(Date : 19/April/2424)

(Date : 19/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

सामाजिक गतिविधयां

जालंधर भाजपा महिला मोर्चा पार्टी की मजबूती के लिए मंडलों में कर रहा संगठनात्मक बैठकें

मोदी के दृढ़ संकल्प ने देशवासियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए --आरती राजपुत

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती राजपूत की अध्यक्षता में जिला महिला मोर्चा मंडलों में पार्टी को मजबूत करने के लिए संगठनात्मक बैठक कर रहा है।इस कड़ी में मंडल 10 में अध्यक्ष लखविंदर कौर,मंडल 3 में राजेंद्र कौर बादल जिला मोर्चा सचिव,मंडल 14 में मीना राणा उपाध्यक्ष मोर्चा और मंडल 5 में अध्यक्ष लखविंदर कौर की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठकें हुई।इन बैठकों में कई महिलाओं ने पार्टी की सदस्यता ली और सभी ने इस अवसर पर शपथ ग्रहण कि पार्टी के प्रति समर्पित होकर जनहित के कार्यों को निस्वार्थ भाव से करेंगे।

इस अवसर पर आरती राजपुत ने कहा कि मोदी जी के रूप में देश को ऐसा मजबूत और निर्णायक नेतृत्व मिला है जिसने दशकों से अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए जूझ रहे गरीब लोगों को विकास की धारा से जोड़कर समाज में अच्छा जीवन गुजारने का नया अवसर प्रदान दिया है।उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गरीब कल्याण की विकास योजनाओं और देश के हर एक क्षेत्र के विकास मॉडल को धरातल पर लागू किया है।उन्होंने कहा कि हमें केंद्र सरकार की विकासशील नीतियों को घर-घर लेकर जाना है और इसके लिए हमें महिला मोर्चा को बूथ से लेकर शक्ति केंद्र,मंडल,सभी को अभी से अपने-अपने क्षेत्र में इसके लिए पूरी मेहनत से कार्य करना है।उन्होंने कहा कि मोदी जी के दृढ़ संकल्प ने देशवासियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास को पहले से और ज्यादा  मजबूत किया है और आज उनकी सोच से ही पूरे राष्ट्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हो रहे है।उन्होंने कहा कि आगामी निगम और लोकसभा चुनावों में जिला महिला मोर्चा मजबूती के साथ पार्टी के लिए कार्य करेगा।

लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने नववर्ष की शुरुआत मुख्यमंत्री से जालंधर के विकास कार्यों पर चर्चा से की, सीएम को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर दी बधाई

कहा, पंजाब सरकार ने श्री गोइंदवाल साहिब वाला थर्मल प्लांट खरीद कर जनता को सस्ती और निर्बाध बिजली मुहैया करवाने का अपना इरादे स्पष्ट किया

जालंधर (मक्कड़) :- लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने सोमवार को नववर्ष की शुरुआत मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात करके की जहां उन्होंने जालंधर संसदीय हल्के से संबंधित विकास कर रहे हो को लेकर विस्तृत चर्चा की। इसके साथ ही जल्द ही लांच होने वाले बड़े प्रोजेक्ट्स के बारे में बैठक के दौरान रिव्यू भी किया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से मुलाकात दौरान उन्होंने नए साल की बधाई देते हुए फूलों का गुलदस्ता भी सीएम को भेंट किया। सांसद ने इस दौरान मुख्यमंत्री को श्री गोइंदवाल साहिब स्थित प्राइवेट थर्मल प्लांट को पंजाब सरकार की तरफ से खरीदे जाने के कदम पर खास तौर पर बधाई दी और कहा कि इस फैसले से पंजाब सरकार ने लोगों को सस्ती व निर्बाध बिजली मुहैया करवाने के अपने इरादे स्पष्ट कर दिए हैं। रिंकू ने कहा कि जहां पुरानी सरकारें जन-संपत्तियों को निजी कंपनियों के हाथों में बेच रही थी, वहीं पंजाब की मान सरकार ने एक प्राइवेट थर्मल प्लांट को खरीद कर बहुत ही ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि राज्य को बिजली उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह फैसला एक मील पत्थर साबित होगा। जिला तरनतारन के अंतर्गत आने वाले श्री गोइंदवाल साहिब स्थित इस थर्मल पावर प्लांट की क्षमता 540 मेगावाट बिजली उत्पादन की है जिसे सरकार की तरफ से खरीद कर और बेहतर तरीके से चलाया जाएगा, साथ ही इसकी क्षमता में भी बढ़ोतरी की जाएगी। इस दौरान लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने जालंधर संसदीय क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों को लेकर भी मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान से चर्चा की और इसके साथ ही आने वाले नए प्रोजेक्ट को भी जल्द लॉन्च करने के बारे में विचार विमर्श हुआ। सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर हलके के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट शुरू करने वाले हैं जिससे जालंधर के मूलभूत ढांचे में बढ़ोतरी होगी वहीं व यह जिला विकास की नई गाथा लिखेगा।

लायंस क्लब जालंधर ने नववर्ष का जश्न हर्षोल्लास से मनाया

डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लांयन एस पी सौंधी आपने अधिकारिक दौरे पर आए

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर के नववर्ष समारोह का आयोजन लायंस भवन लाजपत नगर में हुआ। क्लब के अध्यक्ष मनीष चौपड़ा की अध्यक्षता में आयोयन समारोह के दौरान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर 321डी लांयन एस पी सौंधी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मनीष चौपड़ा ने मुख्य मेहमान व आए हुए सदस्यों  का स्वागत किया।सचिव सतबीर सिंह भाटिया ने लायंस क्लब द्वारा किए जा रहे कार्यों को विस्तार से बताया।पास्ट गवर्नर जे बी सिंह चौधरी ने सौंधी साहब का धन्यवाद किया व सभी को नववर्ष की शुभकामनाऐ दी। सौंधी साहब ने क्लब की भरपूर प्रशंसा करते हुए कहा कि यह क्लब समाज व मानवता के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है ।लायंस को पिन लगाकर सम्मानित किया गया।सीनियर उप प्रधान श्रीराम आनंद ने मुख्य मेहमान व सभी सदस्यों का धन्यवाद किया ।   सिमरन बेदी ने हैल्दी डाईट के वारे में विस्तार से बताया।मंच का संचालन सचिव सतबीर सिंह भाटिया ने किया।सभी लेडीज ने फन गेम्स व तंबोला का आनंद माना। गीत संगीत का कार्यक्रम हुआ, सभी सदस्य परिवार सहित नववर्ष समारोह में शामिल हुए। इस मौके पर सचिव सतबीर सिंह भाटिया,कोषाध्यक्ष मोहित सलूजा,रीजन चेयरमैन सुरेंद्र कौर, पूर्व प्रधान रवि मलिक,डाक्टर परमजीत सिंह अनेजा,आर एस आनंद, एम पी सिंह, ललतेश भसीन, डी पी छाबड़ा, आर सी गुलाटी, हरभजन सिंह सैनी, अशवनी सहगल, संजीव मड़िया, राजेन्द्र पाल सिंह बहल, जे पी ऐस सिध्दू, सीनियर उप प्रधान श्री राम आनंद, प्रभजोत सिंह सिद्धू, अशवनी मल्होत्रा, चेयरमैन मिडिया साहिल अरोड़ा व जगन नाथ सैनी, लांयन हंसराज मल्होत्रा, अमरजीत सैनी, एन के कांसरा, सुधीर कपूर, सेवा सिंह, बलकार सिंह सैनी, ऐ के बहल, दिनेश अरोड़ा, परमजीत सिंह सैनी, एच एस बेदी, सिमरन बेदी व अन्य सदस्य उपस्थित हुए।

वंदे भारत एक्सप्रेस का हॉल्ट मिलने से सिर्फ जालंधर ही नहीं ब्लकि दोआबा क्षेत्र को होगा बड़ा फायदा- सांसद सुशील कुमार रिंकू

लोकसभा सदस्य ने नई दिल्ली-अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरूआत पर ट्रेन में किया सफर

कहा ट्रेन की शुरूआत पर क्रेडिट लेने वाले नेता पहले दिल्ली जाकर पंजाब के अटके हुए फंड्स जारी करवाएं

गणतंत्र दिवस परेड के लिए पंजाब की झांकी को मंजूरी नहीं दिये जाने पर नाराजगी जाहिर की

जालंधर (मक्कड़) :- वंदे भारत एक्सप्रेस सिर्फ जालंधर ही नहीं ब्लकि पूरे दोआबा क्षेत्र के लोगों को फायदा पहुंचाएगी, जिन्हें इस हाई स्पीड ट्रेन में जालंधर-नई दिल्ली के बीच सफर करने का मौका मिलेगा। ये विचार लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने शनिवार को जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन की शुरूआत पर आयोजित समारोह के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि एनआरआई और व्यापारी खास तौर पर इस कदम से लाभान्वित होंगे। सांसद सुशील कुमार रिंकू आज अपने परिवार व समर्थकों सहित इस ट्रेन से अमृतसर में सवार हुए और जालंधर कैंट तक सफर किया। रिंकू ने कहा कि जालंधर संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य होने के चलते ये उनकी जिम्मेदारी बनती थी कि वह जालंधर में इस ट्रेन के हॉल्ट के लिए प्रयास करें और उन्हें इस बात की खुशी है कि उनके प्रयास रंग लाए हैं और इस ट्रेन को जालंधर में हॉल्ट (स्टॉपेज) दिया गया है। जिक्रयोग है कि इस मुद्दे पर रिंकू ने कई बार केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता रिंकू, सांसद संत बलवीर सिंह सींचेवाल, विधायक इंद्रजीत कौर मान, विधायक रमन अरोड़ा, विधायक शीतल अंगुराल, राजविंदर कौर थियारा, अमृतपाल सिंह, दिनेश ढल्ल, मंगल सिंह, राणा हरदीप, जीत लाल भट्टी, प्रिंसिपल प्रेम कुमार, पिंदर सिंह पंडोरी, हरजिंदर लड्डा, कमलजीत भाटिया, परवेश तांगड़ी, मेजर सिंह, सुभाष गोरीया समेत कई गणमान्यों ने पहले दिन ट्रेन में सफर किया।

इस ट्रेन के जालंधर स्टॉपेज को लेकर राजनीति करने वाले नेताओं खासकर भाजपाईयों पर कटाक्ष करते हुए रिंकू ने कहा कि अगर वे लोग पंजाब के इतने ही हमदर्द हैं तो पहले दिल्ली जाकर केंद्र सरकार द्वारा रोके गए पंजाब के फंड्स जारी करवाए। उन्होंने कहा कि केंद्र ने लगभग 8 हजार करोड़ रुपए के फंड्स पंजाब के अटका कर रखे हुए हैं, जिसमें ग्रामीण विकास फंड, हेल्थ मिशन समेत विभिन्न स्कीमों का पैसा शामिल है। ये पंजाब का हक है लेकिन केंद्र पंजाब को इस हक से वंचित कर रहा है। ट्रेन को जालंधर में रुकवाने का क्रेडिट लेने वाले नेता पहले केंद्र सरकार से पंजाब को ये पैसा दिलवाएं ताकि पंजाब के लोगों को विकास कार्यों का फायदा निर्बाध रूप से मिलता रहे। केंद्र सरकार की तरफ से पंजाब की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड के लिए मंजूरी नहीं देने पर नाराजगी जाहिर करते हुए रिंकू ने कहा कि देश के स्वतंत्रता संग्राम में पंजाब का योगदान अतुलनीय है, जिसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। पंजाबियों ने देश को आजाद करवाने के लिए बढ़-चढ़ कर कुर्बानियां दी हैं लेकिन केंद्र सरकार ने आज उसी पंजाब की झांकी को गणतंत्र दिवस परेड में शामिल नहीं किया। पंजाब के साथ केंद्र के इस सौतेले व्यवहार से पूरा पंजाब अब परिचित हो चुका है। उन्होंने कहा कि केंद्र अगर पंजाब की इतनी हितैषी है तो पंजाब के अटके हुए फंड्स जारी करने के साथ-साथ पंजाब की झांकी को भी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल करे।  उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब में विकास की लहर देखकर पूरी तरह से डरी हुई हैं और उनके वरिष्ठ नेताओं को ईडी के जरिए दबाने की कोशिश की जा रही है। रिंकू ने कहा कि आप प्रमुख अरविंदर केजरीवाल संघर्ष से निकले हुए नेता हैं, जिन्हें ईडी का कोई डर नहीं। उनका पार्टी का एक-एक वर्कर केजरीवाल के साथ डटा हुआ है। पंजाब में 600 से ज्यादा आम आदमी क्लीनिक खोले जा चुके हैं। सेहत सुधार की दिशा में इतने बड़े कदम ने पूरे विश्व का ध्यान पंजाब की तरफ खींचा है। ये कोई छोटी बात नहीं है।

ਸੰਘਣੀ ਧੁੰਦ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਡਰਾਈਵਿੰਗ ਕਰਦੇ ਸਮੇਂ ਖਾਸ ਧਿਆਨ ਰੱਖਣ ਦੀ ਸਲਾਹ

ਮੋਗਾ (ਕਮਲ) :- ਮੌਸਮ ਵਿਭਾਗ ਵਲੋਂ ਅਗਲੇ ਦਿਨਾਂ ਤੱਕ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸੰਘਣੀ ਧੁੰਦ ਦੀ ਦਿੱਤੀ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਮੋਗਾ ਦੇ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਡਰਾਈਵਿੰਗ ਕਰਦੇ ਸਮੇਂ ਖਾਸ ਧਿਆਨ ਰੱਖਣ ਦੀ ਸਲਾਹ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਸੰਘਣੀ ਧੁੰਦ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਰੈੱਡ ਅਲਰਟ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਹ ਅਲਰਟ 11 ਜ਼ਿਲਿਆਂ ਅੰਮਿ੍ਰਤਸਰ, ਤਰਨਤਾਰਨ, ਨਵਾਂਸ਼ਹਿਰ, ਕਪੂਰਥਲਾ, ਜਲੰਧਰ, ਮੋਗਾ, ਬਠਿੰਡਾ, ਲੁਧਿਆਣਾ, ਸੰਗਰੂਰ, ਫਤਿਹਗੜ ਸਾਹਿਬ, ਪਟਿਆਲਾ ਲਈ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਇਨਾਂ ਜ਼ਿਲਿਆਂ ਵਿੱਚ ਵਿਜੀਬਿਲਟੀ ਜੀਰੋ ਰਹਿ ਸਕਦੀ ਹੈ। ਅਜਿਹੇ ‘ਚ ਮੌਸਮ ਵਿਭਾਗ ਨੇ ਇਨਾਂ ਜ਼ਿਲਿਆਂ ‘ਚ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਡਰਾਈਵਿੰਗ ਕਰਦੇ ਸਮੇਂ ਖਾਸ ਧਿਆਨ ਰੱਖਣ ਦੀ ਸਲਾਹ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਮੌਸਮ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਚਿਤਾਵਨੀ ਦੇ ਚੱਲਦਿਆਂ ਸੜਕਾਂ ‘ਤੇ ਜਾਂਦੇ ਸਮੇਂ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰਾਂ ਦੇ ਹਾਦਸਿਆਂ ਤੋਂ ਬਚਣ ਲਈ ਖਾਸ ਧਿਆਨ ਰੱਖਿਆ ਜਾਵੇ।

ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਅਨੁਸੂਚਿਤ ਜਾਤੀਆਂ ਕਮਿਸ਼ਨ ਮੈਂਬਰ ਨੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਸੁਣੀਆਂ

ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਬੰਧਤ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਸਾਰੇ ਮਾਮਲਿਆਂ ਸਬੰਧੀ 8 ਜਨਵਰੀ ਤੱਕ ਰਿਪੋਰਟਾਂ ਭੇਜਣ ਦੀ ਹਦਾਇਤ

ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਅਨੁਸੂਚਿਤ ਜਾਤੀਆਂ ਕਮਿਸ਼ਨ ਐਸ ਸੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਹਿੱਤਾਂ ਦੀ ਰਾਖੀ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ - ਪਰਮਿਲਾ

ਮੋਗਾ (ਕਮਲ) :- ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਨੂੰ ਸੁਣਨ ਲਈ ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਅਨੁਸੂਚਿਤ ਜਾਤੀਆਂ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੀ ਮੈਂਬਰ ਮਿਸ ਪਰਮਿਲਾ ਨੇ ਅੱਜ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ। ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕੀ ਕੰਪਲੈਕਸ ਵਿਖੇ ਰੱਖੀ ਮੀਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਸੁਣੀਆਂ ਅਤੇ ਸਬੰਧਤ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਸ਼ਿਕਾਇਤਾਂ ਉੱਤੇ ਕੀਤੀ ਕਰਵਾਈ ਬਾਰੇ ਰਿਪੋਰਟ 8 ਜਨਵਰੀ 2024 ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਭੇਜਣ ਦੀ ਹਦਾਇਤ ਕੀਤੀ। ਅੱਜ ਮੀਟਿੰਗ ਦੌਰਾਨ ਸ਼ਹਿਰ ਮੋਗਾ, ਪਿੰਡ ਦਾਰਾਪੁਰ, ਡੇਰਾ ਬਾਬਾ ਗੁਲਾਬ ਦਾਸ, ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਕੁੱਲਗੜ੍ਹੀ, ਪੱਤੋ ਹੀਰਾ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਨੇੜਲੇ ਇਲਾਕਿਆਂ ਤੋਂ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਮਸਲੇ ਰੱਖੇ ਅਤੇ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਇਆ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰੀ ਧਿਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਦੇਣ ਲਈ ਸਹਿਯੋਗ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਨੂੰ ਗੰਭੀਰਤਾ ਨਾਲ ਲੈਂਦਿਆਂ ਮਿਸ ਪਰਮਿਲਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਐਸ ਸੀ ਵਰਗ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਮਸਲਿਆਂ ਨੂੰ ਪਹਿਲ ਦੇ ਆਧਾਰ ਉਤੇ ਹਾਲ ਕਰਨ ਲਈ ਯਤਨ ਕਰਨੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ।

ਇਸ ਮੌਕੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਅਨੁਸੂਚਿਤ ਜਾਤੀਆਂ ਕਮਿਸ਼ਨ ਐਸ ਸੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਹਿੱਤਾਂ ਦੀ ਰਾਖੀ ਲਈ ਹਮੇਸ਼ਾਂ ਹੀ ਵਚਨਬੱਧ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਜੇਕਰ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਜਾਤੀ ਜਾਂ ਸਮਾਜਿਕ ਤੌਰ ਉੱਤੇ ਕੋਈ ਵਧੀਕੀ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹ ਕਮਿਸ਼ਨ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਕਮਿਸ਼ਨ ਵੱਲੋਂ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਪੂਰੀ ਸੁਣਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ਼ ਦਿਵਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਜ਼ਿਲਾ ਭਲਾਈ ਅਫ਼ਸਰ ਗੁਰਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਧਾਲੀਵਾਲ ਅਤੇ ਹੋਰ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੀ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने गेहूं की फसल काटने के तुरंत बाद प्रत्येक ड्रेन की निशानदेही करवाने के आदेश दिए

कहा!  खेती के लिए नहरी पानी सुनिश्चित करने के लिए टेल तक पानी पहुंचाया जाए

जल संसाधन मंत्री द्वारा जल संरक्षण के उद्देश्य से चल रही परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा

मोगा में 5 जिलों के विधायकों की मौजूदगी में अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए

मोगा (कमल) :-  पंजाब के जल संसाधन और भूमि एवं जल संरक्षण मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने ड्रेनेज विभाग को निर्देश दिया है कि आगामी मानसून सीजन के दौरान पूरे मालवा बेल्ट को बाढ़ जैसी स्थिति से बचाने के लिए गेहूं की फसल काटने के तुरंत बाद प्रत्येक ड्रेन की निशानदेही की जाए ताकि अवैध कब्जों को हटाया जा सके और इनकी पूरी तरह साफ सफाई हो सके। स्थानीय जिला प्रशासनिक परिसर के बैठक हॉल में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए, कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में चल रही सभी जल संरक्षण परियोजनाओं को समय पर पूरा करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कैबिनेट मंत्री ने जिला मोगा, फरीदकोट, फिरोजपुर, श्री मुक्तसर साहिब और फाजिल्का के विधायकों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को खेती के लिए नहरी पानी सुनिश्चित करने के लिए टेलों तक पानी पहुंचाने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार, कैबिनेट मंत्री ने हरिके झील और फाजिल्का के पास से गुजरने वाले दरिया की सफाई करने और सेम नालों को समतल करने की योजना तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि नाले-माइनर की सफाई का रिकार्ड एक सप्ताह के अंदर उनके कार्यालय में भेजा जाए। उन्होंने आदेश दिया कि जल संसाधन विभाग के सभी विश्राम गृहों की वर्तमान स्थिति के बारे में एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट भेजी जाये। कैबिनेट मंत्री जौड़ामाजरा ने संबंधित विधायकों द्वारा उठाए गए सिंचाई, नहर प्रणाली और भूमिगत जल प्रबंधन से संबंधित मुद्दों को सुनने के बाद मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को ऐसी समस्याओं के समाधान के लिए तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि इस बैठक के दौरान विधायकों और अध्यक्ष द्वारा उठाए गए मुद्दों पर हुई प्रगति की समीक्षा के लिए अगले महीने एक समीक्षा बैठक भी आयोजित की जाएगी। उन्होंने विधायकों की मांग के अनुरूप नहर विभाग के अधिकारियों से नहरों में अनावश्यक रूप से पानी नहीं छोड़ने को कहा। उन्होंने कहा कि भूजल के गिरते स्तर को रोकने के लिए जल संरक्षण से संबंधित सभी कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को भूजल को बहाल करने के लिए नहरों के माध्यम से सिंचाई प्रणाली को मजबूत करने के लिए आवश्यक कदम उठाने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को जमीनी हकीकत जानने के लिए विधायकों को भी साथ ले जाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आदेशानुसार राज्य के किसानों को सिंचाई के लिए नहरी पानी उपलब्ध कराने के लिए सभी अधिकारी लगन और ईमानदारी से काम करें। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि कोई मेरे पास अपनी समस्या लेकर न आए, बल्कि मैं जनता के बीच जाऊं, विधायक भी अपने क्षेत्र के बारे में बताएं, इसीलिए उन्होंने जिलेवार बैठकों का सिलसिला शुरू किया है। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को बरसात का मौसम शुरू होने से पहले सभी नालों की निकासी सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया ताकि जल निकासी प्रणाली के माध्यम से वर्षा जल का सुचारू प्रवाह सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार भूजल को बचाने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि गिरते जल स्तर की समस्या को उचित तरीके से हल किया जा सके।

पीएम विश्वकर्मा योजना पर सोनीपत (हरियाणा) में जागरूकता कार्यक्रम

दिल्ली (ब्यूरो) :- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के करनाल स्थित एमएसएमई-विकास कार्यालय  द्वारा 27 दिसंबर, 2023 को जीवीएम गर्ल्स कॉलेज, मुरथल रोड, सोनीपत में पीएम विश्वकर्मा योजना पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोनीपत जिले की राई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मोहनलाल बड़ौली थे। कार्यक्रम का शुभारंभ संजीव चावला निदेशक एमएसएमई डीएफओ करनाल ने सभी अतिथियों के स्वागत से किया और एक वीडियो के माध्यम से पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में चर्चा करते हुए इस योजना के विभिन्न घटकों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंनने ग्राम पंचायत/शहरी स्थानीय निकाय की पंजीकरण प्रक्रिया और ऑन-बोर्डिंग के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों के समग्र विकास के लिए भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता के बारे में जानकारी उपलब्धक करना है।

इस कार्यक्रम के मुख्य  अतिथि राई विधानसभा क्षेत्र से विधायक मोहन लाल बडौली ने अपने भाषण के दौरान कहा कि हरियाणा राज्य के सभी कारीगरों को योजना के तहत पंजीकरण कराकर लाभ उठाना चाहिए। एमएसएमई मंत्रालय की ओर से अपर विकास आयुक्त डॉ. इशिता गांगुली त्रिपाठी ने बताया कि यह योजना 17 सितंबर, 2023 को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी द्वारा शुरू की गई थी। इस योजना के अंतर्गत कारीगरों को 15000 रुपये तक के कीमत की टूल किट दी जाएगी और 5 प्रतिशत ब्याज पर बिना गारंटी के 3 लाख रुपये तक का ऋण प्रदान किया जाएगा। इसके साथ-साथ 500 रुपये प्रतिदिन का दैनिक भत्ता, मुफ्त कौशल प्रशिक्षण, विपणन सहायता, प्रमाण पत्र तथा कारीगर पहचान पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होंने यह जानकारी देते हुए  प्रसन्नता व्यक्त की कि कुल नामांकन में महिलाओं की भागीदारी 55 प्रतिशत है। उन्होंेने सभी से आत्मनिर्भर बनने और अपना स्वयं का उद्यम स्थापित करने के लिए इस योजना का लाभ उठाने का अनुरोध किया।

इस कार्यक्रम को राकेश कादयान, नगर परियोजना अधिकारी (शहरी स्थानीय निकाय) सोनीपत और परमवीर सैनी एवं दिनेश स्वामी ने जिला प्रशासन की ओर से संबोधित किया। इस कार्यक्रम के दौरान सीएससी सेंटर की ओर से 10 स्टॉल लगाए गए। पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत बढ़ई, लोहार, सुनार, कुम्हार, मोची, राजमिस्त्री, नाई, धोबी, दर्जी जैसी 18 विभिन्न श्रेणियों के कारीगरों का मौके पर ही पंजीकरण किया गया और उन्हें पीएम विश्वकर्मा के तहत दिए जाने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी गई। संयुक्त निदेशक वीपी सिंह वालिया, जिला एमएसएमई केंद्र, सोनीपत द्वारा धन्यवाद प्रस्ताेव दिया गया। इस कार्यक्रम में सौरभ अरोड़ा, सहायक निदेशक, सतपाल, सहायक निदेशक, केसी मीना, सहायक निदेशक, एमके वर्मा, सहायक निदेशक, बलबीर सिंह, सहायक निदेशक, रचना त्रिपाठी, सहायक निदेशक, मीनू बाला धीमान, सहायक निदेशक और हरपाल सिंह, सहायक निदेशक भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में लगभग 300 कारीगरों ने भी भाग लिया।

विकसित भारत संकल्पो यात्रा : इंशा शाबिर की सपनों को साकार करने वाली कहानी

दिल्ली (ब्यूरो) :- जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले की खूबसूरत घाटी में एक युवा महिला रहती हैं, जो आज  आत्मनिर्भरता, विकास और परिवर्तन का प्रतीक बन गई हैं। पुलवामा के अरिगाम में एक साधारण परिवार में जन्म लेने वाली इंशा शाबिर आज अपने कारोबार की मालकिन बन गई हैं और अपना बुटीक संभालती हैं। इंशा शाबिर केंद्र सरकार की दीन दयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की कई लाभार्थियों में से एक हैं, जो इंशा जैसी कई लड़कियों और महिलाओं को तरक्कीा की उड़ान भरने के लिए पंख प्रदान कर रही है। वर्तमान में चल रही ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के दौरान मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में, इंशा ने कहा कि उसने वर्ष 2017 में पहली बार दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बारे में सुना था और तुरंत इसके लिए पंजीकरण कराया था। यह योजना 2011 में ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा शुरू की गई थी। इसका उद्देश्यत ग्रामीण गरीबों के लिए कुशल और प्रभावी संस्थागत मंच का निर्माण करना है, ताकि उन्हें स्थायी आजीविका वृद्धि और वित्तीय सेवाओं तक बेहतर पहुंच के माध्यम से उनकी घरेलू आय बढ़ाने में सक्षम बनाया जा सके।

इंशा ने अपनी कहानी साझा करते हुए बताया कि उन्हें बचपन से ही कपड़े डिजाइन करने और तैयार करने में रुचि रही है। लेकिन उनके जीवन में एक महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब उन्होंने दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्थानीय सिलाई स्कूल में दाखिला लिया। उनकी प्रतिभा और रुचि एक व्यापारिक अवसर में बदल गई और आजीविका कमाने का एक माध्य्म बन गई। संस्थाकन में डिजाइन कोर्स पूरा करने के बाद, इंशा ने यह अनुभव किया कि वह अपना बुटीक खोलना चाहती है। उन्हें पीएमईजीपी उम्मीद ऋण मिला और इस प्रयास में, दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने भी वित्तीय सहायता प्रदान करके इस मिशन में उसकी मदद की। इस प्रकार वह अपना बुटीक स्थापित करने में सक्षम हो गई। कभी-कभी, सीमित संसाधन और कम अवसरों के कारण सपने भी रात्रिकालीन आकाश में दूर के सितारों की तरह लगते हैं। लेकिन इंशा के लिए दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने उसे अपना सपना साकार करने में सक्षम बनाया। इंशा ने बताया कि अगर उसे योजना के तहत सब्सिडी वाला ऋण नहीं मिला होता, तो वह अपना व्यवसाय शुरू नहीं कर पाती। इंशा ने सरकार की इन व्यावसायिक योजनाओं की प्रशंसा की जो आज युवाओं की मदद करने के साथ-साथ एक नए विकसित भारत का निर्माण भी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज केवल अमीर लोग ही तरक्कीि नहीं कर रहे हैं, बल्कि गरीब पृष्ठभूमि वाले और गांवों के व्यक्ति भी सफलतापूर्वक अपने व्यवसाय शुरू कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह ऐसी योजनाओं के लिए सरकार की आभारी हैं जिनसे उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र होने का अवसर प्राप्तह हुआ है। आज इंशा न सिर्फ अपना कारोबार को अच्छीआ तरह संभाल रही हैं बल्कि अपने बुटीक में अन्य महिलाओं को भी रोजगार उपलब्धे करा रही हैं। छोटा होने के बावजूद उनका बुटीक विकास और आत्मबनिर्भरता का पर्याय बन गया है।

आवासन मंत्री हरदीप एस. पुरी ने दिल्ली के विकास में आर्थिक रूप से कमजोर समुदायों को शामिल करने में डीडीए के योगदान को माना

पीएम उदय के तहत डीडीए दिल्ली की 1,731 अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को मालिकाना हक देने की प्रक्रिया में है: हरदीप सिंह पुरी

डीडीए ने दिल्ली के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाई है: एलजी दिल्ली

डीडीए ने अपना 67वां स्थापना दिवस मनाया

दिल्ली (ब्यूरो) :- केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य तथा पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को उसके 67वें स्थापना दिवस समारोह पर शुभकामनाएं देते हुए दिल्ली की योजना और विकास में डीडीए की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। पुरी ने कहा कि यह कुछ हद तक उनके प्रयासों का ही नतीजा है कि दिल्ली एक विश्व स्तरीय शहर बनने की राह पर है। डीडीए ने अपना 67वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया। केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी और दिल्ली के उपराज्यपाल वी के सक्सेना इस कार्यक्रम में शामिल हुए। शुभाशीष पांडा, डीडीए उपाध्यक्ष, विजेंद्र गुप्ता, विधायक, ओ पी शर्मा, विधायक, विजय कुमार सिंह, वित्त सदस्य डीडीए और अशोक कुमार गुप्ता, इंजीनियर सदस्य डीडीए सहित दिल्ली विकास प्राधिकरण के सदस्य भी उपस्थित थे।

इस अवसर पर अपने संबोधन में पुरी ने कहा कि डीडीए का सबसे उल्लेखनीय योगदान यह सुनिश्चित करने का प्रयास रहा है कि समाज के आर्थिक रूप से कमजोर समुदाय और वंचित वर्ग एक ऐसा शहर बनाने की महत्वाकांक्षा में पीछे न रह जाएं जो बदलते समय के साथ तालमेल बनाए रखे। इसने यथावत स्लम पुनर्वास परियोजना के तहत सफलतापूर्वक घर उपलब्ध कराए हैं और पीएम उदय के तहत दिल्ली की 1,731 अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को स्वामित्व अधिकार प्रदान करने की प्रक्रिया में भी है। उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि डीडीए के अध्यक्ष के रूप में मैं पिछले डेढ़ साल से डीडीए की सभी परियोजनाओं में व्यक्तिगत रूप से शामिल रहा हूं और गर्व से कह सकता हूं कि मैं राष्ट्रीय राजधानी को स्वरुप देने में डीडीए की कड़ी मेहनत से बहुत प्रभावित हूं। उन्होंने कहा कि दिल्ली एक मिश्रित और जीवंत शहर है जहां कई एजेंसियां काम कर रही हैं और सरकार तथा इसकी एजेंसियों से लोगों की आकांक्षाएं बहुत बड़ी हैं। इन्हें पूरा करना कोई आसान काम नहीं है, लेकिन मैं यही कहूंगा कि डीडीए ने शहर के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाई है। डीडीए कर्मचारियों के योगदान की सराहना करने के लिए इस संगठन में अधिकारियों और कर्मचारियों को उत्कृष्ट योगदान के लिए कई सम्मानित किया गया। इसके अलावा सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीडीए की उपलब्धियों पर प्रकाश डालने वाली एक कॉफी टेबल बुक का अनावरण किया गया और डीडीए की एक कॉर्पोरेट फिल्म भी लॉन्च की गई। स्थापना दिवस के क्रम में डीडीए ने कई कार्यक्रम आयोजित किए जिसमें 'नए विचार, नए नवाचार और डीडीए का आगे का रास्ता' विषय पर एक विचार-मंथन सत्र भी आयोजित किया गया, जहां सभी विभागों ने डीडीए के उपाध्यक्ष के समक्ष प्रस्तुति दी। इसके अलावा, डीडीए के उपाध्यक्ष ने आने वाली चुनौतियों और अवसरों के संबंध में युवा अधिकारियों के दृष्टिकोण को समझने के लिए उनके साथ बातचीत भी की। इस अवसर पर इनडोर और आउटडोर दोनों तरह की विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar