जालंधर/अरोड़ा- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान संजीव गंभीर व मुख्य मेहमान वी डी जी 1 हरप्रीत कौर की रहनुमाई में सेवा के प्रोजेक्टों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए व सर्दी के प्रकोप को देखते हुए पिंगलवाड़ा मखदूम पुरा ब्रांच में दोपहर का खाना खिलाया और 40 गर्म जर्सी एंव स्वेटर वितरित किए।
हरप्रीत कौर ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है और समर्पण क्लब के प्रधान संजीव गंभीर समाज सेवा और मानवता की सेवा के प्रोजेक्ट लगातार कर रहे हैं। हर इंसान को इसी तरह दीन दुखियों की मदद करनी चाहिए। इस प्रोजेक्ट में राकेश अरोड़ा ने अपने बेटे भरत अरोड़ा के जन्मदिन की खुशी में सहयोग किया। इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर नवनियुक्त प्रधान दया कृष्ण छाबड़ा थे।
इस मौके पर सचिव लोकेश बजाज, रीजन चेयरपर्सन केवल शर्मा, मीडिया कोआर्डिनेटर जगन नाथ सैनी, डिस्ट्रिक्ट कोहिनूर व संस्थापक जी डी कुन्द्रा, चार्टर प्रधान एंव ईंटरनेशनल चेयरपर्सन एन के महेंद्रू , एम ऐल गुप्ता, प्रदीप शर्मा, ऐ के बहल, अशोक कुमार, आर के सेठ, तेजपाल सिंह, सेवा सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित थे।