ खुशपाल सिंह, मीडिया कोआर्डिनेटर जगन नाथ सैनी, सीनियर लांयन एम एल गुप्ता, जनक राज, सेवा सिंह, गुरदीप सिंह, डाक्टर अभिनव व अन्य सदस्य मौके पर मौजूद थे।

सांसद रिंकू ने गुरु पर्व पर गुरुघरों में टेका माथा, सरबत के भले की अरदास की

मुख्यमंत्री भगवंत मान का इस पवित्र दिवस पर सचखंड श्री हजूर साहिब के लिए निशुल्क रेल यात्रा शुरू करने पर किया आभार व्यक्त

जालंधर (अरोड़ा) :- लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर शहर के विभिन्न गुरुघरों में शीश नवाया और सरबत के भले की अरदास की। उन्होंने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माडल टाउन, गुरुद्वारा गुरु नानक मिशन समेत विभिन्न इलाकों में गुरु पर्व पर आयोजित समागमों में शिरकत की और अपनी हाजिरी लगवाई।

रिंकू ने कहा कि आज का दिन बेहद पवित्र है जिसे सिर्फ पंजाब ही नहीं ब्लकि देश-विदेश में पूरी श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने इतने पावन दिवस पर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पहली निशुल्क ट्रेन सचखंड श्री हजूर साहिब के लिए रवाना की।

उन्होंने कहा कि ये योजना लोगों को हमारे धर्म व संस्कृति से जोड़ने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। इस दौरान उन्होंने विभिन्न गुरुद्वारा साहिब में आयोजित लंगर में भी शिरकत की और पंगत के बीच बैठकर लंगर छका। इस बीच प्रबंधक कमेटियों की तरफ से उन्हें सिरोपा भेंट कर सम्मानित भी किया गया। उन्होंने सभी लोगों से श्री गुरु नानक देव जी की तरफ से दर्शाए गए मार्ग पर चलने की अपील की और कहा कि हमें श्री गुरु नानक देव जी के किरत करो, नाम जपो व वंड छको के सिद्धांत पर चलते हुए अपने जीवन को सफल बनाने के लिए हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए।

जलवायु परिवर्तन पर युनाइटेड नेशन्सह फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्ला्इमेट चेंज की बैठक 30 नवंबर से 12 दिसंबर 2023 तक दुबई में होगी

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने की तैयारियों व कृषि क्षेत्र में कार्बन क्रेडिट क्षमता की समीक्षा बैठक

अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित होगी कृषि क्षेत्र में भारत की उपलब्धियां - तोमर

दिल्ली (ब्यूरो) :- जलवायु परिवर्तन पर युनाइटेड नेशन्स  फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्ला इमेट चेंज (यूएनएफसीसीसी) (सीओपी-28) की बैठक 30 नवंबर से 12 दिसंबर 2023 तक दुबई में होगी। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इस बैठक में भारतीय शिष्टमंडल की भागीदारी के लिए चल रही तैयारियों के साथ ही कृषि क्षेत्र में कार्बन क्रेडिट की क्षमता की समीक्षा की। तोमर ने बताया कि मंत्रालय द्वारा बैठक में अंतरराष्ट्रीय मंच पर जलवायु अनुकूल श्रीअन्न, प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन, जलवायु अनुकूल गांवों के वैश्विक महत्व सहित देश की उपलब्धियां साइड इवेंट्स में प्रदर्शित होगी। केंद्रीय मंत्री तोमर ने कहा है कि कृषि को जलवायु परिवर्तन के अनुकूलन किया जाना चाहिए ताकि कृषक समुदाय इससे लाभान्वि त हो सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत जैसा अत्यधिक आबादी वाला देश शमन व लक्षित मीथेन कटौती की आड़ में खाद्य सुरक्षा पर समझौता नहीं कर सकता है। समीक्षा बैठक में, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण सचिव मनोज अहूजा ने मंत्री तोमर को सीओपी बैठक के महत्व, जलवायु परिवर्तन व भारतीय कृषि पर लिए गए निर्णयों के प्रभाव के बारे में जानकारी दी। मंत्रालय के एनआरएम डिवीजन के संयुक्त सचिव फ्रैंकलिन एल. खोबुंग ने खाद्य सुरक्षा पहलुओं तथा भारतीय कृषि की स्थिरता के संबंध में जलवायु परिवर्तन के मुद्दों पर ऐतिहासिक निर्णयों और भारत के रूख पर विवरण प्रस्तुत किया। बैठक में डेयर के सचिव एवं भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) के महानिदेशक डॉ. हिमांशु पाठक ने भी अधिकारियों के साथ भाग लिया। संयुक्त सचिव (एनआरएम) ने कार्बन क्रेडिट के महत्व को भी प्रस्तुत किया, जो जलवायु अनुकूल टिकाऊ प्रथाओं को अपनाने के माध्यम से कृषि में उत्पन्न किया जा सकता है। राष्ट्रीय सतत् कृषि मिशन (एनएमएसए) के अंतर्गत कृषि वानिकी, सूक्ष्म सिंचाई, फसल विविधीकरण, राष्ट्रीय बांस मिशन, प्राकृतिक/जैविक खेती, एकीकृत कृषि प्रणाली आदि जैसे अनेक उपायों का आयोजन किया गया है। मिट्टी में कार्बन को अनुक्रमित करने की क्षमता है जिससे जीएचजी व ग्लोबल वार्मिंग में योगदान कम हो जाता है। तोमर ने सुझाव दिया कि कार्बन क्रेडिट का लाभ कृषि विज्ञान केंद्रों (केवीके), राज्य कृषि विश्वविद्यालयों, राष्ट्रीय बीज निगम के बीज फार्मों और आईसीएआर संस्थानों में मॉडल फार्मों की स्थापना के माध्यम से किसानों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवीके को कृषक समुदाय के बीच जागरूकता पैदा करने में भी शामिल होना चाहिए, ताकि किसानों की आय बढ़ाई जा सकें। कार्बन क्रेडिट, किसानों को सतत् कृषि का अभ्यास करने में प्रोत्सािहन के लिए एक महत्वपूर्ण पहल हो सकती है। तोमर ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्बन क्रेडिट के ज्ञान वाले किसानों को साथ लिया जा सकता है।

 

ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਬਿਊਰੋ ਵਿਖੇ 30 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਲਗਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਕੈਂਪ

ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦੀ ਕੰਪਿਊਟਰ ਅਪ੍ਰੇਟਰ, ਰਿਸੈਪਸ਼ਨਿਸ਼ਟ, ਨਰਸਾਂ ਤੇ ਫੀਲਡ ਆਸਾਮੀਆਂ ਲਈ ਹੋਵੇਗੀ ਇੰਟਰਵਿਊ ਜਰੀਏ ਚੋਣ

ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਯੋਗ ਪ੍ਰਾਰਥੀ ਲੈਣ ਕੈਂਪ ਦਾ ਲਾਹਾ-ਡਿੰਪਲ ਥਾਪਰ

ਮੋਗਾ (ਕਮਲ) :- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਘਰ-ਘਰ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਅਤੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ਮਿਸ਼ਨ ਤਹਿਤ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਉਤਪੱਤੀ, ਹੁਨਰ ਵਿਕਾਸ ਅਤੇ ਸਿਖਲਾਈ ਦਫ਼ਤਰ, ਮੋਗਾ ਵਿਖੇ 30 ਨਵੰਬਰ, 2023 ਦਿਨ ਵੀਰਵਾਰ ਨੂੰ ਐਲ.ਐਂਡ.ਟੀ ਕੰਪਨੀ, ਮੋਗਾ ਦੁਆਰਾ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਕੈਂਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਉ਼ਤਪੱਤੀ, ਹੁਨਰ ਵਿਕਾਸ ਤੇ ਸਿਖਲਾਈ ਅਫ਼ਸਰ ਮੋਗਾ ਡਿੰਪਲ ਥਾਪਰ ਨੇ ਇਸ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਕੰਪਨੀ ਵੱਲੋਂ 50 ਫੀਲਡ ਦੀਆਂ ਅਸਾਮੀਆਂ ਲਈ ਯੋਗ ਲੜਕਿਆਂ ਦੀ ਇੰਟਰਵਿਊ ਜਰੀਏ ਚੋਣ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਆਸਾਮੀਆਂ ਲਈ ਉਮੀਦਵਾਰ ਦਾ ਬਾਰਵ੍ਹੀਂ ਪਾਸ, ਬਾਈਕ ਤੇ ਡਰਾਈਵਿੰਗ ਲਾਇਸੈਂਸ ਹੋਣਾ ਜਰੂਰੀ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਹੋਰ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਅਦਾਰਿਆਂ ਵਿੱਚ ਕੰਪਿਊਟਰ ਆਪ੍ਰੇਟਰ ਦੀਆਂ 5 ਆਸਾਮੀਆਂ, ਰਿਸੈਪਸ਼ਨਿਸ਼ਟ ਦੀਆਂ 5 ਆਸਾਮੀਆਂ (ਸਿਰਫ਼ ਲੜਕੀਆਂ ਕੇਵਲ ਮੋਗਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀਆਂ) ਜਿਹਨਾਂ ਦੀ ਯੋਗਤਾ ਗ੍ਰੇਜੂਏਸ਼ਨ ਹੋਵੇ ਦੀ ਜਰੂਰਤ ਹੈ। ਲੋਕਲ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ਲਈ 10 ਨਰਸਾਂ ਦੀਆਂ ਆਸਾਮੀਆਂ ਉੱਪਰ ਲੜਕੀਆਂ ਜਿਹਨਾਂ ਦੀ ਯੋਗਤਾ ਜੀ.ਐਨ.ਐਮ., ਬੀ.ਐਸ.ਸੀ. ਨਰਸਿੰਗ ਹੋਵੇ ਦੀ ਇੰਟਰਵਿਊ ਜਰੀਏ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਲਈ ਚੋਣ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।  ਬੇਰੋਜ਼ਗਾਰ ਅਤੇ ਚਾਹਵਾਨ ਪ੍ਰਾਰਥੀ ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਉਮਰ 20 ਤੋਂ 28 ਸਾਲ ਤੱਕ ਹੋਵੇ ਆਪਣੀ ਵਿਦਿਅਕ ਯੋਗਤਾ ਸਰਟੀਫਿਕੇਟ, ਰੀਜਿਊਮ ਆਦਿ ਹੋਰ ਜਰੂਰੀ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ ਲੈ ਕੇ ਉਕਤ ਮਿਤੀ ਨੂੰ ਲਗਾਏ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਰੋਜ਼਼ਗਾਰ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਡਿੰਪਲ ਥਾਪਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਵਧੇਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਲਈ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਉਤਪੱਤੀ, ਹੁਨਰ ਵਿਕਾਸ ਅਤੇ ਸਿਖਲਾਈ ਦਫ਼ਤਰ ਮੋਗਾ ਜਿਹੜਾ ਕਿ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕੀ ਕੰਪਲੈਕਸ ਦੇ ਚਿਨਾਬ ਜੇਹਲਮ ਬਲਾਕ, ਤੀਜੀ ਮੰਜਿਲ ਵਿਖੇ ਸਥਿਤ ਹੈ ਵਿਖੇ ਜਾਂ ਹੈਲਪਲਾਈਨ ਨੰਬਰ 6239266860 ਤੇ ਸੰਪਰਕ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ।  

ਕੇਂਦਰੀ ਸਿਹਤ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਭਲਾਈ ਮੰਤਰਾਲੇ ਦੇ ਸੰਯੁਕਤ ਸਕੱਤਰ ਵੱਲੋਂ ਐਸਪੀਰੇਸ਼ਨਲ ਬਲਾਕ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦਾ ਰਿਵਿਊ

ਹਰੇਕ ਸਰਕਾਰੀ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਅਤੇ ਯੋਜਨਾ ਦਾ ਸੋਸ਼ਲ ਆਡਿਟ ਕਰਾਉਣ ਲਈ ਕਿਹਾ

ਮੋਗਾ ਨੂੰ 'ਐਸਪੀਰੇਸ਼ਨਲ ' ਤੋਂ 'ਇੰਸਪੀਰੇਸ਼ਨਲ ' ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਯਤਨ ਕਰਨੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ - ਮਨਸਵੀ ਕੁਮਾਰ

ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਟੀ ਬੀ ਅਤੇ ਕੁਪੋਸ਼ਣ ਦੀ ਬਿਮਾਰੀ ਨੂੰ ਜੜ੍ਹੋਂ ਖਤਮ ਕਰਨ ਲਈ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਕਾਰਜਾਂ ਦੀ ਪ੍ਰਸ਼ੰਸਾ

ਮੋਗਾ (ਕਮਲ) :- ਕੇਂਦਰੀ ਨੀਤੀ ਆਯੋਗ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਐਸਪੀਰੇਸ਼ਨਲ ਬਲਾਕ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਤਹਿਤ ਬਲਾਕ ਨਿਹਾਲ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਵਿੱਚ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਕੰਮਾਂ ਦਾ ਰਿਵਿਊ ਕਰਨ ਲਈ ਕੇਂਦਰੀ ਸਿਹਤ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰ ਭਲਾਈ ਮੰਤਰਾਲੇ ਦੇ ਸੰਯੁਕਤ ਸਕੱਤਰ ਮਨਸਵੀ ਕੁਮਾਰ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਹਨਾਂ ਸਬੰਧਤ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਸਹਿਕਾਰੀ ਸਭਾ ਪਿੰਡ ਡਾਲਾ, ਹੈਲਥ ਵੈਲਨੈਸ ਸੈਂਟਰ ਬੀੜ ਰਾਉਕੇ ਅਤੇ ਡਿਜੀਟਲ ਲਾਇਬਰੇਰੀ ਪਿੰਡ ਰਣਸੀਂਹ ਕਲਾਂ ਦਾ ਵੀ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ।

ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕੀ ਕੰਪਲੈਕਸ ਵਿਖੇ ਮੀਟਿੰਗ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਕਰਦਿਆਂ ਮਨਸਵੀ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵੱਖ ਵੱਖ ਸਰਕਾਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਲੋਕ ਹਿੱਤ ਸਰਕਾਰੀ ਯੋਜਨਾਵਾਂ ਤਾਂ ਬਣਾਈਆਂ ਅਤੇ ਲਾਗੂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ ਪਰ ਇਹਨਾਂ ਦਾ ਲਾਭ ਹਰੇਕ ਯੋਗ ਲਾਭਪਾਤਰੀ ਤੱਕ ਨਹੀਂ ਪਹੁੰਚ ਪਾਉਂਦਾ। ਸਹੀ ਫੀਡਬੈਕ ਨਾ ਮਿਲਣ ਕਾਰਨ ਨਾ ਹੀ ਸਮੇਂ ਸਮੇਂ ਉੱਤੇ ਇਹਨਾਂ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਸੁਧਾਰ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਲਈ ਜਰੂਰੀ ਹੈ ਕਿ ਹਰੇਕ ਸਰਕਾਰੀ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਅਤੇ ਯੋਜਨਾ ਦਾ ਸੋਸ਼ਲ ਆਡਿਟ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਸੋਸ਼ਲ ਆਡਿਟ ਦੌਰਾਨ ਲੋਕਾਂ ਤੋਂ ਇਹਨਾਂ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮਾਂ ਅਤੇ ਯੋਜਨਾਵਾਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਅਤੇ ਫੀਡਬੈਕ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ।

ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਲਾਕ ਨਿਹਾਲ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਵਿੱਚ ਐਸਪੀਰੇਸ਼ਨਲ ਬਲਾਕ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਸਹੀ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਲਾਗੂ ਕਰਨ ਲਈ ਜਰੂਰੀ ਹੈ ਕਿ ਅੰਕੜਿਆਂ ਤੋਂ ਉੱਪਰ ਉੱਠ ਕੇ ਕੰਮ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਮੋਗਾ ਨੂੰ 'ਐਸਪੀਰੇਸ਼ਨਲ ' ਤੋਂ 'ਇੰਸਪੀਰੇਸ਼ਨਲ ' ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਯਤਨ ਕਰਨੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ। ਇਹ ਯਤਨ ਇਕ ਟੀਮ ਦੇ ਤੌਰ ਉੱਤੇ ਕੰਮ ਕਰਨ ਨਾਲ ਹੀ ਸਫਲ ਹੋ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬਲਾਕ ਨਿਹਾਲ ਸਿੰਘ ਵਾਲਾ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਦੇ ਲਗਾਤਾਰ ਡਿੱਗਦੇ ਪੱਧਰ ਨੂੰ ਰੋਕਣ ਲਈ ਯਤਨ ਕੀਤੇ ਜਾਣੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ। ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਆਂਗਨਵਾੜੀ ਸੈਂਟਰ ਵਿੱਚ ਔਰਗੈਨਿਕ ਭੋਜਨ ਮੁੱਹਈਆ ਕਰਾਉਣ ਨੂੰ ਤਰਜ਼ੀਹ ਦੇਣੀ ਚਾਹੀਦੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਟੀ ਬੀ ਅਤੇ ਕੁਪੋਸ਼ਣ ਦੀ ਬਿਮਾਰੀ ਨੂੰ ਜੜ੍ਹੋਂ ਖਤਮ ਕਰਨ ਲਈ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਕਾਰਜਾਂ ਦੀ ਪ੍ਰਸ਼ੰਸਾ ਕੀਤੀ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਕੋਲ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ਨੂੰ ਰਾਹ ਦਿਖਾਉਣ ਦੀ ਸਮਰੱਥਾ ਹੈ। ਇਸ ਦਿਸ਼ਾ ਵਿਚ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਨੂੰ ਅੱਗੇ ਲੱਗਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਕੋਈ ਸਮਾਂ ਸੀ ਜਦੋਂ ਪੰਜਾਬੀ ਆਪਣੀ ਨਰੋਈ ਸਿਹਤ ਅਤੇ ਪ੍ਰਾਹੁਣਚਾਰੀ ਲਈ ਪੂਰੇ ਵਿਸ਼ਵ ਵਿੱਚ ਜਾਣੇ ਜਾਂਦੇ ਸਨ। ਅੱਜ ਲੋੜ੍ਹ ਹੈ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਇਹ ਸ਼ਾਨ ਮੁੜ ਬਹਾਲ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ, ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਜਗਵਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਗਰੇਵਾਲ, ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਹਰਕੰਵਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਹੋਰ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ ।

प्रधानमंत्री ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर बधाई दी

जालंधर (ब्यूरो) :-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर राष्ट्र को शुभकामनाएं दी हैं। श्री मोदी ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी का दूसरों की सेवा करने और भाईचारा बढ़ाने पर जोर दुनिया भर के लाखों लोगों को ताकत देता है। प्रधानमंत्री ने कल के अपने ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम की एक वीडियो क्लिप भी साझा की जिसमें उन्होंने श्री गुरु नानक देव जी को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया: “श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं। दूसरों की सेवा करने और भाईचारे को आगे बढ़ाने पर उनका जोर दुनिया भर के लाखों लोगों को ताकत देता है। कल #MannKiBaat के दौरान भी मैंने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी।”

श्री श्याम सेवा समिति मौड़ मण्डी की और से 125वी मुफ्त बस यात्रा रवाना

जालंधर (अरोड़ा) :- श्री श्याम सेवा समिति (रजि.) मौड़ द्वारा हर महीने तीर्थ स्थानों की यात्रा को जारी रखते हुए मौड मडी (सदीप घड) श्री सालासर धाम एवं श्री खाटू धाम जी को 125वी मुफ्त बस रवाना की। इस बस यात्रा को हरमीत सिंह मोना एवम उनकी धर्म पत्नी द्वारा प्राचीन श्री हनुमान मंदिर (डेरा निक्कू राम जी) से हरी झंडी देकर रवाना किया गया। इस समय मुख्य अतिथि ने संस्था की आर्थिक सहायता की और संस्था की सराहना करते हुए कहा के श्री श्याम सेवा समिति द्वारा धर्म प्रेमियों को धार्मिक स्थलों की मुफ्त यात्रा करवाना बड़े सौभाग्य की बात है।धार्मिक यात्राओं से लोगों में भगवान के प्रति श्रद्धा भाव एवम जनसेवा की भावना का विकास होता है।इस प्रकार की यात्राओं में प्रत्येक व्यक्ति को बढ़ चढ़ कर भाग लेना चाहिए। संस्था के मेंबर कश्मीरी पुनिया ने बताया कि इस यात्रा दौरान यात्रियों के रहने एवम खाने पीने की व्यवस्था भी संस्था द्वारा मुफ्त की जाती है। इस समय संस्था के प्रधान रवि मंगला एवम सदस्य मक्खन शर्मा, अमरीश गर्ग, विजय कुमार, विक्की जिंदल, विक्की गर्ग, सौरव, यात्रीगण एवम भारी संख्या में मण्डी निवासी उपस्थित थे।

लोकसभा सदस्य सुशील रिंकू ने अधिकारियों को विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के दिए निर्देश अगले सप्ताह तक नए प्रस्ताव भेजने को कहा

जालंधर (मक्कड़) :- लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने शुक्रवार को अधिकारियों को आदेश दिए कि लोगों की सुविधा के लिए जिले के गांवों में चल रहे विकास कार्यों को समय पर पूरा किया जाए। यहां जिला प्रशासकीय कम्प्लैक्स में बैठक के दौरान लोकसभा सदस्य ने डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल के साथ विभिन्न विभागों विशेषकर पंचायतों, मंडी बोर्ड, सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, जल आपूर्ति और स्वच्छता से संबंधित विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विकास कार्यों में तेजी लाने को भी कहा ताकि लोगों को जल्द से जल्द इनका लाभ मिल सके।

सांसद ने कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न करने का आदेश दिया और चेतावनी दी कि कार्यों में अनियमितता होने पर जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने विकास प्रोजैक्टों के नए प्रस्ताव अगले सप्ताह तक भेजने को कहा ताकि पंजाब सरकार से आवश्यक फंड का प्रबंध किया जा सके। उन्होंने कहा कि इन कार्यों को पहल दी जाए ताकि राज्य सरकार के विकास प्रोग्रामों का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने सरकार द्वारा जारी फंड के प्रयोग में पारदर्शी और नतीजामुखी दृष्टिकोण अपनाने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) वरिंदरपाल सिंह बाजवा, डी.डी.पी.ओ. धर्मपाल आदि भी मौजूद रहे।

लायंस क्लब जालंधर ने फूड फॉर हंगर प्रोग्राम के तहत एक जरूरतमंद परिवार को राशन भेंट किया

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान मनीष चोपड़ा की अध्यक्षता में लायंस भवन लाजपत नगर में फूड फॉर हंगर सर्विस प्रोजेक्ट के तहत एक जरूरतमंद परिवार  को राशन भेंट किया । चोपड़ा साहब ने बताया कि हमारे क्लब ने इस माह में करवाचौथ पर्व,दीपावली पर्व, पीस पोस्टर कंपटीशन, जरूरतमंद छात्रों को आर्थिक मदद, शुगर चेकअप कैंप, लड़कियों को शादी-ब्याह का सामान और फूड फार हंगर के सर्विस प्रोजेक्ट किए हैं। इस प्रोजेक्ट में प्रसिद्ध समाज सेवक व पूर्व प्रधान के ऐल साहनी व लांयन एन के कांसरा ने सहयोग किया। इस अवसर पर उप प्रधान अश्वनी मल्होत्रा, पीआरओ खुशपाल सिंह, मीडिया चेयरमैन साहिल अरोड़ा व लांयन जगन नाथ सैनी, सीनियर लांयन सदस्य एम ऐल गुप्ता,राम सरूप व अन्य सदस्य मौके पर मौजूद थे।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar