(Date : 29/March/2424)

(Date : 29/March/2424)

ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਅਤੇ ਸਕੂਲ ਆਫ਼ ਐਮੀਨੈਂਸ ਲਈ ਪ੍ਰਵੇਸ਼ ਪ੍ਰੀਖਿਆ 30 ਮਾਰਚ ਨੂੰ | ਸਕਿਲ ਸੈਂਟਰ ਦੌਲਤਪੁਰਾ ਨਵਾਂ ਵਿੱਚ ਵੋਟਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਫੈਲਾਈ | सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की | डिप्टी कमिश्नर ने दिव्यांग वोटरों की लोक सभा में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तरीय निगरानी कमेटी का गठन | डिप्स हर क्षेत्र में शत प्रतिशत परिणाम देने वाला शिक्षण संस्थान |

शिक्षा

आई.के.जी पी.टी.यू मुख्य कैम्पस में विकसित भारत 2047 विषय पर विशेष सत्र आयोजित

"विकसित भारत 2047" के लिए युवा-युवतियों की भूमिका अहम, आइडिया अवश्य साँझा करें : कुलपति डा.सुशील मित्तल

जालंधर (अरोड़ा) :- देश की आबादी में युवाओं की संख्या अधिक है, युवा शक्ति ही देश का भविष्य है! यही शक्ति मिलकर, बेहतर आइडिया से काम करते हुए, 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाएगी! विभिन्न बेहतर आइडिया के लिए देश में "विकसित भारत 2047" विषय से अभियान शुरू है, आइये मिलकर इसमें भागीदारी निभाएं! यह निमंत्रण आई.के.गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू) के कुलपति डा. सुशील मित्तल की तरफ से युवा पीढ़ी को दिया गया है! कुलपति डा.मित्तल यूनिवर्सिटी के मुख्य कैम्पस में आयोजित "विकसित भारत 2047" विशेष सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे! उन्होंने इस अभियान में 25 दिसंबर तक अपना आइडिया दर्ज करवाने के लिए स्टूडेंट्स को भारत सरकार की सबन्धित वेबसाइट mygov.in पर  "विकसित भारत 2047" के तले अपना आइडिया दर्ज कराने को प्रेरित किया! कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. एस.के मिश्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए! उन्होंने स्टूडेंट्स के बीच विषय की  अहमियत  चर्चा की! कार्यक्रम का आयोजन छात्र कल्याण विभाग की ओर से किया गया! डीन अकादमिक प्रोफेसर (डॉ.) विकास चावला ने मुख्य वक्ता के रूप में सभी को संबोधित किया। उन्होंने सभी से अंदर के भाव को इस संदर्भ में जागृत करते हुए ईमानदार प्रयास के लिए प्रेरित किया! डीन छात्र कल्याण डॉ. गौरव भार्गव ने "विकसित भारत" विषय पर जानकारी साझा की। इसका लक्ष्य देश को उसकी आजादी के 100वें वर्ष यानी 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाना है। देश के प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी इस विजन में आर्थिक विकास, सामाजिक प्रगति, पर्यावरणीय स्थिरता और सुशासन सहित विकास के विभिन्न पहलू शामिल हैं। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमिशन (यू.जी.सी) ने इस संदर्भ में सभी युवाओं के लिए इसमें भागीदारी की प्रक्रिया भी जारी की है! अभियान के तहत युवाओं की आवाज को पहचाना जाएगा और उनके विचारों को संबोधित किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक विषय के लिए 3 पुरस्कार भी दिए जाएंगे। इस अवसर पर डीन फैकल्टी डा.सतबीर सिंह, डिप्टी रजिस्ट्रार इंजीनियर सुनील कुमार, डिप्टी रजिस्ट्रार रजनीश शर्मा, सहायक प्रोफेसर एवं एन.एस.एस इंचार्ज डा.चंद्र प्रकाश, सहायक निदेशक (यूथ सर्विसेस) समीर  शर्मा व अन्य उपस्थित रहे! इस सत्र में यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स, फैकल्टी, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मिलकर हिस्सा लिया! 

सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने चार साहिबज़ादों के शहादत दिवस पर दी श्रृद्धांजलि

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर के कैंप्स में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों के शहीदी दिवस को मनाया गया। इस संबंध में स्कूल में धार्मिक समागम के दौरान छात्रों ने शबद कीर्तन, वार कविशरी गा कर इतिहास की जानकारी देते हुए "साहिबजादा अजीत सिंह", "जुझार सिंह", "ज़ोरावर सिंह", "फतेह सिंह" एवं अन्य शहिदों के बारे में बताया। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल मनीश अरोड़ा एवं अन्य स्टॉफ मेंबर्स ने बच्चों के साथ बैठ कर पूरी विधि परम्परा से श्रद्धांजलि दी, इसी के साथ ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने स्कूल के छात्रों को ऐसे ही शूरवीरों की शहादत को हमेशा याद और उनसे प्रेरणा लेने के लिए प्रेरित किया।

के.एम.वी. की कमलप्रीत कौर ने नेशनल रॉकबॉल चैंपियनशिप में अपना लोहा मनवाया

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय,जालंधर की छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में अपनी मेहनत के साथ लगातार महत्वपूर्ण मुकाम हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित करती आ रही हैं.  इस ही श्रृंखला में के.एम.वी. कमलप्रीत कौर ने नई दिल्ली में आयोजित हुई 7वीं सीनियर नेशनल रॉकबॉल चैंपियनशिप में  अपनी शानदार प्रदर्शन के साथ चैंपियन बनते हुए गोल्ड मेडल हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया. अपने बेमिसाल खेल प्रदर्शन के साथ सभी का दिल जीतने वाली कमलप्रीत ने पिछले साल भी इसी खेल में से गोल्ड मेडल अपने नाम करवाया था. विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने मेधावी छात्रा को इस विशेष उपलब्धि के लिए मुबारकबाद देते हुए भविष्य में भी सफलता के नए आयाम स्थापित करने की प्रेरणा दी और बताया कि विद्यालय के द्वारा सभी खिलाड़ी छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षा, खान-पान, रहन-सहन, ट्रांसपोर्टेशन, ओपन एयर जिम, स्विमिंग पूल, अत्याधुनिक जिम्नेज़ियम, हेल्थ क्लब, खुले प्लेग्राउंडज़ आदि की सुविधा उन्हें राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपने आप को स्थापित करने में कारगर साबित होते हैं. इसके साथ ही उन्होंने फिज़िकल एजुकेशन विभाग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह तथा मनप्रीत कौर के द्वारा छात्राओं को प्रदान किए जाते उचित मार्गदर्शन की भी सराहना की।

एचएमवी में सात दिवसीय एनएसएस कैंप का दूसरा दिन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय के एन.एस.एस. के विशेष सात दिवसीय कैंप में वालंटियर्स ने आज गिलां गांव में अपनी सेवाएं प्रदान की। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन जी ने वालंटियर्स शुभकामनाएं देते हुए गांव की ओर रवाना किया तथा बहुत निष्ठा व लगन से कार्य करने की प्रेरणा दी। एन.एस.एस. एडवाइजर डॉ. अंजना भाटिया ने भी सकारात्मक सोच के साथ गांव में जाकर सेवा कार्य के लिए प्रोत्साहित किया। प्रोग्राम आफिसर डॉ. वीना अरोड़ा. हरमनु के साथ वालंटियर्स ने गिलां गांव में जाकर सरपंच बलविन्द्र कौर के निर्देशानुसार जहां सफाई की आवश्यकता थी, वहां स्वच्छता अभियान चलाया। पंचायत घर के प्रांगण को स्वच्छ किया, पंचायत घर की दीवारों पर स्वच्छता संबंधी चित्र अंकित किए। वालंटियर्स ने गांववासियों को डिजिटल जागरूकता भी प्रदान की। उन्होंने उन्हें कैशलैस अवेयरनेस प्रदान करते हुए गूगल पे, पेटीएम इत्यादि की जानकारी दी। गांव से लौटने के बाद वालंटियर्स ने स्वच्छता अभियान के अन्तर्गत कालेज के बोटैनिकल गार्डन की सफाई भी की। कैंप में डॉ. ज्योति गोगिया, सोनिया महेंद्रू, शैलेन्द्र, परमिंदर भी उपस्थित थे।

पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की विद्यार्थियों से चर्चा करवाई

जालंधर (तरुण) :- प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों के मध्य खुली चर्चा करवाई गई जिसका विषय था, 'हिंदी साहित्य इतिहास के निर्माता आचार्य राम चंद्र शुक्ल'जिसमें विद्यार्थियों ने अन्य इतिहासकारों के इतिहास की तुलना में आचार्य रामचंद्र शुक्ल के इतिहास की सर्व मान्यता के सम्बन्ध में बातचीत की। खुली चर्चा का यह विषय अत्यंत रोचक व ज्ञान वर्धक रहा जिसमें लगभग 30 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा 'साहित्य इतिहास निर्माता आचार्य रामचंद्र शुक्ल' की अन्य साहित्यिक उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।कॉलेज के प्राचार्य डॉ पूजा पराशर द्वारा विद्यार्थियों को हिंदी साहित्य के प्रति निष्ठा व समर्पण का संदेशदिया गया ।

सिटी ग्रुप में गणित दिवस मनाया

जालंधर (अरोड़ा) :- महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की प्रतिभा को श्रद्धांजलि के रूप में, सीटी ग्रुप ने 200 से अधिक शिक्षकों के अमूल्य योगदान को मान्यता देने के लिए एक शानदार समारोह के साथ गणित दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के प्रिंसिपलों, शिक्षकों और प्रोफेसरों को एक साथ माजूद थे, जिनमें से सभी को गणित शिक्षा के क्षेत्र में उनके समर्पण और छात्रों के बीच विषय के प्रति प्यार पैदा करने में उनकी भूमिका के लिए सराहा गया। इस अवसर पर प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सतीश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए । इस अवसर पर फगवाड़ा के मेयर अरुण कुमार खोसला विशेष अतिथि थे। इस अवसर पर शिक्षा विभाग पंजाब के डिप्टी डायरेक्टर कमल कांत एरी भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।इस कार्यक्रम में उन शिक्षकों को सम्मानित किया गया जिन्होंने गणित शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्रों में विषय के प्रति प्रेम पैदा करने में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। पुरस्कार विजेताओं में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के प्रिंसिपल, शिक्षक और प्रोफेसर शामिल थे, जिनमें हर किसी ने गणित साक्षरता बढ़ाने में योगदान दिया। इस अवसर पर सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी; कैंपस डायरेक्टर, डॉ जी.एस. सिद्धू; एडमिशन विभाग के ऑडिशनल डिरेक्टर डॉ. वनीत ठाकुर शामिल थे। सतीश कुमार ने गणितीय प्रतिभा को प्रेरित करने और विश्लेषणात्मक सोच की संस्कृति को बढ़ावा देने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए उनकी सराहना की।

प्रो. कश्मीर कुमार ने मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर में इलेक्ट्रिकल विभाग का कार्यभार संभाला

जालंधर (अरोड़ा) - मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर में प्रो कश्मीर कुमार को इलेक्ट्रिकल विभाग का प्रभारी नियुक्त किया गया है। यह पद दिनांक 19-12-2023 को विभागाध्यक्ष दिलदार सिंह राणा की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति से रिक्त हुआ है।

माननीय प्राचार्य डाॅ. जगरूप सिंह ने उनका मुंह मीठा कराकर बधाई दी। इस अवसर पर विद्युत विभाग का समस्त स्टाफ एवं विभागाध्यक्ष संजय बंसल, डाॅ. राजीव भाटिया, मंजू मनचंदा, ऋचा अरोड़ा, प्रिंस मदान, हीरा महाजन, त्रिलोक सिंह, राकेश कुमार शर्मा उपस्थित थे। सभी की उपस्थिति में प्राचार्य डाॅ. जगरूप सिंह ने कश्मीर कुमार को विद्युत विभाग का प्रभारी बनाया। सभी की उपस्थिति में कश्मीर कुमार ने प्रिंसिपल को, विभाग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का वचन दिया। कश्मीर कुमार की इस उपलब्धि पर कॉलेज के पूरे स्टाफ मे खुशी की लहर दौड़ गई है।

डीएवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर ने प्रथम वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया

एथलेटिक मीट का यह उत्सव छात्रों के विकास के सभी पहलुओं के पोषण हेतु कॉलेज की प्रतिबद्धता का प्रमाण है - प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार

सक्षम शर्मा को सर्वश्रेष्ठ एथलीट (लड़के) और अंजलि को सर्वश्रेष्ठ एथलीट (लड़कियां) घोषित किया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर ने छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु 21 दिसंबर, 2023 को अपनी पहली वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया। इस एथलेटिक मीट में 260 विद्यार्थियों ने 17 इवेंट्स में प्रतिभागिता दिखाई। इस अवसर पर डीएवी कॉलेज के पूर्व छात्र व जालंधर केन्द्रीय विधानसभा क्षेत्र के विधायक रमन अरोड़ा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार, वरिष्ठ उप-प्राचार्य प्रो. सलिल कुमार उप्पल, उप-प्राचार्य प्रो. अर्चना ओबेरॉय, डॉ. सीमा शर्मा, प्रभारी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. मनु सूद, एथलेटिक काउंसिल तथा अन्य स्टाफ सदस्यों ने भव्य स्वागत करते हुए मुख्य अतिथि को शॉल, स्मृति चिह्न और प्लांटर देकर सम्मानित किया।

प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने अपने वक्तव्य में डीएवी कॉलेज, जालंधर को खेलों का मक्का के रूप प्रतिष्ठित करते हुए कहा कि यहां की प्रतिभाओं ने एशियाई खेलों, ओलंपिक और राष्ट्रमंडल खेलों जैसे बड़े आयोजनों में वैश्विक मंच पर जीत हासिल करते हुए अपने अल्मा मेटर को गौरवान्वित किया है। उन्होंने खेलों के महत्व पर भी जोर दिया और बताया कि अपने मूल में, खेल मानव इतिहास के सार का प्रतीक है, खेल समग्र कल्याण के प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करते हैं, फिटनेस और स्वास्थ्य के लिए मार्ग प्रदान करते हैं। इसके दायरे में अनुशासन, सहयोग, एकीकृत भावना और एकजुटता की अटूट भावना के मूलभूत सिद्धांत निहित हैं। माननीय मुख्य अतिथि रमन अरोड़ा ने अपने अल्मा मेटर में बिताए दिनों को बड़े प्यार से याद किया और पुरानी यादों को साझा किया। उन्होंने एक छात्र के जीवन में एक गुरु की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि एक गुरु किसी के जीवन में एक मार्गदर्शक शक्ति के रूप में कार्य करता है और सफलता की ऊंचाइयों पर चढ़ने के लिए सीढ़ी के रूप में कार्य करता है।

उन्होंने आधुनिक सुविधाओं से युक्त दो जिम, एक अत्याधुनिक खेल क्षेत्र प्रदान करके संस्थान की खेल सुविधाओं को समृद्ध करने का भी वादा किया। यह कार्यक्रम एक शानदार उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हुआ। कॉलेज का झंडा फहराने राष्ट्रगान के बाद, एथलीटों ने निष्पक्ष खेल और अखंडता के प्रति अपने समर्पण का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि रमन अरोड़ा ने गुब्बारे उड़ाकर मीट ओपन की आधिकारिक घोषणा की। प्रतियोगिताएं लड़कों और लड़कियों दोनों के लिए 400 मीटर हीट के साथ शुरू हुईं, इसके बाद विभिन्न व्यक्तिगत और समूह स्पर्धाएं जैसे शॉट पुट, लंबी कूद, ट्रैक स्पर्धाएं और कई अन्य मनोरंजक गतिविधियां जैसे सैक रेस, थ्री-लेग्ड रेस, चाटी रेस, स्पून और लेमन दौड़ शामिल थीं। खेल आयोजन समावेशी थे, जिसमें न केवल छात्रों का स्वागत किया गया, बल्कि म्यूजिकल चेयर और टग ऑफ वॉर जैसे मनोरंजक खेलों के साथ संकाय और कर्मचारियों को भी भागीदारी के अवसर प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि रमन अरोड़ा, प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार, वरिष्ठ उप- प्राचार्य प्रो सलिल कुमार उप्पल, उप-प्राचार्य प्रो अर्चना ओबेरॉय, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. मनु सूद और अन्य संकाय सदस्यों ने विजेताओं को सम्मानित किया। सक्षम शर्मा को सर्वश्रेष्ठ एथलीट (लड़के) और अंजलि को सर्वश्रेष्ठ एथलीट (लड़कियां) घोषित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. सीमा शर्मा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरे सहयोग के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एथलेटिक काउंसिल के सदस्य डॉ. मनु सूद (प्रधान), प्रो सुखदेव सिंह रंधावा, डॉ. एस.जे. तलवार, प्रो. शरद मनोचा, प्रो. सौरभ राज, प्रो. संजीव धवन, प्रो. नवीन सूद, डॉ. दीपक वधावन, डॉ. अजय और अन्य संकाय सदस्य और छात्र उपस्थित थे।

इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने चारों साहिबज़ादों की शहादत को किया याद

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा शहीदी दिवस को समर्पित प्रार्थना सभा में  सरबंस दानी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबज़ादों को याद किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से साहिबज़ादों की शहादत को याद करते हुए व्याख्यान और कविताएँ प्रस्तुत की गईं। एक विद्यार्थी द्वारा पोष महीने के इतिहास से परिचित कराया गया। कुछ विद्यार्थियों ने साहिबज़ादों के बुलंद हौसलों और बहादुरी का वर्णन करने वाली वीर रस से भरपूर जोशीली कविताएँ गाकर उन्हें याद किया। इन गतिविधियों के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि दशम गुरु जी के चारों साहिबज़ादों ने कैसे धर्म की खातिर अपनी छोटी उम्र में ही जान कुर्बान कर दी। विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने धर्म की खातिर किस तरह अपने पूरे परिवार का बलिदान दे दिया, इसलिए सिक्ख इतिहास में गुरु जी को सरबंसदानी के नाम से भी याद किया जाता है। विद्यार्थियों द्वारा दसवें गुरु जी के परिवार की शहादत को कोटि-कोटि नमन किया गया।

एचएमवी में एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन के निर्देशन में एन. एस. एस. विभाग द्वारा सात दिवसीय विशेष कैंप का शुभारंभ 21 दिसंबर, 2023 को किया गया। प्रोग्राम आफिसर डॉ. वीना अरोड़ा ने वालंटियर्स को 21 से 27 दिसंबर, 2023 तक सात दिनों में करवाई जाने वाली गतिविधियों व प्रतियोगिताओं की जानकारी देते हुए उन्हें हर कार्य में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया। एन.एस.एस. की एडवाइजर डॉ. अंजना भाटिया ने वालंटियर्स को पूर्ण उत्साह व सकारात्मक सोच के साथ कैंप लगाने के लिए प्रेरित किया। कैंप का विशेष कार्यक्रम रैड क्रास मूक-बधिर स्कूल में किया गया जहां गूंगे-बहरे बच्चों के साथ वालंटियर्स ने खूब मस्ती की। वालंटियर्स ने उन्हें खाने-पीने का सामान वितरित किया।

स्कूल के सचिव इन्द्रदेव सिंह मिन्हास ने समाज हित कार्य करने हेतु एन.एस.एस. के कार्यकत्र्ताओं की सराहना की। छात्राओं ने अपनी कला व प्रतिभा का परिचय देते हुए स्कूल के प्रांगण की दीवारों पर सुंदर चित्र अंकित किए। पेड़ों की पुताई करके स्कूल के प्रांगण की सुंदरता में अभिवृद्धि की। स्कूल के प्रिंसिपल एन. शर्मा ने प्राचार्या डॉ. सरीन को एन.एस.एस. वालंटियर्स को स्कूल में भेजने पर आभार व्यक्त किया। एन.एस.एस. आफिसर सुश्री हरमनु ने कैंप की सुव्यवस्था के लिए वालंटियर्स की विभिन्न कमेटी बना कर शिविरार्थियों को अनुशासित रूप से कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने शिविर के के लिए सभी को शुभकामनाएं दी तथा वालंटियर्स को समाज सेवा से जुडक़र सच्चे दिल से काम करने की बात की। इस अवसर पर डॉ. ज्योति गोगिया, डॉ. बलजिंदर, परमिंदर सिंह व हरप्रीत भी उपस्थित थे।

1 2 3 4 5
  • About Us

    Religious and Educational Newspaper of Jalandhar which is owned by Sarv Sanjha Ruhani Mission (Regd.) Jalandhar