(Date : 24/April/2424)

(Date : 24/April/2424)

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में फेयरवेल पार्टी सायोनारा, 2024 का आयोजन | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन | सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नजदीक जालंधर-अमृतसर रोड में हनुमान जयंती मनाई गई | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा प्री-नर्सरी शिक्षकों के लिए शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया | स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर में हुआ शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन |

सामाजिक गतिविधयां

पिम्स में अवेयरनेस लेक्चर का आयोजन

जालंधर (मक्कड़) :- पंजाब इंस्टीच्यूट आफ मेडिकल साइंसिज (पिम्स) में दिव्य जागृति संस्थान की ओर से स्ट्रेस मेनेजमेंट पर अवेयरनेस लेक्चर का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि डा. कवल भारती की ओऱ से लेक्चर दिया गया। इस अवसर पर पिम्स के रेजिडेंट डायरेक्टर अमित सिंह और डायरेक्टर प्रिंसीपल डा. राजीव अरोड़ा, डा. एच के चीमा डीन एकेडिमक, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. पुनीत खुराना ने मुख्यातिथि का स्वागत किया इस अवसर रेजिडेंट डायरेक्टर श्री अमित सिंह ने कहा कि आजकल हर दूसरा व्यक्ति तनाव से पीड़ित है। लोग छोटी-छोटी बातों के बारे में इतना सोचते हैं कि अन्य जरूरी बातों पर उनका ध्यान नहीं जाता है। तनाव हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है। बिमारियों की जड़ भी तनाव ही है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते तनाव को कम न किया जाए तो इसका बुरा असर हमारी जिंदगी पर पड़ता है। सामान्य भाषा में कहा जाए तो तनाव एक मानसिक बिमारी।

डायरेक्टर प्रिंसीपल डा. राजीव अरोड़ा ने कहा कि बच्चे भी तनाव से अछुते नहीं है। पढ़ाई का स्ट्रेस फिर परीक्षा का स्ट्रेस। इसी तनाव को कम करने के लिए पिम्स में डा. कवल भारती ओऱ से स्ट्रेस मेनेजमेंट पर लेक्टर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर बच्चों में तनाव नहीं होगा तभी वे अच्छे से पढ़ सकेंगे और भविष्य में अच्छे डाक्टर बन लोगों की सेवा करेंगे। डा. कवल भारती ने बताया कि सबसे पहले तो तनाव क्यो होता है, यह जानना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोई काम करना चाहते है अगर वो समय पर नहीं हो रहा या एक समय पर हम कई काम करने की कोशिश करते है तो तनाव उत्पन्न होता है। दूसरा पढाई को लेकर अकसर विद्यार्थी तनाव में रहते हैं। तनाव के लक्ष्णों के बारे में उन्होंने बताया कि मन बेचेन रहना, किसी भी काम में मन न लगना, चिड़चिड़ा पन, भीड़ में भी अपने आप को अकेला महसूस करना आदि तनाव के लक्ष्ण है। तनाव दूर करने के लिए अपने परिवार की मदद ले। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं, व्यायाम करें, पर्याप्त नींद लें। इस अवसर पर पिम्स के विद्यार्थी औऱ अन्य स्टाफ भी मौजूद था।

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सिविल अस्पताल में कंबलों का किया वितरण

जालंधर (अरोड़ा) अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा एंव रीजन चेयरमैन संजीव गंभीर की रहनुमाई में सिविल हॉस्पिटल जालंधर में जरूर मंद मरीजों को कंबल वितरण किए ।गंभीर साहब ने कहा कि जरूरतमंद दीन दुखियों की सेवा करना ही हमारे क्लब का धर्म है ।इस प्रोजेक्ट में राज कुमार अग्रवाल ने सहयोग किया। *कुलविंदर फुल्ल ने कहा कि जरूरतमंदों को इतनी ठंड में कंबल देकर समर्पण क्लब ने अपना दायित्व निभाया, गरीबों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है* ।प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा की रहनुमाई में क्लब ऐसे ही दीन दुखियों गरीबों की सेवा कर रहा है व आगे भी करता रहेगा। इस मौके पर सचिव पीके गर्ग, रीजन चेयरपर्सन संजीव गंभीर ,आई सी सी एन के महेंद्रू, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, कुलविंदर फुल्ल, लोकेश बजाज , राज कुमार अग्रवाल,संजय भल्ला व अन्य सदस्य उपस्थित थे

49 सांसदों को निलंबित करना लोकतंत्र के इतिहास का काला दिन- सुशील कुमार रिंकू

कहा, संसद को जानने का अधिकार है कि किस सदस्य की सिफारिश पर दोनों आरोपियों को मिली थी एंट्री

जालंधर (अरोड़ा) :- लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने देश के 49 सांसदों को निलंबित करने की घटना को लोकतंत्र के इतिहास का काला दिन करार दिया है। उन्होंने कहा है कि देश की संसद में घुसने वालों के बारे में जानकारी मांगना और किन सदस्यों की सिफारिश पर उन्हें संसद परिसर में एंट्री मिली, इस बारे में जानना कोई गुनाह नहीं है। उन्होंने कहा कि सांसदों को यह अधिकार है कि उन्हें यह सारी जानकारी मिले और इसकी मांग करना कोई गलत नहीं है। लोकसभा सदस्य ने आगे कहा कि सत्ता के नशे में चूर केंद्र सरकार ने संसद में घुसने वाले आरोपियों के बारे में जानकारी साझा करने और किन सदस्यों की सिफारिश पर उन्हें एंट्री मिली, यह बताने की बजाय उल्टा 49 सांसदों को ही सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब तक की जांच में सरकार को जो कुछ पता चला है, वह संसद के समक्ष आना चाहिए ताकि पता चल सके कि किस मंशा के साथ दोनों युवक संसद में घुसे और किसके इशारे पर यह सब किया लेकिन सरकार न जाने क्यों यह बात दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के इशारे पर विपक्ष की आवाज को दबाने की पूरी कोशिश की जाती है जिसके चलते ना तो उनका विरोध प्रदर्शन दिखाया जाता है न ही वे अपनी जो बात रखते हैं वह दिखाई जाती है। उन्होंने कहा कि इतने गंभीर मुद्दे पर विपक्ष चुप बैठने वाला नहीं है और जल्द ही इस संदर्भ में एक मीटिंग करके अगली रणनीति का निर्णय लिया जाएगा।

विकसित भारत संकल्प यात्रा आदमपुर के गांव बोलीना दोआबा पहुंची

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता पार्टी की विकसित भारत संकल्प यात्रा मंगलवार को जिला जालंधर विधानसभा क्षेत्र आदमपुर के गांव बोलीना दोआबा पहुंची। इस अवसर पर भारतीय सूचना एवं प्रसारण विभाग के निदेशक पंकज कुमार और दूरदर्शन से राजेश बाली जी विशेष रूप से गांव देखने पहुंचे। उनके साथ पंजाब अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेश बाघा पंजाब और उपाध्यक्ष अरुण शर्मा पंजाब ने गांव में हुए विकास कार्यों का जायज़ा लिया। इस अवसर पर भारत सरकार ने गांव को एक सोलर पैनल भी भेंट किया। इस दौरान गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मुफ्त मेडिकल शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में गांव के लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में लगभग 130 लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। गांव के सरपंच कुलविंदर बाघा और गांव के गणमान्य लोगों के अलावा सरकारी अधिकारी मौजूद रहे।

एजुकेशनल इनिशिएटिव (ईआई) द्वारा समीक्षा बैठक और शिक्षक अभिविन्यास कार्यक्रम का आयोजन

मोगा (कमल) :-  भारत की अग्रणी एड-टेक कंपनी एजुकेशनल इनिशिएटिव (ईआई) ने डीसी कार्यालय, मोगा में एक शिक्षक अभिविन्यास और समीक्षा बैठक का आयोजन किया।  इस कार्यक्रम का उद्देश्य मोगा के सरकारी स्कूलों में छात्रों को माइंडस्पार्क का उपयोग करके सशक्त बनाना है, जो एक व्यक्तिगत शिक्षण सॉफ्टवेयर है जो छात्रों के गणित, अंग्रेजी और पंजाबी भाषा कौशल को बढ़ाता है। बैठक की अध्यक्षता मोगा के डिप्टी कमिश्नर श्री कुलवंत सिंह धूरी ने की।इस कार्यक्रम में डीईओ एलीमेंट्री शिक्षा विनोद शर्मा और डिप्टी डीईओ सैकंडरी शिक्षा गुरदयाल सिंह, प्रिया सिंह, एसोसिएट मैनेजर, माइंडस्पार्क प्रोग्राम पंजाब, आकिब खान, जिले की उपस्थिति के साथ विभिन्न स्कूलों के 52 मुख्य शिक्षकों की उत्साही भागीदारी देखी गई। डीसी मोगा कुलवंत सिंह ने ईआई के माइंडस्पार्क कार्यक्रम के प्रयासों की सराहना की और भाग लेने वाले स्कूलों से छात्रों के सीखने के परिणामों को बढ़ाने में माइंडस्पार्क का पूरा समर्थन लेने का अनुरोध किया।

प्रिया सिंह ने मोगा जिले में माइंडस्पार्क परियोजना की सफलता और चुनौतियों का अवलोकन प्रदान किया, जो फरवरी 2023 से चल रही है। ईआई, बैंगलोर के सुभाष प्रभाकरन ने माइंडस्पार्क की शुरुआत की और छात्रों के लिए उनकी शिक्षा को बढ़ाने में इसके लाभों पर प्रकाश डाला। डिप्टी डीईओ सेकेंडरी गुरदयाल सिंह ने सरकारी स्कूलों में प्रौद्योगिकी आधारित हस्तक्षेप के महत्व पर जोर दिया और माइंडस्पार्क कार्यान्वयन के लिए पूर्ण समर्थन सुनिश्चित किया।अव्वल प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उपायुक्त कुलवंत सिंह द्वारा पुरस्कृत किया गया एवं सराहना की गयी।

ईआई ने भाग लेने वाले स्कूलों को लैपटॉप भी वितरित किए। कार्यक्रम का लक्ष्य एक ऐसी दुनिया का निर्माण करना है जहां हर बच्चा अपने वर्तमान स्तर और गति के आधार पर छात्रों को अनुरूप शिक्षण पथ प्रदान करके समझ के साथ सीख सके। कुल मिलाकर, यह आयोजन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्रों को आधुनिक शैक्षिक परिदृश्य में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक उपकरणों से लैस करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ईआई व्यक्तिगत शिक्षा और शिक्षक सशक्तिकरण पर ध्यान देने के साथ, नवीन समाधानों के माध्यम से शिक्षा को बदलने के लिए समर्पित है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के संयुक्त सचिव द्वारा जिला मोगा में चल रहे कार्यों की समीक्षा

जिले को आकांक्षी से प्रेरणादायक बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना

मोगा (कमल) :- प्रधानमंत्री कार्यालय के संयुक्त सचिव डॉ. दीपक मित्तल ने केंद्रीय नीति आयोग द्वारा शुरू किए गए आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत मोगा जिले में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करने के लिए आज मोगा जिले का दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की और गुरु साहिब चैरिटेबल सोसायटी खोसा कोटला, वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम खोसा जलाल, सरकारी प्राइमरी स्कूल पट्टी रूपा का भी दौरा किया। बैठक में उपायुक्त कुलवंत सिंह, जगविंदरजीत सिंह ग्रेवाल और अनीता दर्शी, दोनों अतिरिक्त उपायुक्त और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

डॉ. दीपक मित्तल ने आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जब से यह कार्यक्रम लागू हुआ है तब से जिला मोगा का प्रदर्शन बहुत अच्छा चल रहा है। जिला मोगा को अब तक नीति आयोग से करीब 14 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। इस राशि के साथ किए गए कार्य ही इस जिले को आकांक्षी से प्रेरणादायक बनाने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारों द्वारा जनहित की सरकारी योजनाएं बनाई और क्रियान्वित की जाती हैं लेकिन उनका लाभ हर पात्र लाभार्थी तक नहीं पहुंच पाता है।

न ही समय-समय पर उचित फीडबैक के अभाव में कोई सुधार हो पाता है। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम के सही क्रियान्वयन के लिए आंकड़ों से आगे बढ़कर काम करना जरूरी है। मोगा को जल्द से जल्द 'आकांक्षी' से 'प्रेरणादायक' जिले में बदलने का प्रयास किया जाना चाहिए। ये प्रयास एक टीम के रूप में काम करने से ही सफल हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिले में लगातार गिर रहे जलस्तर को रोकने के प्रयास किये जायें। उन्होंने विशेष रूप से मोगा जिले में टीबी और कुपोषण को खत्म करने, पराली जलाने की समस्या को रोकने, लड़कियों को व्यक्तिगत स्वच्छता के लिए बाला किट प्रदान करने, जिले को एनीमिया मुक्त बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि जिला मोगा में स्थापित किए जा रहे घड़ा क्लस्टर और जुत्ती क्लस्टर को और अधिक बढ़ावा दिया जाए और स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पादों को बाजार उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने कहा कि पंजाब पूरे देश को रास्ता दिखाने की क्षमता रखता है। पंजाबियों को इस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए। एक समय था जब पंजाबी अपने अच्छे स्वास्थ्य और आतिथ्य सत्कार के लिए दुनिया भर में जाने जाते थे। आज जरूरत है कि पंजाब के इस गौरव को फिर से बहाल किया जाए।

जालंधर में रेहडी वाले गरीब मजबूर,चोर लुटेरे बैखौफ होकर हुए मजबूत--सुशील शर्मा

भाजपा नेता बोले पुलिस कमिश्नर रेहडी फडी ना उठाये चोर लुटेरे तस्कर पकड़े 

अगर गरीबों से धक्केशाही हुई तो भाजपा सरकार के खिलाफ जन आंदोलन करेगी शुरू

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने जालंधर के बाजारों में गरीब, मजबूर, रेहड़ी, फड़ी वालों पर प्रशासन की कार्रवाई पर कड़ी निंदा व्यक्त की है। उन्होंने कड़े शब्दों में मान सरकार पर तीखे हमला बोलते हुए कहा कि जहां सरकारे आने पर रोजगार के साधन उपलब्ध करवाती है वही मान सरकार ने रोजगार देना तो दूर मजबूर,गरीब लोगों के साथ बड़ा भद्दा मजाक किया है और आज उनको अपनी रोजी-रोटी के लिए दर-दर भटकने पर मजबूर कर दिया है। उन्होंने कहा कि महानगर मे हथियारों एव पिस्तौल के दम पर हर रोज हो रही लूटपाट की वारदातो ने सरकार के दावो की पोल खोल दी है। उन्होंने कहा कि महानगर मे नशे का कारोबार,लूटपाट,चोरिया तेजी से बढ़ती जा रही है और आज हर शहरवासी ख़ौफ के माहौल में रहने को मजबूर है। उन्होंने पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा से अपील करते हुए बोला कि आप गरीब की रोटी छीन कर सरकार को क्या दिखाने चाहते है अपितु उन्हें शहर वासियों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए ठोस कदम उठाने होगे। उन्होंने कहा कि मान सरकार शहर के लोगों को सुरक्षा सुविधा देने मे पुरी तरह फेल हो चुकी और अब चरमरा चुकी कानून व्यवस्था को ठीक करने के लिए केवल भाजपा ही पंजाब की जनता को अमन शांति कानून व्यवस्था सुरक्षा सुविधा दे सकती है।इस अवसर पर सभी भाजपा नेताओं ने एक स्वर में शहर में लोगों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ कड़े शब्दों में आलोचना की है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार को कार्यवाही ही करनी है तो बड़े-बड़े शोरूमों के ऊपर करें जो सालों से अवैध कब्जे जमा कर बैठे हैं। उन्होंने कहा कि गरीब लोगों पर मान सरकार के अत्याचारों को भाजपा कभी सहन नही करेगी और पार्टी को सरकार की घटिया कार्यप्रणाली के खिलाफ जन आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शहर में आप पार्टी के दो विधायक,एक लोकसभा सांसद,दो राज्यसभा सांसद होने के बावजूद भी आम लोगों के साथ हो रही धक्केशाही को शहरावासी बिल्कुल भी बर्दाश्त नही करेंगे और आगामी निगम चुनावों में इनकी हार तय है। इस अवसर पर महामंत्री अशोक सरीन हिक्की(एडवोकेट), राजेश कपूर, अमरजीत गोल्डी, अमरजीत सिंह अमरी, भगवंत प्रभाकर, रवींद्र धीर, अश्वनी भंडारी, सन्नी शर्मा, योगेश मल्होत्रा, रजिंदर पप्पी, कुनाल शर्मा व आदि मौजूद थे।

पंजाब में 3 साल में पासपोर्ट आवेदन की संख्या दोगुनी हुई लेकिन पासपोर्ट सेवा केंद्रों की संख्या बेहद कम- सांसद सुशील रिंकू

विदेश मंत्रालय ने सांसद सुशील रिंकू के सवाल पर बताया कि साल 2020 से अब तक पंजाब में 34.38 लाख लोगों को जारी हुए पासपोर्ट 

इतने भारी आवेदन को संभालने के लिए सिर्फ 6 पासपोर्ट  सेवा केंद्र और 9 पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र

जालंधर (मक्कड़) :- पिछले तीन साल में पासपोर्ट हासिल करने वालों की संख्या राज्य में दोगुणी हो गई है जबकि पासपोर्ट सेवा केन्द्रों का ढांचा इसके मुकाबले में कुछ नहीं है। ये विचार सांसद सुशील कुमार रिंकू ने व्यक्त किए जिन्होंने संसद में इस विषय पर केंद्रीय विदेश मंत्रालय से सवाल पूछे हैं।इस सवाल के जवाब में केंद्र सरकार ने बताया है कि जनवरी 2020 से लेकर नवंबर 2023 के बीच पंजाब में 34 लाख 38 हजार 298 लोगों को पासपोर्ट जारी किए गए हैं जबकि इस साल नवंबर तक 12 लाख 36 हजार से ज्यादा लोग पासपोर्ट ले चुके हैं। लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू की तरफ से संसद में पंजाब में बढ़ रहे पासपोर्ट आवेदकों को संभालने के लिए विदेश मंत्रालय की तरफ से किए गए उपायों की जानकारी हासिल करने के लिए पूछे गए सवाल के जवाब में यह खुलासा हुआ है। विदेश मंत्रालय ने अपने जवाब में बताया कि राज्य में साल 2020 में 5,09,411, 2021 में 6, 93, 209, 2022 में 9,99,104 और 2023 में नवंबर तक 12,36,574 लोग पासपोर्ट ले चुके हैं। विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि कोविड-19 की वजह से लॉकडाउन लगने के कारण पासपोर्ट से संबंधित सेवाओं का बैकलॉग बढ़ गया जिसकी वजह से पासपोर्ट की फाइलें इतनी ज्यादा बढ़ गई। फिलहाल देश में 93 पासपोर्ट सेवा केंद्र और 434 पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र चल रहे हैं जिसमें से 6 पासपोर्ट सेवा केंद्र और 9 पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र पंजाब में कार्यरत है। सांसद रिंकू को दिए जवाब में विदेश मंत्रालय ने यह भी साफ किया है कि पंजाब में पासपोर्ट आवेदकों की सुविधा के लिए सरकार की तरफ से 50 अस्थाई कर्मचारी  50 डाटा एंट्री ऑपरेटर व 5 मल्टीटास्क कर्मचारी तैनात किए गए हैं ताकि बढ़ रहे आवेदनों से आसानी से निपटा जा सके। हालांकि नए पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने के बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं किया गया है। लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने कहा है कि लगातार बढ़ रही अर्जियों को देखते हुए केंद्र सरकार को नए पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने चाहिए और मौजूदा पासपोर्ट सेवा केदो की क्षमता में बढ़ोतरी करनी चाहिए ताकि लोगों को पासपोर्ट प्राप्त करने के लिए लंबी-लंबी अप्वाइंटमेंट्स का सामना न करना पड़े।

सांसद रिंकू ने खेल उत्पादों पर जीएसटी 18 की बजाय 5 प्रतिशत करने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री को उत्पादों की एचएसएन कोड समेत सौंपी सूची

कहा, देशभर में मशहूर जालंधर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री को बचाने के लिए जीएसटी दर को न्यायसंगत बनाना समय की मांग

कहा, ज्यादा जीएसटी से आम जनता के साथ-साथ खेल उद्योग भी बुरी तरह से हो रहा है प्रभावित

जालंधर (मक्कड़) :- जीएसटी की बढ़ाई गई दरों से प्रभावित जालंधर की खेल इंडस्ट्री को जल्द ही बड़ी राहत मिल सकती है क्योंकि जालंधर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को खेल उत्पादों पर जीएसटी दर 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने के लिए संबंधित उत्पादों के एचएसएन कोड समेत विस्तृत ब्यौरा सौंपा है। रिंकू ने कहा कि पहले इन उत्पादों पर जीएसटी दर 5 फीसदी हुआ करती थी लेकिन बाद में केंद्र सरकार ने इसे बढ़ाकर 18 फीसदी कर दिया, जिससे देश भर में मशहूर जालंधर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री के लिए संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि खेल उद्योग को बचाने के लिए जीएसटी दर को न्यायसंगत बनाना समय की मांग है, इसलिए उन्होंने संबंधित उत्पादों की सूची केंद्रीय वित्त मंत्री को सौंपी है। उल्लेखनीय है कि सांसद सुशील कुमार रिंकू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से सितंबर महीने में मुलाकात की थी, जिसमें जालंधर की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री की समस्या उनके सामने रखी थी और खेल उद्योग पर जीएसटी दर कम करने के लिए कहा था। अब सुशील रिंकू ने वित्त मंत्री को लगभग डेढ़ दर्जन उत्पादों के एचएसएन कोड सौंपे हैं, जिस पर जीएसटी दर 18 फीसदी से कम करके 5 फीसदी करने का निवेदन किया गया है। इनमें आम लोगों की तरफ से प्रयोग किए जाने वाले लगभग सभी तरह के खेल उत्पाद शामिल हैं, चाहे वह स्पोर्ट्सवेयर हो, ट्रेवलिंग बैग्स हों, या फिर खेल से संबंधित आइटम्स हों।सांसद सुशील रिंकू ने कहा कि ज्यादातर खेल उत्पादों का इस्तेमाल स्कूलों में बच्चों व गरीब वर्ग के द्वारा किया जाता है और जीएसटी की दर बढ़ने से ये सभी वर्ग सीधे तौर पर प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि वहीं स्पोर्ट्स का ज्यादातर सामान स्कूलों में बच्चों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। रिंकू ने कहा कि इन उत्पादों पर जीएसटी बढ़ाना गलत है क्योंकि इससे जहां इंडस्ट्री प्रभावित होगी, वहीं गरीब वर्ग से संबंधित लोग भी परेशान होंगे। रिंकू ने कहा कि एक तरफ हमारी इंडस्ट्री चीन से आने वाले सस्ते सामान की वजह से पहले ही परेशान है लेकिन अब सरकार द्वारा जीएसटी की दर बढ़ाने से यह चुनौती और बढ़ जाएगी। हमारी इंडस्ट्री कैसे चीनी इंडस्ट्री का मुकाबला करेगी, इसलिए जहां जीएसटी की दर कम करना इंडस्ट्री के लिए जरूरी है, वहीं आम लोगों को भी इसका फायदा होगा। सांसद ने उम्मीद जताई है कि इस दिशा में जल्द ही सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे।

ਸੁਖਾਨੰਦ ਤੋਂ 40 ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦਾ ਜੱਥਾ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਸ੍ਰੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਧਾਰਮਿਕ ਯਾਤਰਾ ਲਈ ਰਵਾਨਾ

ਇਤਿਹਾਸਕ ਧਾਰਮਿਕ ਸਥਾਨਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨਾਂ ਦਾ ਮੌਕਾ ਦੇਣ ਲਈ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੇ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਕੀਤੀ ਸ਼ਲਾਘਾ

ਮੋਗਾ (ਕਮਲ) :- ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਤੀਰਥ ਯਾਤਰਾ ਤਹਿਤ 40 ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦਾ ਜੱਥਾ ਸ਼ਨੀਵਾਰ ਨੂੰ ਹਲਕਾ ਬਾਘਾਪੁਰਾਣਾ ਦੇ ਪਿੰਡ ਸੁਖਾਨੰਦ ਤੋਂ ਆਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਅਤੇ ਸ੍ਰੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਧਾਰਮਿਕ ਯਾਤਰਾ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਹੋਇਆ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਉਪ ਮੰਡਲ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਹਰਕੰਵਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਇਤਿਹਾਸਕ ਧਾਰਮਿਕ ਸਥਾਨਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨਾਂ ਦੀ ਦੋ ਦਿਨਾਂ ਯਾਤਰਾ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਹਰ ਪਹਿਲੂ ਤੋਂ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ ਅਤੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੂੰ ਖਾਣ-ਪੀਣ ਤੇ ਰਹਿਣ ਲਈ ਕੋਈ ਖਰਚਾ ਨਹੀਂ ਕਰਨਾ ਪਵੇਗਾ। ਰਾਜ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਲੋੜੀਂਦੀਆਂ ਟਾਇਲਟਰੀ ਕਿੱਟਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕੰਬਲ, ਚਾਦਰਾਂ, ਸਿਰਹਾਣੇ ਵੀ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਹਨ।

ਤੀਰਥ ਯਾਤਰਾ ਬੱਸ ਨੂੰ ਐਸ ਡੀ ਐਮ ਨੇ ਹਰੀ ਝੰਡੀ ਦੇ ਕੇ ਰਵਾਨਾ ਕੀਤਾ। ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੇ ਇਸ ਮੌਕੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਵਾਲੀ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਪ੍ਰਸੰਸਾ ਕੀਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਪੱਖਪਾਤ ਦੇ ਸੂਬਾ ਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਇਤਿਹਾਸਕ ਧਾਰਮਿਕ ਸਥਾਨਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨਾਂ ਲਈ ਸ਼ੁਭ ਅਵਸਰ ਪ੍ਰਦਾਨ ਕਰਨ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਤਹਿ ਦਿਲੋਂ ਧੰਨਵਾਦ ਕੀਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮਹੱਤਵਪੂਰਨ ਇਤਿਹਾਸਕ ਧਾਰਮਿਕ ਸਥਾਨਾਂ 'ਤੇ ਮੱਥਾ ਟੇਕਣ ਦਾ ਅਜਿਹਾ ਮੌਕਾ ਮਿਲਣ 'ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਖੁਸ਼ੀ ਅਤੇ ਆਤਮਿਕ ਸੰਤੁਸ਼ਟੀ ਹੈ। ਸੰਗਤ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਇਹ ਉਪਰਾਲਾ ਸ਼ਲਾਘਾਯੋਗ ਹੈ ਜੋ ਉਨ੍ਹਾਂ ਸਾਰੇ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਸਹਾਈ ਹੋਵੇਗਾ ਜੋ ਇਨ੍ਹਾਂ ਧਾਰਮਿਕ ਸਥਾਨਾਂ 'ਤੇ ਜਾਣਾ ਚਾਹੁੰਦੇ ਸਨ ਪਰ ਕਿਸੇ ਨਾ ਕਿਸੇ ਕਾਰਨ ਕਰਕੇ ਨਹੀਂ ਸਨ ਜਾ ਸਕੇ। ਐੱਸ ਡੀ ਐੱਮ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਹਰੇਕ ਹਲਕੇ ਤੋਂ ਤੀਰਥ ਯਾਤਰਾ ਲਈ ਅੱਠ-ਅੱਠ ਬੱਸਾਂ ਚੱਲਣਗੀਆਂ ਅਤੇ ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਦਿਨਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਇਹ ਸਿਲਸਿਲਾ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਹਲਕਾ ਵਿਧਾਇਕ ਸ੍ਰ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਸੁਖਾਨੰਦ ਦੇ ਪਿਤਾ ਨਿਸ਼ਾਨ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਭਰਾ ਮਾਸਟਰ ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar