(Date : 25/April/2424)

(Date : 25/April/2424)

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में विदाई समारोह शुभशीष 2024 का आयोजन किया गया | एच ऍम वी के सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में फंडामेंटल ऑफ न्यू रिसर्च मेथड्स पर अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन | चन्नी के पिछले दुष्कर्म लोकसभा चुनाव में कर रहे हैं उनका पीछा: विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी | सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए दो दिवसीय क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का आयोजन किया |

सामाजिक गतिविधयां

ਪਿੰਡ ਚੋਟੀਆਂ ਠੋਬਾ ਵਿਖੇ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਕੈਂਪ ਆਯੋਜਿਤ

ਵਧੇਰੇ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਨ ਲਈ ਨਸਲ ਸੁਧਾਰ ਜਰੂਰੀ-ਨਿਰਵੈਰ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ

ਮੋਗਾ (ਕਮਲ) :- ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਵਿੱਚ ਵਿਭਿੰਨਤਾ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਸਮੇਂ ਹਾਣੀ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਵਿਭਾਗ ਅਤੇ ਡੇਅਰੀ ਵਿਕਾਸ ਬੋਰਡ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਉਪਰਾਲੇ ਕਰ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸੇ ਲੜੀ ਤਹਿਤ ਅੱਜ਼ 3 ਫਰਵਰੀ, 2023 ਨੂੰ ਪਿੰਡ ਚੋਟੀਆਂ ਠੋਬਾ ਬਲਾਕ ਬਾਘਾਪੁਰਾਣਾ ਜਿ਼ਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਉਪਰਾਲੇ ਤਹਿਤ ਦੁੱਧ ਉਤਪਾਦਕ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਕੈਂਪ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਵਧੇਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਡਿਪਟੀ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਡੇਅਰੀ ਮੋਗਾ ਨਿਰਵੈਰ ਸਿੰਘ ਬਰਾੜ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕਾਮਯਾਬ ਡੇਅਰੀ ਫਾਰਮਿੰਗ ਦੇ ਮੂਲ-ਮੰਤਰ ਅਤੇ ਡੇਅਰੀ ਕਿੱਤੇ ਦੀ ਮਹੱਤਤਾ ਸਬੰਧੀ ਵਿਸਥਾਰ ਨਾਲ ਜਾਣਕਾਰੀ ਮੁਹੱਈਆ ਕਰਵਾਈ ਗਈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਕੈਂਪ ਦੌਰਾਨ ਅਲੱਗ-ਅਲੱਗ ਵਿਸ਼ੇ ਮਾਹਿਰਾਂ ਨੇ ਆਪਣੀ ਵਡਮੁੱਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਜਿਸ ਵਿੱਚ ਬੀਰਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਸਾਬਕਾ ਡਿਪਟੀ ਡਾਇਰੈਕਟਰ ਡੇਅਰੀ ਮੋਗਾ ਨੇ ਸਾਫ਼ ਦੁੱਧ ਦੀ ਮਹੱਤਤਾ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਪਸ਼ੂ ਪਾਲਣ ਵਿਭਾਗ ਤੋਂ ਡਾ. ਮੀਨਾਕਸ਼ੀ ਨੇ ਪਸ਼ੂਆਂ ਦੀਆਂ ਬੀਮਾਰੀਆਂ ਬਾਰੇ ਜਾਗਰੂਕ ਕੀਤਾ। ਵਿਭਾਗੀ ਟੀਮ ਨਵਦੀਪ ਕੌਰ, ਦਰਸ਼ਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਦੁਆਰਾ ਮੋਬਾਇਲ ਵੈਨ ਰਾਹੀਂ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਲਿਆਂਦੀ ਕੈਟਲ ਫੀਡ ਦੇ 35 ਸੈਂਪਲ ਚੈੱਕ ਕਰਕੇ ਰਿਪੋਰਟ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ।

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने पी ऐफ ऐ में गायों को गुड़ व चारा खिलाया और घायल पशु पक्षियों के लिए दिया अंशदान

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान संजीव गंभीर व रीजन चेयरपर्सन केवल शर्मा की अगुवाई में सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए पुलिस लांईन  पी ऐफ ऐ गौशाला में गांयों को गुड़ व चारा खिलाया और घायल पशु पक्षियों के लिए अंशदान दिया। इस प्रोजेक्ट में दीपक राय ग्रोबर ने सहयोग किया। शर्मा ने कहा कि हर इंसान को प्रभु के बनाए हुए बेजुबान पशु पक्षियों का ख्याल रखना चाहिए। हमारा अलायंस क्लब समर्पण प्रधान संजीव गंभीर की अगुवाई में लगातार मानवता और समाज की सेवा के साथ साथ  पशु पक्षियों के लिए भी कोई ना कोई सर्विस प्रोजेक्ट करता आ रहा है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष पी के गर्ग, पीआरओ जय देव मल्होत्रा, डिस्ट्रिक्ट पीआरओ जगन नाथ सैनी, डिस्ट्रिक्ट कोहिनूर जी डी कुन्द्रा, ईंटरनेशनल चेयरपर्सन एन के महेंद्रू, दया कृष्ण छाबड़ा, ऐम ऐल गुप्ता, नरेंद्र शर्मा, ऐ के बहल व सेवा सिंह मौके पर मौजूद थे।

G-20 अंतर्गत एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फण्ड (AIF), एम्.पी. फार्मगेट एप एवं उद्यमी महिलायों का कृषि क्षेत्र में सहभागिता सम्बंधित कार्यशाला का आयोजन

दिल्ली  (JJS) :- G-20 में भारत की अध्यक्षता के उपलक्ष्य में ‘One Earth, One Family, One Future’ थीम के माध्यम से वैश्विक एकता के भाव को प्रोत्साहित करने तथा महिलाओं की भागीदारी को कृषि के क्षेत्र में बढाने के उद्देश्य से एम.पी. फार्म गेट एप तथा एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फण्ड (AIF) अंतर्गत दिनांक 02 फरवरी 2023 को नरोन्हा प्रशासनिक अकादमी, भोपाल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फण्ड (AIF) एवं एम.पी. फार्म गेट पर महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना है। जी. व्ही. रश्मि, प्रबंध संचालक, मंडी बोर्ड द्वारा अपने उद्बोधन में मध्य प्रदेश में एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फण्ड (AIF) से सम्बंधित जानकारी दी साथ ही मंडी बोर्ड द्वारा प्रवर्त एम्. पी. फार्म गेट एप की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। मध्य प्रदेश शासन के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल जी द्वारा अपने वीडियो संदेश में कार्यशाला में शामिल हो रहे समस्त प्रतिभागियों को एआईएफ योजना तथा एमपी फार्म गेट ऐप के व्यापक रूप से उपयोग करने की बात कहते हुए अपनी शुभकामनाएं दी गई। भारत सरकार के संयुक्त सचिव (कृषि विस्तार एवं कृषि अवसंरचना कोष) सेमुअल पी कुमार द्वारा अपने उद्बोधन में बताया कि AIF योजना का मध्य प्रदेश में व्यापक रूप से प्रसार हुआ है। जिसमे महिला उद्यमियों द्वारा उक्त योजना का व्यापक रूप से लाभ लेते हुए वर्तमान तक लगभग 2753 प्रोजेक्ट महिला उद्यमियों द्वारा स्थापित किये गए है। उक्त योजना के प्रसार में मध्य प्रदेश अन्य राज्यों की तुलना में प्रथम स्थान पर है। आपके द्वारा योजना की विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यशाला में भाग लेते हुए मध्य प्रदेश शासन कृषि विभाग के अपर मुख्या सचिव अशोक वर्णवाल द्वारा एम.पी.फार्म गेट एप की महती भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कृषकों को उक्त एप पर उपज बेचने पर उचित मूल्य प्राप्त हो रहा है की जानकारी दी गयी। आयोजित कार्यशाला में लगभग 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यशाला में एग्रीकल्चर इंफ्रास्ट्रक्चर फण्ड (AIF) योजना के बारे में प्रतिभागियों को जागरूक किया गया। कार्यशाला में उपस्थित विशेषज्ञों द्वारा जिसमें कृषि विभाग, नाबार्ड, उद्यानिकी, एपीडा, बैंक एवं अन्य संस्थाओं से आये हुए विशेषज्ञों द्वारा विषय वास्तु पर जानकारी दी गयी। कार्यशाला में प्रश्न उत्तर सत्र में संयुक्त सचिव महोदय द्वारा सहभागिता कर रहे प्रतिभागियों के प्रश्नों का सारगर्भित उत्तर देकर शंकाओं का समाधान किया गया तथा एम.पी. फार्म गेट एप के बारे में भी महिला कृषकों, कृषि उद्यमियों, व्यापारियो आदि को जानकारी प्रदान की गयी। कार्यशाला के अंत में मध्य प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अपर संचालक डी. के. नागेन्द्र द्वारा आभार क्यक्त किया गया।

ओएमएसएस (डी) के तहत भारतीय खाद्य निगम द्वारा 22 राज्यों में ई-नीलामी के पहले दिन 8.88 एलएमटी गेहूं बेचा गया

पहली ई-नीलामी में 1100 से अधिक बोली-कर्ताओं ने भाग लिया

दिल्ली  (JJS) :- भारतीय खाद्य निगम ने पहली ई-नीलामी में मुक्त बाजार बिक्री योजना (घरेलू) के तहत विभिन्न जरियों से केंद्रीय पूल स्टॉक से ई-नीलामी के लिए निर्धारित 25 एलएमटी गेहूं भंडारण में से 22.0 एलएमटी की पेशकश की। उक्त पहली ई-नीलामी एक फरवरी 2023 को हुई। पहली ई-नीलामी में भाग लेने के लिए 1100 से अधिक बोली-कर्ता हाजिर थे। 22  राज्यों में ई- नीलामी के पहले दिन गेहूं की 8.88 एलएमटी की मात्रा बेची गई। राजस्थान में, बोली दो फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। ई-नीलामी के माध्यम से गेहूं की बिक्री पूरे देश में मार्च 2023 के दूसरे सप्ताह तक प्रत्येक बुधवार को दो बजे तक जारी रहेगी। भारत सरकार ने सरकारी पीएसयू/सहकारी समितियों/संघों जैसे केंद्रीय भंडार, एनसीसीएफ और नैफेड को गेहूं को आटा में परिवर्तित करने के लिये तीन रुपये प्रति क्विंटल की रियायती दर पर ई-नीलामी के बिना बिक्री के लिए 2350 एलएमटी गेहूं आरक्षित किया है और इसे 29.50 रुपये प्रति किलोग्राम के अधिकतम खुदरा मूल्य पर जनता को बिक्री करने के लिये दिया है। एनसीसीएफ को उपरोक्त योजना के तहत 7 राज्यों में 50,000 मीट्रिक टन गेहूं उठाने की अनुमति दी गई है। देश भर में आटा की कीमत को कम करने के लिए इस योजना के तहत नेफेड को 01 एलएमटी गेहूं और केंद्रीय भंडार को 01  एलएमटी गेहूं का आवंटन किया जाता है। ओएमएसएस (डी) योजना के माध्यम से दो महीने की अवधि के भीतर कई चैनलों के माध्यम से बाजार में 30 एलएमटी गेहूं पहुंचाने से व्यापक पहुंच के साथ-साथ गेहूं और आटा की बढ़ती कीमतों पर तत्काल प्रभाव पड़ेगा और बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और आम आदमी को बहुत राहत मिलेगी। देश में गेहूं और आटे की बढ़ती कीमतों को नियंत्रण में रखने के लिए, गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मंत्रियों के समूह ने कुछ सिफारिशें कीं, जिनका खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग द्वारा पालन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री द्वारा श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं पर चलते हुए कमज़ोर और पिछड़े वर्गों की दुख- तकलीफ़ें दूर करने के लिए सौहार्द से काम करने का प्रण

श्री गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए बनारस जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेल गाड़ी को हरी झंडी दिखाई

बाबा साहेब अंबेडकर जी की विचारधारा अनुसार समाज के कमज़ोर वर्गों को मानक शिक्षा के द्वारा काबिल और समर्थ बना रही है राज्य सरकार

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं पर चलते हुए समाज के कमज़ोर और पिछड़े वर्गों की मुश्किलें दूर करने के लिए समर्पित भावना के साथ काम करने का प्रण लिया। आज शहर के रेलवे स्टेशन से श्री गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व मनाने के लिए बनारस जा रहे श्रद्धालुओं की रेल गाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना करने से पहले मुख्यमंत्री ने डेरा बलां के प्रमुख संत बाबा निरंजन दास जी से आशीर्वाद लिया और इसके उपरांत उन्होंने संबोधन करते हुये कहा कि राज्य सरकार का यह फर्ज बनता है कि वह गरीब से गरीब की भलाई को यकीनी बनाए। भगवंत मान ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी के आशीर्वाद से उनकी सरकार बड़े बहुमत से सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि समाज के कमज़ोर वर्ग की भलाई को यकीनी बनाने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जायेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समानतावादी कदरों-कीमतों पर आधारित समाज के निर्माण के लिए श्री गुरु रविदास जी ने समूची मानवता की भलाई और समाज के सभी वर्गों की समानता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी ने ऐसे आदर्श समाज का प्रस्ताव दिया जहाँ किसी को भी किसी किस्म का दुख नहीं बर्दाश्त करना पड़ता। भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं और दर्शन पर आधारित समाज का निर्माण करने के लिए वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी का जीवन और महान शिक्षाएं मानवता को समान समाज की सृजना के प्रति दिशा प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी महान आध्यात्मिक दूत और समाज के गरीब और बेसहारा वर्गों के मसीहा थे, जिन्होंने हमें नेक और उत्तम जीवन जीने का उपदेश दिया। भगवंत मान ने कहा कि यह ’प्रकाश उत्सव’ ऐसे समाज की सृजना करने के लिए अपने आप को समर्पित करने का मौका है जहाँ हर मानव बिना किसी भेदभाव के स्वाभिमान और गौरव से जीवन व्यतीत करता है।

मुख्यमंत्री ने डेरा बल्ला की तरफ से लोगों की सामाजिक और आर्थिक भलाई में निभाई जा रही भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास महाराज जी की शिक्षाओं और दर्शन के साथ लोगों को जोड़ने साथ-साथ डेरे ने समाज के जरूरतमंद और पिछड़े वर्गों को मानक शिक्षा और सेहत सेवाएं प्रदान करने में हमेशा अहम भूमिका निभाई है। भगवंत मान ने डेरे की तरफ से लोगों की भलाई के लिए की जा रही निष्काम सेवाओं की भी सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने अपना पद संभालने से तुरंत बाद हिदायतें जारी की थीं कि सभी सरकारी दफ़्तरों में सिर्फ़ शहीद भगत सिंह और बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की तस्वीरें ही लगाई जाएँ। उन्होंने कहा कि यह प्रयास देश को विदेशी हकूमत से आज़ाद करवाने वाले महान स्वतंत्रता संग्रामियों शहीद भगत सिंह और बाबा साहेब अम्बेडकर के सम्मान के तौर पर उठाया गया है, जिन्होंने सभी के लिए समान अधिकारों की रक्षा के लिए संविधान तैयार किया था। भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार इन दोनों महान राष्ट्रीय नेताओं के सपनों को साकार करने के लिए वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब अम्बेदकर जी की विचारधारा अनुसार राज्य सरकार समाज के कमज़ोर वर्गों को मानक शिक्षा देकर उनको समर्थ और काबिल बनने के मौके दे रही है। उन्होंने कहा कि ’स्कूल आफ एमिनेंस’ गरीब परन्तु होनहार विद्यार्थियों को खुशहाल भविष्य के लिए तैयार करके बाबा साहेब के सपनों को साकार करेंगे। भगवंत मान ने श्रद्धालुओं को राज्य और पवित्र नगरी बनारस की शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए अरदास करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास जी की बख्शीश के कारण राज्य सरकार द्वारा जल्द ही ‘रंगला पंजाब’ सृजित किया जायेगा। इस मौके पर विधायक बलकार सिंह, रमन अरोड़ा, शीतल अंगुराल और इन्द्रजीत कौर मान, डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह, पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रमुख सचिव हिमांशु जैन और अन्य भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को जालंधर से बनारस के लिए ट्रेन करेंगे रवाना

डिप्टी कमिश्नर व पुलिस कमिश्नर ने प्रबंधो का लिया जायजा

श्री गुरु रविदास महाराज की जयंती मनाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु ट्रेन से जाएंगे बनारस

जालंधर (अरोड़ा) :- डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह और पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा बनारस के लिए तीर्थयात्रियों से भरी ट्रेन को हरी झंडी देकर रवाना करने के प्रबंधों  को अंतिम रूप दिया। दोनों अधिकारियों ने स्टेशन का दौरा किया और कार्यक्रम की व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए डेरा बल्ला के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की। श्री गुरु रविदास महाराज जी की जयंती मनाने के लिए सिटी स्टेशन से भक्तों से भरी एक ट्रेन बनारस के लिए रवाना होगी, जिसे लाखों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

दोनों अधिकारियों ने कहा कि इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा उचित प्रबंध किए जाएंगे।  उन्होंने प्रत्येक व्यवस्था की सावधानीपूर्वक समीक्षा की और अधिकारियों को प्रत्येक कर्मचारी द्वारा आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। दोनों अधिकारियों ने निर्देश दिए कि पूरे आयोजन के दौरान लोगों को किसी तरह की असुविधा न हो, इसके पुख्ता इंतजाम किए जाएं।उन्होंने वाहनों की पार्किंग, तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाएं, मंच, जलापूर्ति, साफ-सफाई, मेडीकल टीम, कानून व्यवस्था सुरक्षा प्रबंधों की भी समीक्षा की। दोनों अधिकारियों ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी की जयंती को समर्पित इस मेगा आयोजन की सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने पहले ही एक खाका तैयार कर लिया है।

प्रगतिशील, अग्रणी, समृद्ध और जन - हितैषी है केन्द्रीय बजट: जयवीर शेरगिल

बल्ले बल्ले बजट: भारतीय जनता पार्टी

चंडीगढ़/ नई दिल्ली (JJS) :- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा है कि वित्तीय वर्ष 2023 के लिए केन्द्रीय बजट भारत की तेजी से बढ़ रही अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने में एक टर्बो इंजन का काम करेगा, जो युवाओं, करदाताओं, एमएसएमई क्षेत्र, महिलाओं, किसानों व कम आमदन वाले वर्ग सहित अन्य सभी श्रेणियों के लिए बंपर बोनेंजा बजट है। यह बजट अग्रणी है और निवेश में बढ़ोतरी, रोजगार व कारोबार के आसान अवसरों पर फोकस करते हुए, भारत की तरक्की की कहानी को पंख प्रदान करेगा। भाजपा प्रवक्ता ने बजट को सभी वर्गों के लिए दूरदर्शी, विकासमुखी और लाभदायक बताते हुए कहा है कि बजट 2023 में समाज के सभी लोगों का ध्यान रखा गया है। शेरगिल ने बजट में किए गए कुछ प्रमुख एलानों का जिक्र करते हुए कहा कि इस केन्द्रीय बजट में रेलवे के लिए सबसे ज्यादा बजट रखा गया है, मध्य वर्ग के लोगों हेतु टैक्स स्लेब्स को रिव्यू किया गया है और महिलाओं के लिए 7.5 प्रतिशत ब्याज दर के साथ महिला सम्मान बचत पत्र के नाम से एक नई छोटी बचत योजना का ऐलान किया गया है। भाजपा नेता ने कहा कि किसानों को स्टार्टअप स्थापित करने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए कृषि क्षेत्र पर केंद्रित एक्सीलेटर फंड शुरू किया गया है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र में किसानों के लिए स्टार्टअप शुरू करने, उन्हें कृषि फंड देने और डिजिटल ट्रेनिंग देने से देश की खेतीबाड़ी में क्रांति आएगी। शेरगिल ने कहा कि वित्त मंत्री द्वारा कृषि क्रेडिट को 20 ट्रिलियन तक बढ़ाने का ऐलान पशुपालन, डेयरी और मछली पालन पर केंद्रित होने के अलावा, केंद्र द्वारा 10 मिलियन किसानों को कुदरती कृषि को अपनाने हेतु प्रोत्साहित करने का कदम कृषि क्षेत्र के कल्याण हेतु किया गया एक बहुत महत्वपूर्ण और बड़ा ऐलान है। शेरगिल ने केन्द्रीय बजट 2023 की और तारीफ करते हुए कहा है कि वित्त मंत्री के भाषण में कृषि के लिए एक डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर को एक खुले स्रोत और खुले मानक के रूप में निर्मित करने की घोषणा कृषि क्षेत्र की प्रगति में एक लंबा रास्ता तय करेगी। जिस संबध में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि यह किसानों पर केंद्रित समाधानों पर काम करेगा और फार्म इनपुट्स, बाजार की जानकारी तक पहुंच हासिल करने में सुधार करेगा और कृषि उद्योग व स्टार्टअपस के लिए समर्थन देगा। इस क्रम में, जनकल्याणकारी घोषणाओं के लिए सीतारमण की प्रशंसा करते हुए शेरगिल ने कहा है कि गरीबों को घर मुहैया करवाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत फंड्स के आबंटन में 66 प्रतिशत की बढोतरी करने से पिछड़ों को बहुत फायदा मिलेगा। इसके अलावा सरकार ने अगले 3 सालों के दौरान भारत के युवाओं को उद्योगों के लिए नए कोर्सेज में हुनर प्रदान करने हेतु प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 शुरू करने का भी ऐलान किया है। शेरगिल ने कहा कि कैप्क्स को 33 प्रतिशत बढ़ाने और क्रेडिट स्कीम में बढ़ोतरी, एमएसएमई क्षेत्र में रिफंड के अलावा, उद्योगों के लिए 39000 तक अनुपालनों को कम करना अथवा सरल केवाईसी भी स्वागत योग्य कदम हैं। वास्तव में यह केंद्रीय बजट कमल की सरकार द्वारा पेश किए गए कमाल के बजट से कम नहीं है।

राष्ट्रीय महिला सुरक्षा संगठन फाउंडेशन ने नवरूप कौर को किया सम्मानित

अमृतसर (प्रतीक) - राष्ट्रीय महिला सुरक्षा संगठन फाउंडेशन द्वारा नवरूप कौर द्वारा किये गए कार्यों को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रीय महिला सुरक्षा संगठन फाउंडेशन के पंजाब प्रधान संदीप धामी द्वारा दिया गया। इस अवसर पर रंजीत सिंह, जतिंद्र अरोड़ा, मनी कपूर और टीम के सदस्य उपस्थित थे।

जरूरतमंद और बेघर लोगों के लिए रैड क्रास सोसायटी ने एनजीओ के सहयोग से निःशुल्क भोजन सेवा वैन की शुरू

टीबी मरीजों को राशन किटे भी बांटी गई

जालंधर (अरोड़ा) :- जरूरतमंद और बेघर लोगों को मुफ्त भोजन उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से रैड क्रास सोसायटी, जालंधर की तरफ से डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह के मार्गदर्शन में गैर सरकारी संगठन आखिरी उम्मीद वैलफेयर सोसायटी के सहयोग से आज फूड सर्विस वैन की शुरूआत की गई। स्थानीय रैडक्रास भवन में रैडक्रास सोसायटी के सचिव इंद्रदेव सिंह मिन्हास, यूनिक होम जालंधर की प्रमुख बीबी प्रकाश कौर व एनजीओ आखिरी उम्मीद वैलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष जतिंदर सिंह सहित भोजन सेवा वैन की शुरूआत की गई। इस वैन के माध्यम से जरूरतमंद व बेघर लोगों को मुफ्त भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा। वैन शहर में घूमेगी और जरूरतमंद लोगों को यह भोजन सेवा मुहैया करवाएगी। इसके इलावा संस्था द्वारा जारी मोबाइल नंबर 91155-60161,62,63,64,65 पर काल कर जरूरतमंद व बेसहारा व्यक्तियों इस सेवा का लाभ उठा सकते है। एन.जी.ओ. ने मानवता की सेवा के लिए दिए सहयोग की प्रशंसा करते हुए अन्य संस्थाओं को भी इन जन कल्याणकारी कार्यों के लिए आगे आने का आग्रह किया।

इससे पहले रैड क्रास सोसायटी ने टीबी के मरीजों को राशन किटे भी बांटी। इस अवसर पर टी.बी. अधिकारी डा.रितु ने मरीजों को नियमित दवा लेने की जानकारी दी और बताया कि टी.बी. इलाजयोग्य बीमारी है और डाक्टर की सलाह अनुसार इसका इलाज करवाकर इसे ठीक किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में टीबी. जांच और इलाज मुफ्त है। इस अवसर पर मैडीकल अधिकारी डा. चशम मित्रा, डा. दपिंदर कौर, डा.  लवदीप सिंह, जीतेंद्र सोनी, सुकरीती, कुलविंदर सिंह, यादविंदर सिंह राणा, दीपक राजपाल, गुरचरण सिंह, दलेर सिंह, अरुणा अरोड़ा, प्रवीण अबरोल आदि मौजूद रहे।

महामारी और रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण कमोडिटी के वैश्विक संकट में कमी आने के साथ भारतीय अर्थव्यवस्था के अगले दशक में तेजी से बढ़ने की संभावना

बैंकिंग, गैर-बैंकिंग और कॉरपोरेट क्षेत्र की बैलेंस सीट में सुधार के साथ ताजा ऋण साइकिल शुरू हुआ, यह पिछले कुछ महीनों में बैंक ऋण में दोहरे अंकों की वृद्धि से पता चलता है

डिजिटल प्रौद्योगिकी आधारित आर्थिक सुधार, ऊंचे वित्तीय समावेशन और आर्थिक अवसरों के निर्माण से भारतीय अर्थव्यवस्था को लाभ हो रहा है

भारत की प्रगति महामारी से पूर्व स्तर तक पहुंचने की आशा और इसके मध्यावधि में अपनी पूरी क्षमता से बढ़ने के लिए तैयार

मजबूत मध्यावधि वृद्धि से भारत की आर्थिक वृद्धि का विकास होगा

2014 से 2022 के दौरान कई सुधारों से भारतीय अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हुई

व्यापार और जीवन यापन में आसानी पर प्रमुख रूप से ध्यान

दिल्ली (JJS) :- केन्‍द्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण ने आज 31 जनवरी, 2023 को संसद में ‘आर्थिक समीक्षा 2022-23’ पेश करते हुए बताया कि 2014 से 2022 के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था व्यापक संरचनात्मक और प्रशासनिक सुधारों के दौर से गुजरी, जिसमें अर्थव्यवस्था की समग्र दक्षता बढ़ी और अर्थव्यवस्था के मूल सिद्धांत सशक्त हुए। यह प्रणाली जीवन और व्यापार में सुगमता के सुधारों पर बल देने सहित सार्वजनिक वस्तुओं के निर्माण, विश्वास आधारित शासन अपनाने, विकास के लिए निजी क्षेत्र के साथ सह-भागीदारी और कृषि उत्पादकता में सुधार के व्यापक सिद्धांतों पर आधारित थी।

नये भारत के लिए सुधार – सबका साथ सबका विकास

2014 से पहले किए गए सुधार मुख्य रूप से उत्पाद और पूंजी बाजार क्षेत्र के लिए किए गए थे। इन्हें 2014 के बाद भी जारी रखना आवश्यक था। सरकार ने पिछले आठ वर्षों में इन सुधारों को नया आयाम प्रदान किया। जीवन यापन और व्यवसाय की सुविधा बढ़ाने की दिशा में सुधार अच्छी तरह से स्थापित किए गए। इस विकास प्रक्रिया के विभिन्न हितधारकों के बीच साझेदारी पर बल दिया गया, जहां प्रत्येक सुधार से विकास होता और इसका लाभ मिलता है (सबका साथ सबका विकास)।

सार्वजनिक वस्तुओं के लिए अवसरों में वृद्धि, क्षमता और जीवन यापन में आसानी

पिछले कुछ वर्षों के दौरान सार्वजनिक डिजिटल बुनियादी ढांचे को तैयार करके व्यक्तियों और व्यवसायों की आर्थिक क्षमता को बढ़ाना एक प्रमुख परिवर्तनकारी रहा है। इसके लिए सरकार ने अगले दशक में निजी निवेश और वृद्धि में बढ़ावा देने के लिए कई प्रयास किए हैं। भौतिक अवसंरचना में वृद्धि के लिए सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में सार्वजनिक डिजिटल अवसंरचना के विकास पर बल दिया है।

विश्वास आधारित प्रशासन

आर्थिक समीक्षा के अनुसार सरकार और नागरिकों/व्यापारों के बीच विश्वास निर्माण के लिए सुधरे निवेश, व्यापार में सुगमता और अधिक प्रभावी प्रशासन पर बल दिया गया है। पिछले आठ वर्षों के दौरान इस दिशा में लगातार सुधार किए जा रहे हैं। एकीकृत जीएसटी, कॉरपोरेट कर दरों में कमी जैसे कर सुधारों से अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने की आशा है।

विकास में सह-भागीदार के रूप में निजी क्षेत्र को बढ़ावा

समीक्षा के अनुसार 2014 के बाद सरकार की नीति का मूलभूत सिद्धांत विकास प्रक्रिया में निजी क्षेत्र को भागीदार के रूप में अपनाया है। पिछले आठ वर्षों में सरकार ने विनिवेश नीति को हिस्सेदारी की बिक्री और शेयर बाजार में पीएसई की सकल लिस्टिंग के साथ पुनर्जीवित किया है। भारत की विनिर्माण क्षमताओं और उद्योगों में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया जैसी योजनाएं शुरू की गईं।

कृषि क्षेत्र में उत्पादकता में वृद्धि

पिछले छह वर्षों के दौरान भारत का कृषि क्षेत्र 4.6 प्रतिशत की औसत वार्षिक वृद्धि दर से बढ़ रहा है। यह वृद्धि आंशिक रूप से अच्छे मॉनसून और सरकार के विभिन्न सुधारों के कारण हुई है। किसान उत्पादक संगठनों और राष्ट्रीय कृषि बाजार के विस्तार ने किसानों को सशक्त बनाया है।

2014 से 2022 के दौरान अर्थव्यवस्था को लगे झटके

1998 से 2002 के बीच परिवर्तनकारी सुधार शुरू किए गए थे, लेकिन इसके कम मात्रा में लाभ मिले। इस घटना को बाहरी कारकों और घरेलू वित्तीय क्षेत्र के समावेशन से उत्पन्न झटकों के श्रृंखला के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था, जिसने 1998 से 2002 तक के विकास रिटर्न को पीछे छोड़ दिया। 2003 में इन झटकों की समाप्ति के बारे में भारत ने वैश्विक उछाल में भाग लिया और उच्च दर से विकास किया।

2023 से 2030 के दशक में वृद्धि

महामारी के वैश्विक झटकों और 2022 में वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि के कम होने से भारतीय अर्थव्यवस्था आने वाले दशकों में अपनी क्षमता से बढ़ने के लिए पूरी तरह तैयार है। बैंकिंग, गैर-बैंकिंग और कॉरपोरेट क्षेत्र की बैलेंस सीट में सुधार के साथ ताजा ऋण साइकिल शुरू हुआ, यह पिछले कुछ महीनों में बैंक ऋण में दोहरे अंकों की वृद्धि से पता चलता है। यह प्रमुख कारण है कि भारत की वृद्धि दर महामारी से पहले के वर्षों के समान होने की आशा है। इस प्रकार भारतीय अर्थव्यवस्था ने अपना उत्साह नहीं खोया और न ही सरकारी सुधार में उनका प्रभाव मापा।

इस प्रकार भारत की वृद्धि महामारी से पूर्व के वर्षों से बेहतर होने की आशा है और भारतीय अर्थव्यवस्था मध्यावधि में अपने क्षमता के अनुसार वृद्धि के लिए तैयार।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar