(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

बैसाखी मौके बाबा भटोआ साहिब जी दरबार गांव कालरा में सर्व हितकारी के लिए सुखमनी साहिब का पाठ एवं मोतियाबिंद जांच शिविर का आयोजन हुआ | रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने आज ओडिशा तट पर स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज मिसाइल की उड़ान का सफल परीक्षण किया | इरेडा का गिफ्ट सिटी कार्यालय हरित हाइड्रोजन और नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन परियोजनाओं को बढ़ावा देगा | ਵੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਡੋਰ ਟੂ ਡੋਰ ਵੋਟ ਦੇ ਸਦਉਪਯੋਗ ਪ੍ਰਤੀ ਕੀਤਾ ਜਾਗਰੂਕ | ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਐਤਕੀਂ ਐਨ ਆਰ ਆਈਜ਼ ਅਤੇ ਨਵੇਂ ਵੋਟਰ ਵਧਾਉਣਗੇ ਵੋਟ ਫ਼ੀਸਦ |

सामाजिक गतिविधयां

आम आदमी पार्टी की सरकार में जालंधर शहर की हो रही दुर्दशा--सुशील शर्मा

जालंधर का माहौल ख़राब करने वाली आप सरकार को लोग बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे-- सुशील शर्मा

जालंधर (अरोड़ा) :-  भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जालंधर शहर की बुरी दुर्दशा के लिए मान सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि यह सरकार नगर निगम चुनाव होने नहीं दे रही है जिस कारण कोई भी प्रतिनिधि निगम में नहीं जा रहा और विकास कार्य पूरी तरह ठप्प पड़े हुए हैं।उन्होंने कहा कि सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है कि वह थोड़े समय बाद ही नगर निगम के कमिश्नर को बदल रही है और पिछले निगम कमिश्नर को बदलने के अभी तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी को इसकी जिम्मेदारी नहीं दी गई है जिसके कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है,लोगों को एनओसी नहीं मिल रही है और जिसके कारण लोगों के बहुत से कामों में देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि इस कारण जालंधर के लोग बहुत पीड़ा में है और उस पीड़ा को पूछने वाला न पंजाब सरकार का कोई प्रतिनिधि आया है और ना भगवंत मान इसके बारे में विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर निगम के चुनाव हुए होते तो बिना कमिश्नर के जालंधर को पूछने वाला मेयर होता जालंधर का रुका हुआ विकास तो करता। उन्होंने कहा कि शहर की सड़को की हालत इतनी ज्यादा खराब और दयनीय है कि लोगों को इस रास्ते पर चलने में बहुत मुश्किलों का सामना कर पड़ता है और कई बार वाहन बड़ी दुर्घटना का शिकार होते बाल बाल बचते है। उन्होंने कहा कि मान सरकार लोगों के हितों को ना देखते हुए अपने हितों को प्राथमिकता दे रही है।उन्होंने कहा कि आप ने वोट के बदले लोगों को गंदा पानी,खराब सीवरेज, टूटी सड़के, डेंगू मलेरिया टाइफ़ायड जैसी बीमारियां बदले भी दी है। उन्होंने कहा कि सीवर लाइन के खुले ढक्कन,सीवरेज के गंदे पानी से सड़कों पर फ़ैली बद्बू आम लोगों के लिए हर दिन नई मुसीबत बनते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के दो विधायक और सांसद भी पंजाब की सतारूड पार्टी के हैं पर इसके बावजूद भी शहर में सीवरेज और व्यवस्था सफाई की किसी अधिकारी द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब का माहौल ख़राब करने वाली आप सरकार को लोग बिल्कुल भी बर्दाश्त नही करेंगे और आगामी निगम चुनावों में इनकी हार तय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान को लोगों के साथ किये झूठे वायदों का जवाब जनता की अदालत में देना होगा।

आईएएस सोनल गोयल ने युवाओं के साथ साझा किया सफलता का गुरुमंत्र

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में देश के विकास में युवाओं की भागीदारी पर छात्रों को सम्बोधित किया

जालंधर (अरोड़ा) :- नई दिल्ली में त्रिपुरा की रेज़िडेंट कमिशनर और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सोनल गोयल ने आज लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के शांति मित्तल ऑडिटोरियम में देश के विकास में युवाओं की भागीदारी पर छात्रों को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में लगभग दो हज़ार से अधिक छात्र सोनल गोयल को सुनने एवं उनसे प्रेरणा लेने पहुंचे थे। सोनल ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही देश की समृद्धि और प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। किसी भी देश की सबसे बड़ी ताकत उसका युवा वर्ग होती है। युवा शक्ति ने देश को विभिन्न क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। इसलिए उन्हें देश के सर्वांगीण विकास के मुद्दों पर भी सक्रियता से शामिल होना चाहिए। हाल ही में आईएएस सोनल गोयल द्वारा युवाओं के मार्गदर्शन के लिए लिखी गई पुस्तक ‘नेशन कॉलिंग’ का केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू के हाथों नई दिल्ली में अनावरण हुआ है। जिसका ज़िक्र उन्होंने कार्यक्रम के दौरान किया। सोनल की पुस्तक ‘नेशन कॉलिंग’ उन हजारों-लाखों युवाओं के लिए है, जिन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एक बेहतर मार्गदर्शन की आवश्यकता है।

सोनल ने युवाओं के साथ, अपने लक्ष्यों और अपने सपनों को वास्तविकता में बदलने के लिए अपना एक गुरूमंत्र भी साझा किया। उन्होंने बताया कि किसी भी सफल यात्रा में चार पी ज़रूरी होते हैं, जो हैं पैशन, पेशेंस, परसिवरेंस और पॉजिटिव सेल्फ़ बिलीफ़। पूरी चर्चा के दौरान उन्होंने छात्रों का जमकर उत्साहवर्धन किया। सोनल युवाओं की रोल मॉडल के तौर पर जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर भी लाखों लोग विशेषकर युवा उन्हें फॉलो करते हैं। पिछले लगभग एक दशक से सिविल सेवा में जाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सोनल एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाती आई हैं। कार्यक्रम के अंत में सोनल गोयल की किताब की साइंड कॉपी पाने के लिए युवाओं में होड़ सी दिखाई दी। सोनल ने वहां मौजूद कई विद्यार्थियों के लिए न सिर्फ पुस्तक पर अपने ऑटोग्राफ दिए बल्कि उनके साथ फोटो भी खिंचवाई। यूनिवर्सिटी और वहां के विद्यार्थी यों की सराहना करते हुए सोनल ने उन्हें जीवन में लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और साथ ही विकसित भारत के सपने को साकार करने का आह्वान भी किया।

पिम्स में विश्व एड्स दिवस मनाया

जालंधर (मक्कड़) :- पंजाब इंस्टीच्यूट आफ मेडिकल साइंसिज (पिम्स) में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। इस मौके पर मेडिसन विभाग के प्रोफेसर एंड हेड डा. एन.एस नेकी, रेजिडेंट डायरेक्टर अमित सिंह, एग्जेक्टिव डायरेक्टर डा. कंवलजीत सिंह, डायरेक्टर प्रिंसीपल डा. राजीव अरोड़ा, डीन एकेडमिक डा. एच.के चीमा, चमड़ी रोग विभाग के प्रमुख डा. आरएल बस्सन, कम्युनिटी विभाग के प्रमुख डा. गुरप्रीत नंदा ने लोगों को जागरुक किया। इस अवसर पर रेजिडेंट डायरेक्टर श्री अमित सिंह ने कहा कि विश्व एड्स दिवस पर हर साल की तरह इस साल भी लोगों को जागरुक किया गया। इस साल का थीम है लेट कम्यूनिटीस लीड। एड्स को जड़ से खत्म करने के लिए समाज की मदद लेनी है। लोग एचआईवी एड्स का नाम तक नहीं लेना चाहते खासकर महिलाएं। आज समय की जरूरत है कि पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं को इसके बारे में जागरुक होने की जरूरत है। यदि इसका समय पर इलाज ना किया जाए तो व्यक्ति की जान तक जा सकती है। पिम्स हमेशा मरीजों को जागरुक करने के लिए आगे रहता है क्योंकि जागरुकता से ही होने वाली बिमारियों से बचा जा सकता है। पिम्स में रियायती दरों पर लोगों का इलाज किया जा रहा है। लोगों को  नियमित रूप से अपना चेकअप जरूर करवाना चाहिए। एग्जेक्टिव डायरेक्टर डा. कंवलजीत सिंह ने कहा कि लोगों में कई तरह की भ्रांतियां है। उसी को दूर करने के लिए इस दिवस का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि डब्ल्यूएचओ ने 2030 तक एचआईवी एड्स को खत्म करने का लक्ष्ण निर्धारित किया है। उन्होंने बताया कि एड्स प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करता है और इस संक्रमण से अन्य बिमारियों को भी न्यौता दैता है। एचआईवी एड्स दूषित रक्त चढाने से, संक्रमित इंजेक्शन या सूई लगाने से या असुरक्षित यौन संबंध बनाने से फैलता है। डायरेक्टर प्रिंसीपल डा. राजीव अरोड़ा ने कहा कि भारत में लगभग 26 लाख लोग एड्स से पीडित है। उन्होंने कहा कि अक्सर लोगों में धारणा है कि एड्स एक छुआछूत की बिमारी है एक दूसरे से हाथ मिलाने से, एक साथ खाना खाने से या एक ही तौलिये के इस्तेमाल से एक से दूसरे को होती है, लेकिन यह पूरी तरह गलत है। एड्स पीड़ित व्यक्ति आम व्यक्ति की तरह रह सकता है। समाज को ऐसे लोगों को अपनाना चाहिए औऱ मदद करनी चाहिए। ऐसेलोगों को भी समाज में आम लोगों की तरह रहने का अधिकार है। पिम्स में भी एआरटी सेंटर है जहां पर एड्स पीडित लोगों का फ्री इलाज किया जाता है। इस अवसर पर मेडिसन विभाग के डा. भवनीत कौर, डा. कुसुम बाली, डा, एस.के शर्मा, डा. जसविंदर कौर, डा. तरुणदीप सिंह, डा. एच एल काजल, डा. जसलीन इस अवसर पर मौजूद थे।

लोकसभा सांसद का स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान

आजीविका मिशन पंजाब के तहत आयोजित लोन मेले के दौरान 91 लोन मामलों के लिए 1 करोड़ 18 लाख रुपये स्वीकृत

जालंधर (अरोड़ा) :- लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया। स्थानीय जिला प्रशासकीय परिसर में आजीविका मिशन पंजाब के तहत आयोजित ऋण मेले के दौरान उपस्थित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को संबोधित करते हुए लोकसभा सदस्य ने कहा कि महिलाओं को उन्हें जारी किए गए ऋण का उचित उपयोग करके अपना स्वयं का व्यवसाय शुरू करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन लोन के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार शुरू कर जहां अपने पैरों पर खड़ी हो सकती हैं, वहीं अपने परिवार की अर्थव्यवस्था में भी योगदान दे सकती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए  है। इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि आजीविका मिशन के तहत जिले में गठित स्वयं सहायता समूहों की कुल 91 ऋण फाइलों के लिए विभिन्न बैंकों द्वारा 1 करोड़ 18 लाख रुपये स्वीकृत किये गये है। मेले के दौरान मंच संचालन एलडीएम ने एमएस मोती द्वारा किया गया। इस अवसर पर जे. एस नेगी डिप्टी ज़ोनल  अधिकारी, यूको बैंक, सुखवंत कौर जिला कार्यक्रम प्रबंधक, कोमल जिला कार्यात्मक प्रबंधक आजीविका मिशन, विकास बख्शी लेखाकार, बलजिंदर सिंह एमआईएस, गुरप्रीत कौर एमआईएस और ब्लॉक कर्मचारी आजीविका मिशन उपस्थित थे।

उत्तराखंड में एली एन के महेंद्रू गवर्नर द्वारा सम्मानित

एलायंस साइंस क्विज चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2023 सम्पन्न

जालंधर (अरोड़ा) :- एसोसिएशन ऑफ एलायंस क्लबस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 179N की महती योजना, एलायंस साइंस क्विज चैंपियनशिप प्रतियोगिता 2023 का अंतिम सेलेकशन राउंड (ओरल किवज) द्वारा आज दिनांक 27/11/2023 को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मायापुर, हरिद्वार ( उत्तराखंड) के प्रांगण में सम्पन्न हुई। जूनियर ग्रुप में शिवडेल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों अभिनन्दन गुप्ता और आरव पटेल एवं डी पी एस रानीपुर के छात्रों आरया मंडल और प्रत्यूष  मंडल  संयुक्त विजेता (प्रथम ) तथा सीनियर वर्ग में डी पी एस रानीपुर के ही छात्र कार्तिक गुप्ता और आयुष बर्दिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया सभी विजेताओं को, कैश प्राइज, शील्ड और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि एली अविनाश ओहरी पी आई पी और एली एन के महेंद्रू  इंटरनेशनल कोर्डिनेटर चेयरपर्सन गेस्ट आफ आनर ने  साइंस क्विज आयोजन, इसका उद्देश्य आदि पर विस्तार से चर्चा की। अलंकरण समारोह की अध्यक्षता एली  एस आर गुप्ता डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने की। विशेष सहयोग एली अरूण दादू , एली सुखपाल सिंह राना, एली विदेश गुप्ता, एली जगदीश लाल पाहवा, एली चंद्रकान्ता सिंघल, एली राज कुमार चौहान, एली कुलभूषण सक्सेना आदि का रहा।

साइंस क्विज मास्टर की भूमिका रूड़की विश्वविद्यालय के प्रोफेसर एली डाक्टर रजत अग्रवाल और उनकी टीम ने निभाई। इस आयोजन को सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज मायापुर के प्राचार्य डॉ विजयपाल सिंह , अध्यापकों , कर्मचारियों आदि का भरपूर सहयोग और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। साइंस क्विज चैंपियनशिप 2023  में हरिद्वार जिले की 23 स्कूलों से जूनियर ग्रुप की 35 टीमों और सीनियर वर्ग की 27 टीमो ने भाग लिया। बच्चों के स्कूल टीचर एवं अभिभावक आदि भी मौजूद थे।

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने कोशिश फ्री स्कूल गुरू रामदास नगर में खाने पीने का सामान व स्टेशनरी भेंट की

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने  सेवा की प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान  दया कृष्ण छाबड़ा व मुख्य मेहमान उप गवर्नर प्रथम पवनजीत सिंह वालिया की रहनुमाई में बच्चों  को चाकलेट, चिप्स,  बिस्कुट व स्टेशनरी भेंट की। इस प्रोजेक्ट में दिनेश कुमार वर्मा ने सहयोग किया। वालिया साहब ने कहा अलायंस क्लब समर्पण प्रधान दया कृष्णा छाबड़ा की अगुवाई में समाज व मानवता की सेवा के प्रोजेक्ट लगातार कर रहे हैं   जैसे कि फूड फार हंगर, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंद लोगों को  नये पुराने कपड़े देना,लड़कियों को शादी का सामान देना ,आंखों के ऑपरेशन करवाना ,छात्रों की  आर्थिक मदद करने जैसे   बहुत ही सराहनीय कार्य किए हैं। रीजन चेयरमैन संजीव गंभीर ने भी संबोधिन किया। ऐली कुलविंदर फुल्ल ने मुख्य मेहमान व आए हुए क्लब सदस्यों का धन्यवाद किया।इस मौके पर वी डी जी 1पवनजीत सिंह वालिया,सचिव पीके गर्ग, आई सी सी एन के महेंद्रू ,रीजन चेयरमैन संजीव गंभीर, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, सीनियर सदस्य कुलविंदर फुल्ल, ऐ के बहल, तेजेन्द्र शारदा, दिनेश कुमार वर्मा, जी पी जिंदल, स्टाफ व बच्चे उपस्थित थे।

54वें इफ्फी में भारतीय फिल्मकार ऋषभ शेट्टी 'कांतारा' के लिए विशेष जूरी पुरस्कार से सम्मानित

दिल्ली (ब्यूरो) :- प्रतिष्ठित 54वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में विख्यामत भारतीय फिल्मकार, अभिनेता और लेखक ऋषभ शेट्टी को 'कांतारा' पर उनके बेमिसाल कार्य के लिए विशेष जूरी पुरस्कार सम्मासनित किया गया। महोत्सव के समापन समारोह के रोमांचकारी वातावरण में कांतारा का प्रीक्वल-कांतारा, चैप्टर-1 के फर्स्ट-लुक ट्रेलर का अनावरण किया गया, जिसका मंत्रमुग्ध दर्शकों ने गर्मजोशी से स्वाेगत किया। अपने फिल्म निर्माण दर्शन को साझा करते हुए शेट्टी ने कहा, "मैं अपनी फिल्मों को स्वरयं को अभिव्यञक्त  करने देने में विश्वास करता हूं; जितना कम बोला जाए, सफलता उतनी ही अधिक होगी।" 'कांतारा' से दर्शक जिस प्रकार जुड़ रहे हैं, उससे फिल्मब के शिल्प के प्रति उनकी विनम्रता और समर्पण जाहिर होता है।

भारतीय सिनेमा के वैश्विक विस्तार का उल्लेीख करते हुए शेट्टी ने जोर देकर कहा, "भारतीय सिनेमा वास्तव में वैश्विक हो गया है। यह भारत से सृजित होने वाली बेमिसाल सामग्री का प्रत्यक्ष परिणाम है।" कन्नड़ सिनेमा की सार्वभौमिक अपील का उल्लेवख करते हुए, शेट्टी ने भाषाई बाधाओं को पार करने की इसकी क्षमता को रेखांकित किया। उन्होंने 'कांतारा' को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया को इस समावेशिता का प्रमाण बताया। लोगों के साथ गहराई से जुड़े शेट्टी ने कहा, "मेरी फिल्में उन कहानियों और भावनाओं का विस्तार हैं जो व्यक्तियों के रूप में हमें बांधती हैं।" जूरी द्वारा शेट्टी की निर्देशन विशेषज्ञता को मान्यता देने से उन कहानियों को व्यक्त करने की उनकी क्षमता को रेखांकित होती है, जो स्वदेशी संस्कृति में निहित होने के बावजूद, सांस्कृतिक और सामाजिक सीमाओं को पार कर सार्वभौमिक रूप से प्रतिध्वोनित होती है। 'कांतारा' परंपरा और आधुनिकता के टकराव के बीच सशक्त  संदेश देते हुए एक काल्पनिक गांव के भीतर मानवता और प्रकृति के बीच वैचारिक संघर्ष की पड़ताल करती है। शेट्टी को दिए गए प्रतिष्ठित पुरस्कार में रजत मयूर पदक, 15 लाख रुपयेऔर एक प्रमाण पत्र शामिल है।

एक उज्जवल भविष्य की ओर: भारत की जी-20 अध्यक्षता और एक नए बहुपक्षवाद की शुरुआत

जालंधर (ब्यूरो) :- भारत द्वारा जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण करने के आज 365 दिन पूरे हो गए हैं। यह वसुधैव कुटुंबकम One Earth, One Family, One Future की भावना को प्रतिबिंबित करने, इसके लिए पुनः प्रतिबद्ध होने और इसे जीवंत बनाने का क्षण है। जब पिछले वर्ष भारत को यह जिम्मेदारी मिली थी, तब विश्व विभिन्न चुनौतियों से जूझ रहा था: कोविड-19 महामारी से उबरने का प्रयास, बढ़ते जलवायु खतरे, वित्तीय अस्थिरता और विकासशील देशों में ऋण संकट, जैसी चुनौतियां दुनिया के सामने थीं। इसके अलावा, कमजोर होता मल्टीलैटरलइज्म यानी बहुपक्षवाद इन चुनौतियों को और गंभीर बना रहा था। बढ़ते हुए संघर्ष और प्रतिस्पर्धा के बीच, विभिन्न देशों में परस्पर सहयोग की भावना में कमी आई और इसका प्रभाव वैश्विक प्रगति पर पड़ा। जी-20 का अध्यक्ष बनने के बाद, भारत ने दुनिया के सामने जीडीपी-केंद्रित सोच से आगे बढ़कर मानव-केंद्रित प्रगति का विजन प्रस्तुत किया। भारत ने दुनिया को यह याद दिलाने प्रयास किया कि कौन सी चीजें हमें जोड़ती हैं। हमारा फोकस इस बात पर नहीं था कि कौन सी चीजें हमें विभाजित करती हैं। अंततः, भारत के इन प्रयासों का परिणाम आया, वैश्विक संवाद आगे बढ़ा और कुछ देशों के सीमित हितों के ऊपर कई देशों की आकांक्षाओं को महत्व दिया गया। जैसा कि हम जानते हैं, इसके लिए बहुपक्षवाद में मूलभूत सुधार की आवश्यकता थी। समावेशी, महत्वाकांक्षी, कार्रवाई-उन्मुख और निर्णायक - ये चार शब्द जी-20  के अध्यक्ष के रूप में भारत के दृष्टिकोण को परिभाषित करते हैं। नई दिल्ली लीडर्स डिक्लेरेशन (एनडीएलडी), जिसे सभी जी-20 सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अपनाया गया है, इन सिद्धांतों पर कार्य करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। समावेश की भावना हमारी अध्यक्षता के केंद्र में रही है। जी-20 के स्थायी सदस्य के रूप में अफ्रीकी संघ (एयू) को शामिल करने से 55 अफ्रीकी देशों को इस समूह में जगह मिली है, जिससे इसका विस्तार वैश्विक आबादी के 80 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इस सक्रिय कदम से वैश्विक चुनौतियों और अवसरों पर जी-20 में विस्तार से बातचीत को बढ़ावा मिला है। भारत द्वारा अपनी तरह की पहली बैठक ‘वॉयस ऑफ द ग्लोबल साउथ समिट’ ने बहुपक्षवाद की एक नई शुरुआत की। इस बैठक के दो संस्करण आयोजित हुए। भारत अंतर्राष्ट्रीय विमर्श में ग्लोबल साउथ के देशों की चिंताओं को मुख्यधारा में लाने में सफल रहा। इससे एक ऐसे युग की शुरुआत हुई है, जहां विकासशील देशों को ग्लोबल नरैटिव की दिशा तय करने का उचित अवसर प्राप्त होगा। समावेशिता की वजह से ही जी-20 में भारत के घरेलू दृष्टिकोण का भी प्रभाव दिखा। इस आयोजन ने लोक अध्यक्षता का स्वरूप ले लिया, जोकि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र होने की दृष्टि से बिल्कुल सही था। “जनभागीदारी” कार्यक्रमों के माध्यम से, जी-20 1.4 बिलियन नागरिकों तक पहुंचा और इस प्रक्रिया में सभी राज्यों एवं केन्द्र-शासित प्रदेशों (यूटी) को भागीदार के रूप में शामिल किया गया। भारत ने यह सुनिश्चित किया कि मुख्य विषयों पर अंतर्राष्ट्रीय समुदाय का ध्यान जी-20 के दायित्वों के अनुरूप विकास के व्यापक लक्ष्यों की ओर हो। 2030 के एजेंडे को ध्यान में रखते हुए भारत ने, सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) में तेजी लाने के लिए जी-20 का 2023 एक्शन प्लान पेश किया। इसके लिए भारत ने स्वास्थ्य, शिक्षा, लैंगिक समानता, पर्यावरणीय स्थिरता सहित परस्पर जुड़े मुद्दों पर एक व्यापक एक्शन ओरिएंटेड दृष्टिकोण अपनाया। इस प्रगति को संचालित करने वाला एक प्रमुख क्षेत्र मजबूत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) है। इस मामले में आधार, यूपीआई और डिजिलॉकर जैसे डिजिटल इनोवेशन के क्रांतिकारी प्रभाव को प्रत्यक्ष रूप से अनुभव करने वाले भारत ने निर्णायक सिफारिशें दीं। जी-20 के माध्यम से, हमने डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर रिपॉजिटरी को सफलतापूर्वक पूरा किया जोकि वैश्विक तकनीकी सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रगति है। कुल 16 देशों के 50 से अधिक डीपीआई को शामिल करने वाली यह रिपॉजिटरी, समावेशी विकास की शक्ति का लाभ उठाने के लिए ग्लोबल साउथ को डीपीआई का निर्माण करने, उसे अपनाने और व्यापक बनाने में मदद करेगी। One Earth की भावना के तहत, हमने तात्कालिक, स्थायी और न्यायसंगत बदलाव लाने के महत्वाकांक्षी एवं समावेशी लक्ष्य पेश किए। घोषणा का ‘ग्रीन डेवलपमेंट पैक्ट’ एक व्यापक रोडमैप की रूपरेखा तैयार करके भुखमरी से निपटने और पृथ्वी की रक्षा के बीच चुनाव करने की चुनौतियों का समाधान करता है। इस रोडमैप में रोजगार एवं इकोसिस्टम एक-दूसरे के पूरक हैं, उपभोग जलवायु परिवर्तन के प्रति सचेत है और उत्पादन पृथ्वी के अनुकूल है। साथ ही, जी-20 घोषणा में 2030 तक रीन्यूबल एनर्जी की वैश्विक क्षमता को तीन गुना करने का महत्वाकांक्षी आह्वान किया गया है। ग्लोबल बायोफ्यूल्स अलायंस की स्थापना और ग्रीन हाइड्रोजन को अपनाने की दिशा में एक ठोस प्रयास के साथ एक स्वच्छ एवं हरित दुनिया बनाने संबंधी जी-20 की महत्वाकांक्षाएं निर्विवाद

हैं। यह हमेशा से भारत का मूल्य रहा है और सतत विकास के लिए जीवनशैली (LiFE) के माध्यम से, दुनिया हमारी सदियों पुरानी परंपराओं से लाभान्वित हो सकती है। इसके अलावा घोषणापत्र में जलवायु न्याय और समानता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया है, जिसके लिए ग्लोबल नॉर्थ से पर्याप्त वित्तीय और तकनीकी सहायता देने का अनुरोध किया गया है। पहली बार विकास के वित्तपोषण से जुड़ी कुल राशि में भारी बढ़ोतरी की जरूरत को स्‍वीकार किया गया जो अरबों डॉलर से बढ़कर खरबों डॉलर हो गई है। जी-20 ने यह माना कि विकासशील देशों को वर्ष 2030 तक अपने ‘राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (एनडीसी)’ को पूरा करने के लिए 5.9 ट्रिलियन डॉलर की आवश्यकता है। इतने ज्‍यादा संसाधन की आवश्यकता को देखते हुए जी-20 ने बेहतर, ज्‍यादा विशाल और अधिक प्रभावकारी मल्टीलैटरल डेवलपमेंट बैंक के महत्व पर विशेष जोर दिया। इसके साथ-साथ भारत संयुक्त राष्ट्र में सुधारों को लागू करने, विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद जैसे प्रमुख संस्‍थानों के पुनर्गठन में अग्रणी भूमिका निभा रहा है, जिससे और भी अधिक न्यायसंगत वैश्विक व्यवस्था सुनिश्चित होगी। नई दिल्ली घोषणापत्र में महिला-पुरुष समानता को केंद्र में रखा गया, जिसकी परिणति अगले वर्ष महिलाओं के सशक्तिकरण पर एक विशेष वर्किंग ग्रुप के गठन के रूप में होगी। भारत का महिला आरक्षण विधेयक 2023, जिसमें भारत की लोकसभा और राज्य विधानसभा की एक तिहाई सीटों को महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है, महिलाओं के नेतृत्व में विकास के प्रति हमारी वचनबद्धता का प्रतीक है। नई दिल्ली घोषणापत्र इन प्रमुख प्राथमिकताओं में सहयोग सुनिश्चित करने की एक नई भावना का प्रतीक है, जो नीतिगत स्‍पष्‍टता, विश्वसनीय व्यापार, और महत्वाकांक्षी जलवायु कार्रवाई पर केंद्रित है। यह बड़े गर्व की बात है कि हमारी अध्यक्षता के दौरान जी-20 ने 87 परिणाम हासिल किए और 118 दस्तावेज अपनाए, जो अतीत की तुलना में उल्लेखनीय रूप से काफी अधिक है। जी-20 की हमारी अध्यक्षता के दौरान भारत ने जियो-पॉलिटिकल मुद्दों और आर्थिक प्रगति एवं विकास पर उनके प्रभावों पर व्‍यापक विचार-विमर्श की अगुवाई की। आतंकवाद और नागरिकों की हत्या पूरी तरह से अस्वीकार्य है, और हमें जीरो-टॉलरेंस की नीति अपनाकर इससे निपटना चाहिए। हमें शत्रुता से परे जाकर मानवतावाद को अपनाना होगा और यह दोहराना होगा कि यह युद्ध का युग नहीं है। मुझे अत्‍यंत खुशी है कि हमारी अध्यक्षता के दौरान भारत ने असाधारण उपलब्धियां हासिल कीं: इसने बहुपक्षवाद में नई जान फूंकी, ग्लोबल साउथ की आवाज बुलंद की, विकास की हिमायत की, और हर जगह महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लड़ाई लड़ी। अब जबकि हम जी-20 की अध्यक्षता ब्राजील को सौंप रहे हैं, तो हम इस विश्वास के साथ ऐसा कर रहे हैं कि समस्‍त लोगों, धरती, शांति और समृद्धि के लिए हमारे सामूहिक कदमों की गूंज आने वाले वर्षों में निरंतर सुनाई देती रहेगी।

ਵੋਟਾਂ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਦੇਣ ਲਈ 2 ਤੇ 3 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਸਮੂਹ ਪੋਲਿੰਗ ਸਟੇਸ਼ਨਾਂ ਤੇ ਲਗਾਏ ਜਾਣਗੇ ਸਪੈਸ਼ਲ ਕੈਂਪ

ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਚੋਣ ਅਫ਼ਸਰ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਸਮੂਹ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦਿਆਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ

ਵੋਟਰ ਸੂਚੀ ਦੇ ਸਮਰੀ ਰਿਵੀਜ਼ਨ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਸਾਥ ਦੇਣ ਕੀ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ

ਮੋਗਾ (ਕਮਲ) :- ਭਾਰਤ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਯੋਗਤਾ ਮਿਤੀ 01.01.2024 ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀ ਦੀ ਸਮਰੀ ਰਿਵੀਜ਼ਨ ਦਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਪੂਰੇ ਪ੍ਰਭਾਵਸ਼ਾਲੀ ਤਰੀਕੇ ਨਾਲ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਚਲਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਤਹਿਤ ਵੋਟਾਂ ਬਣਾਉਣ ਸਬੰਧੀ ਦਾਅਵੇ ਅਤੇ ਇਤਰਾਜ 9 ਦਸੰਬਰ, 2023 ਤੱਕ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਚੋਣ ਅਫ਼ਸਰ-ਕਮ-ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਮੋਗਾ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਅੱਜ ਸਮੂਹ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦਿਆਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨਾਲ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਲੋਕ ਸੰਪਰਕ ਅਫ਼ਸਰ ਮੋਗਾ ਪ੍ਰਭਦੀਪ ਸਿੰਘ, ਚੋਣ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਤਹਿਸੀਲਦਾਰ ਮੋਗਾ ਬਰਜਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦੇ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੀਟਿੰਗ ਵਿੱਚ ਰਾਜਨੀਤਿਕ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦਿਆਂ ਨੂੰ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀ ਦੀ ਸਮਰੀ ਰਿਵੀਜ਼ਨ ਲਈ ਚਲਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਬੀ.ਐਲ.ਓਜ਼ ਨੂੰ ਸਾਥ ਦੇਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜੇਕਰ ਕਿਸੇ ਵੀ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਨੁਮਾਇੰਦੇ ਨੂੰ ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਕੋਈ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨੀ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹ ਵੀ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਦੇ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਜਰੂਰਤ ਲਿਆਉਣ ਅਤੇ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਯੋਗ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦੀ ਵੋਟ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿੱਚ ਵੀ ਸਾਥ ਦੇਣ। ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 2 ਦਸੰਬਰ ਤੇ 3 ਦਸੰਬਰ, 2023, ਸ਼ਨੀਵਾਰ ਤੇ ਐਤਵਾਰ ਨੂੰ ਸਮੂਹ ਪੋਲਿੰਗ ਸਟੇਸ਼ਨਾਂ ਉੱਪਰ ਸਪੈਸ਼ਲ ਕੈਂਪ ਲਗਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਤਾਂ ਕਿ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਯੋਗ ਨਾਗਰਿਕ ਵੋਟਾਂ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਸੇਵਾਵਾਂ ਆਪਣੇ ਘਰਾਂ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰ ਸਕਣ ਅਤੇ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀ ਨੂੰ ਤਰੁੱਟੀ ਰਹਿਤ ਬਣਾਇਆ ਜਾ ਸਕੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਨ੍ਹਾਂ ਸਪੈਸ਼ਲ ਕੈਂਪਾਂ ਦੌਰਾਨ ਬੀ.ਐਲ.ਓਜ਼ ਆਪਣੇ-ਆਪਣੇ ਪੋਲਿੰਗ ਸਟੇਸ਼ਨਾਂ ਤੇ ਸਵੇਰੇ 10 ਵਜੇ ਤੋਂ ਸ਼ਾਮ 5 ਵਜੇ ਤੱਕ ਬੈਠਣਗੇ ਅਤੇ ਆਮ ਜਨਤਾ ਤੋਂ ਫਾਰਮ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨਗੇ। ਇਸ ਲਈ ਇਨਾਂ ਮਿਤੀਆਂ ਨੂੰ ਉਮੀਦਵਾਰ ਆਪਣੇ ਘਰ ਦੇ ਨੇੜੇ ਦੇ ਪੋਲਿੰਗ ਸਟੇਸ਼ਨ ਤੇ ਜਾ ਕੇ ਆਪਣੇ ਬੂਥ ਲੈਵਲ ਅਫ਼ਸਰ ਪਾਸ ਵੋਟ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਫਾਰਮ ਨਬੰਰ 6 ਅਤੇ ਵੋਟ ਕਟਵਾਉਣ ਲਈ ਫਾਰਮ ਨੰਬਰ 7 ਅਤੇ ਕਿਸੇ ਕਿਸਮ ਦੀ ਸੋਧ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਜਾਂ ਇੱਕ ਪੋਲਿੰਗ ਸਟੇਸ਼ਨ ਤੋਂ ਦੂਸਰੇ ਪੋਲਿੰਗ ਸਟੇਸ਼ਨ ਵਿੱਚ ਵੋਟ ਟਰਾਂਸਫਰ ਕਰਨ ਲਈ ਫਾਰਮ ਨੰਬਰ 8 ਭਰਕੇ ਦੇ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀ ਅਗਾਮੀ ਲੋਕ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ-2024 ਵਿੱਚ ਵਰਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਇਸ ਲਈ ਹਰੇਕ ਵੋਟਰ ਆਪਣਾ ਨਾਮ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀ ਵਿੱਚ ਜਰੂਰ ਚੈਕ ਕਰੇ ਤਾਂ ਜੋ ਵੋਟਾਂ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਉਸ ਨੂੰ ਪੋਲਿੰਗ ਸਟੇਸ਼ਨ ਤੇ ਕਿਸੇ ਕਿਸਮ ਦੀ ਦਿੱਕਤ ਪੇਸ਼ ਨਾ ਆਵੇ। ਉਨਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਭਾਰਤ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੀ https://voters.eci.gov.in/  ਅਤੇ ਗੂਗਲ ਪਲੇ ਸਟੋਰ ਤੋਂ ਵੋਟਰ ਹੈਲਪਲਾਈਨ ਐਪ ਡਾਊਨਲੋਡ ਕਰਕੇ ਇਹ ਫਾਰਮ ਆਨਲਾਈਨ ਵੀ ਭਰ ਸਕਦੇ ਹੋ। ਜੇਕਰ ਫਿਰ ਵੀ ਕਿਸੇ ਕਿਸਮ ਦੀ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨੀ ਆਉਂਦੀ ਹੈ ਤਾਂ 1950 ਟੋਲ ਫ੍ਰੀ ਨੰਬਰ ਤੇ ਮੁਫ਼ਤ ਕਾਲ ਕਰਕੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੀ ਜਾ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਮੂਹ ਵੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਆਪਣੀ ਵੋਟ ਇੱਕ ਹੀ ਥਾਂ ਤੇ ਬਣਵਾਉਣ ਜੇਕਰ ਕੋਈ ਵੋਟਰ ਇੱਕ ਤੋਂ ਵੱਧ ਆਪਣੀ ਵੋਟ ਬਣਵਾਉਂਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਉਸ ਤੇ 1950 ਦੀ ਧਾਰਾ 31 ਅਧੀਨ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾ ਸਕਦੀ ਹੈ।

ਪੁਖਤਾ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਸਦਕਾ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਬਿਨ੍ਹਾਂ ਕੋਈ ਪ੍ਰੇਸ਼ਾਨੀ ਦਿੱਤੇ ਝੋਨੇ ਦੀ ਖ੍ਰੀਦ ਦਾ ਸੀਜ਼ਨ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋਣ ਕਿਨਾਰੇ

13.45 ਲੱਖ ਮੀਟ੍ਰਿਕ ਟਨ ਝੋਨੇ ਦੀ ਆਮਦ ਵਿੱਚੋਂ ਸੌ ਫੀਸਦੀ ਖ੍ਰੀਦ

ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ 2854 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਝੋਨੇ ਦੀ ਅਦਾਇਗੀ ਵਜੋਂ ਕੀਤੇ ਜਾਰੀ

ਮੋਗਾ (ਕਮਲ) :- ਇਸ ਸਾਲ ਦੌਰਾਨ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਦੀਆਂ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ 13 ਲੱਖ 43 ਹਜ਼ਾਰ 385 ਮੀਟ੍ਰਿ਼ਕ ਟਨ ਝੋਨਾ ਆਉਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ ਸੀ, ਪ੍ਰੰਤੂ ਬੀਤੀ ਸ਼ਾਮ ਤੱਕ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੀਆਂ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ 13 ਲੱਖ 45 ਹਜ਼ਾਰ 545 ਮੀਟ੍ਰਿ਼ਕ ਟਨ ਝੋਨੇ ਦੀ ਆਮਦ ਹੋ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਇਸ ਵਿੱਚੋਂ 13 ਲੱਖ 45 ਹਜ਼ਾਰ 526 ਮੀਟ੍ਰਿਕ ਟਨ ਝੋਨੇ ਦੀ ਖ੍ਰੀਦ ਕੀਤੀ ਜਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਝੋਨੇ ਦੀ ਖ੍ਰੀਦ ਦਾ ਸੀਜ਼ਨ ਮੁਕੰਮਲ ਹੋਣ ਵਾਲਾ ਹੈ, ਝੋਨੇ ਦੀ ਖ੍ਰੀਦ ਦੇ ਪੁਖਤਾ ਪ੍ਰਬੰਧਾਂ ਸਦਕਾ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਹੁਣ ਤੱਕ ਮੰਡੀਆਂ ਵਿੱਚ ਕਿਸੇ ਵੀ ਪ੍ਰਕਾਰ ਭਾਵ, ਖ੍ਰੀਦ, ਚੁਕਾਈ ਤੇ ਅਦਾਇਗੀ ਦੀ ਮੁਸ਼ਕਿਲ ਨਹੀਂ ਆਉਣ ਦਿੱਤੀ ਤੇ ਨਾ ਹੀ ਅੱਗੇ ਆਉਣ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਸ਼ਬਦਾਂ ਦਾ ਪ੍ਰਗਟਾਵਾ ਕਰਦਿਆਂ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਮੋਗਾ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਆਮਦ ਹੋਏ ਝੋਨੇ ਵਿੱਚੋਂ 100 ਫੀਸਦੀ ਝੋਨੇ ਦੀ ਖ੍ਰੀਦ ਤੇ 98 ਫੀਸਦੀ ਲਿਫ਼ਟਿੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਖ੍ਰੀਦ ਕੀਤੇ ਗਏ ਝੋਨੇ ਦੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਹੁਣ ਤੱਕ 2854 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੀ ਅਦਾਇਗੀ ਵੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ, ਜਿਹੜੀ ਕਿ 96 ਫੀਸਦੀ ਬਣਦੀ ਹੈ, ਭਾਵ ਖ੍ਰੀਦ ਕੀਤੇ ਗਏ ਝੋਨੇ ਦੀ ਨਾਲੋ ਨਾਲ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਅਦਾਇਗੀ ਵੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਏਜੰਸੀਵਾਈਜ਼ ਵੇਰਵਾ ਦਿੰਦਿਆਂ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਨਗ੍ਰੇਨ ਵੱਲੋਂ 591293 ਮੀਟ੍ਰਿਕ ਟਨ, ਮਾਰਕਫੈਡ ਵੱਲੋਂ 349584 ਮੀਟ੍ਰਿਕ ਟਨ, ਪਨਸਪ ਵੱਲੋਂ 255121, ਪੰਜਾਬ ਵੇਅਰਹਾਊਸ ਵੱਲੋਂ 147876 ਮੀਟ੍ਰਿਕ ਟਨ ਤੇ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਅਦਾਰਿਆਂ ਵੱਲੋਂ 652 ਮੀਟ੍ਰਿਕ ਟਨ ਝੋਨੇ ਦੀ ਖ੍ਰੀਦ ਕੀਤੀ ਜਾ ਚੁੱਕੀ ਹੈ। ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਅੰਦਰ ਝੋਨੇ ਦੀ ਕਟਾਈ ਉਪਰੰਤ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਨਾਲ ਕਾਰਗਰ ਢੰਗ ਨਾਲ ਹਰ ਹੀਲੇ ਨਿਪਟਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਕਿਸਾਨ ਝੋਨੇ ਦੀ ਪਰਾਲੀ ਜਾਂ ਹੋਰ ਫ਼ਸਲੀ ਰਹਿੰਦ-ਖੂੰਹਦ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਏ ਬਿਨ੍ਹਾਂ ਖੇਤੀ ਕਰਕੇ ਵਾਤਾਵਰਨ ਦੀ ਸ਼ੁੱਧਤਾ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਯੋਗਦਾਨ ਪਾਉਣ।

 

 

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar