(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

मेरी मां ने भी प्रियंका गांधी की मां की तरह अपने मंगलसूत्र की कुर्बानी दी: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के विद्यार्थियों ने जे.ई.ई मेन परीक्षा में अपने ग्रुप का नाम रोशन किया | के.एम.वी. में वैल्यू एडेड सोशल आउटरीच प्रोग्राम | इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का जे.ई.ई मेन्स-2024 में उत्कृष्ट प्रदर्शन | एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्टस जालंधर के विद्यार्थियों ने निःशुल्क सौंदर्य और त्वचा देखभाल समाधान सीखे |

सामाजिक गतिविधयां

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा का किया सार्थक प्रोजेक्ट

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने  सेवा की प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान  दया कृष्ण छाबड़ा की अगुवाई गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल मंडी फैंटन गंज  में बच्चों  को  फल, चाकलेट,   बिस्कुट व स्टेशनरी भेंट की। इस प्रोजेक्ट में विशाल छाबड़ा व अंजू छाबड़ा यू एस वालों व पी के गर्ग ने सहयोग किया। पूर्व प्रधान केवल शर्मा ने कहा अलायंस क्लब समर्पण प्रधान दया कृष्णा छाबड़ा की अगुवाई में समाज व मानवता की सेवा के प्रोजेक्ट लगातार कर रहे हैं जैसे कि फूड फार हंगर, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंद लोगों को  नये पुराने कपड़े देना,लड़कियों को शादी का सामान देना, आंखों के ऑपरेशन करवाना, छात्रों की आर्थिक मदद करने जैसे   बहुत ही सराहनीय कार्य किए हैं।इस मौके पर सचिव पीके गर्ग, कोषाध्यक्ष जयदेव मल्होत्रा, पूर्व प्रधान केवल शर्मा, सीनियर सदस्य ऐली ऐ के बहल, नरेंद्र शर्मा, अशोक कुमार, स्टाफ व बच्चे उपस्थित थे।

अच्छे समाज के निर्माण के लिए हर पंजाबी को अच्छे साहित्य से जुड़ने की जरूरत - सुशील रिंकू

गुरुद्वारा छेवीं पातशाही में नवनिर्मित भाई गुरदास जी सेमीनार हाल का उद्घाटन किया, 5 लाख रूपये की ग्रांट भी घोषित की

जालंधर (मक्कड़) :- एक अच्छे और समृद्ध समाज के निर्माण के लिए हर पंजाबी को अच्छा साहित्य पढ़ने और लिखने की जरूरत है। ये विचार आज गुरुद्वारा छेवीं पातशाही में  भाई गुरदास जी सेमिनार हॉल का उद्घाटन करते हुए सांसद सुशील कुमार रिंकू ने व्यक्त किये। श्री गुरु हरगोबिंद एजुकेशनल सोसायटी, गुरु हरगोबिंद पब्लिक स्कूल की तरफ से नव-र्निर्मित भाई गुरदास हॉल का सुशील रिंकू ने उद्घाटन किया। भाई गुरदास हॉल में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत श्री गुरु हरगोबिंद पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा शबद से की गई। इस दौरान सांसद ने भाग लेने वाले सभी गणमान्यों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समाज को अपने बहुमूल्य साहित्य को संरक्षित करने के लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता है और आयोजकों ने भाई गुरदास हॉल की स्थापना करके इस दिशा में एक अच्छा प्रयास किया है, जहां समय-समय पर पंजाबी साहित्य को बढ़ावा देने के लिए साहित्यिक कार्यक्रम और पुस्तक विमोचन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इससे पहले अस्पताल समिति के अध्यक्ष सुरजीत सिंह चीमा, बेअंत सिंह फ्रंटियर स्कूल समिति के अध्यक्ष गुरकिरपाल सिंह और हरजीत एडवोकेट और चरणजीत सिंह सराफ ने सांसद का स्वागत किया और उन्हें दुशाला और सिरोपा भेंट किया। मंच की संपूर्ण कार्यवाही संगत राम द्वारा बहुत ही अच्छे ढंग से निभाई गई।  इस अवसर पर रिंकू जी ने श्री गुरु हरगोबिंद एजुकेशनल सोसायटी को पांच लाख रुपये की अनुदान राशि जारी करने की घोषणा कक और आगे भी आर्थिक सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर डॉ. अरविंदर सिंह, प्रख्यात समाज सेवी मंजीत सिंह जॉली, जोगिंदर सिंह गूंबर, इंजीनियर करमजीत सिंह, प्रोफेसर मिहरबान सिंह, सतिंदरपाल सिंह छाबड़ा, अमनजीत सिंह छाबड़ा, अमरजीत सिंह भाटिया, बलविंदर सिंह हेयर, गुरुमीत सिंह, इंद्रपाल सिंह, चरणजीत सिंह लुबाना, गुरजीत सिंह पोपली, गुरदीप सिंह बवेजा, सुरिंदर सिंह सियाल, गुरदीप सिंह औलख, मास्टर अनेजा जी, अमर सिंह, हरजिंदर जिंदी, प्रोफेसर दलबीर सिंह रियाड़, बिशन सिंह, प्रिंसिपल गुरमीत कौर मौजूद थे।

लांयस क्लब जालंधर के पूर्व प्रधान के ऐल साहनी प्रसिद्ध समाज सेवक जी की अंतिम अरदास रस्म किरया आज

जालंधर (अरोड़ा) -लांयस क्लब जालंधर के पूर्व प्रधान के ऐल साहनी प्रसिद्ध समाज सेवक जी की अंतिम अरदास रस्म किरया आज दोपहर 1 से  2 बजे तक मॉडल टाउन स्थित गीता मंदिर , जालंधर में होगी । ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌

पाकिस्तान से आए के एल साहनी ने पंजाब के जालंधर शहर में 'साहनी मेटल इंडस्ट्री' की स्थापना की और पूरी लगन मेहनत से कार्यभार संभाला। उन्होंने 1968 में लायंस क्लब जालंधर की सदस्यता ली और 1975-76 में लायंस क्लब जालंधर के प्रधान बने। तब से लेकर आज तक वे 1 करोड़ के वजीफे वितरण कर चुके थे। प्रसिद्ध समाज सेवक एंव लांयस क्लब जालंधर के पूर्व प्रधान के ऐल साहनी (99) नहीं रहे ‌उनका अंतिम संस्कार मॉडल टाउन स्थित श्मशान घाट में ‌हुआ ‌जहां उन्हें मुख्य अग्नि उनके सुपुत्र पवन साहनी ने दी। ‌उनके निधन की खबर सुनते ही लायंस क्लब के इलावा पूरे जालंधर में शोक की लहर उमड़ पड़ी। ‌जीवन पर्यंत मानवता की सेवा को समर्पित के.एल साहनी की अगुवाई में अनगिनत विद्यार्थियों को छात्रवृतियां मिली जिस से उनका भविष्य उज्ज्वल बना वही जरूरतमंद कन्याओं की शादी में ‌ कन्यादान महादान के रूप में ‌उनके द्वारा डाला गया योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

लायंस क्लब ‌इंटरनेशनल जिला 321- डी के पूर्व गवर्नर ‌लायन जे बी सिंह चौधरी एंव प्रधान मुनीष चोपड़ा ने शोक व्यक्त करते‌‌ हुए कहा ‌की वह ‌सही अर्थों में सेवा के मसीहा थे। ‌उनके आकस्मिक निधन पर जीवनजोत सवेरा समाचार पत्र समूह ने भी शोक व्यक्त कर ‌साहनी परिवार के साथ गहरी संवेदनाएं प्रकट की।

ब्लडमैन जितेंद्र सोनी अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड ग्लोबल बुक ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड से हुए सम्मानित

मेरी सफलता का श्रेय मेरी धर्मपत्नी मोनिका सोनी को जाता है जो सदैव उन्हें सेवा कार्यों को करने के लिए प्रेरित करती है - जितेंद्र सोनी

जालंधर (अरोड़ा) - ग्लोबल बुक ऑफ़ एक्सीलेंस इंडिया के प्रधान मनीष कुमार व सचिव संजय पंजवानी ने संस्था की ओर से ब्लडमैन के नाम से विख्यात जितेंद्र सोनी को यह सम्मान देकर अलंकृत किया जो पूरे पंजाब में से उनको ही प्रदान किया गया। 164 बार खून दान करने वाले उनकी अति प्रशंसनीय सेवाओं को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड ग्लोबल बुक ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड से सम्मानित कर उनके द्वारा की जा रही निष्काम सेवाओं को साराहा गया।

इस मौके मनीष कुमार ने कहा की जितेंद्र सोनी जिस प्रकार स्वयं व परिवार के साथ सेवा को समर्पित है वह काबिले तारीफ है। यही कारण है कि उनकी सेवा कार्यों की धूम हमारी संस्था तक भी पहुंची जिसके दृष्टिगत हमारी जूरी ने इनके द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्य को देखते हुए इनका नाम रिकमेंड किया जिसके तहत उन्हें यह अंतरराष्ट्रीय अवार्ड दिया गया, उन्होंने कहा कि अभी गोवा में व उसके पश्चात इंग्लैंड में भी एक बहुत बड़े स्तर पर समारोह का आयोजन होगा जहां जितेंद्र सोनी को अन्य शख्सियतों के साथ सम्मानित किया जाएगा जो पंजाब के लिए व जालंधर शहर के लिए एक गौरव की बात है।


जितेंद्र सोनी आज कई समाजसेवी संस्थाओं के साथ जुड़कर प्रशंसनीय समाज सेवा कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि जिस प्रकार संस्था ने मुझे सम्मानित किया है वह भविष्य में भी अपने सेवा कार्यों को इसी प्रकार यथावत जारी रखेंगे उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, अपनी धर्मपत्नी मोनिका सोनी व अपने दोनों बेटों हिरदेश व जयेश को दिया जो सदैव उन्हें सेवा कार्यों को करने के लिए प्रेरित करते रहते है।
इस मौके प्रवीण पब्बी, विनय पब्बी, सुधा गांधी, विजय गांधी, प्रिया बिंद्रा, केशव सोनी, मुक्त सोनी, हृदेश सोनी, जयश सोनी, तेजस्वी भंडारी, नमिश बिंद्रा, साक्षी बिंद्रा, आनंदित सोनी, राजीव कृष्ण सूद आदि उपस्थित थे।

 

 

औद्योगिक प्रगति ही देश के विकास का एकमात्र जरिया सुशील कुमार रिंकू

लोकसभा सदस्य ने मशीनएक्स प्रदर्शनी में की शिरकत 

जालंधर (मक्कड़) :-  लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने औद्योगिक प्रगति को देश की खुशहाली और उन्नति का एकमात्र रास्ता है। इसलिए उद्योग जगत की तरक्की हमारे देश को आगे ले जाने में मील का पत्थर साबित होगी। वह औद्योगिक मशीनरी से संबंधित प्रदर्शनी मशीनएक्स में शिरकत कर रहे थे। तीन दिवसीय इस प्रदर्शनी में मशीन टूल्स, ऑटोमेशन, हैंड टूल्स, इंजीनियरिंग टैक्नोलॉजी से संबंधित तकनीकें रखी गई। इसमें 300 से ज्यादा कंपनियों ने अपने उत्पाद पेश किए। उन्होंने कहा कि देश की तरक्की में उद्योगों का योगदान कभी भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता क्योंकि उद्यमियों की बदौलत हमारा देश आज आर्थिक उन्नति के इस मुकाम पर पहुंच पाया है। 

रिंकू ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगवाई में पंजाब सरकार राज्य में उद्योग जगत को बढ़ावा देने के लिए कई बड़े कदम उठा रही है। इसके तहत नए उद्योगों के साथ-साथ पुराने उद्योगों को भी मजबूती प्रदान करने के लिए कई योजनाएं लागू की गई है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में उद्योगपतियों के साथ मिलानियां भी की गई है ताकि उद्यमियों के सुझाव सुनकर उन्हें तुरंत प्रभाव से अमल में लाया जा सके। इस मौके पर ताजिंदर सिंह भसीन अध्यक्ष उद्योग नगर मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन, नितिन कपूर, राजीव मित्तल, राजू लुम्बा, सुदीप जैन, सुगम जैन, कर्मजीत सिंह, कवलजीत कौर, नरिंदर सग्गू ने सांसद को यहां पहुंचने पर सम्मानित किया।

लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए 6 फरवरी से उप मंडल स्तरीय विशेष शिविर लगाए जाएंगे

डिप्टी कमिशनर द्वारा विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक

कहा! शिविर के दौरान प्राप्त आवेदनों पर प्राथमिकता के आधार पर निर्णय लिया जाये

मोगा (कमल) :-  पंजाब सरकार द्वारा लोगों की समस्याओं को तुरंत हल करने के लिए 'पंजाब सरकार, तुहाड़े दुआर' पहल के तहत 6 फरवरी से विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि नागरिकों को इसका लाभ मिल सके। ये शब्द डिप्टी कमिशनर कुलवंत सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ शिविरों की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किये। उन्होंने आगे बताया कि लोगों की समस्याएं सुनने के लिए ये शिविर सब डिवीजन सत्तर पर जिले के विभिन्न गांवों में आयोजित किए जाएंगे। एक उपमंडल में प्रतिदिन 4 शिविर आयोजित किए जाएंगे। उपमंडल सत्तर पर दो टीमें गठित की जाएंगी, जिनका नेतृत्व संबंधित एसडीएम व तहसीलदार करेंगे। सुबह का शिविर सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा जबकि दोपहर का शिविर दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के आयोजन का मुख्य लक्ष्य लोगों को उनके घरों के नजदीक और एक छत के नीचे पंजाब सरकार द्वारा जारी जन कल्याण योजनाओं का लाभ प्रदान करना और नागरिकों की समस्याओं का तुरंत समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी विभागों को शिविर में पात्र आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने के निर्देश दिये। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन शिविरों के दौरान विशेष रूप से जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, लाभार्थियों के बच्चों को छात्रवृत्ति, निवास प्रमाण पत्र, अनुसूचित और पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र, वृद्धावस्था आदि, दिव्यांग और आश्रित पेंशन, निर्माण श्रमिकों के संबंध में, जन्म प्रमाण पत्र में नाम परिवर्तन, बिजली बिलों का भुगतान, राजस्व विभाग के रिकॉर्ड का सत्यापन, विवाह पंजीकरण, मृत्यु प्रमाण पत्र की एकाधिक प्रतियां, दस्तावेजों की प्रमाणित प्रतियां, ग्रामीण क्षेत्र प्रमाण पत्र, फर्द निर्माण, सामान्य जाति प्रमाण पत्र, शगन योजना, भूमि सीमांकन, एन.आर.आई  इसमें प्रमाणपत्रों के प्रतिहस्ताक्षर, पुलिस क्लीयरेंस प्रमाणपत्र के प्रतिहस्ताक्षर, मृत्यु प्रमाणपत्र में परिवर्तन आदि सेवाऐं शामिल हैं। उन्होंने अधिकारियों को शिविरों के दौरान आम लोगों के साथ अत्यंत प्रेम एवं मित्रतापूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिये। अत्यंत आवश्यक होने पर ही उन्हें कार्यालय बुलाया जाए। किसी भी आवेदक को अकारण परेशान न किया जाये।

पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने अपने पद से दिया इस्तीफ़ा

चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है । बनवारीलाल पुरोहित ने अगस्त 2021 में पंजाब के 36वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने अपने इस्तीफे में कहा कि अपने व्यक्तिगत कारणों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण मैं पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के पद से अपना इस्तीफा दे रहा हूं । 

 

ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਸੜਕ ਸੁਰੱਖਿਆ ਮਹੀਨੇ ਤਹਿਤ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਮੋਗਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਨਿਯਮਾਂ ਬਾਰੇ ਕੀਤਾ ਜਾਗਰੂਕ

ਮੋਗਾ (ਕਮਲ) :- ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਸੜਕ ਸੁਰੱਖਿਆ ਮਹੀਨੇ ਤਹਿਤ ਅੱਜ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਪੁਲਿਸ ਮੋਗਾ ਵੱਲੋਂ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਮੋਗਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਨਿਯਮਾਂ ਬਾਰੇ ਜਾਗਰੂਕ ਕਰਨ ਲਈ ਇੱਕ ਕੈਂਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਆਵਾਜਾਈ ਨਿਯਮਾਂ ਬਾਰੇ ਵਿਸਥਾਰਪੂਰਵਕ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ। ਨਸ਼ਿਆ ਤੋਂ ਦੂਰ ਰਹਿਣ, ਦੋ ਪਹੀਆ ਵਾਹਨ ਚਲਾਉਦੇ ਸਮੇਂ ਹੈਲਮੇਟ ਦੀ ਵਰਤੋ ਕਰਨ, ਸੀਟ ਬੈਲਟ ਦੀ ਵਰਤੋ ਕਰਨ, ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਪਾਲਨਾ ਕਰਨ, ਲੇਨ ਡਰਾਈਵਿੰਗ ਸੰਬੰਧੀ, ਵਹੀਕਲਾਂ ਦੇ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ ਪੂਰੇ ਰੱਖਣ ਅਤੇ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਹੀਕਲ ਨਾਲ ਐਕਸੀਡੈਂਟ ਹੋਣ ਤੇ ਸਲੇਸ਼ੀਅਨ ਫੰਡ ਮੁਆਵਜ਼ਾ ਲੈਣ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਇੰਚਾਰਜ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਐਜੂਕੇਸ਼ਨ ਸੈੱਲ ਮੋਗਾ ਏ.ਐਸ.ਆਈ. ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਆਪਣੇ ਸੰਬੋਧਨ ਵਿੱਚ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੂੰ ਸੇਫ ਸਕੂਲ ਵਾਹਨ ਪਾਲਿਸੀ ਸਬੰਧੀ ਵਿਸਥਾਰਪੂਰਵਕ ਜਾਗਰੂਕ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਨਿਯਮਾ ਦੀ ਪਾਲਣਾ ਕਰਨ, ਵਹੀਕਲਾਂ ਦੇ ਦਸਤਾਵੇਜ਼ ਪੂਰੇ ਰੱਖਣ, ਓਵਰ ਸਪੀਡ ਵਹੀਕਲ ਨਾ ਚਲਾਉਣ ਸੰਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਵਾਹਨਾਂ ਉੱਪਰ ਹਾਈ ਸਕਿਉਰਿਟੀ ਨੰਬਰ ਪਲੇਟਾਂ ਲਗਵਾਉਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਵੀ ਕੀਤੀ। ਏ.ਐਸ.ਆਈ. ਕੇਵਲ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਹ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਗਤੀਵਿਧੀਆ 14 ਫਰਵਰੀ, 2024 ਤੱਕ ਨਿਰੰਤਰ ਜਾਰੀ ਰਹਿਣਗੀਆਂ ਤਾਂ ਕਿ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਲੋਕਾਂ, ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ, ਡਰਾਈਵਰਾਂ, ਕੰਡਕਟਰਾਂ ਆਦਿ ਨੂੰ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਨਿਯਮਾਂ ਬਾਰੇ ਜਾਗਰੂਕ ਕੀਤਾ ਜਾ ਸਕੇ।

ਐਸ.ਡੀ.ਐਮ. ਚਾਰੂ ਮਿਤਾ ਵੱਲੋਂ ਆਗਾਮੀ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ-2024 ਸਬੰਧੀ ਸਮੂਹ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ

ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸੂਚਨਾ ਅਫ਼ਸਰ ਨੀਰਜ ਗਰਗ ਵੱਲੋਂ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦਾ ਡਾਟਾ ਵੈਬਸਾਈਟ ਉੱਪਰ ਅਪਲੋਡ ਕਰਨ ਲਈ ਇੱਕ ਰੋਜ਼ਾ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਕਰਵਾਈ ਮੁਹੱਈਆ

ਅਧਿਕਾਰੀ ਆਪਣੇ ਅਧੀਨ ਆਉਂਦੇ ਹਰੇਕ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਦਾ ਡਾਟਾ ਅਪਲੋਡ ਕਰਨਾ ਬਣਾਉਣ ਯਕੀਨੀ-ਚਾਰੂ ਮਿਤਾ

ਮੋਗਾ (ਕਮਲ) :- ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ 2024 ਦੀਆਂ ਲੋਕ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਅਪ੍ਰੈਲ ਵਿੱਚ ਹੋਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ ਹੈ। ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਮੋਗਾ ਵੱਲੋਂ ਇਨ੍ਹਾਂ ਚੋਣਾਂ ਦੀਆਂ ਤਿਆਰੀਆਂ ਕਰਨੀਆਂ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀਆਂ ਹਨ। ਇਹ ਚੋਣਾਂ ਪਾਰਦਰਸ਼ੀ ਅਤੇ ਸਫ਼ਲਤਾ ਪੂਰਵਕ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜ੍ਹਨ ਲਈ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ/ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੀਆਂ ਚੋਣ ਡਿਊਟੀਆਂ ਲਗਾਈਆ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਸਬੰਧੀ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਭਾਗ ਪਾਸੋਂ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ/ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦਾ ਡਾਟਾ ਇੱਕ ਵੈਬਸਾਈਟ ਉੱਪਰ ਅਪਲੋਡ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਨਵੀਂ ਵੈਬਸਾਈਟ ਉੱਪਰ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦਾ ਡਾਟਾ ਅਪਲੋਡ ਕਰਨ ਦੀਆਂ ਬਾਰੀਕੀਆਂ ਅਤੇ ਇਸ ਵਿੱਚ ਡਾਟਾ ਅਪਲੋਡ ਕਰਨ ਲਈ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦੀ ਇੱਕ ਦਿਨਾ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਅੱਜ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਮੋਗਾ ਦੇ ਮੀਟਿੰਗ ਹਾਲ ਵਿੱਚ ਆਯੋਜਿਤ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਟ੍ਰ਼ੇਨਿੰਗ ਵਿੱਚ ਮੋਗਾ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ/ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਸ਼ਮੂਲੀਅਤ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਟ੍ਰੇਨਿੰਗ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਉਪ ਮੰਡਲ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਚਾਰੂ ਮਿਤਾ ਨੇ ਕੀਤੀ। ਨੀਰਜ ਗਰਗ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸੂਚਨਾ ਅਫ਼ਸਰ ਮੋਗਾ ਵੱਲੋਂ ਹਾਜ਼ਰੀਨ ਨੂੰ ਵੈਬਸਾਈਟ ਦੀ ਵਿਸਥਾਰ ਪੂਰਵਕ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ। ਉਪ ਮੰਡਲ ਮੈਜਿਸਟ੍ਰੇਟ ਚਾਰੂ ਮਿਤਾ ਨੇ ਸਮੂਹ ਵਿਭਾਗਾਂ ਨੂੰ ਹਦਾਇਤ ਕੀਤੀ ਕਿ ਗ੍ਰੇਡ ਏ/ਬੀ/ਸੀ/ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ/ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਦਾ ਡਾਟਾ ਇਸ ਵੈਬਸਾਈਟ ਉੱਪਰ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਅਪਡੇਟ ਕਰਨ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਹੋਣ ਵਾਲੀਆਂ ਚੋਣਾਂ ਸਬੰਧੀ ਅਤੇ ਲੋੜੀਂਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ/ਨਿਯਮਾਂ ਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਵੀ ਸਾਂਝੀ ਦਿੱਤੀ।ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੋਈ ਵੀ ਕਰਮਚਾਰੀ ਜੋ ਰੈਗੂਲਰ/ਕੰਟਰੈਕਟ/ਐਡਹੋਕ ਜਾਂ ਕੋਈ ਹੋਰ ਡੀ.ਡੀ.ਓ ਪਾਸੋਂ ਤਨਖਾਹ ਲੈ ਰਹੇ ਹਨ, ਉਹਨਾਂ ਸਭ ਦਾ ਦਾ ਡਾਟਾ ਹਰ ਹਾਲਤ ਵਿੱਚ ਭਰਿਆ ਜਾਵੇ ਤੇ ਆਪਣੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ/ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਡਿਊਟੀ ਤੋਂ ਛੋਟ ਦੇਣ ਦੀ ਜਾਂ ਅਧੂਰਾ ਡਾਟਾ ਭੇਜਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਨਾ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ।

जिला प्रशासन ने सिविल सेवा की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग सेंटर शुरू किया

प्रशासन का लक्ष्य बढ़ते पलायन को रोकना है

अब यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली या चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं है

केंद्र का खुलना सपना सच होने जैसा लग रहा है- डिप्टी कमिशनर

मोगा (कमल) :- एक अनूठी पहल में, मोगा के जिला प्रशासन ने सिविल सेवाओं की तैयारी के लिए एक मुफ्त कोचिंग सेंटर शुरू किया है। डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह ने आज इस केंद्र का उद्घाटन किया। इस प्रकार, मोगा पंजाब का पहला जिला बन गया है, जिसने अपने यहां सिविल सेवा की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग सेंटर शुरू किया है। पहले युवाओं को सिविल सर्विसेज की तैयारी के लिए दिल्ली या चंडीगढ़ जाना पड़ता था। लेकिन अब इस केंद्र के खुल जाने से ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. गौरतलब है कि इस सेंटर में जिला मोगा के 100 से अधिक युवा लड़के-लड़कियों ने दाखिला लिया है। इन बालक-बालिकाओं का एक सप्ताह तक ओरिएंटेशन किया जाएगा। जिसमें से मेरिट के आधार पर 50 लड़के-लड़कियों का चयन किया जाएगा और उन्हें आगे की कोचिंग दी जाएगी। यह प्रशिक्षण एक वर्ष के लिए होगा। सप्ताह के पांच दिन प्रतिदिन 3 से 4 घंटे की कक्षाएं होंगी। कोचिंग के दौरान प्री और मेन्स की तैयारी कराई जाएगी। जो बच्चे इन दोनों चरणों को पास कर लेंगे उन्हें इंटरव्यू की तैयारी मुफ्त में दी जाएगी. प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षकों को नियुक्त किया जा रहा है। इस कोचिंग के लिए जिला प्रशासन की ओर से 20 लाख रुपये की राशि रखी गयी है. उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डिप्टी कमिशनर कुलवंत सिंह ने कहा कि इस केंद्र को खोलने की तैयारी पिछले दो वर्षों से की जा रही थी. आज यह एक सपना सच होने जैसा लग रहा है।'

उन्होंने कहा कि जब तक कोचिंग स्टाफ की भर्ती नहीं हो जाती, तब तक जिला मोगा में सेवारत सरकारी अधिकारी ही उनकी कक्षाएं संचालित करेंगे। उन्होंने कहा कि युवा लड़के-लड़कियों के लिए बहुत अच्छा माहौल बनाया जायेगा. केंद्र एक पुस्तकालय, सभी प्रकार की पठन सामग्री, तैयारी सामग्री और सभी प्रकार की मानसिक सहायता प्रदान करने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि इस पहल से इस क्षेत्र से बढ़ते पलायन पर भी रोक लगेगी. गौरतलब है कि इससे पहले भी जिला मोगा में युवाओं के लिए मुफ्त स्टेनोग्राफी कोर्स चलाया जा रहा है। यह कोर्स 1 जून को शुरू किया गया था. जो मई 2024 में पूरा हो जाएगा। कोर्स पूरा होने पर पंजाब का भाषा विभाग शिक्षार्थियों का एक टेस्ट आयोजित करेगा। यहां यह भी बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने घोषणा की है कि राज्य में 9 कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे, जहां राज्य के युवाओं को सिविल सेवाओं की तैयारी के लिए मुफ्त कोचिंग दी जाएगी. इनमें से एक केंद्र मोगा में भी खोलने की तैयारी है। इस मौके पर उपस्थित अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर अनिता दर्शी, एसडीएम सारंगप्रीत सिंह औजला, जिला लोक संपर्क अधिकारी प्रभदीप सिंह नत्थोवाल, जिला रोजगार अधिकारी डिंपल व अन्य ने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उपस्थित युवक-युवतियों ने इस पहल के लिए डिप्टी कमिशनर एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar