(Date : 28/March/2424)

(Date : 28/March/2424)

जिला भाजपा ने सांसद सुशील रिंकू के पारिवारिक सदस्यों की किया सम्मान | भाजपा का पंजाब में अकेले चुनाव लड़ने पर स्वागत--सुशील शर्मा | डीएवी कॉलेज जालंधर में आधुनिक नारी के सामाजिक संदर्भ विषय पर विचार चर्चा आयोजित | पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन, जालंधर में वार लिटरेचर पर पेपर रीडिंग प्रतियोगिता का आयोजन | एच.एम.वी. ने करवाई मैटलैब टूल्स पर वर्कशाप |

शिक्षा

लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन जालंधर में करवाया गया अवेयर नेस प्रोग्राम

जालंधर (अरोड़ा) :- लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर वूमेन जालंधर की एन. सी. सी. यूनिट ने फाइन आर्ट्स विभाग के साथ संयुक्त रूप से इंटरनेशनल मिलेट डे के अवसर पर ऑनलाइन सेमिनार आयोजित किया गया जिसमें ए .एन. ओ. लेफ्टीनेंट डॉ. रुपाली राजदान ने छात्राओं को ज्वार, बाजरा, रागी आदि मिलेट्स के महत्त्व, पोषक तत्वों तथा स्वास्थ्य वर्धक गुणों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमें अपने दैनिक भोजन में इसे शामिल करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि हमारे पूर्वज भी इसी आहार का प्रयोग करते थे। सेमिनार में मिलेटस की पैदावार और खाद्य सुरक्षा संबंधी समस्याओं तथा कृषि की टिकाऊ पद्धतियों पर भी चर्चा की गई एन सी सी कैडेट्स ने इस विषय पर पोस्टर भी बनाए। इस प्रोग्राम का अयोजन कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. नवजोत तथा कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एम. एस. सचदेव, 2 पी बी गर्ल्स बटालियन, एन सी सी जालंधर के योग्य निर्देशन में किया गया।

डीएवी कॉलेज जालंधर के जूलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. पुनित पुरी को आईआईटी बॉम्बे ने मेंटर चुना

जालंधर (अरोड़ा) :- आईआईसी के तहत डीएवी कॉलेज जालंधर के जूलॉजी विभागाध्यक्ष प्रो. पुनित पुरी को आईआईटी बॉम्बे द्वारा मेंटर के रूप में चुना गया है, जहां वह छात्रों की विभिन्न टीमों को संभालेंगे और संभावित

व्यावसायिक और सामाजिक प्रभाव वाले युवा शैक्षणिक खोजों (प्रकाशन/पेटेंट) को आर्थिक रूप से व्यवहार्य उद्यमों और प्रौद्योगिकियों में बदलने पर ध्यान केंद्रित करने में उनकी मदद करेंगे। इससे अकादमिक जांचकर्ताओं के साथ सहयोग करने, उद्योग को शामिल करने और अंतरराष्ट्रीय अनुवाद पारिस्थितिकी तंत्र का लाभ उठाने की उम्मीद है। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने प्रो. पुनित पुरी को आईआईटी बॉम्बे के एंटरप्रेन्योर सेल में मेंटर के रूप में चयन पर बधाई दी और भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रो. पुरी ने कहा कि किसी विचार को उत्पाद के रूप में विकसित करना एक बहु-चरणीय प्रक्रिया है जिसमें खोज (प्रयोगशाला गतिविधि), प्रारंभिक अनुवाद (खोज उद्योग को तैयार करने के लिए सत्यापन) और उत्पाद विकास (औद्योगिक गतिविधि) शामिल है। इनमें से, महत्वपूर्ण कड़ी यानी प्रारंभिक अनुवाद अक्सर गायब रहता है और अंततः वैज्ञानिक अनुसंधान को समाज के लिए एक उपयोगी वस्तु और इसलिए एक आर्थिक गतिविधि में बदलने से रोकता है। बुनियादी अनुसंधान और उत्पाद के बीच अंतर के लिए ऐसी पहल की आवश्यकता है जो बुनियादी अनुसंधान सेटिंग में की गई शुरुआती खोजों को संभावित रूप से मूल्यवान मान्य प्रौद्योगिकियों में अनुवाद करने में मदद करे। भारतीय सेटिंग में, इस प्रकार का अनुवाद मॉडल वर्तमान में मौजूद नहीं है और इसलिए भले ही प्रयोगशाला में कई रोमांचक खोजें की गई हों, लेकिन बहुत कम लोग ही व्यवसायीकरण के मामले में दिन के उजाले को देख पाते हैं।

पी.सी.एम.एस.डी.कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन

जालंधर (तरुण) :- पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वुमेन, जालंधर की इकोनॉमिक्स एसोसिएशन ने पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में इकोनॉमिक्स के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रत्येक प्रतिभागी ने आकर्षक स्लाइड, गतिशील सामग्री और प्रभावी संचार के माध्यम से दर्शकों को संलग्न करने की असाधारण क्षमता का प्रदर्शन किया।बीएससी (इकोनॉमिंस) सेमेस्टर तृतीय की चांदनी ने मुद्रास्फीति: प्रकृति और कारण विषय पर प्रस्तुति दी और प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता ने इंटरैक्टिव प्रश्न-उत्तर सत्रों के माध्यम से बौद्धिक संवाद को बढ़ावा दिया।अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंध समिति के अन्य सदस्यों और प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) पूजा पराशर ने बौद्धिक जिज्ञासा की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए छात्रों और विभाग के प्रयासों की सराहना की।

के.एम.वी. में सेल्फ डिफेंस टेक्निक्स विषय पर वर्कशॉप आयोजित

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर सदा छात्राओं को उचित ढंग से जीवन जीने में हुनरमंद बनाते हुए उन्हें सशक्त करने की ओर प्रयासरत रहता है. छात्राओं में आत्मविश्वास पैदा कर उन्हें प्रतिकूल हालात का डटकर सामना करने में सक्षम बनाने के मकसद के साथ के.एम.वी. द्वारा ग्रेजुएट स्तर पर सेमेस्टर तीसरा की छात्राओं के लिए अनिवार्य जेंडर सेन्सीटाइज़ेशन प्रोग्राम के तहत सेल्फ डिफेंस टेक्निक्स विषय पर वर्कशॉप का आयोजन करवाया गया. विमेन स्टडीज़ सेंटर के अंतर्गत आयोजित इस वर्कशॉप में अंतरराष्ट्रीय कराटे प्लेयर सुनील कुमार ने स्रोत वक्ता के रूप में शिरकत की. अपने संबोधन के दौरान उन्होंने छात्राओं को आत्मरक्षा एवं मार्शल आर्ट तकनीकों के महत्व के साथ-साथ विस्तार सहित सिखलाई भी प्रदान की. बी.ए., बी.कॉम(ऑनर्स), बी.कॉम (रेगुलर), बी.बी.ए., बी.ए.जे.एम.सी. बी.ए. ऑनर्स स्कूल इन इंग्लिश, बी.एस.सी. फैशन डिज़ाइनिंग आदि जैसी विभिन्न कक्षाओं के सेमेस्टर तीसरा की छात्राओं ने इस वर्कशॉप में पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भाग लिया. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी, डायरेक्टर, विमेन स्टडीज़ सेंटर ने इस अवसर पर संबोधित होते हुए छात्राओं को ऐसे महत्वपूर्ण आयोजनों में पूर्ण तौर पर सरगरम होकर भाग लेने के लिए प्रेरित किया. इसके साथ ही उन्होंने अमरप्रीत खुराना, कोआर्डिनेटर, विमेन स्टडीज़ सेंटर एवं उनकी टीम के द्वारा इस वर्कशॉप के सफल आयोजन के लिए किए गए प्रयासों की भी प्रशंसा की।

सेंट सोल्जर के छात्रों ने राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। इस का मुख्य उद्देश्य छात्रों को गणित विषय के बारे में जानकारी देना ओर इसमें छात्रों की रुचि को बढ़ाना था। इस संबंध में प्रिंसिपल शैली भल्ला के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने छात्रों ने अलग-अलग मानव श्रृंखला बनाकर कार्यक्रम को और भी रोचक बना दिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय गणित दिवस के बारे में जानकारी देते हुए स्कूल डायरेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। उन्होंने गणित के विभिन्न क्षेत्रों और उसकी शाखाओं में उल्लेखनीय योगदान दिया था। उनका जन्म 22 दिसंबर 1887 को इरोड (आज के तमिलनाडु शहर में) में हुआ था। उनकी याद में हर वर्ष 22 दिसंबर को यह दिवस मनाया जाता है। उन्होंने समूह छात्रों को गणित विषय को रुचि से पढऩे के लिए प्रेरित किया।

एचएमवी ने किया स्पोकन इंग्लिश व पर्सनेलिटी डिवेल्पमेंट कोर्स का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- एच.एम.वी. कम्पीटीटिव एग्जामिनेशन हब की ओर से प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में 40 घंटे का स्पोकन इंग्लिश एवं पर्सनेलिटी डिवेलपमैंट कोर्स का आयोजन किया गया। कोर्स इंचार्ज रितु बजाज ने बताया कि इस कोर्स के दौरान एक विस्तृत पाठ्यक्रम को कवर किया गया जिसमें बेसिक व्याकरण और शब्दावली, फिनैटिक्स, इंग्लिश बोलने और सुनने का अभयास, ग्रुप डिस्कशन, उच्चारण और उच्चारण में सुधार जैसे विषय शामिल रहे। प्रभावी शिक्षण को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न शिक्षण विधियों जैसे इंटरैक्टिव चर्चाएं, ऑडियो-वीडियो विजुअल सहायता और व्यावहारिक अभयास को भी इस कोर्स के दौरान शामिल किया गया। एच.एम.वी. कम्पीटीटिव हब की इंचार्ज बीनू गुप्ता ने बताया कि ऐसे कोर्स छात्राओं के दृष्टिकोण व सोच में साकारात्मकता विकसित करने में मदद करते हैं। उन्होंने ऐसे कोर्स के आयोजन के लिए फैकल्टी को हमेशा प्रेरित और उत्साहित करने के लिए प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन का धन्यवाद किया। इस कोर्स से 51 छात्राएं लाभान्वित हुईं। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने कोर्स के सफल संचालन के लिए छात्राओं और कोर्स इंचार्जों को बधाई दी। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि अंग्रेजी बोलने से आपका व्यक्तित्व निखरता है और यह  छात्राओं की प्लेसमेंट में भी मदद करता है। इस कोर्स में यामिनी कुकरेजा और हिमानी भल्ला ने फैकल्टी इंचार्ज की भूमिका निभाई।

डीएवी कॉलेज जालंधर ने लैब प्रबंधन पर इंटरैक्टिव कार्यशाला का आयोजन किया

जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी कॉलेज जालंधर के डार्विन जूलॉजिकल सोसाइटी और आईक्यूएसी के तत्वावधान में लैब मैनेजमेंट पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। लैब प्रबंधन पर इस कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों के बीच विज्ञान प्रयोगशाला प्रबंधन, सुरक्षा और हैंडलिंग तकनीकों पर जागरूकता और ज्ञान बढ़ाना है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार, डीन एकेडमिक्स डॉ. नवजीत शर्मा, को-ऑर्डिनेटर आईक्यूएसी डॉ. दिनेश अरोड़ा, संयोजक आईआईसी प्रो. राजीव पुरी, एचओडी जूलॉजी प्रो. पुनित पुरी, एचओडी केमिस्ट्री प्रो. शीतल अग्रवाल की उपस्थिति रही। डॉ. अभिनय ठाकुर (अध्यक्ष, डीजेडएस) ने स्वागत भाषण दिया और सभी अतिथियों का परिचय कराया। उसके बाद, जूलॉजी विभाग के प्रमुख प्रो. पुनित पुरी ने कार्यशाला के विषय पर जानकारी दी और प्रयोगशाला कर्मचारियों को इस तरह के कार्यक्रम की आवश्यकता के बारे में जागरूक किया। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने कॉलेज में इस प्रकार के कार्यक्रम के सहयोग और आयोजन के लिए कॉलेज के विभाग, आईक्यूएसी और आईआईसी की सराहना की और बधाई दी।

उन्होंने कहा कि लैब सुरक्षा कार्यशाला किसी भी प्रयोगशाला में प्रैक्टिकल करते समय लैब कर्मचारियों में जागरूकता लाएगी। इसलिए उन्हें जिम्मेदार कर्मचारी बनने के लिए सक्षम बनाना बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। जूलॉजी विभाग के शिक्षण स्टाफ डॉ. दीपक वधावन, डॉ. ऋषि कुमार, डॉ. कपिला महाजन और डॉ. सुभम कपिल ने भी इस कार्यशाला में अपनी बहुमूल्य उपस्थिति दिखाई। कार्यक्रम के दौरान दिए गए व्याख्यानों में नमूनों के संरक्षण, उनके रिकॉर्ड के रखरखाव आदि के साथ-साथ प्रयोगशाला सुरक्षा आवश्यकताओं और सुरक्षित प्रथाओं के बारे में जानकारी दी गई। डॉ. दीपक वधावन ने लैब स्टाफ को संग्रहालय विज्ञान, माइक्रोस्कोप के उपयोग और सफाई के बारे में बहुत ही स्पष्ट तरीके से जानकारी दी। इंटरैक्टिव सत्र के दौरान, उन्होंने विभिन्न प्रकार के सूक्ष्मदर्शी के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. ऋषि कुमार ने उपकरणों को स्टरलाइज़ करने की पारंपरिक एवं नई विधियों पर अपने विचार व्यक्त किये। उन्होंने प्रयोगशाला में आटोक्लेव, सेंट्रीफ्यूज जैसे विभिन्न उपकरणों के उपयोग का प्रदर्शन किया और सुरक्षा उपायों के बारे में बताया। इस कार्यशाला ने प्रतिभागियों को कैज़ुअल लैब प्रबंधन तकनीकों से स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़े जोखिम के बारे में जागरूक किया। इस कार्यशाला के अंत में डॉ. कपिला महाजन ने सभी अतिथियों, आयोजकों, प्रतिभागियों और शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ सदस्यों को धन्यवाद दिया। कार्यशाला के अंत में प्रत्येक सदस्य को उपस्थिति का प्रमाण पत्र दिया गया।

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस ऊर्जा बचाने का दिया संदेश

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल  में राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस को समर्पित एक पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान प्रिंसिपल शैली भल्ला के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने ऊर्जा संरक्षण की अलग-अलग विधियों के बारे में रंग-बिरंगे चार्ट ओर मॉडल बना कर प्राकृतिक ऊर्जा के संसाधनों को अधिक से अधिक उपयोग करने का संदेश दिया। प्रतियोगिता के दौरान स्कूल डायरेक्टर सुखदेव सिंह ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की ओर से यह हर साल 14 दिसंबर को मनाया जाता है।

इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य पर्यापत ऊर्जा स्रोतों के जितना संभव हो सकता उतना बचाना है और भविष्य की जरूरतों के लिए बचा कर रखना है। ऊर्जा स्रोतों के बारे में उन्होंने बताया कि हमारे पास बिजली, जीवाश्म ईंधन, कोयला, पानी और प्राकृतिक गैस इत्यादि ऊर्जा के स्रोत हैं, जो कि सीमित मात्रा में उपलब्ध है। जिस तरह से आज मनुष्य इनका उपयोग कर रहा है एक दिन ये सब खत्म हो जाएंगे और आने वाली पीढ़ियों को बहुत सारी समस्याओं सामना करना पड़ेगा। इस लिये हमें भविष्य को ध्यान में रखते हुए सीमित मात्रा में उपलब्ध ऊर्जा स्रोतों को बचाना है और यह तभी संभव होगा जब हम इस के प्रति जागरूक रहेंगे। इस अवसर पर समूह स्टाफ भी उपस्थित रहा।

HMV ने कम्प्यूटरीकृत लेखांकन CATPRO पर प्रमाणपत्र कार्यक्रम का आयोजन किया

जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय के पी.जी. कामर्स एंड मैनेजमेंट विभाग के कॉमर्स क्लब की ओर से प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में इंगेनिएरो वल्र्ड इन्स्टीट्यूट जालंधर के सहयोग से 30 घंटों का सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया गया। इस सत्र के मुख्य वक्ता के रूप में राहुल पुरी, डायरेक्टर ऑफ इंस्टीट्यूट, मिस नेहा व मिस्टर मुकेश, सॉफ्टवेयर ट्रेनर उपस्थित रहे। इस कोर्स में बी.काम सैमेस्टर प्रथम की कुल 53 छात्राओं ने सहभागिता की। सत्र का शुभारंभ मीनू कोहली, अध्यक्ष पी.जी. विभाग ऑफ कॉमर्स एवं इंचार्ज ऑफ कोर्स तथा बीनू गुप्ता, डीन स्टूडेंट वैलफेयर, अध्यक्ष कॉमर्स क्लब एवं कोआर्डिनेटर ऑफ कोर्स द्वारा मुख्य वक्ताओं को ग्रीन प्लान्टर भेंट कर किया गया। उन्होंने कहा कि इस कोर्स के आयोजन का मुख्य उद्देश्य अकादमिक तथा व्यवहारिक ज्ञान के साथ-साथ अकाऊंटिंग सॉफ्टवेयर की जानकारी सहित डिजिटल लर्निंग के प्रति प्रोत्साहित करना है।

इस उपरान्त राहुल पुरी ने छात्राओं को कोर्स की संक्षिप्त जानकारी दी एवं कोर्स दौरान व्यवहारिक प्रशिक्षण के  बारे में चर्चा की। नेहा एवं मुकेश ने छात्राओं को अकाऊंटिंग सॉफ्टवेयर के बारे में जानकारी दी एवं छात्राओं को साफ्टवेयर अधीन व्यवहारिक जानकारी दी। उन्होंने विभिन्न पहलुओं जैसे कम्पनी का निर्माण, बिल सृजन, बैंक एन्ट्रीस, बिल निर्माण, स्टोक हैंडलिंग एवं डायरेक्ट एवं इन्डायरेक्ट क्रिएशन के बारे में जानकारी दी। सम्पूर्ण कोर्स सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने कॉमर्स क्लब की इस आयोजन हेतु सराहना की एवं कोर्स आयोजनकर्ता मीनू कोहली एवं बीनू गुप्ता को बधाई दी एवं भविष्य में भी इस तरह के व्यवहारिक ज्ञान को प्रोत्साहित करने वाले कोर्स के आयोजन के लिए उत्साहित किया। मंच संचालन आंचल महाजन ने किया। टैक्निकल सहायता अरविंद चंदी ने दी।

के.एम.वी. द्वारा तैयार की गई मूर्ति पर्यावरण चेतना के प्रति संस्थान की प्रतिबद्धता का प्रमाण

के.एम.वी. द्वारा स्काईलार्क होटल, जालंधर के नज़दीक स्टैच्यू ऑफ सस्टेनेबिलिटी एंड एम्पावरमेंट का किया गया अनावरण

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर के द्वारा स्काईलार्क होटल के नज़दीक एक आकर्षक प्रतिमा के अनावरण के साथ स्थिरता और सशक्तिकरण के शानदार प्रतीक का गर्व से उद्घाटन किया गया। पूरी तरह से के.एम.वी. की छात्राओं के रचनात्मक हाथों से तैयार की गई यह प्रतिमा पर्यावरण चेतना और शिक्षा के माध्यम से सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए संस्थान की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

इन्नोवेटिव तकनीकों और पुनर्निर्मित वेस्ट मटेरियल का उपयोग करके निर्मित, यह प्रतिमा स्थिरता की भावना का प्रतीक है, जो लोगों को उन सामग्रियों पर पुनर्विचार करने और उनका पुन: उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करती है जो अक्सर पर्यावरणीय खतरों के रूप में समाप्त होती हैं। पी.जी. डिपार्टमेंट ऑफ़ फैशन डिज़ाइनिंग और पी.जी.  डिपार्टमेंट ऑफ़ फाइन आर्ट्स ने संयुक्त रूप से ई-कचरे, प्लास्टिक की बोतलों से बनी इको-ईंटों, कपड़ा अपशिष्ट, सैनिटरी अपशिष्ट, फेंकी गई स्टेशनरी, एकल उपयोग प्लास्टिक, बोतल के ढक्कन, टूटी कांच की बोतलों आदि से इस प्रतिमा का निर्माण किया। इस पर्यावरण-अनुकूल प्रोजेक्ट में छात्राओं को शामिल करने की के.एम.वी. की पहल न केवल पर्यावरणीय जिम्मेदारी को बढ़ावा देती है, बल्कि रचनात्मकता और संसाधनशीलता के पोषण के लिए एक मंच के रूप में भी कार्य करती है।

अनावरण समारोह के मुख्य अतिथि पुनीत शर्मा, पी.सी.एस. जॉइंट कमिश्नर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन जालंधर थे। चंद्र मोहन, अध्यक्ष, आर्य शिक्षा मंडल, डॉ. सुषमा चावला, वाइस प्रेसिडेंट, के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी, आलोक सोंधी, जनरल सेक्रेटरी, के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी, डॉ. सतपाल गुप्ता, सदस्य, के.एम.वी. मैनेजिंग कमेटी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे। इस अवसर पर बोलते हुए, पुनीत शर्मा ने कहा कि इस पहल ने नागरिकों के दिलों में स्थिरता और सशक्तिकरण के मूल्यों को स्थापित करने, उन्हें जिम्मेदार वैश्विक नागरिक बनने के लिए तैयार करने के लिए के.एम.वी. के समर्पण को प्रदर्शित किया है। चंद्र मोहन ने कहा कि यह प्रतिमा अब शिक्षा, रचनात्मकता और पर्यावरण चेतना के संयोजन के लिए के.एम.वी. की प्रतिबद्धता के एक दृश्य प्रतिनिधित्व के रूप में खड़ी है और यह आशा भी की कि यह दूसरों को स्थायी प्रथाओं को अपनाने और भविष्य की पीढ़ियों के सशक्तिकरण में योगदान करने के लिए प्रेरित करेगा। प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि के.एम.वी. समाज को यह दिखाना चाहता है कि लैंडफिल में फेंके जाने वाले कचरे को रचनात्मक तरीके से कैसे बचाया जा सकता है और इस प्रतिमा के माध्यम से सौंदर्य अभिव्यक्तियों में परिवर्तित किया जा सकता है और यह युवा पीढ़ी के लिए इसे समझने के लिए प्रेरणा के प्रतीक के रूप में काम करेगा। मैडम प्रिंसिपल ने इसके लिए डॉ. हरप्रीत कौर, योगेश्वर हंस, डॉ. प्रदीप अरोड़ा, नवप्रीत कौर, हरलीन, जोतबिंदर, जगमोहन और फैशन डिज़ाइनिंग और फाइन आर्ट्स के छात्राओं की टीम के प्रयासों की सराहना की।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar