(Date : 29/March/2424)

(Date : 29/March/2424)

ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਐਮੀਨੈਂਸ ਲਈ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 30 ਮਾਰਚ ਨੂੰ | ਸਕਿਲ ਸੈਂਟਰ ਦੌਲਤਪੁਰਾ ਨਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਈ | सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की | डिप्टी कमिश्नर ने दिव्यांग वोटरों की लोक सभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन | डिप्स हर क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम देने वाला शिक्षण संस्थान |

सामाजिक गतिविधयां

पटेल अस्पताल जलंधर ने कैंसर से जंग जीत चुके मरीजों का किया सम्मान

जालंधर (अरोड़ा) :- 23 दिसम्बर को पटेल अस्पताल में कैंसर की बीमारी से अपनी जंग जीत चुके और बीमारी से लड़ रहे मरीजों और उनके परिवार जनों के सम्मान में एक सम्मलेन का आयोजन किया गया, यह आयोजन उम्मीद - द होप संस्था का आंठवा वार्षिक सम्मलेन था | हर बर्ष होने वाले इस सम्मलेन का मुख्य उद्देश्य कैंसर मरीजों का सम्मान और महिलाओं में कैंसर जैसी बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और कैंसर के डर को कम करना है | इस सम्मलेन में कोई भी मरीज जो कैंसर से पीड़ित है या अपना इलाज करा चुका है, इसका हिस्सा बन सकता है | 

 

इस सम्मलेन का उद्घाटन मुख्या अतिथि के रूप में शहर की जानी मानी महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा चावला द्वारा किया गया | पटेल अस्पताल की कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभा भरथुआर के द्वारा कैंसर बीमारी से बचाव एवं उसके इलाज़ से जुडी नवीनतम तकनीक के बारे में जानकारी दी गई | सम्मलेन में शामिल हुए सभी डॉक्टर्स, मरीज और उनके परिवार जनों द्वारा अलग अलग गतिबिधियों में भाग लिया गया,  महिला रोग विशेषज्ञों के पैनल दवारा महिला रोगो पर चर्चा की गई और आए हुए सभी सदस्यों को कैंसर के बारे में जागरूक किया गया |

डा. एस के शर्मा, मैनेजिंग डायरेक्टर पटेल हस्पताल ने इस सम्मलेन में आये हुए सभी लोगो का अभिवादन किआ, संस्था के मुख्य सदस्य डा. सुषमा चोपड़ा, डा शिखा चावला, डॉ. अनुराधा मेहता, डॉ. आंचल अग्गरवाल, डॉ. मनीष शर्मा, खुराक विषेशज्ञ श्रीमती डिंपल, के साथ अस्पताल के अन्य डॉक्टर्स भी मौजूद थे | लगभग 200 से भी ज्यादा लोग इस सम्मेलन का हिस्सा बने |

उम्मीद "द होप"

"उम्मीद संस्था का निर्माण, उन सभी महिलाओ के लिए किया गया है, जिन्होंने कैंसर नामक रोग का सामना किया है  और जो कर रही है | इस संस्था से जुडी महिलाएं अपने अनुभवों को बताती है, जिससे  कि दूसरी महिलाओ को भी हिमत मिल सके और उनकी बीमारी और उसके इलाज से जुड़े भ्रम दूर हो सकें | यह संस्था हर उस महिला को जो कैंसर से पीड़ित है कि भावनात्मक और नैतिक रूप से मदद करती है, और उनके मिथ्यो को दूर करती है |"

डॉ. अनुराधा मेहता, मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट  यह संस्था कुछ डॉक्टरों और कैंसर सर्वाइवर ने मिल कर शुरू की है | हर साल मे एक बार संस्था वार्षिक सम्मलेन आयोजित किआ जाता है  जिसमे कि महिलाये, उनके परिवार के सदस्य और डॉक्टर शामिल होते है | इस मीटिंग के दौरान अलग अलग गतिविधिया करबाई जाती है | जैसे कि खान पान के बारे में जानकारी, फिजियोथेरेपी, योगा, उनके इलाज से जुड़े आदि विषयो पर चर्चा  कराई जाती है | साथ ही साथ कुछ मनोरंजक गतिविधिया भी होती है, जैसे कोई अच्छी  विडिओ दिखाना, खेल आदि| हर बर्ष होने वाली इस मीटिंग में कोई भी महिला जो कैंसर से पीड़ित है या इसका इलाज करा चुकी है , इसका हिस्सा बन सकती है | इस संस्था का उद्देश्य यह है कि ज्यादा से ज्यादा महिलाये इस रोग के बारे मे जाने और दूसरे को भी जानकारी दें |

इंडिया गठबंधन के दिल्ली जंतर मंतर पर धरने में सांसद सुशील रिंकू ने दिया जोरदार भाषण

कहा केंद्र की सरकार बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संविधान को कर रही है तार-तार 

राहुल गांधी, सीताराम येंचुरी, शरद पवार, अधीर रंजन चौधरी सेमत देश के कई दिग्गज नेता हुए शामिल

जालंधर (मक्कड़) :- विपक्षी दलों के 141 सांसदों को लोकसभा से निलंबित करने के मामले में इंडिया गठबंधन की तरफ से नई दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर आयोजित धरने में आम आदमी पार्टी की तरफ से सांसद सुशील कुमार रिंकू शामिल हुए जिन्होंने अपने जोरदार भाषण से वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा। इंडिया गठबंधन के दिग्गज नेता राहुल गांधी, शरद पवार, सीताराम येंचुरी, अधीर रंजन चौधरी जैसे बड़े चेहरे इस धरने में  पहुंचे। सांसद रिंकू ने कहा कि आज अगर देश के लोकतंत्र की हालत बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की आत्मा देख रही होगी तो वह बहुत दुखी होगी क्योंकि केंद्र की मोदी सरकार ने देश के लोकतंत्र व संविधान को तार तार करके रख दिया है।

उन्होंने कहा कि लोकसभा के स्पीकर मोदी सरकार के इशारे पर चल रहे हैं और विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। इसी तरह विपक्षी नेताओं को डराने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है और यह सरासर लोकतांत्रिक मूल्य के खिलाफ है। देश में आज से पहले कभी भी इस तरह इतनी बड़ी तादाद में सांसदों को सवाल पूछने पर सस्पेंड नहीं किया गया। यह रवैया केंद्र सरकार के तानाशाही चेहरे को बेनक़ाब करता है। उन्होंने धरने में मौजूद सभी राजनीतिक दलों से आह्वान किया कि वे मिलकर काम करें और इस सरकार को देश की सत्ता से बाहर करें क्योंकि अगर ऐसे ही चलता रहा तो देश में लोकतंत्र एक दिन खत्म हो जाएगा। उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रमुख व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से सभी दलों को पूर्ण आश्वस्त किया कि आम आदमी पार्टी लोकतंत्र को बचाने की इस लड़ाई में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

भाजपा जिला प्रवक्ता सनी शर्मा मंडल 9 के प्रभारी नियुक्त

जालंधर (अरोड़ा) :- ​भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने सीनियर लीडरशिप और जिला प्रभारी से विचार विमर्श करके जिला प्रवक्ता सनी शर्मा को मंडल 9 का प्रभारी नियुक्त किया गया है। सुशील शर्मा ने इस नियुक्ति पर उन्हें मुबारकबाद दी है। सनी शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर भाजपा लीडरशिप का धन्यवाद किया है तथा कहा कि वे पूरी तरह समर्पित होकर पार्टी प्रति तन्मयता से कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो ज़िम्मेदारी मुझे सौपी गई है,मैं उसे पूरी तरह वचनवद्ध होकर निभाऊँगा।

क्षेत्रीय लेखा कार्यालय, (वेतन) जालंधर कैंट में (टी-55 टैंक) युद्ध ट्रॉफी का उद्घाटन समारोह

जालंधर (अरोड़ा) :- ​वॉर ट्रॉफी (टी-55 टैंक) का उद्घाटन समारोह आज क्षेत्रीय लेखा कार्यालय, जालंधर छावनी में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि श्री दिनेश सिंह, आईएएस, प्रधान रक्षा लेखा नियंत्रक (सेना), चंडीगढ़ थे। विशिष्ट अतिथियों के अलावा, चीफ ऑफ स्टाफ मेजर जनरल विकास सैनी, एसएम, वीएसएम** स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर एसके शाऊल, एसएम, चेतन्य देव आईडीएसई मुख्य अभियंता, जालंधर जोन, कर्नल भावेश मुद्रल सीडब्ल्यूई, जालंधर छावनी, जीई (पूर्व) जालंधर छावनी और अन्य अधिकारियों ने भी भाग लिया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने कहा कि रक्षा लेखा विभाग देश के सबसे पुराने विभागों में से एक है जो 1747 से लगातार रक्षा सेवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहा है।

रक्षा लेखा के 10 कार्यालयों में 90  से अधिक कर्मचारी और अधिकारी तैनात हैं जालंधर छावनी में विभाग रक्षा सेवाओं के लिए तैयार हैं। ये कार्यालय रक्षा सेवाओं को वित्तीय सलाह, आंतरिक ऑडिट और भुगतान संबंधी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि पोर्टल के माध्यम से रक्षा भुगतान संबंधी कार्यों को और अधिक कुशलता से निपटाने के लिए नए प्रयास किए जा रहे हैं। इसके साथ ही स्पर्श पोर्टल के माध्यम से रक्षा पेंशनभोगियों से संबंधित कार्य भी कुशलतापूर्वक किये जा रहे हैं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय लेखा कार्यालय, जालंधर छावनी में मौजूद वॉर ट्रॉफी (टी-55 टैंक) से कर्मचारियों और अधिकारियों का मनोबल बढ़ेगा। इससे यहां पेंशन कार्य के लिए आने वाले पेंशनभोगियों को भी गर्व होगा और रक्षा सेवाओं में उनके योगदान के लिए उन्हें मान्यता मिलेगी। अपने धन्यवाद ज्ञापन में क्षेत्रीय लेखा कार्यालय की प्रभारी अधिकारी मनजीत कौर, संयुक्त नियंत्रक, आईआरए ने समारोह में आए सभी अतिथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा सभी कार्यक्रम आयोजक टीमों को भी धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री भगवंत मान से मिले सांसद रिंकू, संसदीय घटनाक्रम पर हुई चर्चा

सीएम ने केंद्र सरकार द्वारा इतनी बड़ी तादाद में सांसदों को निलंबित करने की घटना को गैर-संवैधानिक बताया  

जालंधर संसदीय क्षेत्र को मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा भी हुई, जल्द जालंधर आएंगे सीएम मान 

जालंधर (अरोड़ा) - लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की, जहां उन्होंने हाल ही में चल रहे संसदीय घटनाक्रम पर विस्तारपूर्वक चर्चा की जिसमें केंद्र सरकार की तरफ से संसद में हुई वारदात के बारे में सवाल पूछने पर इतनी बड़ी तादाद में सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने इस घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण और गैर-संवैधानिक बताया है और कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह से संविधान विरोधी कदम उठाकर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को खतरे में डाल रही है। सीएम ने लोकसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू समेत विपक्षी दलों के सभी सांसदों को निलंबित करने के फैसले की कड़ी निंदा की। 

सांसद सुशील रिंकू ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ जालंधर संसदीय क्षेत्र के चल रहे विकास कार्यों के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सीएम की तरफ से जल्द ही जालंधर का दौरा किया जाएगा, जहां वह जालंधर से संबंधित कई बड़े प्रोजेक्टों की घोषणा करेंगे। रिंकू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बताया है कि वह जल्द ही जालंधर के लोगों के बीच आकर यहां कई अहम फैसले लेंगे। उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा क्षेत्र से संबंधित मुद्दों को आम आदमी पार्टी की सरकार की तरफ से पूरी तरजीह मिल रही है क्योंकि पंजाब सरकार की तरफ से पहले ही जालंधर के लिए कई योजनाएं शुरू की जा चुकी हैं।

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने राष्ट्रीय अंध विद्यालय रिशी नगर में दी राशन सामग्री

जालंधर (अरोड़ा) - अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा की अगवाई में फूड फॉर हंगर प्रोग्राम के तहत राष्ट्रीय अंध विद्यालय रिशी नगर में फल स्वीट्स भेंट किए और खिलाया सुबह का नाश्ता । इस प्रोजेक्ट में ऐली जगन नाथ सैनी ने अपने पोते राजवीर सैनी के जन्मदिन की खुशी में सहयोग किया। रीजन चेयरमैन संजीव गंभीर ने बताया की समर्पण क्लब प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा की अगुवाई में जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबल, गर्म स्वेटर, फूड फॉर हंगर के तहत जरूरतमंद लोगों को राशन देना, स्कूल के बच्चों को स्टेशनरी,स्वेटर वितरण करना जैसे सर्विस प्रोजेक्ट लगातार कर रहा रहे हैं ,जो की बहुत ही सराहनीय है। इस मौके पर रीजन चेयरमैन संजीव गंभीर, मीडिया कोऑर्डिनेटर जगन्नाथ सैनी, पी आर ओ सेवा सिंह, सीनियर ऐली गुलजारी लाल गुप्ता, ऐ के बहल, लोकेश बजाज व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में बढ़ी औरतों की भागीदारी

पंजाब भर में 274780 औरतों ने यात्रा में लिया भाग

सूबे भर में अब तक पहुंची 132 जागरूक वैनज़ ने 3545 ग्राम पंचायतों की कवर

346574 नागरिकों ने लिया विकसित भारत के लिए संकल्प

जालंधर (ब्यूरो) :- माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से सरकार की जन कल्याण योजनाओं के लक्ष्यों को पूरी तरह हासिल करने और देश के नागरिकों की विकसित भारत में भागीदारी को उत्साहित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की गई थी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत सूबे भर में अब तक पहुंची 132 जागरूक वैनज़ ने 3545 ग्राम पंचायतों को कवर कर लिया है। ज़िक्रयोग्य है कि इस यात्रा में पंजाब भर में से औरतों की भागीदारी ज्यादा देखने को मिल रही है। यात्रा के दौरान किये जा रहे समारोहों में अब तक सूबे भर में से 550882 लोगों ने भाग लिया, जिन में 274780 औरतें और 274589 मर्द शामिल हुए हैं। इस यात्रा के दौरान सेहत कैंप भी लगाए जा रहे हैं। इन सेहत जाँच कैंपों के दौरान अब तक 165416 लोगों की सेहत का चैकअप किया जा चुका है। इस दौरान टी. बी. सबंधी 75939 लोगों की जांच की जा चुकी है। विकसित भारत संकल्प यात्रा सिर्फ़ प्रचार ही नहीं है बल्कि इस का एक मुख्य उद्देश्य देश के विकास में नागरिकों की भागीदारी बढ़ाना भी है। इस उद्देश्य के अंतर्गत पंजाब भर में अब तक 346574 लोगों की तरफ से विकसित भारत के लिए संकल्प लिया जा चुका है। इस यात्रा के दौरान किसानों को खेत पर ड्रोन के द्वारा नैनो फर्टिलाइजर सपरेय करके एक विशेष डैमो भी दिए जा रहे हैं। अब तक 2088 ड्रोन प्रदर्शन किये जा चुके हैं। सरकार की योजनाओं का लाभ हर लाभपातरी तक पहुँचे इस उद्देश्य के अंतर्गत पंजाब में चल रही विकसित भारत संकल्प यात्रा में अब तक 3496 किसान क्रेडिट कार्ड बाँटे जा चुके हैं और 98677 आयुष्मान भारत कार्ड लाभार्थियों को जारी किये जा चुके हैं। सरकारी योजनाओं के लाभार्थी इस यात्रा के दौरान बेहद खुश नज़र आ रहे हैं और 7398 लाभार्थियों ने ‘मेरी कहानी मेरी जुबानी’ के अंतर्गत योजनाओं के लाभ के बारे में सरकार का धन्यवाद करते हुए अपने दिल के जज़्बात सांझे किये हैं। यात्रा के दौरान पर्यावरण संभाल संबंधी लोगों को सामाजिक संदेश देने के लिए ‘धरती कहे पुकार के’ की पेशकारी की जा रही है, जिस के अंतर्गत अब तक पंजाब भर में 3298 गतिविधियों की जा चुकी हैं। ज़िक्रयोग्य है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा एक राष्ट्रव्यापी पहल है। इस दौरान जन कल्याण की योजनाओं के बारे लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ कुछ योजनाओं के मौके पर लाभ भी दिए जा रहे हैं। इस के अंतर्गत जो वैनज़ अलग- अलग जगह पर पहुँच रही हैं, उन में स्करीन के द्वारा जहाँ लोगों को वीडियो संदेश दिखा/सुना कर जागरूक किया जा रहा है, वहाँ कैलंडर और कुछ जागरूक सामग्री भी लोगों को बांटी जा रही है। 

नई वंदे भारत एक्सप्रेस को जालंधर में स्टॉपेज दिलवाने के लिए रेल मंत्री से मिले सांसद सुशील रिंकू

कहा, प्रदेश की प्रमुख औद्योगिक नगरी व एनआरआई हब को मिलना ही चाहिए स्टोपेज

जालंधर (अरोड़ा) :- 30 दिसंबर से शुरू हो रही नई दिल्ली अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को जालंधर में स्टॉपेज दिलवाने की मांग को लेकर आज सांसद सुशील कुमार रिंकू केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले। उन्होंने कहा कि जालंधर प्रदेश की प्रमुख औद्योगिक नगरी है, साथ ही एनआरआई हब भी है। इस ट्रेन के जालंधर रुकने से यहां के उद्यमियों व्यापारियों और एनालाइज को काफी फायदा होगा जिन्हें जालंधर नई दिल्ली के बीच इस हाई स्पीड ट्रेन में सफर करने का मौका मिलेगा। रिंकू ने कहा कि अगर वंदे भारत लुधियाना व अंबाला स्टेशन पर स्टॉपेज है तो जालंधर में भी जरुर होना चाहिए। इसका फायदा रेलवे को तो होगा ही साथ में लोगों के कीमती समय की भी बचत होगी।  उन्होंने कहा कि इससे पहले नई दिल्ली कटरा के लिए जो बंदे भारत एक्सप्रेस चलाई गई थी उसे भी जालंधर में स्टॉपेज नहीं दिया गया जिससे यहां के लोग हताश हुए थे। इसलिए अब नई दिल्ली-अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस में जालंधर को शामिल करना चाहिए। सांसद रिंकू ने रेल मंत्री से कहा कि जालंधर पंजाब का बढ़ा स्टेशन है। इस स्टेशन पर भी हजारों की संख्या में हर रोज यात्री आते जाते हैं। वंदे भारत का सबसे ज्यादा फायदा व्यापारियों और कारोबारियों को होगा जिनके लिए समय बहुत कीमती हैं। अगर ट्रेन जालंधर रुकती है तो रेलवे का रेवेन्यू भी बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि वंदे भारत का स्टॉपेज जालंधर में न होने से लोगों में निराशा है। उम्मीद है कि उनकी इस मांग को जल्द ही पूरा किया जाएगा।   नई दिल्ली से अमृतसर के बीच 450 किलोमीटर की दूरी है। वंदे भारत एक्सप्रेस ये दूरी महज 5 घंटे में पूरी कर लेगी। रेलवे ने वंदे भारत चलने का समय तय कर दिया है। जिसका शैड्यूल भी जारी किया गया है। ये ट्रेन अमृतसर से शुरु की जाएगी और समय सारणी के अनुसार अमृतसर से चलने का समय सुबह 7.55 होगा और दिल्ली 1.05 मिनट पर पहुंच जाएगी। सांसद सुशील रिंकू ने उम्मीद जताई है कि उनकी मांग पर रेलवे की तरफ से सकारात्मक रुख अपनाया जाएगा और इस ट्रेन के स्टॉपेज में जालंधर को शामिल किया जाएगा।

सैंकड़ो भाजपा की महिलायें,नौजवान, व्यापारीओ समेत सभी प्रमुख नेताओ ने एकजुट होकर राहुल गांधी का पुतला फूका

अपनी हार देख राहुल व भाजपा विरोधी दल बोखलाहट मे सभी संवैधानिक सीमाएं भूले -- सुशील शर्मा

भाजपा कार्यकर्ताओ मे विरोधियों के खिलाफ रोष एवं सभी मे जोश देखने को मिला

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा उपराष्ट्रपति जी के खिलाफ अपमानित भाषा व गलत वीडियो बनाने के विरोध में स्थानीय शहीद भगत सिंह चौंक में प्रचंड पुतला फूंक प्रदर्शन किया गया। जिसमे सैकड़ों की गिनती मे भाजपा की महिलायें, नौजवान, सीनियर नेताओ समेत सभी मोर्चा, सैलो के लोग शामिल हुए। इसमें विशेष रूप से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाघा, पूर्व एमएलए सरबजीत सिंह मक्कड़, जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की, राजेश कपूर अमरजीत सिंह गोल्डी, पूर्व प्रदेश सचिव अनिल सच्चर, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शैली खन्ना, प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री सतनाम सिंह बिट्टा विशेष रूप से शामिल  हुए। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष चरम सीमा पर था और उन्होंने राहुल गांधी मुर्दाबाद, कांग्रेस पार्टी मुर्दाबाद  के जमकर नारे लगाए। इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि अपनी हार को होते देख राहुल गांधी और भाजपा विरोधी दल सभी संवैधानिक सीमाएं भूल चुके हैं और निरंतर अमर्यादित शब्दावली का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पूरे भारत वर्ष में कांग्रेस के खिलाफ लोगों में  गुस्सा आने वाले समय में जनाक्रोश के रूप में सामने आयेगा।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से उपराष्ट्रपति का अपमान किया गया है और जिस तरह से राहुल गांधी ने वीडियो बनाकर उसका प्रचार-प्रसार किया है, यह न केवल उपराष्ट्रपति का अपमान है, बल्कि इन्होंने देश के एक बहुत बड़े समुदाय का भी अपमान किया है और जिसके लिए इन्हें पूरे देश से सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।उन्होंने कहा कि इतने बड़े पद पर आसीन महानुभाव के अपमान के उपरांत भी न तो सोनिया गांधी ने, न ही खड़गे ने और न ही इनके सहयोगी ममता बनर्जी ने इसकी निंदा की और न ही इस पर माफी मांगी है। मंनोरंजन कालिया ने कहा कि विपक्ष संविधान और लोकतंत्र की हत्या करना चाहता है और उपराष्ट्रपति के अपमान से देश लोगों में गुस्सा और रोष है। के डी भंडारी ने कहा कि जो देश के प्रधानमंत्री बनने के सपने देखते है वे उप राष्ट्रपति के अपमान करने के बाद स्वयं इस कृत्य का वीडियो बना रहे थे। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा होता है कि क्या चुनावी हार के कारण विपक्ष मानसिक संतुलन खो चुका है। राजेश बाघा ने कहा कि राहुल गांधी ने उपराष्ट्रपति के खिलाफ जो अभद्र भाषा का प्रयोग किया है वे पूरे देश को स्वीकार्य नहीं होगी और भाजपा इसका एकस्वर में विरोध करती है।इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारनी सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष रमन पब्बी, रमेश शर्मा, अमरजीत अमरी, भगवंत प्रभाकर, राजीव ढिंगरा, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी भंडारी, भुपिंदर कुमार, दविंदर कालिया, मनीष विज, अनिल मिनिया, गुरविंदर सिंह लबा, जिला प्रवक्ता ब्रजेश शर्मा, हितेश स्याल, सनी शर्मा, पूर्व भाजपा देहाती अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी, प्रदेश युवा मोर्चा सह मीडिया इंचार्ज प्रशांत गंभीर, जिला सचिव शाम शर्मा, अनु शर्मा, मीनू शर्मा, अजय चोपड़ा, डॉ मुकेश वालिया, जिला सोशल मीडिया इंचार्ज दिनेश मल्होत्रा, जिला ऑफिस इंचार्ज गोपाल कृष्ण सोनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज जुल्का, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती राजपुत, जिला आईटी अध्यक्ष दीपाली बागड़िया, जिला एस सी मोर्चा अध्यक्ष अजमेर सिंह बादल, प्रमोद कश्यप, रत्न लाल टांग, करनैल सिंह, अनुज शारदा योगेश मल्होत्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता किशनलाल शर्मा, सूबेदार यादव, सुधीर अहीर, पूर्व पार्षद विपन कुमार, अंकुर रत्ती, गौरव राय(बिल्लू), नीरज कुमार, मंडल अध्यक्षों में राजेश कुमार मल्होत्रा, कुलवंत शर्मा, गुरप्रीत सिंह विक्की, आशीष सहगल, प्रदीप कपानिया, गौरव जोशी, मनीष बल, फिरोज़ मसीह, सूर्या मिश्रा, वरुण दुबे, सुधीर अहीर, हरीश हैप्पी, शेरू, मंडल अध्यक्ष गुरदेव संधू, अमित कुमार, गगन भगत, चेतन गर्ग, रजीव परमार, संजीव शर्मा मनी, गौरव राय, भुवन मल्होत्रा बाबु अरोड़ा, पुनु, चिंटू, जिला महिला मोर्चा महामंत्री शमा चौहान, जिला भाजपा सचिव अनु शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रानी सरीन, वरिष्ठ भाजपा नेत्री किरण थापर और प्रवीण शर्मा, कमलजीत गिल, उषा शर्मा, शशि शर्मा, सुनैना शर्मा, प्रवीण बांसल, सरोज बजाज, कुमार जैन, सौरव गुप्ता, समीर मोदी, अश्वनी बब्बर, सूबेदार यादव, गुरमीत सिंह, सुरेंद्र बब्बर, उपाध्यक्ष गौरव जोड़ा, मास्टर मुन्नीलाल आदि उपस्थित थे।

पिम्स में अवेयरनेस लेक्चर का आयोजन

जालंधर (मक्कड़) :- पंजाब इंस्टीच्यूट आफ मेडिकल साइंसिज (पिम्स) में दिव्य जागृति संस्थान की ओर से स्ट्रेस मेनेजमेंट पर अवेयरनेस लेक्चर का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि डा. कवल भारती की ओऱ से लेक्चर दिया गया। इस अवसर पर पिम्स के रेजिडेंट डायरेक्टर अमित सिंह और डायरेक्टर प्रिंसीपल डा. राजीव अरोड़ा, डा. एच के चीमा डीन एकेडिमक, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डा. पुनीत खुराना ने मुख्यातिथि का स्वागत किया इस अवसर रेजिडेंट डायरेक्टर श्री अमित सिंह ने कहा कि आजकल हर दूसरा व्यक्ति तनाव से पीड़ित है। लोग छोटी-छोटी बातों के बारे में इतना सोचते हैं कि अन्य जरूरी बातों पर उनका ध्यान नहीं जाता है। तनाव हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है। बिमारियों की जड़ भी तनाव ही है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते तनाव को कम न किया जाए तो इसका बुरा असर हमारी जिंदगी पर पड़ता है। सामान्य भाषा में कहा जाए तो तनाव एक मानसिक बिमारी।

डायरेक्टर प्रिंसीपल डा. राजीव अरोड़ा ने कहा कि बच्चे भी तनाव से अछुते नहीं है। पढ़ाई का स्ट्रेस फिर परीक्षा का स्ट्रेस। इसी तनाव को कम करने के लिए पिम्स में डा. कवल भारती ओऱ से स्ट्रेस मेनेजमेंट पर लेक्टर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर बच्चों में तनाव नहीं होगा तभी वे अच्छे से पढ़ सकेंगे और भविष्य में अच्छे डाक्टर बन लोगों की सेवा करेंगे। डा. कवल भारती ने बताया कि सबसे पहले तो तनाव क्यो होता है, यह जानना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोई काम करना चाहते है अगर वो समय पर नहीं हो रहा या एक समय पर हम कई काम करने की कोशिश करते है तो तनाव उत्पन्न होता है। दूसरा पढाई को लेकर अकसर विद्यार्थी तनाव में रहते हैं। तनाव के लक्ष्णों के बारे में उन्होंने बताया कि मन बेचेन रहना, किसी भी काम में मन न लगना, चिड़चिड़ा पन, भीड़ में भी अपने आप को अकेला महसूस करना आदि तनाव के लक्ष्ण है। तनाव दूर करने के लिए अपने परिवार की मदद ले। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं, व्यायाम करें, पर्याप्त नींद लें। इस अवसर पर पिम्स के विद्यार्थी औऱ अन्य स्टाफ भी मौजूद था।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar