(Date : 24/April/2424)

(Date : 24/April/2424)

लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन जालंधर में वोटिंग अवेयरनेस के लिए करवाया गया सेमिनार | एच.एम.वी. में फेयरवेल- 2024 कभी अलविदा न कहना का आयोजन | द नॉलेज रिव्यू ने एचएमवी को साइकोलॉजी एवं कॉमर्स में राष्ट्रीय स्तर पर किया सर्वोत्तम घोषित | सीटी यूनिवर्सिटी में छात्रों के लिए चुनाव जागरूकता सत्र आयोजित | एनआईटी जालंधर ने विश्व पृथ्वी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए |

शिक्षा

सीटी ग्रुप के हॉस्पिटैलिटी छात्रों ने बनाया पंजाब का सबसे लंबा 12 फुट का केक

जालंधर (अरोड़ा) :- सीटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड आईटी के होटल मैनेजमेंट के छात्रों ने पंजाब का सबसे लंबा क्रिसमस केक बनाया। लगभग 50 छात्रों के सहयोगात्मक प्रयास के परिणामस्वरूप 12 फुट की एक विशाल केक तैयार किया। होटल मैनेजमेंट के प्रिंसिपल डॉ. रोहित शर्मा ने इस पहल के बारे में उत्साह व्यक्त किया और छात्रों को अपने कौशल दिखाने और उनके पेशेवर विकास में योगदान करने के लिए एक मंच प्रदान करने में इसके महत्व पर प्रकाश डाला।

समर्पित छात्रों ने खुशी और उत्साह के साथ तीन दिनों के अथक सहयोग से विशाल क्रिसमस केक के प्रभावशाली निर्माण किया। कार्यक्रम में ख़ास तोर पे सीटी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मनबीर सिंह; कोर टीम सदस्य तनिका चन्नी, कैम्पस निदेशक डॉ. योगेश छाबड़ा; सहायक निदेशक, डॉ. रमनदीप गौतम, संकाय सदस्यों और छात्रों शोभा बढ़ाई। उल्लास को बढ़ाते हुए, क्रिसमस केक-काटने की रस्म और जोशीले कैरोल-गायन ने आनंदमय माहौल देखने को मिला। सीटी ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मनबीर सिंह ने छात्रों के समर्पण और रचनात्मकता की सराहना की और प्रतिभागियों और दर्शकों दोनों के लिए यादगार अनुभव बनाने में ऐसी पहल के महत्व पर जोर दिया।

जीतेगा इंडिया संदेश के साथ इनोसेंट हार्ट्स के पांचों स्कूलों के जिला स्तरीय तथा अंतर सदनीय विजेता खिलाड़ी पुरस्कृत

जालंधर (मक्कड़) :- बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के तत्वधान में चलाए जा रहे ,दिशा- एक इनिशिएटिव के तहत इनोसेंट हार्टस के पांचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाउन , लोहारां ,कैट जंडियाला रोड, नूरपुर एवं कपूरथला रोड) के स्पोर्ट्स के क्षेत्र में जिला स्तरीय विजेता खिलाड़ियों तथा अंतर सदनीय मुकाबलों में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने हेतु वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यार्थियों ने एरोबिक, पावर योगा एवं विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कार्यक्रम प्रस्तुत किया। डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स राजीव पालीवाल ने बौरी मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा स्पोर्ट्स के क्षेत्र में निरंतर किया जा रहे प्रयासों से सभी को अवगत कराया कि खेलों को बढ़ावा देना आज के समय की आवश्यकता है और युवा पीढ़ी के सामाजिक जागरूकता तथा सर्वांगीण विकास के लिए उनके उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता है। स्पोर्ट्स के क्षेत्र में विद्यार्थियों को और अधिक पारंगत बनाने के लिए इनोसेंट हार्ट स्कूल लोहारां में स्पोर्ट्स हब बनाया गया है जहां इंटरनेशनल स्टैंडर्ड शूटिंग रेंज, (एंटी इंजरी सर्फेसिंग ) बास्केटबॉल कोर्ट सोकर टेबल, एयर हॉकी टेबल, सेल्फ डिफेंस , योगा विद मेडिटेशन जोन की व्यवस्था की गई है, इन खेलों को सीखने के लिए योग्य व प्रशिक्षित कोचिंग की व्यवस्था भी की गई है। पुरस्कार समारोह के दौरान डायरेक्टर सी एस आर डॉक्टर पलक गुप्ता बौरी ने पुरस्कार विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं देखकर प्रोत्साहित किया।

एपीजे रिदम्स किंडरवर्ल्ड, मॉडल टाउन, जालंधर ने अपना वार्षिकोत्सव मनाया

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे रिदम्स किंडरवर्ल्ड, मॉडल टाउन, जालंधर ने 9.12.23 को अपना वार्षिकोत्सव मनाया, जो मेलेंज-ए म्यूजिकल मेडले थीम पर केंद्रित था। जिसमें ढेर सारी गतिविधियां और भावनाओं का समावेश था। मुख्य अतिथि कपूरथला से केंद्र प्रशासक श्रीमती बिट्टी मनचंदा थीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और दुर्गा स्त्रोतम पर नृत्य प्रदर्शन के साथ हुआ। इसके बाद मुख्याध्यापिका प्री- प्राइमरी निधि घई ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया और प्रधानाचार्य मलकीयत सिंह ने शैक्षणिक वर्ष 2023-24 की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्याध्यापिका प्राइमरी, नम्रता शर्मा भी वहां मौजूद थीं। प्रतिभाशाली छात्रों ने ट्रिब्यूट टू फ्रेंडशिप, हॉलीवुड, फैन डांस, राजस्थानी, मिनियन डांस और जश्न-ए-भांगड़ा जैसे मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और उसके बाद सिंड्रेला नाटक प्रस्तुत किया। एपीजे एजुकेशन सोसाइटी के प्रेसिडेंट सुषमा पॉल बर्लिया इस प्रकार के कार्यक्रमों के लिए हमेशा प्रोत्साहित करती रहती हैं। उनके मार्गदर्शन में यह वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। समारोह का समापन मुख्याध्यापिका प्री- प्राइमरी निधि घई द्वारा धन्यवाद के साथ हुआ। अंत में माननीय अतिथि ने स्कूल की सर्वांगीण सफलता की सराहना की और छात्रों के बेहतर भविष्य की कामना की। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

एचएमवी के फैकल्टी सदस्य ने ब्रिसबेन आस्ट्रेलिया में बायोइन्फारमेटिक्स की अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस में भाग लिया

जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग बायोइन्फारमेटिक्स के विभागाध्यक्ष डॉ. हरप्रीत सिंह ने ब्रिसबेन आस्ट्रेलिया में आयोजित 22वीं अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस ऑन बायोइन्फारमेटिक्स (इनकॉब 2023) में भाग लिया। यह कांफ्रेंस 12 से 16 नवंबर तक ब्रिसबेन के ट्रांसलेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट, क्वीनसलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नालिजी में आयोजित की गई जिसमें डॉ. हरप्रीत ने मलेरिया ड्रग डिस्कवरी के क्षेत्र में अपना रिसर्च कार्य प्रस्तुत किया। यह रिसर्च कार्य यूएई सरकार द्वारा फंड किए गए रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा है जिसे 43 लाख रुपए की वित्तीय सहायता प्राप्त है तथा डॉ. हरप्रीत इस प्रोजैक्ट में को-इंवैस्टीगेटर हैं। यह कांफ्रेंस एशिया पैसिफिक बायोइन्फारमैटिक्स नैटवर्क की सीरीज का भाग है जिसमें डॉ. हरप्रीत सिंह वाइस प्रेजीडेंट हैं। डॉ. हरप्रीत सिंह को एशिया पैसिफिक बायोइन्फारमैटिक्स नेटवर्क का प्रतिनिधित्व करने के लिए उद्घाटन समारोह में सममानित भी किया गया। डॉ. हरप्रीत सिंह ने डीएवी प्रबंधक समिति व प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन का उनके प्रोत्साहन व स्पोर्ट के लिए धन्यवाद किया। डॉ. हरप्रीत सिंह ने क्वीन्सलैंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नालिजी ब्रिसबेन के वाइस चांसलर प्रो. मारग्रेट शैल, डायरेक्टर ऑफ ट्रांसलेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट प्रो. स्कॉट बैल, प्रो. लिन ग्रिफिथस, कांफ्रेंस चेयर प्रो.  ज्योत्सना बत्तरा, आयोजक समिति के सदस्य प्रो. शोभा रंगनाथन, डॉ. आशिफ एम.खान, डॉ. लता नारायणन तथा नरूल सलवानी का भी आभार व्यक्त किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने डॉ. हरप्रीत सिंह को सममानित किया तथा कहा कि उन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एचएमवी का नाम रोशन किया है।

सेंट सोल्जर में आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन द्वारा आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें सेंट सोल्जर ग्रुप की भिन्न-भिन्न ब्रांचों के छात्रों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा और मैनेजमेंट सदस्य प्रदर्शनी को देखेंने के लिए विशेष रूप से उपस्थित हुए। छात्रों द्वारा वेस्ट मैटेरियल की मदद से भिन्न-भिन्न थीम्स गो ग्रीन, पंजाबी विरसा, भिन्न-भिन्न राज्यों की संस्कृति, भारत दर्शन, डैकोरेशन मैटेरियल, स्मार्ट सिटी, वंडरफुल नेचर अराऊंड अस, किडोज़ कैसल यूसिंग रॉक्स, सेव अस फ्रॉम एक्सटेंशन, राजस्थानी कल्चर, मॉडर्न आर्ट आदि पर आधरित प्रदर्शनी लगाई गई। इस आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में खाम्ब्रा ने पहला, इलीट स्कूल मोती बाग ने दूसरा, गुरदासपुर ने तीसरा और गीता कॉलोनी और माहिलपुर स्कूल ने कॉन्सोलेशन स्थान प्राप्त किया। चेयरमैन चोपड़ा और चोपड़ा ने इस प्रदर्शनी में तैयार की गई सुंदर कलाकृतियों और छात्रों की कलात्मिकता की जमकर प्रशंसा की।

मोहनलाल उप्पल डी.ए.वी. कॉलेज फगवाड़ा में मानवाधिकार दिवस मनाया गया

फगवाड़ा (अरोड़ा) - मोहनलाल उप्पल डी.ए.वी. कॉलेज फगवाड़ा में प्रिंसिपल डॉ. किरणजीत रंधावा के कुशल नेतृत्व में 'मानवाधिकार दिवस' के अवसर पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य लोगों के मन में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता पैदा करना और उनके महत्व को पैदा करना था। इस दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों ने सेमिनार में भाग लेते हुए कविता, भाषण, स्लोगन और पोस्टर मेकिंग विधि के माध्यम से सभी को मानवाधिकार के महत्व से अवगत कराया।

इस खास मौके पर चर्चा करते हुए कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. रंधावा ने कहा कि यह दिन दुनिया के कमजोर लोगों के शारीरिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक सुधार के लिए मनाया जाता है। यह दिन याद दिलाता है कि मानवाधिकारों की रक्षा करने से न केवल लोगों को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर मिलता है। लेकिन संयुक्त राष्ट्र की आशा के अनुसार इससे देशों और राष्ट्रों के बीच प्रेम, स्नेह और सद्भाव बढ़ता है और विश्व में शांति स्थापित करने में भी मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि मानवाधिकारों का पालन करने से मनुष्यों के बीच भेदभाव, ऊंच-नीच, शोषण, ईर्ष्या, शत्रुता आदि समाप्त हो जायेगी। दुनिया में सभी लोगों को जीवन की स्वतंत्रता और सुरक्षा का अधिकार है और सभी कानूनी रूप से शिक्षा, रोजगार, आंदोलन और अपनी इच्छानुसार जीवन जीने के हकदार हैं। ये अधिकार मनुष्य के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। इसलिए, यह दिन लोगों के सामाजिक और सांस्कृतिक अधिकारों और सामाजिक समानता, शांति, न्याय, स्वतंत्रता और मानव गरिमा की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।

अंत में प्रिंसिपल रंधावा ने कहा कि हमें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना और उनके उचित उपयोग पर ध्यान देना जरूरी है, जिसमें शिक्षा ही एकमात्र ऐसा क्षेत्र है जो विद्यार्थियों को अच्छे नागरिक के रूप में तैयार करता है। वे विकास में अहम भूमिका निभा सकते हैं। राष्ट्र का इस दौरान विद्यार्थियों ने देश के एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने अधिकारों का सही ढंग से उपयोग करने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

प्राचार्य डाॅ. जगरूप सिंह ने डॉक्टरों को किया संबोधित

जालन्धर (अरोड़ा) - मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने आयुर्वेदिक विभाग, चंडीगढ़, (पंजाब) के निमंत्रण पर महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एजुकेशन, चंडीगढ़ में प्रशिक्षण ले रहे आयुर्वेदिक डॉक्टरों को वैकल्पिक चिकित्सा विषय पर व्याख्यान दिया।

कार्यक्रम में गुरु रविदास आयुर्वेदिक यूनिवर्सिटी होशियारपुर के रजिस्ट्रार डाॅ. संजीव गोयल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ डाॅ. रवि कुमार आयुर्वेद विभाग के निदेशक भी इस अवसर पर उपस्थित थे, जिनकी देखरेख में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया गया था।

प्राचार्य डाॅ. जगरूप सिंह ने शिवंबु चिकित्सा प्रणाली पर एक पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रशिक्षण ले रहे डॉक्टरों के साथ अपने विचार साझा किए। उन्होंने शांति से पूरी बातचीत सुनी और इस विषय से जुड़े कई सवाल भी पूछे, जिसके प्राचार्य डॉ. जगरूप सिंह ने तसली बख्श विस्तृत उत्तर दिये। अंत में प्राचार्य डाॅ. जगरूप सिंह को संजीव गोयल एवं डाॅ. रवि कुमार ने आयुर्वेदिक कलश से भी सम्मानित किया।

हॉकी ओलंपियनों ने डीएवी कॉलेज जालंधर का दौरा किया

जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी कॉलेज जालंधर के गौरवान्वित पूर्व छात्र, हॉकी ओलंपियन, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हॉकी के खिलाड़ियों ने अपने अल्मामेटर का दौरा किया। इस अवसर पर जरमनजीत सिंह (ओलंपियन), दिलप्रीत सिंह (ओलंपियन), हरजीत सिंह कप्तान जूनियर विश्व कप हॉकी टीम और ओलंपियन के साथ-साथ योग्य अतिथियों सुखजीत सिंह ओलंपियन, परमिंदर सिंह ओलंपियन, परमप्रीत सिंह अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, करजविंदर सिंह और हरसाहिब सिंह कॉलेज पहुंचे। हॉकी टीम के सदस्यों के साथ सुरजीत सिंह हॉकी अकादमी से उनके प्रतिष्ठित कोच स. अवतार सिंह और स. यादविंदर सिंह भी थे।

प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार व शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. मनु सूद ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर उप प्राचार्य प्रो. अर्चना ओबराय, रजिस्ट्रार डॉ कंवर दीपक, डॉ डीके मंड (अध्यक्ष हॉकी क्लब) प्रो सौरभ राज, डॉ अजय कुमार, प्रभारी स्कूल डॉ सीमा, प्रो सोनिका, जूलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो पुनित पुरी उपस्थित थे। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने स्वागत भाषण में खेलों के महत्व के बारे में बताते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कॉलेज का नाम रोशन करने के लिए सभी खिलाड़ियों को बधाई प्रेषित की। उन्होंने कहा कि यह कॉलेज के लिए गर्व की बात है कि समय समय पर ओलंपियन पैदा करने की परम्परा वर्तमान में भी कायम है। सभी ओलंपियनों ने उत्तरी भारत के इस 106 साल पुराने कॉलेज में बिताए गए समय और यादों को साझा किया। विभागाध्यक्ष डॉ. मनु सूद ने सभी खिलाड़ियों को कॉलेज में एक साथ लाने के लिए प्रशिक्षकों को धन्यवाद दिया।उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्राचार्य महोदय व स्टाफ का आभार प्रकट किया।

के.एम.वी. द्वारा आयोजित 10 दिवसीय वैल्यू बेस्ड प्रोग्राम से छात्राओं ने इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप तथा क्रिएटिव थिंकिंग के महत्व को जाना

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के द्वारा छात्राओं को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण कार्य किए जाते रहते हैं. ऑटोनॉमस दर्जे के अंतर्गत संस्था के द्वारा अंडरग्रैजुएट स्तर पर प्रत्येक सेमेस्टर में अनिवार्य रूप से छात्राओं के लिए विभिन्न वैल्यू एडेड प्रोग्राम्स सफलतापूर्वक चलाए जा रहे हैं. इन्हीं में से सेमेस्टर पांचवा की छात्राओं के लिए इनोवेशन एंटरप्रेन्योरशिप एंड क्रिएटिव थिंकिंग वैल्यू एडेड प्रोग्राम के तहत इस बार 10 दिवसीय शॉर्ट टर्म वैल्यू बेस्ड प्रोग्राम चलाया गया. विद्यालय प्रिंसिपल प्रोफेसर अतिमा शर्मा द्विवेदी के छात्राओं को इनोवेशन तथा एंटर प्रेन्योर शिप से संबंधित शिक्षा के महत्व को दर्शाते उद्घाटन सत्र से शुरू हुए प्रोग्राम के दौरान एंटर प्रेन्यो रियल थिंकिंग तथा इनोवेशन एवं एंटर प्रेन्योर शिप की भावना तथा जागरूकता को केंद्र में रखते हुए इंट्रोडक्शन टू एंटर प्रेन्योर शिप, क्रिएटिविटी एंड इनोवेशन,एंटर प्रेन्यो रियल कंपीटेंसिज़, मैनेजमेंट स्किल्स एंड फंक्शंस, बिज़नेस अपॉर्चुनिटी आईडेंटिफिकेशन एंड मार्केट एनालिसिस, बिजनेस प्लान प्रिपरेशन, बिजनेस मॉडल कैनवस, स्टार्टअप फाइनेंसिंग एंड लॉन्चिंग तथा डिज़ाइन थिंकिंग जैसे विभिन्न विषयों की विस्तार से जानकारी छात्राओं के साथ सांझा की गई. डॉ. रश्मि शर्मा, डॉ, नीतू चोपड़ा, डॉ. सुरभि शर्मा, डॉ. नरेंद्रजीत कौर, आरती ठाकुर, विभूति, रितु, रश्मि बिंद्रा एवं चेतना नायर जैसे अनुभवी प्राध्यापकों की टीम ने छात्राओं को एंटरप्रेन्योरशिप से संबंधित विषयों के प्रति जागरूक करवाया. छात्राओं में उद्यमिता के गुण पैदा करते इस प्रोग्राम की सफल आयोजन के लिए मैडम प्रिंसिपल ने समूह आयोजक मंडल को मुबारकबाद दी।

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के आई-सोशल क्लब द्वारा हिमाचल प्रदेश के आध्यात्मिक खजाने पर सामूहिक चर्चा

जालंधर (तरुण) :- पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के आई-सोशल क्लब ने एक भारत श्रेष्ठ भारत नामक राष्ट्रीय कार्यक्रम के दिशानिर्देशों के अनुसार हिमाचल प्रदेश के आध्यात्मिक खजाने विषय पर एक समूह चर्चा का आयोजन किया। हिमाचल प्रदेश में आध्यात्मिकता इसके सांस्कृतिक और प्राकृतिक परिदृश्य में गहराई से समाई हुई है। यह क्षेत्र अनेक मंदिरों, मठों और पवित्र स्थलों से सुशोभित है जो दूर-दूर से तीर्थयात्रियों और साधकों को आकर्षित करते हैं।हिमाचल प्रदेश की आध्यात्मिक टेपेस्ट्री, हडिम्बा देवी और ज्वाला जी जैसे प्राचीन मंदिरों के महत्व पर जोर देते हुए चर्चा की गई। चर्चा में अनुष्ठानों, त्योहारों और आध्यात्मिक प्रथाओं पर चर्चा हुई जो पीढ़ियों से संरक्षित हैं। छात्रों ने विचारोत्तेजक प्रश्न पूछे और किसी के जीवन में आध्यात्मिकता की आवश्यकता के बारे में अपने दृष्टिकोण साझा किए। अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंध समिति के अन्य सदस्यों और प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) पूजा पराशर ने राष्ट्रहित में ऐसी गतिविधि आयोजित करने के लिए क्लब के प्रयासों की सराहना की।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar