(Date : 23/April/2424)

(Date : 23/April/2424)

इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस, लोहारां में फेयरवेल पार्टी सायोनारा, 2024 का आयोजन | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में समूहिक चर्चा का आयोजन | सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल नजदीक जालंधर-अमृतसर रोड में हनुमान जयंती मनाई गई | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा प्री-नर्सरी शिक्षकों के लिए शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया | स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल, जालंधर में हुआ शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन |

सामाजिक गतिविधयां

डॉ. मनसुख मांडविया ने इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्क्रीनिंग और टेस्टिंग व्यवस्था की समीक्षा की

6 उच्च जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों को अब भारत की यात्रा प्रारंभ करने के 72 घंटों के भीतर एयर सुविधा पोर्टल पर अपनी नेगेटिव आरटी-पीसीआर टेस्टर रिपोर्ट अपलोड करना अनिवार्य : डॉ. मांडविया

स्वारस्य् अ  मंत्री ने कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार का पालन करने तथा कोविड-19 के विरूद्ध पूर्ण टीकाकरण के महत्व को रेखांकित किया

दिल्ली (ब्यूरो) :- केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया आज इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे गए और कुछ देशों में कोविड-19 के मामलों की वृद्धि को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की स्क्री्निंग और टेस्टिंग व्यवस्था की समीक्षा की। डॉ. मनसुख मांडविया ने आरटी-पीसीआर जांच व्येवस्था् तथा एयर सुविधा पोर्टल की समीक्षा की। यह पोर्टल पहली जनवरी, 2023 से प्रारंभ किया गया है। डॉ. मनसुख मांडविया हवाईअड्डा स्वास्थ्य संगठन कार्यालय (एपीएचओ) गए और वहां उपस्थित अधिकारियों से बातचीत भी की। उन्होंअने कहा कि 6 उच्च जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों के लिए अब भारत की यात्रा शुरू करने के 72 घंटों के भीतर एयर सुविधा पोर्टल पर अपनी नेगेटिवआरटी-पीसीआर टेस्ट रिपोर्ट अपलोड करना अनिवार्य है, जबकि अन्य देशों के यात्रियों को भारत पहुंचने पर उनका हवाई अड्डों पर रैंडम रूप से जांच की रही है। उन्हों्ने कहा, "यह सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है कि किसी भी नए वेरिएंट की शक्ति और व्य वहार को समझने के लिए किसी भी पॉजिटिव मामले का जीनोम अनुक्रमण तुरंत किया जाए।" चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और अमेरिका जैसे विश्वम के कुछ देशों में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या से उत्पन्न चुनौती को रेखांकित करते हुए, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कोविड-19 के नए और उभरते वेरिएंट के खिलाफ तैयार तथा सतर्क रहने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को पूरी तरह से तैयार रहने का निर्देश दिया और लोगों से कोविड उपयुक्त व्यवहारों का पालन करने तथा टीका लगवाने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी कहा कि केन्द्र सरकार उभरते हुए कोविड-19 परिदृश्य में कारगर तैयारी तथा प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक उपाय कर रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 29 दिसंबर, 2023 को भारत की यात्रा करने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए संशोधित दिशानिर्देश पहले ही जारी कर दिए हैं। इसे यहां देखा जा सकता है।

राष्ट्रीय कैडेट कोर गणतंत्र दिवस शिविर 2023 दिल्ली कैंट में शुरू हुआ

दिल्ली (ब्यूरो) :- राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) गणतंत्र दिवस शिविर 2023, आज (02 जनवरी 2023) करियप्पा परेड ग्राउंड, दिल्ली कैंट में शुरू हुआ। इस शिविर में सभी 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों से 710 लड़कियों सहित कुल 2,155 कैडेटों को शामिल किया गया है जो लगभग एक महीने चलने वाले इस शिविर में भाग ले रहे हैं। इस शिविर का समापन 28 जनवरी को प्रधानमंत्री की रैली के साथ होगा। इस शिविर में भाग ले रहे कैडेटों में जम्मू-कश्मीर के 114 और पूर्वोत्तर क्षेत्र के 120 कैडेट भी शामिल हैं। शिविर के दौरान, ये कैडेट सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं, राष्ट्रीय एकता जागरूकता कार्यक्रमों और संस्थागत प्रशिक्षण सहित अनेक गतिविधियों में भाग लेंगे। उपराष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, रक्षा राज्य मंत्री, दिल्ली के मुख्यमंत्री, चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉकफ और तीनों सेना प्रमुखों सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी इस शिविर का दौरा करेंगे। शुभारंभ समारोह के दौरान कैडेटों को संबोधित करते हुए महानिदेशक, एनसीसी लेफ्टिनेंट जनरल गुरबीरपाल सिंह ने कैडेटों को शिविर में पूरे मन से भाग लेने और प्रत्येक गतिविधि से अधिक से अधिक लाभ अर्जित करने के लिए प्रोत्साटहित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की बढ़ती आकांक्षाओं और समाज की अपेक्षाओं को शामिल करने के लिए प्रशिक्षण दर्शन को परिष्कृत किया गया है। उन्होंने कहा कि व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व गुणों और कैडेटों के सॉफ्ट कौशल को बेहतर बनाने पर ध्यातन केन्द्रित किया गया है ताकि उन्हें भविष्य के लिए तैयार किया जा सके। गणतंत्र दिवस शिविर का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में गणतंत्र दिवस की रन-अप में होने वाले महत्वपूर्ण आयोजनों के माध्यिम से देश की समृद्ध संस्कृति और परंपराओं को उजागर करना है। इसके अलावा, इसका उद्देश्य कैडेटों के व्यक्तित्व कौशल में वृद्धि करना और उनकी मूल्य प्रणाली को मजबूत बनाना भी है।

मॉयल ने दिसंबर में रिकॉर्ड उत्पादन दर्ज किया

दिल्ली (ब्यूरो) :- मॉयल ने दिसंबर, 2022 में 1,41,321 टन मैंगनीज अयस्क के साथ दिसंबर का सर्वश्रेष्ठ उत्पादन दर्ज किया है। अपनी निर्धारित क्षमता स्तर पर उत्पादन करते हुए नवंबर, 2022 की तुलना में उत्पादन में 18 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। नवंबर, 2022 की तुलना में लगभग 91 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ दिसंबर महीने के लिए 1,64,235 टन की बिक्री भी शानदार रही। मॉयल के सीएमडी अजीत कुमार सक्सेना जिन्होंने 29 दिसंबर, 2022 को सीएमडी के रूप में कार्यभार संभाला है, ने बताया कि इस तरह के प्रदर्शन को दर्ज करने के लिए मॉयल टीम का साथ काम करना बड़ी खुशी की बात है और उन्होंने भरोसा जताया कि ये प्रदर्शन जारी रखा जाएगा। मॉयल के बारे में: मॉयल लिमिटेड भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत अनुसूची-ए, मिनीरत्न श्रेणी-1 की सीपीएसई है। मॉयल लगभग 45% बाजार हिस्सेदारी के साथ देश में मैंगनीज अयस्क की सबसे बड़ी उत्पादक है, जो महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश राज्य में 11 खानों का संचालन करती है। इस कंपनी का 2030 तक अपने उत्पादन को लगभग दोगुना करके 3.00 मिलियन टन तक पहुंचाने का महत्वाकांक्षी विजन है। मॉयल मध्य प्रदेश राज्य के अन्य क्षेत्रों के अलावा गुजरात, राजस्थान और ओडिशा राज्य में भी व्यापार के अवसर तलाश रही है।

पारादीप बंदरगाह ने दिसंबर माह में रिकॉर्ड मासिक कार्गो सम्बंधी कार्य-व्यापार दर्ज करते हुये वर्ष 2022 की शानदार विदाई की

दिल्ली (ब्यूरो) :- पारादीप बंदरगाह पर नये वर्ष 2023 का आगमन धूम-धड़ाके के साथ हुआ, क्योंकि टीम पीपीए ने देश के सभी प्रमुख बंदरगाहों द्वारा कार्गो कार्य-कलाप के मद्देनजर दिसंबर माह में सबसे अधिक कार्गो कार्य-व्यापार करने के साथ वर्ष 2022 को विदा किया। उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2022 में कार्गो कार्य-व्यापार 12.6 एमएमटी हुआ, जो अब तक का रिकॉर्ड है। पीपीए के अध्यक्ष श्री पीएल हरनाध ने इस शानदार कामकाज के लिये टीम पीपीए को बधाई दी। नव वर्ष 2023 बंदरगाह के लिये शुभ साबित होगा, क्योंकि बंदरगाह 100 एमएमटी कार्गो कार्य-व्यापार की अभीष्ट सीमा पार करने के लिये तत्पर है।

बंदरगाह, यह सीमा इस वर्ष जनवरी में पार कर लेगा। वर्तमान वित्तवर्ष में बंदरगाह 125 एमएमटी से अधिक का रिकॉर्ड कार्गो कार्य-व्यापार करने पर तत्पर है। दिसंबर 2022 तक पीपीए ने 96.81 एमएमटी कार्गो कार्य-व्यापार किया था, जबकि पिछले वित्तवर्ष की समान अवधि में 83.6 एमएमटी का कार्गो कार्य-व्यापार किया गया था। इसी वर्ष बंदरगाह ने विभिन्न सुधारात्मक उपाय किये, जिनकी बदौलत पिछले वर्ष की तुलना में 15.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। ताप बिजली घरों के लिये कोयला सम्बंधी तटीय कार्य-व्यापार में 68.11 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई, जबकि पिछले वित्तवर्ष की समानावधि में यह कुल कार्गो कार्य-व्यापार का लगभग 31.56 प्रतिशत था। पारादीप बंदरगाह देश के तटीय नौवहन स्थल-केंद्र के रूप में उभर रहा है। उसने राजस्थान, उत्तरप्रदेश और हरियाणा के ताप बिजली घरों के लिये समुद्री रास्ते से कोयला पहुंचाने की भी योजना बनाई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्री मोदी द्वारा कल नागपुर में उद्घाटित की जा रही 108 वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस

इस वर्ष की विज्ञान कांग्रेस के मुख्य विषय "महिला सशक्तिकरण के साथ सतत विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी" को बहुत सोच-समझकर अंतिम रूप दिया गया है

इस वर्ष भारतीय विज्ञान कांग्रेस की अनूठी विशेषता "बाल विज्ञान कांग्रेस" होगी

पूर्ण सत्र में अंतरिक्ष, रक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी और चिकित्सा अनुसंधान सहित विभिन्न प्रकार के क्षेत्रों से नोबेल पुरस्कार विजेता, प्रमुख भारतीय और विदेशी शोधकर्ता, विशेषज्ञ और प्रौद्योगिकीविद सम्मिलित होंगे

समाज में बड़े पैमाने पर भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्वपूर्ण योगदान को प्रदर्शित करने के लिए विशाल प्रदर्शनी “भारत का गौरव'' एक प्रमुख आकर्षण होगा

दिल्ली (ब्यूरो) :- प्रधानमंत्री नरेन्द्रद मोदी द्वारा कल नागपुर में उद्घाटित की जा रही 108 वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों की समावेशी भागीदारी के साथ सतत विकास पर ध्यान केंद्रित करेगी। मीडिया को सम्मेलन-पूर्व जानकारी (प्री-कॉन्फ्रेंस ब्रीफिंग) में केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि इस वर्ष की  विज्ञान कांग्रेस की मुख्य विषय वस्तु "विज्ञान और महिला सशक्तिकरण के साथ सतत विकास के लिए प्रौद्योगिकी” को बहुत सोच-समझकर अंतिम रूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन समग्र विकास, समीक्षा की गई अर्थव्यवस्थाओं और स्थायी लक्ष्यों पर विचार-विमर्श करने के साथ- साथ विज्ञान और प्रौद्योगिकी में महिलाओं के विकास की संभावित बाधाओं को भी दूर करेगा। मंत्री महोदय ने कहा कि इस वर्ष भारतीय विज्ञान कांग्रेस की एक अनूठी विशेषता "बाल विज्ञान कांग्रेस" होगी, जिसका आयोजन बच्चों को उनके वैज्ञानिक स्वभाव और ज्ञान का उपयोग करने तथा वैज्ञानिक प्रयोगों के माध्यम से उनकी रचनात्मकता को साकार करने का अवसर प्रदान करने के लिए किया जा रहा है। डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस वर्ष की विज्ञान कांग्रेस में एक नए आयोजन को शामिल किए जाने की ओर भी इशारा किया, जिसका शीर्षक "जनजातीय विज्ञान कांग्रेस" रखा गया है। यह जनजातीय महिलाओं के सशक्तिकरण को प्रदर्शित करने का प्रयास करने के साथ ही स्वदेशी उच्चारण ज्ञान प्रणाली और अभ्यास के प्रदर्शन के लिए एक मंच भी प्रदान करेगाी मंत्री महोदय ने बताया कि पूर्ण सत्र में अंतरिक्ष, रक्षा, सूचना प्रौद्योगिकी और चिकित्सा अनुसंधान सहित विभिन्न प्रकार के क्षेत्रों से नोबेल पुरस्कार विजेता, प्रमुख भारतीय एवं विदेशी शोधकर्ता, विशेषज्ञ तथा प्रौद्योगिकीविद सम्मिलित होंगे। उन्होंने कहा कि तकनीकी सत्र कृषि और वानिकी विज्ञान, जंतु, पशु चिकित्सा और मत्स्य विज्ञान, मानव विज्ञान तथा व्यवहार विज्ञान, रासायनिक विज्ञान, पृथ्वी प्रणाली विज्ञान, इंजीनियरिंग विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, सूचना और संचार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, विज्ञान, गणितीय विज्ञान, चिकित्सा विज्ञान, नई जीव विज्ञान, भौतिक विज्ञान और पादप विज्ञान सामग्री में पथ-प्रदर्शक और अनुप्रयुक्त अनुसंधान का प्रदर्शन करेंगे। डॉ. जितेंद्र सिंह ने कार्यक्रम के एक विशेष आकर्षण, विशाल प्रदर्शनी “भारत का गौरव''  का भी उल्लेख किया, जो देश भर से सरकार, कॉर्पोरेट, सार्वजनिक उपक्रमों, शैक्षणिक और अनुसंधान एवं विकास संस्थानों, नवोन्मेषकों और उद्यमियों की ताकत और उपलब्धियों को प्रदर्शित करेगा। प्रमुख विकास, प्रमुख उपलब्धियां और समाज के लिए भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्वपूर्ण योगदान को इस विशाल प्रदर्शनी में दिखाया जाएगा। इन 14 वर्गों के अलावा, एक महिला विज्ञान कांग्रेस, एक किसान विज्ञान कांग्रेस, एक बाल विज्ञान कांग्रेस, एक जनजातीय सम्मेलन, विज्ञान और समाज पर एक खंड और एक विज्ञान संचारक कांग्रेस भी होगी। उद्घाटन सत्र की शोभा बढ़ाने वाले शीर्ष गणमान्य व्यक्तियों में महाराष्ट्र के राज्यपाल और महाराष्ट्र सार्वजनिक विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति भगत सिंह कोश्यारी, केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय (आरटीएमएनयू) शताब्दी समारोह की सलाहकार समिति के अध्यक्ष, नितिन गडकरी, केन्द्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री, देवेंद्र फडणवीस शामिल होंगे। राष्ट्र संत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय (आरटीएमएनयू) के कुलपति डॉ. सुभाष आर. चौधरी, भारतीय विज्ञान कांग्रेस एसोसिएशन (आईएससीए), कोलकाता की महासचिव डॉ. (श्रीमती) विजय लक्ष्मी सक्सेना प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगी। विज्ञान ज्योति-ज्ञान की ज्वाला- की कल्पना ओलंपिक मशाल के आधार पर की गई थी। यह समाज, विशेषकर युवाओं में वैज्ञानिक सोच के पोषण के लिए समर्पित एक आंदोलन है। विश्वविद्यालय परिसर में स्थापित यह ज्योति 108वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस के अंत तक जलती रहेगी।

ਚੈਨ ਦਾ ਸਾਹ ਲਵੇਗਾ ਬਚਪਨ, ਛੇਤੀ ਪਹਿਚਾਣੋ ਨਿਮੋਨੀਆ ਬਾਰੇ ਕੈਲੰਡਰ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ

ਬੱਚਿਆਂ ਵਿੱਚ ਨਿਮੋਨੀਆ ਦੀ ਜਲਦ ਜਾਂਚ ਸਬੰਧੀ ਪੈਰਾ ਮੈਡੀਕਲ ਸਟਾਫ਼ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਸਿਖਲਾਈ: ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਟੀਕਾਕਰਨ ਅਫ਼ਸਰ

ਨਿਮੋਨੀਆ  ਬਾਰੇ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਲਈ ਪੋਸਟਰ ਕੀਤਾ ਜਾਰੀ

ਮੋਗਾ (ਕਮਲ) :- ਬੱਚਿਆਂ ਵਿਚ ਨਿਮੋਨੀਆ ਦੀ ਜਲਦ ਪਹਿਚਾਣ ਕਰਕੇ ਉਨ੍ਹਾ ਦੇ ਤੁਰੰਤ ਇਲਾਜ਼ ਲਈ ''ਸਾਂਸ'' ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ  ਬਾਰੇ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਮੋਗਾ ਵਾਲੀ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀਆਂ ਹਨ। ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਮੋਗਾ ਡਾ. ਰਾਜੇਸ਼ ਅੱਤਰੀ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਵਿਚ ''ਸਾਂਸ'' ( ਸੋਸ਼ਲ ਅਵੈਅਰਨੈਸ ਐਂਡ ਐਕਸ਼ਨ ਟੂ ਨਿਉਟਰੀਲਾਈਜ ਨਿਮੋਨੀਆ ਸਕਸੈਸਫੁਲੀ) ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਵ ਬੱਚਿਆਂ ਵਿੱਚ ਨਿਮੋਨੀਆ ਦੀ ਜਲਦ ਜਾਂਚ ਕਰਕੇ ਪ੍ਰਭਾਵਤ ਬੱਚਿਆਂ ਦਾ ਜਲਦ ਇਲਾਜ ਕਰਨਾ ਹੈ ਤਾਂ ਜੋ ਨਿਮੋਨੀਆ ਕਾਰਣ ਹੋਣ ਵਾਲੀਆਂ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀਆਂ ਮੌਤਾਂ ਨੂੰ ਘਟਾਇਆ ਜਾ ਸਕੇ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਨਿਮੋਨੀਆ ਫੇਫੜਿਆਂ ਵਿਚ ਰੋਗਾਣੂਆਂ ਦੀ ਲਾਗ ਨਾਲ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਅਤੇ 5 ਸਾਲ ਤੋ ਘੱਟ ਉਮਰ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦੀ ਮੌਤ ਦਾ ਸਭ ਤੋ ਵੱਡਾ ਕਾਰਨ ਹੈ। ਇਸ ਲਈ ਬੱਚਿਆਂ ਵਿਚ ਨਿਮੋਨੀਆ ਦੇ ਲੱਛਣ ਹੋਣ ਤੇ ਘਰੇਲੂ ਇਲਾਜ ਕਰਾਉਣ ਦੀ ਬਜਾਏ ਤੁਰੰਤ ਨੇੜੇ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸਿਹਤ ਸੰਸਥਾ ਨਾਲ ਸੰਪਰਕ ਕਰਕੇ ਇਲਾਜ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਟੀਕਾਕਰਨ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਅਸ਼ੋਕ ਸਿੰਗਲਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਛੋਟੇ  ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਨਿਮੋਨੀਆ ਤੋਂ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਪਹਿਲੇ ਛੇ ਮਹੀਨੇ ਸਿਰਫ਼ ਮਾਂ ਦੇ ਦੁੱਧ ਪਿਲਾਉਣ , ਬੱਚੇ ਨੂੰ ਨਿੱਘਾ ਰੱਖਣ, ਪ੍ਰਦੂਸ਼ਣ ਰਹਿਤ ਆਲਾ-ਦੁਆਲਾ, ਨਿੱਜੀ ਸਾਫ਼-ਸਫ਼ਾਈ ਰੱਖਣਾ ਅਤੇ ਪੂਰਾ ਟੀਕਾਕਰਨ ਕਰਵਾਉਣਾ ਜਰੂਰੀ ਹੈ ਇਸ ਲੜੀ ਤਹਿਤ ਪੀ ਸੀ ਵੀ ਟੀਕਾ ਲਗਵਾਉਣਾ ਵੀ ਜ਼ਰੂਰੀ ਹੈ। ਨਿਮੋਨੀਆ ਬਿਮਾਰੀ ਦੇ ਲੱਛਣਾਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਬੱਚਿਆਂ ਵਿੱਚ ਖਾਂਸੀ ਅਤੇ ਜੁਕਾਮ ਦਾ ਵੱਧਣਾ, ਸਾਹ ਤੇਜੀ ਨਾਲ ਲੈਣਾ, ਸਾਹ ਲੈਂਦੇ ਸਮੇਂ ਪਸਲੀ ਚੱਲਣਾ ਜਾਂ ਛਾਤੀ ਦਾ ਥੱਲੇ ਧਸਣਾ ਅਤੇ ਗੰਭੀਰ ਲੱਛਣ ਜਿਵੇਂ ਬੱਚੇ ਦਾ ਖਾ-ਪੀ ਨਾ ਸਕਣਾ, ਝੱਟਕੇ ਆਉਣਾ, ਸੁਸਤੀ ਜਾਂ ਨੀਂਦ ਜਿਆਦਾ ਆਉਣਾ ਆਦਿ ਵਾਲੇ ਬੱਚਿਆਂ ਦਾ ਤੁਰੰਤ ਇਲਾਜ਼ ਜਰੂਰੀ ਹੈ। ਇਸ ਸਮੇਂ ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ਮੋਗਾ ਡਾ. ਰਾਜੇਸ਼  ਅੱਤਰੀ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪਰਿਵਾਰ ਭਲਾਈ ਅਫ਼ਸਰ ਡਾ. ਰੀਤੂ ਜੈਨ ਅਤੇ ਏ ਸੀ ਐੱਸ ਮੋਗਾ, ਡੀ  ਐਮ ਸੀ ਮੋਗਾ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਟੀਕਾਕਰਨ ਅਫ਼ਸਰ ਡਾ ਅਸ਼ੋਕ ਸਿੰਗਲਾ ਵੱਲੋਂ ਸਾਂਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਤਹਿਤ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਨਿਮੋਨੀਆ ਤੋਂ ਬਚਾਅ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਕੈਲੰਡਰ ਵੀ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਸਮੇਂ  ਸੁਪਰਡੈਂਟ ਜਗਸੀਰ ਸਿੰਘ, ਜਸਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਜਿਲ੍ਹਾ ਮਾਸ ਮੀਡੀਆ ਵਿੰਗ ਵਲੋ ਜਿਲ੍ਹਾ ਬੀ ਸੀ ਸੀ ਕੋਆਰਡੀਨੇਟਰ ਅਤੇ ਹੋਰ ਕਰਮਚਾਰੀ ਵੀ ਹਾਜ਼ਰਿ ਸਨ।

पेट्रोल-डीजल की स्पलाई को लेकर चिंता न करे : डिप्टी कमिश्नर

तेल कंपनियों के अधिकारियों, सिविल व पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक

स्पलाई सुनिश्चित की जाएगी, लोग घबराकर में खरीदारी न करें

मोगा (कमल) :- डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने कहा है कि जिले में पेट्रोल-डीजल की स्पलाई को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि प्रशासन पूरी स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पेट्रोल-डीजल की स्पलाई सुनिश्चित की जाएगी और लोगों को किसी भी घबराहट में खरीदारी नहीं करनी चाहिए। डिप्टी कमिश्नर ने जिला प्रशासकीय परिसर में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड सहित तेल कंपनियों के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने ने इन कंपनियों को अंदरूनी प्रबंधों द्वारा यह सुनिश्चित करने को कहा है कि ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के कारण पेट्रोल-डीजल और एल.पी.जी. स्पलाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पेट्रोल पंपों तक आपूर्ति की सुविधा के लिए कंपनियों को प्रत्येक प्रकार का सहयोग प्रदान करेगा। उन्होंने ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस मुद्दे को जल्द हल करने के लिए सक्षम अधिकारियों और हड़ताली ट्रांसपोर्टरों के साथ बातचीत कर रही है। डिप्टी कमिश्नर ने यह भी चेतावनी दी कि पेट्रोल पंपों या किसी भी व्यक्ति द्वारा जमाखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि मोगा जिले में आवश्यक सेवाओं के लिए तेल और गैस का आरक्षित कोटा रखा गया है। इस अवसर पर जिला पुलिस प्रमुख विवेकशील सोनी, एसडीएम सारंगप्रीत सिंह औजला, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक गीता बिशंभू आदि भी उपस्थित थे।

पेट्रोल-डीजल की स्पलाई को लेकर चिंता न करे : डिप्टी कमिश्नर

विशेष सारंगल ने तेल कंपनियों के डिपो प्रमुखों, सिविल व पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक स्पलाई सुनिश्चित की जाएगी, लोग घबराकर में खरीदारी न करें जालंधर (अरोड़ा)- डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने मंगलवार को कहा कि जिले में पेट्रोल-डीजल की स्पलाई को लेकर चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि प्रशासन पूरी स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि पेट्रोल-डीजल की स्पलाई सुनिश्चित की जाएगी और लोगों को किसी भी घबराहट में खरीदारी नहीं करनी चाहिए। डिप्टी कमिश्नर ने जिला प्रशासकीय परिसर में इंडियन ऑयल कार्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड सहित तेल कंपनियों के डिपो प्रमुखों के साथ बैठक की। श्री सारंगल ने इन कंपनियों को अंदरूनी प्रबंधों द्वारा यह सुनिश्चित करने को कहा है कि ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल के कारण पेट्रोल-डीजल और एल.पी.जी. स्पलाई प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पेट्रोल पंपों तक आपूर्ति की सुविधा के लिए कंपनियों को प्रत्येक प्रकार का सहयोग प्रदान करेगा। श्री सारंगल ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार इस मुद्दे को जल्द हल करने के लिए सक्षम अधिकारियों और हड़ताली ट्रांसपोर्टरों के साथ बातचीत कर रही है। डिप्टी कमिश्नर ने यह भी चेतावनी दी कि पेट्रोल पंपों या किसी भी व्यक्ति द्वारा जमाखोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) जसबीर सिंह, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) मेजर डा. अमित महाजन, ज्वाईंट पुलिस कमिश्नर संदीप कुमार आदि भी मौजूद थे।

ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਬਿਊਰੋ ਮੋਗਾ ਵਿਖੇ 3 ਜਨਵਰੀ ਨੂੰ ਹੋਵੇਗਾ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਕੈਂਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ

ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਯੋਗ ਪ੍ਰਾਰਥੀ ਲੈਣ ਕੈਂਪ ਦਾ ਲਾਹਾ-ਡਿੰਪਲ ਥਾਪਰ

ਮੋਗਾ (ਕਮਲ) :- ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੁਆਰਾ ਚਲਾਏ ਜਾ ਰਹੇ ''ਘਰ-ਘਰ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਤੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ਮਿਸ਼ਨ'' ਤਹਿਤ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਉਤਪੱਤੀ, ਹੁਨਰ ਵਿਕਾਸ ਅਤੇ ਸਿਖਲਾਈ ਦਫ਼ਤਰ, ਮੋਗਾ ਵਿਖੇ 3 ਜਨਵਰੀ, 2024 ਨੂੰ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਕੈਂਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਸਵਿੱਫਟ ਸਕਿਉਰੀਟੀਜ਼ ਕੰਪਨੀ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਲਿਮਿਟਡ, ਮੋਗਾ ਵੱਲੋ ਸਿਵਲ ਸਕਿਊਰਟੀ ਗਾਰਡਾਂ, ਐਕਸ-ਸਰਵਿਸਮੈਨ ਸਕਿਊਰਟੀ ਗਾਰਡਾਂ ਅਤੇ ਗਨਮੈਨਾਂ ਦੀ ਅਸਾਮੀਆਂ ਸਬੰਧੀ ਇੰਟਰਵਿਊ ਦੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਰਾਹੀ ਯੋਗ ਪ੍ਰਾਰਥੀਆਂ ਦੀ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਲਈ ਚੋਣ ਕੀਤੀ ਜਾਣੀ ਹੈ। ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਅਤੇ ਕਾਰੋਬਾਰ ਬਿਊਰੋ ਅਫ਼ਸਰ ਸ੍ਰੀਮਤੀ ਡਿੰਪਲ ਥਾਪਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਸਿਵਲ ਸਕਿਊਰਟੀ ਗਾਰਡ ਦੀ ਅਸਾਮੀ ਲਈ ਲੋੜੀਂਦੀ ਵਿੱਦਿਅਕ ਯੋਗਤਾ ਦਸਵੀਂ ਪਾਸ, ਉਮਰ, 30 ਤੋਂ 45 ਸਾਲ, ਕੱਦ 170 ਸੈਂਟੀਮੀਟਰ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਸਰੀਰਿਕ ਤੌਰ ਤੇ ਫਿੱਟ ਅਤੇ ਮੈਂਟਲੀ ਯੋਗ ਹੋਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਆਸਾਮੀਆਂ ਉੱਪਰ ਕੰਮ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਨੂੰ 8 ਘੰਟੇ ਡਿਊਟੀ ਤੋਂ ਉੱਪਰ ਦਾ ਬਣਦਾ ਓਵਰਟਾਈਮ ਵੀ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਅੱਗੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਬੈਂਕਿੰਗ ਸੈਕਟਰ ਤੇ ਐਨ.ਬੀ.ਐਫ.ਸੀ ਦੇ ਕੰਮਾਂ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਰਖੱਣ ਵਾਲੇ ਗ੍ਰੈਜੂਏਟ ਪ੍ਰਾਰਥੀ (ਬੀ.ਏ/ਬੀ.ਕਾਮ)  ਰਿਲੇਸ਼ਨਲਸ਼ਿੱਪ ਅਫ਼ਸਰ ਦੀ ਅਸਾਮੀ ਲਈ ਲੋੜੀਂਦੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਲੇਸਮੈਂਟ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਾਰਥੀ ਆਪਣੇ ਲੋੜੀਂਦੇ ਦਸਤਾਵੇਜ ਵਿਦਿਅਕ ਯੋਗਤਾ ਦੇ ਸਰਟੀਫਿਕੇਟ, ਆਧਾਰ ਕਾਰਡ, ਰਿਜਿਊਮ, ਪੈਨ ਕਾਰਡ ਪਾਸਪੋਰਟ ਸਾਈਜ਼ ਫੋਟੋਆਂ ਆਦਿ ਅਸਲ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਫੋਟੋ ਕਾਪੀਆਂ ਲੈ ਕੇ ਕੈਂਪ ਵਾਲੇ ਸਥਾਨ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਇਸ ਕੈਂਪ ਸਥਾਨ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਰੋਜ਼ਗਾਰ ਉਤਪੱਤੀ, ਹੁਨਰ ਵਿਕਾਸ ਅਤੇ ਸਿਖਲਾਈ ਦਫ਼ਤਰ, ਮੋਗਾ, ਤੀਜੀ ਮੰਜਿਲ, ਚਨਾਬ-ਜੇਹਲਮ ਬਲਾਕ, ਡੀ.ਸੀ.ਕੰਪਲੈਕਸ, ਨੈਸਲੇ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ, ਮੋਗਾ ਵਿਖੇ ਹੈ। ਡਿੰਪਲ ਥਾਪਰ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਦੇ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਯੋਗ ਪ੍ਰਾਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਉਹ ਇਸ ਕੈਂਪ ਦਾ ਲਾਭ ਉਠਾਉਣ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਵਧੇਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਲਈ ਦਫ਼ਤਰ ਦੇ ਸਹਾਇਤਾ ਨੰਬਰ 62392-66360 ਤੇ ਸੰਪਰਕ ਵੀ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ।

वाइस एडमिरल बी शिवकुमार, एवीएसएम, वीएसएम ने युद्धपोत उत्पादन और खरीद नियंत्रक के रूप में कार्यभार संभाला

दिल्ली (ब्यूरो) :- वाइस एडमिरल बी शिवकुमार, एवीएसएम, वीएसएम ने 01 जनवरी 24 को युद्धपोत उत्पादन और खरीद नियंत्रक के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (70वें कोर्स) के पूर्ववर्ती छात्र रहे वाइस एडमिरल बी शिवकुमार को 01 जुलाई 1987 को भारतीय नौसेना में एक इलेक्ट्रिकल ऑफिसर के रूप में कमीशन किया गया था। उन्होंने आईआईटी चेन्नई से इंजीनियरिंग और उस्मानिया विश्वविद्यालय से प्रबंधन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। फ्लैग ऑफिसर ने नौसेना और कमान मुख्यालय, डॉकयार्ड और प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों में स्टाफ और मटेरियल शाखा में विभिन्न महत्वपूर्ण नियुक्तियों पर कार्य किया है। फ्लैग ऑफिसर ने विभिन्न रूप में रंजीत, कृपाण और अक्षय जैसे फ्रंटलाइन जहाजों पर काम किया है और आईएनएस वलसुरा की कमान भी संभाली है। वह अपनी विशिष्ट सेवा के लिए अति विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक प्राप्त कर चुके हैं। फ्लैग ऑफिसर के रूप में युद्धपोत उत्पादन और खरीद के रूप में अपनी नियुक्ति से पहले उन्होंने नई दिल्ली में मुख्यालय एटीवीपी के कार्यक्रम निदेशक, नौसेना मुख्यालय, एएसडी (मुंबई) में मेटेरियल (आईटी एंड एस) के सहायक प्रमुख और चीफ स्टाफ ऑफिसर (तकनीकी)/मुख्यालय डब्ल्यूएनसी के रूप में कार्य किया है।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar