(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

सामाजिक गतिविधयां

जालंधर में हुई उपचुनाव की घोषणा , 10 मई को होगा मतदान, देखे विस्तृत जानकारी

जालंधर (JJS) : चुनाव आयोग ने कर्नाटका के चुनावो के साथ जालंधर में भी चुनावो की घोषणा कर दी है। नीचे लिखे अनुसार होगा मतदान और 15 मई को संपूर्ण होगा । 

जालंधर दिहात में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सदस्य पीपीसीसी ने छोड़ा हाथ, थामा भाजपा का कमल

जालंधर (अरोड़ा) :- भारतीय जनता पार्टी ने आज कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका दिया जब जालंधर दिहाती के दिग्गज कांग्रेसी नेता अपने समर्थकों सहित भाजपा परिवार में शामिल हो गये। जालंधर दिहाती जिलाध्यक्ष रणजीत सिंह पवार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इन सभी को भाजपा परिवार की प्रारंभिक सदस्यता दिलवाई गई और पार्टी के सिरोपा से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन महामंत्री मंत्री श्रीनिवासुलू विशेष रूप से उपस्थित हुए। उनके साथ भाजपा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, राजेश बागा तथा सेठ सतपाल मल्ल आदि भी उपस्थित हुए। राजेश बाघा ने इस मौके पर कहा कि पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य व ब्लॉक आदमपुर के कांग्रेस सचिव सुखबीर सिंह कुकी (मनिहास) अपने समर्थकों सहित भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। श्रीनिवासुलू, जीवन गुप्ता और राजेश बाघा ने भाजपा परिवार में शामिल हुए नए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि ये सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और केंद्र की मोदी सरकार की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार में शामिल हुए हैं। इन सभी को पार्टी में इनका बनता पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। ये सभी अपने-अपने क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के प्रचार-प्रसार के लिए लगन और निष्ठा से काम करेंगे और आगामी चुनावों में लोगों को भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे तथा भाजपा प्रत्याशी को विजेता बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान देंगे। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष अमरजीत सिंह अमरी, कार्यकारिणी सदस्य अरुण शर्मा, राजीव पांजा, चंद्रशेखर चौहान, महासचिव मनमीत सिंह विक्की व मंडल अध्यक्ष राजीव सिंगला, निंदी तिवारी, बिक्रम विक्की आदि भी उपस्थित थे।

अध्यक्ष मनदीप मनुंके के आवास पहुंचे अध्यक्ष संधावन व विधायक बिलासपुर ने शोक व्यक्त किया

जालंधर (अरोड़ा) :- निहाल सिंह वाला से ट्रक यूनियन के अध्यक्ष मनदीप सिंह मनुंके की दादी बलदेव कौर का हाल ही में निधन हो गया। विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधावन, निहाल सिंह वाला विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक मंजीत सिंह बिलासपुर उनके घर पहुंचकर शोक व्यक्त करने पहुंचे। स्पीकर संधवन ने कहा कि मां बलदेव कौर ने सादा जीवन व्यतीत किया और अपनी योग्यता के बल पर बच्चों को अच्छी शिक्षा दी. उन्होंने परिजनों के साथ अपना दुख व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। इस समय हरबंस सिंह, सुखमंदर सिंह, अध्यक्ष जगदीप सिंह गातरा, जग्गर सिंह माणूके आदि के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. यहां यह भी उल्लेखनीय है कि इसके अलावा पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह, पीआरओ. मनप्रीत सिंह धालीवाल के करीबी रिश्तेदार बेअंत सिंह पुत्र गुरचरण सिंह के घर भी गया।

पंजाब में नगर निगम नगर परिषद व् लोकसभा उपचुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार: विजय रूपाणी

जालंधर लोकसभा सीट जीत कर भाजपा रचेगी इतिहास: विजय रुपाणी

स्थानीय चुनाव को लेकर संगठनातमक तैयारीयां पूरी, कार्यकर्ता चुनाव मैदान में डटे: अश्वनी शर्मा

किसानों को प्रति एकड़ कम से कम पचास हजार रुपये मुआवजा दे पंजाब सरकार: अश्वनी शर्मा

विजय रुपानी ने जालंधर लोकसभा उप-चुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों से किया अलग-अलग बैठकें कर किया मंथन

जालंधर (अरोड़ा) :- भाजपा पंजाब के प्रदेश प्रभारी व गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों के साथ अलग-अलग संगठनातमक बैठकें की। जालंधर में भाजपा जालंधर अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए विजय रूपाणी ने कहा कि पंजाब भाजपा नगर निगम सहित पंजाब में होने वाले सभी स्थानीय और जालंधर लोकसभा उप-चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। विजय रुपाणी ने पहली बैठक प्रांतीय कोर ग्रुप के पदाधिकारियों के साथ और दूसरी बैठक विधानसभा प्रभारियों, मंडल प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों के साथ की, जिसमें विजय रूपाणी ने जालंधर लोकसभा उप-चुनाव को लेकर प्रांतीय पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक चर्चा की। इस मौके पर विजय रूपाणी के साथ मंच पर केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश, सह-प्रभारी डॉ. नरेंद्र रैना, प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, जंगी लाल महाजन, महामंत्री श्रीमन्त्री श्रीनिवासलू, राकेश राठौर, अनिल सच्चर, मनोरजन कालिया, के के भंडारी, महेंद्र भगत, सुशील शर्मा, पंकज ढींगरा, रंजीत पवार आदि मौजूद थे। विजय रूपाणी ने इस अवसर पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब में होने वाले सभी चुनाव के लिए भाजपा कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि इस समय पंजाब में स्थिति बदतर हो गई है। पंजाब में गैंगस्टर, माफिया और आतंकवादी ताकतें अपना पूरा जोर दिखा रही हैं। कोई दिन ऐसा नहीं जाता जब राज्य में हत्या, लूटपाट, गोलीबारी आदि की घटनाएं नहीं होती। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन में पंजाब तथा पंजाबियों के लिए बहुत सम्मान और प्यार है। उनकी हार्दिक इच्छा है कि पंजाब एक हंसता-खेलता  हुआ, रंगला और समृद्ध पंजाब बने। भाजपा पंजाब की सभी समस्याओं का समाधान करेगी और पंजाब को खुशहाल बनाएगी। उन्होंने पंजाबियों से भी खुले मन से भाजपा का समर्थन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने पंजाब की वर्तमान सरकार के नेतृत्व वाली पार्टी को पंजाब से चलता करने का मन बना लिया है। अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी अलगाववादी ताकतों के मंसूबों को कभी कामयाब नहीं होने देगी। भाजपा का मुख्य उद्देश्य पंजाब में अमन-शांति कायम रखना है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब के लोग भाजपा को एक विकल्प के रूप में देख रहे हैं और पंजाब में भाजपा को सत्ता में लाने के लिए तैयार हैं। शर्मा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह लोगों की समस्याओं को पंजाब सरकार तक पहुंचाने के लिए उनकी आवाज उठाने में संकोच न करें और यदि पंजाब सरकार या प्रशासन उनकी आवाज नहीं सुनता तो विरोध-प्रदर्शन करने से भी पीछे ना हटें। अश्विनी शर्मा ने कहा कि भाजपा विपक्षी दल की भूमिका बखूबी निभा रही है और हम पंजाब सरकार को पंजाबियों से किए वादों को भूलने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि पंजाबी आम आदमी पार्टी की सरकार से बहुत दुःखी हैं। अश्वनी शर्मा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल बार-बार पंजाबियों का अपमान कर रहे हैं, जिसका ताजा उदाहरण गुरु रविदास अध्ययन केंद्र के शिलान्यास पर पंजाब के मुख्यमंत्री के नाम के ऊपर अपना नाम लिखना है। उन्होंने खटकड़कलां के सेहत केंद्र से शहीद भगत सिंह जी और उनके चाचा अजीत सिंह जी की तस्वीरें हटाने की कड़े शब्दों में घोर निंदा करते हुए कहा कि पंजाब सरकार हमारे शहीदों का अपमान कर रही है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि पंजाब में बेमौसम बारिश, हवा, आंधी और ओलावृष्टि ने किसानों की गेहूं की पकी फसल और सब्जियों को बर्बाद कर दिया है। पंजाब सरकार को तुरंत किसानों को कम से कम पचास हजार रुपये प्रति एकड़ और खेतिहर मजदूरों को 5000 रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसानों की फसल, सब्जियां और हरे चारे की बर्बादी का उन्हें बहुत दु:ख है। उन्होंने मांग की कि फाजिल्का जिले के गांव मीन आये तूफान के कारन लोगों के घरों को हुए नुकसान का भी पंजाब सरकार तत्काल मुआवजा दे।

आशीर्वाद योजना के तहत जिले के 941 लाभपात्रियों के बैंक खातों में 4.79 करोड़ से अधिक राशि का भुगतान-डिप्टी कमिश्नर

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब सरकार द्वारा जरूरतमंद लड़कियों को शादी पर दी जाने वाली 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता के तहत जिले में कुल 941 लाभार्थियों के बैंक खातों में ऑनलाइन मैनेजमेंट के माध्यम से 4,79,91,000 रुपये की राशि जमा की गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने बताया कि इस योजना के तहत सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग द्वारा मार्च 2022 से मई 2022 तक अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग से संबंधित योग्य लाभपात्रियों को 51-51 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है।  उन्होंने कहा कि मार्च, अप्रैल और मई 2022 के दौरान अनुसूचित जाति की 831 लड़कियों को 4,23,81,000 रुपये की राशि और पिछड़ा वर्ग / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 110 लड़कियों को 56,10,000 रुपये की राशि आशीर्वाद योजना के अधीन मुहैया करवायी गई है। डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि आशीर्वाद योजना के तहत मार्च 2022 के दौरान अनुसूचित जाति की 455 लाभार्थी लड़कियों, अप्रैल 2022 के दौरान 343 लड़कियों और मई 2022 के दौरान 33 लड़कियों को प्रति केस 51 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है।इसी प्रकार मार्च 2022 में पिछड़े वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 67 बालिकाओं, अप्रैल 2022 में 43 बालिकाओं को आशीर्वाद योजना के तहत प्रति केस 51-51 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए जिला सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अधिकारी राजिंदर सिंह ने बताया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित परिवार की वार्षिक आय 32790/- रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदन पत्र निर्धारित विवाह तिथि से 30 दिन पहले एवं विवाह तिथि के 30 दिन के अन्दर देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आवेदन संबंधित तहसील स्तर के दफ़्तर या सुविधा केंद्र में दिये जा सकते है।

ਪੁਰਾਣੀ ਪੈਨਸ਼ਨ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ਤੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨਾਲ ਹੋਈ ਮੀਟਿੰਗ

जालंधर (अरोड़ा) :- CPFEU/NMOPS ਪੁਰਾਣੀ ਪੈਨਸ਼ਨ ਸਕੀਮ ਦੀ ਬਹਾਲੀ ਲਈ ਲਗਾਤਾਰ ਪੰਜਾਬ ਸਮੇਤ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਵਿੱਚ ਸ਼ੰਘਰਸ਼ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। CPFEU ਵੱਲੋ ਜਲੰਧਰ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਦੇ ਐਲਾਨ ਅਤੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਨ ਦੇ ਫੈਸਲੇ ਕਾਰਨ ਜਲੰਧਰ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਵੱਲੋ ਅੱਜ ਸੀ.ਪੀ.ਐਫ ਕਰਮਚਾਰੀ ਯੂਨੀਅਨ ਦੇ ਵਫ਼ਦ ਦੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕਰਵਾਈ। ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਰਕਾਰ ਪੁਰਾਣੀ ਪੈਨਸ਼ਨ ਸਕੀਮ ਬਹਾਲ ਕਰਨ ਨੂੰ ਤਿਆਰ ਹੈ ਪਰ ਸੂਬਾ ਸਰਕਾਰ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਪਾਸ ਮੋਜੂਦ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦਾ ਤਕਰੀਬਨ 18000 ਹਜ਼ਾਰ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਫੰਡ ਵਾਪਿਸ ਲੈਣ ਦਾ ਯਤਨ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ ਪਰ ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋ ਸੂਬਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਦਿੱਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਦਲੀਲਾਂ ਨੂੰ ਮੁੱਖ ਰੱਖਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਆਪਣੇ ਪੱਧਰ ਤੇ ਹੋਣ ਵਾਲੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਕੇ ਪੁਰਾਣੀ ਪੈਨਸ਼ਨ ਸਕੀਮ ਬਹਾਲ ਕਰ ਦੇਣਗੇ। ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਤੁਸੀਂ ਤੁਰੰਤ ਪੁਰਾਣੀ ਪੈਨਸ਼ਨ ਸਕੀਮ ਬਹਾਲ ਕਰੋ। ਸਾਡਾ ਜੋ ਪੈਸਾ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਪਾਸ ਹੈ ਉਸ ਨੂੰ ਵਾਪਿਸ ਲੈਣ ਲਈ ਅਸੀਂ ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਸ਼ੰਘਰਸ਼ ਕਰਕੇ ਵਾਪਿਸ ਲੈ ਲਵਾਂਗੇ ਕਿਉਂਕਿ NMOPS ਵੱਲੋ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਵਿੱਚ ਪੁਰਾਣੀ ਪੈਨਸ਼ਨ ਬਹਾਲੀ ਦਾ ਸ਼ੰਘਰਸ਼ ਤੇਜ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਤਹਿਤ ਮਿਤੀ 16-04-2023 ਨੂੰ ਦੇਸ਼ ਭਰ ਦੇ ਸਮੂਹ ਜਿਲਿਆ ਵਿੱਚ ਪੈਨਸ਼ਨ ਸੰਵਿਧਾਨਿਕ ਮਾਰਚ ਕੀਤਾ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਅਤੇ ਹੋਰ ਵੀ ਕੋਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਦਿੱਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਜਿਸ ਉਪਰੰਤ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਜਲਦ ਹੀ ਇਸ ਬਾਰੇ ਫੈਸਲਾ ਲੈ ਕੇ ਪੁਰਾਣੀ ਪੈਨਸ਼ਨ ਸਕੀਮ ਬਹਾਲ ਕਰ ਦੇਣਗੇ।  ਯੂਨੀਅਨ ਵੱਲੋ ਸਪੱਸ਼ਟ ਸ਼ਬਦਾਂ ਵਿੱਚ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਕਿ ਜੇਕਰ ਜਲੰਧਰ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾ ਪੈਨਸ਼ਨ ਬਹਾਲ ਨਾ ਹੋਈ ਤਾ ਸੀ.ਪੀ.ਐਫ ਕਰਮਚਾਰੀ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਜ਼ਿਮਨੀ ਚੋਣ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਵਿਰੋਧ ਕਰੇਗੀ |

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने दिव्यांग बच्चों के प्रयास स्कूल में दोपहर का खाना खिलाया

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा के प्रोजेक्टों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान संजीव गंभीर की अगुवाई में दिव्यांग बच्चों के  प्रयास स्कूल में दोपहर का खाना खिलाया और फल बिस्कुट व स्वीटस वितरित किए।अश्वनी नागपाल व रीता नागपाल ने अपनी शादी की सालगिरह की खुशी में सहयोग किया। गंभीर ने बताया कि हमारा समर्पण क्लब समाज  व मानवता की सेवा के प्रोजेक्ट लगातार कर रहा है। हमारा मुख्य उद्देश्य ही समाज सेवा है। इस मौके पर कोषाध्यक्ष पी के गर्ग, ईंटरनेशनल चेयरपर्सन एन के महेन्द्रू, दया कृष्ण छाबड़ा, ऐ के बहल, गुलशन कपूर, हर्षवर्धन शर्मा, गुलजारी लाल गुप्ता, अश्विनी नागपाल, रीता नागपाल व अन्य सदस्य मौके पर उपस्थित थे।

ਰੈਡ ਕਰਾਸ ਸੋਸਾਇਟੀ ਅਤੇ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਨੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਚ ਮਨਾਇਆ ਵਿਸ਼ਵ ਟੀ ਬੀ ਦਿਵਸ

जालंधर (अरोड़ा) :- ਇੰਡੀਅਨ ਰੈੱਡ ਕਰਾਸ ਸੋਸਾਇਟੀ, ਜਲੰਧਰ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਰਾਜ ਸ਼ਾਖਾ, ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ ਅਨੁਸਾਰ ਅੱਜ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਰੈੱਡ ਕਰਾਸ ਸੁਸਾਇਟੀ ਅਤੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਤਰਫ਼ੋਂ ਮਾਨਯੋਗ ਜਸਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ (ਆਈ.ਏ.ਐਸ.) ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ, ਜਲੰਧਰ ਦੀ ਪ੍ਰਧਾਨਗੀ ਹੇਠ ਇੰਦਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਮਿਨਹਾਸ (ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਰੈਡ ਕਰਾਸ ਸੋਸਾਇਟੀ, ਜਲੰਧਰ) ਦੀ ਹਾਜ਼ਰੀ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ਵ ਟੀ ਬੀ ਦਿਵਸ, ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ, ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਅਤੇ ਇਸ ਮੋਕੇ ਤੇ 20 ਟੀ.ਬੀ ਦੇ ਮਰੀਜਾਂ ਨੂੰ ਰਾਸ਼ਨ ਕਿੱਟਸ ਵੰਡੀਆ ਗਈਆ ਅਤੇ ਇੰਦਰ ਦੇਵ ਮਿਨਹਾਸ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਅਤੇ ਉਹਨਾ ਦੀ ਸਾਰੀ ਟੀਮ ਹਰ ਸਮੇ ਇਹਨਾ ਦੀ ਹਰ ਸੰਭਵ ਮਦਦ ਲਈ ਤਿਆਰ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ, ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਦੱਸਿਆ ਗਿਆ ਕਿ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਜਲੰਧਰ ਵਿੱਚ ਟੀ.ਬੀ ਦੇ  ਖ਼ਾਤਮੇ ਲਈ ਰੈੱਡ ਕਰਾਸ ਸੁਸਾਇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਪੂਰਨ ਸਹਿਯੋਗ ਹਰ ਮਹੀਨੇ ਦਿੱਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ।

ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਰੈੱਡ ਕਰਾਸ ਸੁਸਾਇਟੀ ਗਰੀਬਾਂ ਅਤੇ ਲੋੜਵੰਦਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਲਈ ਹਮੇਸ਼ਾ ਤਤਪਰ ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਡਾ. ਰਾਜੀਵ ਸ਼ਰਮਾ, ਸਿਵਲ ਸਰਜਨ ) ਡਾ. ਜੋਤੀ ਸ਼ਰਮਾ, (ਮੈਡੀਕਲ ਕਮਿਸ਼ਨਰ) ਡਾ: ਰਿਤੂ, ਟੀਬੀ ਅਧਿਕਾਰੀ, ਡਾ: ਰਘੂ ਪ੍ਰਿਯਾ, ਮੈਡੀਕਲ ਅਫ਼ਸਰ, ਡਾ: ਰਘੂ ਸਬਰਵਾਲ, ਪੈਟਰਨ ਰੈਡ ਕਰਾਸ ਸੋਸਾਇਟੀ, ਜਿਤੇਂਦਰ ਸੋਨੀ, ਸੋਸ਼ਲ ਵਰਕਰ, ਸੰਦੀਪ ਪਾਹਵਾ, ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ, ਹਰਿਦਯੇਸ਼ ਸੋਨੀ, ਸਮਾਜ ਸੇਵੀ, ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਲੱਕੀ, ਸੰਦੀਪ ਕੁਮਾਰ, ਰਮਿਤ, ਰਿਤੇਸ਼, ਜਯੇਸ਼ ਸੋਨੀ, ਸਮਾਜ ਸੇਵਕ, ਬਖਸ਼ੀਸ਼ ਸਿੰਘ (ਐਸ.ਟੀ.ਐਸ.) ਅਤੇ ਸੁਨੀਲ ਕੁਮਾਰ, ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਟੀ.ਬੀ ਕੋਆਰਡੀਨੇਟਰ ਜਲੰਧਰ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਸਰਕਾਰ ਵੇਲੇ ਸ਼ੁਰੂ ਕੀਤੇ ਸ਼੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਅਧਿਐਨ ਸੈਂਟਰ ਨੂੰ ਆਪਣੀ ਉਪਲਬਧੀ ਦੱਸਣਾ ਸਰਾਸਰ ਧੋਖਾ- ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਭੌਂਸਲੇ

जालंधर (अरोड़ा) :- ਬਹੁਜਨ ਸਮਾਜ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ ਆਗੂ ਅੰਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਭੌਂਸਲੇ ਨੇ ਇਕ ਪ੍ਰੈੱਸ ਨੋਟ ਜਾਰੀ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਵਲੋਂ ਬੇਗ਼ਮਪੁਰਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦਾ ਸੰਕਲਪ ਦੇਣ ਵਾਲੇ ਮਹਾਨ ਰਹਿਬਰ ਸਤਿਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਮਹਾਰਾਜ ਜੀ ਦੀ ਬਾਣੀ ਦੇ ਪ੍ਰਚਾਰ ਪ੍ਰਸਾਰ ਲਈ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਅੰਮ੍ਰਿਤਬਾਣੀ ਤੇ ਰਿਸਰਚ ਸੈਂਟਰ ਬਣਾਉਣ ਲਈ 100 ਏਕੜ ਜ਼ਮੀਨ ਦੇਣ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਸੀ ਅਤੇ ਕਿਉਂਕਿ ਸਰਕਾਰ ਪਾਸ ਸਮਾਂ ਘੱਟ ਸੀ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ 50 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕਰ 25 ਕਰੋੜ ਦੀ ਰਾਸ਼ੀ ਤੁਰੰਤ ਜਾਰੀ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਜੋ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਇਤਿਹਾਸ ਵਿਚ ਇਕ ਵੱਡੀ ਉਪਲਬਧੀ ਸੀ। ਪਰ ਸਰਕਾਰ ਬਦਲਣ ਤੇ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਉਸ ਗਰਾਂਟ ਨੂੰ ਖ਼ਰਚਣ ਤੇ ਰੋਕ ਲਗਾ ਦਿੱਤੀ ਸੀ ਅੱਜ ਇਸ ਨੂੰ ਮੁੜ ਜਾਰੀ ਕਰ ਆਪਣੀ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਪ੍ਰਾਪਤੀ ਦੱਸਣਾ ਸਰਾਸਰ ਧੱਕਾ ਹੈ। ਸ੍ਰੀ ਭੌਂਸਲੇ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਪ ਸਰਕਾਰ ਪੰਜਾਬ ਅੰਦਰ ਦਲਿਤਾਂ ਦੀ ਰਾਜਨੀਤੀ ਖ਼ਤਮ ਕਰਨ ਦੇ ਨਿਸ਼ਾਨੇ ਨਾਲ ਸ. ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਨੂੰ ਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਸਮੇਂ ਕੰਮਾਂ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾ ਰਹੀ ਹੈ।

ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਚੰਨੀ ਸਾਹਿਬ ਇਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਦਾ ਆਗਾਜ਼ ਦੁਆਬੇ ਅੰਦਰ ਨਾ ਕਰਦੇ ਤਾਂ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਇਸ ਨੂੰ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਨ ਦੀ ਯਾਦ ਵੀ ਨਹੀਂ ਆਉਂਣੀ ਸੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦਲਿਤਾਂ ਲਈ ਸੁਹਿਰਦ ਹੈ ਤਾਂ ਉਹ ਆਪਣੇ ਵਾਅਦੇ ਮੁਤਾਬਿਕ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਡਿਪਟੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਕਿਸੇ ਦਲਿਤ ਨੂੰ ਬਣਾਏ, 85ਵੀਂ ਸੰਵਿਧਾਨਿਕ ਸੋਧ ਲਾਗੂ ਕਰੇ ਅਤੇ ਡਾ. ਪੰਪੋਸ਼ ਦੇ ਕਾਤਲਾਂ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰੇ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਅੰਦਰ ਦਲਿਤਾਂ ਤੇ ਹੁੰਦੇ ਤਸ਼ੱਦਦ ਨੱਥ ਪਾਉਣ ਦੇ ਲਈ ਉਪਰਾਲੇ ਕਰੇ। ਅਟਾਰਨੀ ਜਨਰਲ ਦੇ ਅਹੁਦੇ ਵਿੱਚ ਰਾਖਵੇਂਕਰਨ ਮੁਤਾਬਿਕ ਤੁਰੰਤ ਭਰਤੀ ਅਤੇ ਐਕਸਾਈਜ਼ ਵਿਭਾਗ ਵਿੱਚ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਤੋਂ ਈਟੀਉ ਬਣਨ ਵਾਲੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦਾ ਬੈਕਲਾਗ ਜਲਦ ਭਰੇ‌। ਉਨ੍ਹਾਂ ਅੱਗੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਲਦ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਵੱਡੀ ਲਾਮਬੰਦੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਸਮਾਜ ਦੇ ਮਸਲਿਆਂ ਨੂੰ ਉਭਾਰਿਆ ਜਾਵੇਗਾ।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने बल्लाँ में गुरू रविदास वाणी अध्ययन केंद्र का नींव पत्थर रखा

डेरा प्रमुख संत निरंजन दास जी को प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने के लिए 25 करोड़ रुपए का चैक सौंपा 

अध्ययन केंद्र के गुरू जी के जीवन और फलसफे को दुनिया भर में प्रचार करने के लिए प्रकाशस्तंभ के रूप में काम करने की उम्मीद जताई 

मुख्यमंत्री ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के पैसे निगलकर गरीबों का भविष्य बर्बाद करने के लिए पिछली सरकारों की निंदा की 

गरीबों के नेता होने का दावा करने वालों ने ही उनको बड़े दावों के द्वारा मूर्ख बनाया

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के साथ शनिवार को बल्लाँ में गुरू रविदास वाणी अध्ययन केंद्र का नींव पत्थर रखा और काम शुरू करने के लिए 25 करोड़ रुपए की पहली किस्त संत निरंजन दास जी को सौंपी। मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविन्द केजरीवाल ने डेरा सचखंड बल्लाँ में माथा टेका और डेरा सचखंड बल्लाँ के प्रमुख संत निरंजन दास जी से आशीर्वाद लिया। भगवंत मान ने उम्मीद जताई कि यह शिक्षा केंद्र श्री गुरु रविदास जी की वाणी संबंधी व्यापक अनुसंधान और अध्ययन करने के लिए मील पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह केंद्र भक्ति लहर के अग्रणी श्री गुरु रविदास जी की शिक्षाओं को दुनिया के कोने-कोने में प्रचार करने में भी सहायक होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि उनको महान धार्मिक नेताओं की चरण छू प्राप्त इस पवित्र स्थान के दर्शन करने का अवसर मिला है।

उन्होंने कहा कि इस धरती ने हमेशा विश्व शांति, आपसी-भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भावना का संदेश दिया है। भगवंत मान ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. बी.आर. अंबेडकर के दिखाए मार्ग पर चलते हुए राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजग़ार और अन्य क्षेत्रों को सबसे अधिक प्राथमिकता दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने इन क्षेत्रों में पहले ही कई पहलें की हैं। उन्होंने कहा कि राज्य ने शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्रों में पहले ही नए युग की शुरुआत की है। भगवंत मान ने कहा कि यह गरीब हितैषी पहल आम लोगों के जीवन को बदलने में बहुत सहायक सिद्ध होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह बड़ी-बड़ी शेखियाँ मारने में विश्वास नहीं रखते, बल्कि समाज के लिए जो अच्छा हो, वही काम करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रतिष्ठित परियोजना के लिए फंड की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना पर काम शुरू करने के लिए पहले ही डिप्टी कमिश्नर के खाते में पैसे ट्रान्सफर किए जा चुके हैं। भगवंत मान ने कहा कि पहले गरीबों के कल्याण के बड़े-बड़े दावे किए जाते थे परन्तु असली अर्थों में काम किसी ने नहीं किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबों को उनके नेता होने का दावा करने वालों ने ही नजऱअन्दाज किया है। उन्होंने लोगों को याद करवाया कि पिछली सरकारों ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के पैसे निगलकर गरीब विद्यार्थियों का भविष्य बर्बाद कर दिया। भगवंत मान ने कहा कि इसके उलट हमारी सरकार आम आदमी की मुश्किलों को दूर करने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने पहली जुलाई से प्रति माह 300 यूनिट मुफ़्त बिजली देने की गारंटी पूरी की है। उन्होंने कहा कि यह बड़े गर्व और स्ंतुष्टी की बात है कि नवंबर-दिसंबर, 2022 के महीनों के दौरान राज्य के 87 फीसदी परिवारों के बिजली बिल ज़ीरो आए हैं। भगवंत मान ने कहा कि वह एक आम परिवार से सम्बन्ध रखते हैं और आम आदमी को पेश मुश्किलों से भली-भाँति अवगत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत बाबा निरंजन दास जी के नेतृत्व वाली गुरू रविदास वाणी अध्ययन केंद्र प्रबंधक समिति, इस केंद्र के समूचे मामलों का प्रबंध देखेगी। उन्होंने आगे बताया कि समिति में ग़ैर-सरकारी सदस्यों के अलावा सचिव पर्यटन, सचिव एस.सी./बी.सी. कल्याण, वित्त सचिव और स्थानीय डिप्टी कमिश्नर इसके सदस्य होंगे। भगवंत मान ने बताया कि डायरैक्टर पर्यटन और सांस्कृतिक मामले समिति के सदस्य सचिव होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि समिति द्वारा इस मंतव्य के लिए अपेक्षित ज़मीन की खरीद समेत केंद्र के विकास सम्बन्धी आगे की कार्यवाही संबंधी फ़ैसला लिया जाएगा। उन्होंने आशा अभिव्यक्त की कि यह केंद्र गुरू रविदास जी की विचारधारा को और अधिक प्रफुल्लित करने के लिए प्रकाशस्तम्भ का काम करेगा, जिससे हमारी आने वाली पीढिय़ाँ उनकी वाणी से प्रेरणा ले सकें। भगवंत मान ने कहा कि यह केंद्र गुरू रविदास जी की पवित्र वाणी के अलग-अलग पहलुओं पर अनुसंधान करने के लिए गुरू जी के जीवन और फलसफे संबंधी अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों और अनुसंधान विद्वानों की सुविधा के लिए अहम साबित होगा। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि पंजाब में अमन-शांति, आपसी-भाईचारे और सांप्रदायिक सद्भावना को हर कीमत पर कायम रखना राज्य सरकार का कर्तव्य बनता है। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा का युग है और विश्व भर में ज्ञान और माहिर लोगों की अलग पहचान है, जिसको ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार पंजाब में शिक्षा को प्रफुल्लित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। भगवंत मान ने कहा कि वह नौजवानों के हाथों में किताबें, लैपटॉप, नौकरियाँ, तरक्की और मैडल देखना चाहते हैं, न कि हथियार।इस दौरान संत निरंजन दास जी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को सिरोपाओ डालकर सम्मानित किया।  इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ., कुलदीप सिंह धालीवाल, लाल चंद कटारूचक्क, राज्य सभा सदस्य राघव चड्ढा और संत बलबीर सिंह सीचेवाल उपस्थित थे।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar