(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर, किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में चमका | दोआबा कालेज में क्लीनिकल प्रैक्टिसिज पर वर्कशॉप आयोजित | डीएवी कॉलेज में अंतरमहाविद्यालीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | के.एम.वी. की छात्राओं ने हिंदी में रोज़गार की संभावनाओं के बारे में जाना | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में ई-वेस्ट मैनेजमेंट पर सेमिनार का आयोजन |

सामाजिक गतिविधयां

भाजपा पंजाब एम.एस.एम.ई में प्रशांत गंभीर, साहिल गुप्ता उपाध्यक्ष एवं पंकज मल्होत्रा प्रदेश सचिव घोषित

जालंधर/अरोड़ा - पंजाब भाजपा सूक्षम लघु एवं मध्यम उद्योग (एम.एस.एम.ई) सेल के प्रदेश कनवीनर सुभाष डावर एवं प्रदेश को-कनवीनर कुमद शर्मा ने हाल ही में पंजाब टीम का विस्तार करते हुए जालंधर से प्रशांत गंभीर, साहिल गुप्ता को उपाध्यक्ष एवं पंकज मल्होत्रा को प्रदेश सचिव की ज़िम्मेवारी दी। इस मौक़े पर प्रशांत, साहिल, पंकज मल्होत्रा ने प्रदेश कनवीनर सुभाष डावर एवं प्रदेश को-कनवीनर कुमद शर्मा का आभार प्रकट करते हुए कहाँ पार्टी ने जो ज़िम्मेवारी उनको दी है उसको वह सभी को साथ लेकर निभायेंगे एवं मोदी सरकार द्वारा ज़ारी व्यापारी कल्याणकारी नीतियों को हर वर्ग तक पहुँचाएँगे। इसी के साथ आगामी लोकसभा चुनावों में भाजपा के प्रत्याशी सुशील रिंकु के लिए लोगो से वोट की अपील करते हुए उनको जालंधर की सीट जितायेंगे जिससे तीसरी बार मोदी सरकार 400 पार का लक्ष्य हासिल कर सके।

राजेश मल्होत्रा की अगुवाई में भाजपा मंडल 1 द्वारा लोकसभा चुनावों को लेकर बैठक का किया आयोजन

कार्यकर्ताओं की मेहनत पार्टी को लोकसभा चुनाव में बनायेगी विजय--सुशील शर्मा

भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता--सुशील रिंकु

कार्यकर्ता ही है किसी भी सगठंन का आधार--राजेश बाघा

लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत तय--केडी भंडारी

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता पार्टी मंडल 1 के अध्यक्ष राजेश मल्होत्रा की अध्यक्षता में लोकसभा चुनावों को लेकर शक्ति केंद्र, बूथ अध्यक्षों की बैठक भाजपा पलोकसभा चुनाव कार्यालय विजय रिजॉर्ट मकसूदां में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा, सांसद और भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकु, प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी और राजेश बाघा विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं की मेहनत ही इस बार लोकसभा चुनाव में पार्टी को विजयी बनायेगी। उन्होंने कहा कि जलांधर का रुका हुआ विकास भाजपा के बगैर कोई नही कर सकता।सुशील रिंकु ने कहा कि लोकसभा चुनावों में मोदी सरकार की विकासशील नीतियोँ को आम लोगों तक पहुँचाने का कार्य हमारा कार्यकर्ता करेगा।उन्होंने कहा कि जलांधर के लोगों ने इस बार भाजपा को जिताने का मन बना लिया है। राजेश बाघा ने कहा कि किसी भी सगठंन को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ता ही आधार होता है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनावों में जीत का श्रेय हमारे मेहनती कार्यकर्ताओं को जायेगा जो दिन रात पार्टी के लिए मेहनत कर रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा का किसी से कोई मुकाबला नही है तथा इस बार यह सीट जीत कर पार्टी इतिहास बनायेगी। केडी भंडारी ने कहा कि लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत तय है। उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा  में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बन कर उभरेगी तथा पार्टी को आगामी चुनावों में विजय का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता।इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश कपूर, जिला उपाध्यक्ष भूपिंदर कुमार, जिला सचिव शाम शर्मा, हितेश स्याल और मंडल पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

भाजपा जिला जालंधर ह्यूमन राइट्स सेल की लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर अहम बैठक संपन्न

जालंधर लोकसभा सीट जीतकर इस बार भाजपा इतिहास रचेगी--रवि विनायक

जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी--रवि विनायक

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर ह्यूमन राइट्स सेल की लोकसभा चुनावों को लेकर अहम बैठक जिला कन्वीनर रवि विनायक की अध्यक्षता में ज़िला भाजपा अध्यक्ष सुशील शर्मा और प्रदेश कन्वीनर ह्यूमन राइट्स सेल कामेश्वर गुम्बर के मार्गदर्शन से आर्दश नगर में संपन्न हुई। इस बैठक में जालंधर लोकसभा सीट पर पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के लिए विचार विमर्श किया गया और इस संबंधी दिशा निर्देश भी दिए गए।इस अवसर पर सैल की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सैल के मंडल कन्वीनरो की नियुक्ति भी की गई। जिसमें विक्रम खन्ना मंडल 4 के कन्वीनर,नेहा मंडल 9 की कन्वीनर तथा गगनदीप मंडल 8 के नियुक्त किये गए।इस अवसर पर रवि विनायक ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है और जालंधर लोकसभा सीट जीतकर इस बार भाजपा इतिहास रचेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का एकमात्र लक्ष्य सत्ता सेवा के साथ साथ व्यवस्था परिवर्तित करने के लिए हमेशा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह जालंधरवासियों के विकास के लिये वचनवद्ध है।उन्होंने कहा कि इस बार लोकसभा चुनावों में भाजपा जालंधर सीट से ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी है तथा वर्तमान में प्रदेश सरकार पूरी तरह हर तरफ से फ़ेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि जलांधर में हम असलियत में स्मार्ट सिटी बना कर दिखायेंगे बस इस बार जालंधर सीट पर भाजपा का कमल खिला दे। इस अवसर पर जिला सह कन्वीनर राजेश कुमार ,विशाल विनायक,संदीप कुमार,अमित कुमार आदि उपस्थित थे।

एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना का संदेश देता है ईद उल फितर का त्योहार: सांसद रिंकू

भाइचारे के साथ मनाया गया ईद उल फितर का त्योहार

जालंधर (मक्कड़) :- जालंधर समेत जिले भर में ईद उल फितर का त्योहार प्रेम और भाइचारे के साथ मनाया गया । शहर के गुलाब देवी अस्पताल पर स्थित शाही ईदगाह मस्जिद में ईद की मुख्य नमाज संपन्न हुई। सांसद व भाजपा के उम्मीदवार सुशील रिंकू ने विशेष तौर पर उपस्थित होकर अल्लाह के दरबार में अमन-चैन की दुआ मांगी। सांसद रिंकू का पहुंचने पर नासिर सलमानी,नईम खान व सलीम ने फूलों का बुका भेंट कर उनका स्वागत किया।  इस अवसर पर सुशील रिंकू ने सभी को इस पवित्र त्योहार की शुभकामनाएं देते हुआ कहा कि पवित्र माह रमजान के खत्म होने पर मस्जिदों में ईद-उल-फितर बड़े श्रद्धा और प्यार से मनाने की बहुत पुरानी परंपरा है। यह त्योहार एक महीने रमजान के रोजे रखने के बाद मनाया जाता है जो निसंदेह बड़े कड़े परिश्रम के बाद आता है। सांसद रिंकू ने कहा कि यह त्योहार आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ईद की सेवइयां चाशनी के साथ घुलकर संदेश देती हैं कि हम सबको गिले-शिकवे भूला कर हर व्यक्ति के साथ मिलकर रहना चाहिए, जोकि हमारे देश की प्राचीन संस्कृति हैं। उन्होंने कहा कि इस पर्व से समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे की भावना का संचार होता है। ईद दिलों के मैल धोने का भी दिन है। ईद के रोज अपनी की हुई गलती या जिस किसी का आपने दिल दुखाया हो, उससे माफ़ी मांगिए, उसके गले लगिए और प्रायश्चित करें कि आगे से आप ऐसा नहीं करेंगें। सांसद रिंकू ने कहा कि पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहिब जी ने भी माफ़ करने और प्रायश्चित करने का सबसे बेहतरीन रास्ता बताया है। सांसद रिंकू ने कहा कि इस दिन सभी को आपसी गिले-शिकवे भुला कर एक नए दौर की शुरुआत करनी चाहिए।

रिंकू को मिल रहे जनसमर्थन से चुनाव से पहले ही भाजपा की जीत का माहौल

पार्टी कार्यकर्त्ता रिंकू को भारी मतो से विजय बनाने के लिए पूरी क्षमता से जुटे

जालंधर (अरोड़ा) :- इन आम चुनावों में जालंधर से सांसद व लोकसभा प्रत्याशी सुशील रिंकू को सभी विधानसभा क्षेत्रों से मिल रहे भारी जनसमर्थन मिलने के चलते भाजपा में अभी से जीत का माहौल बन गया है और विरोधी दलों में खलबली मच गई है। रिंकू के स्वागत के लिए सभी विधानसभा क्षेत्र के लोगों में देखने को मिल रहा उत्साह कांग्रेस, आप और अन्य दलों की बेचैनी को बढ़ा रहा है। सरल सौम्य एवं जनहित के कल्याणकारी कार्यों के लिए पहचाने जाने वाले सुशील रिंकू एक अनुभवी और कर्मठ नेता है जिनकी कार्य शैली से हर कोई परिचित है और उनका जनाधार दिनों दिन बढ़ता दिखाई दे रहा है।  उनकी ख्याति पूरे क्षेत्र में साफ छवि वाले एक ऐसे व्यक्ति की है जो सभी के हित की सोचते हैं और निरर्थक बातों में नहीं पड़ते। सादगी पसंद रिंकू के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने अपने दम पर ही राजनीतिक, धार्मिक तथा समाजिक समाज में एक प्रतिष्ठित मुकाम हासिल किया है। रिंकू के पक्ष में एक तर्क यह भी है कि वही अकेले ऐसे नेता हैं जो वार्ड कोअपराधीकरण की राजनीति से मुक्त कर साफ-सुथरी राह और सामाजिक सौहार्द की दिशा दे सकते हैं। भाजपा के सभी कार्यकर्त्ता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन में पूरी शिद्धत के साथ रिंकू की जीत सुनिश्चित करने के लिए अभी से दिन-रात एक किये हुए हैं। पार्टी कार्यकर्त्ता वार्ड स्तर पर मतदाताओं को न केवल भाजपा की नीतियां समझा रहे हैं बल्कि लोगों को भाजपा के साथ निरंतर जोड़ते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं की संख्या को बढ़ाने पर भी पूरा फोकस कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं के बल पर चुनाव लड़ने वाली भाजपा मजबूती के साथ चुनाव लड़कर इस चुनावों में श्री रिंकू की जीत का परचम लहराएगी। सियासी गलियारों में सुशील रिंकू के लिए लोगों के समर्थन को देखते हुए जीत पक्की मानी जा रही है। चर्चा तो इस बात की भी है कि सुशील रिंकू के नेतृत्व में जालंधर से और अधिक विकास की ओर अग्रसर हो सकेगा। कुल मिला कर अगर यह कहें कि इस चुनाव में जनता रिंकू को समर्थन देकर कांग्रेस, आप व अन्य भाजपा विरोधी दलों को चलो-चलो करने वाली है तो कोई भी गलत बात नहीं होगी।

भाजपा मैडीकल सैल जालन्धर की कार्यकारिणी घोषित

जालंधर लोकसभा हल्के में पार्टी की विजय पताका लहराने में पूरी प्रतिबद्धता से करना कार्य--सुशील शर्मा

भाजपा पंजाब में हो रही है दिन-प्रतिदिन मजबूत--केडी भंडारी

पंजाब भाजपा मैडीकल सैल लोकसभा चुनाव में निभाएगा अग्रणी भूमिका--डा चौहान

सुशील रिंकु की जीत के लिए पूरे हल्के में बैठकें और जोरो से प्रचार करेगा जिला भाजपा मेडिकल सैल--पवन वशिष्ट

जालंधर (अरोड़ा) :- भाजपा मैडीकल सैल जालंधर की मीटिंग प्रदेश मेडीकल सैल अध्यक्ष डा नरेश चौहान की अध्यक्षता में भाजपा लोकसभा चुनाव कार्यालय विजय रिजॉर्ट मकसूदां में सम्पन्न हुई।जिसमे पूर्व सीपीएस के.डी. भंडारी,भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर इस अवसर पर मैडीकल सैल जालन्धर की कार्यकारिणी घोषित की गई।इस अवसर पर मेडिकल सैल के प्रदेश अध्यक्ष डा नरेश चौहान ने प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी और भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा से विचार विमर्श करके जिला भाजपा मेडिकल सैल कार्यकारिणी की घोषणा की।इसके साथ साथ प्रदेश में राकेश भठेजा एवं डा. परमिन्द्र बजाज को प्रदेश भाजपा मैडीकल सैल का एग्जीक्यूटिव सदस्य नियुक्त किया है।

नवगठित जिला मेडिकल सैल कार्यकारिणी में जिला कन्वीनर के पद पर डा पवन वशिष्ट को, जिला को-कन्वीनर के पद पर संजय सहगल, मोहित खुराना, डा आशू चोपड़ा,डा मुकेश खन्ना, डा विनीत शर्मा, जे एस चावला, तेजिन्द्र सिंह ढींगरा और विशाल वालिया को, जिला एग्जीक्यूटिव कमेटी में डा नागिन्द्र खैहरा, डा जतिन्द्र शर्मा, डा महेश जैन, देव शर्मा,राकेश कालड़ा, मनोज कालड़ा, देवेश कपूर,नरेंद्र  ढींगरा, बॉबी कपूर, बृजेश शर्मा, गोविन्द सचदेवा, पी आई भनोट को, सैल के आई टी इंचार्ज अंकुर वालिया को नियुक्त किया है। इस अवसर पर सुशील शर्मा ने सुशील शर्मा ने इन सभी नियुक्तियों पर हार्दिक मुबारकबाद दी है और कहा कि हमें केंद्र सरकार की नीतियों को घर-घर लेकर जाना है और इसके लिए आज से ही अपने-अपने वार्डों में एकजुट होकर पार्टी के लिए वचनबद्धता से कार्य करना है और जालंधर लोकसभा हल्के में पार्टी की विजय पताका लहराने में पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करना है।इस अवसर पर केडी भंडारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि पंजाब और जालंधर में भाजपा दिन-प्रतिदिन मजबूत होती जा रही है, जिसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है क्योंकि उन्होंने पंजाब के विकास में कोई भी कसर नहीं छोड़ी है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में होने जा रहे लोकसभा चुनावों में भाजपा के सभी प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे।इस अवसर पर डा नरेश चौहान ने उपस्थित नवगठित पदाधिकारियों को मुबारकाबाद दी और उन्हें सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 4 जून को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनकर नया इतिहास सृजित करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में भी भाजपा के सभी उम्मीदवार जीत दर्ज करेंगे तथा जिसके लिए पंजाब भाजपा मैडीकल अपनी विशेष भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि पंजाब में पार्टी उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी पदाधिकारी दिन-रात एक करने हेतु अभी से तैयार है और इस बार पार्टी को पूरे प्रदेश में विजय का परचम लहराने से कोई नहीं रोक सकता। इस अवसर पर डा पवन वशिष्ट ने भाजपा हाईकमान का धन्यवाद करते हुए जिला प्रधान सुशील शर्मा को विश्वास दिलाया कि उन्हें पार्टी ने जो जिम्मेवारी दी है वो पूरी ईमानदारी से इस जिम्मेवारी को निभायेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी को पूरे शहर में मजबूत करने के लिये कार्य करेंगे और मोदी सरकार की हर योजना को हर घर तक पहुचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला भाजपा मेडिकल सैल सुशील रिंकु की जीत के लिए पूरे हल्के में बैठकें और जोरो से प्रचार करेगा।

सुशील रिंकू की जीत रविदास समाज के भविष्य की प्रगति और आर्थिक समृद्धि के लिए नए रास्ते खोलेगी: सेठ सतपाल मल रविदास धाम ने दिया सुशील रिंकू को अपना पूरा समर्थन

जालंधर (अरोड़ा) :- रविदास समाज व जालंधर की राजनीति में एक प्रतिष्ठित स्थान रखने वाले सेठ सतपाल मल ने इन लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के सशक्त उम्मीदवार सुशील रिंकू को चुनाव जिताने के लिए अपना समर्थन दिया है। इस अवसर पर सेठ सत पाल मल ने कहा कि भाजपा ने सुशील रिंकू के रूप में जालंधर को एक बुद्धिमान और राजनैतिक तौर पर सक्षम उम्मीदवार दिया है। सुशील रिंकू अपनी विकास समर्थक सोच के साथ अन्य वर्गों के साथ रविदास समाज का सर्वांगीण विकास करने में भी सक्षम हैं। उन्होंने कहा कि यदि रविदास समाज के हितों को सुरक्षित रखना है तो रिंकू को एक बार फिर मौका देना होगा। उन्होंने कहा कि रविदास समाज को अपने हितों को ध्यान में रखकर वोट करना चाहिए और रिंकू को बहुमत से जिताने में अपना महत्वपूर्ण योगदान डालना चाहिए। उन्होंने कहा क‍ि इस चुनाव में सुशील रिंकू की जीत रविदास समाज के भविष्य की प्रगति और आर्थिक समृद्धि के लिए कई नए रास्ते खोलेगी। सेट सत पाल मल ने कहा कि विधायक व लोकसभा सांसद रहते हुए रिंकू ने रविदास समाज के कई मुद्दों पर दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ फैसले लिए हैं, जिनके प्रभाव आज देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि रविदास समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी को पूरी तनदेही तथा निष्ठा से पूरा करते हुए सुशील रिंकू की विजय यात्रा में अहम भूमिका निभाएगा । इस मोके सुशील रिंकू ने सेठ सतपाल मल के माध्यम से अपने पूरे रविदास समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह रविदास समाज के विकास के लिए अपना पूरा योगदान देंगे और इसके लिए मोदी जी से विशेष पैकेज लाया जाएगा। उन्होंने अपने विजन के बारे में  विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि समाजसेवा की प्रेरणा उन्हें अपनी पारिवारिक विरासत से मिली है। उन्होंने कहा कि आज हर क्षेत्र में श्री गुरु रविदास जी महाराज की शिक्षाओं  की महानता को समझने और उसके अनुरूप और अधिक कार्य करने की जरूरत है जिसके लिए वे लगे हुए हैं। इस मोके स्थानीय बूटा मंडी स्थित श्री गुरु रविदास धाम के प्रधान हरदयाल भी उपस्थित थे।

लायंस क्लब जालंधर ने दो स्कूलों में किए सार्थक प्रोजेक्ट

जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर ने  सेवा की प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान  मनीष चोपड़ा की अगुवाई में  पहला कदम फ्री  स्कूल  न्यू रतन नगर व कोशिश चेरीटेवल सोसाइटीज स्कूल राम दास नगर में  सभी बच्चों  को क्रमश 35000/रूपऐ व 11000/रूपऐ की स्टेशनरी भेंट की। इस प्रोजेक्ट में सहयोग कोषाध्यक्ष मोहित सलूजा द्वारा करवाया गया। पूर्व प्रधान जी डी कुन्द्रा साहब ने कहा लायंस क्लब जालंधर प्रधान मनीष चोपड़ा की अगुवाई में समाज व मानवता की सेवा के प्रोजेक्ट लगातार कर रहे हैं

जैसे कि फूड फार हंगर, पर्यावरण संरक्षण, लड़कियों को शादी का सामान देना, छात्रों की आर्थिक मदद करने, जरूरतमंद पेशेंट को दबाईंया के लिए आर्थिक मदद करना, बहुत ही सराहनीय कार्य किए हैं। चोपड़ा साहब ने कहा की समाज सेवा के कार्यों  के लिए लांयस क्लब हमेशा तत्पर रहता है। इस मौके पर पूर्व प्रधान लायंन जी डी कुन्द्रा, नवनिर्वाचित प्रधान लायंन श्रीराम आनंद, उप प्रधान अश्वनी मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष मोहित सलूजा,पीआरओ खुशपाल सिंह,  सीनियर लांयस सदस्य एन के महेंद्रू,ऐ के बहल, सेवा सिंह, गुरदीप सिंह ठुकराल, राजेन्द्र रिशी, डाक्टर जे के भाटिया, जी पी जिन्दल त्रिलोचन सिंह छाबड़ा, पहला कदम फ्री स्कूल एंव कोशिश स्कूल ट्रस्ट के प्रधान, शिक्षक व बच्चे उपस्थित थे।

नॉर्थ हल्के में भाजपा का मजबूत होता गढ़, दर्जनों युवाओं ने पार्टी का दामन थामा

जालंधर में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से युवाओं में भाजपा से जुड़ने का भारी उत्साह--केडी भंडारी

जालंधर के लोग सुशील रिंकु को लोकसभा चुनावों में जीता कर नए युग की करेंगे शुरुआत--केडी भंडारी

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सीपीएस के डी भंडारी की अध्यक्षता में आज नॉर्थ हल्के के ईसानगर में भाजपा और मोदी सरकार की नीतियों से प्रभावित होकर दर्जनों युवाओं ने पार्टी का दामन थामाहै।इस अवसर पर भाजपा ज्वाइन करने वालों में मुख्य रूप से हिमांशु,मिथुन,राजवीर,रिंका,रोहित और अन्य साथी उपस्थित थे। इस अवसर पर के डी भंडारी ने भाजपा जॉइन करने पर उनका स्वागत किया वही कहा कि जालंधर में भाजपा की बढ़ती लोकप्रियता से युवाओं में भाजपा से जुड़ने का भारी उत्साह है। उन्होंने कहा कि जालंधर में भाजपा का बढ़ता हुआ जनाधार विरोधियों की हार को पक्का कर रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति पर विश्वास करती है और अब जालंधर के लोग भी सुशील रिंकु को लोकसभा चुनावों में जीता कर नए युग की शुरुआत करेंगे। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा का सांसद ही जालंधर के रुके हुए विकास के भविष्य में तस्वीर बदल सकता है इसलिए जालंधर वासियों को मोदी के विकास मॉडल पर वोट देना होगा। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश मल्होत्रा और आशीष सहगल, हसन सोनी,अनिल शर्मा, दिनेश महेंद्रु, हरप्रीतआदि उपस्थित थे।

संजीव शर्मा मनी जालंधर भाजपा युवा मोर्चा के प्रभारी नियुक्त

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने जिला प्रभारी संजीव खन्ना से विचार विमर्श करके संजीव शर्मा मनी  को जिला भाजपा युवा मोर्चा का प्रभारी नियुक्त किया है।सुशील शर्मा ने इनकी नियुक्ति पर मुबारकबाद दी है। संजीव शर्मा मनी ने अपनी नियुक्ति पर सभी का धन्यवाद किया है तथा कहा कि वे पूरी तरह समर्पित होकर तन्मयता से कार्य करेंगे।उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा जो ज़िम्मेदारी उन्हें सौपी गई है वो उसे पूरी तरह निभाने के लिये वचनवद्ध है।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar