(Date : 20/April/2424)

(Date : 20/April/2424)

जिला मैजिस्ट्रेट ने 21 अप्रैल को भगवान महावीर जयंती पर सभी दुकानों/सड़को पर मांस और अंडे की बिक्री पर लगाई पाबंदी | वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त किया गया | जिला चुनाव अधिकारी ने मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं को अधिक से अधिक चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने का न्योता दिया | भाजपा की जीत से ही होगा जालंधर का विकास: सांसद रिंकू | ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਵੱਲੋਂ ਦਿਵਿਆਂਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸੰਵਾਦ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਆਯੋਜਿਤ |

शिक्षा

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में मानव अधिकारों पर नारा लेखन का आयोजन

जालंधर (तरुण) :- पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर के पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट ने मानवाधिकार पर नारा लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट की सहायक प्रोफेसर जसविंदर कौर ने छात्रों को मानव अधिकारों पर यूएनओ की घोषणा के बारे में बताया। छात्र-छात्राओं ने मानवाधिकार से संबंधित कई मनमोहक स्लोगन बनाए। इस गतिविधि का उद्देश्य रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए एक मंच प्रदान करके छात्रों के बीच जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है। अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा और प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) पूजा पराशर ने छात्रों को मानवाधिकारों के महत्व को बढ़ाने और निर्माण में सफलतापूर्वक योगदान देने के लिए एक सार्थक मंच प्रदान करने के लिए विभाग को बधाई दी।

एचएमवी ने स्पार्क करियर काउंसलिंग मेला-2023 में भाग लिया

जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय के स्टाफ सदस्यों व छात्राओं ने जिला प्रशासन द्वारा 12 व 13 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में आयोजित किए गए दो दिवसीय स्पार्क करियर काउंसलिंग मेला-2023 में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने स्टाफ व छात्राओं की करियर प्लानिंग के बारे में जागरूक बनने के लिए प्रेरित किया। एचएमवी की टीम ने 10वीं, 11वीं, 12वीं के विद्यार्थियों को व्यक्तित्व विकास के लिए प्रेरित किया ताकि वह जीवन मे हर परिस्थिति का डटकर सामना कर सकें। यह विद्यार्थी पूरे जालंधर जिले से स्पार्क मेले में पहुंचे थे। एचएमवी की टीम की ओर से एक स्टाल भी लगाया गया था जिसमें विद्यार्थियों को कालेज में करवाए जा रहे विभिन्न अकादमिक कोर्सों, स्किल आधारित कोर्सों व रोजगार के अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। कालेज के डांस विभाग की छात्राओं ने मेले के उद्घाटनी व समापन समारोह में नृत्य की प्रस्तुति भी दी। इसके लिए छात्राओं को सम्मानित भी किया गया। डॉ. अंजना भाटिया ने एचएमवी में उपलब्ध विभिन्न कोर्सों की जानकारी एक विशेष लेक्चर के माध्यम से दी। डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन को स्पार्क मेला-2023 में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। इस अवसर पर कोआर्डिनेटर डॉ. हरप्रीत सिंह, को-कोआर्डिनेटर रमा शर्मा तथा टीम सदस्य डॉ. काजल पुरी, प्रदीप मेहता, पूर्णिमा, सुमित शर्मा, रिशव, शैफाली, रमनदीप कौर, नवनीता, आशीष चड्ढा, परमिंदर सिंह, मुक्ति अरोड़ा, रीतिका, अमन भी उपस्थित थे।

इनोसेंट हार्ट्स के इनोकिड्स के बडिंग पोएट्स ने बाँधा समा

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स के पाँचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, नूरपुर, कैंट जंडियाला रोड व कपूरथला रोड) के इनोकिड्स के लर्नर्स तथा एक्सप्लोरर्स के लिए 'बडिंग पोएट्स' थीम के अंतर्गत अंग्रेज़ी कविता वाचन गतिविधि करवाई गई, जिसका उद्देश्य बच्चों के मन से मंच-भय को दूर करना, उनकी आत्माभिव्यक्ति और उच्चारण कौशल को बढ़ाना था। उन्होंने विभिन्न विषयों जैसे माई स्कूल, ट्रीस, टॉयस, स्कूल बस, रेनबो, टू लिटल हैंड्स, टेडी बियर, फिंगर फैमिली आदि पर विभिन्न प्रॉप्स का प्रयोग करते हुए तुकबंदी की। कविता-प्रस्तुति में बच्चों का आत्मविश्वास देखते ही बनता था। इस अवसर पर शर्मिला नाकरा (डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स) ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मंच पर आना और कविता के माध्यम से अपने विचार व्यक्त करना सहज नहीं है। यह छोटे बच्चों का आत्मविश्वास ही है जो उनको बड़े ही सहज अंदाज़ में कविता सुनाने के लिए प्रेरित करता है।

सेंट सोल्जर के तेजवीर ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता गोल्ड मैडल

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के छात्रों ने हमेशा अकादमिक, खेलों और अन्य गतिविधियों में नाम चमका कर बाकियों से आगे रहे हैं। इसी प्रकार सेंट सोल्जर स्कूल के छात्र तेजवीर सिंह ने राष्ट्रीय स्तर पर ताइक्वांडो अंडर -41 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीता है। इस कम्पटीशन का आयोजन देहरादून में किया गया था। प्रिंसिपल नीलम बहर ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 500 से अधिक छात्रों ने भाग लिया था। जिसमें से तेजवीर सिंह ने रजत पदक जीतकर संस्था का नाम चमकाया है। इससे पहले छात्र राज्य स्तर पर और तायक्वोंडो में भी स्वर्ण पदक जीता था। प्रिंसिपल ने इस टूर्नामेंट में राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक जीतने के बाद छात्र और कोच नीलिमा देवी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। यह सेंट सोल्जर स्कूल के पूरे परिवार के लिए एक अद्भुत क्षण है। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्र की सराहना करते हुए इंटरनैशनल स्तर पर नाम चमकाने के लिए प्रेरित किया।

जीएनए यूनिवर्सिटी और रेडियो सिटी ने रणनीतिक साझेदारी बनाई

जालंधर (अरोड़ा) :- जीएनए यूनिवर्सिटी और रेडियो सिटी, एक प्रमुख रेडियो चैनल 91.9 एफएम ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं समझौता ज्ञापन (एमओयू)। इस एमओयू पर हस्ताक्षर करने के पीछे का उद्देश्य बढ़ावा देना है शिक्षा, मीडिया और मनोरंजन उद्योग के क्षेत्र में सहयोग। जीएनए यूनिवर्सिटी और रेडियो सिटी के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन विशेष रूप से छात्रों से संबंधित है स्कूल ऑफ डिजाइन एंड में दाखिला लिया। जन संचार। सहयोग के भाग के रूप में, एस.डी.एम.सी छात्र एक विशेष यूट्यूब श्रृंखला को 2डी एनिमेट करके अपने रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन करेंगे रेडियो सिटी के लिए हैप्पी पिंकी। इस साझेदारी में, रेडियो सिटी जीएनए विश्वविद्यालय के छात्रों को अनुभव का मौका प्रदान करेगा वाणिज्यिक रेडियो की दुनिया प्रत्यक्ष। चयनित छात्रों को बनने का अनूठा अवसर मिलेगा एक दिन के लिए रेडियो जॉकी, रेडियो प्रसारण की रोमांचक दुनिया में अंतर्दृष्टि प्राप्त करना। यह सहयोग विकास और सशक्तिकरण के लिए पारस्परिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है एनीमेशन और मीडिया उत्पादन के क्षेत्र में छात्र। की शक्ति का भी उदाहरण देता है प्रतिभा के पोषण में शैक्षणिक संस्थानों और उद्योग जगत के नेताओं के बीच साझेदारी शिक्षा जगत और पेशेवर दुनिया के बीच की दूरी को पाटना। जीएनए यूनिवर्सिटी के चांसलर एस. गुरदीप सिंह सिहरा ने सहयोग करने पर प्रसन्नता व्यक्त की साथ मिलकर छात्रों को मीडिया उद्योग के क्षेत्र में आगे बढ़ाना।

लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन जालंधर की छात्रा ने हासिल किया तीसरा स्थान

जालंधर (अरोड़ा) :- लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन जालंधर ने स्टेट लेवल इंटर यूनिवर्सिटी यूथ फेस्टिवल में फुलकारी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. नवजोत ने प्रतिभागी छात्रा मीनू तथा टीचर इंचार्ज मैडम मंजीत कौर अध्यक्षा पी .जी. डिपार्टमेंट ऑफ फैशन डिजाइनिंग को इस प्राप्ति पर बधाई दी। उन्होंने डॉ. अकाल अमृत कौर डीन यूथ वेलफेयर डिपार्टमेंट के समर्पण और परिश्रम की भी प्रशंसा की।

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में गेस्ट लेक्चर का आयोजन

जालंधर (तरुण) :- पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर के डिपार्टमेंट ऑफ ऑफिस मैनेजमेंट एंड सेक्रेटेरियल प्रैक्टिसेज ने डेटा बेस प्रबंधन प्रणाली पर एक गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया। लवली शर्मा, (असिस्टेंट प्रोफेसर कंप्यूटर डिपार्टमेंट) इस दिन की वक्ता थीं।उन्होंने सरकारी क्षेत्रों के साथ-साथ कंपनियों में डीबीए पर नौकरियों के संबंध में डेटा बेस के विभिन्न उपयोगों और अवसरों पर व्याख्यान दिया डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम (DBMS) एक सॉफ्टवेयर सिस्टम है जिसे डेटा को संरचित तरीके से प्रबंधित और व्यवस्थित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह डेटा के प्रबंधन और हेरफेर के लिए एक शक्तिशाली उपकरण है, और इसका उपयोग कई उद्योगों और अनुप्रयोगों में किया जाता है, जैसे कि वित्त, स्वास्थ्य सेवा, रिटेल आदि में। इस अतिथि व्याख्यान में विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंध समिति के अन्य सदस्यों और प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) पूजा पराशर ने सत्र को छात्रों के लिए मूल्यवान बनाने के लिए श्रीमती सीमा तिवारी के प्रयासों की सराहना की।

डीएवी कॉलेज जालंधर ने बेसिक इलेक्ट्रॉनिक्स पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया

जालंधर (अरोड़ा) :- फिजिक्स एसोसिएशन, डीएवी कॉलेज जालंधर ने कक्षा 12 के छात्रों के लिए दो दिवसीय 'बेसिक इलेक्ट्रॉनिक्स' कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में सैद्धांतिक अवधारणाओं और व्यावहारिक अनुप्रयोगों की व्यापक खोज प्रदान की। मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने प्रतिभागियों की सराहना करते हुए ज्ञान वृद्धि के लिए गतिविधियों में व्यापक भागीदारी के महत्व पर जोर दिया। भौतिकी के विभागाध्यक्ष डॉ. के. राजीव और डॉ. सीमा, प्रभारी, कॉलेजिएट स्कूल ने छात्रों की रुचि जगाने के लिए सिद्धांत के साथ व्यावहारिक ज्ञान के महत्व पर प्रकाश डाला। इलेक्ट्रॉनिक्स घटक और प्रतिरोधक और स्वचालन और आर्डूइनो प्रोटोटाइपिंग विषय पर आयोजित इस दो दिवसीय कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. सुमित, डॉ. सुनील और प्रो. राहुल सेखरी का बहुमूल्य योगदान रहा। डॉ. सुमित ने इलेक्ट्रॉनिक्स की मूल बातें, घटक माप विधियों और ब्रेडबोर्ड के उपयोग में व्यावहारिक अंतर्दृष्टि प्रदान की। छात्रों ने सक्रिय और निष्क्रिय उपकरणों के बीच अंतर करते हुए, विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक्स घटकों की जटिलताओं को समझा। कार्बन प्रतिरोधों पर सत्र में रंग बैंड के आधार पर मूल्यों की गणना की गई, जिसके बाद समस्या-समाधान अभ्यास किया गया। दूसरे दिन डॉ. सुनील और प्रोफेसर राहुल सेखरी की देख रेख में छात्रों ने एलडीआर और एक ट्रांजिस्टर का उपयोग करके दिन-रात की रोशनी के लिए एक स्वचालन परियोजना शुरू की। छात्रों ने आर्डूइनो की मूल बातें, एलईडी नियंत्रण प्रोग्रामिंग और बाइनरी विज़ुअलाइज़ेशन को कवर करने वाली व्यावहारिक परियोजनाओं को सीखा। अंत में भौतिकी के विभागाध्यक्ष डॉ. के. राजीव ने छात्रों के उत्साह की सराहना करते हुए नवीन प्रयासों को प्रेरित करने की इसकी क्षमता का अनुमान लगाया। डॉ. सतीश ने एक प्रेरक कहानी के साथ कार्यशाला का समापन किया, जिसमें छात्रों को बेहतर समझ के लिए साहस दिखाने और गहन अवलोकन करने की सलाह दी गई।

पंजाबभर में सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट पहुंचाएगा बाजरे के फायदे और रेसिपीज

पीजीआई चंडीगढ़ और पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर आयोजित करेंगे वर्कशॉप्स

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी द्वारा पीजीआई चंडीगढ़ और पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना के साथ मिलकर बाजरा और बाजरा रेसिपीज को बढ़ावा देने के लिए पूरे पंजाबभर में वर्क्शाप का आयोजन करने के लिए अभियान की शुरुयात की गई। इस अभियान का मुख्य उदेशय लोगों के बीच बाजरे की उपयोगिता को दर्शाना है कि किस तरह से बाजरा हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा बन सकते हैं और हमें आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करके बीमारियों से दूर रख सकते हैं।

इस के तहत पहली वर्कशॉप पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी लुधियाना में की गई जिसमें डिपार्टमेंट ऑफ़ प्लांट ब्रीडिंग एंड जेनेटिक्स, डिपार्टमेंट ऑफ़ कम्युनिटी मेडिसिन एंड स्कूल ऑफ़ पब्लिक हेल्थ, पीजीआई चंडीगढ़ से डॉ.पूनम खन्ना, डॉ.रचना, होटल मैनेजमेंट के प्रिंसिपल संदीप लोहानी विशेषज्ञों के रूप में शामिल हुए। वक्ताओं ने विभिन्न प्रकार के बाजरे और उनकी उपयोगिताओं के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि किस तरह से हम बाजरे को अपने विद्यार्थियों के हॉस्टल के खाने में शामिल कर सकते हैं। संस्था के शेफ़ अखिल और शेफ सोरब ने उपस्थित मेहमानों और विद्यार्थियों के समक्ष बाजरे से बहुत से लज़ीज़ व्यंजन बनाए जिसमें हैल्थी मिलेट सलाद, फोग्टल उपमा और रागी के लड्डू बनाए जिसे सभी ने बहुत सराहा। प्रिंसिपल डॉ. संदीप लोहानी ने बताया की भविष्य में इस तरह की और भी वर्कशॉप्स आयोजित की जाएगी ताकि बाजरा और उसके फ़ायदों को घर घर तक पहुँचाया जा सके। ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने होटल मैनेजमेंट की इस उपलब्धि के लिए सभी स्टाफ मेंबर्स को बधाई दी और आगे भी ऐसी नयी नयी गतिविधियाँ करने के लिए प्रेरित किया।

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर में फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर जहां एक तरफ सर्वदा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए दिन-प्रतिदिन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करता ही रहता है ठीक उसी तरह प्राध्यापकवृंद के सर्वपक्षीय विकास के लिए भी विभिन्न विषयों पर फैकेल्टी डेवलपमेंट कार्यक्रमों का आयोजन करता ही रहता है। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने इस विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि एपीजे कॉलेज बहुआयामी होने के नाते विभिन्न विषयों में निष्णात फैकल्टी हमारे कॉलेज की बहुत बड़ी आधारशिला है और हमारा यह प्रयास रहता है कि प्रत्येक विषय पर हम फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन करते रहे ताकि सभी उसे विषय विशेष की जानकारी हासिल कर‌ अपने ज्ञान में वृद्धि कर सके।इसी श्रृंखला में इकोनॉमिक्स विभाग की अध्यक्ष डॉ सुप्रीत तलवाड़ ने भारत: इमर्जिंग यूस डॉलर 5 ट्रिलियन इकोनामी एवं जी-20 में भारत की उपलब्धियां विषय पर अपने विचार बड़े प्रभावशाली ढंग से व्यक्त किए गए, उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में भारत 3.7 ट्रिलियन के मील पत्थर को पार कर चुका है, इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए भारत सरकार द्वारा कौन-कौन से कदम उठाए जा रहे हैं और उसे किन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है इसकी विशेष जानकारी उन्होंने दी।

डाॅ तलवाड़ ने कहा कि भारत एक विकासशील अर्थव्यवस्था है और शीघ्र ही एक विकसित अर्थव्यवस्था के रूप में इसको उभरना है लेकिन एक विकसित देश बनने के रास्ते में भारत के लिए कई बड़ी रुकावटें हैं जैसे बेरोजगारी की समस्या, क्षेत्र विशेष में कुशल जनशक्ति की कमी, पूंजी निर्माण एवं निवेश की कमी, तथा देश पार आतंकवाद की समस्या आदि। डॉ सुप्रीत ने 30 नवंबर को खत्म हुई भारत की G20 की उपलब्धियां से भी सभी को रूबरू करवाया उन्होंने कहा कि भारत द्वारा वसुधैव कुटुंबकम सूत्र के माध्यम से पूरी दुनिया को यह समझने की कोशिश की गई कि पूरा विश्व एक परिवार की तरह है और हम सभी एक एकत्रित होकर ग्लोबल वार्मिंग, क्रॉस बॉर्डर टेररिज्म, सस्टेनेबल डेवलपमेंट जैसी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। डॉ ढींगरा ने डॉ सुप्रीत तलवाड़ द्वारा विषय को सफलता से प्रस्तुत करने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar